श्रेणी: Crime

  • सहेलियों की दोस्ती से एतराज पति ने पत्नि की गला दबाकर हत्या कर दी

    सहेलियों की दोस्ती से एतराज पति ने पत्नि की गला दबाकर हत्या कर दी

    रांची: झारखंड के बोकारो शहर से एक दर्दनाक खबर सामने आ रही है जहां एक पति ने अपनी पत्नि की गला दबाकर हत्या कर दी. जिला के चास थाना क्षेत्र के यदुवंश नगर में रहने वाले एक शख्स ने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या महज इस लिए कर दी क्योंकि उसे अपनी पत्नि का आस पड़ोस की महिलाओं से मिलना नापसंद था.

    इस घटना को अंजाम देने के बाद पति अपने कमरे में ताला लगाकर फरार हो गया. वहीं इस घटना की जानकारी उनके बेटों को तब मिली, जब एक पड़ोसी महिला के फोन आने पर दोनों अपनी मां को जगाने गए थे. वारदात सामने आने पर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है. बता दें सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार चास के एक कपड़े की दुकान में काम करने वाला विपिन कुमार अपनी पत्नी बबली देवी और दो बेटों के साथ यदुवंश नगर स्थित अपने मकान में रहता था.

    विपिन कुमार को अपनी पत्नी की पड़ोस की दूसरी महिलाओं के साथ बातचीत व दोस्ती पसंद नहीं थी. अक्सर इस बात को लेकर दोनों में विवाद हुआ करता था. वहीं इस मामले में बड़े बेटे अभिषेक ने बताया कि रात खाना खाकर दोनों भाई अपने कमरे में सोने चले गए थे. अगली सुबह जब मां की सहेलियों ने उसे फोन किया तो वह अपनी मां को उठाने गया.

    इसके बाद उसने देखा कि एक कमरे का दरवाजा अंदर से बंद है, जबकि दूसरे दरवाजे पर बाहर से ताला बंद था. इसके बाद दोनों बेटों ने किसी तरह ताला खोला तो देखा कि उसकी मां अंदर मृत पड़ी हुई है. वहीं महिला के संदर्भ में बताया जा रहा है कि महिला घर पर ही सिलाई आदि का काम करती थी. इस वारदात की जानकारी मिलने पर चास थाना पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी. बताते चलें कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वहीं, हत्यारे पति की खोजबीन भी की जा रही है.

  • छपरा : बंदूक की नोंक पर राजद नेता सुनील राय का अपहरण

    छपरा : बंदूक की नोंक पर राजद नेता सुनील राय का अपहरण

    छपरा : बिहार के छपरा जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां नकाबपोश हथियार बंद अपराधियों ने आरजेडी नेता सुनील राय का अपहरण कर लिया. पूरी वारदात सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई है. जिसमें साफ दिख रहा है कि सुनील राय के आवास से 700 मीटर दूर उनके कार्यालय के पास सुबह 4 बजे सुनील राय टहल रहे थे. तभी 5 से 6 की संख्या हथियार से लैस अपराधी आये और सुनील राय को जबरन स्कॉपियो में बैठकर ले गये. सुनील राय के अपहरण की सूचना इलाके में आग की तरह फैल गयी. इस खबर से लोगों में हडकंप मच गया. राजद नेता के साढ़ा स्थित आवास पर लोगों का जमावड़ा लगा है. 

    मुप्फसिल थाना में इसकी शिकायत भी दर्ज करायी गयी है. जांच के लिए एक स्पेशल टीम का गठन किया गया है, जो मामले की छानबीन कर रही है. बताया जा रहा है कि घटनास्थल से कुछ दूरी पर पुलिस को आरजेडी नेता का मोबाइल फोन भी मिला है, जो पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है. CCTV फुटेज की मदद से अपह्रणकर्ता की पहचान करने की कोशिश की जा रही है. बता दें कि सुनील राय इस इलाके के सक्रिय नेता है और पूर्व में चुनाव भी लड़ चुके हैं.

  • अज्ञात महिला की सिर कटी लाश मिली

    अज्ञात महिला की सिर कटी लाश मिली

    गोड्डा में मिली एक सिर कटी लाश ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत सूंडमारा नदी के पास की है जहां से पुलिस को एक अज्ञात महिला का शव मिला है। शव का दाहिना हाथ भी काट दिया गया है। पूरे इलाके में सिर की तलाश की गयी लेकिन सिर अबतक नहीं मिला है। सिर कटे शव की पहचान अबतक नहीं हो पाई है। पुलिस ने इसकी जानकारी सभी संबधित थानों में भेजी है और गुमशुदा रिपोर्ट में किसी इसी तरह की महिला से भी मिलान कर रही है।


    शव को पोस्टमार्टम के लिए गोड्डा भेजा गया है। अबतक यह पता नहीं चल सका है कि महिला की उम्र क्या थी, इसकी हत्या कैसे की गयी। इन सवालों को जवाब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मिल पायेगा। इस लाश का पता तब चला जब लोग शौच के लिए नदी की तरफ गये थे। अचानक किसी की नजर महिला के शव पर पड़ी किसी ने बालू से बाहर निकला महिला का पैर देखा। पैर में पायल मौजूद थे जिससे अनुमान लगाया गया कि यह महिला का शरीर है।

    पुलिस ने जब महिला के शव के लिए रेत में खुदाई शुरू की तो शरीर तो मिला लेकिन महिला का सिर धड़ से अलग कर दिया गया था। साथ ही महिला का सिर भी काट कर अलग कर दिया गया था। शव के आसपास खून के धब्बे पड़े थे साथ में पड़ा था एक मंगलसूत्र जो बता रहा था कि महिला की शादी हो चुकी है। जहां शव गाड़ा गया था वह घसीटने के भी निशान थे। ग्रामीणों का कहना है कि यह महिला इस गांव की नहीं है। ग्रामीण कयास लगा रहे हैं कि रात को किसी दूसरे गांव से की महिला को यहां लाकर मार दिया और इसे दफन कर दिया गया है।


