श्रेणी: Crime

  • सावधान, ब्लैकमेलिंग के हो सकते हैं शिकार…

    सावधान, ब्लैकमेलिंग के हो सकते हैं शिकार…

    लोन देने के नाम पर हो रहा है साइबर फ्रॉड

    पैसों का लालच दिखा बना रहे हैं अपना शिकार

    मोबाइल से फोटो निकालकर बना रहे हैं अश्लील चित्र

    रांची। साइबर ठग लोगों को ठगने के लिए रोज नए नए तरीके इजाद कर रहे हैं। ताजा मामला लोन देने के नाम पर अश्लील फोटो बनाकर ब्लैकमेलिंग का सामने आया है। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के सदर थाना क्षेत्र से ऐसा ही एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक युवक की अश्लील तस्वीर भेज कर अब उसे ब्लैकमेल किया जा रहा है। आर्थिक अपराध इकाई के एडीजी नैयर हसनैन खान ने लोगों को सावधान करते हुए कहा कि ऋण प्रदान करने वाले ऐसे एप्लीकेशन या अविश्वसनीय स्रोतों के माध्यम से ऋण न लें, सतर्क रहें, सुरक्षित रहें।

    ऐसे होता है लोन के नाम पर खेल

    लोन देने से पूर्व जो तस्वीरें ली गयी थी, उसके बाद ऑनलाइन KYC के नाम पर वीडियो कॉल आता है और फिर बातचीत के दौरान बैंक खाता का डिटेल, ATM डिटेल और PAN डिटेल लिया जाता है। वीडियो कॉलिंग समाप्त होने के बाद तय लोन राशि युक्त युवक के खाते में आ भी जाता है। लोन का रिपेमेंट भी होने लगता है। कुछ माह बाद लोन का क़िस्त देने में किसी वजह से युवक असमर्थ हो गया। लोन के क़िस्त के लिए कॉल आते रहे।

    इसके बाद शुरू हुआ असली खेल
    लोन के बाद ब्लैकमेल अश्लील तस्वीर के सहारे कर्ज की रकम का क़िस्त न देने पर कई कॉल के बाद उक्त लोन देने वाली कम्पनी के कर्मी ने कॉल कर बताया कि आप को कुछ तस्वीरें गयी है, उसका अवलोकन करें। तस्वीर जो भी आयी थी ऋणी के पास वह सभी अश्लील तस्वीर डिफरेंट तरह के थी। युवक अभी तस्वीर अपने व्हाट्सएप पर देख रहा था, तभी कॉल आता है- अगर कर्ज की रकम नहीं लौटाया तो इसे वायरल कर दिया जाएगा। बात इतने पर समाप्त नहीं होती। धमकी ये भी दी कि दिल्ली और पंजाब से तुमपर वही युवती शारीरिक शोषण का केस दर्ज करवा देगी थाना में। लोक लाज से युवक ने कर्ज चुकता तो कर दिया, लेकिन उसके बाद भी उसे ब्लैक मेल करना बंद नहीं हुआ। तंग आकर युवक ने स्थानीय थाना में सूचना नहीं देकर ऑनलाइन नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर अपनी शिकायत दर्ज कराई।

    आर्थिक अपराध इकाई ने किया सावधान

    इस मामले में नैयर हसनैन खान ADG आर्थिक अपराध इकाई ने बताया कि Instant loan app फ्रॉड से सावधान रहने की जरूरत है। साइबर अपराधी मोबाइल एप्लीकेशन के माध्यम से लोगों को छोटी-छोटी रकम कम ब्याज दर पर आसानी से ऋण लोन देने का झांसा दे कर शिकार बना रहे हैं। मुजफ्फरपुर में हुए इस मामले में एडीजी ने कहा की नयी बात सामने आयी है, जिसकी जांच की जाएगी।

  • कमलदेव गिरि के हत्यारों की पहचान नहीं होने से लोगों में आक्रोश, हंगामा

    कमलदेव गिरि के हत्यारों की पहचान नहीं होने से लोगों में आक्रोश, हंगामा

    144 के दौरान भीड़ लाने पर एसडीओ की कार्रवाई, रैफ के जवानों ने खदेड़ा

    चक्रधरपुर। गिरिराज सेना के प्रमुख कमलदेव गिरि की हत्या के तीन दिन बाद भी पुलिस के हाथ कोई सफलता नहीं लगी। पुलिस घटना में शामिल लोगों को पकड़ने के प्रयास में कार्रवाई कर रही है, लेकिन पुलिस का हाथ तीसरे दिन भी खाली है। इससे स्थानीय लोगों में आक्रोश है। पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर द्वारा एसआईटी का गठन कर जांच की जा रही है पर अब तक पुलिस हत्यारों की पहचान नही कर पाई है। इधर, कार्रवाई नहीं होने से शहर के पवन चौक पर धीरे धीरे भीड़ जमा होने लगी है। लोग मुस्लिम बहुल इलाके में घुसने का प्रयास कर रहे थे।

    पुलिस द्वारा लगाए गए बैरिकेड के भी उस पार जाना चाहते थे पर मौके पर मौजूद पोड़ाहाट एसडीओ ने उन्हे आगे जाने से रोक दिया। उन्होंने पवन चौक में जमे लोगों को माइक से कहा कि शहर में 144 धारा लागू है। इसलिए भीड़ को हटा दें नहीं तो प्रशासन कार्रवाई करेगा। इस दौरान उन्होंने कई बार भीड़ से हटने का आग्रह किया। इसके बाद जमशेदपुर से आए रैफ के जवानों द्वारा भीड़ हटाने की कार्रवाई शुरू की गई तब जाकर भीड़ को पवन चौक से हटाया गया।

    भीड़ से चाईबासा-रांची एनएच 75 ई लगभग घंटे भर जाम रहा। इस दौरान पोड़ाहाट एसडीपीओ कपिल चौधरी, प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय कुमार सिन्हा, अंचलाधिकारी बाल किशोर महतो सहित रैफ के जवान के अलावा झारखंड पुलिस की सशक्त बल तैनात थे।

