श्रेणी: Crime

  • ED कोर्ट में पूजा सिंघल ने किया सरेंडर

    ED कोर्ट में पूजा सिंघल ने किया सरेंडर

    रांची | निलंबित आइएएस पूजा सिंघल ने ईडी कोर्ट में बुधवार को सरेंडर किया है. सुप्रीम कोर्ट से मिली अंतरिम जमानत अवधि के समाप्त होने की तिथि को देखते हुए उन्होंने कोर्ट में सरेंडर किया है. बीते सोमवार को पूजा सिंघल सहित तीन के • खिलाफ ईडी कोर्ट में आरोप गठित किया गया था. आरोप गठन के दौरान पूजा सिंघल कोर्ट में सशरीर उपस्थित थी |

    ईडी के विशेष न्यायाधीश पीके शर्मा की कोर्ट ने पूजा सिंघल के खिलाफ लगे सभी आरोपों को पढ़कर सुनाया गया था, इन आरोपों को उन्होंने गलत बताया था. पूजा सिंघल के अलावा उनके पति के सीए सुमन कुमार एवं खूंटी के तत्कालीन सहायक अभियंता शशि प्रकाश के खिलाफ भी आरोप गठित हुआ था. 3 अप्रैल को ईडी के विशेष न्यायाधीश पीके शर्मा की कोर्ट ने पूजा सिंघल के डिस्चार्ज पिटीशन को खारिज कर दिया था. बता दें कि पूजा सिंघल समेत उनके पति के सीए सुमन कुमार एवं खूंटी के तत्कालीन सहायक अभियंता शशि प्रकाश के खिलाफ पूर्व में चार्जशीट दाखिल हो चुकी है. राम विनोद प्रसाद सिन्हा के खिलाफ कोर्ट पूर्व में आरोप गठित कर चुकी है. पूजा सिंघल को सुप्रीम कोर्ट से दो माह की अंतरिम जमानत पर थी |

  • तीन पूर्व सीएम, 40 BJP नेता समेत हजारों अज्ञात पर धुर्वा थाने में FIR दर्ज

    तीन पूर्व सीएम, 40 BJP नेता समेत हजारों अज्ञात पर धुर्वा थाने में FIR दर्ज

    भाजपा के हल्ला बोल कार्यक्रम में शामिल हुए झारखंड के तीन पूर्व मुख्यमंत्री समेत 40 भाजपा कार्यकर्ताओं व हजारों अज्ञात लोगों के खिलाफ रांची के धुर्वा थाने में नामजद एफआईआर दर्ज किया गया है. इनके खिलाफ उपद्रव करने, दंगा भड़काने, सरकार के निर्देशों का उल्लंघन करने, सरकारी कार्य में बाधा डालने, अपराध के लिए उकसाने व दूसरे व्यक्ति को नुकसान पहुंचाने से संबंधित धाराओं में प्राथमिकी हुई है. धारा-147, 148,188,353, 332,109, 427 आईपीसी के तहत आरोपी बनाया गया है.

    एफआईआर में नामजद आरोपियों में पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, पूर्व मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, रांची के सांसद संजय सेठ, चतरा सांसद सुनील कुमार सिंह, राज्यसभा सांसद समीर उरांव, सांसद निशिकांत दुबे, विधायक अमित मंडल, विधायक ढुलू महतो, आरती कुजूर, प्रदीप मुखर्जी, शत्रुघ्न सिंह, अनिता सोरेन, मुनचुन राय, उमेश यादव, वीरेंद्र यादव, ललित ओझा, केके गुप्ता, कुलवंत सिंह बंटी, गुंजन यादव, अमित कुमार, विकास कुमार पांडे, दिलीप कुमार सिंह, कुमकुम देवी, कामेश्वर सिंह, अमित भैया उर्फ अमित कुमार, कमलेश राम, नीलम चौधरी, साधु मांझी और विमल मरांडी शामिल

    आपको बता दें कि 11 अप्रैल को झारखंड विधानसभा के घेराव कार्यक्रम के तहत सचिवालय की ओर मार्च कर रहे भाजपा कार्यकर्ताओं की पुलिस के साथ झड़प हो गई थी. खनिज समृद्ध राज्य में बिगड़ती कानून व्यवस्था, मौजूदा भ्रष्टाचार और बेरोजगारी की उच्च दर के विरोध में भाजपा की ओर से इस इस मार्च का आयोजन किया गया था. पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए आंसू गैस, वाटर कैनन का इस्तेमाल किया और लाठीचार्ज किया था।

  • हजारीबाग- महावीर प्रसाद का शव खेत में पड़ा मिला

    हजारीबाग- महावीर प्रसाद का शव खेत में पड़ा मिला

    हजारीबाग के टाटीझरिया थाना क्षेत्र के खैरा में सामाजिक कार्यकर्ता महावीर प्रसाद 55 वर्षीय व्यक्ति का खेत में शव पड़ा मिला है । बता दे कि शव के बगल में व्यक्ति की बाइक भी गिरी हुई हालत में मिली है ।सुबह टहलने जा रहे लोगों ने शव को देखा तो तत्काल टाटीझरिया थाना की पुलिस को इसके बारे में सूचना दी । पुलिस एवं भारी संख्या में स्थानीय लोग इकट्ठा हो गए, मृतक महावीर प्रसाद इचाक प्रखंड के लुंदरु के रहने वाले हैं बताया जाता है कि मृतक बीते शाम 6:30 बजे बाइक से निकले थे जिनके साथ दो व्यक्ति थे । एक व्यक्ति लुंदरु के रहने वाले थे और एक व्यक्ति अन्य उनके साथ थे स्थानीय लोगों ने उन्हें जाते देखा था । जिसके बाद सुबह इनका शव बरामद हुआ है साथ ही दोनों लोग फरार बताए जा रहे हैं ।

    परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है मृतक के शरीर पर चोट के निशान भी देखे जा रहे हैं । स्थानीय शराब बेचने वाली महिला ने बताया कि मृतक के साथ पांच लोग थे जिन्होंने शराब भी पी रखी थी । स्थानीय मुखिया ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही मैं यहां पर पहुंची हूं जो भी पुलिस मुझसे सहयोग चाहेगी मैं सहयोग करने को तैयार हूं इस तरह की घटना को जिन भी अपराधियों ने अंजाम दिया है उन्हें सलाखों तक पहुंचाने में मैं पुलिस की मदद करूंगी । वहीं थाना प्रभारी ने बताया कि पहले यह सूचना मिली थी कि घायल अवस्था में एक व्यक्ति पड़ा हुआ है | लेकिन बाद में पता चला कि मामला सेंसेटिव है इसको देखते हुए मैं खुद घटनास्थल पर पहुंच गया हूं शव को अपने कब्जे में लेकर हजारीबाग सदर अस्पताल स्थित पोस्टमार्टम हेतु भेजा जा रहा है आगे जो भी कार्रवाई होगी वह लोगों के हित में ही होगी ।

  • राजधानी में भाजपा कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज, पत्थरबाजी, पानी का बौछार

    राजधानी में भाजपा कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज, पत्थरबाजी, पानी का बौछार

    रांची | भाजपा का सचिवालय घेराव जारी है. भाजपा नेता व कार्यकर्ता जगह-जगह डटे हुए हैं. लगातार कार्यकर्ता के उग्र प्रदर्शन कर रहे हैं. उन्हें रोकने के लिए पुलिस आंसू गैस के गोले दाग रही है. साथ ही पानी के बौछार किये जे रहे हैं. कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन कुछ देर के लिए रूका था. लेकिन एक बार फिर से भाजपा कार्यकर्ता उग्र हो गए हैं. पुलिस ने बैरिकेडिंग के पास से कार्यकर्ताओं को खदेड़ा और आंसू गैस के गोले छोड़े. वहीं पुलिस ने कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज किया तो जवाब में भाजपा कार्यकर्ता पुलिस पर पत्थर फेंक रहे हैं.

    इससे पहले भाजपा नेता बैरिकेडिंग तोड़ सचिवालय परिसर में पहुंच गये, जहां उन्हें हिरासत में लिया गया. सासंद समीर उरांव, सुनील सिंह, विधायक बिरंची नारायण के अलावा अन्य नेताओं को हिरासत मेंं लिया गया है. साथ ही महिला मोर्चा की अध्यक्ष आरती कुजूर को भी हिरासत में लिया गया है. जबकि कई अन्य नेताओं को हिरासत में लेकर जगन्नाथपुर थाना में रखा गया है.

    वहीं प्रशासन की ओर से कार्यकर्ताओं को तितर-बितर करने के लिए पानी की बैछार की गयी. तो जवाब में कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर पानी के बोतल फेंकने शुरू कर दिए. पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े तो कुछ देर के लिए कार्यकर्ता पीछे हटे. लेकिन फिर उत्पात करने लगे. वहीं स्थिती को देखते हुए प्रशासन ने लाठीचार्ज का आदेश दिया है. मौके पर धक्कम-धुक्की में एक मीडियाकर्मी का सिर फट गया है. जबकि इस उग्र प्रदर्शन में छह मीडियाकर्मियों के घायल होने की सूचना है. पहले जगह-जगह लगाए गये बैरिकेटिंग्स तोड़कर कार्यकर्ता आगे बढ़े और उसपर चढ़कर प्रदर्शन करने लगे. सबसे पहले  भाजपा सांसद जयंत सिन्हा ने बारिकेडिंग तोड़ा और कार्यकर्ताओं के साथ आगे बढ़े थे.

  • साइकिल से स्कूल जा रहे छात्र को तेज रफ्तार ट्रक ने लिया चपेट में, मौत

    साइकिल से स्कूल जा रहे छात्र को तेज रफ्तार ट्रक ने लिया चपेट में, मौत


    विरोध में आक्रोशित लोगों ने रामगढ़-बोकारो एनएच-33 को तीन घंटें किया जाम

    रामगढ़। चितरपुर के मरंगमरचा गांव में सड़क दुर्घटना में एक स्कूली छात्र की मौत हो गई। जिसके बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दिया। बताया गया कि मगरमरचा निवासी छात्र रवि कुमार, पिता जगदीश महतो, राधा कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल का कक्षा सात का छात्र था। वह सुबह आठ बजे अपने घर से साईकिल से स्कूल जा रहा था। इसी बीच रामगढ़-बोकारो राष्ट्रीय राजमार्ग 23 के चितरपुर के मरंगमरचा गांव के समीप ही एक ट्रक एलपी खऌ02अ88614 के चपेट में आ गया। जिससे घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गयी। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने रामगढ़-बोकारो मार्ग को जाम कर दिया। वहीं घटना की जानकारी मिलने पर रजरप्पा थाना प्र•ाारी हरिनन्दन सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे एवं ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। इस दुर्घटना के कारण रामगढ़-बोकारो मार्ग लग•ाग 3 घंटे तक बाधित रहा। जिला प्रशासन और पुलिस के समझाने के बाद ग्रामीणों ने रोड जाम को हटाया। तब जाकर आवागमन सामान्य हुआ। इससे पहले सड़क जाम के कारण बोकारो से रामगढ़ आने वाले और रामगढ़ से बोकारो की ओर जाने वाले सैकड़ों वाहन जाम में फंसे रहे। इससे वाहनों की कई किलोमीटर तक कतार लग गयी थी।