    इस मामले में अबतक पुलिस ने कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। एसडीपीओ आनंद मोहन सिंह ने कहा, हम पूरे मामले की जांच कर रहे हैं। हम सबसे पहले शव के पहचान की कोशिश करेंगे। इस मामले की हर ऐंगल से जांच की जायेगी।

  • अज्ञात अपराधियों ने दिनदहाड़े दो लोगों को मारी गोली

    अज्ञात अपराधियों ने दिनदहाड़े दो लोगों को मारी गोली


    लातेहार | नेतरहाट थाना क्षेत्र के दुरूप पंचायत अंतर्गत बरदोनी खुर्द गांव में पल्सर बाइक व अल्टो कार में सवार अज्ञात अपराधियों ने 2 लोगों को गोली मारकर घायल कर दिया | जिसमें जमील अंसारी उम्र 35 वर्ष ग्राम बैरिया चौक डालटेनगंज जिन्हें 3 गोली जो की कमर पेट व गर्दन में गोली लगी है वह अन्य तिवारी नायक उम्र 60 वर्ष पिता स्वर्गीय गिलासवा नायक जिन्हें पैर में गोली लगी है |

    बता दें कि बरदोनी खुर्द मेन रोड के बगल में बैठक था जहां बैठक में जमील अंसारी भी शामिल थे करीबन 12:00 बजे दिन में एक मोटरसाइकिल सवार तीन अज्ञात अपराधी और एक अल्टो सफेद कार गाड़ी में दो अज्ञात अपराध कर्मि जो सभी पिस्तौल से लैस थे ,सभी बैठक में आकर अपराधियों द्वारा जमील अंसारी पर अंधाधुंध फायरिंग करने लगे जहां जमील अंसारी के भागने के क्रम में 3 गोली लगी जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गए ,आनन-फानन में ग्रामीणों द्वारा सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया जहां बेहतर इलाज हेतु रांची रिम्स रेफर कर दिया गया |

    ज्ञात सूत्र के अनुसार जमील अंसारी बरदोनी खुर्द निवासी राम भरत नायक की बेटी रीना देवी से शादी का रिश्ता था जो कि फिलहाल होली के दिन के बाद अपना ससुराल आया हुआ था जमील अंसारी के दो बच्चे हैं पुत्र का नाम एजाजुल अंसारी 6 वर्ष व पुत्री जन्नती परवीन उम्र 6 वर्ष दोनों जुड़वा का नाम शामिल है | जमील अंसारी पश्चिम बंगाल में ऑटो रिक्शा चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण कर रहा था | वही तिवारी नायक जो कि गांव के ही एक गरीब जनता है जिन्हें पैर में गोली लगी है घटना की सूचना पाकर थाना के थाना प्रभारी व अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी द्वारा घटनास्थल पर जाकर घटना का जायजा लिया गया जहां से खोखा कारतूस बरामद किया गया पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है

  • डोडा के चक्कर में नई नवेली दुल्हन से रिश्ता टूटा

    डोडा के चक्कर में नई नवेली दुल्हन से रिश्ता टूटा

    39.500 किलो ग्राम गिला डोडा के साथ तस्कर गिरफ्तार,जेल

    युवक का किस्मत फूटा,नई नवेली दुल्हन से रिश्ता टूटा

    डोडा का धंधा का ख्यालात युवक को पहुंचाया हवालात

    सिमरिया : लावालौंग पुलिस ने शनिवार के देर शाम 39.500 किलो ग्राम डोडा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेज दिया है।गिरफ्तार युवक लावालौंग थाना क्षेत्र के सुलमा गांव के हरनाही टोला के नरेश कुमार पिता बिनेश्वर गंझु। का नाम शामिल है। पुलिस ने। चेकिंग के दौरान तस्कर के पास से डोडा और बाइक जब्त की है। यह जानकारी एसडीपीओ अशोक कुमार प्रियदर्शी ने प्रेस वार्ता कर पत्रकारों को दी है। उन्होंने बताया कि पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली। थी कि सुलमा के हरनाही टोला में अवैध रूप से एक व्यक्ति मोटर साइकिल में डोडा लौड कर कही जा रहा है।सूचना के सत्यापन के आलोक में बीडीओ अमित कुमार के नेतृत्व में एक छापामारी टीम का गठन किया गया।छापामारी के क्रम में नरेश कुमार एक बिना रजिस्ट्रेशन के मोटरसाइकिल पर दो बोड़ा डोडा लेकर जा रहा था जहां छापेमारी टीम ने धर दबोचा और गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार तस्कर के खिलाफ लावालौंग थाना कांड 12/23 के तहत एनडीपीएस एक्ट का मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि अफीम की खेती करने और करवाने वालों के खिलाफ सख्त करवाई की जाएगी।। बता दें कि गिरफ्तार युवक नरेश का मंगलवार को शादी होना था। किंतु किस्मत फूटा नई नवेली दुल्हन से शादी टूटा।वहीं डोडा का धंधा का ख्यालात ने युवक को पहुंचाया हवालात। छापामारी दल में थाना प्रभारी बमबम कुमार, पुअनी रामाशीष शुक्ला, सअनि नागेश्वर पंडित और आईआरबी व सैट के सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

  • 2000 रुपए चुराए, पुलिस के खौफ से  14 साल गुफा में छुपकर बिताया

    2000 रुपए चुराए, पुलिस के खौफ से 14 साल गुफा में छुपकर बिताया

    एक चोर अपने दोस्तों के साथ मिलकर 2000 रुपए की चोरी करता है और वह पुलिस से इतना डर जाता है कि वह भागकर जंगल में एक गुफा में छुप जाता है। 14 साल तक वह उसी गुफा में रहता है फिर वह बाहर आकर पुलिस के सामने अपना गुनाह कबूल करता है।

