श्रेणी: Crime

  • पुलिस ने 24 घंटें में ही कांड का किया खुलासा, पत्नी और उसका प्रेमी गिरफ्तार

    पुलिस ने 24 घंटें में ही कांड का किया खुलासा, पत्नी और उसका प्रेमी गिरफ्तार

    आर्मी जवान की पत्नी ने सिर में वार कर की थी हत्या, झूठा केस कराया था दर्ज

    गुमला। छुट्टी में घर आए सेना के जवान की हत्या के मामले का पुलिस ने 24 घंटे के अंदर खुलासा कर दिया। इस मामले में मृतक जवान परना उरांव की पत्नी बुधेश्वरी देवी और उसके प्रेमी विनय लकड़ा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गुमला थाने में प्रेस कांफ्रेंस में एसडीपीओ मनीष चंद्र लाल ने कहा कि खोरा जामटोली निवासी बुधेश्वरी देवी की गांव के ही विनय लकड़ा के साथ अवैध संबंध था। जिसे लेकर सेना के जवान परना उरांव और उसकी पत्नी बुधेश्वरी देवी के बीच हमेशा विवाद होता रहता था। सेना का जवान परना उरांव पांच जनवरी को घर आया था, वह 26 जनवरी तक छुट्टी लेकर आया था। 11 जनवरी की रात भी पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। बुधेश्वरी देवी ने गुस्से में आकर लोहे का रॉड से अपने पति परना उरांव के सिर पर वार कर दिया। घायल परना के सिर से काफी खून बह गया। बुधेश्वरी देवी घबरा गई और अपने बचाव के लिए परिजनों के साथ मिलकर एक कहानी बनाई और इलाज के लिए घायल परना को सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। हत्यारोपी बुधेश्वरी ने चार-पांच अज्ञात अपराधियों द्वारा हत्या करने और उसे घायल कर बेहोश करने की बयान देकर पुलिस को गुमराह करने का प्रयास कर रही थी। उसके ही बयान पर पुलिस ने गुमला थाने में शिकायत दर्ज कर मामले की जांच की। जांच में पत्नी का नाम सामने आने पर पुलिस ने मृतक जवान की पत्नी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

  • अंजलि की मौत हादसा नहीं हत्या थी पुलिस ने जांच के बाद बताया

    अंजलि की मौत हादसा नहीं हत्या थी पुलिस ने जांच के बाद बताया


    दिल्ली के कंझावला में हुए अंजलि एक्सीडेंट केस के आरोपियों पर हत्या की धारा लगाई जाएगी | गृह मंत्रालय ने दिल्ली पुलिस को इस केस में 302 की धारा जोड़ने का निर्देश दिया है साथ ही पुलिस के तीन पीसीआर वैन और दो पैकेट में ड्यूटी पर तैनात 11 कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है | मंत्रालय ने दिल्ली के डीसीपी हरेंद्र कुमार को जांच में ढील बरतने के लिए कारण बताओ नोटिस भेजा है |

    बता दें कि हरेंद्र कुमार ने कहा था कि यह मामला हत्या नहीं बल्कि हादसे का है दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी शालिनी सिंह ने गृह मंत्रालय को मामले की जांच रिपोर्ट सौंपी है | इसके बाद मंत्रालय ने पुलिस को यह निर्देश दिए हैं इस रिपोर्ट में कहा गया है कि यह हादसा नहीं हत्या है | आरोपियों को पता था कि कार के नीचे कोई फंसा है उसके बाद भी उन्होंने कार नहीं रोकी पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने भी माना था कि गाड़ी के नीचे अंजलि के फंसे होने की बात उन्हें मालूम थी | आरोपियों ने कहा कि हादसे के बाद उन्होंने कई बार कार का यू-टर्न लिया क्योंकि वह बहुत डर गए थे | उन्होंने यह भी माना कि गाड़ी में तेज म्यूजिक चलाने वाली कहानी झूठी थी |निधि को लेकर आगरा में उसके वकील मोहम्मद आसिफ आजाद ने बताया कि निधि पिछले 8 महीनों से गांजा तस्करी के केस में कोर्ट में पेश नहीं हुई सिर्फ यही नहीं निधि ने वकील से संपर्क भी नहीं किया |निधि को आगरा में गांजा तस्करी में जीआरपी ने पकड़ा था दिल्ली हादसे की जानकारी मिलते ही जीआरपी ने अपने रिकॉर्ड खंगाले पता चला कि 6 दिसंबर 2020 को आगरा कैंट स्टेशन पर निधि को पकड़ा गया था वहां से उसे जेल भेज दिया गया था | हादसे के वक्त अंजलि के साथ निधि भी स्कूटी पर सवार थी 31 दिसंबर की रात करीब 1:30 बजे इलाके में अंजली का एक्सीडेंट हुआ था पुलिस के मुताबिक अंजलि स्कूटी से घर लौट रही थी तभी कार सवार ने टक्कर मार दी थी | युवक कार लेकर भाग निकले कार के नीचे फंसी रही उसे 12 किलोमीटर तक कार के नीचे फंसी रही जबकि 4 किलोमीटर की बात सामने आई थी | बाद में खुलासा हुआ उसकी दोस्ती भी थी और उसे मामूली चोटें आई लेकिन हादसे के बाद वह मौके से भाग गई थी |

  • लातेहार : मनिका विधायक के भतीजे का शव कुएं से बरामद, तीन दिन से था लापता

    लातेहार : मनिका विधायक के भतीजे का शव कुएं से बरामद, तीन दिन से था लापता

    लातेहारः मनिका विधायक रामचंद्र सिंह के भतीजे कृष्णा सिंह का शव कुएं से बरामद किया गया है।

    बरवाडीह थाना क्षेत्र के मंगरा गांव स्थित उनके घर से थोड़ी दूर पर ही एक कुआं है जिससे शव मिला है। बताया जाता है कि पिछले 3 दिनों से युवक लापता था।

    उसकी काफी खोजबीन की जा रही थी लेकिन कोई सूचना परिजनों को नहीं मिल पाई। वह कुछ दिन से मानसिक रूप से बीमार चल रहा था।

    शुक्रवार की सुबह स्थानीय लोगों ने शव देखा तो पुलिस को सूचना दी जिसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। इसके बाद शव की पहचान कर ली गई। बरवाडीह पुलिस ने घटना के सभी बिंदुओं पर जांच शुरू कर दी है। यह हत्या है या

    आत्महत्या? पुलिस इसकी भी जांच कर रही है। घटना की सूचना पाकर सब इंस्पेक्टर राहुल कुमार व धर्मेंद्र सरदार पुलिस टीम सहित मौके पर पहुंचे ग्रामीणों की मदद से शव को कुएं से बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए लातेहार सदर भिजवाया। कृष्णा की उम्र 35 साल बताई जा रही है।

  • अज्ञात हमलावरों ने सेना के जवान की हत्या कर पत्‍नी के सिर पर किया वार

    अज्ञात हमलावरों ने सेना के जवान की हत्या कर पत्‍नी के सिर पर किया वार

    गुमला। सदर थाना क्षेत्र के खोरा जामटोली में बुधवार की देर रात चार से पांच की संख्या में आए अज्ञात अपराधियों ने आर्मी जवान परना उरांव की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी। बीच-बचाव कर रहे आर्मी जवान की पत्नी बुद्धेश्वरी देवी को भी घायल कर दिया। छुट्टियों में घर आए थे परना बुद्धेश्वरी देवी का इलाज गुमला सदर अस्पताल में चल रहा है। जानकारी के अनुसार, आर्मी जवान परना उरांव दिल्ली में पोस्टेड था। 5 जनवरी को छुट्टी में घर आया था। पति-पत्नी अपने 3 साल के बच्चे के साथ बुधवार की रात्रि भोजन कर घर में सोने की तैयारी कर रहे थे कि 4-5 अज्ञात अपराधियों ने अचानक हमला बोल दिया।

    अज्ञात हमलावरों ने जवान की पत्‍नी के सिर पर किया वार पति-पत्नी कुछ समझ पाते कि हमलावरों ने महिला बुद्धेश्वरी देवी के सिर पर वार कर दिया, जिससे वह बेहोश हो गई। जब उसे होश आया, तो देखा कि उसका पति छटपटा रहा है। उसने गांव के बगल के ही अपने रिश्तेदार को फोन किया और रात में ही जवान को सदर अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्‍हें मृत घोषित कर दिया। परना पर पहले भी हो चुका है हमला, नहीं हुई कार्रवाइ

  • सुबह सुबह बम से मारकर एक व्यक्ति की हत्या, शरीर के उड़े चिथड़े

    सुबह सुबह बम से मारकर एक व्यक्ति की हत्या, शरीर के उड़े चिथड़े


    जमीन विवाद में हत्या की आशंका, 6 की संख्या में आये थे हमलावर

    देवघर। आज सुबह कोरियासा राजकृत मध्य विद्यालय के सामने लक्ष्मी यादव के सिर पर बम मार कर हत्या कर दी गयी। बम के हमले से उसका शरीर के चिथड़े उड़ गये जबकि सिर पूरा तरह क्षत विक्षत हो गया। इस दुसाहसी घटना के बाद से पूरा क्षेत्र में सनसनी है। नगर थाना क्षेत्र में यह घटना आज सुबह करीब छह बजे घटी। बताया जाता है कि चार से छह की संख्या में आये अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया। घटना की सूचना मिलते ही देवघर एसडीपीओ पवन कुमार पुलिस बलों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने क्षत विक्षत शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। परिजन बताते हैं कि जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। ऐसे में 5 से 6 की संख्या में अपराधी सुनियोजित ढंग से इस घटना को अंजाम दिया। एसडीपीओ ने बताया कि परिवार के बयान के आधार पर कुछ नाम सामने आये हैं। जिस पर अनुसंधान शुरू कर दिया गया है। वहीं मृतक लक्ष्मी यादव भी अपराधिक प्रवृत्ति का था और इसके खिलाफ कुंडा थाने में मामला दर्ज है।

