बदमाशों ने बाइक में लगा दी आग, पानी की टंकी में डाला दिया जहर

सिमडेगा। कुरडेग थाना क्षेत्र में असामाजिक तत्वों ने एक घर की पानी में जहर घोल दिया। इतना ही नहीं घर के बाहर खड़े बाइक को आग के हवाले कर दिया। यह घटना गुरुवार रात्रि की है। कुरडेग थाना क्षेत्र के कदमटोली गांव में असामाजिक तत्वों ने उदित मिश्रा नामक व्यक्ति के घर के बाहर खड़ी बाइक को आग के हवाले कर दिया। और घर के पानी की टंकी में जहर घोल दिया। इस घटना के बाद से पीड़ित परिवार घटना से दहशत में है। परिवार ने बताया कि कोई पुरानी दुश्मनी निकाल रहा है। लेकिन कौन हो सकता है यह बताना मुश्किल है। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top