    आपने चोरों की कई कहानियां सुना होगा। हिंदी की किताब में एक कहानी थी बाबा भारती की। जिसमें एक चोर उनसे धोखा कर उनका घोड़ा चुरा लेता है लेकिन बाबा भारती इस बात का बुरा नहीं मानते बल्कि चोर को एक सबक देते हैं कि वह बाहर किसी से भी न कहे कि उसने घोड़ा चुराया है नहीं तो लोगों का भरोसा अच्छाई से उठ जाएगा।

    उनके इस बात से चोर रात को आकर घोड़े को खुद ही खुटे से बांधकर चला जाता है। ऐसी ही कई कहानियां होंगी जिन्हें आपने सुना होगा। जिसमें चोरों को अपनी गलती का अहसास होता है और वह अपने आप को पुलिस के सामने समर्पित कर देते हैं। ठीक वैसे ही ट्विटर पर एक घटना सामने आई है।

    जहां एक चोर अपने दोस्तों के साथ मिलकर 2000 रुपए की चोरी करता है और वह पुलिस से इतना डर जाता है कि वह भागकर जंगल में एक गुफा में छुप जाता है। 14 साल तक वह उसी गुफा में रहता है फिर वह बाहर आकर पुलिस के सामने अपना गुनाह कबूल करता है।

    मात्र 2000 रुपए की चोरी की थी

    मामला चीन के हुबेई प्रांत की है। जहां पर लिउ मोउफू नाम का एक शख्स 2009 में अपने बहनोई और एक दोस्त के साथ मिलकर एक गैस स्टेशन में लूटपाट करते हैं। इस दौरान उन्होंने 156 युआन यानी लगभग 2000 रुपए चुराए थे। इसके अलावा उनहोंने दो मोबाइल फोन और एक एंटिक दिया भी चुराया था। इसके बाद उन्होंने उन पैसों से जमकर पार्टी की और एक रेस्टोरेंट में खाना खाया। उसी वक्त उन्होंने 60 युआन खर्च कर दिया।

    बाकी बचे हुए पैसों को तीन हिस्से में बांट दिया। इस तरह सबके हिस्से में 32 युआन यानी 375 रुपए आया। चोरी के बाद घटना की जानकारी पुलिस को लगी तो हंगामा मच गया और लिउ मोउफू के दोस्तों को गिरफ्तार कर लिया गया। अपने दोस्तों के गिरफ्तार होने के लियू मोउफ डर गया और उसे लगा कि पुलिस उसके दोस्तों के सहारे उसके घर तक भी पहुंच जाएगी इसलिए वह अपने घर से 10 किलोमिटर दूर जंगल में भाग गया और वहां पर एक चट्टान पर गुफा बनाकर रहने लगा।

    14 साल तक गुफा में छुपकर रहा

    लिउ मोउफू 14 साल तक उसी गुफा में छुपकर रहा और बाहर नहीं निकला। पुलिस वालों ने बताया कि लियु को जब भूख लगती थी तब वह बाहर निकलता था और जंगली जानवरों का शिकार कर उन्हें खा जाता था। वह वहां पर साधु की तरह रहता था और उस सुनसान जगह पर कोई नहीं जाता था इसलिए उसकी कोई जानकारी नहीं मिल पाती थी।

    जानवरों से बचने के लिए लिउ मोउफ ने कई आवांरा कुत्तों को पाल रखा था। जब कोई जंगली जानवर उसके गुफा के करीब आते थे तब कुत्ते उन पर भौंकने लगते। इससे लिउ मोउफ उठ जाता था और वह गुफा का दरवाजा बंद कर छुप जाता था। कभी-कभी रात को लियु मोउफ अपने गांव में आता था और वहां से सब्जी और मांस चोरी कर ले जाता था।

    पुलिस का सामने किया आत्मसमर्पण

    इसके बाद लिउ मोउफ के जीवन में काफी कुछ बदला। उसके पिता की मौत हो गई और उसके बेटे की शादी भी हो गई। परिवार से दूर रहकर उसे बहुत बुरा लग रहा था। थक हारकर वह गुफा से बाहर निकला और 12 फरवरी को उसने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस से उसने अपने घर जाने के लिए अर्जी लगाई और उसने कहा कि वह घर जाकर एक समान्य जीवन जीना चाहता है।

    उसने पुलिस वालों को वो गुफा भी दिखाई जिसमें वह 14 साल से छुपा हुआ था। उसने कहा कि उसे इस बात का बहुत अफसोस है। पुलिस ने भी रहमदिली दिखाते हुए उसको कम से कम सजा दिलाने का वादा किया है। लियु को कम से कम 3 साल तक और अधिकत्तम 10 साल की जेल हो सकती है।

  • महिला अफसर 12 हजार रुपये घूस लेते गिरफ्तार

    महिला अफसर 12 हजार रुपये घूस लेते गिरफ्तार

    जबलपुर । मध्यप्रदेश में एक घूसखोर महिला अफसर पकड़ायी है। महिला पटवारी एक किसान से 12 हजार रुपये घूस ले रही थी। उसी दौरान लोकायुक्त पुलिस ने छापेमारी कर जबलपुर की इस महिला पटवारी को रंगे हाथों पकड़ लिया। महिला ने चालाकी दिखाते हुए खुद रुपए नहीं लिए थे, लेकिन वह लोकायुक्त टीम से खुद को ज्यादा देर तक बचा पाने में नाकामयाब रही. पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है.

    महिला पटवारी ने किसान राजेंद्र श्रीपाल से तहसीलदार से नक्शा पास करवाने के लिए 15000 की रिश्वत की डिमांड की थी. पटवारी ममता मोटवानी ने आवेदक से कहा था कि नक्शा पास करवाने के लिए तहसीलदार को भी पैसे देने होंगे. इसके बाद आवेदक राजेंद्र श्रीपाल ने लोकायुक्त पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज कराई. इस लोकायुक्त पुलिस ने बातचीत रिकॉर्ड करने के लिए राजेंद्र श्रीपाल को दोबारा पटवारी के पास भेजा और उनके बीच 12000 रुपए में सौदा तय हुआ.

