श्रेणी: Crime

  • रांची: ठाकुरगांव में महिला और दो बच्चों का जला शव बरामद

    रांची: ठाकुरगांव में महिला और दो बच्चों का जला शव बरामद

    रांची |  राजधानी के ठाकुरगांव से दिल दहला देने वाली घटना सामने आयी है. जहां बुधवार सुबह महिला व दो बच्चों का जला शव बरामद हुआ है. यह मामला ठाकुर गांव थाना क्षेत्र के बगदा जंगल की है. घटनास्थल रांची और रामगढ़ जिला की सीमा पर स्थित है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. फिलहाल जांच जारी है.

    बताया जा रहा है कि महिला और उसके दो बच्चों की हत्या किसी अन्य स्थान पर की गयी और शव को बगदा के पास जंगल में लाकर जला दिया गया. खबर लिखे जाने तक तीनों शवों की पहचान नहीं हो पायी है. पुलिस ने स्थानीय लोगों से पहचान कराने की कोशिश भी की, लेकिन पहचान नहीं हो पायी है.

  • कुड़मी समाज का रेल चक्का जाम आंदोलन शुरू

    कुड़मी समाज का रेल चक्का जाम आंदोलन शुरू

    खड़गुपर। पश्चिम मेदिनीपुर जिला अंतर्गत खड़गपुर ग्रामीण के खेमाशुली में बुधवार की सुबह से कुड़मी समाज का रेल चक्का जाम आंदोलन शुरू हो गया I इसके चलते रेलवे ट्रैक और राष्ट्रीय राजमार्ग दोनों जाम हो गए। जानकारी के अनुसार, अब तक दक्षिण पूर्व रेलवे की 48 ट्रेनों के रद्द होने की सूचना है।

    कुड़मी समाज अनुसूचित जनजाति का दर्जा देने की मांग को लेकर आंदोलनरत है। कुर्मी समुदाय के सदस्यों का दावा है कि उन्हें 1931 तक अनुसूचित जनजाति के रूप में पंजीकृत किया गया था, लेकिन देश आजाद होने के बाद कुछ अज्ञात कारणों से उन्‍हें एसटी सूची से बाहर रखा गया। उनका कहना है कि वे ओबीसी सूची में शामिल हैं, जबकि एसटी समुदाय की सुविधाओं के पात्र हैं। 

    एक आंकड़े में तो इस बात तक का खुलासा हुआ है कि बंगाल में लगभग 50 लाख कुर्मी हैं। जंगलमहल के चार जिलों में कम से कम 35 विधानसभा सीटों पर इनके वोट महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। यानि इन सीटों पर इस समुदाय के लोगों के वोट से उम्‍मीदवारों की हार-जीत-हार तय होती है। कुर्मी संगठनों के दावे के मुताबिक, झारखंड में उनकी आबादी 25 प्रतिशत है।

  • PM मोदी और CM योगी को मिली जान से मारने की धमकी, लिस्ट में और भी नाम शामिल

    PM मोदी और CM योगी को मिली जान से मारने की धमकी, लिस्ट में और भी नाम शामिल

    देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। इस मामले में नोएडा पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच प्रारम्भ कर दी है। थाना सेक्टर -20 में एक न्यूज चैनल के अधिकारी ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि अज्ञात बदमाशों ने उनके कंपनी के चीफ फाइनेंस ऑफिसर को एक ई-मेल किया और ई-मेल के माध्यम से बदमाश ने देश के प्रधानमंत्री और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री सहित कई महत्वपूर्ण लोगों को हत्या करने की धमकी दी।

    घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। नोएडा पुलिस को इस मामले में अहम सुराग मिले हैं । पुलिस अधिकारियों ने दावा किया है कि इस मामले का जल्द खुलासा किया जाएगा। पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ करनी शुरू कर दी है। सहायक पुलिस आयुक्त रजनीश वर्मा ने बताया कि सेक्टर 16-ए स्थित एक चैनल के मैनेजर विजय कुमार ने पुलिस से शिकायत करते हुए बताया कि उनकी कंपनी के सीएफओ कुशन चक्रवर्ती को ई-मेल भेजकर अज्ञात बदमाशों ने देश के प्रधानमंत्री मुख्यमंत्री सहित कई महत्वपूर्ण लोगों को जान से मारने की धमकी दी है।

    दावा किया कि पुलिस इस मामले के काफी नजदीक पहुंच गई है, जल्द इसका खुलासा किया जाएगा। पुलिस को शक है कि किसी साइको या प्रेम में विफल रहे व्यक्ति ने इस तरह की मेल किया है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। इस मामले में पुलिस की तीन टीमें लगा दी गई हैं। साइबर टीम भी इस केस पर काम कर रही है।

  • बेटे ने कुल्‍हाड़ी से कर दी मां की हत्‍या

    बेटे ने कुल्‍हाड़ी से कर दी मां की हत्‍या

    गिरिडीह। पीरटांड़ थाना क्षेत्र के पालगंज में आधी रात को निर्दयी पुत्र प्रदीप साव ने अपनी मां की हत्या कर दी। ग्रामीणों की सूचना पर उसका दूसरा पुत्र घर पहुंचा और जख्मी मां को इलाज के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल ले गया। चिकित्सक रात को ही मां मीणा देवी को मृत घोषित कर दिया। आरोपित पुत्र प्रदीप साव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

    पालगंज निवासी मदन साव के बड़े बेटे प्रदीप शराबी और सनकी है। रात लगभग साढ़े ग्यारह बजे किसी बात को लेकर उसका अपनी मां के साथ विवाद हुआ था। वह उस समय भी नशे में था। बात बढ़ी तो पचास वर्षीय मां मीणा देवी के सिर व कंधे पर उसने टांगी से वार कर दिया। मीणा देवी की मौके पर ही मौत हो गई। 