  • भाजपा के पूर्व अध्यक्ष सुमित केशरी को अज्ञात अपराधियों ने मारी गोली

    भाजपा के पूर्व अध्यक्ष सुमित केशरी को अज्ञात अपराधियों ने मारी गोली

    गुमला। पालकोट प्रखंड के भाजपा के पूर्व अध्यक्ष सुमित केशरी को अज्ञात अपराधियों ने गोली मार दी है। घटना सोमवार की रात 11 बजे की बतायी जा रही है। सुमित को गोली मारने के बाद पत्थर से कूचा गया है। स्थिति गंभीर है। रांची के मेडिका अस्पताल में इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि पालकोट थाना क्षेत्र के रोकेडेगा मोड़ के समीप गोली मारी गयी है। उसे पहले बुलाया गया। उसके बाद गोली मार दी गयी।

  • रेंटर पर भड़के मकान मालिक ने मार दी गोली

    रेंटर पर भड़के मकान मालिक ने मार दी गोली

    रांची: मकान मालिक किरायेदार से इतना नाराज था की उसे गोली मार दी। किरायेदार को घर लौटने में देरी होती थी। इस बात को लेकर कई बार मकान मालिक और किरायेदार को लेकर विवाद होता था। इस बार जब किरायेदार को घर लौटने में देरी हुई तो मकान मालिक ने गोली मार दी। किरायेदार को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

    नाराज मकान मालिक ने चला दी गोली घटना राजधानी रांची के एयरपोर्ट थाना क्षेत्र की है। आरोपी राजेश तिवारी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। घटना रविवार देर रात तकरीबन 12 बजे की बताई जा रही है है । खोखमा टोली में राजेश तिवारी का मकान है। इनके मकान में हरिलाल यादव उर्फ बबलू यादव रहते थे। अक्सर घर वापस आने में उन्हें समय लग जाता था। मकान मालिक इसी वजह से नाराज रहता था। कई बार उसने किरायेदार को समझाया लेकिन उसने जल्द वापस आने में असमर्थता जताई, किरायेदार ने कहा, उसका काम ही ऐसा है कि उसे अक्सर देर हो जाती है।

    मकान मालिक और किरायेदार के बीच देर से आने को लेकर बहस तेज होती गयी। किरायेदार ने एक रास्ता बताते हुए कहा, अगर आपको दरवाजा खोलने में दिक्कत है, तो आप गेट की एक चांभी हमें दे दीजिए। मकान मालिक ने इस बार स्पष्ट कहा कि दस बजे के बाद दरवाजा नहीं खुलेगा। मकान मालिक और किरायेदार के बीच बहस बढ़ी । नाराज मकान मालिक ने तुरंत पिस्तौल निकाली और गोली मार दी। आसपास के लोगों ने गोली की आवाज सुनी तो एयरपोर्ट थाना पुलिस को इसकी सूचना दी गयी। पुलिस ने आरोपी जवान को हिरासत में ले लिया। किरायेदार को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने इलाज के बाद किरायेदार को खतरे से बाहर बताया है।

  • गार्ड को पीटने वाला थाना प्रभारी सस्पेंड

    गार्ड को पीटने वाला थाना प्रभारी सस्पेंड


    मुख्यमंत्री के आदेश पर देवघर नगर थाना प्रभारी निलंबित

    रांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के आदेश पर संथाल परगना क्षेत्र, दुमका के पुलिस उप -महानिरीक्षक द्वारा थाना प्रभारी नगर देवघर रतन कुमार सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। थाना प्रभारी पर देवघर स्थित पंजाब नेशनल बैंक के आर्म्स गार्ड कैलाश यादव के साथ मारपीट करने, मोबाइल तोड़ने एवं गार्ड को जेल भेजने का आरोप है। मालूम हो कि दो जनवरी को थाना प्रभारी द्वारा बैंक के गार्ड के साथ थाना प्रभारी ने मारपीट एवं गाली गलौज करने के उपरांत अतिरिक्त पुलिस बल के सहयोग से गार्ड को घसीटते हुए हाजत में बंद कर दिया गया। गार्ड की गिरफ्तारी अपेक्षित नही रहने एवं पर्यवेक्षी पदाधिकारी के आदेश के बिना गार्ड को जेल भेज दिया गया।

