श्रेणी: Crime

  • देवघर : पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ में दो जवान शहीद

    देवघर : पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ में दो जवान शहीद

    देवघर | श्याम गंज रोड अंडा पट्टी मोहल्ले में शनिवार देर रात पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई. इस मुठभेड़ में मछली व्यवसाई सुधाकर झा की सुरक्षा में लगे दो पुलिस जवान शहीद हो गये. घटना नगर थाने से 500 मीटर की दूरी पर हुई. घटना की सूचना मिलने के बाद नगर थाना प्रभारी केके कुशवाहा पुलिस जवानों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. इस दौरान अपराधियों ने थाना प्रभारी की गाड़ी पर भी फायरिंग की. इस घटना में थाना प्रभारी भी बाल-बाल बच गये.

    पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए दो अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया. इस घटना में एक अपराधी बुरी तरह घायल हो गया है. उसके हाथ तलवार से कट गये. मौके पर एसपी सुभाष चंद्र जाट, एसडीपीओ पवन कुमार समेत कई पुलिस अधिकारी भी वहां पहुंचे. हिरासत में लिये गये दोनों अपराधी से पूछताछ की जा रही है.

    जानकारी के मुताबिक, अपराधियों ने शनिवार देर रात सुधाकर झा पर हमला किया. जिसके बाद दोनों जवानों से अपराधियों की मुठभेड़ हुई. इसी दौरान गोली लगने से दोनों पुलिस जवानों की मौत हो गयी. मुठभेड़ के दौरान तलवारबाजी भी हुई है. दोनों शहीद पुलिस जवान सिविल ड्रेस में थे. शहीद हुए दोनों जवान साहिबगंज जिला के रहने वाले रवि कुमार मिश्रा और संतोष यादव हैं. बताया जाता है कि कुछ दिनों पहले पुराने विवाद में सुधाकर झा के मुंशी पर जानलेवा हमला हुआ था. इसके बाद उन्होंने एसपी से सुरक्षा गार्ड की मांग की थी और दोनों पुलिस जवानों को उनकी सुरक्षा के लिए प्रतिनियुक्त किया गया था.

  • मांडर में शंकर ज्वेलर्स की दुकान में दिनदहाड़े भीषण डकैती

    मांडर में शंकर ज्वेलर्स की दुकान में दिनदहाड़े भीषण डकैती

    रांची | मांडर मिशन में ख्रिस्त कलोनी मोड़ स्थित शंकर ज्वेलर्स की दुकान में दो हथियार से लैस लोगों ने दुकान की सारी ज्वेलरी लूट लिया है। लाखों की लूट हुई हैं।दुकान संचालक अभय सोनी इस घटना से कुछ बताने की स्थिति में नहीं है।मांडर पुलिस जांच के लिए पहुँच चुकी है।

  • बेटे ने की बाप की हत्या, पत्नी से पिता के थे अवैध संबंध

    बेटे ने की बाप की हत्या, पत्नी से पिता के थे अवैध संबंध

    मिर्जापुर : बेटे ने अपनी पत्नी से पिता के अवैध संबंध के चलते पिता की हत्या कर दी। किसी को शक न हो भाई और एक गांव के व्यक्ति के साथ मिलकर शव को ठिकाने लगा दिया था। पुलिस ने घटना का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ कर जेल भेज दिया।

    मिर्जापुर हलिया थाना क्षेत्र के फुलयारी जंगल में चार फरवरी को प्राइवेट वन विभाग के वाचर के मिले शव का पुलिस ने शुक्रवार को पर्दाफाश कर दिया है। वाचर की हत्या कोई और नहीं बल्कि उसके बेटे ने की थी शव को ठिकाने लगाकर पुलिस को गुमराह कर रहा था।

    बेटे ने बताया पत्नी से पिता का अवैध संबंध था

    पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो बेटे ने जुर्म कबूल कर लिया बेटे ने बताया कि पत्नी से पिता का अवैध संबंध था जिसके चलते घर में हर दिन कहासुनी होती थी इसी को लेकर हम ने पत्थर से सिर पर वार कर पिता की हत्या कर दी भाई और गांव के एक व्यक्ति के साथ मिलकर शव को ठिकाने लगा दिया था।

    पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

    अपर पुलिस अधीक्षक श्रीकांत प्रजापति ने बताया कि हलिया क्षेत्र के फुलयारी गांव के जंगल में चार फरवरी को प्राइवेट वन विभाग के वाचर की हत्या कर दिया गया था जिसका शव चौरा बीट के रोपावनी पौधरोपण के सुरक्षा के लिए बनाई गई सुरक्षा दीवार के पास मिला था। बेटे के तहरीर पर अज्ञात लोगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा कर जब जांच शुरू किया गया तो पता चला बेटे ने पिता की हत्या की है।

    पिता जमुना का पत्नी से अवैध संबंध था जिसके चलते बेटा संजय कुमार, दूसरा बेटा बुद्धसेन और गांव के एक व्यक्ति फूलचन्द्र धरिकार मिलकर हत्या कर दी थी। तीनों को गिरफ्तार करते हुए आलाकत्ल पत्थर का टुकड़ा बरामद करते हुए जेल भेज दिया गया।

  • जेडीयू के जिला उपाध्यक्ष सुनील कुमार को घर में  अपराधियों ने मारी गोली, मौत

    जेडीयू के जिला उपाध्यक्ष सुनील कुमार को घर में अपराधियों ने मारी गोली, मौत

    गया | बिहार के गया जिले में जेडीयू के जिला उपाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह को घर में घुसकर अपराधियों ने गोली मार दी है. जिससे उनकी मौत हो गयी है. स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गयी.

