श्रेणी: Crime

  • वकील के भेष में आया व्यक्ति साकेत कोर्ट में किया फायरिंग, 1 महिला घायल

    दिल्ली के साकेत कोर्ट में फायरिंग की घटना में एक महिला घायल हो गई है। मौके पर मौजूद पुलिस के मुताबिक चार राउंड फायरिंग हुई। एक व्यक्ति वकील के भेष में आया था, जिसने गोलियां चलाईं। घायल महिला को AIIMS ले जाया गया है।

  • अतीक-अशरफ हत्याकांड: वारदात का सीन रिक्रिएट किया गया , VIDEO

    प्रयागराज: न्यायिक आयोग के सदस्यों ने 15 अप्रैल को प्रयागराज में गैंगस्टर अतीक और अशरफ अहमद की हत्या के दृष्य को फिर से बनाने की कोशिश की। वीडियो काल्विन अस्पताल से हैं। न्यायिक पैनल ने प्रयागराज में अपराध स्थल का दौरा किया 15 अप्रैल को अतीक अहमद और अशरफ की हत्याओं की जांच के लिए गठित तीन सदस्यीय न्यायिक आयोग गुरुवार को कॉल्विन अस्पताल पहुंचा, जहां यह घटना हुई थी। न्यायिक आयोग की अध्यक्षता सेवानिवृत्त न्यायाधीश ए.के. त्रिपाठी और सदस्यों (सेवानिवृत्त आईपीएस सुबेश कुमार सिंह और सेवानिवृत्त न्यायाधीश बृजेश कुमार सोनी) ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई थी। न्यायिक आयोग के सदस्यों ने हत्या के समय घटनास्थल पर मौजूद पुलिसकर्मियों की संख्या के बारे में पुलिस अधिकारियों से पूछताछ की। क्राइम सीन का नक्शा भी तैयार किया गया था। विशेष जांच दल (एसआईटी) इससे पहले गुरुवार को कॉल्विन अस्पताल भी पहुंचा था जहां गैंगस्टर अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ को मार गिराया गया था। सूत्रों के मुताबिक, एसआईटी वहां क्राइम सीन रीक्रिएशन के लिए पहुंची थी, लेकिन चूंकि न्यायिक आयोग भी आने वाला था, इसलिए क्राइम सीन रीक्रिएशन को बंद कर दिया गया था। एसआईटी के साथ फॉरेंसिक विशेषज्ञों की टीम भी आई थी। इस बीच, हमलावर (लवलेश तिवारी, सनी और अरुण मौर्य) अपने रुख पर अड़े रहे कि उन्होंने केवल अंडरवल्र्ड में अपना नाम बनाने के लिए हत्याएं कीं। जांच एजेंसियों के सामने अब सबसे बड़ा काम तीन हमलावरों के संचालकों का पता लगाना है। हमलावरों ने अभी तक यह नहीं बताया है कि उन्हें आग्नेयास्त्र (जिगाना पिस्तौल जिसकी कीमत लगभग सात लाख रुपये है) किसने प्रदान किए।

