बदले की राजनीति करने वाली भाजपा से हम डरने वाले नहीं:  राजेश ठाकुर

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और सांसद राहुल गांधी के विरुद्ध ईडी द्वारा कार्रवाई के खिलाफ सोमवार को कांग्रेस नेताओं ने प्रदेश कांग्रेस भवन में धरना प्रदर्शन किया. साथ ही केंद्र सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद की. प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर की अगुवाई में यह धरना प्रदर्शन किया गया. मौके पर राजेश ठाकुर ने कहा कि भाजपा बदले की राजनीति कर रही है. कांग्रेस इससे डरने वाली नहीं है.

राजेश ठाकुर ने आगे कहा कि केंद्र सरकार के इशारे पर संवैधानिक संस्थाएं कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी एवं राहुल गांधी को परेशान करना चाहती है, डराना चाहती है. लेकिन हमारे नेता न घबराने वाले हैं ना डरने वाले हैं और न ही साजिशों के आगे घुटने टेकने वाले हैं. पूरे देश के करोड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता सोनिया और राहुल गांधी के साथ खड़ी है और हर जुल्मो सितम का जवाब देने को तैयार हैं.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top