रांची में आज भी बंद रही मेन रोड सहित कई इलाकों की दुकानें

10 जून को एक विशेष धर्म समुदाय के लोगों ने पुलिसकर्मियों और मंदिरों को अपना निशाना बनाया. इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए लाठीचार्ज की जिसके बाद उपद्रवियों ने फायरिंग की. इस मामले को बढ़ता देख शहर में धारा 144 लगाया गया था. जिसमें शहरवासी दोपहर एक बजे से शाम पांच बजे तक अपने जरूरतमंद की सभी सामान खरीद सकते हैं. लेकिन मौजूदा हालात यह है कि शहर के अधिकांश दुकानें बंद हैं. शहर के हर चौक चौराहों पर भारी संख्या में पुलिस और सुरक्षा बल की तैनाती की गई है ताकि किसी भी हालात से निपटा जा सके. शहर के पांच थाना इलाकों में करीब दो हज़ार से अधिक पुलिस और सुरक्षा बल की तैनाती की गई है.

रांची पुलिस इस मामले को लेकर सतर्क है और शहर की हर गतिविधि को कंट्रोल रूम से मॉनिटरिंग की जा रही है. कंट्रोल रूम में एक दर्जन से अधिक अफसरों को तैनात किया गया है ताकि चप्पे चप्पे पर नजर रखी जा सके. लोअर बाजार इलाके में पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ असामाजिक तत्व माहौल को बिगाड़ने के फिराक में हैं. जिसके बाद पुलिस ने मौका रहते असामाजिक तत्व को समझा बुझा कर शांत करा दिया है.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top