रूपा तिर्की आत्महत्या मामले में सीबीआइ ने बदले गए जांच अधिकारी

साहिबगंज। महिला थाना प्रभारी रूपा तिर्की की मौत की जांच कर रही सीबीआइ टीम एक बार फिर साहिबगंज पहुंची है। दशहरा से पहले टीम यहां से होमवर्क कर वापस लौट गई थी। वैसे सीबीआइ ने रूपा तिर्की मौत मामले में जांच अधिकारी को बदल दिया है। पूर्व में डीएसपी पी गैरोला को जांच की जिम्मेदारी दी गई थी। इंस्पेक्टर जीके अंशु और अन्य पदाधिकारी उनकी जांच टीम में शामिल थे। अब इंस्पेक्टर जीके अंशु ही मामले की जांच करेंगे। बताया जाता है कि पी गैरोला पूर्व में सीबीआइ के दिल्ली आफिस में कार्यरत थे। इसी साल उनका तबादला पटना किया गया था। उन्हें पुन: दिल्ली भेज दिया गया है। जानकारी के मुताबिक सीबीआइ की टीम 59 दिनों के बाद अब तक की प्रोग्रेस रिपोर्ट पर पटना कार्यालय में सीनियर पदाधिकारी से मंथन करने के बाद साहिबगंज पहुंची है। सूत्रों की मानें तो सीबीआइ अब निर्णायक पूछताछ करेगी। इधर दोपहर के बाद सीबीआइ टीम साहिबगंज सिविल कोर्ट पहुंची।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top