झारखंड डिस्पोज़ल एंड पैकेजिंग एसोसिएशन के बैनर तले निर्माताओं और व्यापारियों ने मंत्री बन्ना गुप्ता को सौपा ज्ञापन

झारखंड डिस्पोज़ल एंड पैकेजिंग एसोसिएशन के बैनर तले निर्माताओं और व्यापारियों का एक प्रतिनिधिमंडल स्वास्थ्य, उच्च शिक्षा, परिवार कल्याण एवं आपदा प्रबंधन मंत्री बन्ना गुप्ता से रांची स्थित उनके आवासीय कार्यालय में मिला और सिंगल यूज़ प्लास्टिक के प्रतिबंध से उत्पन्न होने वाली समस्याओं से संबंधित सुझाव हेतु एक ज्ञापन सौंपा और इससे संबंधित आने वाली कठिनाइयों के बारे में उनको अवगत कराया। उन्होंने बहुत सकारात्मक रुख दिखाते हुए प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि वे इस ज्ञापन के संबंध में व्यक्तिगत रूप से अपने विभाग के द्वारा राज्य सरकार एवं भारत सरकार को इस प्रतिबंध से उत्पन्न होने वाली परेशानियों से अवगत कराएंगे और जब तक इसके वैकल्पिक और सुलभ विकल्प उपलब्ध नहीं होने तक इस अधिसूचना को अगले आदेश तक स्थगित करने का प्रस्ताव रखेंगे। प्रतिनिधिमंडल में संघ के अध्यक्ष कुणाल विजेवर्गीय, राजीव थेपड़ा, सुनील गुप्ता, साहित्य अग्रवाल, निर्मल गाड़ोदिया, अंकित डिडवानिया, अमित अग्रवाल, पवन संघी, दिनेश छापोलिया, अनूप अग्रवाल आदि शामिल थे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top