आज दोपहर बाद मौसम में होगा बदलाव, अगले 4 दिनों तक छाए रहेंगे बादल

कहीं मेघ गर्जन के साथ हल्की बारिश और मध्यम दर्जे का कोहरा छाने का पूर्वानुमान
राज्य के उत्तर पश्चिमी और निकटवर्ती मध्य हिस्सों में बारिश की संभावना

रांची। तीव्र पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर पश्चिमी भारत को प्रभावित करने की बहुत संभावना है। तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि की संभावना जताई गई है। आज सुबह कोहरा व धुंध के बाद मौसम साफ रहा। राज्य में 9 जनवरी से बारिश हो सकती है। मौसम केंद्र की पूवार्नुमान रिपोर्ट के अनुसार, 8 जनवरी से आसमान में हल्के बादल छाने लगेंगे और नौ जनवरी से बारिश के आसार हैं। क्योंकि, राजस्थान में बारिश होने के आसार हैं। इसका असर झारखंड पर भी दिखेगा। हालांकि, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पुरवैया हवा चलेगी, जिससे रात के न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होगी। लेकिन, दिन में ठंड रहेगा। मौसम विभाग की मानेंं तो राज्य के उत्तर पश्चिमी और निकटवर्ती मध्य हिस्सों में कहीं कहीं मेघ गर्जन के साथ हल्की बारिश और मध्यम दर्जे का कोहरा छाने का भी पूवार्नुमान है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अगले 4 से 5 दिनों तक मौसम में बदलाव के संकेत हैं। आज दोपहर बाद से आगामी चार दिनों तक बादल छाए रहेंगे और गर्जन के साथ कहीं कहीं हल्की बारिश भी हो सकती है। पिछले 24 घंटे के दौरान सूबे में सबसे अधिक तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस चाईबासा का रहा। जबकि सबसे कम तापमान 10.1 डिग्री बोकारो थर्मल का रहा। मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार रांची और इसके आसपास के क्षेत्रों में राहत मिलने की संभावना है। सुबह में कोहरा या धुंध और बाद में आसमान साफ रहने की उम्मीद है। तापमान में भी बढ़ोतरी के संकेत दिए गए हैं। रांची और आसपास के क्षेत्रों में आंशिक बादल छाए रहेंगे। आज का अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम 12 डिग्री रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार 9 जनवरी को आंशिक बादल छाए रहेंगे। मेघ गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना है। जबकि अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम 14 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। 10 जनवरी को बादल छाए रहेंगे, मेघ गर्जन के साथ हल्के व मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है। जबकि अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम 13 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। 11 जनवरी को भी बादल छाए रहेंगे, मेघ गर्जन के साथ बारिश की संभावना है। अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम 13 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। राज्य में अगले 24 घंटे के दौरान कहीं-कहीं हल्के कोहरे छाए रहने की संभावना है।

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top