  • हैवानियत की हद : दो दिनों तक करता रहा शव के टुकड़े…

    हैवानियत की हद : दो दिनों तक करता रहा शव के टुकड़े…

    दिल्ली। महरौली में दिल दहला देने वाली वारदात में श्रद्धा के तथाकथित प्रेमी आफताब ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दी थी। आफताब अमीन पूनावाला(28) ने लिव इन में रह रही युवती श्रृद्धा वाकर(26) की हत्या कर उसके शव के 35 टुकड़े कर दिए। बाथरूम में शव के टुकड़े कर उनको धोकर बोरिक पाउडर लगाकर उन्हें पॉलिथीन में पैक कर फ्रीज में रख दिया।

    वह पिट्टू बैग में शव के दो टुकड़े को रखता और जंगल में फेंक आता। इस तरह वह करीब 22 दिन शव के टुकड़ों को फेंकता रहा। वह 22 दिनों तक शव के साथ घर में रहा। वह हर रात दो बजे टुकड़ों को महरौली के जंगलों में फेंकने जाता था। हत्या के करीब छह महीने बाद जब आरोपी युवक को महरौली पुलिस ने गिरफ्तार किया, तो उसने ये सनसनीखेज खुलासा किया।

    क्राइम सीरियल डेक्स्टर से लिया था टुकड़े करने का आईडिया

    दक्षिण जिले के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आफताब व श्रद्धा ने छतरपुर में 15 मई को किराए पर कमरा लिया था। इसने 18 मई को श्रृद्धा की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद वह घबरा गया। इसके बाद उसे विदेशी क्राइम सीरियल डेक्स्टर की याद आई है। आरोपी बचपन में ये सीरियल देखा करता था। उसने 18 मई को श्रद्धा के शव को बाथरूम में रख दिया। अगले दिन वह बाजार गया और बड़ा वाला फ्रिज, चापड़, पाउडर, फ्रेशनर और अन्य सामान लेकर आया। अगले दिन यानि 19 मई को उसने श्रद्धा के शव के टुकड़े करने शुरू किए। 

    उसने सबसे पहले उसके हाथ व पैर काटे। इसके बाद वह दो दिन तक शव के टुकड़े करता। टुकड़े को धोता और पोछकर बोरिक पाउडर लगाता। इसके बाद वह पॉलिथीन में पैक कर फ्रीज में रख देता। 

    वह शव के एक टुकड़े की पॉलिथीन को पिट्ठू बैग में रखता और रात दो बजे महरौली के जंगल में फेंक कर आ जाता। वह जंगल में शव के टुकड़ों को अलग-अलग जगहों पर फेंकता था। 

    कई बार लोगों ने रात में जंगल में आने का उससे कारण पूछा तो वह कहता था कि वह शौच करने आया है। इस तरह वह 22 दिनों तक शव के टुकड़ों को जंगल में फेंकता रहा।

    फ्रिज में खाने का सामान भी रखता था
    आरोपी फ्रिज के साइड वाले गेट पर खाने-पीने का सामान रखता था। जबकि उसके अंदर उसने शव के टुकड़े रखे हुए थे। फ्रिज में कोल्ड ड्रिक, पानी, बटर, पेप्सी व दूध आदि सामान रखा हुआ था। आरोपी फ्रीज से हर रोज फ्रीज से खाने-पीने का सामान निकालता था। हालांकि वह खाने का सामान ऑनलाइन मंगाता रहा।

  • बाल्टी में भरा खून, प्रेमी के घर में 4 साल से दफन थी लाश…

    बाल्टी में भरा खून, प्रेमी के घर में 4 साल से दफन थी लाश…

    पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर 28 सितंबर 2018 को उसकी हत्या कर दी थी. लाश को प्रेमी के घर में ही 7 फुट गहरे गड्ढे में गाड़ दिया गया था. पत्नी पर किसी को शक ना हो, इसलिए पत्नी लगातार पुलिस से संपर्क में रहती और अपने पति को ढूंढने की गुहार लगाती थी.

    गाजियाबाद: बॉलीवुड की फिल्म ‘दृश्यम’ की तर्ज पर अंजाम दिए गए एक हत्याकांड का 4 साल बाद खुलासा हुआ है. गाजियाबाद क्राइम ब्रांच ने 4 साल पहले लापता हुए चंद्रवीर नाम के शख्स का शव पत्नी के प्रेमी के घर से गड्ढा खोदकर बरामद किया. पत्नी ने अवैध संबंधों के चलते पड़ोस के अरुण के साथ मिलकर अपने ही पति की हत्या करवा दी थी. पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. हत्या में इस्तेमाल किए गए तमंचा और कुल्हाड़ी भी बरामद की हैं.

    मामला गाजियाबाद के सिहानी गेट थाना क्षेत्र का है. सिकरोड गांव का चंद्रवीर चार साल पहले 2018 में संदिग्ध हालात में लापता हो गया था. उसके गुमशुदगी भी लिखी गई थी. लेकिन चार साल तक पुलिस और परिजन उसे तलाशते रहे, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला. दरअसल, उसकी पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर 28 सितंबर 2018 को उसकी हत्या कर दी थी. लाश को प्रेमी के घर में ही 7 फुट गहरे गड्ढे में गाड़ दिया गया था. पत्नी पर किसी को शक ना हो, इसलिए पत्नी लगातार पुलिस से संपर्क में रहती और अपने पति को ढूंढने की गुहार लगाती थी. 

    देवर को फंसाने की थी साजिश
    उसने अपने देवर पर भी पति की हत्या का शक जाहिर किया था. ताकि पुलिस की जांच दूसरे दिशा में घूम जाए. जब इस मामले में कुछ भी पुख्ता तौर पर हाथ नहीं लगा, तो 2021 में इस केस की जांच को बंद कर दिया गया.

    शव की न हो शिनाख्त, इसलिए काटा था हाथ
    पुलिस के मुताबिक, चंद्रवीर की हत्या के बाद उसके शव को ठिकाने लगाने के लिए पड़ोसी के घर में 4 दिन पहले ही 7 फुट गहरा गड्ढा खोदा गया था. तमंचे से उसके सिर में गोली मारने के बाद खाट के नीचे एक बाल्टी रख दी, ताकि खून घर में न फैल सके. जब दोनों शव को गड्ढे में दफनाने लगे, तो हत्यारोपियों की नजर उसके हाथ के कड़े पर गई. पूछताछ में पत्नी ने पुलिस को बताया कि उसने कड़ा निकालने की कोशिश की थी, लेकिन लाश फूलने के कारण हाथ से कड़ा निकला नहीं जा सका, लिहाजा उन्होंने कुल्हाड़ी से उसका हाथ ही काट दिया. फिर उसे दूर एक केमिकल फैक्ट्री के पास फेंक दिया था. शव में से बदबू ना आए इसलिए गड्ढा काफी गहरा खोदा गया था. उसके बाद उस पर प्लास्टर करवा दिया गया, जिससे किसी को शक ना हो.

