केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी की तबीयत अचानक बिगड़ी

सिलिगुड़ी | पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी की तबीयत अचानक बिगड़ गई। खबर है कि शुगर लेवल डाउन होने की वजह से उनकी तबीयत बिगड़ी है। इधर, केंद्रीय मंत्री की तबीयत की खबर पर अफरा तफरी मच गयी। आनन-फानन में मेडिकल टीम को को बुलाया गया। फिलहाल उनकी तबीयत स्थिर बतायी जा रही है। गडकरी सिलीगुड़ी के दागापुर में एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे थे। सूचना मिलने पर स्थानीय अस्पताल के डॉक्टर वहां पहुंचे और उनका इलाज किया। रिपोर्टों की मानें तो गडकरी का रक्तचाप का स्तर कम होने की वजह से उनकी तबियत बिगड़ी।

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top