प्रतिबंधित सिरप के साथ फर्जी डॉक्टर समेत दो गिरफ्तार

साहिबगंज | बरहरवा एसडीपीओ प्रदीप कुमार उरांव के नेतृत्व में पुलिस की विशेष टीम ने मुनिया होटल फुटानी बाजार और मिर्जापुर के दो दुकानों में छापेमारी कर प्रतिबंधित कोडीन फास्फेट वाले करीब 250 पीस सिरप के साथ प्रैक्टिसनर डॉक्टर सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस गिरफ्त में आए जाकिर शेख कपड़ा दुकानदार है, जबकि इरशाद शेख फर्जी डॉक्टर बताया जाता है. दोनों बरहरवा थाना क्षेत्र के रहने वाला है. बताया जाता है कि इरशाद शेख और जाकिर शेख लंबे समय से प्रतिबंधित चोको सिरप का धंधा करते थे. गिरफ्तार तस्करों के खिलाफ पुलिस ने बरहरवा थाना कांड संख्या 88/23 में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेज दिया है. छापेमारी दल में बरहरवा एसडीपीओ प्रदीप कुमार उरांव, पुलिस निरीक्षक कुलदीप कुमार, बरहरवा थाना प्रभारी प्रियेश प्रसून, रांगा थाना प्रभारी अमन कुमार सिंह, कोटालपोखर थाना प्रभारी सतीश तिर्की आदि उपस्थित रहे.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top