गिरिडीह: मारपीट मामले में आरोपियों को पकड़ने गिरिडीह जिला के देवरी स्थित गांव गयी पुलिस की टीम में शामिल एक पुलिसकर्मी की बूट से दबकर चार दिन के बच्चे की मौत मामले को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गंभीरत से लिया है. सीएम ने गिरिडीह डीसी नमन प्रियेश लकड़ा और एसपी अमित रेणु को घटना की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने का आदेश दिया है. सीएम ने ट्वीट कर कार्रवाई करने के बाद उन्हें सूचित करने को भी कहा है।
श्रेणी: Crime
-

पांडेय गिरोह के सक्रिय सदस्य, पिस्तौल कट्टा और छह गोली 25 हजार के साथ गिरफ्तार
पुलिस को मिली बड़ी सफलता।पांडेय गिरोह के सक्रिय सदस्य को पुलिस ने पिस्तौल कट्टा और छह गोली 25 हजार के साथ गिरफ्तार किया।

रामगढ़ जिले के पतरातु पांडेय गिरोह के सक्रिय सदस्य एवं हरदेव कंट्रकशन में गोलीबारी घटना में संलिप्त फरार चल रहे अशोक महतो को आज पुलिस ने गिरफ्तार किया। आपको बताते चलें कि गुप्त सूचना के आधार पर इंस्पेक्टर रोहित कुमार। थाना प्रभारी गौतम कुमार। ओपी प्रभारी शशि प्रकाश। ओपी प्रभारी अमित कुमार।सोनू कुमार एसआई सहित शसक्त पुलिस बल ने आरोपी अशोक महतो को एक पिस्तौल एक देशी कट्टा छह गोली 25 हजार नकद के साथ खैरा मांझी पतरातु से गिरफ्तार कर आज न्यायिक हिरासत में भेजा। जिसकी प्रेस कॉन्फ्रेंस अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय में एसडीपीओ बिरेंद्र चौधरी ने किया।
जानकारी अनुसार पुर्व में भी अशोक महतो द्वारा गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया जिसे आर्म्स एक्ट के अनुसंधान क्रम में अनुसंधानकर्ता को गुप्त सुचना मिली थी कि अभियुक्त अशोक महतो ग्राम रोचाप निवासी को पतरातु की सड़कों पर देखा गया। पुलिस ने त्वरीत कार्रवाई करते हुये अनुसंधानकर्ता द्वारा अशोक महतो गिरफ्तार गया एवं पुछताछ- के क्रम उसके द्वारा हथियार रखने बात स्वीकार किया इस मामले कि वरीय पदाधिकारी को देते हुये अनु०पु०पदा० पतरातु के में छापामारी टीम गठन किया गया जिस दौरान पुलिस ने दो हथियार तथा छह गोली बरामद किया गया -

मोदी हटाओ देश बचाओ, के विवादित पोस्टर पर 6 लोग गिरफ्तार, 138 लोगों पर FIR दर्ज
दिल्ली | राजधानी दिल्ली में पुलिस ने पीएम मोदी के खिलाफ विवादित पोस्टर मामले में बड़ी कार्रवाई की है. मामले में पुलिस ने 6 लोगों को गिरफ्तार भी किया है बता दें, करीब 138 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है. इनमें से 36 लोगों पर पीएम मोदी के खिलाफ विवादित पोस्टर लगाने को लेकर एफआईआर दर्ज की गई है. पुलिस ने आप (आम आदमी पार्टी) के दफ्तर से निकल रहे एक गाड़ी से हजारो पोस्टर बरामद किए है.
आपको बता दें, मामले की जानकारी देते हुए दिल्ली पुलिस ने बताया है कि पोस्टर को प्रिंट करने वाले प्रिटिंग प्रेस की डिटेल्स पोस्टर में नहीं थे. जो नियमों के खिलाफ (उल्लंघन) है. एक न्यूज एजेंसी से बात करते हुए स्पेशन सीपी दीपेंद्र पाठन ने कहा कि पुलिस ने आम आदमी पार्टी के ऑफिस से निकल रहे एक वैन को रोका. जिसमें जांच के दौरान पुलिस ने 10 हजार से अधिक पोस्टर बरामद किए. उन्होंने बताया कि बरामद हुए सभी पोस्टर में प्रिंटिंग प्रेस और पोस्टर छपवाने वाले का नाम लिखा हुआ नहीं था. जो प्रिंटिंग प्रेस एक्ट और डिफेसमेंट एक्ट का उल्लंघन है. इस एक्ट के तहत पूरी दिल्ली पुलिस एक्शन मोड पर है इतना ही नहीं मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 6 लोगों को गिरफ्तार भी किया है. ये दोनो मामले जमानती हैं.
पुलिस ने बताया आप दफ्तर से निकल रहे गाड़ी को रुकवाने के बाद जांच की गई. जिसमें हजारों विवादित पोस्टर जब्त किए गए. इस दौरान पुलिस ने गाड़ी में सवार कुछ लोगों को गिरफ्तार किया. दिल्ली पुलिस मामले में राजधानी के अलग-अलग हिस्सों (जिलों) में कार्रवाई करते हुए अबतक पुलिस ने सौ से अधिक एफआईआर दर्ज कर ली है. पुलिस के मुताबिक, 2 प्रिंटिंग प्रेस को कुल 1 लाख पोस्टर प्रिंट करने के ऑर्डर दिए गए थे.
विवादित पोस्टर मामले में दिल्ली पुलिस की इस कार्रवाई को लेकर आप (आम आदमी पार्टी) ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है. बता दें, मामले में पार्टी AAP के ट्विटर हैंडल के जरिए कहा गया है कि ‘मोदी सरकार की तानाशाही चरम पर है. इस पोस्टर में ऐसा क्या आपत्तिजनक है जो इसे लगाने पर मोदी जी ने 100 F.I.R. कर दी? PM Modi, आपको शायद पता नहीं पर भारत एक लोकतांत्रिक देश है. एक पोस्टर से इतना डर! क्यों?
-