    बेटी ने मां पर जताया था हत्या का शक
    गाजियाबाद क्राइम ब्रांच ने अनसुलझे केस के बारे में समीक्षा के दौरान इस केस को फिर से जांच के लिए खोला, तो उन्हें एक बेहद अहम जानकारी हाथ लगी. एसपी क्राइम दीक्षा शर्मा ने बताया कि मृतक की बेटी को शक था कि उसकी मां ने पड़ोसी के साथ मिलकर उसके पिता की हत्या कर दी है. लेकिन कोई सबूत ना हो पाने के कारण वह शांत बैठ गई. जब पुलिस ने इस मामले में बेटी से पूछताछ की, तो उसने अपनी मां और उसके प्रेमी अरुण पर शक जाहिर किया. अरुण को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया. एसपी क्राइम का कहना है कि आरोपियों की निशानदेही पर गड्ढे से शव का कंकाल बरामद कर लिया गया है.

  • गिरिराज सेना के संरक्षक की हत्या के विरोध में चाईबासा बंद, सड़क पर उतरे समर्थक

    गिरिराज सेना के संरक्षक की हत्या के विरोध में चाईबासा बंद, सड़क पर उतरे समर्थक

    सड़कों पर टायर जलाकर आवागमन रोका, बाजार और दुकानें रहीं बंद, वाहन नहीं चले

    चाईबासा। गिरिराज सेना के संरक्षक कमल देवगिरि के हत्या के विरोध में आज भी चाईबासा बंद रहा। हिंदूवादी संगठनों ने हत्या के विरोध में आज चाईबासा जिला बंद की घोषणा किये है। बंद को लेकर सुबह 6:00 बजे से ही विभिन्न संगठनों के लोग सड़कों पर उतर आये है। शहर के पोस्ट आॅफिस चौक, बस स्टैंड चौक, सरायकेला मोड़, तंबू चौक, टाटा बाईपास रोड समेत अन्य जगहों पर टायर जलाकर बंद में शामिल होने की अपील की है। विभिन्न संगठनों के सदस्य अलग अलग जत्था बनाकर शहर में घूम घूम कर बंद को सफल बनाने की अपील की है। टायर जलाकर विरोध कर रहे लोगों को पुलिस ने हटाया सड़कों से हटाया और जल रहे टायरों को भी बुझाया। बंद को देखते हुए शहर की सभी दुकानें सुबह से बंद है। कॉलेज स्कूल जाने वाले छात्रों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। वही बस स्टैंड में कई यात्री फंसे रहे जिन्हें अपने सफर पर जाना था। बंद को देखते हुए शहर के सभी पेट्रोल पंप को भी बंद कर दिया गया। वही बड़ी बाजार के कुछ क्षेत्रों में दुकानें खुली नजर आए। लोग चाय पानी समेत अन्य जरूरत के सामान लेते नजर आए। हालांकि पुलिस प्रशासन की ओर से दुकानदारों से दुकान खोलने की अपील किया गया। लेकिन बंद के आह्वान के कारण सदर बाजार, मधु बाजार, पोस्ट आॅफिस चौक, माहुल शाही, तांबे चौक, अमला टोला, रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन, मंगला हाट और बड़ी बाजार के कुछ क्षेत्र समेत अन्य जगह पूरी तरह बंद रही।

  • हार्डकोर नक्सली रवि मरांडी गिरफ्तार, डुमरी के उप मुखिया का हत्या किया था

    हार्डकोर नक्सली रवि मरांडी गिरफ्तार, डुमरी के उप मुखिया का हत्या किया था

    गिरिडीह। सीआरपीएफ की सातवीं बटालियन और पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए गुरुवार की देर रात हार्ड कोर नक्सली रवि मरांडी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार नक्सली रवि मरांडी डुमरी थाना कर्मा बहियार गांव का रहने वाला है। सुरक्षा बल ने ज्वाइंट आॅपरेशन के दौरान पीरतांड थाना के इलाके के मंझलादीह बाजार से उसे दबोचा। पुलिस को सूचना मिली थी कि वह खरीददारी के लिए बाजार आ रहा है। जिसके बाद पुलिस की टीम ने सक्रियता दिखाते हुए उस धर दबोचा। जानकारी के अनुसार रवि मरांडी हार्ड कोर नक्सली है। तीन महीनें पहले ही डुमरी के उप मुखिया गुड्डू अंसारी हत्याकांड में शामिल रहा है। इस हत्याकांड के बाद से वह फरार था। रवि पीरटांड़ के जिलेबियां मोड में एक पुलिया को उड़ाने की घटना में भी शामिल था। इसके खिलाफ तिसरी, डुमरी और पीरटांड़ में भी सीएलए एक्ट के कई मामले दर्ज हैं। बताया जाता है कि यह कृष्णा दस्ते का सक्रिय सदस्य रहा है। अब डुमरी पुलिस इस हार्ड कोर नक्सली से पूछताछ कर रही है। रवि मरांडी का नाम कई लेवी वसूली के मामलों में आते रहा है। रवि मरांडी की पत्नी का भी महिला नक्सली होने की बात सामने आई है। फिलहाल फरार बताई जा रही है।