    लोगों ने बताया कि सुनील कुमार सिंह सुबह अपने घर पर ही मौजूद थे, तभी अज्ञात बदमाश चेहरे पर गमछा बांधकर घर के अंदर घुसे. जबतक सुनील कुमार सिंह कुछ समझ पाते अपराधियों ने फायरिंग शुरू कर दी. सुनील सिंह को गोली लगने के कारण मौके पर ही उनकी मौत हो गयी. गोली की आवाज सुनकर घर पर मौजूद लोग उनके पास पहुंचे. तब तक अपराधी वहां से फरार हो चुके थे.

  • लोहरदगा: सरकारी शराब दुकान से अवैध विदेशी शराब के साथ दो गिरफ्तार

    लोहरदगा: सरकारी शराब दुकान से अवैध विदेशी शराब के साथ दो गिरफ्तार

    लोहरदगा | कुडु बाजार टांड स्थित सरकारी विदेशी शराब दुकान से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद किया है. मामले में दो लोगो को गिरफ्तार कर जेल भी भेज दिया गया है. जानकारी के अनुसार कुडु बाजार टांड़ स्थित सरकारी विदेशी शराब दुकान में अवैध शराब रखने और बेचने की सूचना जिला उत्पाद विभाग को मिली थी, जिसके बाद जिला उत्पाद अधिकारी अनिल कुमार शर्मा ने टीम बनाकर छापेमारी के लिए भेजा, टीम ने जब दुकान में छापेमारी की तो 23 लीटर अवैध शराब बरामद की गई, जिसमें बी सेवन की दो पेटी अवैध शराब, और आरएस ब्रांड का 40 पिस बोतल बरामद किया गया. साथ ही दुकान में मौजूद राहुल कुमार साहू और राजन कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

    मामले में संबंधित एजेंसी के खिलाफ कार्रवाई करने की तैयारी की जा रही है. इस छापेमारी अभियान में उत्पाद इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार करमाली, राजकुमार महतो, हवलदार राजेंद्र सिंह सहित कई लोग शामिल थे. जिले में सरकारी दुकान में अवैध शराब बरामदगी का यह पहला मामला है.

  • इमरजेंसी कॉल के नाम पर निकाल लिए 10 हज़ार

    इमरजेंसी कॉल के नाम पर निकाल लिए 10 हज़ार

    जनवरी 2023 में पुणे की 24 साल की सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने इंस्टाग्राम पर एक लड़के से चैट शुरू की। उसने खुद को अमीर और अमेरिका में सेटल्ड बताया। दोनों ने नंबर एक्सचेंज किए, फिर कॉल और वॉट्सऐप पर बात होने लगी। लड़के ने लड़की को गोल्ड और डायमंड की ज्वेलरी गिफ्ट में भिजवाई।

    लड़के ने कहा कि गिफ्ट कस्टम में अटका है, इसलिए वो कस्टम ड्यूटी भेज दे। लड़की ने पैसे ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद गिफ्ट के ट्रांसफर चार्ज और इधर-उधर के बहाने से 11 लाख रुपए ऐंठ लिए गए। आखिरकार लड़की को एहसास हुआ कि वो एक स्कैम का शिकार हो गई है। उसने 7 फरवरी को पुणे के वाकड़ पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज कराई है।

    धोखाधड़ी करने वाले अब बैंक डिटेल्स, OTP जैसे पुराने तरीके नहीं, बल्कि मिस्ड कॉल, बिजली बिल, पार्सल जैसे नए-नए पैंतरे अपना रहे हैं।

  • 6 हजार के लिए पति का गला घोंटकर मार डाला…

    6 हजार के लिए पति का गला घोंटकर मार डाला…

    Kanpur : उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के कानपुर से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां एक महिला ने कथित तौर पर अपने पति को मौत के घाट उतार दिया। यही नहीं, हत्या के बाद महिला ने पति की लाश को अपने ही कमरे के अंदर जमीन में दफना दिया। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच महज 6 हजार रुपये के लिए विवाद हुआ था। इसी के चलते पत्नी ने पति को गला घोंटकर मार (Murder) डाला। पुलिस (Police) ने जब आरोपी महिला को गिरफ्तार कर सख्ती बरती तो पूरा सच सामने आ गया।

    जानकारी के अनुसार, यह दहला देने वाली घटना कानपुर के बिधनू के सुरौली गांव की है। यहां का निवासी उमेश कुमार यादव एक निजी एम्बुलेंस चलाता था। ऐसे में अक्सर काम के सिलसिले से बाहर रहा करता था, जबकि घर में पत्नी मोनिका अपने दो बच्चों रिया और उत्कर्ष के साथ रहती थी। परिजनों की मानें तो उमेश दो दिन पहले शाम को घर आया था। उमेश ने एक भैंस बेची थी, जिसके 6 हजार रुपये मोनिका के पास थे। रुपये मांगने को लेकर उमेश और मोनिका के बीच जमकर मारपीट हुई थी।

    Advertisement
    उमेश की गमछे से गला घोंटकर हत्या

    आरोप है कि उसी दिन दोपहर को मौका मिलने पर मोनिका ने उमेश की गमछे से गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को घसीटकर दूसरे कमरे में ले जाकर कच्ची जमीन में गड्ढा खोदकर शव को दफना दिया। किसी को कुछ पता ना चले, इसके लिए बेड को दफनाए हुए स्थान के ऊपर रख दिया। दो दिन से उमेश के नजर न आने पर मंगलवार को उसकी मां शिवदेवी ने पुलिस को सूचना दी थी।

    पुलिस ने सख्ती बरती तो पत्नी ने कबूला जुर्म

    बताया जा रहा है कि पुलिस ने शिकायत के बाद मोनिका को अपनी कस्टडी में लिया था। उसके बाद पुलिस ने मोनिका से सख्ती से पूछताछ की तो उसने उमेश की हत्या का रहस्य उगल दिया। पत्नी मोनिका की निशानदेही पर पुलिस ने उमेश का शव गड्ढे से बरामद कर लिया है। इस मामले में घाटमपुर के एसीपी का कहना है कि महिला के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्जकर उसे गिरफ्तार किया गया है। मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

  • रांची पुलिस पर हमला, दो अफसर घायल

    रांची पुलिस पर हमला, दो अफसर घायल


    रांची। जिले के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र स्थित कचनार टोली में पुलिस पेट्रोलिंग गाड़ी पर हमला हुआ है। जिसमें दो पुलिस पदाधिकारी घायल हो गये है। कुछ लोगों ने पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट की हैं। घायलों में दारोगा संजय कुमार और एएसआई ललन कुमार शामिल हैं। घायलों को इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है ।वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीम जुटी हुई है। संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।

  • राजधानी में नाबालिग से सामुहिक दुष्कर्म, दो अरेस्ट

    राजधानी में नाबालिग से सामुहिक दुष्कर्म, दो अरेस्ट

    राजधानी के कांटाटोली स्थ्ति मंगल टावर का मामला


    रांची। राजधानी के व्यस्ततम इलाके कांटाटोली स्थ्ति मंगल टावर में सामुहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर लोअर बाजार पुलिस ने दो युवकों भोलू कुमार और मनीष तिर्की को तमाड़ से गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार मंगल टावर में लिफ्ट मैन के रूप में काम करने वाले दो युवक डंगरा टोली की रहने वाली एक नाबालिग लड़की से दोस्ती कर उसको अपने जाल में फंसा लिया।

    कल रात युवकों ने साजिशन नाबालिग लड़की को मंगल टावर स्थित अपने कमरे पर लाए और रात्रि में दोनों ने उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। सुबह में नाबालिग लड़की को कमरे से बाहर निकालकर दोनों युवक फरार हो गये। लड़की को रोता देखकर आसपास के लोगों ने पूरे मामले की जानकारी ली और फिर इसकी सूचना पुलिस को दी।

    पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तमाड़ से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि, इस मामले में पुलिस खबर लिखे जाने तक कुछ भी बताने से कतराती रही है।

  • Delhi: द‍िनदहाड़े मह‍िला की गोली मारकर हत्‍या

    Delhi: द‍िनदहाड़े मह‍िला की गोली मारकर हत्‍या

    दिल्ली के मीरा बाग पश्चिम विहार में खुलेआम एक युवक ने एक युवती को मारी गोली जिसके बाद युवती की मौत हो गई।

    Delhi Crime: देश की राजधानी द‍िल्‍ली (Delhi) में मह‍िलाओं पर होने वाले हमलों की संख्या में कमी नहीं आ रही है। द‍िल्‍ली में एक युवती की गोली मारकर हत्‍या (Murder) कर दी। कात‍िल ने ज्वैलरी और पैसे मोबाइल को हाथ तक नहीं लगाया लेक‍िन वो मृतक युवती की स्‍कूटी लेकर भाग न‍िकला। 

    दरअसल, दिल्ली के मीरा बाग पश्चिम विहार में खुलेआम एक युवक ने एक युवती को मारी गोली जिसके बाद युवती की मौत हो गई। मृतक युवती का नाम ज्योति है जो दिल्ली मीरा बाग पश्चिम विहार में फ्लिपकार्ट कंपनी में जॉब करती थी।

    जॉब से लौट रही थी युवती 

    युवती जॉब के बाद अपने घर लौट रही थी जिसके बाद एक अज्ञात युवक ने युवती को सड़क पर गोली मार दी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और इस मामले को दर्ज किया। हॉस्‍प‍िटल में इलाज के दौरान ले गई घायल युवती को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