दोस्त के साथ मेला देखने गए युवक का शव रेल पटरी से बरामद
साहिबगंज। बरहेट स्वर्णकार मुहल्ला हरे कृष्णा रोड निवासी 40 वर्षीय रिंकू दत्ता का शव बुधवार की सुबह रांगा थाना क्षेत्र के कुंवरपुर गांव के पास एमजीआर रेल लाइन से बरामद किया गया। सुबह के समय में लोगों ने शव को देखकर रांगा थाने की पुलिस को सूचना दी। इसके बाद थाना प्रभारी अमन कुमार सिंह दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल शुरू की।
मृत शख्स की पहचान रिंकू दत्ता के रूप में हुई। इसके बाद उसके स्वजनों को सूचना दी गई है। स्वजन घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं। बताया जाता है कि रिंकू दत्ता बरहेट के ही गुड्डू साह के साथ मेला घूमने निकला था। रात करीब 8:30 बजे दोनों को मेले में लोगों ने देखा था। रात नौ बजे के आसपास उसकी स्वजनों से बात भी हुई थी। इसके बाद उसका मोबाइल स्विच आफ हो गया था। सुबह में लोगों को रेल पटरी पर शव होने की सूचना मिली। दूसरे युवक का अब तक पता नहीं चल पाया है।
आशंका जतायी जा रही है कि हत्या कर रेल पटरी पर शव फेंक दिया गया है क्योंकि शरीर पर कहीं भी कटने का निशान नहीं है। अगर वह आत्महत्या के इरादे भी ट्रेन के सामने आता, तो शव में कटने का निशान होता। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। रिंकू दत्ता दो भाई था। छोटा भाई रेलवे में ड्राइवर है। दो साल पूर्व शादी हुई थी। तीन-चार माह का बच्चा है।
अभी दो महीने पहले गोड्डा-हंसडीहा रेलखंड पर पांच किमी दूर कुरमन रेल पुल के पास रांची से आ रही इंटरसिटी ट्रेन से कटकर एक युवक की मौत हो जाने की खबर सामने आई थी। मृतक की पहचान 38 वर्षीय धनसर राय के रूप में हुई है। हैरान करने वाली बात यह है कि एक साल पहले भी इसी जगह पर कुरमन गांव के युवक सुनील की भी ट्रेन से कटकर मौत हुई थी। गौरतलब है कि गोड्डा से पोड़ैयाहाट के बीच बीते दो साल में आठ लोगों की ट्रेन से कटकर मौत हो चुकी है।
-

कालयुगी माँ के प्रेमी को बेटे ने उतार दिया मौत के घाट
साहिबगंज के तालझारी से दिल-दहला देने वाली घटना आई सामने,कालयुगी माँ के प्रेमी को बेटे ने उतार दिया मौत के घाट? बेटे ने आपत्तिजनक हालत में माँ और उनके प्रेमी को देखा था एक साथ….

साहेबगंज -: साहिबगंज जिले के तालझारी थाना क्षेत्र पर स्तिथ बड़ा जमनी गाँव में आखिर ऐसा क्या हुआ कि धारदार दबिया से मारकर राजेन्द्र मरांडी ने अपने ही माँ के प्रेमिका को मौत के घाट उतार दिया। हालांकि पुलिस ने आरोपी राजेन्द्र मरांडी को दबोच लिया लेकिन इस घटना ने फिर एक बार सबके रोंगटे खड़ा कर दिया है, बल्कि इसकी धारदार दबिया से मारकर निर्मम हत्या कर दी गई है,
यह घटना साहिबगंज जिले के तालझारी थाना क्षेत्र पर स्तिथ सकरीगली रेलवे स्टेशन के समीप बड़ी जमनी गाँव का बताया जा रहा है,वहीं स्थानीय ग्रामीणों का अनुसार बीते रात्रि जब राजेन्द्र मरांडी के घर की आंगन में पड़ा लाश को देखा तो उनके होश उड़ गया,इसके बाद आनन-फानन में ग्रामीणों द्वारा घटना की सूचना रात्रि करीब 2 बजे थाना पुलिस को दिया गया।