  • सड़क किनारे खड़े हाईवा में ट्रक ने पीछे से मारी जोरदार टक्कर, दो की मौत

    सड़क किनारे खड़े हाईवा में ट्रक ने पीछे से मारी जोरदार टक्कर, दो की मौत

    झुमरा तिलैया की घटना, मृतक चालक और उप चालक आपस में चचेरे भाई थे

    हजारीबाग। झुमरा तिलैया में ट्रक दुर्घटना में चालक और उप चालक की ही मौत हो गई, दोनों आपस में चचेरे भाई थे।। घटना बुधवार देर रात करीब 2:00 बजे की है। मिली जानकारी के अनुसार सरिया लेकर ट्रक गिरिडीह से हजारीबाग आ रहा था। इसी दौरान दारू थाना क्षेत्र के एनएच-100 पर झुमरा तिलैया में सड़क के किनारे खड़े एक हाईवा में ट्रक ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। जिससे मौके पर ही चालक कुबरी जमुआ निवासी 30 वर्षीय सचिन यादव और उपचालक 18 वर्षीय राजकुमार यादव की मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को ट्रक से बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है। पुलिस को शव को निकालने में भी काफी मशक्कत करनी पड़ी। गैस कटर की सहायता से ट्रक के अगले हिस्से को काट कर शव को निकाला गया था। स्थानीय लोगों ने बताया कि सड़क किनारे बेतरतीब खड़े वाहन हमेशा से दुर्घटना का कारण बनते रहे हैं। इस बार भी सड़क के किनारे खड़ी हाईवा दोनों भाइयों के लिए मौत बनकर सामने आई। लोगों ने कहा कि अक्सर ऐसी घटनाएं होते रहती है लेकिन जिला प्रशासन और पुलिस सड़क किनारे वाहनों को बेतरतीब तरीके से खड़ा करने पर रोक नहीं लगाती है।

  • घरेलू विवाद में लाठी-डंडे से पीटकर पत्नी की हत्या, 5 वर्ष की बेटी लेकर पति फरार

    घरेलू विवाद में लाठी-डंडे से पीटकर पत्नी की हत्या, 5 वर्ष की बेटी लेकर पति फरार

    सेन्हा थाना क्षेत्र के उगरा कटहल टोली की घटना, आरोपी की तालाश में छापेमारी जारी

    लोहरदगा। सेन्हा थाना क्षेत्र के उगरा कटहल टोली में पति ने लाठी-डंडे से पीटकर अपनी पत्नी की हत्या कर दी। शव को कमरे में बंद कर पांच साल की बेटी को लेकर फरार हो गया। बताया जाता है कि गोकुल महली अपनी पत्नी रीता देवी (30 वर्ष) को लाठी-डंडे एवं लात-घुसा से मारकर बुधवार की देर रात हत्या कर दी। ग्रामीणों ने इसकी सूचना सेन्हा थाना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची सेन्हा थाना पुलिस की टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा और हत्यारे की गिरफ्तारी के लिए संबंधित स्थानों पर छापेमारी शुरू कर दी। बताया जाता है कि गोकुल महली और उसकी पत्नी रीता देवी के बीच छोटी-छोटी बातों को लेकर हमेशा लड़ाई झगड़ा होते रहता था। जिसे लेकर बंडा थाना क्षेत्र के पलमी टंगरा टोली गांव निवासी मृतक के पिता ने अपनी बेटी को समझा-बुझाकर रखते थे। गांव के लोग भी हमेशा पति-पत्नी के बीच की लड़ाई को सुलझाते थे। इसी बीच बुधवार की देर रात गोकुल महली अपनी पत्नी रीता देवी से झगड़ा करते हुए आपा खो बैठा और लात-घुसों से पिटाई करते हुए फिर-लाठी डंडा से मार कर उसकी हत्या कर दी। मामले की सूचना सेन्हा थाना पुलिस को मिलने के बाद थाना प्रभारी ऋषिकांत दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दिया। बताया जा रहा है कि मृतक की 5 वर्ष की बेटी को लेकर हत्यारा पति फरार हो गया है। मृतक महिला के चार छोटे-छोटे बच्चे हैं। जिसमें एक पुत्र और तीन पुत्री है। इस घटना के बाद ग्रामीण भी सकते में हैं और किसी को कुछ समझ नहीं आ रहा।

  • विष्णु अग्रवाल और पुनीत भार्गव के खिलाफ एफआईआर

    विष्णु अग्रवाल और पुनीत भार्गव के खिलाफ एफआईआर


    रांची। रियल स्टेट कारोबारी और न्यूक्लियस मॉल के मालिक विष्णु अग्रवाल की मुश्किलें बढ़ती हुई दिख रही हैं। एक तरफ सेना के कब्जे वाली भूमि की खरीद बिक्री के मामले में ईडी ने उन्हें समन कर पूछताछ के लिए बुलाया है तो दूसरी तरफ रांची के सदर थाने में उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज हो गई है। यह प्राथमिकी रांची सिविल कोर्ट के आदेश के बाद दर्ज की गई है, जिसमें पवार ब्रोकर के रूप में मशहूर प्रेम प्रकाश के करीबी पुनीत भार्गव समेत 6 लोगों को आरोपी बनाया गया है। सदर थाने में उमेश गोप के द्वारा रांची एसीजीएम की कोर्ट में दाखिल कम्प्लेन केस में आए आदेश पर आईपीसी की धारा 406, 420, 467, 468, 447, 504 , 506, 341 और 323 के साथ 34 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

  • हाईवा ने दो बाइक सवारों को कुचला, पिकअप वैन ने मजदूर की ली जान

    दो सड़क दुर्घटना में 3 की मौत 5 घायल, कुछ लोगों के हमले से एएसआई जख्मी

    चतरा। जिले में दो स्थानों पर सड़क दुर्घटना हुई, जिसमें तीन लोगों की मौत और चार लोग घायल हो गए है। पहली दुर्घटना झारखंड-बिहार सीमा पर स्थित हंटरगंज थाना क्षेत्र के गोसाईंडीह में हुई। यहां अनियंत्रित हाईवा ने बाईक सवार दो युवकों को कुचल दिया। जिससे मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर हाईवा को जब्त कर थाने ले गई। पुलिस ने दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। दुसरी घटना सदर थाना क्षेत्र के टीकर इलाके में घटी। जहां बेकाबू पिकअप के चपेट के आने से एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए है। सूचना पर पहुंची पुलिस के एएसआई शशिकांत ठाकुर ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को ग्रामीणों के सहयोग से पुलिस वाहन से ईलाज के लिये सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने निजी वाहन से पीछा कर पिकअप गाड़ी को मौके से दबोच लिया। इस बीच पुलिसिया कार्रवाई से नाराज असमाजिक तत्वों ने एएसआई के गाड़ी पर हमला कर दिया। हमले में एएसआई जख्मी हो गए है। घटना की जानकारी मिलते ही एसडीओ एसडीपीओ व थाना प्रभारी दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।

