केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने सीएम के साथ की बैठक

केंद्रीय योजना हर घर नल जल और स्वच्छता अभियान की हुई समीक्षा

रांची। केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत आज रांची पहुंचे। रांची एयरपोर्ट पहुंचते ही राज्य के पेयजल स्वच्छता मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने उनका स्वागत किया। एयरपोर्ट से केंद्रीय मंत्री सीधा प्रोजेक्ट बिल्डिंग गए। जहां केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात किये। मुख्यमंत्री ने फूलों का गुलदस्ता देकर उनका अभिनंदन किया। इसके बाद केंद्रीय मंत्री ने प्रोजेक्ट भवन में मुख्यमंत्री और पेयजल स्वच्छता मंत्री मिथिलेश ठाकुर के साथ बैठक की। बैठक में केंद्रीय योजना हर घर नल जल योजना के अलावा स्वच्छता अभियान की समीक्षा की गयी। इस दौरान विभाग के सभी वरीय पदाधिकारी भी मौजूद रहे। केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने सभी जिलों के अफसरों के साथ वर्चुअल मीटिंग कर जिला में चल रही योजनाओं की जानकारी ली। उनके साथ विभाग के केंद्रीय सचिव विनी महाजन भी रांची आयी हैं। विभागीय सचिव ने बैठक के बाद राज्य जल प्रयोगशाला हिनू और रातू में नल जल योजना का निरीक्षण किया। ज्ञात हो कि झारखंड में केंद्र प्रायोजित हर घर नल जल योजना की प्रगति काफी धीमी है। समीक्षा बैठक में कार्य की रफ्तार बढ़ाने का निर्देश दिया गया। बैठक में मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, सीएम के प्रधान सचिव सह गृह सचिव राजीव अरूण एक्का और सीएम के सचिव विनय कुमार चौबे आदि मौजूद थे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top