श्रेणी: Crime

  • Dhanbad: भुरकुंडाबाड़ी में 12 नामजद, 200 अज्ञात पर मुकदमा; गांव में धारा 144 लागू

    Dhanbad: भुरकुंडाबाड़ी में 12 नामजद, 200 अज्ञात पर मुकदमा; गांव में धारा 144 लागू

    निरसा/कालूबथान। निरसा के भुरकुंडाबाड़ी गांव में गुरुवार को रामनवमी के दिन गोकशी के बाद जमकर बवाल हुआ था। गांव में हर चौक-चौराहे पर शुक्रवार को पुलिस मुस्तैद दिखी। यहां धारा 144 लागू है। सुबह व शाम में पुलिस ने फ्लैग मार्च भी किया।

    पुलिस ने माइक से लोगों से घरों में रहने और भीड़ न लगाने की अपील भी की। गांव के मध्य विद्यालय में पुलिस कैंप बना है। एसडीपीओ पीतांबर सिंह खेरवार, निरसा सर्किल इंस्पेक्टर नयनसुख डाडेल, थानेदार दिलीप कुमार यादव गांव में ही कैंप कर रहे हैं। फिलहाल, गांव में शांति है।

    गोकशी के बाद बवाल करते हुए पुलिस पर हमला करनेवालों पर भी केस दर्ज किया गया है। सीओ नितिन शिवम गुप्ता की शिकायत पर निरसा थाने में 12 को नामजद किया गया है और 200 अज्ञात पर प्राथमिकी हुई है। सरकारी कार्य में बाधा, सरकारी संपत्ति की तोड़फोड़ समेत कई गैर जमानती धाराओं में केस हुआ है।

    गोकशी का मुख्य आरोपी मसरुद्दीन अंसारी, जाकिर अंसारी, छोटू अंसारी फरार हैं। आरोपियों के परिजन भी घर में नहीं हैं। भुरकुंडाबाड़ी में घटना को तूल देनेवालों की भी पुलिस तलाश कर रही है।

    निरसा थाना प्रभारी दिलीप कुमार यादव ने बताया कि कुछ स्थानीय लोगों ने फेसबुक, यूट्यूब आदि पर गलत ढंग से लाइव वीडियो चला दिया। भावनाएं भड़काने वाली सूचनाएं डालीं। वैसे वीडियो की टेक्निकल सेल से जांच कराएंगे। जो दोषी होगा, उस पर प्राथमिकी होगी।

    बता दें कि भुरकुंडाबाड़ी के मसरुद्दीन के घर में गुरुवार को गोकशी की गई थी। आक्रोशित ग्रामीणों ने उसके पुत्र शहाबुद्दीन को पीटकर पुलिस के हवाले कर दिया था। मसरुद्दीन, जाकिर और हैदर के घर में तोड़फोड़ की थी। पुलिस ने लाठीचार्ज किया तो ग्रामीणों ने भी पथराव किया। उन्होंने पुलिस के तीन वाहनों को पलट दिया था।

    निरसा एसडीपीओ पीतांबर सिंह खेरवार ने बताया कि भुरकुंडाबाड़ी में स्थिति सामान्य है। पुलिस गांव में कैंप कर रही है। इस मामले में जो भी दोषी हैं उन पर कार्रवाई होगी।

  • बिहार में रामनवमी पर फायरिंग और पत्थरबाजी में पुलिस समेत दर्जनों लोग घायल; 40 से अधिक गिरफ्तार

    बिहार में रामनवमी पर फायरिंग और पत्थरबाजी में पुलिस समेत दर्जनों लोग घायल; 40 से अधिक गिरफ्तार

    पटना । बिहार के कई जिलों में शुक्रवार को रामनवमी जुलूस के दौरान हिंसा भड़क उठी। तनावपूर्ण माहौल के बीच भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। नालंदा और रोहतास में सबसे अधिक बवाल हुआ। दोनों जगहों पर दो-दो प्राथमिकी दर्ज कर असामाजिक तत्वों को चिन्हित करते हुए क्रमशः 27 और 18 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिसकर्मी, महिला समेत दर्जनों लोग घायल हुए हैं। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रशान ने धारा-144 लगा दी है। वरीय पदाधिकारी घटना स्थल पर कैम्प कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर निगरानी रखी जा रही है।

    नालंदा में रामनवमी के दूसरे दिन शुक्रवार को माहौल तब खराब हुआ, जब बजरंग दल और विश्व हिन्दू परिषद द्वारा आयोजित शोभायात्रा पर कुछ असामाजिक तत्वों ने पथराव कर दिया। इसके बाद कई राउंड फायरिंग हुई। इसमें सात लोग गोली लगने से घायल हो गए। 

    एक यात्री बस सहित दर्जन भर छोटे-बड़े वाहन के अलावा तकरीबन आधा दर्जन दुकानों में उपद्रवियों ने आग लगा दी और जमकर तोड़फोड़ की। घटना की गंभीरता को देखते हुए पूरे इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। धारा-144 लगा दी गई है। एसपी अशोक मिश्रा ने बताया कि पुलिस अलर्ट पर है।

    वहीं, रोहतास जिले के सासाराम नगर थाना के नवरतन बाजार, गोला रोड समेत कुछ अन्य मोहल्लों में शुक्रवार को दो पक्षों के बीच झड़प होने के बाद जमकर पथराव हुआ, जिसमें दो पुलिसकर्मी बुरी तरह जख्मी हो गए। आधा दर्जन से ज्यादा वाहन क्षतिग्रस्त हुए हैं। यहां भी निषेधाज्ञा लागू है। एसडीपीओ संतोष कुमार राय ने बताया कि मामले में फिलहाल 18 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

    वायरल वीडियो के आधार पर अन्य की गिरफ्तारी के लिए भी छापेमारी जारी है। देर रात कुछ समय के लिए माहौल अशांत होने के बाद स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया है। वर्तमान में स्थिति सामान्य है। तीन जिले की पुलिस हालात पर नजर बनाए हुए है। कैमूर, औरंगाबाद और भोजपुर जिले की पुलिस समेत एसएसबी की कंपनी को प्रभावित इलाके में तैनात हैं।