    जबलपुर जिले के बरेला उप तहसील में पदस्थ महिला पटवारी ममता मोटवानी को लोकायुक्त पुलिस ने गिरफ्तार किया है. महिला पटवारी ने एक किसान से खेत का नक्शा पास करवाने की एवज में 12 हजार रुपयों की रिश्वत मांगी थी. जानकारी के मुताबिक किसान राजेंद्र श्रीपाल का बरेला मेन रोड पर 1 एकड़ का खेत है, जो रिंग रोड के दायरे में आ रहा है. इस खेत का सीमांकन करवाने के लिए राजेंद्र श्रीपाल ने उप तहसील में आवेदन दिया था. इसका सीमांकन भी हो चुका है, नक्शा भी बन चुका है. लेकिन पटवारी ने तहसीलदार से नक्शा पास करवाने की एवज रिश्वत की मांग की थी.

  • प्रेम के चलते आधी उम्र के देवर के साथ की आत्महत्या

    प्रेम के चलते आधी उम्र के देवर के साथ की आत्महत्या

    राजस्थान के हनुमानगढ़ जिला में प्रेम प्रसंग के चलते रिश्ते में देवर-भाभी लगने वाले प्रेमी जोड़े ने आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि नई वारेका गांव के वार्ड नंबर 10 निवासी केसराराम उम्र 20 वर्ष व रिश्ते में भाभी सुनीता उम्र 38 वर्ष रात को किसी समय घर से निकल गए। और उसके बाद रंग महल रेलवे स्टेशन सूरतगढ़ फाटक के पास रात्रि करीब 1:30 बजे ट्रेन के आगे आकर आत्महत्या कर ली।

    हनुमानगढ़ जीआरपी थाना प्रभारी भगवान सिंह मीणा ने बताया कि रंग महल रेलवे स्टेशन अधीक्षक की सूचना मिलने पर हम मौके पर पहुंचे वे दोनों शवों को अपने कब्जे में लेते हुए राजकीय चिकित्सालय के मोर्चरी में रखवा कर परिजनों को सूचना दी और उसके बाद शव का पोस्टमार्टम करवा कर दोनों शव परिजनों को सौंप दिए।

    सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक रिश्ते में देवर भाभी लगने वाले दोनों मृतकों का आपस में लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। जिसके संबंध में दोनों के परिजनों ने एक दूसरे को अलग करने के लिए कई बार प्रयास किए। लेकिन वो नहीं माने और इसी प्रेम प्रसंग के चलते बताया जा रहा है कि रात के समय में वो मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपने गांव से यहां आए थे।

    यहां आने के बाद उन्होंने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। पोस्टमार्टम के दौरान रंग महल के सरपंच विजय सिंह जाखड़, पूर्व सरपंच भास्करण जालव सहित काफी संख्या में लोग व परिजन मौजूद रहे।

  • अपराधियों की अंधाधूंध फायरिंग में कोयला व्यवसायी को लगी गोली

    अपराधियों की अंधाधूंध फायरिंग में कोयला व्यवसायी को लगी गोली

    बोकारो थर्मल के जारंगडीह स्थित अपर बंगला और शिव मंदिर के पास शनिवार की देर रात अज्ञात बाइक सवारों ने अंधाधूंध फायरिंग की। इस फायरिंग से मची अफरा-तफरी में कोल व्यवसायी 45 वर्षीय शांतिपद गोराई को गोली लग गई। गोली उनके कमर के नीचे लगी। शांतिपद गोराई आरआर शॉप कॉलोनी के रहने वाले हैं। गोली लगने के बाद उन्हें आनन-फानन में इलाज के लिए डीवीसी अस्पताल ले जाया गया। जहां से उन्हें बेहतर इलाज के लिए रांची के किसी निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया। इस घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दिया। लगभग आधी रात पुलिस की ओर से अपराधियों की गिरफ्तारी की बात कहे जाने के बाद लोगों ने सड़क जाम हटाया।

    बोकारो थर्मल थाना के इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी शैलेश कुमार चौहान के नेतृत्व में पुलिस की टीम गोली चलाने वाले अपराधियों का सुराग लगाकर पकड़ने के अभियान में जुटी हुई है। इधर इस गोलीकांड की वजह से जारंगडीह सहित आसपास के क्षेत्रों में डर का माहौल हो गया। बाजार का समय होने के बाद भी कॉलोनी और आसपास के इलाके में सन्नाटा हो गया था।

  • बीडीओ दिलीप कुमार महतो पर भ्रष्ट्राचार का लगा आरोप, विभागीय कारवाई चलाने की राज्य सरकार ने दी अनुमति

    बीडीओ दिलीप कुमार महतो पर भ्रष्ट्राचार का लगा आरोप, विभागीय कारवाई चलाने की राज्य सरकार ने दी अनुमति

    रांची । झारखंड प्रशासनिक सेवा के अधिकारी तत्कालीन अंचल अधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी दुमका दिलीप कुमार महतो पर विभागीय कार्यवाही चलाने की राज्य सरकार ने अनुमति दी है. वे अभी गिरिडीह में बीडीओ के पद पर पदस्थापित हैं. उनके उपर अंचलाधिकारी के पद पर रहते हुए 2015-16 में भ्रष्टाचार में लिप्त होकर निजी फायदे के लिए रेलवे की अधिग्रहित भूमि को बिना अंचल निरीक्षक के अनुशंसा प्राप्त किए ही बिना कई अवैध कार्य करने का आरोप है।

    CO के पद पर रहते उनपर आरोप है कि

    बिना CI निरीक्षण के नामांतरण करने,

    स्थल निरीक्षण नहीं करने,

    नामांतरण स्वीकृत करने के पूर्व कार्यालय में रखे गये अभिलेखों,

    कागजातों का अवलोकन नहीं करने,

    नोटिस का तामिला नहीं कराने

    जैसे आरोप उपायुक्त दुमका ने लगाये थे और सरकार को कार्रवाई की अनुशंसा की गयी. जांच में प्रथम दृष्टया सारे आरोप प्रमाणित पाये गये जिसके बाद उनके उपर विभागीय कार्यवाही चलाने का निर्णय लिया गया. जांच संचालन पदाधिकारी रिटायर आईएएस अरविंद कुमार को बनाया गया है. वहीं, उपस्थापन पदाधिकारी अपर समाहर्ता दुमका को बनाया गया है.