    भाई को कंपनी के पूर्व एचआर पर शक 

    मृतका के भाई ने हत्‍या के कारण पर शक जताते हुए बताया, “दीदी के कंपनी का एक HR था, उसी पर शक है। वो उनको परेशान करता था जिसके बाद दीदी ने उसको कंपनी से निकलवा दिया था। गोली मारने के बाद आरोपी दीदी की स्कूटी लेकर भाग गया, बाकी ज्वैलरी और पैसे मोबाइल सब वहीं छोड़ दिया। बस स्कूटी लेकर भाग गया।” 

    द‍िल्‍ली में द‍िनदहाड़े हुई इस हत्‍या के बाद पुल‍िस इसकी जांच में जुट गई है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। वहीं, पर‍िजनों से पूछताछ के बाद आरोपी की ग‍िरफ्तारी की कोश‍िश की जा रही है। 

  • आसाराम को यौन उत्पीड़न मामले में आजीवन कारावास

    आसाराम को यौन उत्पीड़न मामले में आजीवन कारावास

    गांधीनगर की सेशन कोर्ट ने आसाराम के खिलाफ सोमवार को सुनवाई पूरी कर ली थी और आसाराम को आईपीसी की धारा 376 , 377, 342, 354, 357 और 506 के तहत दोषी पाया।

    दुष्कर्म मामले में गांधीनगर की सेशन कोर्ट ने आसाराम को उम्रकैद की सजा सुनाई है। इस मामले में कोर्ट ने सोमवार को सुनवाई पूरी कर ली थी और फैसला सुरक्षित रख लिया था। इससे पहलो कोर्ट में अभियोजन पक्ष ने अपनी दलीलों में आरोपी आसाराम बापू को उम्रकैद देने की मांग की थी। साथ ही कहा कि आरोपी आदतन अपराधी है और उस पर भारी जुर्माना भी लगाया जाए। बता दें कि आसाराम बापू फिलहाल जोधपुर जेल में बंद है, जहां वह एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहा है। 

    2013 के मामले में आसाराम को दोषी ठहराया गया
    गांधीनगर की सेशन कोर्ट ने साल 2013 में एक महिला से दुष्कर्म के मामले में आसाराम बापू को दोषी ठहराया। आसाराम बापू ने साल 2001 से 2006 के बीच महिला शिष्या के अहमदाबाद के मोटेरा स्थित आश्रम में रहने के दौरान कई बार दुष्कर्म किया था। 

    अभियोजक ने की थी यह मांग
    अभियोजक कोदेकर ने कहा कि आसाराम ने जो अपराध किया है, उसमें उम्रकैद या फिर 10 साल की सजा का प्रावधान है, लेकिन हमने मांग की थी कि आसाराम ऐसे ही एक अन्य मामले में जेल में सजा काट रहा है और आदतन अपराधी है। ऐसे में अभियोजक ने आसाराम को सख्त सजा देने और भारी जुर्माना भी लगाने की मांग की थी। 

    कोर्ट ने सोमवार को सुनवाई पूरी कर ली थी
    गांधीनगर की सेशन कोर्ट ने आसाराम के खिलाफ सोमवार को सुनवाई पूरी कर ली थी और आईपीसी की धारा 376 , 377, 342, 354, 357 और 506 के तहत दोषी पाया। कोर्ट ने महिला से दुष्कर्म के मामले में छह अन्य आरोपियों, जिनमें आसाराम की पत्नी लक्ष्मीबेन, उनकी बेटी और चार अन्य शिष्यों को बरी कर दिया है। 

  • बीजेपी नेता सुमित केसरी हत्याकांड का खुलासा

    बीजेपी नेता सुमित केसरी हत्याकांड का खुलासा

    गुमला | पालकोट में पिछले दिनों हुए बीजेपी नेता समित केसरी हत्याकांड का खुलासा करते हुए गुमला एसपी ऐहतेशाम वकारीब ने बताया गिरफ्तार बदमाश पहले पीएलएफआई संगठन के सदस्य थे और फिलहाल एक गिरोह बनाकर वारदातों को अंजाम दे रहे थे। दो लाख रुपए की लेवी के लिए बीजेपी नेता सुमित केसर को अगवा किया गया था और लेवे के पैसे नहीं मिलने पर अपराधियों ने गोली मारकर बीजेपी नेता की हत्या कर दी थी। जिसे चुनौती मानते हुए पुलिस टीम ने महज 17 दिनों के भीतर हत्याकांड का खुलासा कर दिया।

    बीजेपी नेता हत्याकांड में शामिल गिरफ्तार अपराधियों की पहचान निनई बसिया के पारस राम, सारुबेड़ा पालकोट के मोहन गोप, टेंगरिया तेतरटोली के बासिल इंदवार और सुअरगुड़ा पालकोट के नारायण सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके पास से तीन देसी कट्टा और 6 कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस ने चारों बदमाशों को जेल भेज दिया है वहीं फरार दो अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी में जुटी है। एसपी ने दोनों को जल्द ही गिरफ्तार कर लेने का भरोसा दिलाया है।

  • महिला ने पांचवें तल्ले से लगाई छलांग ,मौत

    महिला ने पांचवें तल्ले से लगाई छलांग ,मौत

    जमशेदपुर – 45 वर्षीय गिनिश्री पूर्ति ने फ्लैट के पांचवें तल्ले से कूदकर आत्महत्या कर ली. घटना की जानकारी मिलने पर परिजनों ने उसे तत्काल इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंचाया जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना देर रात 2 बजे की बताई जा रही है. इधर सूचना पाकर उलीडीह पुलिस भी एमजीएम अस्पताल पहुंची और जांच में जुट गई. इस मामले मृतिका के पति गंगाधर पूर्ति के बयान पर अस्वाभाविक मौत का मामला दर्ज कराया गया है. गंगाधर पूर्ति बिजली विभाग में कार्यरत है. उन्होंने पुलिस को बताया कि गिनिश्री की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी. दो माह से उसका इलाज ब्रह्मानंद अस्पताल में चल रहा था. देर रात अचानक वह फ्लैट के बालकनी में गई और वहां से छलांग लगा दिया. फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

  • चतरा : पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़,एक नक्सली मारा गया

    चतरा : पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़,एक नक्सली मारा गया

    चतरा जिले में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है. जिसमें एक नक्सली मारा गया है. यह घटना शनिवार की दोपहर में नक्सल प्रभावित कुंडा थाना क्षेत्र स्थित भूटकुइयां जंगल में हुई है.

    एसपी राकेश रंजन को गुप्त सूचना मिली थी कि 15 लाख के इनामी नक्सली मनोहर गंझू अपने दस्ते के साथ चतरा-पलामू बॉर्डर पर बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहा है. जिसके बाद एसपी के निर्देश पर सीआरपीएफ और जिला पुलिस के द्वारा संयुक्त रूप से सर्च अभियान चलाया गया. इसी दौरान सुरक्षाबलों को देखते ही नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी. जिसके बाद सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एक नक्सली मारा गया. वहीं सुरक्षा बल को भारी पड़ता देख नक्सली घने जंगल का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे. सुरक्षाबलों के द्वारा जंगल में सर्च अभियान चलाया जा रहा है.

  • पीएलएफआई प्रवक्ता सह रीजनल कमांडर समेत एक अन्य गिरफ्तार

    पीएलएफआई प्रवक्ता सह रीजनल कमांडर समेत एक अन्य गिरफ्तार

    राँची। पुलिस ने पीएलएफआई प्रवक्ता सह रीजनल कमांडर समेत एक अन्य सहयोगियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार नक्सली का नाम तिलकेश्वर गोप उर्फ राजेश गोप और सूरज गोप है। कल राँची पुलिस को जानकारी मिली थी कि अनगड़ा इलाके में किसी बड़े नक्सली घटना को अंजाम देने की फिराक में दो नक्सली भ्रमणशील हैं। इस मामले की जानकारी मिलने के बाद एक टीम गठित किया गया। जिसके बाद दोनों नक्सली को गिरफ्तार कर लिया गया।गिरफ्तार नक्सली के पास से एक राइफल, एक देसी बंदूक, 10 गोली, 10 मोबाइल, 5 सिम कार्ड और पीएलएफआई का पर्चा बरामद किया गया है।

  • कोतवाली थाना को मिली बड़ी कामयाबी कुत्ते चोर को एक सप्ताह के भीतर धर दबोचा

    कोतवाली थाना को मिली बड़ी कामयाबी कुत्ते चोर को एक सप्ताह के भीतर धर दबोचा


    रांची के पुराने पुलिस आवास जो कि कोतवाली थाने में स्थित है जहां महिला थाने सहित कई थाने के पुलिसकर्मी रहते है 22 जनवरी की रात में एक नशेड़ी युवक ने पुलिस के आवास में घूस कर कुत्ते को खोल कर ले गया था जिसके बाद मामला बगल में कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज की गई थी, पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सीसीटीवी को खंगालते हुए चोरों तक पहुंच कर धर दबोचा।
    पुलिस ने सीसीटीवी के जरिये पहुंचा चोर तक केस के आईओ राजीव ने बताया कि चोर को शहीद चौक से लेकर मौलाना आजाद कालोनी सीसीटीवी में देख कर पकड़ा।

    कोतवाली पुलिस ने चोरी हुए कुत्ते को ढूंढ़ निकाला। कुत्ते को उसके मालिक के घर के बाहर से चुरा लिया गया था। इसके बाद मालिक ने कुत्ते की तलाश के लिए मामला दर्ज कराया था। चोरों की पहचान मो शहनाज पथरकूदवा अजाद बस्ती निवासी हैं।वहीं खरीद करने वाला आबिद जो कि पशु पक्षियों के खरीद बिक्री करता था पुलिस ने मौलाना आजाद कालोनी में धर दबोचा