    घटना के वक्त उसके घर में दोनों मां व बेटे के अलावा कोई नही था। हत्या के बाद टांगी लहराते हुए वह गांव में घूमने लगा। गांववालों ने इसकी पूरी जानकारी मीणा देवी के दूसरे बेटे को दी, जो तुरंत मौके पर पहुंचकर अपनी मां को अस्‍पताल ले गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मंगलवार सुबह थाना प्रभारी दिलशन बिरुआ सहित अन्य लोग पहुंचे और कागजी प्रक्रिया पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस प्रदीप से थाने में पूछताछ कर रही है।

    इसी तरह की एक घटना पूर्वी स‍िंंहभूम के बरसोल थाना क्षेत्र से सामने आई थी। यहां के सांड्रा पंचायत अंतर्गत छोटाधडांगरी गांव में एक नाबालिग बेटे ने डंडे से पीट-पीटकर अपनी मां की हत्‍या कर दी गई है। मृतका की पहचान भूषण मुंडा की पत्नी बैशाखी मुंडा (47) के रूप में हुई थी। बेटे ने मां के साथ हुई कहासुनी के दौरान इस जघन्‍य कृत्‍य को अंजाम दिया था। 

  • रामगढ़ में नाबालिग संग हुई दरिंदगी की बाबूलाल मरांडी ने की निंदा

    रामगढ़ में नाबालिग संग हुई दरिंदगी की बाबूलाल मरांडी ने की निंदा

    रामगढ़। रामगढ़ जिले के रजरप्पा थाना क्षेत्र अंतर्गत मां रजरप्पा मंदिर जाने के रास्ते जनियामारा जंगल में नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म मामले में फरार एक आरोपित की गिरफ्तारी के लिए पुलिस रात भर छापेमारी करती रही। एक आरोपित युवक बीरबल मांझी फरार हो गया है। पुलिस ने सोमवार को एक आरोपित रहीम अंसारी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में रामगढ़ उपकारा भेज दिया है। वहींं, अन्य एक युवक (25 वर्षीय) फरार है जिसे पुलिस ढूंढ़ रही है। झारखंड के पूर्व मुख्‍यमंत्री और भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने इस घटना पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए इसकी निंदा की।

    दो अप्रैल के दिन 17 वर्षीय नाबालिग लड़की अपने मित्र के साथ बाइक पर सवार होकर छिन्नमस्तिका मंदिर जा रही थी। रास्ते मे जनियामारा जंगल के समीप उक्त अधेड़ (40 साल) रहीम अंसारी व बीरबल ने इनकी बाइक रोका। दोनों ने लड़की के मित्र के साथ जमकर मारपीट की और उसे वहां से भगा दिया। इसके बाद नाबालिग को घसीटते हुए जंगल में ले जाकर दोनों आरोपितों ने बारी–बारी से दुष्कर्म किया।

    उसके बाद दोनों ने धमकी देते हुए कहा कि ‘किसी को बताओगी तो जान से मार देंगे।’ लड़की ने हिम्‍मत जुटाई और मौका मिलते ही वहां से भागकर रजरप्पा मंदिर में तैनात पुलिस के पास पहुंची। जहां उसने अपनी आपबीती पुलिस को बताई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जंगल से ही एक आरोपित भुचुंगडीह निवासी रहीम अंसारी को गिरफ्तार कर थाना ले आई। वहीं, अन्य एक युवक 25 वर्षीय बीरबल मांझी फरार है।

    इस बाबत थाना प्रभारी इंस्पेक्टर हरिनंदन सिंह ने बताया कि नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म मामले में शिकायत दर्ज होने के बाद आरोपित रहीम अंसारी को गिरफ्तार किया गया। उस पर धारा 341,323,376(डी)/392,34 भादवि एवं 4/6 पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। दूसरे आरोपित की तलाश जारी है।

  • अस्पताल की पांचवीं मंजिल से कूदकर दी जान

    अस्पताल की पांचवीं मंजिल से कूदकर दी जान

    चेन्नई| सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद कोयंबटूर के एक अस्पताल में भर्ती 37 वर्षीय एक व्यक्ति ने पांचवीं मंजिल से कूदकर जान दे दी। कोयम्बटूर के पुगाज राजा (37) की 19 मार्च को तमिलनाडु के सलेम जिले के कोंडलमपट्टी में एक ट्रक से टक्कर हो जाने से घायल हो गए थे। उन्हें सिर में चोट लगी थी, इसलिए उन्हें विशेष अस्पताल, कोवई मेडिकल सेंटर में लाया गया और गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में भर्ती कराया गया। पांच दिनों के बाद उन्हें अस्पताल के सामान्य वार्ड में स्थानांतरित कर दिया गया, जो इमारत की पांचवीं मंजिल पर था। अस्पताल में उनके साथ उनकी पत्नी सत्या और एक रिश्तेदार थे। पुलिस ने बताया कि तड़के उसने अपना कमरा खोला और छलांग लगा दी। पुगाज राजा की मौके पर ही मौत हो गई।

  • रामचंद्र ने अपनी 12वीं पत्नी को डंडे से पीट कर की हत्या

    रामचंद्र ने अपनी 12वीं पत्नी को डंडे से पीट कर की हत्या

    झगड़े के बाद पति रामचंद्र ने अपनी 12वीं पत्नी को डंडे से पीट कर की हत्या
    11 शादी कर चुके रामचंद्र तूरी की पत्नी से लड़ाई झगड़ा पूरा गांव रहता है परेशान