  • उपद्रव में जेल गए 9 नेताओं की जमानत अर्जी रद्द

    उपद्रव में जेल गए 9 नेताओं की जमानत अर्जी रद्द

    जमशेदपुर : कदमा शास्त्री नगर उपद्रव मामले में जेल गए 9 नेताओं की जमानत अर्जी जमशेदपुर एसडीजेएम बंकिम चंद्र चटर्जी की अदालत ने रद्द कर दी. सभी के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने, फायरिंग, पथराव व नारेबाजी कर सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने समेत अन्य आरोप में केस दर्ज है. पुलिस ने सभी को 10 अप्रैल को गिरफ्तार कर जेल भेजा है. घाघीडीह जेल में बंद नेताओं ने दो दिन पूर्व अदालत में जमानत अर्जी दी थी. अभियोजन व बचाव पक्ष की बहस हुई. दोनों पक्ष की दलली सुनने के बाद अर्जी रद्द कर दी गई. हेमंत सोरेन मालूम हो कि 9 अप्रैल की शाम धार्मिक झंडे पर मांस बाधने की अफवाह के बाद शास्त्री नगर में तीन दिनों तक उपद्रव हुआ था. इसके बाद से वहां धारा 144 लागू कर दिया गया था. पुलिस ने पूरे मामले में कई लोगों को गिरफ्तार किया है. उप्रदव के बाद से इलाके में रैफ की तैनाती भी की गई थी. शास्त्रत्त्ीनगर में 8 दिन बाद निषेधाज्ञा हटी कदमा थाना क्षेत्र के शास्त्रत्त्ीनगर से निषेधाज्ञा अर्थात धारा 144 का आदेश को निरस्त कर दिया गया है. धालभूम के अनुमंडल पदाधिकारी ने यह आदेश जारी किया था. नौ अप्रैल को विवाद के बाद शास्त्रत्त्ीनगर के ब्लॉक नंबर 3 की 500 मीटर की परिधि में निषेधाज्ञा का आदेश जारी किया गया था. Also Read – झारखंड के धनबाद में गांव के मेले में नकली चाट मसाला खाने से 80 बीमार जेल में बंद उपद्रव के आरोपियों से मिले सहिस भाजपा नेताओं के बाद उसके सहयोगी आजसू के नेताओं ने शास्त्रत्त्ीनगर उपद्रव के आरोपियों से जेल में मुलाकात की. आजसू के नेता और पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस की अगुवाई में पार्टी के नेता घाघीडीह जेल में बंद अभय सिंह जनार्दन पांडेय, गोपी प्रमाणिक एवं अन्य को सहयोग का आश्वासन दिया है. सहिस ने कहा कि प्रदेश सरकार ने बोलने पर ही पाबंदी लगा दी है. पार्टी पूरे घटनाक्रम पर नजर रखी हुई है. उन्होंने प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई और निर्दोषों को छोड़ने का आग्रह किया है. जिला अध्यक्ष कन्हैया सिंह ने कहा कि नेताओं को राजनीतिक प्रतिद्वंदिता के कारण फंसाया गया है.

  • बच्चू यादव को हाईकोर्ट से मिली जमानत

    बच्चू यादव को हाईकोर्ट से मिली जमानत

    रांची | कुख्यात अपराधी प्रकाश चंद्र यादव के बेटे अंकुश राज के ऑफिस से धमकी देकर ले जाने मामले में आरोपी बच्चू यादव की जमानत याचिका की सुनवाई झारखंड हाईकोर्ट में हुई. प्रार्थी की ओर से अधिवक्ता अनिल कुमार ने पैरवी की. मामले में हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति राजेश कुमार की कोर्ट ने बच्चू यादव को जमानत प्रदान कर दी |

    बता दें कि इस मामले को लेकर साहिबगंज मुफस्सिल थाना में बच्चू यादव एवं अन्य के खिलाफ कांड संख्या 91/ 2021 दर्ज किया गया था. अंकुश राज के स्टाफ रोहित की ओर से मामले में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए आरोप लगाया गया है कि बच्चू यादव एवं उसके सहयोगियों ने अंकुश राज के फेरी घाट के ऑफिस से धमकी देकर एक लाख 37 हजार रूपए छीन लिए थे. बता दें कि मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बच्चू यादव जेल में बंद है.