  • पति व पत्नी ने पिया शराब, पत्नी की हुई मौत,पति गिरफ्तार

    जरेया में पति व पत्नी किया नशा,
    पत्नी की मौत, पति को पुलिस ने लिया हिरासत में,

    रांची। नामकुम थाना क्षेत्र के मारीडीह टोली जरेया गांव में शराबी पति व पत्नी शराब पीने के बाद पत्नी वरांगी देवी (54) हुई मौत। वहीं घटना के बाद पति काली मुण्डा उर्फ सोमा मुण्डा (58) कोे पुलिस ने लिया हिरासत लेकर कर रही पुछताछ।

    घटना के गुरूवार के देर शाम है को अपने ही घर में पति काली मुण्डा व पत्नी एक साथ शराब पीने के बाद काली मुण्डा अपने मामा राणा सिंह व चाचा बोयर मुण्डा के साथ पूजा करने निकल गया। वह जब करीब रात्रि के 8बजे घर पहुंचा तो देखा की उसकी पत्नी लेटी हुई हैऔर उसकी मौत हो चुकि थी। घटना स्थल पर पहुंचे संब इंस्पेक्टर रणजीत कुमार ने घटना स्थल पहुंचकर शव के आस-पास छानबीन करने के बाद शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है। वहीं पति काली मुण्डा को हिरासत लेकर थाने में ले आई है।


    घटना के संबंध में थानेदार इंस्पेक्टर सुनील तिवारी ने काली मुण्डा से घटना के संबंध में पुछताछ में एक साथ शराब पीने की बात स्वीकार की है। घटना के वक्त वरांगी देवी के साथ था, और उसके बाद वह अपने चाचा व मामा के साथ पूजा करने जरेया जाने की बात कह रहा है। वह थाने में भी अत्यधिक नशा में ही है। उन्होंने बताया कि काली दो शादी किये हुए दोनों से बच्चे है, वही दोनों पत्नी अलग-अलग रहती थी। उन्होंने कहा कि इस संबंध में छानबीन की जा रही है घटना के पीछे जांच की जा रही है।

  • महिला के सिर में मारी गोली, हुई मौत

    बोकारो// अपराधियों ने महिला के सिर पर मारी गोली,केंद्रीय अस्पताल ढोरी में इजाल के दौरान हुई मौत, महिला के देवर पर हत्या का आरोप। जांच में जुटी पुलिस, बेरमो थाना क्षेत्र की घटना।

  • अवैध बालू लदे 11 हाईवा जब्त

    • खलारी डीएसपी की बालू माफियाओं पर बड़ी कार्रवाई
    • देर रात से सुबह तक होती रही छापेमारी
    • अवैध बालू लदे 11 हाईवा किये गये जब्त
    • बुड़मू के बालू तस्करों में मची खलबली,
    • 200 सीएफटी के चालान पर 800 सीएफटी है लोड


    15 जून से 15 अक्टुबर तक एनजीटी ने लगाया है रोक डीएमओ को लिखा गया लेटर,होगी जांच-डीएसपी


    रांची। खलारी डीएसपी अनिमेष नैथानी और मांडर इंस्पेक्टर के द्वारा बीती रात बुड़मू थाना के सोसई गांव के आस पास छापामारी कर अवैध रुप से बालू तस्करी कर रहे 11 हाईवा को जब्त किया गया है।
    जब्त किये गये सभी हाईवा में छापर नदी से बालू उठा कर रांची के बाजारों में बिक्री करने के लिए ले जाया जा रहा था। जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया।
    इस संबंध में डीएसपी अनिमेष नैथानी ने बताया कि जिले के पुलिस कप्तान किशोर कौशल को थाना क्षेत्र के छापर नदी से अवैध बालू तस्करी की सूचना मिल रही थी,जिस पर उन्होें ने कार्रवाई करने का निर्देश दिया था। उसके बाद मांडर इंस्पेक्टर के साथ टीम बना कर बीती देर रात गुप्त रुप से बुड़मू थाना के सोसई के रास्ते हो कर आने वाले बालू लदे हाईवा को रोक कर जांच की गयी, जिसमें कई के पास चालान तो थे पर किसी के पास दो सौ सीएफटी का तो किसी के पास पांच सौ सीएफटी का ही चालान था,जबकी सभी हाईवा में 8 सौ से 9 सौ सीएफटी तक बालू लोड पाया गया। डीएसपी श्री नैथानी ने बताया कि छापामारी की खबर मिलते और पुलिस पर नजर पड़ते ही कई हाईवा के चालक मौके से फरार हो गये। उन्होंने कहा ओवर लोड बालू की जांच के लिए जिला खनन पदाधिकारी को पत्र लिखा गया है,उनके द्वारा जांच रिर्पोट के आधार पर कार्रवाई होगी।

    ओवर लोड बालू को कम करते देखा गया
    पुलिस द्वारा हाईवा जब्त करने के बाद कुछ चालकों द्वारा ओवर लोड बालू को सड़क किनारे गिरा दिया गया,जिसे कुछ मालिकों द्वारा ट्रैक्टर से उठा लिया गया,और कुछ को ग्रामीण उठा कर ले गये।

    स्टॉक से बालू बिक्री के लिए दिया गया है चालान
    मालूम हो कि नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के आदेशनुसार 15 जून से 15 अक्तूबर तक देश भर की नदियों से बालू के उठाव करने पर पाबंदी लगी हुई है,उसके बावजूद झारखंड राज्य के सभी जिलों की नदियों से माफियाओं पुलिस और खनन विभाग के अधिकारियों की मिली भगत से जून से अभी तक बालू का उठाव किया जाता रहा है।
    ऐसे बालू के काले धंधे को सफेद करने के लिए खनन विभाग की ओर से कुछ ठेकेदारों को स्टॉक से बालू बिक्री करने के लिए चालान उपलब्ध कराये गये हैं,जो नदी से बालू निकलवा कर पास में ही स्टॉक करत हैं और उसे ही स्टॉक दिखा कर बालू का क्राईसेस बोल कर महंगे दामों में बाजारों में बिक्री कर रहे हैं। जबकी स्टॉकिस्टों को दूर दराज से बालू मंगवा कर स्टॉक करने के बाद बिक्री करना है। लेकिन यहां तो अवैध कमाई के लिए संबंधित अधिकारी व पदाधिकारी एनजीटी के आदेश को चार महीने से दिखा रहे हैं ठेंगा।और सभी काट रहे हैं चांदी।

