सीसीएल के सिरका सीएचपी खुली खदान में चाल धंसने से तीन घायल

घटना अहले सुबह की है, कई लोग कर रहे थे कोयला का अवैध उत्खनन

रामगढ़। सीसीएल के सिरका सीएचपी खुली खदान में आज अहले सुबह चाल धंसने से अवैध कोयला उत्खनन करने वाले तीन लोग घायल हो गए हैं। अफरा-तफरी के माहौल के बीच आस पास के ग्रामीणों ने तीनों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पतालों में भर्ती कराया। एक ग्रामीण की मलबे में दबे होने की आशंका है। बताया गया कि प्रतिदिन उक्त खदान में तीन से चार बजे सुबह से ही कोयले खनन करने के लिए दर्जनों ग्रामीण खदान के अंदर घुस जाते हैं। आज सुबह भी काफी संख्या में क्षेत्र के ग्रामीण कोयला लेने के लिए सीसीएल की बंद पड़ी खदान में कोयला निकालने के लिए घुसे थे। उसी दौरान अचानक चाल धंस गई। इससे वहां पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हल्ला करने पर वहां ग्रामीण और उनके साथ आए गया गांव के लोग मिलकर घायल तीन लोगों को अंदर से निकाला और उसे इलाज के लिए भेज दिया गया। ग्रामीणों ने बताया कि अभी भी एक लोग दबे हुए है। इस संबंध में सिरका सुरक्षा प्रभारी रमेश राउत से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि चाल धंसने की सूचना मिली है। जांच पड़ताल की जा रही है। रामगढ़ थाना पुलिस को भी इसकी जानकारी दे दी गई है।

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top