    गिरिडीह। गावां थाना क्षेत्र अंतर्गत तारापुर निवासी सावित्री देवी की उसके पति ने हत्या कर दी। पति रामचंद्र तुरी की सावित्री 12 वीं पत्नी थी। इससे पहले भी वह 11 सदस्य शादी कर चुका था। हर बार उसका पत्नी से झगड़ा हो जाता था और पत्नी को छोड़कर फिर दूसरी शादी कर लेता था। गांव वाले भी उसकी इस तरह की हरकत से परेशान थे। अब 12 वीं पत्नी से उसका मनमुटाव रहने लगा था। अचानक किसी बात को लेकर हुई बहस के बाद उसने हत्या कर दी। 40 वर्षीय सावित्री देवी और रामचंद्र तुरी के बीच आये दिन झगड़ा होता था। वह पत्नी के साथ बंद कमरे में शराब पी रहा था। इसी बीच दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। विवाद इतना बढ़ा की रामचंद्र तुरी ने पत्नी को मारना शुरू कर दिया। पत्नी को इतना मारा कि उसकी मौत हो गयी। तारापुर के वार्ड सदस्य ने बताया आज सुबह जानकारी मिली के उनके वार्ड निवासी रामचंद्र तुरी ने अपनी पत्नी को हत्या लाठी डंडा से पीट कर मार डाला है। साथ ही उन्होंने कहा कि रामचंद्र तुरी पूर्व में भी एक एक कर इग्यारह शादी कर चुका है और हर पत्नी के साथ वह मारपीट करता रहता था, और उन्हें छोड़ देता था। किंतु इस बार कुछ पारिवारिक विवाद हुआ और उसने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। इधर, घटना की सूचना मिलते ही गावां थाना पुलिस ने मृतका के शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमॉर्टम के लिए गिरिडीह भेज दिया। वहीं हत्यारे पति को भी हिरासत में ले लिया है। पति से पूछताछ की जा रही है। गांव के कुछ लोगों से भी पूछताछ की गयी है।

  • ‘मुझे कांग्रेस नेता के बेटे ने मारा’… मरने से पहले युवक का ने दिया था बयान

    ‘मुझे कांग्रेस नेता के बेटे ने मारा’… मरने से पहले युवक का ने दिया था बयान

    कोरिया: जिले में एक युवक की डंडे और रॉड से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई है। हत्या का आरोप कांग्रेस नेता के बेटे पर है। मौत से पहले युवक के बयान का वीडियो वायरल हुआ है। जिसमें वह कह रहा है कि, मेरे ऊपर लाठी और रॉड से हमला हुआ है। मारपीट में युवक घायल हुआ था। जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई है।

    मामला जनकपुर थाना क्षेत्र का है। यह घटना 26 मार्च की बताई जा रही है। उस दिन 2 युवकों में आपस में विवाद हो रहा था। उस वक्त वहां पर सुमित शर्मा नाम का युवक भी मौजूद था। इसी दौरान मौके पर भरतपुर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रवि प्रताप सिंह का बेटा शैलेन्द्र सिंह उर्फ छोटू भी पहुंच गया और झगड़ा कर रहे युवकों से ही विवाद करने लग गया।

    शैलेंद्र सिंह उर्फ छोटू। शैलेंद्र पर ही युवक की हत्या का आरोप है। वीडियो में भी युवक ने शैलेंद्र का नाम लिया है।

    आरोप है कि शैलेंद्र सिंह ने सुमित शर्मा पर रॉड से उसके सिर पर कई वार किए। जिससे सुमित बुरी तरह घायल हो गया था। घायल होने के बाद युवक थाने भी गया था। लेकिन पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया।

    इसके बाद सुमित अस्पताल गया था। जहां उसका प्राथमिक इलाज किया गया। फिर उसे मध्यप्रदेश के शहडोल जिला अस्पताल रेफर किया गया। वहीं उसका उपचार चला। मगर सिर पर चोट लगने और अधिक खून बह जाने के कारण 2 अप्रैल को उसकी मौत हो गई है। युवक की मौत के बाद शहडोल के कोतवाली थाने में केस दर्ज किया गया है। यहां जीरो में कायमी कर जनकपुर थाने भेजा जाएगा। पुलिस ने इस केस में 6 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

    इस मामले में जनकपुर थाना के टीआई मोतीलाल शुक्ला ने कहा है कि जब शहडोल से मामला यहां आएगा। तब जो बयान युवक ने दिया है। वीडियो में जो ब्लॉक अध्यक्ष के बेटे शैलेंद्र सिंह का नाम ले रहा है। उसके खिलाफ भी केस दर्ज करेंगे। बयान के आधार पर ही धाराएं लगाई जाएंगी।

    इस पूरे घटनाक्रम के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सुमित की मां अनुराधा शर्मा ने रोते हुए कहा कि मेरा बेटू मेरा एक सहारा था। रवि प्रताप सिंह का लड़का शैलेंद्र सिंह ने मेरे बेटू को मारा है। ऐसी क्या दुश्मनी थी जो उसने मेरे बेटे की जान ले ली। मैं अब कहां जाऊंगी, किसके सहारे जिऊंगी।

    वहीं ब्लॉक अध्यक्ष पर भी पंचायत सचिव को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप है। 22 फरवरी 2022 को च्यूर गांव में पंचायत सचिव ने सुसाइड कर लिया था। उसने एक सुसाइड नोट भी छो़ड़ा था। जिसमें उसने ब्लॉक अध्यक्ष रवि प्रताप सिंह, जनपद सीईओ अनिल अग्निहोत्री को अपनी मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया था। इस केस में भी पुलिस ने काफी समय बाद केस दर्ज किया था। रवि प्रताप सिंह फिलहाल जमानत पर बाहर है।