  • जुगसलाई फाटक के पास असामाजिक तत्वों ने टायर में लगाई आग

    जुगसलाई फाटक के पास असामाजिक तत्वों ने टायर में लगाई आग

    जुगसलाई फाटक के पास असामाजिक तत्वों ने टायर में लगाई आग, अग्निशमन विभाग आग पर काबू पाने में जुटी

    जमशेदपुर  : जमशेदपुर के जुगसलाई थाना अंतर्गत रेलवे फाटक के पास बेचे जाने वाले टायर में असामाजिक तत्वों ने आग लगा दी. घटना सुबह छह बजे की बताई जा रही है. घटना की सूचना पाकर झारखंड अग्निशमन विभाग और टाटा स्टील की दमकल मौके पर पहुंची और आग बुझाने के प्रयास में जुट गई. हालांकि, पांच घंटों बाद भी आग पर काबू नहीं पाया गया है. बताया जाता है कि जिस जगह आग लगी वहां सलाम नामक व्यक्ति अपनी टायर की दुकान चलाता है. सलाम के अनुसार लगभग 60 से 70 हजार का नुकसान हुआ है. टायर रिसोल के लिए रखे थे. बता दे कि जुगसलाई फाटक के आस पास जितने भी टायर की दुकान है सब अवैध तरीके से संचालित होती है. फिलहाल दमकल आग बुझाने के प्रयास में जुटी हुई है.

  • हथौड़े से मारकर दुकानदार की हत्या, पुलिस जांच में जुटी

    हथौड़े से मारकर दुकानदार की हत्या, पुलिस जांच में जुटी

    चक्रधरपुर : नक्सल प्रभावित चक्रधरपुर थाना के फुलकानी गांव में लोहे के हथौड़े से मारकर एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई. घटना की सूचना पाकर चक्रधरपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार चक्रधरपुर थाना अंतर्गत सीमीदिरी पंचायत के फुलकारी गांव निवासी 50 वार्षिय जग्गू सरदार अपनी दुकान के बाहर सोया हुआ था. मृतक की दुकान फुलकाहनी चौक पर है. गुरुवार की रात्रि अज्ञात लोगों ने जग्गू सरदार के सर पर हमला कर उसकी हत्या कर. शव को देखने से ऐसा प्रतीत हो रहा है कि उसके सर में हथोड़ा से वार उसकी हत्या किया गया. शुक्रवार को घटना की सूचना मिलने के बाद चक्रधरपुर थाना प्रभारी चंद्रशेखर कुमार दल बल के साथ घटनास्थल पहुंचे. बाद में मामले की जांच पड़ताल कर शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल भेज दिया. बताया जाता है कि घटना के समय मृतक के पत्नी चैती सरदार और उसके बच्चे घर में सोए हुए थे. मृतक फुलकारी चौक पर किराना की दुकान चलाता था. गुरुवार की रात भी दुकान बंद कर घर के बाहर सोया हुआ था तभी अज्ञात व्यक्तियों ने उसकी हत्या कर दी. हत्या के संबंध में कोई भी विस्तार जानकारी नहीं बता पा रहा है. इधर थाना प्रभारी चंद्रशेखर कुमार ने बताया कि मामले की जांच चल रही है जल्द ही हत्यारों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

  • 14 वाहन समेत 6 आरोपी गिरफ्तार

    14 वाहन समेत 6 आरोपी गिरफ्तार

    हजारीबाग में खनन माफिया के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 14 वाहन समेत 6 आरोपी गिरफ्तार

    हजारीबाग : उत्तरी छोटानागपुर का प्रमंडलीय मुख्यालय जिला हजारीबाग में खनन माफियाओं के खिलाफ छापेमारी अभियान जारी है. डीसी नैंसी सहाय के निर्देश पर खान निरीक्षक सुनील कुमार ने कोयला, बालू, पत्थर अवैध कारोबार के खिलाफ चौपारण एवं बरही थाना क्षेत्र में छापेमारी अभियान चलाया. इस दौरान 14 गाड़ियों को जब्त किया, वहीं, इस धंधे में लिप्त छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है. सभी वाहन मालिक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई है. पकड़े गए गाड़ियों में नौ कोयला, चार गिट्टी एवं एक बालू लोड गाड़ी शामिल है. गिरफ्तार लोगों में बिहार के भोजपुर निवासी गुड्डू कुमार यादव और मिथलेश कुमार, अरवल निवासी शिव शंकर कुमार, आरा निवासी पिंटू कुमार, झारखंड के गिरिडीहन निवासी परवेज आलम गिरीडीह और बोकारो निवासी कलीम अंसारी मुख्य है.

