बेड़ो के मंदिर परिसर में घुसकर की गई चोरी,

रांची। बेड़ो के महादानी मंदिर का ताला तोड़ कर चोरों ने तीन दान पेटियों से रुपयों की चोरी कर ली। चोरों ने घटना को अंजाम देने के बाद मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरा को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। आज सुबह जब मंदिर के पुजारी अशोक पंडा पूजा करने पहुंचे तब उन्होनें ने मंदिर के गेट ताला टूटा हुआ पाया और मंदिर के अंदर दान पेटी भी बिखरा हुआ देखा। पुजारी ने इसकी जानकारी महादानी सत्संग समिति के संरक्षक महावीर गोप को दी गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पूरे मंदिर परिसर की छानबीन की। हालाकि अभी चोरों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
पुजारी अशोक पंडा के मुताबिक सुबह 5:30 बजे अपने पुत्र के साथ मंदिर पहुंचे उस वक्त मंंदिर में अंधेरा था। स्विच आॅन किया तो देखा कि मंदिर परिसर में रखे तीनों दान पेटियों का ताला टूटा हुआ है। सीसीटीवी कैमरा भी क्षतिग्रस्त था। जानकारी के मुताबिक इससे पहले भी तीन बार यहां चोरी हो चुकी है यह चौथी घटना है। पूर्व में घटी घटना के आरोपियों का अभी तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। जिससे लोगों में पुलिस के प्रति आक्रोश है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top