  • रामगढ़ में गार्ड से 29 लाख की लूट, देखें वीडियो …

    रामगढ़ में गार्ड से 29 लाख की लूट, देखें वीडियो …

    एलआईसी ऑफिस के समक्ष पांच अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम


    रामगढ़। गोला रोड स्थित एलआईसी ऑफिस के सामने से अपराधियों ने हथियार के बल पर लाखों रुपये लूट लिये। मिली जानकारी के मुताबिक अपराधी बाइक से आए थे। एलआईसी आफिस का कर्मचारी गार्ड के साथ लगभग 2900000 रुपए लेकर कैश वैन में डिपॉजिट करने जा रहा था, तभी पहले से घात लगाए अपराधियों ने हमला कर दिया।

    सिक्योरिटी गार्ड के पैर में मारी गोली

    सिक्योरिटी गार्ड के पैर में गोली मारते हुए कैश भरा बॉक्स लूट कर वहां से फरार हो गए। इस दौरान अपराधी हवाई फायरिंग भी कर रहे थे, जिससे वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया था। बताया जाता है कि अपराधी पांच की संख्या दो बाइक से आये थे।

  • भाजपा नेता अभय सिंह को पुलिस ने लिया हिरासत में

    भाजपा नेता अभय सिंह को पुलिस ने लिया हिरासत में

    जमशेदपुर। झारखंड के जमशेदपुर में हालात अभी भी तनावपूर्ण बने हुए हैं। पहले तो रामनवमी के जुलूस पर पथराव के बाद हिंसा भड़की और अब शहर के कदमा क्षेत्र के शास्त्रीनगर ब्लॉक संख्या तीन के पास धार्मिक झंडे के कथित अपमान के बाद माहौल और गर्म हो गया। इस दौरान दो गुटो के बीच जमकर बवाल हुआ। 

    दरअसल, कदमा शास्त्रीनगर ब्लॉक-3 में पीपलधारी जटाधारी मंदिर से कुछ ही दूरी पर रामनवमी के दिन स्ट्रीट लाइट पर महावीरी झंडा बांधा गया था। रस्सी पर पॉलीथीन टंगा देख लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया था। कार्रवाई के लिए 24 घंटे का समय पुलिस को दिया गया था।

    रविवार शाम छह बजे मंदिर कमेटी के लोग घटना को लेकर बैठक के लिए जुट रहे थे। इस बीच अचानक 100 से अधिक संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए, जिनमें से अधिकतर ने अपना चेहरा ढंक रखा था। इन उपद्रवियों ने तोड़फोड़ और पथराव शुरू कर दिया। जिसे लेकर मंदिर कमेटी के सदस्यों के साथ स्थानीय लोग एकजुट हो गए। दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए और नारेबाजी करने लगे, जिसके बाद माहौल बिगड़ गया और पथराव शुरू हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उपद्रवियों को खदेड़ने का प्रयास किया। पुलिस ने उपद्रवियों को रोकरने का प्रयास किया तो पुलिस पर भी पथराव कर दिया गया। 

    इस घटना के बाद से आज सोमवार को भी माहौल तनावपूर्ण है। प्रशासन ने कदमा क्षेत्र में धारा 144 लागू कर दिया है। इंटरनेट सेवा ठप है और इस बीच पुलिस ने भाजपा नेता अभय सिंह को हिरासत में ले लिया है।  सोमवार सुबह करीब 5 बजे पुलिस की एक टीम काशीडीह स्थित उनके आवास पर पहुंचेर उन्‍हें हिरासत में लिया है और अब उनसे पूछताछ चल रही है। 

  • टाटा में विवाद के बाद इंटरनेट बंद, धारा 144 लागू

    टाटा में विवाद के बाद इंटरनेट बंद, धारा 144 लागू

    जमशेदपुर | जिले के कदमा थाना अंतर्गत शास्त्रीनगर ब्लॉक नंबर 3 में रविवार रात दो गुटों में विवाद हो गया था. जिसके बाद जमशेदपुर में इंटरनेट सेवा बंद कर दी गयी है. ताकि शहर में किसी तरह के भड़काऊ पोस्ट को शेयर नहीं किया जा सके और ना ही किसी तरह का वीडियो वायरल किया जा सके. सभी ऑपरेटरों ने देर रात ही उपभोगताओं को मैसेज कर इसकी जानकारी दे दी थी. साथ ही शहर में धारा 144 लागू है. इलाके में भारी संख्या में पुलिस बलों की तैनाती भी की गयी है |

    विवाद के बाद सोमवार सुबह पुलिस ने भाजपा नेता अभय सिंह को हिरासत में ले लिया है. पुलिस अभय सिंह से बिष्टुपुर थाना में पूछताछ कर रही है. अभय सिंह के भाई निर्भय सिंह ने बताया कि सोमवार सुबह सिटी एसपी, डीएसपी और अन्य पुलिस बल सुबह करीब 5 बजे अभय सिंह के घर पहुंची और उन्हें हिरासत में लेकर चली गयी. उन्हें किस मामले में हिरासत में लिया गया है इसकी जानकारी पुलिस ने नहीं दी है |

    कदमा में शनिवार को झंडे से छेड़छाड़ के बाद रविवार को दो गुटों में झड़प हो गयी थी. इस दौरान उपद्रवियों ने पथराव, आगजनी और हवाई फायरिंग की थी. उपद्रवियों ने रूक-रूक कर पुलिस पर भी पथराव किया था. इस घटना में डीएसपी कमल किशोर समेत दर्जन भर जवान घायल हो गये थे.  माहौल बिगाड़ने के बाद प्रशासन द्वारा पूरे क्षेत्र में धारा 144 लागू कर दी गयी.  मामले को नियंत्रण में करने के बाद जिला प्रशासन ने इंटरनेट सेवा को बंद करने का फैसला लिया |

