बीआईटी मेसरा से बाईक की हुई चोरी


रांची। मेसरा ओपी के गेतलातू स्थित संतोष सिंह की दुकान के बाहर खड़ी पैशन प्रो मोटरसाईकिल नम्बर जेएच01सीसी3961की बीती रात अज्ञात चारो ने चोरी कर ली। इस सबंध में भुक्त भोगी केदल निवासी अरुण करमाली ने पुलिस को लिखित जानकारी दी है।
अरुण के मुताबिक वह अपनी उक्त बाईक को कल रात क री 8 बजे गेतलातू स्थित संतोष सिंह की दुकान के पास खड़ा कर कुछ काम से दुकान के अंदर गया था कुछ देर के बाद वापस आने पर अपनी बाईक को गायब पाया। अरुण के मुताबिक वह इधर उधर तलाश किया लेकिन कहीं कोई पता नहीं चला। घटना के बाद पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में चोरी करते हुए चोर की तस्वीर आई है जिसमें उस बाईक पर कुछ देर तक एक लड़का बैैठा हुआ दिखाई दे रहा है। कुछ देर के बाद वह लॉक खोलने के बाद बाईक लेकर मेसरा की ओर भाग निकला। पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार करने की कोशिश कर रही है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top