पुलिस व ग्रामीणों के बीच हिंसक झड़प, हुई फायरिंग

अधिग्रहित जमीन के सीमांकन का विरोध, एसडीपीओ सहित पांच जवान घायल
गोड्डा। महागामा अनुमंडल के ललमटिया के तालझारी गांव में आज पुलिस और ग्रामीणों के बीच हिंसक झड़प हुई। जिसके बाद पुलिस ने ग्रामीणों पर लाठीचार्ज किया। वहीं भीड़ को तितर-बितर करने के लिए हवाई फायरिंग भी की गई। तालझारी में कोयला खनन के लिए अधिग्रहित जमीन के सीमांकन का ग्रामीण विरोध कर रहे हैं। जिस पर पुलिस ने कड़ी कार्रवाई की। बुधवार को पुलिस प्रशासन ने संयम से काम लिया लेकिन आज प्रशासन ने कड़े तेवर दिखाए। डीसी जिशान कमर और एसपी नाथू सिंह मीना भी घटनास्थल पर कैंप कर रहे हैं। ग्रामीणों की ओर से तीर-धनुष से पुलिस टीम पर हमला किया गया है। एसडीपीओ शिव शंकर तिवारी के घायल होने की सूचना मिली है। तालझारी गांव में ईसीएल की ओर से करीब 100 एकड़ अधिग्रहित की गई है। लेकिन वहां के ग्रामीण ईसीएल को जमीन पर कोयला खनन करने नहीं दे रहे हैं। करीब पांच साल से मान-मनोव्वल का दौर चल रहा था। इस बार प्रशासन ने हस्तक्षेप किया और ग्रामीणों के Ñिखलाफ कार्रवाई शुरू की। आज सुबह लाठीचार्ज के बाद घटनास्थल पर सैकड़ों की संख्या में पुलिस की तैनाती की गई है। पूरा क्षेत्र पुलिस छावनी में तब्दील हो गया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top