कार वर्कशाप में लगी आग, आधा दर्जन वाहन जलने से हुए क्षतिग्रस्त

धनबाद। बाघमारा के हरिणा हीरक रोड के पास कार वर्कशाप में आग लग गई। आग लगने के कारण वर्कशॉप में रखी एक स्कार्पियों बुरी तरह जलकर खाक हो गया।

सोमवार की देर रात लगी आग में वर्कशॉप के अंदर रखी लगभग आधा दर्जन से अधिक पुरानी चार पहिया वाहन को भी आग से नुकसान पहुंचा हैं। वर्कशाप में पेट्रोल-डीजल के रहने के कारण दमकल विभाग की गाड़ी पहुंचने से पहले आग इतनी विकराल रूप ले चुकी थी कि वर्कशॉप के अंदर रखी पुरानी चार पहिये वाहनों को अपने चपेट में ले लिया। सूचना मिलते ही बाघमारा और बरोरा पुलिस घटनास्थल पहुचीं। पुलिस आग लगने के कारण को जानने के लिए वर्कशॉप के सामने लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को खंगालने का प्रयास कर रही है। वर्कशॉप मालिक सतेन्द्र कुमार ने बताया कि रात को वर्कशॉप बंद कर घर चला गया था। आज अहले सुबह सूचना मिली कि वर्कशॉप के अंदर से धुंआ निकल रहा है। अंदर जाकर देखा तो एक स्कार्पियों जलकर राख हो गया था। आनन फानन में बाल्टी से पानी मारकर बाकी गाड़ियों को बड़ी मस्कत के बाद वहां से बाहर निकाला। दमकल विभाग को भी सूचना दिया था लेकिन वह समय पर नहीं पहुचीं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top