सिमडेगा में बैंक परिसर में ग्रामीण की मौत, इलाज के लिए पैसे निकालने आए थे।

शंभू कुमार सिंह

सिमडेगा: जिले में मंगलवार को एक दुखद घटना घटी, जिसमें एक ग्रामीण की अचानक मौत हो गई। यह घटना उस समय हुई जब वह इलाज के लिए बैंक पहुंचे थे, जिसके बाद पूरे क्षेत्र में शोक और हड़कंप मच गया।

मिली जानकारी के अनुसार, कोनमेंजरा के निवासी मनोहर डुंगडुंग लंबे समय से बीमार चल रहे थे। वे Indian Bank की स्थानीय शाखा में अपने इलाज के लिए पैसे निकालने पहुंचे थे। उन्होंने 26 हजार रुपये निकालने के लिए विड्रॉल फॉर्म भरा और पैसे मिलने का इंतज़ार कर रहे थे।

भीड़ के कारण लंबा इंतजार

सूत्रों के अनुसार, बैंक में नेटवर्क की समस्या और अत्यधिक भीड़ के चलते ग्राहकों को काफी समय तक इंतजार करना पड़ा। इसी दौरान मनोहर डुंगडुंग की तबीयत अचानक बिगड़ गई और वे बैंक परिसर में गिर पड़े। वहां मौजूद लोगों ने उन्हें उठाने की कोशिश की, लेकिन उनकी स्थिति गंभीर थी और उन्होंने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

इस घटना के बाद बैंक परिसर में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर नगर परिषद के उपाध्यक्ष दीपक रिंकू मौके पर पहुंचे और प्रशासन तथा पुलिस को इस घटना की जानकारी दी।

मृतक के परिजनों को सहायता

दीपक रिंकू के प्रयासों से मृतक के परिवार को तुरंत आर्थिक सहायता प्रदान की गई। समाजसेवियों और बैंक की तरफ से 5 हजार रुपये, सब्जी विक्रेता भरत प्रसाद द्वारा 5 हजार रुपये और जिला प्रशासन द्वारा 5 हजार रुपये की मदद दी गई। इसके अलावा, मृतक के खाते में जमा 26 हजार रुपये भी उनकी बेटी और दामाद को सौंप दिए गए।

पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैली हुई है।

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top