    बीडीओ से 15 दिनों में अपना लिखित बचाव बयान समर्पित करने को कहा गया है. इस संबंध में कार्मिक विभाग ने अधिसूचना जारी कर दिया है.हाल के दिनों में राज्य सरकार द्वारा झारखंड प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के ऊपर विभागीय कारवाई चलाने का आदेश जारी किया गया है। जिस तरह से इन अधिकारियों पर आरोप लगातार लग रहे है वो अपने आप में चिंता का विषय है साथ ही सरकार इन आरोपी पदाधिकारी को बख्सने के मूड में नहीं है।

  • होली के दिन पदमा में झड़प मामले में 7 गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी

    होली के दिन पदमा में झड़प मामले में 7 गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी

    हजारीबाग। पदमा के लाटी में दो गुटों में विवाद के बाद हिंसक झड़प तथा पथराव मामलें में पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी में विक्की ओझा, ध्रुव ओझा, अनिल पाण्डेय उर्फ डोमा, शिवकुमार पाण्डेय, गौतम ओझा, पप्पू ओझा ओर बिगुन ओझा शामिल है। वहीं पुलिस घटना में प्रयुक्त कुल 6 मोटर साइकिल, तीन ट्रैक्टर ट्राली, एक ट्रैक्टर, पानी टैंकर, 3 चार पहिया वाहन, घटना में प्रयुक्त तलवार-फरसा और लाठी डंडा, विष्फोटक सामग्री एवं 3 देशी बम के साथ 2 देसी कट्टा जब्त किया है। मामले को लेकर पदमा ओपी में तीन अलग अलग प्राथमिकी पुलिस की ओर से दर्ज किया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि होली त्यौहार के शाम पदमा चौक पर विधि व्यवस्था में तैनात पुलिस पदाधिकारी द्वारा सूचना दिया गया है। कि पदमा में दो गुटों के बिच भयंकर झडप हो रहा है। जिसमें दोनों गुट एक दुसरे के उपर पथराव कर रहे है। इसमे कुछ लोगों को घायल होने कि सूचना प्राप्त हुआ। सूचना मिलते ही ओपी प्रभारी पदमा अतिरिक्त बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। लेकिन उपद्रवियों कि संख्या अधिक होने कि सूचना वरीय पदाधिकारीयों को दिया गया। सूचना मिलते ही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बरही नाजिर अख्तर, पुलिस निरीक्षक बरही अंचल जगलाल मुंडा रैफ के जवानों के साथ घटनास्थल पहुंचे। पुलिस पदाधिकारियों द्वारा स्थिति को नियंत्रित करने के उदेश्य से दोनों गुटों को समझाने का प्रयास किया गया। लेकिन दोनों पक्ष उग्र हो गए और दोनों ने मिल कर पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। पथराव में ओपी प्रभारी पदमा सहित 5 पुलिस कर्मी घायल हो गये तथा थाना का सरकारी वाहन सूमो विक्टा क्षतिग्रस्त हो गया। उपस्थित पुलिस बलों कि सहायता से स्थिति को नियंत्रित करते हुए उपद्रवियों के विरुद्ध सघन छापामारी अभीयान चलाया गया। छापामारी के क्रम में अभियुक्त प्रकाश ओझा और पवन ओझा के घर से भारी मात्रा में विष्फोटक सामग्री देशी बम बम बनाने के उपकरण सहित दो देशी कट्टा बरामद किया गया।

  • बालू के अवैध कारोबार के खिलाफ जांच अभियान तेज, 13 टैक्टर जब्त

    बालू के अवैध कारोबार के खिलाफ जांच अभियान तेज, 13 टैक्टर जब्त


    कोयल और शंख नदी घाट से बालू के अवैध उठाव कर रहे लोगों पर हुई कार्रवाई

    लोहरदगा। बालू के अवैध कारोबार के खिलाफ जिला प्रशासन की ओर से जांच अभियान तेज कर दिया गया है। बालू अवैध कारोबार को रोकने के लिए जिला प्रशासन ने कई टीमों का गठन कर जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में छापेमारी की। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में जिला प्रशासन, पुलिस और खनन वि•ााग की संयुक्त टीम के द्वारा की गई कार्रवाई में अवैध बालू लदे 13 ट्रैक्टर को जब्त किया गया है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कोयल और शंख नदी तट से प्रत्येक दिन ट्रैक्टरों के माध्यम से तस्करों द्वारा बालू का अवैध उठाव किया जा रहा है। इस सूचना के बाद उपायुक्त के निर्देश पर जिला प्रशासन की ओर से कई टीमों का गठन किया गया और अलग अलग क्षेत्रों में छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान कुड़ू थाना क्षेत्र के अलग-अलग बालू घाटों और सेन्हा थाना क्षेत्र के बालू घाटों पर छापेमारी की गयी। दोनों थाना क्षेत्रों से अवैध बालू लदे कुल 13 ट्रैक्टर को जब्त किया गया। छापेमारी अ•िायान में कुड़ू थाना प्रभारी विश्वजीत कुमार सिंह के नेतृत्व में छापेमारी में 8 टैक्टर को पकड़ा गया। वहीं सेन्हा थाना प्र•ाारी धनंजय पासवान ने अपने थाना क्षेत्र में बालू लदे 5 ट्रैक्टरों को पकड़ा। खनन विभाग द्वारा पकड़े गये ट्रैक्टरों से जब्त कागजात के आधार पर ट्रैक्टर के मालिकों सहित बालू तस्करों के खिलाफ थाना में केस दर्ज किया गया है। जिला प्रशासन की छापेमारी के बाद बालू के अवैध कारोबारियों और तस्करों के बीच हड़कप मच गया है। सभी अपने अपने ट्रैक्टर को छुपा दिये है।