    उधर, मारपीट में घायल युवक की मौत के बाद बीजेपी ने भी इसे मुद्दा बना लिया है। इस मामले में बीजेपी नेता गौरीशंकर श्रीवास ने फेसबुक पर एक पोस्ट किया है। जिसमें उन्होंने लिखा है कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस नेताओं की गुंडागर्दी चरम पर है। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष के गुंडे बेटे ने युवक को पीटा। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। हे राम क्या होगा इस प्रदेश का।

  • साहिबगंज में मंदिर-मस्जिद के पास पुलिस की भारी तैनाती, टूटी हुई प्रतिमा की कराई गई मरम्‍मत

    साहिबगंज में मंदिर-मस्जिद के पास पुलिस की भारी तैनाती, टूटी हुई प्रतिमा की कराई गई मरम्‍मत

    साहिबगंज। जिले में एक बार फिर सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश की गई। पटेल चौक पर स्थित हनुमान जी की छोटी सी प्रतिमा को रविवार की रात किसी ने खंडित कर दिया। सुबह में लोगों ने इसे देखा। इसके बाद बड़ी संख्या में भीड़ जमा हो गई। दोषियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर लोगों ने सड़क जाम कर दिया तथा वहीं धरना पर बैठ गए। सूचना मिलने पर एसडीओ राहुल जी आनंद, बरहड़वा एसडीपीओ प्रदीप उरांव, नगर थाना प्रभारी धर्मपाल कुमार, जिरवाबाड़ी ओपी प्रभारी चिरंजीत प्रसाद, मुफस्सिल थाना प्रभारी अनुपम प्रकाश आदि पहुंचे और लोगों को समझाने-बुझाने की कोशिश की।

    एसडीओ ने प्रतिमा की मरम्मत कराने व दोषियों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया, लेकिन आंदोलनकारी मानने को तैयार नहीं थे। अंत में पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर लोगों को वहां से खदेड़ दिया। इस क्रम में कुछ लोगों ने पुलिस पर पत्थरबाजी भी कर दी। उधर, कुछ लोगों ने घटनास्थल से करीब पांच सौ मीटर दूर रेलवे के नार्थ कालोनी में स्थित एक पीर दरगार में आग लगाने की कोशिश की।

    हालांकि, वहां मौजूद लोगों ने समझदारी का परिचय देते हुए तुरंत आग बुझा दिया। पुलिस भी तुरंत वहां पहुंच गई। इन घटनाओं के बाद पूरे शहर में दहशत का माहौल है। बाजार अघोषित रूप से बंद है। प्रत्येक मंदिर-मस्जिद के समीप पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। डीसी रामनिवास यादव, एसपी अनुरंजन किस्पोट्टा, डीडीसी प्रभात कुमार बरदियार, एसी डा. विनय मिश्रा, एसडीओ राहुल जी आनंद जी आदि नगर थाना में जमे हुए हैं। क्षतिग्रस्त प्रतिमा की मरम्मत करा दी गई है।

    प्रतिमा को तोड़ने वाला व्यक्ति सीसीटीवी में कैद हो गया है। करीब एक बजे वह व्यक्ति बाटा चौक की ओर से पहुंचा और मंदिर पर लगे पताखे को नोच लिया। इसके बाद रेलवे स्टेशन की ओर चला गया। करीब एक घंटा बाद लोहे की एक छड़ लेकर पहुंचा और प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया। जिस समय वह पताखा नोच रहा था। उसी समय बाटा चौक की ओर से एक बाइक भी आ रही थी।

    संभव है बाइक की रोशनी को देखकर वह आगे बढ़ गया और पुन: आकर प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया। ऐसे में आशंका जतायी जा रही है कि किसी ने जानबूझकर माहौल खराब करने के लिए ऐसा किया है। पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में भी लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। पकड़ा गया व्यक्ति और सीसीटीवी में कैद व्यक्ति एक ही है या अलग-अलग है यह पहचान करने की कोशिश की जा रही है।

  • पहाड़ी से पत्नी को फेंका, पत्थर से कूचा; मृत समझकर हुआ फरार

    पहाड़ी से पत्नी को फेंका, पत्थर से कूचा; मृत समझकर हुआ फरार

    जमुई | प्रेम-विवाह के चार साल बाद एक पति ने अपनी पत्नी को रविवार को पहाड़ी से नीचे धकेल दिया। इस पर भी उसका दिल नहीं भरा तो उसने पत्थर से उसका चेहरा कूच दिया और पत्नी को मृत समझकर मौके से फरार हो गया। उस रास्ते से गुजर रहे वाहन चालक ने महिला को उपचार के लिए चकाई रेफरल अस्पताल पहुंचाया। महिला की पहचान बेगूसराय जिले के साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र स्थित तरबन्ना गांव निवासी सिकंदर महतो की पुत्री निशा कुमारी के रूप में हुई है।

    जख्मी निशा ने बताया कि 2019 में उसने गांव के ही राज रंजन मिश्रा से प्रेम-विवाह किया था। पति ने नई कार खरीदी थी और इस मौके पर रविवार सुबह आठ बजे कार से वह पति के साथ पूजा करने के लिए देवघर निकली थी। दोपहर में बटिया घाटी के पास पहुंचने पर पति ने टॉयलेट जाने व सेल्फी लेने के बहाने गाड़ी रोक दी।

    इसके बाद वह निशा को लेकर पहाड़ी पर पहुंचा। वहां उसने निशा को खाने के लिए चिप्स दिया। चिप्स खाते ही निशा को बेहोशी आने लगी। तब राज ने उसका गला घोंटकर उसे पहाड़ी से नीचे फेंक दिया। उसके चेहरे को भी उसने पत्थर से कूच दिया। फिर उसे मृत समझकर वो वहां से फरार हो गया।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार निशा तीन महीने के गर्भ से भी है।  करीब तीन घंटे के बाद होश आने पर गाड़ियों की आवाज सुनकर निशा किसी तरह सड़क पर पहुंची। यहां एक व्यक्ति ने उसे अपनी गाड़ी से अस्पताल पहुंचाया।

