श्रेणी: Crime

  • 10 लाख का इनामी जोनल कमांडर शीतल मोची सिमडेगा से गिरफ्तार

    10 लाख का इनामी जोनल कमांडर शीतल मोची सिमडेगा से गिरफ्तार

    लोहरदगा : भाकपा माओवादी नक्सली संगठन को तगड़ा झटका लगा है भाकपा माओवादी के जोनल कमांडर शीतल मोची को गिरफ्तार करने में पुलिस को सफलता मिली है जोनल कमांडर शीतल मोची की तलाश पुलिस को लोहरदगा, गुमला, लातेहार आदि जिलों में कई मामलों में थी सिमडेगा जिले से पुलिस की टीम ने शीतल मोची को गिरफ्तार किया है।

    पुलिस को मिली थी गुप्‍त सूचना :

    शीतल मोची भाकपा माओवादी का जोनल कमांडर है, उस पर दस लाख रुपये का इनाम घोषित है शीतल मोची लातेहार जिले के बालूमाथ थाना क्षेत्र के गणेशपुर का रहने वाला है, लातेहार पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि शीतल मोची सिमडेगा में छिपा हुआ है, जिसके बाद लातेहार एसपी के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन कर सिमडेगा में शीतल मोची के छिपने के स्थान पर छापेमारी कर उसे गिरफ्तार किया।

  • रांची में जमीन कारोबारी की हत्या

    रांची में जमीन कारोबारी की हत्या

    नामकुम। टाटीसिलवे थाना क्षेत्र के रांची-पुरुलिया मुख्य मार्ग स्थित महिलोंग के सेंटोरियम में एक जमीन कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। अपराधियों ने कारोबारी के सिर में गोली मारी और फरार हो गए।

    आरा गेट निवासी जमीन कारोबारी अनिल यादव उर्फ कल्लू यादव (45) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि गोली मारनेवाले दोनों अपराधी हेलमेट पहने थे। घटनास्थल पर मृतक और अपराधियों के बीच हाथापाई भी हुई। इसी बीच अपराधियों ने उसके सिर पर दो गोली मारी और फरार हो गए।

    जानकारी मिलते ही मौके पर एएसपी मूमल राजपुरोहित, टाटीसिलवे थाना प्रभारी महेंन्द्र करमाली, नामकुम थाना प्रभारी सुनील तिवारी घटनास्थल पहुंचे और समीप लगे सीसीटीवी के फुटेज को खंगाला जा रहा है। पुलिस जमीन के मामले की जांच कर रही है।

    क्या है घटनाक्रम

    शुक्रवार को करीब संध्या छह बजे कल्लू अपने छोटे रांची-पुरुलिया मार्ग स्थित भाई धर्मा यादव के साथ मार्केट में एक भोजनालय से चाऊमीन मांगाकर बगल के बाबा जेनरल स्टोर में खा रहा था। इसी दौरान दो अपराधी स्कूटी से पहुंचे। दोनों हेलमेट पहने थे। 

    अपराधियों ने पिस्टल निकालकर कारोबारी पर दो गोली चला दी। एक गोली आंख और दूसरी सिर में लगी। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों के सहयोग से कल्लू को पहले द्वारिका अस्पताल ले गए। बाद में स्वजन सेंटेविटा अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

    2013 में भाई की गोली मारकर हुई थी हत्या

    इसी तरह कल्लू के भाई की भी हत्या कर दी गई थी। कल्लू के घर के पास 20 नवबर 2013 को उसके भाई लाले यादव गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया था।

  • अपराधियों ने घर में घुस कर मामा-भांजा को मारी गोली

    अपराधियों ने घर में घुस कर मामा-भांजा को मारी गोली

    गुमला। गुमला में अपराधियों के हौसले बुलंद है। चैनपुर थाना क्षेत्र में बदमाशों ने शुक्रवार की रात घर में घुसकर मामा-भांजे को गोली मार दी। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

    घटना चैनपुर थाना क्षेत्र लंगड़ा मोड़ की है। अपराधियों ने शुक्रवार की रात लगभग नौ बजे घर में घुस कर वारदात को अंजाम दिया। अपराधियों के गोली से समीर खान का 19 साल का बेटा इबरार खान और गुमला के टोटो निवासी ललन खान का 17 साल का पुत्र राहिल खान घायल हो गए। रिश्ते में दोनों मामा-भांजा है।