  • पीपल के पेड़ से लटका एक व्यक्ति का शव मिला

    पीपल के पेड़ से लटका एक व्यक्ति का शव मिला

    राँची। चुटिया थाना से 200 मीटर की दूरी पर इंदिरा गाँधी चौक के पास एक पीपल के पेड़ से लटका एक व्यक्ति का शव मिला है। मृतक की पहचान रंजीत चौधरी के रूप में हुई है।बताया जाता है कि रंजीत ने जिस जगह गैस वेल्डिंग का काम करता था उसी जगह फांसी लगाया है। वहीं पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेजा गया। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

  • राज्य के प्रमुख पर्यटक स्थल पतरातू डैम पर खूनी संघर्ष

    राज्य के प्रमुख पर्यटक स्थल पतरातू डैम पर खूनी संघर्ष

    रामगढ़ | राज्य के प्रमुख पर्यटक स्थल पतरातू डैम में  नाविक संघ के दो गुट में खूनी संघर्ष में दो दर्जन से ज्यादा लोग घायल घूमने आए लोगो में मची अफरातफरी का माहौल । घटना के संबध बताया जाता है की रामगढ़ जिले के पतरातु डैम में घूमने आए लोगो के बीच अचानक अफरा-तफरी का माहौल बन गया लोग जान बचाने के लिए इधर से उधर भागने लगे जब नाभिक संघ जियाउल और महफूज के दो गुटों के लोग डंडों के साथ आपस में भिड़ गए और एक दुसरे को सर पर प्रहार किया घंटों चली हो हंगामे और लाठी-डंडे में दो दर्जन से ज्यादा नाविक संघ के लोग घायल हो गए गनीमत  रही कि घूमने आए पर्यटक माहौल को देखते हुए समय से पहले वहां से भाग निकले |

    घायलों को स्थानीय अस्पताल साई नर्सिंग होम और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पतरातु में भर्ती कराई गई है। सभी घायल लोगों को सर पर गहरा चोट है। पुलिस घटनास्थल पहुंचकर जांच पड़ताल कर रही है वहीं नाविक संघ के बयान अनुसार कल रात में ही पतरातू पुलिस को सूचना दी गई डैम परिसर में तनाव का माहौल है कभी भी यहां विवाद उत्पन्न हो सकता है। जानकारी अनुसार एक नाविक संघ ग्रुप अपने स्थान को ट्रांसफर कर दुसरे जगह नाविक संघ लोगों के बीच नाव स्टीमर लगाने को लेकर विवाद बढ़ा देखते देखते विवाद में लोग खुन के प्यासा और एक दुसरे को जान से मारने तक को उतावला हो गया। जयआउल और महफूज के दो गुट में हुई खूनी संघर्ष में पांच लोगों को रिम्स रांची रेफर किया गया है |

  • प्रेमी ने प्रेमिका से पीछा छुड़ाने के चक्कर में प्रेमिका की हत्या कर दी

    प्रेमी ने प्रेमिका से पीछा छुड़ाने के चक्कर में प्रेमिका की हत्या कर दी

    दुमका | दुमका पुलिस ने जोरा देवी हत्याकांड का खुलासा करते हुए पांच आरोपी को गिरफ्तार है. आरोपी प्रेमी और महिला के बीच अवैध संबंध थे, महिला प्रेमी पर शादी का दबाब दे रही थी. प्रेमी महिला से पीछा छुड़ाने के लिये अपने दोस्तों और उसके परिजनों के साथ मिलकर हत्या की घटना को अंजाम दिया है. पुलिस घटना में प्रयुक्त साइकिल, शव के पास से बरामद चुड़ी, कंगन और मंगलसुत्र समेत अन्य समान बरामद किया है. वहीं गिरफ्तार आरोपी में मृतक महिला के प्रेमी बिहार के पटना जिले के मनेर थाना क्षेत्र स्थित रामपुर दियरा निवासी सुबोध कुमार, दुमका जिले के सरैयाहाट थाना क्षेत्र स्थित बभनी निवासी मिथुन दास, बासुदेव दास, फागू दास और देवनारायण दास का नाम शामिल है..

    शनिवार को घटना की जानकारी देते हुए सरेयाहाट थाना प्रभारी ने बताया कि 4 अप्रेल को बननी स्थित तेलहदमगी पहाड़ के पास अज्ञात महिला का सड़ा गला शव बरामद किया गया. मामले को लेकर एसआई आनंद कुमार साहा के लिखित आवेदन पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ अज्ञात महिला का हत्या कर शव छुपाने के नियत से फेंक देने के आरोप में सरेयाहाट थाना (कांड सं 31/2023) प्राथमिकी दर्ज की गई. वही सरैयाहाट थाना प्रभारी के नेतृत्व में छापामारी टीम का गठन किया गया. पुलिस त्वरित कार्रवाई करते हुए बिहार के पटना निवासी सुबोध कुमार को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया. उसने पुलिस को पूछताछ में बताया कि बरामद शव बिहार के पटना जिले के मनेर थाना क्षेत्र स्थित शेरपुरा ब्रहाचारी निवासी जोरा देवी उर्फ गुडीया देवी पति विनोद महतो का है. आरोपी ने बताया कि जोरा देवी के साथ 2 वर्ष से उसका अवैध संबंध था. 12 मार्च को आरोपी सुबोध कुमार जोरा देवी व उसकी बच्ची प्रिया कुमारी के साथ अपने पूर्व परिचित मिथुनदास के दुमका जिला के सरैयाहाट थाना क्षेत्र स्थित बभनी गांव पहुंचा. जोरा देवी द्वारा सुबोध कुमार पर शादी का दावाब दिया जाने लगा. शादी नहीं करने पर केस में फंसाने की धमकी दिया जाने लगा. इस वजह से 23 मार्च को अहले सुबह जीरा देवी का सोते समय कपड़ा से गला दबाकर हत्या कर दिया गया. इसके बाद मिथुन दास, व उसके परिवार के चाचा बासुदेव दास, दादा फागू दास, चचेरा दादा देवनरायण दास के सहयोग से महिला के शव को कपड़ा में लपेटकर साईकिल में लोड कर गाँव के बाहर स्थित तलहदमगी पहाड़ पर झाड़ीयों से ढककर छुपा दिया गया.