    मुख्यमंत्री के आदेश के बाद पुलिस उप -महानिरीक्षक द्वारा मामले की जांच किए जाने के उपरांत थाना प्रभारी को कर्तव्यहीनता, लापरवाही, अनुशासनहीनता, उद्दंडता, नियम विधि विरुद्ध कार्य एवं आपराधिक कृत्य के लिए तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया।

  • युवक का रेलवे लाइन पर शव मिलने से हड़कंप

    युवक का रेलवे लाइन पर शव मिलने से हड़कंप

    साहिबगंज। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के महादेवगंज गोढ़ी टोला निवासी सकलदीप सिंह के 28 वर्षीय पुत्र सोनू सिंह का शव बुधवार की रात जिरवाबाड़ी ओपी क्षेत्र में श्रीरामचौकी उप स्वास्थ्य केंद्र के पास रेलवे लाइन से बरामद किया गया। रात में ही पुलिस ने शव को उठाकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। सुबह में उसकी पहचान हुई। इसके बाद स्वजन घटनास्थल पर पहुंचे। सोनू सिंह पूर्व में स्टोन क्रशर में मुंशी का काम करता था, लेकिन इन दिनों वह रैक की लोडिंग कराता था।

    हत्‍या के बाद शव को ट्रैक पर फेंके जाने की आशंका

    उसके पिता सकलदीप सिंह ने बताया कि वह बुधवार सुबह करीब आठ बजे बाइक से निकला था। शाम चार-पांच बजे के आसपास महादेवगंज चौक पर देखा गया। रात में घर नहीं लौटा तो उन लोगों ने मोबाइल पर काल किया, लेकिन वह बंद बता रहा था। सुबह में उन्‍हें शव मिलने की जानकारी मिली।

    शव मिलने के रास्‍ते खून के कई धब्‍बे

    जहां शव मिला वहां से करीब चार सौ मीटर दूर सोनू सिंह की सुपर स्पलेंडर बाइक खड़ी मिली। शव मिलने के रास्ते में कई जगह खून के धब्बे मिले हैं। उसका स्वेटर, जैकेट सहित अन्य कपड़ा रेलवे लाइन पर जहां-तहां मिला है। ऐसे में आशंका जतायी जा रही है कि सोनू सिंह की हत्या कर साक्ष्य छिपाने के लिए रेलवे लाइन पर फेंक दिया गया।

    युवक का सिर पर पूरी तरह से क्षतिग्रस्‍त

    सकलदीप सिंह मछली का कारोबार करते हैं। सोनू सिंह दो भाई व दो बहनों में सबसे बड़ा था। उसकी शादी अब तक नहीं हुई थी। उसका सिर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था। सूचना मिलने पर नगर प्रभाग के इंस्पेक्टर शशिभूषण चौधरी, जिरवाबाड़ी ओपी प्रभारी विक्रम कुमार, मुफस्सिल थाना प्रभारी अनुपम प्रकाश आदि घटनास्थल पर पहुंचे। मामले की जांच पड़ताल जारी है।

  • कोरगो में पुलिस और नक्सलियों में मुठभेड़, पांच लाख के 2 इनामी नक्सली धराये

    कोरगो में पुलिस और नक्सलियों में मुठभेड़, पांच लाख के 2 इनामी नक्सली धराये


    पकड़े गए नक्सलियों में चंद्रभान पाहन की मौत हो गयी, दूसरा का ना गोविंद बिरिजिया हैं

    लोहरदगा। नक्सलियों के खिलाफ सर्च अभियान में आज अहले सुबह भाकपा माओवादी नक्सली संगठन के रविंद्र गंझू के दस्ते के पुलिस से सामना हो गया। पुलिस को देखकर नक्सलियों ने गोली चलाना शुरू कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग की। इस दौरान पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मुठभेड़ की घटना में पुलिस ने पांच लाख के इनामी दो नक्सलियों को धर दबोचा है। इनके पास से हथियार भी बरामद किया गया है। पकड़े गए दो नक्सलियों में से एक की गोली लगने से मौत हो गई है। पुलिस की टीम को गुप्त सूचना पर यह सफलता मिली है। लंबे समय के बाद लोहरदगा में नक्सलियों के खिलाफ अभियान में पुलिस को इतनी बड़ी सफलता मिली है। सुरक्षाबलों ने आज अहले सुबह करीब 3:00 बजे नक्सलियों के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान पांच लाख के दो नक्सलियों को पकड़ने की सूचना है। पकड़े गए नक्सलियों में एक चंद्रभान पाहन और दूसरा गोविंद बिरिजिया शामिल हैं। इनमें से चंद्रभान की मौत हो गई है। लोहरदगा जिले के अति नक्सल प्रभावित बगडू थाना क्षेत्र के कोरगो गांव में सुरक्षाबलों और भाकपा माओवादी नक्सली संगठन के बीच हुई मुठभेड़ में गोली लगने से घायल चंद्रभान को इलाज के लिए लोहरदगा सदर अस्पताल लाया गया। उधर, पुलिस और सुरक्षा बलों की टीम ने अभियान को जारी रखा है।


    सदर अस्पताल बना पुलिस छावनी
    नक्सली को सदर अस्पताल लाने के बाद पूरे कैंपस को अभेद सुरक्षा किला के रूप में तब्दील कर दिया गया है। चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा बल के जवानों को तैनात किया गया है। किसी को भी आने-जाने की अनुमति नहीं है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस और सीआरपीएफ के कई अधिकारी मौके पर मौजूद हैं।


    सुबह 6:30 बजे हुई मुठभेड़
    पुलिस के हाथ आए ये दोनों नक्सली भाकपा माओवादी संगठन के सब जोनल कमांडर हैं। सीआरपीएफ 158 बटालियन और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में लोहरदगा पुलिस को यह सफलता मिली है। गुप्त सूचना पर पुलिस ने अहले सुबह 3:00 बजे नक्सलियों के खिलाफ अभियान शुरू किया था। जिसके बाद कोरगो के जंगल में पुलिस का सामना नक्सलियों की टीम के अहले सुबह के 6:30 हो गया। जिसमें पुलिस ने दो नक्सलियों को धर दबोचा। इसी में एक नक्सली की मौत हो गई है।

  • पति-पत्नी ने की आत्महत्या करने की कोशिश

    पति-पत्नी ने की आत्महत्या करने की कोशिश

    Ranchi: राजधानी रांची के पुंदाग ओपी इलाके में आज सुबह पति-पत्नी ने आत्महत्या करने की कोशिश की. पति का नाम सोनू अग्रवाल और पत्नी का नाम मालविका है. बताया जाता है कि आपसी विवाद में पति-पत्नी ने आत्महत्या करने की प्रयास किया. आनन-फानन में परिवार वालों ने पति-पत्नी को रिम्स में भर्ती कराया, जहां पर इलाज चल रहा है. इस मामले की जानकारी मिलने के बाद पुंदाग ओपी की पुलिस जांच में जुटी हुई है और मामले की जांच कर रही है.

  • अपराधियों ने सीसीएल कर्मचारी के घर के पास की फायरिंग

    अपराधियों ने सीसीएल कर्मचारी के घर के पास की फायरिंग

    Ranchi: पिपरवार थाना में बाईक सवार अपराधियो ने सीसीएल कर्मचारी के घर के पास अंधाधुंध फायरिंग की. फायरिंग के बाद इलाके में दहशत का माहौल है. घटना बुधवार रात की है. पिपवार थाना क्षेत्र स्थित बहेरा गांव स्थित सीसीएल कर्मचारी मो असलम के घर के पास घटना को अंजाम दिया गया है. तीन बाइक सवार करीब आधा दर्जन अपराधियों ने 7 से 8 राउंड फायरिंग की.

    बाईक सवार अपराधी सीसीएल कर्मचारी मों असलम को खोज रहे थे. साथ ही टाटा पावर का काम बंद करने की धमकी दे रहे थे. घटना के बाद से असलम के परिजन डरे सहमे हैं. गोलीबारी की सूचना पर पिपरवार थाना थाना पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंचकर जानकारी ली. पुलिस को घटनास्थल से खोखा मिला है. वही पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी है. पुलिस मामले की जांच कर रही है

  • सुषमा बड़ाइक को दिनदहाड़े गोली मारी, हालत गंभीर

    सुषमा बड़ाइक को दिनदहाड़े गोली मारी, हालत गंभीर

    दो सप्ताह से मिल रही थी जान मारने की धमकी

    बाइक चला रहा था बॉडीगार्ड, पीछे से अपराधियों ने मार दी गोली

    रांची | आईपीएस नटराजन पर यौन शोषण का केस कर चर्चा में आई सुषमा बड़ाइक पर आज दिनदहाड़े गोली चलाई गई है। अरगोड़ा थाना क्षेत्र स्थित सहजानंद चौक के पास बाइक सवार अपराधियों ने सुषमा बड़ाइक को गोली मारी है। यह घटना मंगलवार सुबह की है, जहां बाइकसवार तीन अपराधियों ने बॉडीगार्ड के साथ जा रही

    सुषमा बड़ाइक को गोली मारकर घायल कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी फरार हो गये। जानकारी मिलते ही  पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को मेडिका में भर्ती कराया, जहाँ उनका इलाज चल रहा है।

    आज हाईकोर्ट में होनी थी सुनवाई

    बताया जा रहा है कि झारखंड हाई कोर्ट में आज सुषमा बढ़ाई के मामले की सुनवाई होनी थी जिसमें वह खुद अपना पक्ष रखने वाली थी। बताया जा रहा है कि दानिश रिजवान, नाजिर और नीरज सिन्हा दो सप्ताह से लगातार सुषमा को केस उठाने की धमकी दे रहे थे। धमकी देकर कह रहे थे कि केस उठा लो नहीं तो पूरे परिवार को खत्म कर देंगे। आशंका जताई जा रही है कि केस नहीं मैनेज करने के विवाद में ही अपराधियों ने गोली मारी है।अपराधियों ने तीन गोली चलाई थी जिसमें एक गोली उनको पार कर निकल गई, जबकि दूसरी गोली शरीर में कहीं फंसी हुई है।सीसीटीवी फुटेज में कैद तीन अपराधियों में से एक अपराधी को सुषमा बड़ाईक ने पहचान कर ली है।

  • मशहूर एक्ट्रेस वीणा कपूर की हत्या, खुद के बेटे ने की

    मशहूर एक्ट्रेस वीणा कपूर की हत्या, खुद के बेटे ने की

    टीवी जगत से हैरान करने वाली खबर सामने आई है | जिसे सुनकर सभी हैरान है | टीवी जगत की मशहूर एक्ट्रेस वीणा कपूर की हत्या कर दी गई है | जानकारी के अनुसार हत्यारा कोई और नहीं खुद उनका अपना बीटा है | मिली जानकार के अनुसार उनके बेटे ने प्रॉपर्टी के लिए वीणा कपूर की हत्या की है | पुलिस ने हत्यारे बेटे को गिरफ्तार कर लिया है |

    पुलिस ने जब वीणा के बेटे से पूछ ताछ की तो बताया की मैंने गुस्से में बेसबाल के बल्ले से अपनी माँ की हत्या कर दी | सचिन ने माँ की हत्या सम्पति को लेकर किया और बाद में शव को माथेरान के पास एक नदी में फेंक दिया | इस घटना से हर कोई हैरान है |

  • हंटरगंज में 2 किलो 830 ग्राम अफीम के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

    हंटरगंज में 2 किलो 830 ग्राम अफीम के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

    चतरा। पुलिस ने 2 किलो 830 ग्राम अफीम के साथ तीन अफीम तस्करों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्करों में जिले के देवरिया गांव निवासी अमित रंजन उर्फ पप्पू, घंघरी निवासी विरेंद्र यादव और बेला हिरिंग गांव निवासी नंदकिशोर यादव उर्फ नंदू का नाम शामिल है। यह जानकारी एसडीपीओ अविनाश कुमार ने अपने कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी। एसडीपीओ ने बताया कि एसपी राकेश रंजन को मिली गुप्त सूचना के आधार पर हंटरगंज थाना प्र•ाारी सनोज चौधरी के नेतृत्व में विशेष अ•िायान चलाया गया। जोरी-हंटरगंज मुख्य मार्ग एनएच 22 पर स्थित गोड़वाली इलाके से तीनों तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्करों के पास से तीन मोबाइल फोन •ाी जब्त किया है।

  • अमन साहू गैंग के दो शूटर हजारीबाग पुलिस के चढ़े हत्थे

    अमन साहू गैंग के दो शूटर हजारीबाग पुलिस के चढ़े हत्थे

    हजारीबाग पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी की हजारीबाग में लेवी वशुली हेतु दहशत फैलाने के उद्येश से अमन साहू गैंग के दो शूटर हजारीबाग आने वाले है | उक्त सूचना के सन्दर्भ में पुलिस अधीक्षक के द्वारा थाना प्रभारी कोर्रा व थाना प्रभारी मुफ्फसिल के नेतृत्वा में एक छापामार दल का गठन किया गया | छापा दल के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए तकनिकी शाखा के सहयोग से जानकारी इक्कठा के कन्हरी पुल पुल के समीप एक सफ़ेद रंग की आपाची मोटरसाइकल पर सवार दो लोगो को पकड़ा | उनके पास से 9mm का 1 पिस्टल , 9mm का 5 जिन्दा कारतूस , 9mm पिस्टल का मेग्जिन , 7.62 mm का 6 जिन्दा कारतूस, लेवी का बरामद नगद 57300 रूपए , स्मार्ट फ़ोन 03,

    साथ ही गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम नीतीश सिंह उर्फ मेजर सिंह पिता मिठाई सील ग्राम बेबी कॉलोनी थाना धर्म रायगढ़ जिला रायगढ़ छत्तीसगढ़ दूसरे व्यक्ति अभिनव तिवारी उर्फ सुशांत तिवारी पिता अभिमन्यु धर तिवारी ग्राम वार्ड नंबर 8 साउथ बार्लोटा थाना मोदीनगर शहर जिला पलामू छापेमारी दल में शामिल थे पुलिस अवर निरीक्षक उत्तम तिवारी थाना प्रभारी कुर्रा बजरंग महतो थाना प्रभारी मुफस्सिल तकनीकी शाखा हजारीबाग नक्सल शाखा हजारीबाग के सहयोग से दोनों को गिरफ्तार किया गया…

  • जामाडोबा में बैंक आॅफ इंडिया के एटीएम से कैश बॉक्स ले उड़े अपराधी

    जामाडोबा में बैंक आॅफ इंडिया के एटीएम से कैश बॉक्स ले उड़े अपराधी

    20 दिनों से खराब है एटीएम का सीसीटीवी, सुरक्षा गार्ड भी नहीं रहता है

    धनबाद। जोड़ापोखर थाना क्षेत्र के जामाडोबा चौक के समीप बैंक आॅफ इंडिया की एटीएम से नगद की चोरी हो गयी। सोमवार देर रात अपराधियों ने एटीएम मशीन काट कर कैश बॉक्स साथ ले गए। इस मशीन में शनिवार को ही ईपीएस कंपनी ने साढ़े दस लाख रुपये डाले थे। स्थानीय लोगों को घटना की जानकारी तब मिली, जब एटीएम से नगद निकालने पहुंचे। इसके बाद स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी. पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की। अपराधियों के हाथ कितने पैसे लगे हैं, यह पता नहीं चल सका है। चोरी किस तरह से हुई, यह भी पता नहीं चल सका। इसका कारण यह है कि एटीएम का सीसीटीवी करीब 20 दिनों से खराब है। घटना की जानकारी मिलने के बाद जोड़ापोखर थाना प्रभारी राजदेव सिंह दल बल के बाद पहुंचे और एटीएम मशीन का जायजा लिया। स्थानीय लोगों ने एटीएम मशीन से कैश बॉक्स चोरी होने की खबर बैंक आॅफ इंडिया के अधिकारी को दे दी थी। बैंक प्रबंधक द्वारा एटीएम मशीन में पैसा डालने वाले एजेंसी के अधिकारी को मामले की जानकारी दी है। जोड़ापोखर थाना प्रभारी राजदेव सिंह ने बताया कि एटीएम में लगाया गया सीसीटीवी कैमरा 20 दिनों से खराब है। कोई सुरक्षा कर्मी नहीं है। शटर भी आधा गिरा रहता है। आज सुबह बैंक अधिकारी पहुंच कर मामले की जांच की तथा कार्यालय लौट कर पैसे से संबंधित जानकारी इकट्ठा कर रहे है।

  • सौतेली मां ने दो बेटों को खिलाया जहर एक की मौत, महिला गिरफ्तार

    सौतेली मां ने दो बेटों को खिलाया जहर एक की मौत, महिला गिरफ्तार

    गिरिडीह। तिसरी थाना क्षेत्र के रोहनटांड गांव में सौतेली मां ने दो बच्चों को जहर मिला हुआ भोजन खिलाकर जान मारने की कोशिश की। जिसमें एक बेटे अनिल सौरेन की मौत हो गई जबकि दूसरे का इलाज अब भी चल रहा है। घटना के बाद मृतक के दादा लाजर सोरेन ने तिसरी थाना पुलिस को सौतेली बहु के खिलाफ आवेदन दिया। पुलिस ने भी तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी मां सुनीता हेम्ब्रोम को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी सुनीता से पूछताछ कर रही है। उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। मामला प्रेम-प्रसंग से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है। मिली जानकारी के अुनसार रोहनटांड गांव निवासी सुनील सोरेन बंगलौर में काम करता है। जबकि घर में उसकी दूसरी पत्नी सुनीता हेम्ब्रम अपने ससुर और दो सौतेले बेटे के साथ रहती हैै। गुरुवार को आरोपी सुनीता अपने दोनों बेटों शंकर सोरेन और अनिल सोरेन को जहर मिलाकर अपने हाथों से भोजन खिलाकर अपने मायके गांवा थाना क्षेत्र के गौरिचू चली गई। इस दौरान दादा लाजर ने देखा कि उनके दोनों पोते के मुंह से झाग निकल रहा है। दोनों को उठाने पर पता चला कि अनिल की मौत हो गई। जबकि शंकर बेहोश पड़ा है। इसके बाद दादा ने लाजर सोरेन शंकर को तिसरी के स्वास्थ केन्द्र इलाज कराने ले गए। जहां उसे बेहतर इलाज के लिए गिरिडीह रेफर कर दिया गया।

  • शीर्षकहीन पोस्ट 7556

    नशे की लत में माता-पिता समेत 4 की हत्या:परिवार ने नशा मुक्ति केंद्र भेजा था, लौटते ही माता-पिता, बहन और दादी को मारा