    वहीं, गोली मारने के बाद अपराधी भाग गए। घर में गोलीबारी से कोहराम मच गया। परिजन आननफानन में दोनों घायलों को लेकर इलाज के लिए चैनपुर उप स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने दोनों घायलों को सदर अस्पताल गुमला रेफर किया दिया।

    परिवार वालों ने दोनों घायलों को इलाज के लिए चैनपुर उप स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां से चिकित्सक ने दोनों घायलों को सदर अस्पताल गुमला रेफर किया दिया। सदर अस्पताल में देर रात चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया।

    घायल राहिल खान की मां वे आज ही मायके आई है। रात में सभी एक साथ बैठे थे। मोटरसाइकिल पर दो लोग आए और दोनों को निशाना बनाकर गोली चला दी और फरार हो गए। राहिल खान को पेट में और भाई इबरार खान के हाथ में गोली लगी है।

    इंस्पेक्टर बैजू उरांव ने कहा कि लंगड़ा मोड़ में गोलीबारी की घटना हुई। अपराधियों को चिह्नित कर लिया गया है। घटना के कारणों को लेकर पुलिस अनुसंधान में जुट गई है।

  • कुख्यात महिला ब्राउन शुगर तस्कर नरगिस उर्फ शांति को पुलिस ने किया गिरफ्तार

    कुख्यात महिला ब्राउन शुगर तस्कर नरगिस उर्फ शांति को पुलिस ने किया गिरफ्तार

    राँची | राँची पुलिस को बहुत दिनों से इस महिला तस्कर की तलाश थी।बताया जाता है कि गुरुवार देर शाम में हटिया डीएसपी राजा कुमार मित्रा को गुप्त सूचना मिली थी कुख्यात महिला तस्कर नरगिस इलाके में ब्राउन शुगर लेकर आने वाली है। सूचना के आधार पर डीएसपी ने पुंदाग थाना प्रभारी विवेक कुमार के नेतृत्व में एक टीम गठित कर महिला तस्कर नरगिस उर्फ शांति को इलाही नगर से गिरफ्तार किया है।

  • BJP विधायक का बेटा 40 लाख की रिश्वत लेते पकड़ा गया, ऑफिस और घर से मिले 7.7 करोड़ रुपये

    BJP विधायक का बेटा 40 लाख की रिश्वत लेते पकड़ा गया, ऑफिस और घर से मिले 7.7 करोड़ रुपये

     नई दिल्ली  : कर्नाटक में लोकायुक्त की एंटी करप्शन विंग ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई की। यहां भाजपा विधायक मदल विरुपक्षप्पा के बेटे को 40 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। विधायक के बेटे प्रशांत मदल को लोकायुक्त अधिकारियों ने उसके कार्यालय से रिश्वत लेते हुए पकड़ा। करप्शन विंग को भाजपा विधायक के कार्यालय से 1.7 और घर से करीब छह करोड़ रुपये बरामद हुए हैं। लोकायुक्त को रिश्वत मांगने की शिकायत मिली थी। मदल विरुपक्षप्पा कर्नाटक साबुन और डिटर्जेंट लिमिटेड के अध्यक्ष हैं।

    बीमा निगम के अधिकारी को भी पकड़ा था रिश्वत लेते हुए

    इसी तरह की एक घटना में मध्य प्रदेश  लोकायुक्त की एक टीम ने 24 फरवरी को ग्वालियर में कर्मचारी राज्य बीमा निगम में तैनात एक क्लर्क को 5000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा था। आरोपी क्लर्क की पहचान शुभम गुप्ता के रूप में हुई थी। वह एमपीईबी (मध्य प्रदेश बिजली बोर्ड) में तैनात एक महिला संविदा कर्मचारी से उसके मातृत्व अवकाश के पैसे जारी करने के एवज में 5,000 रुपये की रिश्वत मांग रहा था। लोकायुक्त पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) राघवेंद्र ऋषिश्वर ने कहा, एक महिला की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई। 

    लगातार दो बार विधायक चुने जा चुके हैं मदल

    मदल विरुपक्षप्पा लगातार दो बार दावणगेरे जिले के चन्नागिरी निर्वाचन क्षेत्र से विधायक हैं। उन्होंने 2018 के विधानसभा चुनाव में अपने हलफनामे में 5.73 करोड़ रुपये की संपत्ति का खुलासा किया था। 2013 के चुनावों में, उन्होंने 1.79 करोड़ रुपये की संपत्ति घोषित की थी।

    इसी साल होना है विधानसभा चुनाव

    कर्नाटक में इसी साल विधानसभा चुनाव होना है। ऐसे में लोकायुक्त की ये कार्रवाई चर्चा विषय बना हुआ है। बताया जाता है कि भाजपा विधायक के बेटे के खिलाफ हुई ये कार्रवाई चुनावी मुद्दा भी बन सकती है।

  • गांजा की तस्करी करने के आरोप में तीन गिरफ्तार, ओड़िशा से लाकर बिहार में खपाने की थी योजना

    गांजा की तस्करी करने के आरोप में तीन गिरफ्तार, ओड़िशा से लाकर बिहार में खपाने की थी योजना

     

     रांची : होली पर्व को लेकर रेलवे स्टेशन पर लगातार सर्च अभियान चलाया जा रहा है. इस अभियान के दौरान रेलवे पुलिस को जानकारी मिली थी कि कि कुछ गांजा तस्कर गांजा की तस्करी कर रहा है. इस मामले की जानकारी मिलने के बाद छापेमारी दल का गठन किया गया और रेलवे पुलिस ने छापेमारी करते हुए तीन गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है. गांजा तस्कर का नाम रियाज सुलेमानी, अशोक कुमार और मोहम्मद हाशिम अंसारी है. रेलवे पुलिस ने कुल 16 किलो गांजा बरामद किया है. रेलवे पुलिस ने 25 फरवरी को रांची रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 1 से जीआरपी एवं आरपीएफ के संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया था. इस दौरान रांची से दिल्ली जाने वाली गाड़ी में जाने वाले दो गांजा तस्करों को कुल 17 केजी गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया था. इस कांड में कुल 5 लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया था.

  • इजहार अंसारी के यहां से ईडी को मिले तीन करोड़

    इजहार अंसारी के यहां से ईडी को मिले तीन करोड़

    हजारीबाग | ईडी की छापेमारी में तीन करोड़ बरामद। हजारीबाग में इजहार अंसारी के यहां से मिले पैसे। जेएसएमडीसी के रियायती कोल का फर्जी आवंटन करती थीं पूजा सिंघल। फिर आवंटित कोयले की होती थी तस्करी। इजहार अंसारी के नाम पर 12 से अधिक शेल कंपनियां।

  • सीबीआई ने बीसीसीएल के कार्मिक प्रबंधन को घूस के पैसे के साथ किया गिरफ्तार

    सीबीआई ने बीसीसीएल के कार्मिक प्रबंधन को घूस के पैसे के साथ किया गिरफ्तार


    साढ़े नौ घंटे तक उनके आवास और कार्यालय को खंगाला, कई महत्वपूर्ण कागजात जब्त

    धनबाद। सीबीआई की टीम ने बीसीसीएल के एक कर्मी की शिकायत पर रिश्वत की रकम के साथ कार्मिक प्रबंधक को धर दबोचा। सीबीआई की टीम ने कार्मिक प्रबंधक कार्यालय में साढ़े 9 घंटे तक कागजातों को खंगाला। बीसीसीएल अधिकारी के छाताबाद आवास और ओडिशा के पारादीप में पैतृक आवास में सीबीआई ने छापेमारी की। बुधवार देर रात तक हुई कार्रवाई के बाद सीबीआई ने आरोपी कार्मिक प्रबंधक को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई। सीबीआई की 10 सदस्य टीम ने बीसीसीएल कर्मचारी सत्येंद्र सिन्हा की शिकायत पर बीसीसीएल ब्लॉक दो एरिया कार्मिक प्रबंधक रत्नाकर मल्लिक के कार्यालय में बुधवार दोपहर को छापेमारी की थी। कार्मिक प्रबंधक को रिश्वत की रकम के साथ रंगे हाथ पकड़ लिया गया था। सीबीआई की टीम 9:30 घंटे तक कार्मिक प्रबंधन के कार्यालय और आवास में जांच की। जांच में कागजातों को खंगाला, इसके बाद कई महत्वपूर्ण कागजातों को जब्त कर लिया गया। रात करीब 11:30 बजे सीबीआई की टीम कार्मिक प्रबंधक को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई। इस कार्रवाई के दौरान कई महत्वपूर्ण कागजात को भी सीबीआई की टीम साथ ले गई। केंद्रीय जांच एजेंसी की इस कार्यवाई से बीसीसीएल ब्लॉक दो और वरोरा एरिया के क्षेत्रीय कार्यालय के अधिकारियों में हड़कंप मच गई है। वहीं मामले को लेकर सीबीआई की टीम अब तक किसी प्रकार की जानकारी नहीं दी है।

