झारखंड के कलाकारों की प्रतिभा को दर्शएगा फिल्म दहलीज, सभी कलाकार राज्य के

झारखंड सहित ओडिशा, बंगाल, छतीसगढ़ और असम की सिनेमाघरों में होगी रिलीज

रांची। झारखंड में प्रतिभा की कमी नहीं रही है, जरूरत है उसे निखारने की। इसी उद्देश्य को लेकर नागपुरी फिल्म दहलीज का निर्माण किया गया। फिल्म के प्रोड्यूसर वाई के मिश्रा ने प्रेस क्लब में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में यह बातें कही। प्रेस क्लअ में नागपुरी फिल्म दहलीज का टीजर लांच किया गया। उन्होंने बताया कि दहलीज अलग तरह की फिल्म है। यह फिल्म जल्द झारखंड के सिनेमाघरों में दिखेगा। दहलीज एक ऐसी फिल्म है जो कि वास्तविक घटना पर आधारित है। फिल्म झारखंड के लगभग सिनेमा हॉल में एक साथ रिलीज करने की कोशिश की जा रही है। श्री मिश्रा ने बताया कि झारखंड के साथ फिल्म को ओडिशा, छत्तीसगढ़, बंगाल और असम के सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। फिल्म के प्रोड्यूसर वाई के मिश्रा का कहना है कि झारखंड के सिनेमा जगत को एक अलग पहचान दिलाने का काम किया गया है। श्रेय इंटरनेशनल फिल्म प्रोडक्शन के बैनर तले फिल्म का निर्माण किया गया है। इस फिल्म में काम करने वाले सारे कलाकार एवं टेक्नीशियन झारखंड से ही है। फिल्म के मुख्य किरदार में अयुसी भद्र, रोशन शर्मा, शंकर पाठक, अरुण झा, शीतल किस्पोट्टा, प्रिय मुर्मू, सुंकथ ठाकुर और यम्मी ने बहुत ही सुंदर तरीके से अपना किरदार निभाया है। कार्यक्रम में डॉ अनिल ठाकुर, संतोष अग्रवाल, श्रेय सिंह राजपूत कई लोग मौजूद थे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top