रांची। बेड़ो थाना क्षेत्र के हाठु मोड़ के समीप रांची-गुमला मुख्य मार्ग पर आज सुबह करीब 8 बजे बस ने बाइक को सामने से धक्का मार दिया। जिससे दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में 30 वर्षीय अली अंसारी व 30 वर्षीय रूपेश कुमार सिंह दोनों नाथ नगर भागलपुर बिहार निवासी है। दोनों घायलों का दाहिना पैर टूट गया है। घायल रूपेश ने बताया कि वे दोनों जशपुर से अपने गांव नाथ नगर भागलपुर बिहार जा रहे थे। तभी रांची की तरफ से आ रहे बस ने धक्का मार दिया। जिससे हम दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए है। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे पीसीआर के एएसआई परमेश्वर मार्डी ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेड़ो पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉ एल एन दास ने गंभीर रूप से घायल दोनों घायलों को बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया।