घटना में मां और एक 8 वर्षीय बच्चे की हुई मौत 10 वर्षीय बच्चे छोटू ने किसी तरह बचाई जान | पति के दूसरी शादी से परेशान थी मृतक महिला | मनातू थाना क्षेत्र के नक्सल प्रभावित रंगेया गांव की घटना
श्रेणी: Crime
-

पलामू – मां ने 2 मासूम बच्चों के साथ लगाई फांसी
-

कोयला कारोबारी की गोली मारकर हत्या
धनबाद : जिले के कतरास छाताबाद के केलूडीह में रविवार को कोयला कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी। जिसके बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक व्यक्ति का नाम मनोज यादव बताया जा रहा है।
कोयला कारोबारी मनोज यादव को अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में उसकी मौत हो गई। जिसके बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया है। घटना के बाद प्रिंस खान ने चिट्ठी जारी कर घटना की जिम्मेदारी ली है।
-

JPC नामक प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन के 4 सदस्य गिरफ्तार
लातेहार : लातेहार से जहां पुलिस ने उग्रवादियों के विरुद्ध छापेमारी अभियान में क्रांतिकारी कम्युनिष्ट पार्टी (JPC)के 4 सदस्यों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. गिरफ्तार उग्रवादियों के पास से2देसी कट्टा, 3कारतूस और2मोबाइल जब्त किया गया है.
मामले की जानकारी देते हुए एसपी अंजनी अंजन ने बताया कि विगत कुछ महीनों से उग्रवादी संगठन क्रातिकारी कम्युनिष्ट पार्टी (JPC)के उग्रवादियों के द्वारा चन्दवा थाना क्षेत्र में रंगदारी हेतु घटना की जा रही थी एवं कारोबारियों,ठेकेदारों एवं ईंट भट्ठा व्यवसायियों से रंगदारी की मांग की जा रही थी. इस मामले की गंभीरता को देखते हुएSDPOसंतोष कुमार मिश्र के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया था. इस दौरान इनपुट मिला कि क्रांतिकारी कम्युनिष्ट पार्टी (JPC)के उग्रवादी ग्राम- माल्हन में टोरी पतरातु तीसरी रेल लाइन निर्माण कार्य योजना में घटना करने के लिए एकत्रित है. जिलके बाद गठित टीम द्वारा4उग्रवादियों को गिरफ्तार किया गया. इनके पास से लोडेड देसी कट्टाऔरगोली बरामद किया गया है.
उन्होंने बताया कि इससे पूर्व भी जिले के विभिन्न थानों में संगठन द्वारा आधा दर्जन घटनाओं को अंजाम देकर दहशत फैलाने का कार्य कर चुकी है. बताते चलें कि गिरफ्तार चारों उग्रवादी पलामू जिला के पांकी थाना क्षेत्र का निवासी है.
-

चचेरे भाई ने ही मारी गोली…
दुमका : जिले के जरमुंडी थाना क्षेत्र के बगिया कुसुमडीह गांव के एक शख्स को उसके चचेरे भाई ने ही गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल अनिल ईश्वर को चार गोली मारी गयी है। आनन फानन में अनिल को फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल दुमका में भर्ती कराया गया जहाँ उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।
अनिल के पिता महेंद्र कुंवर ने बताया कि भतीजे कामदेव ने ही उनके बेटे अनिल पर जानलेवा हमला किया है। बेटे को चार गोली लगी है। उन्होंने बताया कि बेटा अनिल नोनीहाट जा रहा था। इसी दौरान रास्ते मे फेटका गांव के पास कामदेव ने उसपर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी। इधर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। -

दस हजार के लिए भाई ने भाई को 5 गोली दागी
दुमका जिले के जरमुंडी थाना क्षेत्र के फेटका गांव के पास शनिवार को 11 बजे कामेश्वर ईश्वर ने दस हजार रुपये के लिए अपने चचेरे भाई 30 वर्षीय अनिल कुंवर को गोली मार दी। युवक को चार गोली लगी है। उसे मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दो गोली कूल्हे, एक पीठ पर व एक पैर में लगी है। पैर की गोली लगने के बाद निकल गई। बाकी तीन गोलियां शरीर के अंदर है। एक्सरे के बाद आपरेशन कर गोलियां निकाली जाएंगी।
जरमुंडी प्रखंड के बोगली कुमुमडीह गांव के अनिल ने बताया कि उसने छह माह पहले चचेरे भाई कामेश्वर से दस हजार रुपया उधार लिया था। पैसों का इंतजाम नहीं होने की वजह से चुकता नहीं कर पा रहा था। दोपहर को बाइक से काम के लिए नाेनीहाट जा रहा था। इस दौरान फेटका गांव के समीप पहले से खड़े भाई ने उसे रोका और सीधे गोली चला दी। पांच गोलियां चलाई। चार लगी और एक शरीर के पास से निकल गई।
घायल होने के बाद स्वयं छोटे भाई को घटना की जानकारी दी। पिता और भाई ने पुलिस की मदद से पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां से मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। घायल और आरोपित बोगली कुमुमडीह गांव के रहने वाले हैं। आरोपित गांव में ग्राहक सेवा केंद्र चलाता है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
-

लड़की दूल्हा बन शादी करने पहुंची दुल्हन से
गोला (रामगढ़)। रामगढ़ के गोला थाना क्षेत्र के जाराडीह गांव में एक युवती , युवक की वेशभूषा में एक आदिवासी युवती से शादी करने पहुंच गई। युवती ने लड़की वालों से मोबाइल पर ही शादी के लिए संपर्क किया था। लड़की वालों को उसने एक मध्यस्थ से कहलवाया था कि लड़का बाहर में काम करता है इसलिए एक ही दिन में लग्न और विवाह होगा। गुरुवार देर रात शादी के लिए दूल्हे के वेश में युवती बरातियों के साथ दुल्हन के घर पहुंच गई।
शादी के मंडप में बैठने के बाद ग्रामीणों को उसका हुलिया और नैन-नक्श देखकर शक हुआ। इसके बाद वहां उपस्थित महिलाओं ने दूल्हा बनी युवती से यह बात कही और उसके पुरुष होने का प्रमाण देने को कहा। महिलाएं उस पर कपड़े उतारने का दबाव बनाने लगीं। काफी ना-नुकुर के बाद आखिरकार दूल्हा बन कर आई युवती को कपड़ा उतारना पड़ा। इसके साथ ही उसका सच भी लोगों के सामने आ गया।
ग्रामीणों ने दूल्हा बनी युवती को पुलिस के हवाले कर दिया। पूछताछ के क्रम में युवती खुद को कभी बोकारो जिले के कसमार क्षेत्र की, तो कभी बोकारो शहर की निवासी बताया। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है उसके ऐसा करने के पीछे की वजह क्या रही है।
-

2 बम विस्फोट में 6 लोग घायल
जम्मू के नरवाल इलाके में आज यानी शनिवार सुबह दो विस्फोट हुए हैं। अधिकारियों के मुताबिक, इस घटना में छह लोग घायल हुए हैं। जम्मू के एडीजीपी (ADGP) मुकेश सिंह ने कहा कि जम्मू के नरवाल इलाके में दोहरे विस्फोट में छह लोगों के घायल होने की सूचना मिली है। बता दें कि घटनास्थल पर पुलिस कर्मी मौजूद हैं।
-

आरकेडी कंस्ट्रक्शन कंपनी के वाहनों को अपराधियों ने लगायी आग
रांची – अपराधियों ने दो वाहनों में आग लगाने की कोशिश की, हालांकि सिर्फ एक रोलर ही जल पाया.आग लगाने से पहले अपराधियों ने वहां मौजूद सुरक्षा गार्ड से ना सिर्फ मारपीट की बल्कि उनके मोबाइल फोन भी छीन लिए. आरकेडी कंस्ट्रक्शन कंपनी रांची गुमला मुख्य मार्ग (एनएच 23) के चौड़ीकरण निर्माण का कार्य कर रही है. सड़क चौड़ीकरण का काम पलमा से लेकर गुमला जिला मुख्यालय तक किया जा रहा है.
इटकी थाना क्षेत्र के गड़गांव पुल के पास अज्ञात अपराधियों ने उत्पात मचाया है. अपराधियों ने सड़क निर्माण कार्य में लगे वाहनों को आग के हवाले कर दिया. यह घटना शुक्रवार की देर रात की बतायी जा रही है. जानकारी के मुताबिक आरकेडी कंस्ट्रक्शन कंपनी के वाहनों में अपराधियों ने पेट्रोल डालकर आग लगा दी.
-