    वहीं, गया में तीन अलग-अलग थाना क्षेत्र में बवाल की खबर सामने आई। पहली घटना बेलागंज प्रखंड के चाकंद थाना क्षेत्र के डब्बू गांव में हुई। यहां रामनवमी शोभायात्रा के दौरान दो पक्षों में झड़प हुई। पुलिस पर भी पथराव किया गया, जिसमें दो जवान चोटिल हुए हैं। 

    बेलागंज के ही भेड़िया गांव में रामनवमी जुलूस के दौरान दो पक्षों के झड़प के बाद पुलिस ने दो महिला सहित कुल छह नामजद लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। मौके से उपद्रव में शामिल रौशन खातून पति जुमानी, आरजू खातून पति अरबाज, मो जमनउद्दीन, शिवरतन प्रसाद, प्रदीप कुमार, राकेश कुमार सभी ग्राम भेड़िया को मौके से गिरफ्तार किया गया। 

    तीसरी घटना जिले के बाराचट्टी थाना क्षेत्र के भदेया बाजार में मुसेहना गांव की है। शुक्रवार को दोपहर बाद जुलूस लेकर जा रहे लोगों को एक पक्ष के लोगों द्वारा रोका गया, जिसपर हंगामा शुरू हो गया। दोनों पक्ष की ओर से मारपीट की गई। इसमें कई लोग घायल हुए हैं। 

    भागलपुर जिले के नवगछिया के खरीक में मूर्ति विसर्जन के बाद दो समुदायों के बीच झड़प हुई। इसमें एक महिला के घायल होने की खबर है। नवगछिया एसडीपीओ ने बताया कि स्थिति अब नियंत्रण में है। शांति कायम की जा रही है। 

    औरंगाबाद के रफीगंज में लोहरगली मोड़ के पास रामनवमी जुलूस के दौरान मारपीट में राहुल कुमार और आयुष कुमार घायल हो गए। मेन रोड निवासी घायल राहुल कुमार ने प्राथमिकी कराई, जिसमें बस स्टैंड निवासी सुमित कुमार, अमित कुमार, थाना गली निवासी राजन कुमार, राहुल कुमार को नामजद आरोपित बनाया है। बताया गया कि जुलूस के लिए निशुल्क पानी का शिविर लगाए थे। इसी दौरान राहुल टेबल पर चढ़ गया। मना करने पर गाली देते हुए तलवार चलाने लगा, जिससे दो युवक घायल हो गए। 

  • घर से काम की तलाश में निकले दो युवकों का शव पटरी पर मिला

    घर से काम की तलाश में निकले दो युवकों का शव पटरी पर मिला


    एक बिहार तो दूसरा जसीडीह का था, दो अन्य साथियों की तलाश जारी

    देवघर। जसीडीह पुलिस ने सरासनी गांव में डढ़वा रेलवे पुल के नीचे रेलवे लाइन पर दो युवकों का शव बरामद किया। पुलिस का मानना है कि सं•ावत: दोनों युवक पुल पार कर रहे थे, तभी किसी ट्रेन की चपेट में आ गए। बताया गया कि अपने-अपने घर से चार युवक काम की तलाश में बाहर जा रहे थे। जिनमें से एक शव जसीडीह-झाझा रेल ट्रैक पर डाउन लाइन के बीच पोल संख्या 425/34 के पास मिला। दूसरा शव अप लाइन पर पुल के नीचे मिला। स्थानीय लोगों ने बताया कि जसीडीह रेल थाने की पुलिस को सूचना दी गई थी कि डढ़वा रेलवे पुल के नीचे दो अज्ञात युवकों के शव पड़े हैं। आरपीएफ ने मौके पर जाकर जांच के बाद जसीडीह थाने को सूचित किया। जसीडीह थाना प्रभारी जिशान अख्तर, एसआइ अमित कुमार मौके पर गए। पुलिस ने मरने वाले एक युवक की जेब से एक कागज बरामद किया। इस पर एक मोबाइल नंबर लिखा मिला। मोबाइल नंबर पर संपर्क किया गया तो पता चला कि शव बिहार के जमुई जिले के झाझा थाना क्षेत्र के ताराकुरा गांव के 25 साल के रिंकू खैरा का है। दूसरा शव इसी जिले के सिमुलतल्ला थाना क्षेत्र के बाराटांड़ निवासी टिंकू कुमार का है। रिंकू के पिता रामेश्वर ने बताया कि पांच साल पहले उसके बेटे की शादी बाराटांड़ गांव की पार्वती देवी से हुई थी। रिंकू शादी के बाद से ससुराल में रहकर मजदूरी कर जीवन यापन करता था। उन्होंने बताया कि तीन दिन पहले बाराटांड़ के तीन युवकों के साथ निकला था। उसने बताया कि वे लोग बाहर काम करने जा रहा है। दो के शव मिल गए हैं। दो अन्य कहां हैं, उनका पुलिस पता करे। उनका मोबाइल बंद है। पुलिस अब उन दोनों युवकों के बारे में पता कर रही है। उनके सामने आने पर स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी।