  • नामकुम के जोरार से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद

    नामकुम के जोरार से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद

    रांची पुलिस और उत्पाद विभाग ने कार्रवाई करते हुए नामकुम के जोरार से भारी मात्रा में अवैध शराब किया बरामद

    रांची: होली पर्व को देखते हुए उत्पाद विभाग और रांची पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है. उत्पाद विभाग को जानकारी मिली थी कि नामकुम के जोरार इलाके में भारी मात्रा में नकली शराब बनाने का काम चल रहा है. जानकारी मिलने के बाद उत्पाद विभाग और रांची पुलिस की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अवैध शराब और नकली शराब बनाने का सामान बरामद किया गया है. फिलहाल उत्पाद विभाग की टीम और रांची पुलिस कार्रवाई कर रही है.

  • दुमका में दिन दहाड़े एक लाख रुपये की छिनतई

    दुमका में दिन दहाड़े एक लाख रुपये की छिनतई

    दुमका में दिन दहाड़े एक लाख रुपये की छिनतई, प्राप्त जानकारी के मुताबिक नगर थाना क्षेत्र से कुछ ही दूरी पर अज्ञात बदमाशों ने पल्सर मोटरसाइकिल पर अपनी कारनामा का अंजाम दिया और फरार हो गया फिलहाल दुमका पुलिस जांच में जुट गई है।

  • बागेश्वर धाम के पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के भाई गिरफ्तार

    बागेश्वर धाम के पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के भाई गिरफ्तार

    छतरपुर। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के भाई शालिगराम शुक्ला को पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया है। छतरपुर जिला कोर्ट के वकील वशिष्ठ नारायण श्रीवास्तव ने बताया कि अभी सुनवाई हो रही है। सौरव गर्ग उर्फ शालिगराम पर पुलिस ने 9 दिन पहले FIR दर्ज की थी। शालिगराम का एक वीडियो फेसबुक पर वायरल हुआ था। इसमें वह सिगरेट और हाथ में कट्टा लेकर एक शादी समारोह में लोगों को धमकाता नजर आ रहा है। पुलिस ने एससी/एसटी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।

    वीडियो छतरपुर के गढ़ा गांव का बताया गया। यहां 11 फरवरी को अहिरवार समाज के एक परिवार में बेटी की शादी हो रही थी। परिवार ने पहले बागेश्वर धाम के सामूहिक विवाह सम्मेलन में शादी के लिए आवेदन दिया था, लेकिन बाद में निजी कार्यक्रम करने का फैसला किया। रात 12 बजे धीरेंद्र शास्त्री का छोटा भाई शालिगराम अपने कुछ साथियों के साथ शादी समारोह में पहुंच गया। यहां उसने उत्पात मचाया और वहां मौजूद लोगों को धमकाया। डरे-सहमे परिवार के लोगों ने शादी रोक दी। बारात लौट गई और रिश्तेदार भी चले गए। हालांकि, काफी समझाइश के बाद शादी इसी रात हो गई। यह समझाइश किसने दी और शादी कैसे हुई, इस पर कोई खुलकर कुछ नहीं बोल रहा है।

  • कपाली के बारी कॉलोनी में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

    कपाली के बारी कॉलोनी में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

    सरायकेला। कपाली ओपी अंतर्गत बारी कॉलोनी निवासी 31 वर्षीय अजय कुमार ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों को इसकी जानकारी आज सुबह तब हुई जब वे अजय के कमरे में गए। उन्होंने देखा कि अजय फंदे से लटका हुआ है। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। परिजनों ने पुलिस को बताया कि बीते दो माह से अजय की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। बुधवार की रात खाना खाने के बाद सभी अपने कमरे में सोने चला गया। आज सुबह उठने पर पाया कि अजय का कमरा अंदर से बंद है। दरवाजा तोड़ने पर उसे फांसी से लटका देखा।