सर्चिंग के दौरान IED विस्फोट में एक जवान घायल
चाईबासा के तुम्बाहाका जंगल में IED की चपेट में आये जवान, सर्चिंग के लिए निकली थी जवानों की टीम
चाईबासा के तुम्बाहाका झारखंड के नक्सल प्रभावित चाईबासा जिले के टोंटो थाना क्षेत्र स्थित तुम्बाहाका जंगल में नक्सलियों के खिलाफ चल रहे अभियान के दौरान आईईडी विस्फोट में एक जवान घायल हो गया. बेहतर इलाज के लिए उसे एयरलिफ्ट कर रांची लाया गया. बीते 11 जनवरी को छः जवान आईईडी की चपेट में आये थे, वही 12 जनवरी को इसी इलाके में तीन जवान आईईडी ब्लास्ट में घायल हो गये थे.
बता दें कि इलाके में भ्रमणशील एक करोड़ के इनामी पोलित ब्यूरो सदस्य मिसिर बेसरा उर्फ भाष्कर व एक करोड़ रुपये के इनामी केन्द्रीय कमेटी सदस्य पतिराम माझी उर्फ अनल, 15 लाख रुपये के इनामी मेहनत उर्फ मोछू समेत अन्य नक्सलियों को पकड़ने के लिए सीआरपीएफ, कोबरा, जगुआर और जिला पुलिस के जवान लगातार नक्सल विरोधी अभियान चला रही है. कोल्हान व पोड़ाहाट इलाके के ट्राईजंक्शन को अपना निशाना बनाते हुए संयुक्त टीम छापामारी अभियान चला रही है. पुलिस को इस इलाके में फंसाने के लिए नक्सलियों ने जगह-जगह सीरिज में लैंड माइन लगा रखे हैं. सुरक्षाबल पूरे एहतियात के साथ आपरेशन चला रही है. इसमें सफलताएं भी मिल रही हैं.
-

झरिया में चली गोली,शकीना हुई घायल

धनबाद | झरिया में गुरुवार आधी रात के बाद फिर गोली चलने की घटना सामने आई है. इस दौरान एक महिला घायल हो गई है. घटना झरिया थाना क्षेत्र के लोवर चौथाई कुली बाउरी मुहल्ला की है. बाइक सवार अपराधियों ने सिंह मेंशन समर्थक धनंजय के घर की ओर गोली चलाई थी लेकिन गोली साठ वर्षीय महिला शकीना खातून के कंधे मे लगी. यह महिला रात को पानी भरने के मकसद से नल देखने गई थी। घायल शकीना को आनन फानन मे उसके स्वजनों ने शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (एसएनएमएमसीएच) मे भर्ती कराया. इस घटना के बाद एक बार फिर झरिया में तनाव बढ़ गया है. यहां बता दें कि गुरुवार को सुबह झरिया के सिंह नगर में सिंह मेंशन और रघुकुल समर्थकों के बीच खूनी संघर्ष के बाद देर रात लोवर चौथाई कुली बाउरी मुहल्ला मे गोली चली.
इस घटना को स्थानीय लोग गुरुवार को सिंह मेंशन और रघुकुल समर्थकों के बीच खूनी संघर्ष से जोड़ रहे हैं क्योंकि जिस जगह शकीना पर गोली चली है. वहां से महज तीस मीटर की दूरी पर ही सिंह मेंशन समर्थक धनंजय यादव का घर है. कयास लगाया जा रहा है कि बाइक सवारों ने धनंजय के घर की ओर गोली चलाई थी. जो इस महिला को लग गई. गोली चलने की सूचना पाकर झरिया और धनसार पुलिस घटनास्थल पहुंची. स्वजनों से मामले की जानकारी ली.
इधर, घटना के बाद जख्मी शकीना के पुत्र नइम अंसारी ने बताया कि यहां प्रतिदिन नल देर रात खुलता है. रात करीब बारह बजे मेरी मां नल देखने गई. तभी एक बाइक सवार गोली चलाकर फरार हो गया. गोली मां के बाएं कंधे पर लगी. हम लोगों की किसी से कोई दुश्मनी भी नहीं है. इस परिवार के लोग भी इस मामले को गुरुवार सुबह की घटना से जोड़ रहे हैं. बताते चलें कि शकीना अपने छह पुत्र शाहिद, कमाल, नइम, सुल्तान और ताज के साथ रहती है. गोली लगने के बाद वह घायलावस्था मे घर पहुंची, जहां उसके स्वजन ने अस्पताल भेजा.
घटना पर झरिया के इंस्पेक्टर पीके झा ने कहा है, गोली किसने और किस उद्देश्य से चलाई, इस मामले की तहकीकात कर रहे हैं. जिसने ऐसी घटना को अंजाम दिया उसे जल्द दबोच लिया जाएगा
-

