मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस रानी मुखर्जी की फिल्म मर्दानी 3 ने सिनेमाघरों में शानदार प्रदर्शन के बाद अब OTT प्लेटफॉर्म पर एंट्री की तैयारी कर ली है। यह फिल्म 30 जनवरी को बड़े पर्दे पर रिलीज हुई थी और इससे दर्शकों को बेहतर रिस्पॉन्स मिला। खास बात ये है कि इसे बॉर्डर 2 जैसी बड़ी फिल्म से मुकाबला करना पड़ा। फिर भी, मर्दानी 3 ने अपनी मजबूत कहानी और बेहतरीन अभिनय से दर्शकों का ध्यान खींचा। अब, थिएटर रिलीज के लगभग दो महीने बाद फैंस इसके OTT पर आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आएगी मर्दानी 3?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मर्दानी 3 को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया जाएगा। हालांकि, फिल्म की आधिकारिक रिलीज डेट को लेकर अभी तक मेकर्स से कोई अंतिम घोषणा नहीं की गई है। इससे फैंस इस खबर की अधिकारिक पुष्टि की प्रतीक्षा कर रहे हैं।
बॉक्स ऑफिस पर कैसा रहा मर्दानी 3 का प्रदर्शन
सिनेमाघरों में मर्दानी 3 ने अच्छा प्रदर्शन किया है। यह रिलीज के कई हफ्ते बाद भी दर्शकों का समर्थन पाती रही। रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म ने अब तक लगभग 60 करोड़ रुपये का कुल कलेक्शन किया है, जबकि नेट कलेक्शन 50 करोड़ रुपये से अधिक बताया जा रहा है। यहाँ तक कि रिलीज के 41वें दिन भी फिल्म अनेक शो के साथ सिनेमाघरों में चल रही थी, जो दर्शकों में इस फिल्म की लोकप्रियता को दर्शाता है।
रानी मुखर्जी ने मर्दानी 3 में अपने प्रमुख किरदार शिवानी शिवाजी रॉय को फिर से निभाया है, जो एक साहसी और मजबूत पुलिस अधिकारी है, जो अपराध के खिलाफ जंग लड़ती है।

प्रातिक्रिया दे