  • ओरमांझी के इरबा में दो दोस्तों ने अपने ही साथी को पीट-पीट कर मार डाला

    ओरमांझी के इरबा में दो दोस्तों ने अपने ही साथी को पीट-पीट कर मार डाला


    हत्यारों ने घटना को अंजाम देकर किया मामले को छुपाने की कोशिश


    ओरमांझी । ओरमांझी थाना क्षेत्र के इरबा पंचायत के हैदर नगर में मंगलवार देर रात आफताब आजम के खटाल में दो लोगों ने वहां काम करनेवाले अपने दोस्त को पीट-पीटकर जान ले ली। हत्या करने के बाद दोनों दोस्तों ने रात में शव को साथ मे रखा और किसी को घटना की जानकारी नहीं दी। बुधवार की सुबह आसपास के लोगो को हत्या की भनक लग गई, लेकिन खटाल का गेट बंद कर दिया गया था जिसके वजह से कोई अंदर नहीं जा पा रहा था। बुधवार सुबह पुलिस टीम औश्र हुटुप टीओपी पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की तफ्तीश में जुट गई। घटना के संबंध में पुलिस प्रशासन और खटाल संचालक के लोग मामले की जानकारी देने से इन्कार कर रहे हैं। वही स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की रात लगभग 10 बजे खटाल में काम करने वाले तीन लोग बिक्की यादव ,सरवन यादव और मोहन यादव के बीच किसी बात को लेकर नोकझोंक हुई। जिसमें विक्की यादव और सरवन यादव ने मोहन यादव (35) को जमकर पिटाई कर दी जिससे उसकी मौत हो गई। मोहन यादव रांची के खिजूर टोला का रहने वाला है वह खटाल से दूध घर-घर पहुंचाया करता था। वहीं, विक्की खटाल में इंचार्ज है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये रिम्स भेज दिया। वही दोनों हत्यारों ने पुलिस के समक्ष सरेंडर कर दिया है। खटाल का संचालक आफताब आलम रांची के हिनपीड़ी का रहने वाला है।

  • फिल्मी अंदाज में वकील के घर में चोरी, फिर अगलगी

    फिल्मी अंदाज में वकील के घर में चोरी, फिर अगलगी

    Ranchi : रांची सिविल कोर्ट के अधिवक्ता नितिन भेंगरा के घर में फिल्मी अंदाज में चोरी हुई है. क्योंकि पहले वकील के घर में  अज्ञात चोर घुसे और मनचाहा सामान चोरी कर लिया. फिर घर में रखे दस्तावेज और सामान में आग लगाकर चंपत हो गए. अगलगी की घटना में नुकसान ज्यादा हुआ है और कई महत्वपूर्ण दस्तावेज भी जलकर खाक हो गए हैं. इस घटना के बाद पीड़ित अधिवक्ता नितिन भेंगरा ने सदर थाना में लिखित आवेदन दिया है. वकील की शिकायत के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. सदर थाना में दर्ज करवाई गई प्राथमिकी में कहा गया है कि इस घटना के बाद वकील और उनका परिवार खुद को भयभीत महसूस कर रहे हैं. वकील के घर को आग लगाए जाने की घटना सामने आने के बाद रांची सिविल कोर्ट के अधिवक्ता आक्रोशित दिख रहे हैं. हालांकि जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि वकील के घर में आग लगाई गई या इस घटना के पीछे कोई और वजह है.

  • सनकी आशिक ने एक तरफा प्‍यार में करा दी लड़की की हत्‍या

    सनकी आशिक ने एक तरफा प्‍यार में करा दी लड़की की हत्‍या

    कोडरमा। कोडरमा के डोमचांच थाना क्षेत्र में एक सिरफिरे आशिक ने एकतरफा प्यार में अपने दोस्तों को सुपारी देकर 21 वर्षीय छात्रा सोनी कुमारी की हत्या करा दी। इस हत्याकांड को अंजाम देने के लिए उसने शारीरिक रूप से दिव्यांग दीपक साव (पिता नारायण साव) ने अपने दोस्तों को एक लाख रुपये की सुपारी दी थी। 21 मार्च से लापता सोनी कुमारी का शव एक दिन पहले ही बोरे में बंद हालत में एक बंद पड़े पत्थर खदान से बरामद किया गया था। जांच में हत्या की बात सामने आने के बाद पुलिस ने सोमवार को हत्या के मुख्य आरोपित दीपक साव और उसके एक सहयोगी रोहित मेहता को डोमचांच से गिरफ्तार कर लिया।

    वहीं, एक अन्य आरोपित भरत उर्फ कारू की गिरफ्तारी मुंबई से की गई है। पुलिस आरोपितों से पूछताछ कर रही है। गिरफ्तार आरोपितों के पास से पुलिस ने युवती के अपहरण और हत्या में इस्तेमाल किया गया टाटा सुमो वाहन जब्त किया है। साथ ही उनके पास से सुपारी के 34500 रुपये भी बरामद किए गए।

    इस संबंध में डोमचांच थाना परिसर में आयोजित प्रेस वार्ता में कोडरमा के एएसपी प्रवीण पुष्कर ने बताया कि एकतरफा प्यार में इस घटना को अंजाम दिया गया है। सिरफिरे आशिक और युवती के बीच गुरु और शिष्या का संबंध था। वह छात्रा को ट्यूशन पढ़ाता था। इसी संबंध का हवाला देकर उसने युवती को ग्राम बीरजामु के पास सुनसान जगह पर बुलाया और दोस्तों के साथ मिलकर हत्या कर दी। छात्रा के चाचा राजू साव ने बताया कि उनके घर की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है।

    सोनी और दीपक एक-दूसरे को लंबे समय से जानते थे। दीपक सोनाली से एक तरफा प्‍यार करता था, जबकि सोनी की तरफ से ऐसा कुछ नहीं था। दीपक ने सोनाली से यह भी कहा था कि वह उससे शादी करना चाहता है, लेकिन सोनाली इससे मुकर गई। सोनी का ऐसा करना उसे रास नहीं आया और उसने दोस्‍तों के साथ उसे मारने का प्‍लान बनाया।

    21 मार्च सुबह साढ़े ग्‍यारह बजे के करीब वह सोनी को लोन देने के बहाने बरही ले जान की योजना बनाई, लेकिन बीच रास्‍ते नीरू पहाड़ी के पास खदान की तरफ ले गए और मोबाइल चार्जिंग केबल से गला घोंटकर उसकी हत्‍या कर दी। फिर शव को बोरे में भरकर खदान में फें‍क दिया।    