  • सफेद दूध का काला धंधा

    लाइन होटल पर टैंकर से दूध निकालकर भर रहे थे पानी

    रांची पुलिस की क्यूआरटी टीम ने रंगे हाथ पकड़ा

    रांची। कल देर रात रांची पुलिस की क्यूआरटी टीम ने बुंडू रोड के एक लाइन होटल में सफेद दूध के काले धंधे का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने दूध के टैंकर में से दूध चुराकर पानी का मिलावट कर रहे होटल कर्मी और होटल संचालक को रंगे हाथ पकड़ा है। इसके साथ ही घटनास्थल से पुलिस ने ट्रक से दूध निकालने में प्रयुक्त उपकरण, पानी मशीन पाइप लगी हुई, दूध से भरा सिंटेक्स बरामद किया है।

    एसएसपी के निर्देश पर हुई कार्रवाई

    बुंडू एनएच पर एसएसपी रांची के निर्देश पर क्यूआरटी टीम ने दूध के इस गोरखधंधे का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से 2 लोगों को गिरफ्तार भी किया है। ट्रक से भारी मात्रा में मिलावटी दूध मिले हैं। हालांकि, पुलिस का कहना है की गिरफ्तार किए गए व्यक्ति टैंकर से दूध चुरा रहे थे। एनएच 33 के बगल में स्थित लाइन होटल में दूध से भरे टैंकर से दूध चोरी कर ड्राम में निकालते जिन्हें पुलिस ने रंगेहाथ पकड़ा है, उनसे पूछताछ की जा रही है। जांच में इस रैकेट का खुलासा होने की गुंजाइश है।

  • नक्सली से पूछताछ पर भारी संख्या में हथियार और कारतूस बरामद

    नक्सली से पूछताछ पर हजारीबाग पुलिस को मिली बड़ी सफलता, भारी संख्या में हथियार और कारतूस किया जब्त

    हजारीबाग से पकड़े गए नक्सली दीपक यादव ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में हथियार और कारतूस बरामद कर नक्सली के मंसूबों पर पानी फेर दिया है। इस तरह पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है।
    महाराष्ट्र की मुंबई पुलिस अधीक्षक ने हजारीबाग से प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा (माओवादी) के दुर्दांत रीजनल कमांडर दीपक यादव उर्फ कारु यादव को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। पुलिस रिमांड पर लेने के बाद कारु ने जंगल में हथियार और गोली छुपाने का खुलासा किया है। शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक ने प्रेस वार्ता कर बताया है कि केरेडारी थाना में दो दिनों के पुलिस रिमांड पर लिए गए दीपक यादव से पूछताछ के क्रम में बड़ी लीड मिली है। पूछताछ के क्रम में कारु ने स्वीकारोक्ति बयान में केरेडारी थाना क्षेत्र के बकचोमा जंगल में भारी मात्रा में हथियार व कारतूस छिपा कर रखने की बात कही। इसके बाद हजारीबाग पुलिस के संयुक्त सर्च अभियान में केरेडारी थाना के बकचोमा जंगल से भारी मात्रा में हथियार एवं गोली बरामद कर लिया है। बरामद किए गए सामान में 5.56 एमएम का इंसास राइफल दो, 5.56 एमएम का इंसास राइफल का चार मैगजीन, 5.56 एमएम का 200 जिंदा कारतूस, देसी सेमी एक कार्बाइन, देसी सेमी कार्बाइन का एक मैगजीन, 9 एमएम का एक पिस्टल, 9mm पिस्टल का एक मैगजीन, गोली रखने का 2 पाउच बरामद किया गया है।

  • चुटिया में बंद घर से 50 लाख की चोरी


    कृष्णापुरी की घटना, बंद घर में भीषण चोरी
    30 लाख की ज्वेलरी व नगदी ले गया चोर
    सीसीटीवी कैमरे में चोर की तस्वीर हुई कैद
    पुलिस को मिला चोर का सुराग
    31अगस्त को घर बंद कर गये थे बाहर
    19 अगस्त की रात1.37 बजे हुई चोरी


    रांची। चुटिया थाना के कृष्णापुरी रोड नम्बर 1 में रहने वाले रिटायर शिक्षक स्व दयानन्द पोद्दार के बंद घर का ताला तोड़ कर एक चोर चोरी की घटना को अंजाम दिया है। चोर ने घर के गोदरेज व ट्रॉली बैगों को तोड़ कर वहां रखे लगभग 25 से 30 लाख कीमत की ज्वेलरी और लगभग 25 हजार रुपया नगदी के अलावे कुछ कीमती सामानों की चोरी कर ली गयी।
    घटना की सूचना मिलने के बाद चुटिया थाना की पुलिस मौके पर पहुंच कर स्व दयानन्द की बेटी श्रद्धा प्रिया व पड़ोसियों से जानकारी ली।
    जानकारी के मुताबिक श्रद्धा प्रिया के पिता दयानन्द पोद्दार कांके के अनिता गर्ल्स स्कूल में शिक्षक थे,कोरोना काल में उनका देहांत हो गया। श्रद्धा प्रिया की मां अंजली देवी वर्तमान में मुंगेर जमालपुर के रामपुर में शिक्षिका हैं। अंजली देवी की दो बेटियां और एक बेटा है। एक बेटी और बेटे विक्की की शादी हो चुकी है,बेटा विक्की यूएस में रहता है। छोटी बेटी श्रद्धा मां के साथ रहती है। घर में अंजली देवी,बहू और बड़ी बेटी के अलावा छोटी बेटी श्रद्धा की शादी के लिए ज्वेलरी रखा हुआ था। जिसे चोर चोरी कर ले गया।
    31अगस्त से बंद था घर
    जानकारी के मुताबिक स्व0 दयानन्द की पत्नी अंजली देवी बेटी श्रद्धा के साथ 31अगस्त को मुंगेर गयी थी। आज सुबह श्रद्धा घर लौटी और बाहर का ताला खोल कर कमरे में गयी तो उसके होश उड़ गये। अलमीरा और बक्से खुले थे,सभी सामान इधर उधर बिखरे पड़े थे,वहां रखे ज्वेलरी व नगदी समेत कई सामान गायब थे।
    सीसीटीवी कैमरे में चोर की तस्वीर हुई कैद-
    सीसीटीवी कैमरे में उसकी तस्वीर कैद हो गयी है, चोर का चेहरा पुरी तरह से ढंका हुआ है,उसने हाथ में दस्ताना भी पहन रखा है। तस्वीर में चोर अकेले घर में घुसते और घटना को अंजाम दे कर जाते हुए दिख रहा है। पुलिस उस तस्वीर के आधार पर चोर की पहचान करने में जुट गयी है।
    कॉलोनी के लोगों के मुताबिक छह महीने पहल भी गुलशन यादव के घर से मोबाईल की चोरी हुई थी जिसमें पुलिस ने एक चोर को गिरफ्तार कर जेल भेजा था,कुछ दिन पहले वह जेल से छूट कर आया है,कुछ दिन पहले उसे इधर उधर घूमते हुए लोगों ने देखा था।