  • बंद घर से चोरो ने उडाये 5 लाख

    बंद घर से चोरो ने उडाये 5 लाख

    घर की चाबी पड़ोसी को थमाकर बेफिक्र होकर गांव घूमने निकली महिला, चोरों ने मौके का उठाया फायदा, की 5 लाख की चोरी

     धनबाद। केंद्रीय अस्पताल की कार्यालय अधीक्षक (office superintendent) शुक्ला विश्वास की न्यू कालोनी स्थित बीसीसीएल के क्वार्टर से गुरुवार की शाम गणतंत्र दिवस के मौके पर अपराधियों ने नगदी व जेवरात समेत करीब पांच लाख रुपये से अधिक की संपत्ति चुरा लिए। सूचना देने के बाद सरायढेला थाना पुलिस मौके पर पहुंची। महिलाकर्मी अपने पति व बेटे के साथ एक दिन पहले ही अपने गांव बंगाल के बांकुड़ा गए थे। घर की चाबी उन्होंने अपने एक पड़ोसी को दी थी। पड़ोसी बुधवार की रात आवास पर सोया था। गुरुवार की शाम संभवत: अपराधियों ने इस चोरी को अंजाम दिया। अपराधी पीछे का दरवाजा तोड़कर घर के अंदर घुसे थे। इसके बाद घर के अंदर का दरवाजा और आलमीरा तोड़कर चोरी की। अपराधी घर के एक-एक सामान को खंगाला। घर के अंदर लैपटाप था, जिसे अपराधी नहीं ले गए। पड़ोसी गुरुवार की रात करीब नौ बजे जब सोने के लिए महिला कर्मी के आवास पहुंचे, तो दरवाजा अंदर से बंद था। इसकी जानकारी उन्होंने पड़ोसियों को दी। पड़ोसी पीछे से दरवाजा खोलने गए, तो देखा पीछे का दरवाजा खुला था। अंदर जाकर देखने पर पता चला कि चोरों ने घर को साफ कर दिया है।

  • पत्नी के प्रेमी के फरसे से कर डाले बीस टुकड़े

    पत्नी के प्रेमी के फरसे से कर डाले बीस टुकड़े

    पत्नी के प्रेमी को धोखे से घर बुला फरसे से कर डाले बीस टुकड़े, बोरियों में भर फेंका कचरे के ढ़ेर में

    गाजियाबाद में एक रिक्शा चालक ने अपनी दूसरी पत्नी के प्रेमी को धोखे से घर बुला उसके फरसे से बीस टुकड़े कर डाले। आरोपी इतना गुस्से में था कि उसने अपनी पत्नी के आशिक के गुप्तांग समेत सर व हाथ पांव काट कर अलग करते हुए बीस टुकड़े कर डाले।फिर तीन अलग अलग बोरियों में भरकर उसका शव सड़क किनारे फेंक दिया। पुलिस ने शव के टुकड़े बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

    37 वर्षीय मीलाल प्रजापति मूलतःउत्तरप्रदेश के संभल जिले का रहने वाला है। वह रोजी रोटी के लिए गाजियाबाद के खोड़ा स्थित सोम बाजार में किराए के मकान में रहता है। बताया जाता है कि यहां मीलाल के दीदी जीजा जी रहते हैं। यहां उन्होने विकास कुमार नामक व्यक्ति के यहा मीलाल को किराए का मकान दिलवाया था। जहां रहकर मीलाल रिक्शा चलाकर जीवन यापन करता था। उसकी पहली पत्नी की मौत 11 साल पहले हो गई थी। पहली पत्नी से उसे एक बेटी है। जिसकी उम्र 17 वर्ष है। उसने पहली पत्नी की मौत के बाद अपने से 11 साल छोटी पूनम (26) से शादी की थी। पूनम उत्तरप्रदेश के ही अमरोहा जिले की निवासी हैं।

    मिली जानकारी के मुताबिक पूनम से उसे एक लड़का व दो लड़की हुए। जिसमे लड़के की उम्र दस साल, एक लड़की की उम्र 7 साल व दूसरे की 6 साल है। पूनम भी घरों में काम करने जाती थी। इस दौरान उसकी पहचान 26वर्षीय अक्षय से हो गई। अक्षय मूलरूप से राजस्थान के जयपुर के कोतपुतली का निवासी था। एक साल पहले तक खोड़ा में ही रहता था और रिक्शा चलाता था। जिस घर मे पूनम काम करने जाती थी उसी के पड़ोस में अक्षय रहता था। दोनो की जान पहचान हुई और वह पूनम के घर भी आने जाने लगा। चूंकि अक्षय व पूनम का पति मीलाल भी रिक्शा चालक था। इसलिए मीलाल ने इसे पहले सामान्य दोस्ती समझा। इस बीच हमउम्र अक्षय व पूनम के बीच तकरीबन तीन साल पहले प्रेम प्रसंग शुरू हो गया। और दोनो के अवैध संबंध भी बन गए। जिसकी भनक मीलाल को नही लगी।

    पिछले साल अक्षय वापस अपने गृहनगर राजस्थान के जयपुर के कोतपुतली चला गया। पर उसका संपर्क पूनम से जारी रहा। और साल भर पहले पूनम को भगा कर अपने साथ ले गया। पूनम अपने पति व बच्चों को छोड़ कर अक्षय के साथ फरार हो गई। मीलाल ने इसकी गुमशुदगी खोड़ा थाने में भी दर्ज करवाई। जिस पर पुलिस ने पूनम को राजस्थान के जयपुर के कोतपुतली स्थित अक्षय के घर से बरामद किया। तब पहली बार मीलाल को अपने पत्नी के अफेयर के बारे में पता चला। पर परिजनों के समझाने व छोटे बच्चों की देखरेख के चलते वह पूनम को साथ रखने के लिए राजी हो गया।

