सर्दी के मौसम में ग्लोइंग त्वचा के लिए आजमाएं पांच घरेलू नुस्खे

सर्दी के मौसम में त्वचा का रूखा और बेजान होना आम बात है। ऐसे में त्वचा की देखभाल के लिए घरेलू उपाय आजमा सकते हैं। ये त्वचा को ग्लोइंग बनाने में भी मदद करेंगे।
बेसन का फेस पैक : ये फेस पैक आॅयली, मुंहासे वाली त्वचा के लिए फायदेमंद है। ये त्वचा को पोषण देता है। इसके लिए 2 चम्मच बेसन में थोड़ा सा दूध और एक चुटकी हल्दी पाउडर मिलाकर अपने चेहरे पर लगाएं। 20 मिनट के लिए छोड़ दें और फिर धो लें।
शहद का फेस पैक : एक कटोरी में दो चम्मच शहद, थोड़ी दही और एक चुटकी हल्दी मिलाएं। इसे अपने चेहरे पर समान रूप से लगाएं और 15 मिनट बाद धो लें। ये पैक टैन हटाने में मदद करेगा और रूखेपन को भी रोकेगा।
केले और गुलाब जल का फेस पैक : ये पैक रूखी और बेजान त्वचा से निपटने में मदद करेगा, जो सर्दियों में सबसे आम समस्या है। एक मैश किए हुए केले को गुलाब जल में मिलाकर अपने चेहरे और गर्दन पर लगाएं। इसे कुछ देर के लिए लगा रहने दें। इसके बाद चेहरा धो लें।
ओट्स फेस पैक : 2 बड़े चम्मच ओट्स को थोड़े से दही में मिलाएं। इसमें आधा नींबू निचोड़ लें। इसे चेहरे पर लगाकर 15 मिनट के लिए छोड़ दें। ये पैक त्वचा की सुस्ती को दूर करता है और त्वचा को ग्लोइंग बनाता है और पोषण देता है।
एलोवेरा फेस पैक : एलोवेरा त्वचा को हाइड्रेट करता है। ये मृत त्वचा को हटाने में भी मदद करता है।इसके लिए ताजा एलोवेरा जेल लें और इसमें बादाम का तेल मिलाएं। इसे अपने चेहरे पर समान रूप से लगाएं और 20 मिनट बाद धो लें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top