    चिकित्सक ने बताया कि प्रारंभिक उपचार के बाद निशा को बेहतर उपचार के लिए जमुई रेफर कर दिया जाएगा। घटना की जानकारी पाकर चकाई थाना के एसआइ नरेंद्र सिंह एवं अविनाश कुमार चौधरी अस्पताल पहुंचे। महिला का बयान लेने के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

  • 25 लाख के दो इनामी नक्सली गौतम पासवान और चार्लीस उरांव ढेर

    25 लाख के दो इनामी नक्सली गौतम पासवान और चार्लीस उरांव ढेर

    झारखंड । झारखंड के चतरा जिले से सटे सीमा पर सुरक्षाबलों और भाकपा माओवादियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। सुरक्षा बलों ने पलामू-चतरा सीमा पर माओवादियों के खिलाफ अभियान शुरू किया था‌। लावालौंग थाना क्षेत्र में पुलिस बल ने बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए पांच नक्सलियों को मार गिराया है।

    इस अभियान में सीआरपीएफ कोबरा बटालियन, जैप, आईआरबी के साथ-साथ पलामू और चतरा के जिला बल को लगाया तैनात किया गया था।

    एंटी नक्सल अभियान के दौरान पलामू-चतरा सीमा पर सुरक्षा बल और माओवादियों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में लावालौंग थाना क्षेत्र में पांच नक्सलियों को मारे जाने सूचना मिली है। हालांकि, अधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं की गई है। दरअसल, इस बात का अंदाजा इसलिए लगाया जा रहा है क्योंकि पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन ने इशारों इशारों में यह जरूर बताया कि बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है।

    नक्सलियों के अन्य साथियों की तलाश के लिए जंगल में सर्च अभियान जारी है। अब तक पुलिस को पांच हथियार भी बरामद हो चुके हैं और उम्मीद है कि कुछ और हथियार मिलेंगे। फिलहाल, कुछ अन्य नक्सलियों को भी गोली लगने की सूचना है। सूचना थी कि 25 लाख का इनामी स्पेशल एरिया कमेटी सदस्य गौतम पासवान अपने दस्ते के साथ वहां मौजूद है और किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की तैयारी में है।

    जानकारी के मुताबिक, मारे जाने वाले नक्सलियों में 25 लाख के दो इनामी नक्सली गौतम पासवान और चार्लीस उरांव शामिल हैं। ये दोनों ही स्पेशल एरिया कमेटी सदस्य (सैक) थे। इनके अलावा पांच लाख के तीन इनामी नक्सली नंदू, अमर गंझू और संजीत उर्फ सुजीत गुड़िया शामिल हैं। यह तीनों ही सब जोनल कमांडर थे।

    इसके साथ ही, बरामद किए गए हथियारों में दो AK 47 रायफल, दो इंसास रायफल और दो देसी रायफल शामिल हैं।

  • संजय तिवारी ने किया सरेंडर,25 मार्च से था फरार

    संजय तिवारी ने किया सरेंडर,25 मार्च से था फरार

    रांची। राज्य सरकार के मिड डे मील के खाते से 101 करोड़ रुपयों का घोटाला करने के मुख्य आरोपित संजय तिवारी ने ईडी की विशेष अदालत में सोमवार को आत्मसमर्पण कर दिया। वह 25 मार्च से फरार चल रहा था। इस बीच उसके फर्जी कोविड रिपोर्ट का मामला सामने आया, जिसमें रिम्स के माइक्रोबायलाजी विभाग के एक कर्मी और संजय तिवारी के स्टाफ की गिरफ्तारी की गई।

     

    रिम्स के स्वास्थ्य कर्मियों की सांठगांठ पर मोटी रकम की लालच में फर्जी कोविड रिपोर्ट मिनटों में बना दी जा रही है। इस तरह की फर्जी रिपोर्ट पकड़े जाने पर रिम्स प्रबंधन ने बरियातू थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी, जिसके बाद रिम्स के माइक्रोबायलाजी विभाग के एक कर्मी प्रियरंजन रवि को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। यह मामला शनिवार को सामने आया जब 101 करोड़ के मिड डे मील घोटाले के मुख्य आरोपी संजय तिवारी ने रिम्स से फर्जी तरीके से कोविड रिपोर्ट 25 मार्च को बनवाया था।

    संजय तिवारी की इस रिपोर्ट पर ईडी ने रिम्स प्रबंधन से इसकी सत्यता के बारे में पूछा था, जिसके बाद रिम्स निदेशक की अध्यक्षता में कमेटी गठित कर जांच की गई, जिसमें यह कोविड की रिपोर्ट फर्जी पायी गई। प्रबंधन ने पूरी अंतरिम रिपोर्ट बरियातू थाने को सौंपते दी है।

    रिम्स अधीक्षक डा हीरेंद्र बिरुआ ने बताया कि इसमें माइक्रोबायलाजी विभाग के डाक्टर हैं या कर्मी शामिल है, यह अब पुलिस के हाथ है। वो पूरे मामले की छानबीन कर रही है। दूसरी ओर रिम्स माइक्रोबायलाजी विभाग के एचओडी से भी अन्य रिपोर्ट की जांच रिपोर्ट मांगी गई है।

    पुलिस ने छानबीन कर दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक रिम्स का कर्मी प्रियरंजन रवि है और दूसरा संजय तिवारी का स्टाफ अमरदीप राय शामिल है। पुलिस ने बताया कि अभी दोनों से पूछताछ चल रही है और इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। आशंका जतायी जा रही है कि इस पूरे काम में रिम्स के किसी बड़े अधिकारी का भी हाथ हो सकता है, हालांकि, इस पूछताछ के बाद कोई नया तथ्य सामने आ सकता है।