  • मेडिकल कॉलेज के ओटी में फंदे से झूलता मिला महिला का शव

    मेडिकल कॉलेज के ओटी में फंदे से झूलता मिला महिला का शव


    आग में झुलसी बेटी का अस्पताल में रहकर करवा रही थी इला

    दुमका। फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल (पीजेएमसीएच) के बर्न वार्ड के आॅपरेशन थियेटर में आज सुबह एक महिला का शव फंदे से झूलता मिला। लाश की सूचना के बाद पूरे अस्पताल में सनसनी फैल गई। मृतका का नाम बालिका मुर्मू है। वह अस्पताल में अपनी बेटी अणिमा हेंब्रम का इलाज अपने पति रुबिलाल हेंब्रम के साथ रहकर करा रही थी। बेटी आग में झुलस गई थी। उसकी स्थिति में लगातार सुधार हो रहा है। अणिमा की देखभाल के लिए माता-पिता दोनों वार्ड में ही रहते थे। आज सुबह बालिका मुर्मू अपने पति को ब्रश करने की बात बताकर वार्ड से बाहर निकली। काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर पति ने उसकी तलाश शुरू की। तलाशी के क्रम में बर्न वार्ड के ओटी में फंदे से लटकता उसका शव देखा गया। पति के शोर मचाने पर पीजेएमसीएच के सुरक्षाकर्मी और कर्मचारी जमा हो गए। सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को फंदे से उतारकर कब्जे में ले लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आत्महत्या के कारणों का खुलासा अभी नहीं हो पाया है।

  • एसीबी ने जाल बिछाकर कार्यालय में 4000 रुपये रिश्वत लेते हुए नाजिर को दबोचा

    एसीबी ने जाल बिछाकर कार्यालय में 4000 रुपये रिश्वत लेते हुए नाजिर को दबोचा

    प्रखंड कार्यालय के नाजिर शेखर पंडित को एसीबी की टीम ने घूस लेते पकड़ा

    चक्रधरपुर। प्रखंड कार्यालय के नाजिर शेखर पंडित को एसीबी की टीम ने आज सुुबह चार हजार घूस लेते रंगे हाथ पकड़ लिया। बताया जाता है कि नाजिर शेखर पंडित ने किसी काम को लेकर एक व्यक्ति से रिश्वत की मांग की थी। उस व्यक्ति ने इसकी सूचना एसीबी को दी थी। जिसके बाद एसीबी की टीम ने मामले का सत्यापन किया। जिसमें रिश्वत की मांग की बात सही पायी गयी। इसके बाद एसीबी की टीम ने शिकायतकर्ता के साथ आज सुबह चक्रधरपुर प्रखंड कार्यालय पहुंची। शिकायतकर्ता कार्यालय में जाकर जैसे ही नाजिर को 4000 रुपये रिश्वत दे रहे थे। उसी समय पहले से तैयार एसीबी की टीम उसे दबोच लिया। किससे घूस ली जा रही थी, एसीबी की टीम ने फिलहाल कुछ भी खुलासा नहीं किया है। अधिकारियों ने कहा कि इस बारे में जल्द ही जानकारी दी जाएगी। इधर प्रखंड कार्यालय के नाजिर के पकड़े जाने पर प्रखंड व अंचल कार्यालय के कर्मचारियों में हड़कंप मच गया है।

  • 10वीं की छात्रा के साथ 5 लड़कों ने किया गैंगरेप

    10वीं की छात्रा के साथ 5 लड़कों ने किया गैंगरेप

    गुमला: शादी समारोह से घर लौट रही 10वीं की छात्रा के साथ 5 लड़कों ने किया गैंगरेप, इस हाल में पहुंची थाने

    गुमला: झारखंड में महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामले नहीं थम रहा, मामला गुमला का है जहां 10वीं की छात्रा के साथ 5 लड़कों ने गैंगरेप किया। गैंगरेप की वारदात को उस वक्त अंजाम दिया गया जब छात्रा एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद अपनी सहेली और एक लड़के के साथ वापस आ रही थी।

  • पत्नी ने मनपसंद खाना नहीं बनाई तो पति ने घर में लगा दी आग

    पत्नी ने मनपसंद खाना नहीं बनाई तो पति ने घर में लगा दी आग

    इस भागदौड़ की जिंदगी में लोग इतने डिप्रेशन में चल जाते हैं। कि अपने संपत्ति रिश्ते नाते को भूल जाते हैं। और परेशान होकर अपने सामानों को ही क्षति पहुंचाते हैं। एक ऐसा ही मामला हम आपको बताने जा रहे हैं। मध्य प्रदेश के उज्जैन जिला अंतर्गत शहर के थाना नानाखेड़ा क्षेत्र अंतर्गत पति-पत्नी का हैरान कर देने वाला विवाद सामने आया है. थाने पर पत्नी ने पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है.