  • Volvo स्लीपर बस के साथ 3 शराब तस्कर गिरफ्तार

    Volvo स्लीपर बस के साथ 3 शराब तस्कर गिरफ्तार

    ग्रेटर नोएडा | नारकोटिक्स टीम गौतमबुद्धनगर व थाना दादरी पुलिस ने संयुक्त कार्यवाही करते हुये 3 शराब तस्करो को करीब 15 लाख रुपए की शराब व एक वोल्वो स्लीपर बस के साथ गिरफ्तार किया है। नारकोटिक्स टीम गौतमबुद्धनगर व थाना दादरी पुलिस द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुये दादरी बील कट से तीन शराब तस्कर अभियुक्त 1.मौहम्मद शाकिब 2. अब्दुला 3. सलीम को गिरफ्तार किया है। इनके पास से अभियुक्तगण के कब्जे से एक वोल्वो स्लीपर बस 20 पेटी बोतल (750 एमएल) ब्लेन्डर प्राइड अवैध हरियाणा मार्का, 23 पेटी बोतल (750 एमएल) नाइट ब्लू अवैध हरियाणा मार्का, 78 पेटी पौवा (180 एमएल) रॉयल जरनल अवैध चण्डीगढ मार्का, 59 पेटी अद्धा (375 एमएल) रॉयल जरनल अवैध चण्डीगढ मार्का बरामद की गयी है। अभियुक्तगण शराब को बस मे स्लीपर सीट के नीचे बने बॉक्सो में छिपाकर ले जा रहे थे। इस शराब को मुरथल हरियाणा से बिहार ले जा रहे थे। पूछताछ पर तीनों ने बताया कि हम यह शराब मुरथल, हरियाणा से खरीदकर लाये है, जिसको लेकर हम सकरी, मुजफ्फरपुर, बिहार जा रहे थे। बिहार में शराब बन्द होने की बजह से उंचे दामों पर बेचकर हम मुनाफा कमाते हैं। मुनाफे में हम सभी की हिस्सेदारी रहती है। किसी को शक न हो इसलिये हम स्लीपर बस में अम्बाला से बिहार के लिये लम्बी दूरी की सवारियों को बैठा कर बिहार जाते हैं, तथा मुरथल से भरी गयी शराब को इसी बस से ले जाकर सकरी, मुजफ्फरपुर बिहार में उंचे दामों में बेचकर मुनाफा कमाते हैं। बरामद शराब की कीमत 15 लाख रुपए है।

  • नक्सलियों का तांडव, जेसीबी मशीन, जेनरेटर को किया आग के हवाले

    नक्सलियों का तांडव, जेसीबी मशीन, जेनरेटर को किया आग के हवाले

    बोकारो जिले के ललपनिया थानाक्षेत्र अंतर्गत केरी ग्राम में बीते देर रात नक्सलियों का तांडव देखा गया।नक्सलियों ने पेयजलापूर्ति योजना कार्य मे लगे वाहनों को आग के हवाले कर दिया है।नक्सलियों के द्वारा एक जेसीबी मशीन एवं एक जेनरेटर मशीन में आग लगाकर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया गया है,जिसे फायरब्रिगेड के द्वारा बुझाया गया।वहीं वहां खड़े चार ट्रैक्टरों को भी जलाने का असफल प्रयास किया गया है


    घटना के बारे में बताया जाता है कि ललपनिया थानाक्षेत्र के केरी ग्राम निवासी रामलोचन साव उर्फ लीला साव का चार ट्रैक्टर, एक जेसीबी मशीन और एक जेनरेटर गांव में हो रहे पेयजलापूर्ति योजना के तहत पाइपलाइन कार्य मे लगा हुआ था।कार्य के पश्चात चालक के द्वारा सभी वाहनों को रामलोचन साव के घर के समीप खड़ा कर दिया गया था।तभी बीते देर रात लगभग 10:30 बजे नक्सली, रामलोचन साव को खोजते हुए वहां आये एवं वहां खड़े सभी वाहनों को आग के हवाले कर दिया।
    लोगो ने दबे स्वर में बताया है कि नक्सली करीब सात की संख्या में थे,जो हथियारों से लैस थे।आगजनी करने के पश्चात नक्सलियों ने पाइपलाइन में जो काम करेगा,उसका अंजाम यही होगा का नारा लगाते हुए वहां से चले गए।बताया जाता है कि नक्सली लगभग डेढ़ से दो घण्टे तक घटना को अंजाम दिया है।सभी नक्सली वर्दी में थे।