छत की ग्रिल से लटककर शख्स ने दी जान
बालोद जिले के नगर पंचायत वार्ड क्रमांक- 1 बघमरा में एक व्यक्ति ने अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक का नाम घनश्याम सिंह निषाद (45 वर्ष) है। गुरुवार-शुक्रवार की दरम्यानी रात घनश्याम ने छत की रेलिंग से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फांसी के फंदे से उतारकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है।
गुंडरदेही-राजनांदगांव मुख्य मार्ग पर नगर पंचायत वार्ड क्रमांक- 1 (बघमरा) है। मृतक घनश्याम निषाद ने पड़ोसी अंगद चौधरी की मकान के छत की ग्रिल पर नाइलोन की रस्सी से फांसी लगाई। अंगद चौधरी ने कहा कि मुझे इस घटना की जानकारी ग्रामीणों द्वारा बताने पर हुई। वॉर्ड पार्षद टीका राम निषाद ने बताया कि उन्होंने गुंडरदेही थाने में मामले को लेकर आवेदन दिया है। घटना क्यों और कैसे हुई, इसकी जानकारी मुझे नहीं है।
इधर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। परिजनों और परिचितों से पुलिस बातचीत कर घटना की वजह जानने की कोशिश कर रही है। परिजन भी फिलहाल साफ-साफ नहीं बता पा रहे हैं कि घनश्याम ने ऐसा आत्मघाती कदम क्यों उठाया। शुक्रवार को शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया जाएगा।
-

राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन में छात्राओं से छेड़छाड़, सेना के दो जवान गिरफ्तार
पटना: डिब्रूगढ़ से दिल्ली जा रही राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन में छात्राओं के साथ छेड़खानी की खबर आई है। छेड़खानी के आरोप में सेना के दो जवानों को गिरफ्तार किया गया है। छपरा में दोनों को रेलवे पुलिस ने नशे की हालत में पकड़ा है।
-

रेप करने गए युवक ने नाबालिक लड़की के साथ की माँ की हत्या
छपरा में 17 साल की लड़की से घर में घुसकर रेप की कोशिश की गई। लड़की ने जब विरोध किया तो आरोपी ने उसकी हत्या कर दी। लड़की की चीखने की आवाज सुनकर जब मां वहां पहुंची तो आरोपी ने उस पर भी हमला कर दिया। मां की हालत गंभीर है। उनका इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि लड़का नाबालिग से एकतरफा प्यार करता था। मामला बुधवार सुबह का है।
मामला मढ़ौरा थाना क्षेत्र का है। वारदात के बाद से आरोपी अपने परिजनों के साथ फरार है।
-

1900 पीस डिटोनेटर सहित पश्चिम बंगाल का युवक गिरफ्तार
झारखंड के पाकुड़ जिले में रद्दीपुर ओपी पुलिस ने बीते सोमवार देर शाम सुंदरपहाड़ी गांव की स्थित सियाराम धर्म कांटा के पास छापेमारी कर अवैध विस्फोटक (डेटोनेटर) के साथ पश्चिम बंगाल के एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपित पश्चिम बंगाल के मुरारोई थाना क्षेत्र के नोयानी गांगड्डा गांव निवासी रेजाउल करीम उर्फ किरण शेख है। पकड़े गए युवक को मंगलवार सुबह स्वास्थ्य परीक्षण कराकर पाकुड़ जेल भेज दिया गया।
-