  • शादी के मंडप से गर्लफ्रेंड को अगवा कर मांग में जबरन भरा सिंदूर

    शादी के मंडप से गर्लफ्रेंड को अगवा कर मांग में जबरन भरा सिंदूर

    निरसा। विवाहित महिला को ब्लैकमेल कर पहले उसका अपहरण किया। बाद में बंगाल के हावड़ा के एक होटल में उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया। मामले ने तूल पकड़ा तो आरोपित विवाहित को लेकर सोमवार को निरसा थाना पहुंच गया। मामला निरसा के एक गांव का है। विवाहिता ने गांव के ही आजाद रविदास पर अपहरण कर जबरन शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपित को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

    इस संबंध में विवाहित ने बताया कि दो माह पूर्व उसकी शादी पुटकी थाना क्षेत्र में हुई थी। 19 मार्च को उसके भतीजे का जन्मदिन था। वह मायके आई थी। आजाद रविदास ने उसे धमकाते हुए 24 मार्च को गांव के सरकारी स्कूल के सामने बुलाया। उसने धमकी दी कि नहीं आने पर मोबाइल चैटिंग को उसके पति को भेज देगा। पहले भी मोबाइल चैटिंग को लेकर वह ब्लैकमेल कर रहा था। मजबूरन 24 मार्च को सरकारी स्कूल के सामने गई तो आजाद मुंह व नाक पर रुमाल रखकर बेहोश कर दिया।

    होश आया तो बंगाल के हावड़ा के एक होटल में थी। इस बीच आजाद ने बगैर उसकी सहमति से ही कई बार शारीरिक संबंध बनाया। इसी दौरान आजाद के स्वजन ने उसे मोबाइल पर काॅल कर बताया कि पीड़िता के स्वजन ने अपहरण की सूचना निरसा थाने की पुलिस को दी है। विवाहिता ने बताया कि आजाद ने मेरी मांग में सिंदूर डालकर फोटो इंटरनेट मीडिया पर वायरल कर दिया। मेरा मोबाइल भी तोड़ भी दिया।

    पीड़िता ने आरोप लगाया कि आजाद रविदास एक साइबर अपराधी है। उसके खिलाफ कई मामले कई थाने में दर्ज है। आजाद ने उसके जीवन को बर्बाद कर दिया। वहीं आरोपित आजाद रविदास का कहना है कि महिला व उसके बीच आठ वर्षों से प्रेम था। दो माह पूर्व महिला के स्वजन ने जबरन उसकी शादी करवा दी थी। शादी के बाद भी वह लगातार उसके संपर्क में रही। महिला के कहने पर ही वह उसे कोलकाता ले गया था। उसके स्वजन ने आरोप लगाया तो महिला के साथ निरसा थाने में आत्मसमर्पण कर दिया। अपहरण जैसा कोई मामला नहीं है।

  • किराए के मकान में चल रहा था नशा कारोबार, 70 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ मां और बेटी गिरफ्तार

    किराए के मकान में चल रहा था नशा कारोबार, 70 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ मां और बेटी गिरफ्तार

    Ranchi : रांची पुलिस ने नशा कारोबार का खुलासा किया है. एसएसपी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पंडरा ओपी की पुलिस ने सोमवार को कार्रवाई करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया है. पंडरा ओपी क्षेत्र के बजरा से 70 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ पुलिस ने मां और बेटी को गिरफ्तार किया है. ये दोनों किराए के मकान में रहती थी. वहीं से दोनों नशे का कारोबार चलाती थी. बरामद किए गए ब्राउन शुगर की बाजार में कीमत पांच लाख रुपया है. पुलिस फिलहाल दोनों से पूछताछ कर रही है. यह जानने की कोशिश कर रही है उनके साथ और कितने लोग इस धंधे में हैं |

  • अवैध संबंध को लेकर हुए विवाद में हुई थी सीसीएल कर्मी हत्या, तीन रिफ्तार

    अवैध संबंध को लेकर हुए विवाद में हुई थी सीसीएल कर्मी हत्या, तीन रिफ्तार

    चतरा। आम्रपाली कोल परियोजना क्षेत्र में कार्यरत सीसीएल कर्मी संजय यादव की हत्या अवैध संबंध के कारण हुई थी। एसपी राकेश रंजन के निर्देश पर गठित पुलिस की टीम ने तकनीकी साक्ष्य की सहायता से कांड का खुलासा किया। यह पता चला कि इस घटना का मुख्य कारण मृतक संजय कुमार का एक महिला के साथ अवैध संबंध और होन्हे गांव के कुछ व्यक्तियों के साथ पूर्व का विवाद का होना पाया गया। इसी वजह से साजिश के तहत महिला के सहयोग से इस घटना को अंजाम दिया गया है। मामले में पुलिस ने इस हत्याकांड में शामिल प्रदीप गंझू, रोहन यादव और एक महिला को गिरफ्तार किया है। इस कांड में अबतक के अनुसंधान में महिला सहित कुल 8-10 आरोपियों की संलिप्तता प्रकाश में आयी है। सभीआरोपी ग्राम होन्हे और उसके आसपास के रहने वाले हैं और सभी का सत्यापन किया जा चुका है। अबतक इस कांड में महिला सहित कुल 3 आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है।

  • भोजपुरी सिंगर समर सिंह और बड़े भाई पर लगा आकांक्षा दुबे के हत्या का आरोप

    भोजपुरी सिंगर समर सिंह और बड़े भाई पर लगा आकांक्षा दुबे के हत्या का आरोप

    वाराणसी। भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे के आत्महत्या के मामले में कई कड़ियां जुड़ती चली जा रही है। रविवार को वाराणसी के सारनाथ स्थित होटल के कमरे में अभिनेत्री आकांक्षा दुबे का शव फांसी के फंदे से लटका हुआ मिला था। इस मामले की पुलिस तहकीकात कर रही है की आकांक्षा दुबे ने आत्महत्या किया या उसकी हत्या हुई है।

    आकांक्षा दुबे की मां मधु दुबे की तहरीर पर सारनाथ थाने में मुकदमा अपराध संख्या 131/23 धारा 306 के तहत समर सिंह व उनके भाई संजय सिंह के खिलाफ दर्ज हुआ है।