    मालूम हो कि संजय ने रिम्स के माइक्रोबायलाजी विभाग के नाम पर फर्जी कोविड जांच रिपोर्ट प्रस्तुत किया था, जिसकी लैब आईडी 19nCov/8L36068 और एसआरएफ आईडी 2033902753189 है, जो फर्जी निकला। किसी व्यक्ति ने गलत ढंग से एतवा टोप्पो के व्यक्तिगत डाटा को आईसीएमआर के पोर्टल पर अपलोड करने के बाद डाउनलोड कर रिपोर्ट पर फर्जी हस्ताक्षर किया था।

    ईडी ने शनिवार को संजय तिवारी के ठिकाने पर छापेमारी की थी। संजय कुमार तिवारी भानु कंस्ट्रक्शन का संचालक है। ईडी ने उसे पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेजा था, लेकिन वह जमानत पर बाहर आ गया था और उसके बाद से ही फरार था। पीएमएलए की विशेष कोर्ट ने शुक्रवार को उसके खिलाफ वारंट जारी किया था, जिसके तहत अब एजेंसी संजय तिवारी की गिरफ्तार कर सकती है।

    सुप्रीम कोर्ट ने संजय तिवारी को प्रोविजनल बेल दी थी, जिसकी अवधि खत्म हो गयी है। जमानत की अवधि खत्म होने के बाद भी संजय तिवारी ने कोर्ट के समक्ष सरेंडर नहीं किया है। सरेंडर करने से बचने के लिए इस तरह के फर्जी कोविड रिपोर्ट को बनाया गया ताकि कुछ दिन का समय उसे मिल सके।

  • पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में भाकपा माओवादियों के पांच सदस्य ढेर

    पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में भाकपा माओवादियों के पांच सदस्य ढेर

    चतरा। झारखंड के चतरा जिले से सटे सीमा पर सुरक्षाबलों और भाकपा माओवादियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। सुरक्षा बलों ने पलामू-चतरा सीमा पर माओवादियों के खिलाफ अभियान शुरू किया था‌। इस अभियान में सीआरपीएफ कोबरा बटालियन, जैप, आईआरबी के साथ-साथ पलामू और चतरा के जिला बल को लगाया तैनात किया गया था।

    एंटी नक्सल अभियान के दौरान पलामू-चतरा सीमा पर सुरक्षा बल और माओवादियों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में पांच नक्सलियों को मारे जाने सूचना मिली है। हालांकि, अधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं की गई है। दरअसल, इस बात का अंदाजा इसलिए लगाया जा रहा है क्योंकि पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन ने इशारों इशारों में यह जरूर बताया कि बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है।

    नक्सलियों के अन्य साथियों की तलाश के लिए जंगल में सर्च अभियान जारी है। अब तक पुलिस को पांच हथियार भी बरामद हो चुके हैं और उम्मीद है कि कुछ और हथियार मिलेंगे। फिलहाल, कुछ अन्य नक्सलियों को भी गोली लगने की सूचना है। सूचना थी कि 25 लाख का इनामी स्पेशल एरिया कमेटी सदस्य गौतम पासवान अपने दस्ते के साथ वहां मौजूद है और किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की तैयारी में है।

  • धनबाद जेल में गैंगवार, पगली घंटी बजते ही भारी संख्या में पुलिस बल जेल में दाखिल

    धनबाद जेल में गैंगवार, पगली घंटी बजते ही भारी संख्या में पुलिस बल जेल में दाखिल

    धनबाद : झारखंड के धनबाद जिले से एक बड़ी खबर आ रही है। जेल में गैंगवार हो गया है. पगली घंटी बजी और भारी संख्या में पुलिस बल को जेल में भेजा गया है. बताया जा रहा है कि कम से कम 100 जवान स्थिति से निबटने के लिए जेल के अंदर दाखिल हो गये हैं. बताया जा रहा है कि दर्जनों थाना की पुलिस को वहां भेजा गया है.

  • 100 करोड़ मिड डे मील घोटाले का फरार हुआ मुख्य आरोपी संजय तिवारी

    100 करोड़ मिड डे मील घोटाले का फरार हुआ मुख्य आरोपी संजय तिवारी

    रांची |  100 करोड़ मिड डे मील घोटाला का मुख्य आरोपी संजय कुमार तिवारी गिरफ्तारी के डर से फरार हो गया है. रांची ईडी टीम उसकी तलाश में जुटी है. इसे लेकर ईडी ने शनिवार को संजय तिवारी के कई ठिकानों पर छापेमारी भी की थी, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पाया है. संजय कुमार तिवारी भानु कंस्ट्रक्शन का संचालक है. ईडी ने उसे पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेजा था, लेकिन सुप्रीम कोर्ट से मिली प्रोविजनल बेल पर वह जेल से बाहर था. लेकिन जमानत की अवधि खत्म होने के बाद भी संजय ने कोर्ट में सरेंडर नहीं किया था.
    जिसके बाद पीएमएलए की विशेष कोर्ट ने शुक्रवार को उसके खिलाफ वारंट भी जारी किया था. इसके बाद से ही वह फरार हो गया.