मोबाइल दुकान में सेंध मारी कर लगभग 25 लाख रुपये की मोबाइल और 47 हजार रुपये नगद की चोरी
रांची//अपर हटिया निवासी शुभम गुप्ता पिता सुनिल गुप्ता के मोबाइल दुकान जो कि न्यू मार्केट हटिया चौक में है उसमे बीती रात सेंध मारी करके लगभग 25 लाख रुपये की मोबाइल सेट और लगभग 47 हजार रुपये नगद की चोरी हुई है। मौके पर जगरनाथपूर थाना प्रभारी श्री अरविन्द सिंह जी पहुंच कर डाॅग स्कवायड एंव फोरेंसिक की टीम की मदद से तहकीकात किया जा रहा है।
-

IIM रांची के छात्र का फंदे से झूलता मिला शव
रांची : रांची स्थित IIM यानी इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट के एक छात्र का शव उसके हॉस्टल में फंदे से झूलता हुआ मिला है. घटना का स्वरूप तो खुदकुशी जैसा है पर परिस्थितियों से इसमें संदेह उत्पन्न हो रहा है. नगड़ी थाना क्षेत्र स्थित के हॉस्टल के पांचवे तले पर एक कमरे से यह शव मिला है. तस्वीर से ऐसा लगता है कि मामला कुछ और हो सकता है. छात्र का हाथ आगे से बंधा हुआ है और उसका पैर जमीन से सटा हुआ है. पुलिस सभी तरह से जांच कर रही है. एफएसएल की टीम ने भी घटनास्थल का दौड़ा किया है. जानकारी के अनुसार मृतक छात्र शुभम पांडे उत्तर प्रदेश के वाराणसी का रहने वाला था. उसका घर वाराणसी जिले के लंका थाना क्षेत्र में पड़ता है. यह घटना सोमवार की देर रात आईआईएम कैंपस के पांचवें तले पर हुई. शुभम पांडे की उम्र 23 वर्ष बताई गई है. नगड़ी पुलिस शुभम के साथियों से भी जानकारी ले रही है इसके अलावा कॉल डिटेल्स भी निकाले जा रहे हैं. पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है कि हो सकता है यह खुदकुशी का मामला नहीं, बल्कि हत्या का हो. शुभम के परिजनों को रांची पुलिस ने जानकारी दे दी है. उधर आईआईआईएम के छात्र-छात्राओं में शोक की लहर है.
-

धनबाद:कट्टा और जिंदा कारतूस के साथ दो गिरफ्तार
अपराध की योजना बनाते दो कट्टा और जिंदा कारतूस के साथ दो अपराधियों को धनबाद पुलिस ने धर दबोचा. सोमवार (16 जनवरी )को पुलिस उपाधीक्षक (विधि व्यवस्था) अरविंद कुमार सिन्हा ने अपने कार्यालय में प्रेस वार्ता की.
उन्होंने बताया कि विगत रविवार 15 जनवरी को दोपहर सूचना मिली कि कुछ अपराधी गोधर 14 नंबर कोल डंप के पास खतरनाक इरादे से घूम रहे हैं.
इसी सूचना के आधार पर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक व पुलिस उपाधीक्षक विधि व्यवस्था के निर्देश पर केंदुआडीह थाना प्रभारी दल बल के साथ गोधर 14 नंबर कोल डंप पहुंचे. पुलिस को देखते ही दोनों भागने लगे. परंतु पुलिस ने खदेड़ कर दोनों को पकड़ लिया. सुकरा राम व शशि रंजन राम नामक दोनों आरोपियों की अलग अलग तलाशी लेने पर दो देसी कट्टा व दो गोली बरामद की गई. पूछताछ करने पर दोनों आरोपियों ने बताया किवे लूटपाट के उद्देश्य से वहां खड़े थे.दोनों अपराध कर्मियों के विरुद्ध केंदुआडीह एवं धनसार थाने में रंगदारी,आर्म्स एक्ट, लूट तथा मारपीट के कई कांड पहले से अंकित हैं. दोनों जेल भी भेजे जा चुके हैं।
-