    इसी बीच सोमवार को मुंबई से वाराणसी आकांक्षा दुबे का शव लेने पहुंचे परिजनों ने बॉयफ्रेंड भोजपुरी सिंगर समर सिंह और उसके बड़े भाई पर गंभीर आरोप लगाया है। अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की मां मधु दुबे का आरोप है कि 21 मार्च को हुए विवाद के बाद उसे कई बार मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया। मधु दुबे का आरोप है कि समर सिंह का बड़ा भाई संजय सिंह ने कुछ दिन पहले आकांक्षा दुबे की हत्या कराने की धमकी दी थी।

    मधु दुबे का आरोप है कि समर सिंह के बड़े भाई ने 21 तारीख को यह धमकी आकांक्षा दुबे को दी थी और 25 तारीख को उसका शव होटल के कमरे में मिला। समर सिंह पर आरोप लगाते हुए आकांक्षा दुबे की मां मधु दुबे ने कहा कि समर सिंह चाहता था कि आकांक्षा दुबे सिर्फ उसके साथ ही काम करें और किसी के साथ नहीं। जब वह किसी और के साथ काम करने के लिए जाती थी तो उसे मानसिक रूप से टॉर्चर समर सिंह करता था।

    मधु दुबे का आरोप है कि जब वह दूसरे के साथ काम करने लगी तो समर सिंह उसका पहले का पैसा भी नहीं दिया। जब समर सिंह आकांक्षा दुबे को टॉर्चर करता, मारता – पीटता तब उससे मैंने भी पूछा था कि क्यों ऐसा कर रहा है। भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की मां मधु दुबे का कहना है कि उन्होंने वाराणसी के सारनाथ में संजय सिंह और समर सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है।

    उनका आरोप है कि इन दोनों ने मिलकर उनकी बेटी आकांक्षा दुबे की हत्या की है और अब उन्हें इंसाफ चाहिए। मधु दुबे का यह भी कहना है कि जिस अवस्था में आकांक्षा दुबे का शव मिला है उसे देखकर कोई भी कह सकता है कि वह आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या है। जो तस्वीरें सामने आई है, उसमें साफ तौर पर देखा जा रहा है कि आकांक्षा दुबे बैठी हुई है और कोई बैठकर कैसे फांसी लगा सकता।

    कोई इंसान पार्टी से इंजॉय कर कर आता है, तो बिना कुछ किए आत्महत्या नहीं करता। अभिनेत्री आकांक्षा दुबे के परिजन सिंगर समर सिंह और उसके बड़े भाई संजय सिंह पर आरोप लगाते हुए रो पड़े।

  • मां जन्म देते ही अपने बच्चे को 4.5 लाख में बेचा, पुलिस ने नवजात को बचाया

    मां जन्म देते ही अपने बच्चे को 4.5 लाख में बेचा, पुलिस ने नवजात को बचाया

    चतरा | दरअसल झारखंड के चतरा जिले में एक बच्चे को जन्म के तुरंत बाद उसकी मां ने कथित तौर पर उसे बेच दिया. पुलिस ने ये जानकारी दी है. उन्होंने बताया कि मामले में नवजात की मां आशा देवी समेत 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. घटना की जानकारी चतरा के उपायुक्त अबू इमरान को मिली. अनुमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) अविनाश कुमार ने बताया कि जानकारी मिलते ही तत्काल पुलिस हरकत में आई और 24 घंटे के भीतर नवजात को बोकारो जिले से छुड़ा लिया

    यहां एक संवाददाता सम्मेलन को ससंबोधित करते हुए कुमार ने कहा कि पुलिस ने आशा देवी के पास से एक लाख रुपये जब्त किए हैं. उसकी गिरफ्तारी से पुलिस को एक ‘सहिया दीदी’ का पता चला, जिसकी पहचान डिंपल देवी के रूप में हुई. अधिकारी ने कहा कि डिंपल देवी द्वारा मुहैया कराए गए सुराग के आधार पर पुलिस ने अन्य आरोपियों को पकड़ा और बच्चे को बोकारो से छुड़ाया.

  • भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे का वाराणसी के होटल में मिला शव

    भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे का वाराणसी के होटल में मिला शव

    भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे ने रविवार को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में सुसाइड कर लिया। उनकी उम्र 25 साल थी। वाराणसी के एक होटल में उनका शव मिला है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

    अभिनेत्री आकांक्षा दुबे मूल रूप से भदोही के चौरी थाना क्षेत्र के परसीपुर की निवासी थी। आकांक्षा दुबे भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में अपनी बोल्ड और हॉट डांस के लिए फेमस थीं। आकांक्षा दुबे भोजपुरी की मशहूर फिल्म अभिनेत्री थीं और मॉडलिंग में भी उन्होंने अपने कैरियर को ऊंचाई दी। फिलहाल एक फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में आकांक्षा दुबे वाराणसी आई थी।

    वाराणसी के सारनाथ स्थित होटल सोमेंद्र में बाकी फिल्म यूनिट के साथ वह भी रुकी हुई थी। रविवार सुबह जब काफी देर बाद भी वह कमरे से बाहर नहीं निकली और होटल स्टाफ को भी शक हुआ, इसके बाद फिल्म यूनिट से जुड़े हुए लोगों को इसकी जानकारी दी गई। यूनिट के लोगों और होटल के स्टाफ ने जब दरवाजा खोला तो सामने आकांक्षा दुबे फांसी के फंदे पर लटकी हुई मिली।

  • ट्रांसपोर्टर की हत्या की योजना बना रहे टीपीसी उग्रवादी से पुलिस के बीच मुठभेड़, एक गिरफ्तार

    ट्रांसपोर्टर की हत्या की योजना बना रहे टीपीसी उग्रवादी से पुलिस के बीच मुठभेड़, एक गिरफ्तार

    हजारीबाग- रांची जिला के सीमा पर स्थित डमारू जंगल में शनिवार देर शाम टीपीसी उग्रवादी और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई. मुठभेड़ के दौरान हजारीबाग पुलिस ने एक उग्रवादी को गिरफ्तार किया है. साथ ही पुलिस ने दो बाइक सहित अन्य समान बरामद किये हैं.  गिरफ्तार उग्रवादी से पुलिस की पूछताछ जारी है. बताया जा रहा है कि डमारू जंगल में उग्रवादी संगठन टीपीसी के एरिया कमांडर पहाड़ी उर्फ रामेश्वर महतो, विकम्र उर्फ मुनेश्वर गंझू, गुरूदेव, प्रताप उर्फ दिवाकर सहित अन्य उग्रवादियों का जमावाड़ा लगा हुआ था.  टीपीसी उग्रवादी किसी ट्रांसपोर्टर की हत्या की योजना बना रहे थे.