    (और ज्यादा…)
  • शिक्षक को महिलाओं ने जूते चप्पल की माला पहनाकर घुमाया

    छात्राओं को गोद में बैठाकर अश्लील वीडियो दिखाने और गंदी हरकत करने वाले
    जामदा राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय के शिक्षक की शर्मसार करने वाले हरकतें

    चाईबासा। जामदा राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय के एक शिक्षक ने अपनी हरकत से शर्मसार कर दिया। इस शिक्षक के कृत से बच्चों को शिक्षा देकर उन्हें अच्छी बातें सिखाने और भविष्य बनाने वाले शिक्षकों को शर्मसार कर दिया है। विद्यालय के शिक्षक प्रेम कुमार पोद्दार क्लास के समय छात्राओं को गोद में बैठाकर मोबाइल पर अश्लील वीडियो दिखाते थे। इस बात की जानकारी आज होने पर ग्रामीणों का गुस्सा भड़क उठा। खासकर महिलाओं ने अपना आपा खोया। सूचना के बाद जामदा आजीविका महिला ग्राम संगठन सहित बड़ाजामदा की दर्जनों महिलाओं ने स्कूल में आ धमके और आरोपी शिक्षक की पहले जमकर पिटाई की। गुस्सायी महिलाएं यहीं नहीं रूकी, महिलाओं ने आसपास के घरों से जाकर जूता-चप्पल एकट्टा किया और जूता-चप्पलों की माला पहनाया शिक्षक को पहना कर सरेआम घुमाया। कुछ महिलाओं ने शिक्षक के चेहरे पर कालिख भी पोत दी। इसके बाद जामदा बस्ती में घुमाने के बाद महिलाएं उसे पैदल बड़ाजामदा बाजार होते हुए बड़ाजामदा ओपी पुलिस के हवाले कर दिया।

    छात्राओं के शौचालय में भी घुस जाता था शिक्षक
    जामदा बस्ती व महिला संगठन अध्यक्ष मीनाक्षी देवी व सचिव प्रिया देवी ने बताया कि शिक्षक प्रेम कुमार पिछले कुछ दिनों से स्कूल में पढ़ने वाली छात्राओं को जबरदस्ती अपनी गोद बैठा लेते थे। गोद में बैठाने के बाद अपनी मोबाइल पर अश्लील वीडियो दिखाता था। छात्राओं के साथ अश्लील हरकतें करता था।

    शौचालय में जबरदस्ती करता था प्रवेश
    जब वे शौच करने जाती थी तो वह छात्राओं के शौचालय में जबरन प्रवेश करता था। छात्राओं के विरोध करने पर वह कोई न कोई बहाना बनाकर उनके साथ मारपीट करता है। जब घटना की शिकायत छात्राओं ने अपने परिजनों से की तो बस्ती की महिलाएं काफी नाराज हुईं।

    सूचना पर पहुंची महिलाएं
    सूचना के बाद खास जामदा बस्ती की आक्रोशित महिलाएं आज स्कूल पहुंची। गुस्से में पहले शिक्षक के साथ मारपीट करते हुए जूता-चप्पल का माला पहना उसे जामदा बस्ती से लेकर बड़ाजामदा तक घुमाते हुए लाया। महिलाएं व पीड़ित छात्राओं ने शिक्षक प्रेम कुमार पोद्दार को उचित सजा देने के लिये उपायुक्त को पत्र सौंपा है।

  • चुटिया के कृष्णापुरी में बंद घर से 50 लाख की चोरी

    • चुटिया कृष्णापुरी के बंद घर में भीषण चोरी
    • 30 लाख की ज्वेलरी व नगदी ले गया चोर
    • सीसीटीवी कैमरे में चोर की तस्वीर हुई कैद
    • पुलिस को मिला चोर का सुराग
    • 31अगस्त को घर बंद कर गये थे बाहर
    • 19 अगस्त की रात1.37 बजे हुई चोरी


    रांची। चुटिया थाना के कृष्णापुरी रोड नम्बर 1 में रहने वाले रिटायर शिक्षक स्व दयानन्द पोद्दार के बंद घर का ताला तोड़ कर एक चोर चोरी की घटना को अंजाम दिया है। चोर ने घर के गोदरेज व ट्रॉली बैगों को तोड़ कर वहां रखे लगभग 25 से 30 लाख कीमत की ज्वेलरी और लगभग 25 हजार रुपया नगदी के अलावे कुछ कीमती सामानों की चोरी कर ली गयी।
    घटना की सूचना मिलने के बाद चुटिया थाना की पुलिस मौके पर पहुंच कर स्व दयानन्द की बेटी श्रद्धा प्रिया व पड़ोसियों से जानकारी ली।

    जानकारी के मुताबिक श्रद्धा प्रिया के पिता दयानन्द पोद्दार कांके के अनिता गर्ल्स स्कूल में शिक्षक थे,कोरोना काल में उनका देहांत हो गया। श्रद्धा प्रिया की मां अंजली देवी वर्तमान में मुंगेर जमालपुर के रामपुर में शिक्षिका हैं। अंजली देवी की दो बेटियां और एक बेटा है। एक बेटी और बेटे विक्की की शादी हो चुकी है,बेटा विक्की यूएस में रहता है। छोटी बेटी श्रद्धा मां के साथ रहती है। घर में अंजली देवी,बहू और बड़ी बेटी के अलावा छोटी बेटी श्रद्धा की शादी के लिए ज्वेलरी रखा हुआ था। जिसे चोर चोरी कर ले गया।

