बस हादसे के शिकार सिख समुदाय के आश्रितों को सरकार ने दिया 3-3 लाख


रांची। आज सीएम हेमंत सोरेन ने 17 सितंबर 2022 को हुए बस हादसे के मृतकों के आश्रितों को सहायता राशि प्रदान की है। सीएम ने 7 श्रद्धालुओं के आश्रितों को तीन-तीन लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि का चेक सौंपा। यह हादसा उस वक्त हुआ था, जब गिरिडीह जिले से श्रद्धालुओं को लेकर आ रही बस हजारीबाग के टाटीझरिया स्थित सिवाने नदी पुल पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी मुख्यमंत्री ने दिवंगत रणवीर कौर सलूजा के आश्रित पति हरवंश सिंह, दिवंगत हरमीत सिंह के आश्रित पिता जीवन सिंह, दिवंगत भूपेंद्र सिंह सेवक की आश्रित पत्नी सुजेन्द्र कौर, दिवंगत अमृतपाल सिंह की आश्रित माता राजेंद्र कौर, दिवंगत जगजीत सिंह के आश्रित पुत्र इंद्रजीत सिंह, दिवंगत कमलजीत कौर के आश्रित पति अजिंद्र सिंह और दिवंगत रविंद्र कौर के आश्रित पति अजीत सिंह को सहायता राशि प्रदान की। इस मौके पर गिरिडीह के विधायक सुदिव्य कुमार सोनू मौजूद थे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top