बरवाअड्डा में जीटी रोड पर कार का टायर फटा, ट्रक से टकराने से दो की मौत

धनबाद। बरवाअड्डा जीटी रोड पर आज सुबह हुए एक सड़क हादसे में कार चालक और उस पर सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। मरने वाले दोनों हजारीबाग के नगमा के रहने वाले बताए हैं। कार पर सवार होकर हजारीबाग से धनबाद आ रहे थे। जोड़ा पीपल के पास कार का टायर फट गया। कार की रफ्तार काफी तेज थी। अनियंत्रित होकर खड़े ट्रक के पीछे से टकरा गई। मौके पर ही कार चालक और उस पर सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। हजारीबाग जिले के नगमा के रहने वाले 50 वर्षीय गिरधारी महतो मारुति कार से धनबाद आ रहे थे। महेंद्र कार चला रहा था। बरवाअड्डा जोड़ा पीपल के समीप जीटी रोड पर कार का टायर फट गया। कार की गति काफी तेज थी। वह अनियंत्रित होकर खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसा सुबह करीब 8: 30 बजे हुआ। टक्कर होते ही गिरधारी महतो कार से बाहर फेंका गए। जबकि चालक अंदर ही फंस गया। हादसा इतना जोरदार था कि कार का कचूमर निकल गया। मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। हादसे की सूचना स्थानीय लोगों ने बरवाअड्डा थाना की पुलिस की दी। पुलिस ने पहुंचकर कार में फंसे चालक को बाहर निकलवाया। उसकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद पुलिस ने स्थानीय लोगों के सहयोग से दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए एसएनएमएमसीएच भेजवाया।

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top