  • भाकपा माओवादी संगठन ने 48 घंटे का बिहार-झारखंड बंद की घोषणा की

    चतरा में पांच इनामी नक्सलियों के मुठभेड़ में मारे जाने के विरोध में भाकपा माओवादी संगठन ने दो दिवसीय बिहार झारखंड बंद का आह्वान किया है. पूर्वी बिहार पूर्वोत्तर झारखंड स्पेशल एरिया कमेटी भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के प्रवक्ता ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर 20-21 अप्रैल 2023 को 48 घंटे का बिहार-झारखंड बंद की घोषणा की है. जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि 3 अप्रैल 2023 को झारखंड राज्य के पलामू चतरा बोर्डर क्षेत्र के लावालौंग थाना अंतर्गत गरहे जंगल में हमारे पांच साथियों की निर्ममतापूर्वक हत्या कर दी गयी. इस तरह कायरतापूर्ण ढंग से की गयी हत्या का हमारी पार्टी कड़ी निंदा और भर्त्सना करती है. हमारे नेतृत्वकारी साथियों की शहादत होने से बिहार-झारखंड की क्रांतिकारी आंदोलन को बहुत बड़ा झटका लगा है. हमारे इन पांच साथियों की शहादत होना पार्टी के लिए अपूर्णीय क्षति है. इसे तुरंत भरपाई कर पाना असंभव है. शोषित-उत्पीड़ित व मेहनतकश जनता के लिए अपनी प्राणों को आहूति देने वाले सभी वीर शहीदों की हम शीश झुकाकर नमन करते हैं.  साथ ही उनके अधूरे कार्यों को साकार करने का संकल्प लेते हैं. हम उनके शोक संतप्त परिजनों के दुःख की घड़ी में हर समय उनके साथ खड़े रहेंगे. 

  • कोल्हान जंगल में सर्च के दौरान सुरक्षा बलों को मिला 5 आईईडी बम

    कोल्हान जंगल में सर्च के दौरान सुरक्षा बलों को मिला 5 आईईडी बम

    छोटा कुईड़ा से मरादिनी जाने वाली कच्ची सड़क पर किया गया था सेट

    चाईबासा। कोल्हान जंगल में सर्च अभियान के दौरान पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सुरक्षा बलों ने गोईलकेसा थाना क्षेत्र के छोटा कुईड़ा से मरादिनी जाने वाली कच्ची सड़क पर 5 आईईडी बम बरामद किया है। सुरक्षा बलों को निशाना बनाकर नक्सलियों ने इन इलाकों में आईईडी बम बिछा रखा है। बम की जानकारी मिलने के बाद बम निरोधक दस्ते को इसकी सूचना दी गयी। बरामद किए गये 4 आईईडी बम का वजन 2 किलो का था। वहीं 5 किलो का एक हाईप्रेशर आईईडी बम बरामद किए गया गया। इन इलाकों में अब भी कई ऐसी जगहें हैं जहां बारूदी सुरंग, बुबी ट्रैप माइन और स्पाइक होल हैं। जो सुरक्षा बलों को निशाना बनाकर लगाए गये हैं। दूसरी तरफ सुरक्षा बलों ने कहा है कि अभियान तेज कर दिया गया है। अभी कई जगहों में अभियान चलाया जा रहा है। सुरक्षा बलों ने बताया कि इन इलाकों में बड़े नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु चमन, कांडे, अजय महतो, सागेन अंगरिया, अश्विन अपने दस्ते के साथ मौजूद हैं। इन इलाकों में रहने वाले ग्रामीणों को जंगल में जाने से रोका जा रहा है। दूसरी तरफ ग्रामीण सुरक्षा बलों के अभियान का जिक्र कर रहे हैं उनका कहना है कि सुरक्षा बलों के अभियान की वजह से उन्हें जंगल से दूर रहना पड़ रहा है। नक्सल अभियान को लेकर सुरक्षा बलों ने एक बार फिर अभियान तेज कर दिया है। दूसरी तरफ नक्सलियों ने दस बिंदुओं में ग्रामाीणों से अपील की है कि वह जंगल से दूर रहें।

  • लैंड स्कैम के आरोपी ईडी के 5 दिन की रिमांड पर

    लैंड स्कैम के आरोपी ईडी के 5 दिन की रिमांड पर

    रांची के बरियातू स्थित सेना की जमीन और चेशायर होम रोड की भूमि की खरीद बिक्री के आरोपियों की रिमांड अवधि होने पर सभी को कोर्ट के समक्ष प्रस्तुत किया गया. इस दौरान ED की ओर से आरोपियों को दोबारा 5 दिनों की रिमांड पर लेकर पूछताछ करने की इजाजत मांगी गई. जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया. इससे पहले भी गिरफ्तार हुए सभी अभियुक्तों से ED ने चार दिनों तक पूछताछ की है. ED की पूछताछ में कई अहम जानकारी सामने आयी है.
    बता दें कि ईडी ने 13 अप्रैल गुरुवार को आर्मी लैंड स्कैम और चेशायर होम रोड की जमीन की खरीद बिक्री के मामले में कार्रवाई करते हुए सात लोगों को गिरफ्तार किया था. गिरफ्तार लोगों में कारोबारी प्रदीप बागची, सीआई भानु प्रताप, अफसर अली, इम्तियाज खान, तल्हा खान, फैयाज खान और मोहम्मद सद्दाम शामिल हैं.