वहीं घटना की सूचना मिलते ही तालझारी थाना के थानेदार प्रमोद टुडू दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर ग्रामीणों से पूछताछ किया,इसके बाद आंगन में पड़ा लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु साहिबगंज सदर अस्पताल भेज दिया। इसके बाद हत्याकांड का खुलासा करते हुए थानेदार प्रमोद टुडू ने बताया कि मृतक युवक बड़ाजमनी मौजा के ग्रामप्रधान लखन सोरेन के रिस्ते का साला लगता है और वह बरहेट थाना क्षेत्र के बौड़बांध गाँव के रहने वाला था
और वह ग्रामप्रधान के घर पर ही रहता था,इसी बीच गांव के ही के रहने वाला छोटा रैयला मरण्डी के पुत्र राजेन्द्र मरांडी ने धारधार दबिया से उसकी निर्मम हत्या कर दिया है,हालांकि रैयला मरांडी घर में अपने बेटे और पत्नी को छोड़कर मजदूरी करने के लिए हैदराबाद गया हुआ है,वहीं थाने दार प्रमोद टुडू के अनुसार हत्या की मुख्यवजह अभियुक्त के माँ के साथ अवैध संबंध का है,

जो बीते रात्रि प्रेमी युवक रैयला मरांडी के घर में उनके पत्नी के साथ नाजायज संबंध बनाने के लिए घुसा था,लेकिन बेटे ने अपने माँ और उनके प्रेमी को आपत्तिजनक स्तिथि में देखने के बाद गुस्से में आकर घर में रखा धारदार दबिया से मारकर प्रेमी मदन हेम्ब्रम की निर्मम हत्या कर दी,फिलहाल पुलिस आरोपी युवक को दबोच कर घटना से जुड़ी एक-एक कड़ी को जोड़कर मामले की ताब्दीस में जुट गई है।
-

उग्रवादियों ने एसकेएम ईंट-भट्ठे में लगे पांच वाहनों को किया आग के हवाले
पलामू | काफी लंबे समय के बाद जिले में नक्सलियों का उत्पात देखने को मिला है. टीपीसी उग्रवादियों ने नावाबाजार थाना के कंडा घाटी में स्थित एसकेएम ईंट-भट्ठे में खड़े पांच वाहनों को आग के हवाले कर दिया. यह घटना सोमवार देर रात की है. घटना को अंजाम देने के बाद उग्रवादियों का दस्ता वहां से भाग निकला. घटना की सूचना मिलने पर मंगलवार की सुबह पुलिस वहां पहुंची और मामले की जांच में जुट गयी है.
जानकारी के मुताबिक, प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन टीपीसी का एक दस्ता सोमवार देर रात पलामू के नावाबाजार थाना के कंडा घाटी में पहुंचा था. इस इलाके में एसकेएम नामक ईंट-भट्ठे में नक्सलियों के दस्ते ने धावा बोला और मौजूद कर्मियों को अलग करके गाड़ियों में आग लगा दी. ईंट भट्टे पर पांच गाड़ियां खड़ी थीं, जिसमें तीन पूरी तरह से जल गयी हैं. घटना को अंजाम देने के बाद उग्रवादियों का दस्ता वहां से भाग निकला. आशंका जतायी जा रही है कि लेवी के लिए टीपीसी संगठन ने आगजनी की घटना को अंजाम दिया है.
-

सलमान खान को धमकी मिलने के बाद घर के बाहर बढ़ी सुरक्षा
बॉलीवुड एक्टर सलमान खान की जान पर मंडराता खतरा खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के नाम से सलमान खान को धमकी भरा ई-मेल आया है. सलमान के मैनेजर प्रशांत गुंजलकर को किसी रोहित गर्ग के मेल से यह धमकी दिया गया है. जिसमें एक्टर से बात करने की बात कही गयी है. धमकी भरा ई-मेल आने के बाद सलमान खान के घर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गयी है. साथ ही सलमान खान के मैनेजर ने मुंबई के बांद्रा पुलिस स्टेशन में लॉरेंस बिश्नोई. गोल्डी बराड़ और रोहित गर्ग के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है.
सलमान को भेजे गये ई-मेल में लिखा है कि गोल्डी बरार को तेरे बॉस यानी सलमान खान से बात करनी है. इंटरव्यू देख लिया होगा उसने शायद, नहीं देखा हो तो बोल दियो देख लेना. मैटर क्लोस करना है तो बात करवा दो. फेस टू फेस करना हो तो वो भी बता दो. अभी टाइम रहते इंफॉर्म कर दिया है. अगली बार झटका ही देखने को मिलेगा…बता दें कि जेल में बंद लॉरेंस बिश्नोई ने हाल ही में एक न्यूज चैनल को इंटरव्यू दिया था. इंटरव्यू में लॉरेंस ने काले हिरण वाले मामले को लेकर कहा था कि उसके एरिया में जीव हत्या नहीं होती, वहां हेर पेड़ भी नहीं काटे जाते, और सलमान ने वहां शिकार किया. जहां बिश्नोई लोगों की तादाद ज्यादा थी. लॉरेंस ने सलमान के लिए कहा था कि वो आकर माफी मांगे. अगर सलमान ऐसा नहीं करते थे तो उनका अहंकार तोड़ दिया जायेगा.
सलमान खान को पहले भी गैंगस्टर की तरफ से धमकी दी जा चुकी है. 2019 में हरियाणा के गैंगस्टर और बिश्नोई के करीबी संपत नेहरा ने मुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट का कई दिनों तक रेकी किया था. उस वक्त हथियार का रेंज कम होने की वजह से हमले का प्लान टाल दिया गया था. बताया गया था कि जब नेहरा को गिरफ्तार किया गया था. तब वो बड़े हथियार लेने के लिए वापस हरियाणा लौटा था. दूसरी बार बिश्नोई गैंग के शूटर कनाडा में बैठे गोल्डी बराड़ के कहने पर सलमान खान पर हमला करने मुंबई गये थे. शूटर्स ने मुंबई में कमरा तक किराये पर लिया था. सलमान खान के फार्म हाउस की पूरी रेकी की गयी थी. फार्म हाउस के गार्ड से शूटर ने दोस्ती भी कर ली थी. सलमान के हर मूवमेंट की रेकी की गयी. लेकिन सलमान खान के साथ भारी सुरक्षा होने की वजह से प्लान फेल हो गया था.
-

नगड़ी इलाके से महिला का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस
Ranchi : नगड़ी थाना क्षेत्र स्थित धुर्वा डैम से रविवार सुबह अर्धनग्न अवस्था में एक महिला का शव बरामद हुआ है. हालांकि महिला की पहचान अब तक नहीं हो पाई है. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुट गयी है. महिला की हत्या कर उसके शव को फेंका गया है या महिला ने आत्महत्या की है. पुलिस जांच के बाद ही इसका खुलासा हो पायेगा. हटिया डीएसपी राजा मित्रा ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस जांच में जुटी हुई है और महिला की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है. जानकारी के मुताबिक, रविवार सुबह स्थानीय लोग धुर्वा डैम के किनारे गये थे. तभी लोगों ने पानी में शव को तैरते हुए देखा. जिसके बाद लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को पानी से बाहर निकाला. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
-

खैनी के लिए जीजा से हुई विवाद में साले की गई जान
बिहार | आरा : बिहार हमेशा से अपने अजीबो- गरीब कारनामों को लेकर सुर्ख़ियों में बना रहता है। यहां छोटी- छोटी बातों पर लोग एक दूसरे की जान लेने से भी पीछे नहीं हटते है। इस बीच अब एक ताजा मामला बिहार के भोजपुर जिले से निकल कर सामने आया है। जहां एक खिल्ली खैनी मांगने को लेकर एक युवक की हत्या कर दी गई है। जहां चार लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं। इनसभी लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है।दरअसल, भोजपुर के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के महादलित टोले में एक खिल्ली खैनी मांगने को लेकर दो गुटों में जमकर विवाद हो गया। दोनों तरफ से जमकर मारपीट भी हुई। जिसमें एक युवक की मौत हो गई है और चार लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं। मृतक की पहचान बिहिया थाना क्षेत्र के मझौली गांव निवासी साधु मुसहर के पुत्र महेश मुसहर रूप में की गई है। सभी घायलों का इलाज अनुमंडलीय अस्पताल में चल रहा है।
बताया जा रहा है कि, आरा के जगदीशपुर नगर पूरब टोला मोहल्ले में कुछ लोग आपस में बैठे हुए थे उसी दौरान इसी टोला का निवासी श्रीराम ने कुछ लोगों से एक खिल्ली खैनी की मांग कर दी। जिसके बाद दोनों में विवाद हो गया ओर देखते ही देखते यह विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के तरफ से लाठी-डंडे भी चलाए गए। जिसमें पांच लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए और एक की मौत हो गई। इस घटना के बाद मृतक की पत्नी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।
आपको बताते चलें कि, महेश अपनी बहन के घर आया था। उसी दौरान उसके जीजा का खैनी मांगने को लेकर पड़ोस के ही कुछ लोगों से विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्ष में जम कर लाठी-डंडे से मारपीट होने लगी। मारपीट में महेश समेत पांच लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे। जिसके बाद इलाज के दौरान महेश की मौत हो गई। इधर, घटना के सूचना मिलते थाना प्रभारी विलास पासवान मौके पर पहुंच कर मामले की जांच करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए आरा अस्पताल भेज दिया। पुलिस घटना के बाद अन्य आरोपियों के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।
-

सालहन पुल के नीचे से एक युवक का शव बरामद
Ranchi: अनगड़ा थाना क्षेत्र स्थित सालहन पुल के नीचे से पुलिस ने एक युवक का शव बरामद किया है. इस मामले की जानकारी मिलने के बाद अनगड़ा थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. फिलहाल युवक की पहचान नहीं हो पाई है. इस संबंध में अनगड़ा थाना प्रभारी ने बताया कि सूचना मिली थी कि एक युवक का शव सालहन पुल के नीचे पानी में तैर रहा था, इस मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और युवक की शव को बरामद किया. थाना प्रभारी ने बताया कि आसपास के लोगों से पूछताछ की गई लेकिन इस युवक की पहचान अब तक नहीं हो पाई है.
-

प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने की थी पति की हत्या, पति व प्रेमी गिरफ्तार
अवैध संबंधों की वजह पति को रास्ते से हटाने के लिए मार डालाबोकारो। विनोद हेंब्रम के ब्लाइंड मर्डर केस में पुलिस ने मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार का लिया है। डीएसपी मुकेश कुमार ने सड़क पर युवक की चाकू मारकर हुए हत्याकांड के मामले का खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि बालीडीह थाना क्षेत्र के शांति नगर इलाके में रहने वाले पति-पत्नी के बीच अनवन और इनके बीच किसी तीसरे का आना ही इस हत्या की वजह है। पति पत्नि के पवित्र रिश्ते को कलंकित करने वले इस मामले का खुलासा करते हुए डीएसपी ने बताया कि यहां एक पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की उस वक्त चाकू मारकर हत्या कर डाली। जब पति अपनी साइकिल से ड्यूटी करने के लिए शनिवार की शाम को बोकारो स्टील प्लांट जा रहा था। पुलिस के अनुसार इस हत्याकांड को आरोपी प्रेमी ने मृतक के घर से महज 100 मीटर की दूरी पर अंजाम दिया था। बताया जा रहा कि इस हत्याकांड की वजह पति का इन दोनों के अवैध संबंध में रोड़ा बनना था। डीएसपी मुकेश कुमार ने जानकारी दी कि इस मामले में जांच के दौरान यह पता चला कि उनके प्रेम संबंध में परेशानी बन रहे पति विनोद हेंब्रम को रास्ते से हटाने के लिए उसकी हत्या उसी की पत्नी ने साजिश रच कर अपने प्रेमी रोशन भारती के हाथों करवा दी। डीएसपी ने बताया कि पत्नी लक्ष्मी कुमारी का प्रेम प्रसंग बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के रहने वाले ईसाई धर्म प्रचारक रोशन भारती के साथ बीते 4 सालों से चल रहा था।
-

तिसरी में ईट भट्ठा में मिला दो मजदूरों का शव, शरीर पर कई जख्मों के निशान
दोनों देर रात शराब पीकर लौटे थे, सुबह भट्ठा संचालक ने शव देख पुलिस को दी सूचनागिरिडीह। तिसरी थाना के खतपोंक गांव के बंगला ईट भट्ठा में आज सुबह दो मजदूरों का शव मिला। पुलिस मौत को हत्या या कुछ और कारण मान कर जांच कर रही है। शव होने की सूचना पर तिसरी थाना पुलिस घटनास्थल पहुंच कर पूरे मामले की जानकारी ली। इस दौरान जानकारी मिलने के बाद मृतक के परिजन भी घटनास्थल पहुंचे। इस बीच तिसरी पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस के अनुशार दोनों मृतकों के शरीर में चोट के कई निशान पाए गए है। मृतकों की पहचान खटपोंक गांव निवासी 36 वर्षीय सिकंदर यादव और 34 वर्षीय संजय राय के रूप में किया गया है। जानकारी के मुताबिक दोनों मजदूरों के शव को सबसे पहले उसी ईट भट्ठा के संचालक रामाअवतार यादव ने देखा। हैरानी की बात तो यह भी है कि भट्ठा संचालक खुद भी रात में सोया हुआ था। आज सुबह जब भट्ठा संचालक का नींद टूटा, तो देखा की संजय और सिकंदर का शव भट्ठा में पड़ा हुआ है। लिहाजा, उसने घटना की जानकारी तिसरी थाना पुलिस को दिया। भट्ठा संचालक ने बताया कि दोनों देर रात को कही से अत्याधिक शराब पीकर भट्ठा लौटे थे। और आते ही दोनों सो गए। दोनों मजदूरों के सोने के बाद वो भी सोने चले गए। वही आज सुबह दोनों का शव भट्ठा में पड़ा मिला।
-

मुजफ्फरपुर में लूट के दौरान एमआर को मारी गोली
मुजफ्फरपुर में बाइक सवार अपराधियों का तांडव थमने का नाम नहीं ले रहा है। देर रात मोतीपुर के रतनपुरा गांव के पास एनएच-27 पर बाइक सवार तीन अपराधियों ने एमआर आशीष कुमार सिंह को गोली मार दी। इसके बाद बाइक व मोबाइल लूट लिया। घटना को अंजाम देने के बाद शहर की ओर फरार हो गए। घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगो की भीड़ जुट गई।
लोगों ने मामले की सूचना मोतीपुर थाने की पुलिस को दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जांच की। जख्मी को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। वहां से चिकित्सकों ने उसे एसकेएमसीएच रेफर कर दिया। जख्मी की पहचान सरैया थाने के बरुआ निवासी आशीष कुमार सिंह के रूप में हुई है।
घटना को लेकर जख्मी आशीष के दोस्त विशाल कुमार और गौरव कुमार ने बताया कि दो बाइक से तीनों शहर से मोतीपुर के रास्ते गांव लौट रहे थे। गौरव ने बताया कि आशीष बाइक से आगे चल रहा था। इसी दौरान अपराधियों ने आशीष को घेर लिया। विरोध करने पर अपराधियों ने गोली मार दी। गोली आशीष के पैर में लगी है। उनके परिजनों को भी मामले से अवगत कराया गया है। मोतीपुर थानेदार मुकेश कुमार ने बताया कि अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
-

सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पूर्व अध्यक्ष गुरमुख सिंह मुखे मर्सी अस्पताल से गिरफ्तार
जमशेदपुर | सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पूर्व अध्यक्ष गुरमुख सिंह मुखे को जमशेदपुर पुलिस ने बलात्कार के एक मामले में गिरफ्तार कर लिया है। इसकी पुष्टि वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने कर दी है। बताया जाता है कि बीती रात मुखे नाम बदलकर बारीडीह स्थित मर्सी अस्पताल में इलाज कराने के लिए भर्ती हुआ। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है और उसे मर्सी अस्पताल से एमजीएम अस्पताल ले जाया गया। घर चलोगे कि मुखे के खिलाफ एक सिख महिला ने कदमा थाना में बलात्कार का आरोप लगाते हुए नामजद प्राथमिकी दर्ज कराया था।मूखे का वीडियो भी वायरल हुआ था जिसमें महिला के साथ कई आपत्तिजनक दिखाया गया है।
-

CBI ने BCCL कर्मी को रिश्वत लेते हुए पकड़ा
धनबाद। गुरुवार की रात सीबीआइ टीम ने पश्चिमी झरिया क्षेत्र स्थित मुरलीडीह कालोनी निवासी बीसीसीएल कर्मी भीम बाउरी के घर छापा। उसे नो ड्यूज (कर्मी पर बकाया नहीं) प्रमाणपत्र के लिए विजय टुडू नामक युवक से 20 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया है। टीम में शामिल सीबीआइ अधिकारी उसे मुनीडीह गेस्ट हाउस ले गए, वहां उससे पूछताछ की जा रही है।
दरअसल, मुरलीडीह 20/21 पिट्स कोलियरी में भीम स्विच आपरेटर है। इसके अलावा, उसे धौड़ा सुपरवाइजर का भी काम देखने का जिम्मा दिया गया है। विजय टुडू के जीजा रविलाल हांसदा बीसीसीएल में काम करते थे। फरवरी में वह सेवानिवृत्त हो गए। उनकी ग्रेच्युटी की रकम अब तक नहीं मिली है। उसके लिए क्वार्टर का नो ड्यूज प्रमाणपत्र देना जरूरी है।
विजय का कहना है कि रविलाल दौड़ रहे थे, मगर उनको प्रमाणपत्र नहीं दिया जा रहा था। भीम का कहना था कि प्रमाणपत्र को निर्गत कराने के लिए 20 हजार रुपये रिश्वत देनी होगी। रिश्वत के लिए उनको दौड़ाया जा रहा था। तब रविलाल ने निर्णय लिया कि सीबीआइ से शिकायत करेंगे। विजय ने सीबीआइ को लिखित शिकायत देकर पूरी बात बताई। इसके बाद सीबीआइ ने जाल बुना और गुरुवार को आरोपित को पकड़ लिया।
पूछताछ में भीम ने रिश्वतखोरी के इस रैकेट में अधिकारियों के भी शामिल होने की बात बताई है। उनके ही इशारे पर वह रिश्वत ले रहा था। रात तक सीबीआइ उससे पूछताछ में जुटी थी। इधर बीसीसीएल श्रमिकों का कहना है कि मुरलीडीह में क्वार्टर आवंटन के नाम पर रिश्वत का खेल तो अरसे से चल रहा है। नो ड्यूज के लिए मजदूरों को परेशान किया जाता है। तंग आकर वे रिश्वत देने को मजबूर होते हैं।
-

जमीन विवाद में केतारी बगान में चली गोली, दो घायल
रांची : राजधानी रांची के केतारी बगान इलाके में जमीन विवाद में कई राउंड गोली चली, जिसमें दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. घायल व्यक्ति को इलाज के लिए रिम्स में भर्ती कराया गया है. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पहुंचकर जांच कर रही है. पुलिस को जानकारी मिली है कि जमीन विवाद को लेकर गोली चली है. पूरे मामले की जांच की जा रही है.
-

“उमेश को ऐसा मारूंगा कि 15 दिन टीवी पर खबर चलेगी”- पांच साल पहले अतीक ने कहा था
उमेश पाल हत्याकांड के आरोपी अतीक अहमद (Umesh Pal Murder) को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है. दरअसल, 2019 में अतीक अहमद (Ateeq Ahmed) के खिलाफ एक FIR दर्ज हुई थी. आरोप है कि तब अतीक ने धमकी देते हुए कहा कि वो उमेश को ऐसे मारेगा कि 15 दिन तक नेशनल टीवी पर खबर चलेगी. फिर वो दिन भी आ गया, जब इस वारदात को हकीकत की शक्ल दे दी गई. 24 फरवरी को उमेश पाल हत्याकांड हुआ.
-

