ट्रेनों से उतर कर हजारों मजदूर ट्रैक पर बैठे, हावडा-मुबई मुख्य मार्ग पूरी तरह ठप
चक्रधरपुर। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर रेल मंडल के क्रिया कलापों से स्थानीय यात्री परेशान है। हमेशा यात्री गाड़ी को रोककर माल गाड़ी पास कराने से स्थानीय यात्री नाराज रहते है। आज यात्रियों की नाराजगी का गुबार फूट गया। सब्र का बांध टूटने के बाद आक्रोशित यात्रियों ने रेल चक्का जाम कर दिया। रोजाना यात्री ट्रेन को रोककर मालगाड़ी को पास करने के कारण घटी परेशान यात्रियों ने आखिर आज ट्रेन रोककर हावडा मुंबई मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। चक्रधरपुर रेल मंडल के यात्रियों के सब्र का बांध टूटा और आज फिर ट्रेन लेट होने पर रेल चक्का जाम कर दिया। इस कारण से हावडा-मुंबई मुख्य मार्ग पर यातायात पूरी तरह से ठप हो गयी। मिली जानकारी के अनुसार चक्रधरपुर रेल मंडल में रोजाना यात्री ट्रेन रोककर मालगाड़ी को पास किया जाता है। इससे लगातार ट्रेनों की लेट लतीफी से परेशान रेल यात्रियों ने आज चक्रधरपुर रेल मंडल के वीरबास में चक्रधरपुर टाटा मेमू पैसेंजर ट्रेन को रोक कर रेल चक्का जाम कर दिया है। यात्रियों के रेल चक्का जाम कर दिए जाने से ट्रेनों का परिचालन ठप्प पड़ गया है।
प्रतिदिन सैकड़ों लोगों को होती है परेशानी
रेल यात्रियों का कहना है कि पैसेजर ट्रेन रोक कर मालगाड़ी चलायी जाती है। यात्रियों को रोज ट्रेन की लेट लतीफी से परेशानी झेलनी पड़ती है। बताया कि चक्रधरपुर टाटा मेमू पैसेंजर ट्रेन से रोजाना सैकड़ों गरीब मजदूर काम करने के लिए आदित्यपुर और टाटा जाते हैं।
जाम के कारण कई ट्रेनें रही खड़ी
रेलवे के अधिकारियों की गलत नीतियों के कारण रोजाना ट्रेन को बीच रास्ते पर खड़ा करके मालगाड़ी को पास किया जाता है। वहीं कारण है कि गरीब मजदूर समय पर काम करने नहीं पहुंच पाते है। जिससे वह आज आखिर नाराज होकर रेल चक्का जाम कर दिया है। रेल चक्का जाम होने के कारण जहां-तहां कई महत्वपूर्ण एक्सप्रेस सुपरफास्ट ट्रेन खड़ी रही।
रेल मंडल में मचा हड़कंप
शुक्रवार को रेल चेक का जाम होने के खबर से चक्रधरपुर रेल मंडल में हड़कंप मच गया है। हालांकि रेल चक्का जाम होने के कारण घटनास्थल पर रेलवे अधिकारी और जीआरपी पहुंच गयी। वहीं रेल मंडल के अधिकारियों का एक ग्रुप भी रवाना हो चुका है। समाचार लिखे जाने तक हावडा-मुबई मुख्य मार्ग पूरी तरह ठप था।

प्रातिक्रिया दे