    जिसमें पति पर आरोप है कि उसने मनपंसद सब्जी नहीं बनी होने की बात पर पूरे घर में घासलेट छिड़कर आग लगा दी जिससे पूरा घर जलकर खाक हो गया. बता दें कि आगजनी में करीब 10 लाख का नुकसान हुआ है और एक बाइक भी जली है. अब पूरे मामले में पुलिस ने पत्नी की शिकायत पर आरोपी पति की तलाश शुरू कर दी है. वहीं घटना के वक़्त बेटा खाटू श्याम दर्शन को गया था. इसलिए पत्नी पति को रोक भी नही पाई और पति मौका देख भाग निकला.

    दरअसल, 50 वर्षीय आरोपी सोहन सिंह बुंदेला नानाखेड़ा क्षेत्र में पत्नी बबली बुंदेला और बेटे आकाश के साथ अन्नपूर्णा नगर में रहता है. आरोपी सोहन नानाखेड़ा क्षेत्र में ही एक होटल पर काम करता है. रविवार रात लगभग 12:15 बजे वह काम से लौटा और पत्नी बबली बुंदेला से पूछा क्या बनाया है? खाने में पत्नी ने जवाब दिया दाल और रोटी है. जैसे ही सोहन के सामने खाना परोसा गया तो वह आग बबूला हो गया और पत्नी को मारने लगा. पत्नी चिल्लाते हुए घर के बाहर निकली तो मोहल्ला भी एकत्रित हो गया. पति इतनी देर में घर में आग लगा कर भाग चुका था. पत्नी ने बताया कि घर में रखा सब सामान जल कर खाक हो गया पूरी गृहस्ती जल गई.

  • सेल टैक्स कार्यालय के बड़ा बाबू 20 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ चढ़ा एसीबी के हत्थे

    सेल टैक्स कार्यालय के बड़ा बाबू 20 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ चढ़ा एसीबी के हत्थे

    जमशेदपुर एसीबी की टीम ने डिप्टी कमिश्नर सेल टेक्स कार्यालय के बड़ा बाबू को 20 हजार रुपये घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है. एसेसमेंट डिमांड नोटिस के लिये आरोपी बड़ा बाबू सुबोध कुमार सिंह घूस मांग रहा था. गिरफ्तार बड़ा बाबू सुबोध कुमार सिंह नोटिस निर्गत करने के लिये पीड़ित से प्रतिवर्ष 20 हजार की घूस मांग रहा था. इसकी शिकायत जब एसीबी से की गई तो एसीबी की टीम ने मामले की जांच की, जांच में सही पाये जाने पर कार्रवाई करते हुए एसीबी की टीम ने बड़ा बाबू सुबोध कुमार सिंह को 20 हजार रुपये लेते गिरफ्तार कर लिया.

  • कलयुगी बहू ने गला दबाकर और ईंट से कुचलकर सास की हत्या

    कलयुगी बहू ने गला दबाकर और ईंट से कुचलकर सास की हत्या


    बहू के अवैध संबंध का सास किया करती थी विरोध, हमेशा होता था विवाद

    देवघर। सारठ थाना क्षेत्र के नेयाडीह गांव के लोगों ने आज सुबह एक कलयुगी बहू की करतूत देखा। गांव वालों को सुबह पता चला कि हेमिया देवी की मौत रात को हो गयी है। मौत की सूचना स्थानीय ग्रामीणों ने पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर हेमिया की शव और आसपास की जांच की। पुलिस को देखने में ऐसा प्रतीत हुआ कि हेमिया देवी की हत्या हुई है। पूछताछ में पता चला कि बहू ने सास की गला दबाने के बाद पत्थर से मारकर हत्या कर दी है। घटना सोमवार रात की है। उस दौरान घर में केवल सास-बहू और दो छोटे बच्चे थे। आज सुबह पुलिस ने आरोपी बहू को गिरफ्तार कर लिया है। सारठ थाना क्षेत्र के नेयाडीह गांव में बहु पिंकी देवी ने 61 साल की सास हेमिया देवी को गला दबा कर तथा ईंट से मारकर हत्या कर दी है। पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए देवघर भेज दिया है। वहीं हत्यारी बहू को गिरफ्तार कर लिया है। बहू ने पुलिस के सामने अपना जुर्म कुबूल कर लिया है।