अमृता फडणवीस को ब्लैकमेल करने वाली लड़की गिरफ्तार
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस को कथित रूप से ब्लैकमेल करने और धमकाने वाली लड़की को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. अनिक्षा नाम की इस लड़की पर आरोप है कि उसने खुद को फैशन डिजाइनर बताकर अमृता फडणवीस से संपर्क किया और जब दोनों में जान-पहचान बढ़ गई तो आरोपी ने अपने पिता को एक पुलिस केस से निकालने के लिए अमृता फडणवीस को 1 करोड़ रुपये ऑफर किए. लड़की का कहना था कि उसके पिता को झूठे केस में फंसाया गया है.
अमृता फडणवीस ने पुलिस में दर्ज कराई शिकायत में बताया था कि उन्हें अनिक्षा पर शक हुआ तो उससे मिलना बंद कर दिया. उसका नंबर भी ब्लॉक कर दिया. आरोप है कि इसके बाद लड़की ने दूसरा पैंतरा अपनाया. अमृता के मुताबिक अनिक्षा ने इस साल 18 और 19 फरवरी को एक अज्ञात फोन नंबर से उनको कुछ वीडियो क्लिप्स और मेसेज भेजे थे.
इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक एक वीडियो में दिख रहा है कि लड़की एक बैग में रुपये भर रही है. दावा किया गया कि ये वो बैग था जो कभी देवेंद्र फडणवीस के घर में देखा गया था. अमृता का कहना है कि उनको लगा इस वीडियो के जरिए उनके पति के पॉलिटिकल करियर को नुकसान पहुंचाया जा सकता है, इसलिए वो पुलिस के पास गईं और FIR दर्ज करवा दी. फॉरेंसिक जांच में पता चला कि ये एक साजिश थी और वीडियो में दिखाया गया बैग और देवेंद्र फडणवीस के घर में दिखाया गया बैग, दोनों अलग-अलग थे.
इंडिया टुडे से जुड़े दिव्येश सिंह के मुताबिक पुलिस ने बताया कि जांच के दौरान पता चला कि लड़की का नाम अनिक्षा जयसिंघानी है. वो ठाणे के उल्हासनगर इलाके की रहने वाली है. पुलिस का कहना है कि आरोपी एक बड़े सट्टेबाज अनिल जयसिंघानी की बेटी है जो कई मामलों में वांटेड है.
-

अतिक्रमण हटाने गई टीम पर विस्थापितों ने किया पथराव, थानेदार सहित 6 घायल
पथराव कर रहे लोगों पर पुलिस ने किया लाठी चार्ज, प्रशासन ने खाली कराया जमीन

बोकारो। जिला प्रशासन की टीम आज सुबह धनगढ़ी में रेलवे के जमीन से अतिक्रमण हटाने गयी। इस दौरान विस्थापितों अतिक्रमण हटाने का विरोध करने लगे। इसके बावजूद जिला प्रशासन की टीम ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की। जिसके बाद विस्थापितों के साथ जिला प्रशासन की टीम की झड़प हो गई। इस दौरान लोगों ने पत्थरबाजी शुरू कर दी। जिसमें सेक्टर नाइन के थानेदार संतोष कुमार सहित छह से अधिक पुलिसकर्मी घायल हो गए। बताया जाता है कि धनगढ़ी के विस्थापित तुपकाडीह-तलगड़िया रेलवे लाइन के दोहरीकरण कार्य को रोक रहे थे। उपायुक्त कुलदीप चौधरी के नेतृत्व में प्रशासन ने आज अहले सुबह से कार्रवाई करते हुए विस्थापितों से जमीन खाली करवा दिया।
सेक्टर-9 के थानेदार संतोष कुमार हुए घायल
इस कार्रवाई के दौरान हुई पत्थरबाजी में सेक्टर-9 थानेदार संतोष कुमार सहित छह से अधिक पुलिस वालों को गंभीर चोट लगी है। वहीं, पुलिस ने लाठीचार्ज कर स्थिति नियंत्रण में किया। मौके पर उपायुक्त कुलदीप चौधरी और एसपी चंदन कुमार झा कैंप कर रहे हैं।वार्ता के बाद नहीं हटे तो हुई कार्रवाई
रेल मार्ग की परियोजना को पूरा करने के लिए लंबे समय से प्रशासन पर दबाव था। कई दौर की वार्ता के बाद भी विस्थापित अपनी जिद पर अडेÞ हुए थे। जब बातचीत से वे वहां से नहीं हटे तो मजबूरन प्रशासन ने आज सुबह यह कार्रवाई की।95 प्रतिशत काम पूरा भी हो चुका है
तुपकाडीह से तालगड़िया तक के बीच के रेलवे लाइन का दोहरीकरण का काम बीते तीन साल से चल रहा है। 95 प्रतिशत काम पूरा भी हो चुका है। साल 24 सितंबर को प्रशासन के सहयोग से रेलवे ने 16 मकानों को ध्वस्त कर रेलवे लाइन का रास्ता भी साफ कर दिया। इसके बाद से गांव के लोग लगातार धरना दे रहे थे। जब भी रेलवे के कर्मी काम करने पहुंचते, गांव वाले मारपीट पर उतारू हो जा रहे थे।पहले भी किया गया था रेलवे अधिकारियों पर पथराव
बीते महीने भी रेलवे के अधिकारियों पर ग्रामीणों ने पथराव किया था। इसके बाद लगभग 100 लोगों पर मामला दर्ज हुआ था। चूंकि उच्च न्यायालय में विस्थापितों की ओर से दायर याचिका खारिज हो चुकी है।500 से अधिक पुलिस कर्मियों की तैनाती
उपायुक्त ने मंगलवार को ही प्रमुख अधिकारियों के साथ प्लान तैयार किया गया। इसके बाद आज अहले सुबह कार्रवाई हुई। जिला प्रशासन व रेलवे अधिकारी पूरी तैयारी के साथ आज सुबह धनघरी गांव पहुंचे थे। धनघरी गांव को लगभग 500 से अधिक पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है। मौके पर प्रशासनिक अधिकारियों में विवेक सुमन, दिलीप कुमार, सभी डीएसएपी और शहर के थानेदार शामिल हैं।सेल ने दिया है रेल को जमीन
इस जमीन को बोकारो स्टील के लिए अधिग्रहित किया गया था। रेल लाइन के दोहरीकरण के लिए बोकारो स्टील ने 31 एकड़ जमीन रेलवे को हस्तांतरित कर दिया पर गांव की जमीन रेलवे खाली नहीं करा पा रहा था। -