    घटना की पुष्टि बोकारो के एसपी चंदन झा ने भी की है, हालांकि उन्होंने बताया कि घटना में नक्सलियों का हाथ है कि उपद्रवियों का,यह जांच का विषय है। इस संबंध में रामलोचन साव ने बताया कि मैं घर पर नही था। रात के करीब 10:30 बजे जब मैं वापस अपने घर आया तो देखा कि हथियार से लैस एक वर्दीधारी बगल में हो रहे सड़क निर्माण कार्य के मुंशी लाला यादव को बंधक बनाकर पूछताछ कर रहा था। ज्यों ही उसकी नजर मुझपर पड़ी तो उसने मेरा नाम लेते हुए कहा कि देखो लीला साव आ गया, पकड़ो उसे।यह सुनकर मैं वहां से भाग निकला।

  • घरेलू विवाद में बहू ने सास को लाठी-डंडे से पीटकर मार डाला, गिरफ्तार

    घरेलू विवाद में बहू ने सास को लाठी-डंडे से पीटकर मार डाला, गिरफ्तार


    पति को दी थी धमकी तेरी मां को मार देंगे, आरोपी महिला के तीन छोटे बच्चें

    रांची। गुमला जिले के दतरा गांव में घरेलू विवाद में बहु ने अपनी सास को मार डाला। बहू ने लाठी डंडे से पीटकर सास को मौत के घाट उतार दिया। घर में हुई कहासुनी के बाद गांव के जयमन केरकेट्टा की पत्नी ओडिल केरकेट्टा क्रूरता की हद को पार कर अपनी सास (65 वर्षीय) बिबयानी केरकेट्टा पर टूट पड़ी। उसने गुस्से में अपनी सास पर लगातार डंडे बरसाते रही। घटना गुरुवार देर रात की है। यह घटना तब घटी जब शाम को परिवार के सभी लोग चैनपुर सप्ताहिक बाजार आए हुए थे। गुरुवार को सास बहू में विवाद कुछ ज्यादा ही बढ़ गया। जिसके बाद बहू ने घर में रखे कुल्हाडी और लाठी डंडे से सास को मारकर अधमरा कर दिया। जब रात को परिजन घर पहुंचे तो देखा कि बिबयानी केरकेट्टा गंभीर रूप से घायल है। आनन-फानन में ग्रामीणों व परिजनों ने उन्हेंं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल गुमला रेफर कर दिया गया। गुमला जाने के क्रम में बीच सड़क पर बिबयानी केरकेट्टा ने दम तोड़ दिया। इसके बाद वहीं से वापस गांव लाया गया। दूसरे दिन पंचायत में हो रही बैठक में मुखिया सुशील दीपक मिंज को घटना की सूचना मिली। इसके बाद पुलिस को घटना से अवगत कराया। गांव पहुंचकर पुलिस ने बहू को गिरफ्तार कर लिया। पति जयमन केरकेट्टा ने बताया कि छोटी मोटी बात पर भी आए दिन झगड़ा करती थी । हमेशा तेरी मां को जान से मार देंगे कहती थी। ओडिल की 3 बच्चे हैं। बड़ी बेटी 5 साल की, मझली बेटी 2 साल की व सबसे छोटी बेटी मात्र 9 माह की है।


    गांव में मीटिंग कर शव को दफनाने की थी तैयारी

    आज सुबह ग्रामीणों ने बैठक किया था। बैठक में इस मामले को दबाते हुए शव को दफनाने की तैयारी चल रही थी। इस बात की सूचना पंचायत के मुखिया सुशील दीपक मिंज चैनपुर पुलिस को दी गई। चैनपुर पुलिस सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। थाना प्रभारी आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि बहू ने अपनी सास की हत्या कर दी। आरोपी बहू को गिरफ्तार कर लिया गया है।

  • एग्जाम में फेल होने पर छात्र ने किया सुसाइड

    एग्जाम में फेल होने पर छात्र ने किया सुसाइड

    9वीं कक्षा के छात्र ने फांसी के फंदे से लटकर जान दे दी. वहीं आत्महत्या करने से पहले छात्र ने पेड़ में चढ़कर वीडियो बनाया था. उसके बाद उसी पेड़ में फांसी लगाकर मौत को गले लगा लिया. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है. बता दें कि, मालखरौदा थाना क्षेत्र के किरारी गांव में गणपत नामक छात्र ने फांसी लगाकर जान दे दी है. 9वीं के एग्जाम में फेल होने के कारण आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है. कल रिजल्ट आने के बाद छात्र ने ये खौफनाक कदम उठाया है. वहीं आत्महत्या से पहले छात्र ने पेड़ में चढ़कर वीडियो भी बनाया था, जिसमें उसने कहा, मैं इस दुनिया को छोड़ के जा रहा हूं. जानकारी के अनुसार, मृतक मालखरौदा के किरारी गांव में अपनी दादी के साथ रहता था. गणपत के माता पिता रोजी मजदूरी करने दूसरे राज्य गए हुए हैं.

  • आकांक्षा दुबे की मौत मामले में फरार भोजपुरी सिंगर समर सिंह गिरफ्तार

    आकांक्षा दुबे की मौत मामले में फरार भोजपुरी सिंगर समर सिंह गिरफ्तार

    भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे मौत मामले में पुलिस ने भोजपुरी सिंगर समर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है. बीती रात, गाजियाबाद के नंदग्राम थाना क्षेत्र से समर सिंह को गिरफ्तार किया गया. आकांक्षा की मां ने, अपनी बेटी की मौत को सुसाइड नहीं मर्डर बताया है और इसके लिए उन्होंने समर को ही जिम्मेदार ठहराया है.

    समर सिंह एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे की मौत के बाद से फरार चल रहा था. पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई तेजी से कर रही है. आकांक्षा की मां ने समर पर उनकी बेटी को ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है. बता दें कि, 26 मार्च को वाराणसी के एक होटल में आकांक्षा दुबे को मृत पाया गया था. उनका शव पंखे से लटका हुआ मिला था. जिसके बाद से ही लगातार समर सिंह का नाम सामने आ रहा था.