    नई दिल्ली

    दिल्ली के पालम इलाके में एक व्यक्ति ने अपने परिवार के चार लोगों की हत्या कर दी। घटना मंगलवार की रात साढ़े दस बजे की है। आरोपी का नाम केशव है और वह नशे का आदी है। परिवार ने उसे नशामुक्ति केंद्र भेजा था। वहां से लौटने के बाद भी उसकी लत नहीं छूटी। वह नशे के लिए परिवार से पैसे मांगता रहता था।

    मंगलवार को भी उसने नशे के लिए पैसे मांगे थे। जब घरवालों ने पैसे देने से मना कर दिया तो उसने परिवार के लोगों की हत्या करने का फैसला कर लिया। घर के चारों सदस्यों को घर सभी को अलग-अलग कमरे में ले जाकर उनकी हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी भागने की फिराक में था, लेकिन उसके चचेरे भाई ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। मृतकों की पहचान पिता दिनेश, मां दर्शना, बहन उर्वशी और दादी दीवाना देवी के रूप में हुई है।आरोपी केशव को पकड़ने वाले उसके चचेरे भाई ने बताया कि केशव के मकान की ऊपरी मंजिल पर झगड़ा हो रहा था। कुछ देर बाद बहन के चीखने की आवाज सुनी थी। वह बचाने की गुहार लगा रही थी। जब वह कुछ लोगों के साथ पहुंचा, तो आरोपी के घर का दरवाजा बंद था। जब उसने दरवाजा खटखटाया तो आरोपी बोला कि ये हमारा फैमिली मैटर है। इस पर लोगों ने कुछ देर तक इंतजार किया, लेकिन अचानक आरोपी भागने लगा, तो लोगों ने उसे पकड़ लिया। जब लोग घर के अंदर गए तो देखा कि घर का फर्श खून से लथपथ था। आसपास चार लाशें पड़ी हुई थीं। ये लाशें आरोपी के माता-पिता, बहन और दादी की थीं।

  • अपराधिक घटनाओं की योजना बना रहे टीपीसी के दो उग्रवादी गिरफ्तार

    अपराधिक घटनाओं की योजना बना रहे टीपीसी के दो उग्रवादी गिरफ्तार


    चतरा। पिपरवार थाना क्षेत्र के बेंती गांव के पास से दो टीपीसी उग्रवादियों को पुलिस ने धर दबोचा। दोनों किसी अपराधिक घटनाओं को अंजाम देने की योजना बना रहे थे। इससे पहले ही पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी राकेश रंजन को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पिपरवार थाना की पुलिस ने कार्रवाई की है। गिरफ्तार उग्रवादियों में बिक्की गंझु और सुनील गंझु शामिल हैं। इनके पास से पुलिस ने एक देसी कट्टा, पांच जिंदा गोली और दो मोबाइल फोन बरामद किया है। एसपी को गुप्त सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति हथियार के साथ संदिग्ध अवस्था में पिपरवार क्षेत्र के बेती गांव के सैनिक कंपनी के आसपास किसी बड़े घटना को अंजाम देने की फिराक में है। इस सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए गठित टीम द्वारा छापामारी कर टीएसपीसी संगठन के दो सक्रिय सदस्यों की गिरफ्तार किया गया है। प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन टीएसपीसी की ओर से लगातार कोल कंपनियों, कोल व्यवसायियों, ठेकेदारों से रंगदारी और लेवी की मांग की जा रही थी। इन सभी बढ़ती गतिविधियों को देखते हुए उग्रवादी संगठन के विरूद्ध छापेमारी की जा रही है।

  • कदमा खरकई नदी से अज्ञात युवती का शव बरामद, जिंस पैंट व टॉप पहनी है

    जमशेदपुर। कदमा पुलिस ने आज सुबह एक युवती (25 वर्ष) का शव नदी से बरामद किया है। शव देखने के बाद स्थानीय लोगों ने फोन कर कदमा पुलिस को जानकारी दी कि शास्त्रीनगर ब्लॉक नंबर दो के ठीक पीछे स्थित खरकई नदी किनारे एक युवती का शव पड़ा हुआ है। इसके बाद पुलिस पहुंची और शव को बाहर निकलवाया। पुलिस ने शव की पहचान कराने का भी प्रयास किया, लेकिन आसपास के लोग शव की पहचान नहीं कर सके। बरामद शव में युवती जिंस पैंट और टॉप पहनी हुई है। पुलिस का कहना है कि शरीर पर किसी तरह के चोट का निशान भी नहीं देखा गया है। वहीं आस-पास के लोगों का कहना है कि युवती इस इलाके की नहीं है। पुलिस का कहना है कि जबतक युवती की पहचान नहीं हो जाती है तब तक घटना के संबंध में कुछ भी बताना मुश्किल है। पुलिस युवती की पहचान और उनके परिजनों की तलाश में पूछताछ कर रही है।