एक मोबाइल का 1000 रुपये लो और मोबाइल चोरी करो
राजधानी राँची में मोबाइल चोर गैंग ने डेरा डाला, बॉस ने कहा- एक मोबाइल का 1000 रुपये लो और मोबाइल चोरी करो, ट्रेंनिग देकर भेजा
राजधानी राँची में मोबाइल चोर गैंग का खुलासा हुआ है, इस गैंग में 11 वर्ष से लेकर 33 वर्ष तक चोर शामिल है। मुख्य सरगना ने नाबालिग को चोरी करने के लिए ट्रेंनिग देकर राजधानी राँची भेजा था और गैंग के सदस्यों को हर दिन 8 से 10 मोबाइल चोरी करने का टारगेट दिया गया है। इसके लिये गैंग के सरगना ने राजधानी राँची के पंडरा इलाके में भाड़े पर कमरा लेकर रह रहा था। दर्जन भर से ज्यादा लोगों के इस गिरोह में 11 वर्ष से लेकर 33 वर्ष का सदस्य शामिल है, जिसमें कुछ महिलाएं भी शामिल है, इसका खुलासा तब हुआ है जब शनिवार को राँची के डैली मार्किट थाना पुलिस ने एक 13 वर्ष के लड़के को पहले पांच चोरी के मोबाइल के साथ पकड़ा, उसके बाद गिरोह के तीन और नाबालिग पकड़ाया, उसके बाद खुलासा हुआ है।
पुलिस ने 4 नाबालिग मोबाईल चोर को पकड़ा है। करीब 40 मोबाइल बरामद किया है। चार में तीन पहले भी मोबाइल चोरी में पकड़ाकर बाल सुधार गृह गया है, वहीं सरगना सहित कई फरार हो गया है। एक सप्ताह पहले पंडरा इलाके में डेरा लिया औऱ एक सप्ताह में शहर के अलग अलग इलाको में दर्जनों मोबाईल चोरी कर लिया है, लेकिन भांजा तो गिरफ्त में आ गया, पर मामा निकलने मे कामियाबी पाई।
-

सगाई से पहले युवती ने की आत्महत्या
बालोद के जुंगेरा गांव में एक युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। एक सप्ताह बाद उसकी सगाई होने वाली थी, जिसकी तैयारियों में परिवार जुटा हुआ था। सभी खुश थे, लेकिन सगाई के ठीक एक हफ्ते पहले युवती ने अपनी जान क्यों दे दी, अभी इसका पता नहीं चल सका है। मामला बालोद थाना क्षेत्र का है।

मृत युवती की उम्र 23 साल बताई जा रही है। उसका नाम थनेश्वरी था, जो ग्राम जुंगेरा में अपने परिवार के साथ रहती थी। उसका शव पेड़ पर 15 फीट की ऊंचाई पर फांसी के फंदे पर लटकता हुआ मिला है। लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवती के शव को पेड़ से उतारा और पंचनामा कार्रवाई कर उसे पोस्टमॉर्टम के लिए रवाना कर दिया।

युवती की पेड़ पर लटकी हुई लाश।
पुलिस ने बताया कि युवती के हाथ पर चोट के निशान हैं। ऐसा लग रहा है कि पहले भी युवती ने ब्लेड से हाथ को काटने की कोशिश की है और ये उसी का जख्म लग रहा है। युवती ने ग्राम जुंगेरा से ही लगे खेत में फांसी लगाकर खुदकुशी की है। पुलिस ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है कि क्या शादी लड़की की मर्जी से तय हुई थी या नहीं। शादी तय होने की बात पर उसकी क्या प्रतिक्रिया थी या उसका पहले से कहीं प्रेम प्रसंग तो नहीं चल रहा था। फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है।
-