    एसएसपी किशोर कौशल को सूचना मिली थी कि कुछ उग्रवादी बुढ़मू इलाके की सीमा में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के फिराक में है. एसएसपी ने खलारी डीएसपी के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया. दोनों जिलों की पुलिस ने सीमावर्ती इलाके में घेराबंदी की और सर्च अभियान शुरू किया. तभी केरेडारी थाना क्षेत्र में जाकर उग्रवादियों ने फायरिंग शुरू कर दी. पुलिस ने भी जबाबी कार्रवाई में गोली चलायी. पुलिस को भारी पड़ता देख उग्रवादी भाग निकले. हालांकि एक उग्रवादी को पुलिस की गिरफ्त में आ गया.

  • दुमका में रिटायर्ड प्रोफेसर के बंद घर में सेंधमारी कर दस लाख की चोरी

    दुमका में रिटायर्ड प्रोफेसर के बंद घर में सेंधमारी कर दस लाख की चोरी

    दुमका में दस लाख की चोरी हुई है. नगर थाना क्षेत्र में एक रिटायर्ड प्रोफेसर के बंद घर से दस लाख की चोरी की गयी है. जिसमें गहने समेत अन्य सामान लेकर चोर भाग गए हैं. पुलिस मामले की छानबीन में लग गयी है.

    दुमका जिला में चोरी की एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया है बेंगलुरु में रहने वाले रिटायर्ड प्रोफेसर के दुमका स्थित बंद पड़े घर से लगभग 10 लाख की चोरी हुई है पुलिस छानबीन में जुटी हुई है दुमका में चोरी की घटना को लेकर बताया जा रहा है कि नगर थाना क्षेत्र के न्यू एलआईसी कॉलोनी मोहल्ले में सेवानिवृत्त प्रोफेसर अशोक कुमार झा के बंद पड़े घर में चोरों ने हाथ साफ किया है जानकारी के मुताबिक चोरों ने लगभग ₹1000000 के आभूषण और अन्य सामान उड़ा लिया है चोरी की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की पड़ताल कर रही है अशोक कुमार झा के घर चोरी हुई है वह बिहार के समस्तीपुर के कॉलेज में प्रोफेसर थे और वहीं से रिटायर हुए उन्होंने दुमका में घर बना कर रखा था लेकिन पिछले कुछ समय से वे अपनी बेटी के साथ बेंगलुरु में ही रह रहे थे न्यू एलआईसी कॉलोनी में अशोक कुमार झा की बहन भी पड़ोस में रहती है और वह इनके घर की देखभाल करती है शनिवार सुबह जब इनके यहां फूल तोड़ने आई तो देखा कि मेन गेट का ताला टूटा हुआ है वह जब घर के अंदर गई तो मकान के सभी कमरे खुले हुए थे और सारा सामान बिखरा हुआ था इसके अलावा अलमीरा और उसका लॉकर टूटा हुआ था और उसमें कुछ भी कीमती सामान नहीं था इसके बाद उन्होंने नगर थाना को इसकी खबर दी प्रोफेसर के भतीजे हिमांशु ने बताया कि उन्होंने बेंगलुरु सोनकर अशोक कुमार झा को उनके घर हुई चोरी की जानकारी दी प्रेमांशु ने बताया कि उनके घर के सारे अलमीरा टूटे हुए हैं तो अशोक ने बताया कुछ में लाखों के आभूषण रखे हुए थे वहीं एक सोने का चेन वहीं जमीन पर गिरा मिला संभवत भागते हुए चोरों के हाथ से वह गिर गया होगा गानों के साथ चोर पीतल के बर्तन और कपड़े भी उठा ले गए

  • घर के बाहर बुलाकर अपराधियों ने जमीन कारोबारी को मारी गोली , मौत

    घर के बाहर बुलाकर अपराधियों ने जमीन कारोबारी को मारी गोली , मौत


    राज मिस्त्री के काम के साथ जमीन कारोबार करता था मृतक सूरज कालिंदी

    सरायकेला। कपाली ओपी क्षेत्र के डोबो लाइन नंबर-3 निवासी सूरज कालिंदी (40) को घर के बाहर बुलाकर सीने में गोली मार दी गयी। घायल सूरज को परिजन टीएमएच ले गए, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। घटना शुक्रवार रात की है। हत्या का कारण जमीन विवाद बताया जा रहा है। घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर बाइक समेत फरार हो गया। सूचना मिलने पर कपाली ओपी प्रभारी सुनील भोक्ता समेत पुलिस बल पहुंची। घटनास्थल से पुलिस ने एक खोखा बरामद किया है। शव को टीएमएच के शीतगृह में रखा गया है। सूरज कालिंदी का तीन बेटी और एक बेटा है। बड़ी बेटी की शादी हो चुकी है। बच्चों ने बताया कि पहले वाट्सएप पर पिता को कॉल आया। पिता मोबाइल देख रहे थे, किसी के आवाज लगाने पर घर से बाहर निकले तो गोली मार दी गयी। सूरज राजमिस्त्री का काम करने के साथ-साथ डोबो में जमीन का कारोबार करते थे। जमीन विवाद को लेकर सूरज की कई लोगों से दुश्मनी थी। इधर, कपाली ओपी प्रभारी के मुताबिक, पुलिस हमलावरों का पता लगा रही है। मृतक के मोबाइल नंबर पर मैसेज भेजने वाले और कॉल डिटेल के आधार पर छानबीन की जा रही है।