    भानु कंस्ट्रक्शन के संचालक संजय कुमार तिवारी को सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर कोर्ट में 25 मार्च को ही सरेंडर करना था. लेकिन संजय सरेंडर से बचने के लिए कोविड होने की गलत जानकारी रांची के पीएमएलए कोर्ट को दी. रिम्स के इलाज संबंधी कागजात और कोविड सर्टिफिकेट की जांच ईडी के रांची जोनल ऑफिस ने की. ईडी अधिकारियों ने जांच में पाया कि इलाज सं संबंधित जो जानकारी और कोविड सर्टिफिकेट संजय ने दी थी वो गलत थी. इसी मौके का फायदा उठाकर संजय तिवारी फरार होने में कामयाब हो गया. बरियातू थाना में संजय तिवारी पर मामला दर्ज हुआ है. जिसके बाद रांची पुलिस की टीम भी उसकी तलाश में जुटी हुई है.

    गौरतलब है कि मिड डे मील के करीब 100 करोड़ एसबीआई धुर्वा ब्रांच से भानू कंस्ट्रक्शन के 34 खातों में अवैध तरीके ट्रांसफर किया गये थे. इसे लेकर पहले धुर्वा थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी. बाद में मामले की जांच सीबीआई ने अपने हाथ ले ली. वर्ष 2021 में ईडी ने कांड संख्या ECIR 3/2021 दर्ज कर केस को अपने अधीन ले लिया. संजय तिवारी के साथ राजू वर्मा और सुरेश कुमार भी इस केस में अभियुक्त हैं.

  • बिहार शरीफ में हिंसा, BJP नेता के भाई की दुकान से 3 करोड़ का मोबाइल लूट ले गए उपद्रवी

    बिहार शरीफ में हिंसा, BJP नेता के भाई की दुकान से 3 करोड़ का मोबाइल लूट ले गए उपद्रवी

    नालंदा |  देश के कई राज्यों में रामनवमी पर जमकर उत्पात हुआ. नफरत की इस आग से बिहार का नालंदा शहर भी नहीं बच सका. यहां के बिहार शरीफ इलाके में हुड़दंगियों ने खुलेआम कानून को चुनौती दे दी. यहां शोभायात्रा निकालने के दौरान दो समुदायों में शुरू हुई झड़प ने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया. उपद्रवियों ने जमकर पत्थरबाजी की. बेधड़क गोलियां भी दागीं. कई घरों-वाहनों में आग लगा दी. दर्जनों दुकानों में जमकर तोड़-फोड़ की और लूटपाट भी हुई. उपद्रवियों ने एक स्टेशनरी की दुकान में रखीं लाखों की किताबें को आग लगा दी. उन्होंने कई रिक्शा, कार, एक गोदाम को भी फूंक दिया. यह हिंसा कइयों को गहरे जख्म दे गई, उनकी रोजी-रोटी और पूंजी को बर्बाद कर गई. ऐसे ही लोगों में एक हैं जावेद आजम.

    मुंबई के रहने वाले जावेद ने बिहारशरीफ की मेन मार्केट में ही डिजिटल दुनिया नाम का एक स्टोर खोला है. उनका दावा है कि हिंसावाले दिन उपद्रवियों ने उनके स्टोर को भी निशाना बनाया. वहां तोड़फोड़ की. उसके बाद करीब साढ़े तीन करोड़ का इलेक्ट्रॉनिक सामान, मोबाइल, लैपटॉप लूट ले गए. जावेद का भाई बीजेपी से जुड़ा हुआ है. इस स्टोर का उद्घाटन बीजेपी के पूर्व मंत्री मंगल पांडे और शहनवाज हुसैन ने किया था. जावेद के बिहार में डिजिटल दुनिया के नाम से आठ स्टोर हैं. हालांकि अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि जावेद ने पुलिस से शिकायत की है या नहीं.

  • पटना में बच्चे का सिर काट फिर कटे सिर को लेकर चढ़ा हाईटेंशन टावर पर

    पटना में बच्चे का सिर काट फिर कटे सिर को लेकर चढ़ा हाईटेंशन टावर पर


    भीड़ ने पीट-पीटकर आरोपी को मार डाला, पुलिस पर किया पथराव

    पटना। पुनपुन में आज दोपहर एक व्यक्ति ने 12 साल के बच्चे की गला काटकर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी बिजली के हाईटेंशन टावर पर चढ़ गया। करीब 4 घंटे तक वह टावर पर रहा। भीड़ ने टावर पर चढ़े आरोपी को पत्थर मारे जिससे वह नीचे आ गिरा। तब लोगों ने पीट-पीटकर आरोपी को मार डाला। इसी दौरान पुलिस भी मौके पर पहुंची, लेकिन भीड़ ने पुलिस को खदेड़ दिया। पुलिस पर पथराव भी हुआ। इसमें कई पुलिस वाले घायल हुए हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपी युवक मानसिक तौर पर विक्षिप्त था। आरोपी की पहचान नहीं हो पाई है। पटना एएसपी शुभम आर्या ने बताया कि हमें सूचना मिली थी कि एक बच्चे की गला काटकर हत्या की गई है। हम जब मौके पर पहुंचे तो देखा कि गांव वालों ने टावर को घेर रखा था। आरोपी बच्चे का सिर लेकर टावर पर चढ़ा हुआ था। घटना से गुस्साए लोगों ने पुलिस टीम पर भी पथराव कर दिया। इसमें कई पुलिस वालों को चोट आई है। पुलिस ने बचाव में एयर फायरिंग भी की। बच्चा पुनपुन थाना क्षेत्र के अलाउद्दीनचक का रहने वाला कारू सिंह का 12 साल का बेटा बबन कुमार है। घटनास्थल पर एएसपी, पालीगंज डीएसपी समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची है। आरोपी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दी हालांकि पुलिस ने जाम हटा दिया है। फिलहाल इलाके में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है। घटना स्थल पर लोग अब भी आक्रोशित हैं।

  • होटल के तीसरे तल्ले से कूदकर युवक ने जान देने की कोशिश की

    होटल के तीसरे तल्ले से कूदकर युवक ने जान देने की कोशिश की

    रांची |  महिला मित्र से मिलने हरियाणा से रांची आये युवक ने आत्महत्या करने की कोशिश की.  यह घटना राजधानी रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र के हिनू स्थित एक होटल की है. जहां शनिवार को पीयूष नाम के एक युवक ने होटल के तीसरे तल्ले से  छलांग लगा दी. इस घटना में पीयूष को गंभीर चोटें आयी है. आनन-फानन में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है. बताया जा रहा है कि महिला मित्र के साथ होटल में अनबन के बाद पीयूष ने आत्महत्या करने की कोशिश की है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. जो युवती पीयूष से मिलने होटल आयी थी, उससे भी पूछताछ की जा रही है.