    बहू का अवैध संबंध बना कारण
    बताया जा रहा है कि महिला का किसी से अवैध संबंध था। पति से इस बात को लेकर अक्सर विवाद होता था। सास भी इस बात का विरोध करती थी। बहू उन्हें अपने रास्ते का कांटा समझती थी। पिंकी का मायका जसीडीह थाना के जमुआ गांव में है।

    पिता ने भी कई बार समझाया था पिंकी को
    पिता भी बीच-बीच में बेटी के ससुराल पहुंचकर उसे समझाते रहते थे कि वह घर में विवाद न करें। घटना की रात पिंकी का पति सारठ में दुकान पर ही रह गया था। वह चाय-नाश्ते की एक दुकान पर काम करता है।

  • एगरोल लाने गया था पति तबतक पत्नी पंखे से लगा ली फांसी

    एगरोल लाने गया था पति तबतक पत्नी पंखे से लगा ली फांसी

    मुजफ्फरपुर में 22 वर्षीय नवविवाहिता की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई। उसका शव कमरे के भीतर पंखे से लटका मिला। मामला सदर थाना क्षेत्र के सुस्ता की है। घटना के बाद इलाके के सनसनी फ़ैल गई। मौके पर स्थानीय लोगो की भिड़ जुट गई। लोगो ने मामले की जानकारी सदर थाने की पुलिस को दिया। सूचना पर पहुंची सदर पुलिस ने घटनास्थल की जांच की। शव को फंदे से उतारा।

    फिर, कमरे की जांच की। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए skmch भेज दिया है। मृतका 22 वर्षीय प्रियंका कुमारी थी। मामले में सदर थाने के दारोगा राम विनोद राय ने बताया की घटना की जानकारी पर जांच की गई हैं। महिला के पति और सास ससुर से पूछताछ की जा रही है। जांच के बाद आगे की कारवाई की जायेगी।

    मृतका के पति पिंटू कुमार ने बताया की वह निजी कंपनी में कार्यरत है। वे मूल रूप से हबीबपुर के बलीगांव थाना क्षेत्र के रहने वाले है। वे पटना गए हुए थे। पटना से लौटे तो घर पहुंचे। एक कमरे में बहन पढ़ रही थी। प्रियंका अपने कमरे में पढ़ रही थी। किचन में गया तो देखा की खाना नही बना है। तेल नही था। वे खाना लेने के लिए बाहर चौक पर निकले। चौक पर उन्होंने एगरोल दोनो के लिए खरीदा। फिर, वापस घर लौटे। बहन को एग रोल दिया। फिर, पत्नी के पास गया तो कमरा का दरवाजा बंद था। उन्होंने दरवाजे को खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई जवाब नही मिला। काफी देर तक आवाज लगाई। लेकिन, दरवाजा नही खुला। जिसके बाद बगल से झांककर देखा तो प्रियंका कमरे में झूल रही थी। वह पंखे के सहारे चुनरी से लटकी हुई थी। जिसके बाद उन्होंने मामले की जानकारी पुलिस और परिजनों को दिया।

    मृतका के मायके वालों ने आरोप लगाया की ससुराल वालो ने बेटी की हत्या कर टांग दिया है। 3 माह पहले शादी हुई थी। ससुर से कभी कभी विवाद होता था। कॉल पर घटना की जानकारी दी गई की आपकी बेटी की मौत हो गई है। वे लोग बदहवास होकर मौके पर पहुंचे। देखे की बेटी मृत पड़ी थी।

  • हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ अंचल कुमार पर हमला, हालत गंभीर

    हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ अंचल कुमार पर हमला, हालत गंभीर