    बताया जा रहा है कि पूनम लगतार अपने प्रेमी से छुप छुप कर बातचीत करती थी। जिसकी जानकारी मीलाल को हो जाती थी। पर समझाईश देने पर भी वह नही मान रही थी। चार दिन पहले मीलाल की 7 वर्षीय बेटी गर्म चाय से जल गई थी। जिसको इलाज के लिए दिल्ली के गुरु तेग बहादुर (gtb) अस्प्ताल में भर्ती करवाया गया। तब पता चला कि अक्षय उसके गाजियाबाद के घर आया था। और उसी के लिए चाय बनाने के दौरान ही उसकी बेटी खौलता चाय गिरने से जली है। उसे यह भी पता चला कि अक्षय चोरी छुपे अक्सर उसके घर आते रहता है। यह जानकारी मिलने पर मीलाल गुस्से से आग बबूला हो गया। और अक्षय की हत्या की प्लानिंग की।

    उसने अपनी पत्नी पूनम से कहा कि तुम दिन भर बेटी के देखरेख के लिए अस्पताल में रहती हो। और मैं ऑटो चलाने चला जाता हूं। इस दौरान बाकी तीनो बच्चो की घर मे देखभाल के लिए वह अक्षय को बुला ले। यह सुनकर पूनम की खुशी का पारा नही रहा, उसे लगा कि इसी बहाने वह अपने प्रेमी अक्षय से मिल पाएगी। उसने अक्षय को फोन कर बुला लिया। उसके प्रेमी अक्षय को भी अपनी महबूबा के पति के खूनी इरादों की भनक नही लगी औऱ वह खुशी खुशी उसी दिन गाजियाबाद आ गया। 19 जनवरी की रात को पूनम अस्प्ताल में भर्ती बेटी की देखरेख करने अपने दस वर्षीय बेटी के साथ चली गई। अक्षय रात को सो गया। जिस कमरे में अक्षय सो रहा था उसी में मीलाल की 17 वर्षीय व 6 वर्षीय बेटी सो रही थी। मीलाल जान बूझकर नही सोया और अक्षय के गहरी नींद में सोने का वेट करता रहा।

    रात तकरीबन 11 बजे जैसे ही मीलाल को लगा कि अक्षय अब गहरी नींद में सो गया है उसने फरसे से पूरी ताकत के साथ अक्षय की गर्दन में वार कर दिया। एक ही वार में उसकी गर्दन कट कर अलग हो गई। गुस्से की आग में धधकते मीलाल ने फिर अपने पत्नी के आशिक अक्षय के गुप्तांग को भी काट कर अलग कर दिया। फिर उसके हाथ पांव काट कर अलग करते हुए शव को बीस टुकड़ों में बांट डाला। फिर धड़ व सर को काले कलर की पॉलीथिन में जबकि हाथ पांव समेत अन्य अंगों को दो और बोरियों में भर लिया। फिर उन्हें अपने रिक्शे में ही लाद कर दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस वे में ले गया। और इंदिरापुरम अंडर पास के नजदीक कूड़े के ढेर में फेंक कर घर चला आया और सो गया।

    उसी कमरे में सो रही उसकी बेटियों को इसकी जरा भी भनक नही लगी। सुबह उठकर जब उन्होंने पूछा तो मीलाल ने उन्हें कहा कि अंकल को जरूरी काम आ गया था। इसलिए वो चले गए हैं। जब पूनम ने घर आकर पूछा तो उसे भी कह दिया कि वह बिना बताए कही चला गया है। जिस पर पूनम को संदेह हुआ और उसने पुलिस को इसकी सूचना दे दी।

    डीसीपी डॉक्टर दीक्षा शर्मा का कहना है कि पूनम ने पुलिस को बताया कि अक्षय उसका भांजा है जो कहि लापता हो गया है। पुलिस ने जब जांच शुरू की और मीलाल के मकान मालिक विकास कुमार से पूछताछ की तब उन्हें पूनम व अक्षय के प्रेम संबंधों की जानकारी हुई। विकास कुमार को दोनो के संबंध की जानकारी थी। पुलिस ने इसी दिशा में अपनी जांच आगे बढ़ाई। इसी बीच एक राहगीर ने सूचना दी कि दिल्ली- मेरठ एक्सप्रेस वे के किनारे कुछ बोरों में से बेहद बदबू आ रही थी और ख़ोल कर देखने पर उसके मानव शरीर के कई टुकड़े मिले हैं। पुलिस ने जब मीलाल को हिरासत में लेक रपूछताछ की तो वह शुरू में मुकरता रहा फिर सख्ती बरतने पर टूट गया और पत्नी के प्रेमी अक्षय की हत्या के बाद लाश कई टुकड़े कर ठिकाने लगाने की बात कबूल ली।