झारखंड जगुवार के जवान ट्रेनिंग के दौरान की आत्महत्या
पलामू | झारखंड जगुवार के जवान ने ट्रेनिंग के दौरान आत्महत्या कर ली. जवान अनीश वर्मा पिछले कुछ दिनों से पलामू के लेस्लीगंज स्थित जैप-8 के मुख्यालय में स्पेशल ट्रेनिंग कोर्स कर रहा था. बुधवार को जब अन्य जवान जब अनीश वर्मा को ट्रेनिंग के लिए उठाने गये तो उसका शव वहां संदिग्ध हालत में मिला. आनन-फानन में अनीश वर्मा के साथी जवान उसे एमएमसीएच ले गये, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना की जानकारी मिलने के बाद जैप 8 और पुलिस के वरीय अधिकारी मौके पर पहुंच गये हैं और पूरे मामले की छानबीन की जा रही है.
घटना के बाद जवानों में आक्रोश है. जानकारी के मुताबिक, जवानों ने जैप 8 के मुख्यालय में तैनात एक डीएसपी पर अनीश वर्मा को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है. जवानों ने बताया कि डीएसपी ने कुछ दिनों पहले जवान को काफी प्रताड़ित किया था, जिसकी वजह से वह तनाव में था. घटना की जानकारी परिजनों को दे दी गयी है. परिजन जमशेदपुर से पलामू के लिए रवाना हो गये हैं.
-

पत्नी का मर्डर करके ऑफिस चला गया, शाम को पुलिस को फोन कर किया सरेंडर
लोग ऑफिस तो रोज जाते हैं. जाते हैं तो आराम से काम करते हैं. काम खत्म कर वापस आ जाते हैं. क्या कभी ऐसा सुना है कि कोई शख्स किसी की हत्या करने के बाद ऑफिस गया हो? शायद ही सुना हो. हमने तो नहीं सुना. लेकिन ऐसा हुआ है. एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की हत्या की.
फिर काम पर गया. काम से लौटने के बाद पुलिस के पास जाकर सरेंडर कर दिया. पूरा घटनाक्रम है महाराष्ट्र का. इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक घटना महाराष्ट्र के पालघर जिले की है. जहां एक व्यक्ति ने शुक्रवार, 24 फरवरी की सुबह अपनी पत्नी की हत्या कर दी थी. आरोपी युवक पालघर के नालासोपारा इलाके का रहने वाला है. युवक अपनी पत्नी की हत्या करने के बाद आराम से काम पर चला गया.
किसी को भी भनक नहीं लगी कि उसने किसी की हत्या की है. शाम को उसने खुद ही पुलिस को कॉल कर घटना की जानकारी दी. जिसके बाद उसने पुलिस के पास जाकर सरेंडर कर दिया. इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक युवक को अपनी पत्नी पर शक था. इसकी वजह से ही उसने अपनी पत्नी की हत्या कर दी. रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस ने बताया कि युवक अपनी पत्नी पर शक करता था. इसी कारण उसने ये कदम उठाया. पुलिस ने इस मामले में हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि वह कई एंगल से जांच कर रही है.
मध्य प्रदेश में शख्स ने पत्नी की हत्या कर की आत्महत्या
मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले में पुलिस को रविवार, 12 मार्च को एक व्यक्ति, उसकी पत्नी और तीन नाबालिग बच्चों के शव बरामद हुए थे. इंडिया टुडे में छपी रिपोर्ट के मुताबिक घटना नेपानगर थाना क्षेत्र के डाबली गांव की है. इस घटना को लेकर बुरहानपुर पुलिस अधीक्षक राहुल कुमार लोढ़ा ने पीटीआई को बताया कि शख्स ने अपनी पत्नी और बच्चों की हत्या करने के बाद आत्महत्या कर ली. राहुल ने कहा कि व्यक्ति मानसिक रूप से अस्वस्थ हो सकता है. पुलिस को घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है. मामले की जांच की जा रही है.