  • खेत से संदिग्ध हालत में मिला टुल्लू का शव

    खेत से संदिग्ध हालत में मिला टुल्लू का शव

    लातेहार : जिला मुख्यालय के चंदनडीह मोहल्ला निवासी टुल्लू पांडेय का शव गुरुवार की रात घर से थोड़ी दूर स्थित खेत में संदिग्ध हालत में मिला। टुल्लू पांडेय के शरीर पर कई जगह चोट के निशान थे। लोगों का कहना है कि यह एक आपराधिक घटना है, उनकी ह्त्या हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शरू कर दी है।

  • पत्नी का क्रूर चेहरा, पति को घर में जलाया

    पत्नी का क्रूर चेहरा, पति को घर में जलाया

    जमशेदपुर के मानगो में हृदय विदारक घटना में दिखी पत्नी का क्रूर चेहरा

    पुलिस के पहुंचने पर दरवाजा में दौड़ाया करंट, मशक्कत के बाद महिला गिरफ्तार

    जमशेदपुर। उलीडीह थाना के ओल्ड सुभाष कॉलोनी लाइन नंबर-3सी निवासी एक महिला ने पति की हत्या कर दी। महिला घर में ही शव को जला दिया। बदबू आने पर पड़ोंसियों ने इसकी सूचना पुणे में रहने वाले महिला के बेटे को दी। बेटे ने पुलिस को बताया तब जाकर हत्या का राज खुला। महिला का नाम मीरा सिंह है, जबकि मृतक का नाम अमरनाथ सिंह है। गुरुवार देर रात उलीडीह और मानगो थाने की टीम महिला के घर पहुंची तो महिला ने बताया कि गेट पर करंट है। अंदर आए तो मारे जाओगे। स्थानीय लोगों के अनुसार, अमरनाथ रीयल एस्टेट का बिजनेस करते थे। उन्हें चार-पांच दिनों से देखा नहीं गया है। गुरुवार को कुछ लोगों ने उनके घर में एक शव की झलक देखी। शव को जलाने का भी प्रयास किया गया है। देर रात करीब पौने दो बजे पुलिस घर के बाहर खड़ी थी और महिला घर के ऊपर से घर का सामान व पत्थर फेंक रही थी। काफी संख्या में लोग भी मौजूद थे। आखिरकार रात दो बजे पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया।


    पत्नी की अतंरगी हरकतों से पुलिस को शक


    पुलिस अधिकारी अरुण मंडल ने बताया कि मृतक की पत्नी मीरा सिंह कुछ बता नही पा रही है। उस पर अपने पति की हत्या का भी आरोप लग रहा है। क्योंकि उसकी हरकतें ही इस दौरान कुछ ऐसी रही है। एक तो पति की मौत के बाद मीरा ने खुद को कमरा में बंद कर लिया है। पुलिस जब भी उससे पूछताछ का प्रयास करती है, तो वह विरोध पर उतारू हो जाती है।

    मीरा सिंह का सुबह से सास के साथ हो रहा था विवाद


    मीरा ने पति के शव को उसने जलाने के भी प्रयास किए। घर के दरवाजे पर बिजली करंट भी दौड़ा रखा है। देर रात तक पत्नी की इन्हीं हरकतों के कारण पुलिस परेशान रही। मीरा ने घर की छत पर जाकर भी शोर-शराबा किया। पुलिस ने उसे अपनी हिरासत में ले लिया है। बताया जा रहा है कि घटना वाले दिन सुबह से ही मीरा और उसकी सास के बीच विवाद चल रहा था और इसी विवाद में यह घटना हुई।

  • थाना परिसर में स्थित बैरक में मिली एएसआई की लाश

    थाना परिसर में स्थित बैरक में मिली एएसआई की लाश

    कोरबा। जिले के बांगो थाने में पदस्थ एएसआई नरेंद्र परिहार की लाश उनके कमरे में मिली है। जानकारी के मुताबिक नाइट शिफ्ट के बाद वह अपने कमरे में चले गए थे, जिसके बाद शुक्रवार सुबह खून से लथपथ उनका शव कमरे में मिला। सूचना तक तत्काल आला अधिकारी मौके पर पहुंचकर जांच में जुटे हैं।
    बताया जा रहा है कि हमलावरों ने पहले परिहार के कमरे का दरवाजा थोड़ा उसके बाद अंदर घुसकर उनकी हत्या कर भाग निकले। शरीर पर चोट के कई निशान पाए गए हैं, जिसके जांच के लिए फॉरेंसिक एक्सपर्ट और डॉग स्क्वॉयड को भी मौके पर बुलाया गया। पुलिस के मुताबिक प्रथम दृष्टया हत्या का मामला लग रहा है। इसकी जांच के लिए विशेष टीम को भी तैयार किया गया है।थाने से 10 कदम दूर नई बैरक बनी है । नरेंद्र सिंह उसी के एक कमरे में रहते थे। उनका परिवार एनटीपीसी जमनीपाली में निवास कर रहा था। उनकी पोस्टिंग बांगो में होने के कारण वह यहां से जमनीपाली आना-जाना करते थे। प्रारंभिक जांच में जो बातें सामने आई हैं उसके मुताबिक हत्यारों ने पहले दरवाजे को फरसा नुमा धारदार हथियारों से तोड़ा इसके बाद वे अंदर घुसे और सो रहे नरेंद्र सिंह पर ताबड़तोड़ वार किए। एक वार उनके हाथ पर किया फिर गले पर वार किया। सुबह पहुंची डॉग स्क्वायड की टीम ने जब डॉग को घटनास्थल से छोड़ा तो वह अंबिकापुर रोड पर कुछ दूर पर जाकर रुक गया। पुलिस इस मामले में नरेंद्र सिंह परिहार के हाल ही में जांच किए जा रहे मामलों की भी पड़ताल कर रही है। पुलिस का मानना है की हत्या दुश्मनी या फिर बदला लेने की नीयत से की गई है।