    आकांक्षा की मां ने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ से समर सिंह को फांसी की सजा देने की गुहार लगाई है. मीडिया से बातचीत में उनकी मां ने कहा था, ‘मैं योगी सरकार से यही चाहती हूं कि मेरी बेटी को न्याय दिलाएं. समर सिंह को फांसी की सजा होनी चाहिए. वो आत्महत्या नहीं कर सकती. समर सिंह ने उसे मारा है. पहले भी वो बताती थी कि समर उसे बहुत टॉर्चर करता था. किसी के साथ काम नहीं करने देता था. कहता था बस मेरे साथ काम करो.

  • गर्लफ्रेंड की बेवफाई के चलते दो आशिक आपस में भिड़े, एक आशिक ने दूसरे आशिक की चाकू से कर दी हत्या

    गर्लफ्रेंड की बेवफाई के चलते दो आशिक आपस में भिड़े, एक आशिक ने दूसरे आशिक की चाकू से कर दी हत्या

    दंतेवाड़ा: छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में गर्लफ्रेंड की बेवफाई के चलते दो आशिकों के बीच खुनी खेल हुआ है। युवती से बात करने को लेकर दोनों के बीच पहले विवाद हुआ। एक युवक ने कहा वो सिर्फ मुझसे मोहब्बत करती है। दूसरे युवक ने कहा कि वो सिर्फ और सिर्फ मेरी है। विवाद बढ़ा और युवक ने चाकू से हमला कर उसे मार डाला। हालांकि, आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में पता चला की युवती दोनों युवकों से बात किया करती थी। मामला दंतेवाड़ा सिटी कोतवाली क्षेत्र का है।

    जानकारी के मुताबिक, साहिल खान (20) और मोहम्मद कुर्बान (23) ये दोनों युवक दोस्त थे। घूम-घूम कर मनिहारी, बलून समेत अन्य सामान बेचने का करते थे। बुधवार को दंतेवाड़ा के साप्ताहिक बाजार में भी दोनों इसी काम के लिए पहुंचे थे। हालांकि, यहां दोनों ने पहले देसी शराब पी। जिसके बाद अपनी दुकान लगा रहे थे। दोनों युवक नशे में चूर थे। वहीं दुकान लगाने को लेकर दोनों के बीच पहले किसी बात को लेकर विवाद हुआ। मारपीट भी हुई। हालांकि, थोड़ी देर के बाद मामल शांत हो गया था।

    कुछ देर बाद मोहम्मद कुर्बान ने साहिल से पूछा तुमने मेरी गर्लफ्रेंड से दोस्ती क्यों की? इसका जवाब देते हुए साहिल ने कहा कि वो मुझसे सच्ची मोहब्बत करती है। इतने में कुर्बान को गुस्सा आया और उसने यह कहा कि वो सिर्फ मेरी है। फिर अपने पास रखे चाकू से उसपर वार कर दिया। जिसके बाद साहिल खुद को बचाने के लिए भागने लगा। कुर्बान ने उसका पीछा किया और उसे दौड़ा-दौड़ा कर चाकू से करीब 4 से 5 बार वार कर बुरी तरह घायल कर दिया। फिर वारदात के वाद फरार हो गया।

    आस-पास के लोगों ने घायल को अस्पताल पहुंचाया जहां उसकी मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी युवक कोड़ेनार में छिपा हुआ था। मुखबिर की सूचना के बाद पुलिस ने आरोपी को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल लिया। उसने पुलिस को झगड़े की वजह बताई। पुलिस ने आरोपी के पास से हत्या करने इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद किया है। पुलिस अफसरों ने बताया कि आरोपी ओडिशा का रहने वाला था। गुरुवार को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।

  • प्रेमी को वीडियो कॉल कर प्रेमिका ने दे दी जान

    प्रेमी को वीडियो कॉल कर प्रेमिका ने दे दी जान

    कानपुर के कर्नलगंज में प्रेमी से वीडियो कॉल पर बात करते प्रेमिका ने फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम भिजवाकर मृतका का मोबाइल कब्जे में लिया है। साथ ही, जांच पड़ताल शुरू की है। बेनाझाबर स्थित एक हाता निवासी 24 वर्षीय युवती बीए की छात्रा थी

    मिली जानकारी के अनुसार, मृतका के परिवार में उसके पिता मजदूरी करते हैं। मां के अलावा उसकी दो बहनें और एक भाई है। युवती भाई, बहनों में सबसे छोटी थी। परिजनों के अनुसार उसका काफी समय से नयापुरवा के एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था

    आरोप है कि प्रेमी आए दिन किसी न किसी बात को लेकर उस पर दबाव बनाया करता था। इसे लेकर परिजनों ने कई बार युवक को समझाया भी था। आरोप है कि बुधवार दोपहर युवती कमरे में युवक से वीडियो कॉल पर बात कर रही थी। किसी बात को लेकर युवक विवाद करने लगा।

    प्रेमी ने युवती की सहेली को दी जानकारी
    इससे परेशान होकर युवती ने वीडियो कॉल करते हुए ही प्रेमी के सामने खुद को फंदा लगा लिया। घटना के वक्त पिता, भाई व एक बहन काम पर गए हुए थे। प्रेमी ने युवती की एक सहेली को फोन करके घटना की जानकारी दी। तब मौके पर पहुंची सहेली ने अन्य लोगों के साथ दरवाजा तोड़ा, तो शव फंदे से लटका पाया।