    रांची | राजधानी रांची के प्रसिद्ध हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ अंचल कुमार पर जानलेवा हमला किया गया है. मिली जानकारी के मुताबिक उनके घर में घुसकर एक व्यक्ति ने डॉ अंचल पर हमला किया है. घटना में वे बुरी तरह जख्मी हुए और उन्हें गंभीर अवस्था में इलाज के लिए मेडिका हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है. गौरतलब है कि डॉ अंचल गुलमोहर हॉस्पिटल में हड्डी के विशेषज्ञ डॉक्टर है. घटना की जानकारी मिलने के बाद सदर पुलिस मामले की गहनता से जांच पड़ताल में जुटी हुई है. बता दें कि हाल के दिनों में चिकित्सकों पर लगातार हमले किए जा रहे हैं. कहीं डॉक्टरों के खिलाफ अमर्यादित शब्दों का प्रयोग किया जा रहा है, तो कहीं जनप्रतिनिधियों के द्वारा उन्हें गाली गलौज व मारपीट की घटना को अंजाम दिया जा रहा है.

  • नक्सलियों के आईईडी ब्लास्ट से एक जवान शहीद

    नक्सलियों के आईईडी ब्लास्ट से एक जवान शहीद

    छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्र में पुलिस नक्सलियों के खिलाफ अभियान चला रही है. दूसरी तरफ नक्सलियों का आतंक खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. आये दिन नक्सली ग्रामीणों और सुरक्षाबलों के जवानों को नुकसान पहुंचाने की कोशिश में रहते हैं. इसी बीच एक बार फिर नक्सलियों ने नारायणपुर जिले के ओरछा थाना क्षेत्र में आईडी बम लगाया. इस आईईडी विस्फोट में एक हेड कांस्टेबल शहीद (संजय लकरा) हो गया. नारायणपुर एसपी पुष्कर शर्मा ने इसकी पुष्टि की है. इस तरह एक हफ्ते के भीतर नक्सलियों के हमले से 7 जवान शहीद हो गये.

    नारायणपुर के एएसपी हेमसागर सिदार ने बताया कि बटुम गांव के निकट नक्सलियों द्वारा बैनर लगाये जाने की सूचना मिली थी. जिसके बाद ओरछा थाना से सीएएफ की एक टीम को गश्त के लिए भेजा गया था. ओरछा राज्य की राजधानी रायपुर से करीब 300 किलोमीटर दूर है. गश्त कर रही टीम जब बटुम से गुजर रही थी, तभी सीएएफ के 16वीं बटालियन के प्रधान आरक्षक संजय लकरा का पैर नक्सलियों द्वारा लगाये गये आईईडी पर पड़ गया. इस आईईडी विस्फोट से जवान की मौत हो गयी.  हेमसागर सिदार ने बताया कि संजय लकरा जशपुर जिले के बाम्हनपुरा गांव के निवासी थे. उनके शव को अस्पताल ले जाया गया है.

    एक दिन पहले 25 जनवरी को भी सुकमा में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई थी. इस मुठभेड़ में डीआरजी के सहायक उपनिरीक्षक समेत तीन जवान शहीद हो गये थे. जबकि दो जवान घायल हुए थे. दरअसल शनिवार (25 फरवरी) को सुबह जगरगुंडा थाना से डीआरजी के दल गश्त पर निकले थे. तभी जब सुरक्षाबल के जवान जगरगुंडा और कुंदेड़ गांव के बीच पहुंचे तो नक्सलियों ने उन पर बम हमला कर दिया था. सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई में नक्सलियों पर गोली चलायी थी. इस मुठभेड़ में डीआरजी के सहायक उपनिरीक्षक रामुराम नाग, सहायक आरक्षक कुंजराम जोगा और सैनिक वंजाम भीमा शहीद हो गये थे. वहीं जवाब में जवानों ने भी 6 नक्सलियों को मार गिराये थे.

    छत्तीसगढ़ के नक्सली प्रभावित जिलों में नक्सली आये दिन कई बड़ी वारदातों को अंजाम देते रहते हैं. हाल ही में राजनांदगाव जिले में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई थी. इस मुठभेड़ में दो जवान शहीद हो गये थे. जानकारी के अनुसार, राजनांदगांव और महाराष्ट्र बार्डर में शराब तस्करी को रोकने के लिए पाइंट लगाकर दो जवान गाड़ियों की चेकिंग कर रहे थे. तभी नक्सलियों ने दोनों को गोली मार दी थी. नक्सलियों ने जवानों की मोटर साइकिल को भी आग के हवाले कर दिया था.