सदर अस्पताल मेंं दिव्यांग बोर्ड की बैठक में नहीं पहुंचे डॉक्टर घंटों इंतजार में खड़ा रहने के बाद सैकड़ों आवेदक मायूस होकर लौटे

साहिबगंज। सरकार गरीबों और जरूरतमंदों के लाभ के लिए लाख योजना शुरू कर दे। लेकिन यदि अधिकारी लापरवाह हुए तो सरकारी योजना को धरातल में नहीं उतारा जा सकता है।

जिला सदर अस्पताल में ऐसा ही एक मामला देखने को मिला। यहां दिव्यांग बोर्ड की बैठक होनी थी। बैठक में परिजन अपने मरीज को इस उम्मीद में दिखाने आए थे कि यहां डॉक्टरों से दिखाने के बाद राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही योजना का उन्हें लाभ मिल सके। लेकिन परिजनों को घंटों इंतजार करने के लिए बाद मरीज को लेकर बैरंग घर वापस लौटना पड़ा। क्योंकि बैठक में डॉक्टर ही नहीं पहुंचे। दिव्यांग बोर्ड की बैठक में डॉक्टरों के नहीं पहुंचने से लोगों ने जिला प्रशासन के प्रति नाराजगी जाहिर की। बरहरवा से आए सुमन मंडल ने बताया कि सुबह से इंतजार करते करते थक चुके हैं। कहीं बैठने के लिए जगह नहीं है। जमीन पर मरीज को लेकर बैठने में परेशानी होती है। सुबह से भूखे प्यासे डॉक्टरों का इंतजार करते रहे। लेकिन डॉक्टर नहीं पहुंचे। वहीं बोरियो से आए गोपाल साव ने बताया की डॉक्टरों को नहीं आना था तो पहले जानकारी देने चाहिए। जिससे लोगों को परेशानी नहीं होती। फॉर्म जमा ले लिया गया और सिर्फ सांत्वना दी जा रही है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top