  • निलंबित वीरेंद्र राम की 39.28 करोड़ की संपत्ति ईडी ने किया जब्त

    निलंबित वीरेंद्र राम की 39.28 करोड़ की संपत्ति ईडी ने किया जब्त

    प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) बुधवार को टेंडर कमीशन घोटाले में गिरफ्तार ग्रामीण कार्य विभाग के निलंबित चीफ इंजीनियर वीरेंद्र राम की संपत्ति बुधवार की जब्त किया. ईडी ने वीरेंद्र राम की अस्थायी रूप से 39.28 करोड़ रुपये की चल और अचल संपत्तियों को कुर्क किया है. ये संपत्ति वीरेंद्र कुमार राम और उनके परिवार के सदस्यों के हैं. जिन संपत्तियों को ईडी ने जब्त किया है, उसमें फार्म हाउस, फ्लैट, डुप्लेक्स बंगला, दिल्ली, जमशेदपुर और रांची में जमीन और करीब 36 लाख रुपये के सामूहिक बैलेंस वाले तीन बैंक खाते शामिल हैं. वीरेंद्र राम ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए 125 करोड़ रुपए से अधिक की चल-अचल संपत्ति अर्जित की है.
    इसका खुलासा वीरेंद्र राम के न ठिकानों पर छापेमारी के दौरान हुआ था. छापेमारी में पता चला था कि उसने टेंडर कमीशन घोटाले में अकूत संपत्ति बनायी है.

    ईडी ने बताया कि एसीबी जमशेदपुर द्वारा दर्ज एफआईआर के आधार पर मनी लॉन्ड्रिंग की जांच शुरू की थी. जांच में पता चला कि रांची में ग्रामीण कार्य विभाग में मुख्य अभियंता के पद पर तैनात वीरेंद्र कुमार राम ने ठेकेदारों को टेंडर आवंटित करने के एवज में उनसे कमीशन के नाम पर आय से अधिक संपत्ति अर्जित की थी. इस प्रकार अवैध आय का उपयोग वीरेंद्र कुमार राम और उनके परिवार के सदस्यों द्वारा बहुत ही शानदार जीवन शैली जीने के लिए किया जाता था.

    ईडी ने बताया कि इससे पहले भारत के विभिन्न शहरों में वीरेंद्र कुमार राम से संबंधित 30 परिसरों में तलाशी ली गई थी. इस दौरान विभिन्न आपत्तिजनक साक्ष्य पाए गए और जब्त किए गए. इसके अलावा, तलाशी कार्रवाई के दौरान 40 लाख रुपये की नकदी, 1.51 करोड़ रुपये के सात वाहन और आभूषण पाए गए. जिसके बाद इसे जब्त कर लिया गया, जो बाद में उसके द्वारा अर्जित अवैध आय का हिस्सा पाया गया. इसके बाद वीरेंद्र कुमार राम को मनी लॉन्ड्रिंग के अपराध में दोषी पाए जाने के बाद बीते 23 फरवरी को ईडी द्वारा गिरफ्तार किया गया था और वर्तमान में होटवार जेल, रांची में है. इस मामले में वीरेंद्र कुमार राम के चचेरे भाई आलोक रंजन को भी 11 अप्रैल को गिरफ्तार किया गया था, क्योंकि वह वर्तमान मामले में अवैध आय को वैध बनाने में वीरेंद्र कुमार राम की सहायता करता पाया गया था.

