विवाह समारोह में शामिल होने आये दो युवकों की नदी में डूबने से मौत

चाईबासा। ओडिशा के बिसरा थाना के जराइकेला के कोपसिंगा स्थित कोयल नदी में नहाने के दौरान दो युवकों की डूबने से मौत हो गयी। डूबने वाले युवकों में कोलकाता निवासी 27 वर्षीय शेख सिकंदर तथा 16 वर्षीय शेख इमरान शामिल हैं। इधर मामले की जानकारी मिलने के बाद बिसरा पुलिस व स्थानीय ग्रामीणों ने नदी में काफी खोजबीन की। बाद में एनडीआरएफ के गोताखोरों की मदद से पुलिस ने शेख सिकंदर और शेख इमरान का शव बरामद कर लिया है। जानकारी के अनुसार शेख सिकंदर व शेख इमरान कोलकाता से कोपसिंगा निवासी मोहम्मद महफूज के घर शादी में आये हुए थे। रविवार को शादी समारोह संपन्न हो गया। आज इन दोनों के अलावे अन्य मेहमानों को लौटना था। मंगलवार की दोपहर वे लोग अपने अन्य साथियों के साथ नहाने के लिए कोयल नदी चले गए। नहाने के दौरान ही इमरान नदी के तेज बहाव में बहता चला गया। उसे बचाने की कोशिश में सिकंदर भी नदी के बहाव के चपेट में आकर बह गया। इसके बाद उसके अन्य साथी भी काफी कोशिश की तथा आवाज लगा कर गांव के अन्य लोगों को बुलाया और मामले की जानकारी बिसरा पुलिस को भी दी। सूचना मिलने के बाद बिसरा पुलिस व स्थानीय ग्रामीणों ने भी अपने स्तर से नदी में काफी खोजबीन की। जब सफलता नहीं मिली तो एनडीआरएफ की टीम को बुलाया गया। जिसके बाद एनडीआरएफ की टीम में शामिल गोताखोरों ने घंटे भर की कड़ी मशक्कत के बाद देर शाम तक दोनों के शव बरामद कर लिया। शवों को बिसरा अस्पताल भेज दिया गया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top