  • बरही में अवैध शराब के कई ठिकानों पर छापेमारी, अवैध शराब व भट्टियां नष्ट

    बरही में अवैध शराब के कई ठिकानों पर छापेमारी, अवैध शराब व भट्टियां नष्ट

    हजारीबाग। रामनवमी पर्व के मद्देनजर बरही में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी है। पुलिस लगातार छापेमारी कर अवैध शराब कारोबारियों पर नकेल कसने के साथ निर्माण के अड्डों को ध्वस्त कर रही है। गुप्त सूचना पर बरही थाने की पुलिस टीम ने सुदूरवर्ती कोल्हुआकला पंचायत के बेला, विजैया व गुड़ियो गांव में छापेमारी की। यहां महुआ की अवैध देसी शराब कारोबार ठिकानों पर सघन रूप से छापामारी का अ•िायान चलाया। अभियान थाना प्रभारी इंस्पेक्टर ललित कुमार के दिशा निर्देश पर चला गया। इस छापामारी अभियान के तहत करीब 400 किलो जावा महुआ, करीब 100 लीटर महुआ की देसी शराब नष्ट किया गया। वहीं तीन शराब भट्टी को ध्वस्त करते हुए मौके पर बरामद किया गया शराब बनाने का उपकरण को नष्ट किया गया। छापामारी अभियान में एसआई चंदन कुमार, निरंजन सिंह, प्रेम पीटर, एएसआई मो शमसुद्दीन आदि पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस के जवान शामिल थे। पुलिस ने बताया कि किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस अवैध शराब कारोबारियों की छानबीन कर रही है।

  • तोते की गवाही ने हत्यारों को 9 साल बाद पहुंचाया जेल

    तोते की गवाही ने हत्यारों को 9 साल बाद पहुंचाया जेल

    उत्तरप्रदेश। तोते की एक गवाही के चलते हत्या के आरोपी को जेल पहुंचा दिया है।कोर्ट ने आरोपियों को उम्रकैद की सजा सुनाते हुए अर्थदंड लगाया है। महिला की हत्या के 6 माह बाद ही तोते की भी मौत हो गई, लेकिन मरने से पहले तोता हत्यारों का सुराग घरवालों को दे गया।

    20 फरवरी 2014 को आगरा की रहने वाले विजय शर्मा बेटी और बेटे के साथ फिरोजाबाद शादी में शामिल होने के लिए गए हुए थे। इस दौरान घर पर पत्नी नीलम और पिता आनंद शर्मा थे। लौटने पर पत्नी नीलम की हत्या और लूट की जानकारी हुई है। महिला की हत्या धारदार हथियार से की गई थी। 25 फरवरी को पुलिस ने आरोपी आशू उर्फ आशुतोष गोस्वामी को पकड़ लिया। आशु का सुराग पालतू तोते से लगा था। पुलिस ने अपनी विवेचना में तोते का जिक्र किया है।

    महिला की हत्या के बाद तोता हीरा गुमशुम रहने लगा। हीरा महिला के साथ कई सालों से रह रहा था। इससे उसको महिला से काफी लगाव हो गया था। जब घरवालों का ध्यान तोता हीरा की तरफ गया तो उनको कुछ शक हुआ। पति विजय ने नाराजगी भरे लहजे में कहा कि नीरू (नीलम) की हत्या तु्म्हारे सामने हो गई और तुम खमोश रहे। वहीं, जिन लोगों पर उनको शक था तो उन लोगों का बारी-बारी से नाम लेने लगे। महिला के भांजे आशू का नाम जैसे ही विजय ने हीरा के सामने लिया तो वो जोर-जोर से चिल्लाने लगा। इसके बाद पति विजय शर्मा ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने जब आशू को गिरफ्तार कर सख्ती से पूछताछ की तो उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया। आरोपी ने अपने दोस्त के साथ इस हत्याकांड को अंजाम दिया था।

    बेटी निवेदिता ने बताया कि तोता उनकी मां नीलम शर्मा के साथ बातें करता था। उनके साथ ही खाना खाता था। आशू उनकी बुआ का लड़का था, इसलिए उसका घर पर आना जाना था। आशू को घर में रखी नकदी और जेवर की जानकारी थी, इसलिए उसने लूट की योजना बनाई।

    सने चाकू से मां नीलम शर्मा पर 14 वार किए और पालतू कुत्ते जैकी पर 9 वार किए थे। पालतू तोता भी उस समय घर में मौजूद था। उसने पूरी घटना देखी थी। हालांकि, 6 महीने बाद तोते की मौत हो गई थी। कोर्ट ने गुरुवार को आरोपियों को उम्र कैद और 72 हजार अर्थदंड की सजा सुनाई है।

  • पूर्व पार्षद के भाई ने फंदे से लटकर की आत्महत्या, कुछ दिनों से डिप्रेशन में था

    पूर्व पार्षद के भाई ने फंदे से लटकर की आत्महत्या, कुछ दिनों से डिप्रेशन में था

    धनबाद। बेकारबांध में पूर्व पार्षद अशोक पाल के भाई प्रभात कुमार उर्फ छोटू गुप्ता ने आज सुबह घर में ही फंदे से लटकर खुदकुशी कर ली। आत्महत्या के कारण का अभी तक पता नहीं चल पाया है। घरवालों ने पुलिस को बताया है कि छोटू काफी दिनों से अवसाद में था। छोटू गुप्ता पूर्व में बेकारबांध स्थित अशोक मेडिकल दुकान चलाता था। पांच भाईयों में वह मंझिला था। कुछ दिन पूर्व ही छोटू ने अपने बेटे हैप्पी की शादी की थी। लोगों ने बताया कि काफी दिनों से प्रभात उर्फ छोटू खोया-खोया रहता था। घर में भी वह अधिकतर अकेला रहना पसंद करता था। जबकि संयुक्त परिवार होने के चलते सभी एक साथ मिलकर रहते हैं। छोटू का कीर्तन में भी मन लगाता था। यही वजह है कि वह दवा की दुकान में कम बैठता था और दुकान चलाने की जिम्मेदारी अधिकतर पत्नी और बेटे की ही थी। आज सुबह परिवार के सभी सदस्य घर में सोकर भी नहीं उठे थे कि तभी छोटू गुप्ता एक कमरे में फंदे से लटक गए। सुबह छह बजे के करीब परिवारवालों ने उन्हें फंदे से उतारा और आनन-फानन में जालान अस्पताल पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने छोटू को मृत घोषित कर दिया। धनबाद थाना की पुलिस भी मौके पर पहुंच मामले की छानबीन कर रही है। शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। फिलहाल, पुलिस किसी का बयान नहीं ले पाई है।