40 बोतल अवैध शराब जब्त, तस्कर गिरफ्तार
देवघर : देवघर जिला पुलिस और उत्पाद विभाग की टीम ने नकली और अवैध शराब के कारोबारियों पर नकेल कसने के लिए लगातार अभियान चला रही है। इसी कड़ी में सारठ थाना क्षेत्र के गजियाडीह में टीम ने छापेमारी कर 40 बोतल अवैध विदेशी शराब जब्त किया। इस के साथ ही एक शराब तस्कर को भी गिरफ्तार किया। वहीं, पुलिस की इस कार्रवाई के बाद अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया। आगे भी अभियान रहेगा जारी एसडीपीओ धीरेंद्र नारायण बांका ने बताया कि पुलिस अधीक्षक सुभाष चंद्र जाट और उत्पाद अधीक्षक संजय कुमार श्रीवास्तव को इसकी गुप्त सूचना मिली थी। जिसके बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर डीएसपी के नेतृत्व में सारठ थाना पुलिस और उत्पाद विभाग ने संयुक्त रूप से एक टीम गठित की। जिसके बाद टीम द्वारा गजियाडीह में छापेमारी कर विभिन्न ब्रांडों के 40 बोतल अवैध शराब बरामद किया गया। इस के साथ ही एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि गिरफ्तार तस्कर से पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उन्होंने कहा कि पुलिस की अवैध शराब कारोबिरोयों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।
-

दस रुपये के विवाद में दो शराब कारोबारियों को मारी गोली, स्थिति गंभीर
गोलीकांड के विरोध में चैनपुर बाजार बंद, अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग
पलामू। प्रिंट रेट से मात्र 10 रुपये अधिक लेने पर हुए विवाद में दो लोगों को गोली मार दी गयी। दोनों की स्थिति गंभीर बतायी जा रही है। घटना चैनपुर बाजार के शराब दुकान पर घटी। शुक्रवार की शाम सोनू सोनी नामक युवक शराब खरीदने चैनपुर बाजार पहुंचा था। उसने एक बोलत शराब खरीदी जिसका प्रिंट रेट 170 रुपये था। लेकिन सेल्समैन द्वारा 180 रुपये लिया गया। इसका सोनू सोनी ने विरोध किया। इसके बाद दोनों के बीच विवाद होने लगा। इसी बीच बीच बचाव करने के लिए राजू आर्य और रंजीत आर्य आये। दोनों के साथ सोनू सोनी उलझ गया। जिसके बाद राजूू और रंजीत ने मिलकर सोनू की पिटायी कर दी। पिटाई के बाद सोनू वापस घर गया और अपने दोस्तों के साथ हथियार लेकर आया। सोनू ने वापस आने के बाद दुकान में अंधाधुंध फायरिंग की। इस फायरिंग में राजू आर्य के सिर में जबकि रंजीता आर्य के पेट में गोली लग गई। घटना को अंजाम देने के बाद सोनू सोनी और उसके दोस्त हवाई फायरिंग करते हुए भाग खड़े हुए। चैनपुर थाना प्रभारी उदय कुमार गुप्ता ने बताया कि मामले में पुलिस ने अनुसंधान के क्रम में कई तत्व खुलासा किया। पुलिस ने गोली कांड से जुड़े हुए संदिग्धों को हिरासत में लिया है, उनसे पूछताछ कर रही है। इधर, चैनपुर गोलीकांड के विरोध में आज सुबह से ही कारोबारियों ने बाजार बंद कर दिया है। कारोबारी गोली कांड के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। कारोबारियों को कहना है कि अपराध और अपराधियों पर लगाम लगाने का आश्वासन मिलेगा। उसके बाद भी बाजार खोला जायेगा।
दोनों की स्थिति गंभीर बनी हुई है
गोलीकांड में जख्मी दोनों कारोबारी की हालत गंभीर बनी हुई है। जख्मी राजू आर्य को सिर में गोली लगी है। पलामू के एक निजी नर्सिंग होम में उसके सिर से गोली को बाहर निकाल दिया गया है और उन्हें आॅब्जर्वेशन में रखा गया। वहीं जख्मी रंजीत आर्य को इलाज के लिए रिम्स रेफर किया गया। गोली कांड का आरोपी सोनू सोनी अपराधिक चरित्र का युवक है। वह पलामू में कई अपराधिक घटनाओं में शामिल रहा है। सोनू सोनी झारखंड और बिहार में कई ज्वेलरी लूट की घटनाओं का आरोपी है और कुछ महीने पहले ही जेल से बाहर निकला है।