रामगढ़। बासल थाना क्षेत्र के बलकुदरा रेलवे ट्रैक पर आज सुबह एक युवक का शव बरामद किया गया। शव मिलने के बाद आसपास के इलाके में सनसनी फैल गयी है। लोगों ने घटना की जानकारी बासल और जीआरपी पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। जानकारी के अनुसार, युवक आज अहले सुबह अपने घर से निकला था। लेकिन कुछ देर बाद उसका शव बलकुदरा ओवरब्रिज के समीप रेलवे ट्रैक पर शव मिला। ग्रामीण संभावना जता रहे हैं कि ट्रेन से कटकर युवक की मौत हुई होगी।