    जानकारी के मुताबिक, हरियाणा के रहने वाले पीयूष गुप्ता ने अचानक होटल के कमरे स्थित बालकनी से छलांग लगा दी और नीचे खड़ी एक कार के ऊपर गिर गया. गिरने की आवाज सुनकर होटल के कर्मचारी दौड़े-दौड़े वहां पर पहुंचे. उस दौरान एक महिला भी मौजूद थी. जिसने होटल वालों को बताया कि उसने होटल के तीसरे तल्ले से कूदकर आत्महत्या की कोशिश की है.  जिसकी वजह से उसे  गंभीर चोटें आयी हैं. फिर होटल के कर्मचारियों ने तुरंत एंबुलेंस बुलाकर उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा. जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है.

  • बिहार में ट्रक ने राहगीरों को कुचला, चार की मौत

    बिहार में ट्रक ने राहगीरों को कुचला, चार की मौत

    पटना | बिहार के पूर्णिया जिले में एक ट्रक चालक ने पैदल चल रहे लोगों को कुचल दिया। इससे चार लोगों की मौत हो गई। शुक्रवार रात हुई दूसरी दुर्घटना के बाद, स्थानीय निवासियों ने ड्राइवर को पकड़ने में कामयाबी हासिल की और पुलिस को सौंपने से पहले उसकी पिटाई कर दी। पीड़ितों की पहचान मोहम्मद सरबुल आलम, मोहम्मद हाफिज सब्बीर, हाफिज रुवैद और दीपक कुमार के रूप में हुई है। ब्यासी रेंज के एसडीपीओ आदित्य कुमार ने कहा, ट्रक पहले दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। उसने मौके से भागने की कोशिश की। ऐसा करते हुए, उसने कई लोगों को कुचल दिया। चालक को अमौर ब्लॉक से पकड़ा गया। हमने ट्रक भी जब्त कर लिया है। चालक को फिलहाल पूर्णिया मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल व्यक्तियों को भी उसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

  • कक्षा 8 के छात्र का हाथ प्रिसिंपल ने तोड़ा

    कक्षा 8 के छात्र का हाथ प्रिसिंपल ने तोड़ा

    साहिबगंज : साहिबगंज जिला के पतना प्रखंड क्षेत्र में एक प्रिसिंपल का हैवानियत वाला चेहरा सामने आया है। कक्षा 8 के छात्र का हाथ तोड़ने का मामला अब तूल पकड़ रहा है। पहले तो बच्चे के इलाज का खर्च देने की बात कहकर मामले को रफा-दफा करने का प्रयास किया जा रहा था। लेकिन छात्र की पिटाई का मामला जिला प्रशासन के संज्ञान में आया है। घटना 25 मार्च की है। इस को लेकर जिला शिक्षा अधीक्षक राजेश पासवान ने बताया कि उन्हें पूरे मामले की जानकारी शुक्रवार शाम को हुई। मुझे पता चला कि हेड मास्टर ने अपने ही स्कूल के 1 छात्र का क्रिकेट के स्टंप से मारकर हाथ तोड़ दिया है। इस बाबत प्रिंसिपल से स्पष्टीकरण मांगा गया है। अगर संतोषजनक जवाब नहीं आया तो उन पर विभागीय कार्यवाही की जाएगी।

  • बीजेपी नेता की हत्या

    बीजेपी नेता की हत्या

    रायपुर | राजधानी रायपुर से लगे तिल्दा इलाके में घर में घुसकर भाजपा नेता और उनके बेटे पर जानलेवा हमला किया गया है। इससे भाजपा नेता 46 वर्षीय जितेन्द्र पाल गंभर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां इलाज के दौरान उनकी की मौत हो गई। वहीं उनका बेटा 16 वर्षीय आयुष पाल गंभीर रूप से घायल है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस समेत सायबर और एफएसएल की टीमें मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। मामला तिल्दा थाना क्षेत्र के ग्राम कुंदरू के कल्याणी नगर का है।

    मिली जानकारी के अनुसार, जलसो गांव निवासी आशु उइके उसके चाचा ईशु उइके ने अपने 6-7 साथियों के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया है। आरोपियों ने चाकू से गोदकर जितेन्द्र पाल की हत्या की। इलाके में रंगदारी का वर्चस्व की पुरानी रंजिश के चलते आरोपी आशु उइके ने साथियों के साथ मिलकर घर में घुसकर हत्या की। घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। थाना प्रभारी सुदर्शन ध्रुव ने बताया कि पिता और बेटे पर चाकू से हमला किया गया है, जिसमें पिता की मौत हो गई है। बेटा घायल है। सभी आरोपी फरार है। मामले की जांच की जा रही है। क्राइम ब्रांच की टीम भी आरोपियों की तलाश में जुट गई है। प्राथमिक जानकारी के अनुसार पुराने विवाद को लेकर के हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया है। वहीं परिजनों का आरोप है कि आरोपियों ने जितेंद्र पाल से 6 माह पहले 1 लाख रुपए फिरौती की मांग की थी।