कोर्रा के लॉज में हथियार के साथ युवक गिरफ्तार

हजारीबाग | कोर्रा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शुक्रवार को जबरा रोड स्थित एक लॉज से हथियार के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है. वह बरही के करियातपुर का रहने वाला है. जिका नाम  सुजीत कुमार है. इस संबंध में कोर्रा थाना प्रभारी उत्तम कुमार तिवारी ने बताया कि एसपी को गुप्त सूचना मिली थी कि जबरा स्थित एक लॉज में एक युवक हथियार के साथ रह रहा है. जिसकी गतिविधि काफी संदिग्ध है. एसपी के आदेश पर कार्रवाई करते हुए कोर्रा पुलिस ने पंजाबी ढाबा होटल के पास जबरा स्थित एक लॉज में छापेमारी करते हुए युवक को देसी कट्टा और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया. इस संबंध में कोर्रा थाना कांड संख्या 146/23 दर्ज किया गया.

थाना प्रभारी ने बताया कि एसपी के आदेश पर हजारीबाग के सभी लॉज की जांच होगी. संचालक बिना जांच-पड़ताल किए किराए पर मकान दे देते हैं. इस संबंध में लॉज मालिक की संलिप्तता की भी जांच की जा रही है. साथ ही सभी लॉजों का भौतिक सत्यापन भी समय-समय पर किया जाएगा.

हजारीबाग के कोर्रा, बाबूगांव, जबरा रोड, मटवारी, आनंदपुरी समेत कई जगह लॉज में पढ़ाई के लिए विद्यार्थियों को लॉज में जगह दी जा रही है. लेकिन कई केस में इस बात का खुलासा हुआ है कि पढ़ाई के नाम पर लॉज में अपराध पनप रहे हैं. यहां गिरिडीह, जामताड़ा समेत कई जगहों से पढ़ाई के नाम पर विद्यार्थी लॉज में किराए पर रह रहे हैं. लेकिन इन लॉजों में अपराध की घटनाएं सामने आ रही हैं.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top