  • रांची सिविल कोर्ट ने अभिनेत्री अमीषा पटेल के खिलाफ जारी किया वारंट

    रांची सिविल कोर्ट ने अभिनेत्री अमीषा पटेल के खिलाफ जारी किया वारंट

    रांची | समन जारी होने के बावजूद कोर्ट में उपस्थित नहीं होने पर फिल्म अभिनेत्री अमीषा पटेल के खिलाफ रांची सिविल कोर्ट से वारंट जारी किया गया है. यह मामला अजय कुमार सिंह की ओर अमीषा पटेल और उनके बिजनेस पार्टनर कुणाल के खिलाफ दाखिल चेक बाउंस, धोखाधड़ी ओर धमकी मामले के दर्ज केस से जुड़ा है. अजय कुमार सिंह झारखंड के फिल्म निर्माता हैं. उनके द्वारा अमीषा पटेल के खिलाफ दर्ज मामले में यह वारंट जारी हुआ है. इसी मामले में अमीषा पटेल को उपस्थिति के लिए समन जारी हुआ था, लेकिन कई बार समन के बावजूद भी वह अदालत में खुद या अपने अधिवक्ता के माध्यम से उपस्थित नहीं हो रही थीं. अगली सुनवाई 15 अप्रैल को होगी..

    अरगोड़ा निवासी अजय कुमार सिंह ने यह केस 17 नवंबर 2018 को सीजेएम कोर्ट में की थी. आरोप है कि म्यूजिक मेकिंग के नाम पर अमीषा पटेल ने अजय कुमार सिंह से ढाई करोड़ रुपये लिये थे. लेकिन राशि लेने के बाद वह म्यूजिक मेकिंग की दिशा में कदम नहीं उठाया. साथ ही अमीषा पटेल पर फिल्म देसी मेजिक बनाने के नाम पर अजय सिंह से ढाई करोड़ रुपये ऐंठने का आरोप है. एकरारनामा के अनुसार जब फिल्म जून 2018 में रिलीज नहीं हुई तो अजय ने अमीषा से पैसे की मांग की. काफी टालमटोल के बाद अक्तूबर 2018 में ढाई करोड़ एवं 50 लाख रुपये के दो चेक दिये, जो बाउंस हो गये. इसके बाद अजय सिंह ने रांची सिविल कोर्ट में मुकदमा किया है.

  • अपने दो बेटी, पत्नी व ट्यूशन टीचर की हत्या में दीपक को मिली फांसी की सजा

    अपने दो बेटी, पत्नी व ट्यूशन टीचर की हत्या में दीपक को मिली फांसी की सजा

    जमशेदपुर | जमशेदपुर के कदमा थाना अंतर्गत तिस्ता रोड स्थित क्वार्टर नंबर 97/99 निवासी बीना कुमारी, दीया कुमारी, सांधी कुमारी और रिंकी घोष की हत्या करने के मामले में अदालत ने दोषी दीपक कुमार को फांसी की सजा सुनाई है. गुरुवार को को मामले की सुनवाई करते हुए ए़डीजे 4 राजेंद्र कुमार सिन्हा की अदालत ने दीपक को फांसी की सजा सुनाई है. इसके पूर्व शनिवार को अदालत ने उसे आईपीसी की धारा 302, 307, 379, 201 और 376(1) के तहत दोषी पाया था. इस मामले में अभियोजन पक्ष की ओर से अधिवक्ता जॉली दास, कार्तिक डे, हरविलास दास, दिलीप गोराई और जयंत कुमार ने बहस की थी. मामले में कुल 25 लोगों की गवाही हुई थी. अभियोजन पक्ष की ओर से अपर लोक अभियोजक राजीव कुमार ने पैरवी की.

    12 अप्रैल 2021 को कदमा थाना अंतर्गत तीस्ता रोड स्थित क्वार्टर नंबर 97-99 में दीपक ने अपनी पत्नी, दो बच्ची और ट्यूशन टीचर की हत्या कर दी थी. ट्यूशन टीचर की हत्या करने के बाद उसने दुष्कर्म भी किया था. घटना को अंजाम देने के बाद उसे अपने साथी प्रभु के साला अंकित पर भी हमला किया था. घटना को अंजाम देने के बाद वह अपनी बुलेट से राउरकेला गया था, जहां से कैब बुक कर वह धनबाद गया. पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी धनबाद से की थी.

  • दिनदहाड़े युवती की गोली मारकर की हत्या, फिर खुद खाया जहर

    दिनदहाड़े युवती की गोली मारकर की हत्या, फिर खुद खाया जहर

    गाजियाबाद । गाजियाबाद के नंदग्राम थाना क्षेत्र के घुकना में एक तरफा प्रेम के चलते एक युवक ने युवती दीपमाला की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद युवक ने खुद जहर खा लिया। युवक को गंभीर हालत में दिल्ली के जीटीबी अस्पताल के लिए रेफर किया गया है।

    घटना बृहस्पतिवार सुबह 8.30 बजे की है। जब युवक युवती के घर पहुंचा और वहां हुए विवाद के बाद यह कदम उठाया। वारदात के वक्त युवती घर पर अकेली थी और उसके माता-पिता मंदिर गए हुए थे। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है।

    आरोपित राहुल बुलंदशहर के सालिमपुर जाट का रहने वाला है। आरोपित का उपचार पुलिस हिरासत में चल रहा है। बताया जा रहा है कि वह युवती पर शादी का दबाव बना रहा था। इसी बात को लेकर घर पर आने के बाद दोनों के बीच विवाद हुआ था।

    इस दौरान युवक ने तमंचा निकालकर युवती को गोली मार दी और खुद जहरीला पदार्थ खा लिया। गोली की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे पड़ोसी युवती को लेकर आनन-फानन में अस्पताल पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।