दहशत फैलाने के लिए बदमाशों ने आजसू नेता के घर पर फोड़ा बम

धनबाद। दहशत फैलाने के उद्देश्य से आजसू नेता राकेश ग्याली के घर पर बम फोड़ा गया। हालांकि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। बम फोड़ने के बाद बदमाश फरार हो गए। बताया जा रहा है कि रविवार की देर रात आजसू नेता राकेश ग्याली के सिनोडोह बदडीहा स्थित आवास के पास अपराधियों ने बम फोड़ दिया। अपराधियों ने घर के मेन गेट पर तीन बम फेंका। जिसकी आवाज सुनकर आसपास के लोग बाहर निकले। लोगों की भीड़ को देख कर अपराधी बाइक पर सवार हो कर फरार हो गए। सूचना मिलने के बाद मधुबन थाना पुलिस मौके पर पहुंची। आजसू नेता राकेश ग्याली ने पुलिस को बताया कि धमाके की आवाज सुनकर घर वाले शोर मचाने लगे। घर के बाहर बाइक की आवाज सुनाई दे रही थी। खरखरी जंगल में ग्रामीण और मधुबन पुलिस ने खोजबीन की लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी। मधुबन थानेदार का कहना है कि माचिस से आग जलाकर सुतली वाला पटाखा बम घर के पास फोड़ा गया है।

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top