    हिरासत में लिए गए कुछ युवक
    पुलिस को संदेह है कि हत्या गुरुवार रात शराब पीने के दौरान हुए झगड़े के बाद हुई होगी। वहां आसपास कुछ युवकों के शराब पीने की बात भी सामने आ रही है। नरेंद्र सिंह परिहार किसी प्रकार का नशा नहीं करते थे। ऐसा माना जा रहा है कि उन्होंने युवकों को हुड़दंग करने से मना किया होगा इसके बाद ही या विवाद बढ़ा होगा। बाबा पारा इलाके के कुछ युवकों को संदेह के आधार पर हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।सबसे पहले थाना प्रभारी निरीक्षक नवीन कुमार देवांगन ने इस घटना की सूचना तत्काल अपने बड़े अफसरों को दी। खबर मिलते ही एसपी वर्मा सहित पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। बैरक को सील कर दिया गया है। मुख्य मार्ग पर पुलिस ने नाकाबंदी शुरू कर दी है।

    युवक की संदिग्ध अवस्था में मिली लाश
    जिला के सिविल लाइन थाना अंतर्गत ग्राम बेंदरकोना में एक लगभग 40 वर्षीय युवक की संदिग्ध अवस्था में लाश तालाब के समीप पर मिली। बताया जा रहा है कि बेंदरकोना निवासी राधाकृष्ण कल रात लगभग 9 बजे घर से दुकान जाना बता कर निकला था। शुक्रवार सुबह उसकी लाश तालाब के समीप पगडंडी पर देखकर गांव में सनसनी फैल गई । फिलहाल सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंचकर आगे की कार्रवाई कर रही है।

    विधायक और एसपी पहुंचे

    मामले की विवेचना के लिए पुलिस कप्तान उदय किरण भी थाना पहुंचे थे। उन्होंने घटना स्थल का बारीकी से मुआयना किया। इसके अलावा विधायक मोहित राम केरकेट्टा भी घटना स्थल पहुंचे थे।

  • आधी रात को आया फोन फिर बाइक से निकला और दुर्घटना में हुई मौत

    आधी रात को आया फोन फिर बाइक से निकला और दुर्घटना में हुई मौत


    शादी समारोह छोड़ कर निकला था प्रदीप, परिजनों ने जतायी हत्या की आशंका

    गिरिडीह। शादी समारोह को छोड़कर दोस्त से मिलने निकले 49 वर्षीय व्यक्ति की धनवार के बड़ा चौक के पास सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। दो बाइक की टक्कर में प्रदीप विश्वकर्मा की मौत हुई है। जबकि परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने दोनों बाइक जब्त कर ली है। दूसरी बाइक पर सवार दो युवकों से पुलिस पूछताछ कर रही है। पचरुखी पंचायत के मुखिया बैजयंती देवी के पति मितन विश्वकर्मा के भाई प्रदीप विश्वकर्मा गांव के ही अपने गोतिया प्यारी राणा की पोती की शादी कार्यक्रम में रात को मौजूद थे। इसी दौरान गुरूवार को लगभग 12 बजे रात उनके मोबाइल पर किसी का फोन आया। इसके बाद लगभग सवा बारह बजे वह अपनी होंडा बाइक (जे एच 02 ए 2666) से घर से निकले। इसी दौरान बड़ा चौक के पास विपरीत दिशा से आ रही बाइक (जे एच 11वाई 6984) से उनकी बाइक की सीधी टक्कर हो गई। लोग जख्मी हालत में उन्हें अस्पताल ले जाने लगे। तभी रास्ते में उनका दम टूट गया। मृतक दिल्ली में रहता था तथा शादी समारोह में भाग लेने के लिए वह अपने घर आया था। इधर मृतक के भाई मितन विश्वकर्मा ने बताया कि गांव में शादी समारोह को लेकर पार्टी चल रही थी। समारोह में आए लोगों को भोजन वह परोस रहा था। उसके मोबाइल पर किसी का फोन आया तो आधी रात को वह घर से निकला। लगभग दो बजे गांव के ही एक युवक ने उन्हें घटना की जानकारी दी। रेफरल अस्पताल गए तो वहां भाई मृत अवस्था में पड़ा था। कहा कि आशंका है कि भाई की मौत सड़क हादसे में नहीं बल्कि उसकी हत्या की गई है।

  • तेज रफ्तार इनोवा मौसीबाड़ी के एक बच्चे को धक्का मारा

    तेज रफ्तार इनोवा मौसीबाड़ी के एक बच्चे को धक्का मारा

    राँची। धुर्वा थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार इनोवा मौसीबाड़ी के एक बच्चे को धक्का मारा। कुछ दूर घसीटा। बच्चा गंभीर रूप से घायल। लोग आक्रोशित।

  • बेकसूर पिता बेटे और बेटे के दोस्त को चाकू से किया हमला तीनों की हालत गंभीर रिम्स भी ईलाज चल रहा

    बेकसूर पिता बेटे और बेटे के दोस्त को चाकू से किया हमला तीनों की हालत गंभीर रिम्स भी ईलाज चल रहा

    रांची अरगोड़ा स्टेशन में शनिवार देर रात जबरन पार्किंग में पैसा मांगने को लेकर तीन लोगों के ऊपर में चाकू से किया हमला हमले में पिता और बेटा बुरी तरीके से घायल हो गए बाद में पुलिस आकर तीनों घायल लोगों को रिम्स अस्पताल ले गए जहां उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।