  • सो रही छोटी बहन के गर्दन पर भाई ने कुल्‍हाड़ी से किया वार,मौत

    सो रही छोटी बहन के गर्दन पर भाई ने कुल्‍हाड़ी से किया वार,मौत

    लोहरदगा। भंडरा थाना क्षेत्र के पंडरिया टाना टोली में गुरुवार की देर रात मानसिक रूप से कमजोर भाई ने अपनी छोटी बहन को कुल्हाड़ी से काटकर मौत के घाट उतार दिया। इसकी सूचना मिलते ही भंडरा थाना प्रभारी गौतम कुमार घटनास्थल पर पहुंच मानसिक रूप से कमजोर युवक को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही इस घटना में प्रयुक्त हथियार (कुल्हाड़ी) को जब्त कर लिया है। आरोपित पंडरिया निवासी लल्लू भगत के पुत्र सुनील भगत (20 वर्ष) को गिरफ्तार कर स्थानीय पुलिस कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

    भंडरा थाना प्रभारी गौतम कुमार ने बताया कि पंडरिया टाना टोली गांव में बीती रात सुनील टाना भगत ने अपने घर में दूसरे कमरे में सो रही छोटी बहन सुमति कुमारी (16 वर्ष) को कुल्हाड़ी से गर्दन पर वार कर हत्या कर दी है। ग्रामीणों ने बताया कि विगत तीन-चार वर्षों से सुनील की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। इधर भंडरा थाना पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लोहरदगा भेज दिया है। साथ ही आरोपित को जेल भेजा जा रहा है। घटना के दौरान घर के सभी सदस्य सोए हुए थे। इसी दौरान भाई ने बहन की हत्या कर दिया।

    जैसे शारीरिक बीमारियां होती हैं, वैसे ही मानसिक बीमारियां भी लोगों को परेशान करती हैं। ऐसे में लोग क्‍या कहेंगे या कौन क्‍या सोचेगा इस पर ध्‍यान देने के बजाय मनोचिकित्‍सक या मनोविज्ञान विशेषज्ञों से परामर्श लेना चाहिए, जिन्हें उलझन घबराहट, बेचौनी, नींद ना आना, सिर में बहुत दिनों से दर्द होना, भूत प्रेत देवी देवताओं का साया होना, बेहोशी के दौरे आना, नकारात्मक विचार आना, दिमाग में भावनाएं बेकाबू हो जाना जैसी समस्याएं हैंं,उन्‍हें  मनोरोग चिकित्सक से मिलकर सलाह लेनी चाहिए। अगर वक्‍त रहते इनका इलाज नहीं कराया गया, तो  रोगी में गंभीर रूप से मानसिक विकृति आ जाती है, जो उसके लिए व उसके परिवार के लिए घातक साबित हो सकता है। 

  • मनीष कश्यप का एक सहयोगी गिरफ्तार

    मनीष कश्यप का एक सहयोगी गिरफ्तार

    पटना। बिहार पुलिस की आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने यूट्यूबर मनीष कश्यप के एक दोस्त नागेश कश्यप को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि तमिलनाडु (Tamil Nadu) में बिहार प्रवासियों पर हमले के फर्जी वीडियो साझा करने में नागेश का भी योगदान था। एक अधिकारी ने गिरफ्तारी की जानकारी देते हुए बताया कि आरोपित की पहचान नागेश कश्यप के रूप में हुई है। तमिलनाडु प्रकरण में मनीष कश्यप की गिरफ्तारी के बाद नागेश कश्यप सोशल मीडिया पर बड़े पैमाने पर उसके लिए प्रचार कर रहा था।

    दूसरी तरफ मनीष कश्यप को एक दिन की रिमांड पर लेकर EOU पूछताछ कर रही है। इस पूछताछ में तमिलनाडु पुलिस भी शामिल है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, ईओयू मनीष कश्यप की रिमांड अवधि बढ़ाने के लिए फिर से कोर्ट जाएगी। ईओयू के पास सवालों की लंबी सूची है। इसमें फर्जी वीडियो शेयर करने के उद्देश्य से लेकर पूरी साजिश में शामिल नेटवर्क के बारे में जानकारी जुटाना है।

  • धनबाद: अवैध खनन के दौरान चाल धंसने से 4 की मौत, कई घायल

    धनबाद: अवैध खनन के दौरान चाल धंसने से 4 की मौत, कई घायल

    धनबाद : जिले के तेतुलमारी थाना क्षेत्र के वेस्ट मोदीडीह स्थित बीएस माइनिंग आउट सोर्सिंग की उत्खनन परियोजना में चाल धंसने से अवैध उत्खनन कर रहे 4 लोगों की मौत की सूचना है। सूचना पाकर आसपास के ग्रामीण परियोजना स्थल पर पहुंच चुके हैं। मृत चारों युवक तेतुलमारी शक्ति चौक के आसपास के ही रहने वाले हैं। घटना गुरुवार सुबह 5.30 बजे की है।

    सभी मृतकों को उनके परिजन माइंस से लेकर चले गए। कुछ लोगों के घायल होने की बात सामने आ रही है। फिलहाल माइंस का कार्य चल रहा है। घटना स्थल पर फिलहाल पुलिस या बीसीसीएल अधिकारी नहीं पहुंचे हैं।