रांची में उपद्रव के बाद जनजीवन हुआ सामान्य

रांची। शुक्रवार को मेन रोड में हुए उपद्रव के बाद से पूरे क्षेत्र की दुकानें और व्यापारिक गतिविधियां ठप पड़ी थी। मेन रोड में पूरी तरह सन्नाटा पसरा हुआ था। लेकिन जिला प्रशासन द्वारा आज से दोपहर एक बजे से शाम 5 बजे तक दुकानों को खोलने की अनुमति देने के बाद मेन रोड की दुकानें खुली। हालांकि पूरे क्षेत्र में अभी भी सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद है। जगह जगह पुलिस बल के जवानों को तैनात किया गया।

धार्मिक स्थालों पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

जिला प्रशासन के निर्देश के बाद राजधानी के व्यापारिक स्थल मेन रोड, अपर बाजार, चर्च रोड, डोरंडा और चुटिया आदि स्थानों में दोपहर एक बजे से दुकान और व्यावसायिक प्रतिष्ठानें खोले गए। आम लोग भी अपने कार्यो से निकले। जिस कारण जनजीवन सामान्य होता नजर आया। इस दौरान दुकानों में भी ग्राहकों को सामान की खरीदारी करते देखी गई। हालांकि मेन रोड में सवारी वाहन कम देखे गए लेकिन नीजी वाहनों का आवगमन अन्य दिनों की तरह होता रहा।

कंट्रोल रूम से की जा रही है निगरानी
रांची पुलिस इस मामले को लेकर सतर्क है और शहर की हर गतिविधि को कंट्रोल रूम से मॉनिटरिंग की जा रही है। कंट्रोल रूम में एक दर्जन से अधिक अफसरों को तैनात किया गया है ताकि चप्पे चप्पे पर नजर रखी जा सके। लोअर बाजार इलाके में पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ असामाजिक तत्व माहौल को बिगाड़ने के फिराक में हैं। जिसके बाद पुलिस ने मौका रहते असामाजिक तत्व को समझा बुझा कर शांत करा दिया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top