    रांची के अरगोड़ा के रेलवे स्टेशन पर पार्किंग के बाहर लगीं गाड़ी से पार्किंग काट रहे फिरोज उर्फ भूसा अवैध पैसा मोहम्मद रजाक से मांग करने लगा। जिसका विरोध रजाक के द्वारा किया गया जिसके बाद मो. फिरोज गाली गलौज करते हुए मारपीट करने लगा, किसी तरह रजाक बचाव के लिए अपने घर की ओर अपने के लिए घर के तरफ भागा, जिनका पिछा कर फिरोज और उनके भाईयों अपने परिवार को बोला कर घर में घूस कर लाठी डंडा, लौहा के रड से मारने लगा पड़ौस के रहने वाला मो, जमील और उनके बेटे को देख कर उनके ऊपर भी मारपीट कर दिया जब इन्होंने पुलिस को सूचना देने की बात कहीं तो तेजधार चाकू से हमला कर दिया हमला, बता दे कि जमील और उनके बेटे को पूरे शरीर पर चाकू मार दिया, जमील के पीठ सर पर चाकू मारी गई वहीं उनके 22 वर्ष बेटे आसिफ अली के मुंह और छाती के ऊपर चाकू मारा वहीं आसिफ अली के दोस्त के पेट और कान पर चाकू मारा गया जिसके बाद रांची के रिम्स मे इलाज चल रही हैं, तीनों की स्थिति गंभीर बनी हुई है।
    पीड़ित परिवार ने कहा कि पुलिस के सामने चाकू मारी पुलिस देखते रही
    बता दे कि देर रात हुए चाकूबाजी में कई बार पुलिस को फोन किया समय पर नहीं आए जब आए तो मुखबिर बन देखते रहे, जिसके बाद अरगोड़ा थाना के प्रभारी मौके पर पहुंचे,पीड़ित परिवार वाले ने थाना प्रभारी से कहा कि अगर समय पर आप आ जाते तो ऐसी घटना नहीं घटती।


    मौके पर हटिया डीएसपी राजा कुमार मित्रा भी पहुंचा और जख्मी पीड़ित के इलाज के लिए रिम्स अस्पताल भेजा, जिसके बाद पीड़ित परिवार वाले का बयान दर्ज कर केस दर्ज किया गया, सात लोगों के ऊपर मुकदमा दर्ज किया गया और अन्य के ऊपर भी होगी करवाई, अरगोड़ा थाना प्रभारी ने दो आरोपी को पकड़ ली है, वहीं पांच लोग भागे हुए हैं जल्द पकड़ी जाएगी। इन लोगों के ऊपर होगी कार्रवाई, फिरोज उर्फ भूस, गितू अंसारी, लेले, छोटू कलीम, बारुद सलीम, गुड्डु बिहारी के ऊपर मुकदमा दर्ज, पुलिस ने बताया कि कई के ऊपर पहले से चल रहे थे केस इनलोगों के ऊपर होगी कार्रवाई।

  • ससुर से सबंध बनाने से किया इंकार तो पति ने पत्नी को  दिया तलाक

    ससुर से सबंध बनाने से किया इंकार तो पति ने पत्नी को दिया तलाक

    लखनऊ : उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले से तीन तलाक का हैरान कर देने वाला मामला प्रकाश में आया है। यहाँ एक महिला ने अपने बुजुर्ग ससुर नसरुद्दीन पर खुद के साथ गंदी हरकतें करने का इल्जाम लगाया है। महिला के पति दानिश पर भी अपने अब्बू की करतूत को नज़रअंदाज़ करने का आरोप है। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर के छानबीन शुरू कर दी है। बुधवार (1 मार्च 2023) को दर्ज इस FIR में कुल 6 लोगों को नामजद किया गया हैं।

    रिपोर्ट के अनुसार, मामला सिविल लाइंस थानाक्षेत्र के अंतर्गत आने वाले जमालपुर इलाके का है। यहाँ एक महिला ने पुलिस में अपने शौहर, ससुर के साथ सास और ननदों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। शिकायत में पीड़िता ने बताया है कि उनका निकाह 17 अगस्त 2020 को दानिश से हुआ था। इस निकाह में पीड़िता के अब्बा ने करीब 15 लाख रुपए खर्च किए गए। ससुराल पहुँचने के बाद महिला के ससुर नसरुद्दीन उस पर गंदी नज़र रखने लगे। जब वह नसरुद्दीन की करतूत का विरोध करती, तो उसे मारा पीटा जाता। शिकायत में आगे बताया गया है कि ससुर की शिकायत पति दानिश से करने का भी कोई मतलब नहीं निकला। उल्टे पति दानिश भी अपनी बीवी पर अपने अब्बू के साथ गंदा काम करने का दबाव डालने लगा।

  • ‘स्पूतनिक वी’ तैयार करने वाले वैज्ञानिक की गला दबाकर हत्या

    ‘स्पूतनिक वी’ तैयार करने वाले वैज्ञानिक की गला दबाकर हत्या

    मॉस्को। रूस का कोविड-19 रोधी टीका ‘स्पूतनिक वी’ तैयार करने वाले वैज्ञानिकों में से एक आंद्रे बोतिकोव की उनके आवास पर बेल्ट से गला दबाकर हत्या कर दी गई।

    पुलिस ने हत्या के संबंध में एक संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

  • रांची : अरगोड़ा स्टेशन में पार्किंग को लेकर दो गुटों में मारपीट, जांच में जुटी पुलिस

    रांची : अरगोड़ा स्टेशन में पार्किंग को लेकर दो गुटों में मारपीट, जांच में जुटी पुलिस

    रांची: रांची के अरगोड़ा स्टेशन में शनिवार देर रात पार्किंग विवाद को लेकर दो गुटों में मारपीट हो गई। जिसमें दोनों ओर से लाठी, डंडे और चाकू भी चली। इस मारपीट में दोनों ओर से कई लोग जख्मी हुए हैं। बताया जा रहा है कि कुर्बान नामक युवक का कान कट गया है। मारपीट की सूचना मिलने के बाद अरगोड़ा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। हालांकि इससे पहले मारपीट करने वाले वहां से भाग निकले। स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि डोरंडा से कुछ लोग अरगोड़ा स्टेशन आए थे। वहां पार्किंग में गाड़ी खड़े करने को लेकर फिरोज उर्फ बुश नामक व्यक्ति से विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों ओर से हाथापाई शुरू हो गई। कुछ देर में विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ओर से लाठी डंडे चलने लगे। इस बीच एक युवक को चाकू से हमला कर दिया। इसमें युवक के कान में चोट लगी। इधर, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।