    31अगस्त से बंद था घर
    जानकारी के मुताबिक स्व0 दयानन्द की पत्नी अंजली देवी बेटी श्रद्धा के साथ 31अगस्त को मुंगेर गयी थी। आज सुबह श्रद्धा घर लौटी और बाहर का ताला खोल कर कमरे में गयी तो उसके होश उड़ गये। अलमीरा और बक्से खुले थे,सभी सामान इधर उधर बिखरे पड़े थे,वहां रखे ज्वेलरी व नगदी समेत कई सामान गायब थे।

    सीसीटीवी कैमरे में चोर की तस्वीर हुई कैद-
    सीसीटीवी कैमरे में उसकी तस्वीर कैद हो गयी है, चोर का चेहरा पुरी तरह से ढंका हुआ है,उसने हाथ में दस्ताना भी पहन रखा है। तस्वीर में चोर अकेले घर में घुसते और घटना को अंजाम दे कर जाते हुए दिख रहा है। पुलिस उस तस्वीर के आधार पर चोर की पहचान करने में जुट गयी है।
    कॉलोनी के लोगों के मुताबिक छह महीने पहल भी गुलशन यादव के घर से मोबाईल की चोरी हुई थी जिसमें पुलिस ने एक चोर को गिरफ्तार कर जेल भेजा था,कुछ दिन पहले वह जेल से छूट कर आया है,कुछ दिन पहले उसे इधर उधर घूमते हुए लोगों ने देखा था।

  • मेन रोड हनुमान मंदिर की मूर्ति को तोड़ा

    • मंदिर का ताला तोड़कर हनुमान जी की मूर्ति का किया तोड़फोड़
    • सीसीटीवी फुटेज देख मूर्ति तोड़ने वाले को पुलिस ने पकड़ा
    • मूर्ति तोड़ने की खबर पर जुटे सैकड़ों श्रद्धालु
    • पुलिस ने समझा-बुझाकर लोगों को किया शांत

    राजधानी के मेन रोड स्थित मल्लाह टोली हनुमान मंदिर में असामाजिक तत्वों ने भगवान हनुमान की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया है। लोगों का कहना है कि असामाजिक तत्वों ने शहर के महौल को बिगाड़ने के लिए इस हरकत को देर रात अंजाम दिया। बुधवार की सुबह यह खबर शहर में आग की तरह फैल गई। मंदिर के सामने भारी संख्या में श्रद्धालुओं का जुटान हो गया।

    सैकड़ों जवान मौके पर तैनात

    मामले की जानकारी मिलते ही रांची पुलिस तुरंत हाई अलर्ट हो गई और मंदिर के आसपास के स्थान को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया। रांची के सीनियर एसपी किशोर कौशल ने खुद मोर्चा संभाला और सीसीटीवी फुटेज खंगाल मूर्ति खंडित करने वाले आरोपी को भी धर दबोचा। बताया जा रहा है कि मूर्ति खंडित करने वाला आरोपी मानसिक रोगी है। हालांकि इसकी जांच की जा रही है।

    एसएसपी से मिलेगा दुर्गा पूजा समिति

    मल्लाह टोली हनुमान मंदिर की घटना को लेकर राँची ज़िला दुर्गा पूजा समिति के पदाधिकारी राँची SSP से मिलने आवासीय कार्यालय जाएँगे।इधर भगवान हनुमान की प्रतिमा को तोड़े जाने की खबर के बाद मंदिर के सामने भीड़ जमा हो गई। हिंदू संगठन भी मौके पर जुट गए। हनुमान की मूर्ति खंडित किए जाने को लेकर सोशल मीडिया में भी लगातार फोटो जारी किए गए हैं। हालांकि पुलिस ने भीड़ को समझा-बुझाकर वापस भेज दिया है। फिलहाल मामला शांत है और भगवान की मूर्ति को बनाने की बात चल रही है। दुर्गा पूजा को देखते हुए सभी संगठनों ने आपसी सौहार्द बनाए रखने की बात कही है।

  • बोकारो में IRB के ट्रेनी जवान की गोली लगने से हुई मौत

    बोकारो में जैप 4 कैंपस में IRB के ट्रेनी जवान की गोली लगने से मौत हो गई है. मृतक जवान का नाम सुशील कुमार है, जो साहिबगंज का रहने वाला है. बताया जा रहा है कि दुर्गा पूजा ड्यूटी के लिए आज ही जवान को हथियार और गोली मिला था. हथियार गोली लेने के बाद ही यह घटना हुई है. घायल जवान को बोकारो जनरल अस्पताल ले जाया गया है. जहां उसकी मौत हो गई. फिलहाल, पुलिस गोली चलने की घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है.

  • सपने के चक्कर में चाची की ले ली जान

    भतीने ने चाची के सिर में वार कर मार डाला
    सपने में आती थी,मेरा गला दबाती थी

    रांची। तमाड़ थाना क्षेत्र के ग्राम बारेडीह में 55 वर्षीय सरला देवी का भतीजा जय देव स्वासी ने कुहाड़ी के पीछे से सिर में वार कर दिया जिससे सरला देवी की मौत हो गयी।बुंडू डीएसपी अजय कुमार ने बताया कि आज सुबह में सरला देवी गोहाल से गोबर फेकने के लिए घर से निकली थी,वापस लौटने के दौरान पहले से घात लगा कर बैठा भतीजा जय देव ने उस पर हमला कर दिया,जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गयी। घटना की सूचना मिलने के बाद तमाड़ थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के सहयोग से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

    और इसे भी पढ़े :- डॉक्टर के गलती की सजा, मासूम बच्चे और माँ को अपनी जान गवां कर चुकानी पड़ी


    पुलिस द्वारा पूछताछ में गिरफ्तार जयदेव ने बताया कि मेरी चाची मुझे सपनों में आती थी,और मेरा गला दबाती थी, उसने यह भी बताया कि कुछ दिनों से उसके पिता सिवेश्वर स्वांसी को पैर में तकलीफ हो गया था, जिसके लिए वह अपनी चाची सरला देवी को दोषी मानता था। इन्ही करणों से जय देव ने अपनी चाची सरला की हत्या कर दी।