  • सीसीएल वर्कर यसोदा देवी को अपराधकर्मियों ने चाकू मारकर हत्या कर लाखों की सामान लेकर फूर हुए

    सीसीएल वर्कर यसोदा देवी को अपराधकर्मियों ने चाकू मारकर हत्या कर लाखों की सामान लेकर फूर हुए

    रामगढ़ | रामगढ़ जिले के सीमावर्ती क्षेत्र उरीमारी चैक पोस्ट क्लोनी स्थित यसोदा देवी को आज सुबह तीन बजे कुछ अपराधकर्मी ने चाकू मारकर हत्या कर दी वहीं घटनाक्रम में बेटे राहुल कुमार घायल हो गए हैं और इस बीच घर पर शादी के रखें जेवरात सहित नकद रुपए लेकर फरार हो गए। घायल राहुल कुमार के बयान अनुसार पुर्व में भी 15 वर्ष पहले एक सीटन करमाली नामक द्वारा उनके भाई की हत्या की गई और कल राहुल कुमार जब जन्मदिन मना रहा था जिस दौरान घर पर छुपे घात लगाए सीटन करमाली ने सुबह तीन बजे उनकी मां यसोदा देवी की हत्या कर दी और राहुल कुमार को पिस्तौल भिड़ाकर चाकू मारकर घायल कर दिया लाखों की सामान लेकर फूर हो गया। आपको बताते चलें कि यसोदा देवी सीसीएल उरीमारी वर्कशॉप में कार्यरत थी और दो मई को बेटे राहुल कुमार की शादी थी लेकिन इस घटनाक्रम के बाद इलाके में शोक की लहर और सनसनी फ़ैल गई। घटनाक्रम के बाद ग्रामीणों द्वारा उरीमारी चेक पोस्ट को जाम किया गया। मौके पर उरीमारी पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।

  • पटना में “मुखिया जी” की हत्या से हड़कंप

    पटना में “मुखिया जी” की हत्या से हड़कंप

    पटना : बड़ी खबर पुनपुन थाने से सामने आई है, जहां दिन दहाड़े पूर्व मुखिया की घर में घुसकर बदमाशों ने हत्या कर दी है। वहीं उनके साथ मौजूद एक अन्य व्यक्ति को भी गोली मारी गई है, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    घटना के लेकर मिली जानकारी के अनुसार हत्या की यह घटना पुनपुन थाना के केंवड़ा पंचायत की बताई जा रही है। बताया गया पूर्व मुखिया नरेश सिंह अपने घर में जमीन विवाद से जुड़े किस मामले को लेकर पंचायती कर रहे थे। इसी दौरान सुबह दस बजे के करीब बदमाशों ने गोली मार दी। अस्पताल ले जाने के दौरान उनकी मौत हो गई।

    बताया जा रहा है नरेश सिंह अपने क्षेत्र से तीन बार मुखिया रह चुके थे और वह लोगों में ही बहुत लोकप्रिय थे। स्थानीय लोगों के बीच वह मुखिया जी के नाम से ही जाने जाते थे।

  • अतीक का खास गुर्गा 50 हजार का इनामी असाद कालिया गिरफ्तार

    अतीक का खास गुर्गा 50 हजार का इनामी असाद कालिया गिरफ्तार

    प्रयागराज: माफिया अतीक अहमद गिरोह के एक और शूटर आसाद कालिया को यूपी पुलिस ने बुधवार को प्रयागराज से गिरफ्तार किया है। काल‍िया माफिया अतीक का बेहद करीबी सदस्य बताया जाता है। असाद कालिया कई मामलों में वांछित चल रहा था। पुलिस ने उसपर 50 हजार का इनाम घोषित किया था।

    एसओजी ने अतीक अहमद के खास गुर्गे को धूमनगंज और पूरामुफ्ती पुलिस के साथ घेरकर दबोचा। उसके दो और साथी भी पकड़े गए हैं। उससे तमाम घटनाओं के बारे में पूछताछ की जा रही है।

    दिसंबर 2021 से अब तक असाद के खिलाफ धमकाने और रंगदारी मांगने के चार मुकदमे दर्ज हो चुके हैं। असाद की गिरफ्तारी पर पुलिस ने 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। पिछले दिनों एक वीडियो भी 2019 का प्रसारित हुआ था जिसमे असाद एक व्यक्ति के घर पर अपने साथियों संग जाकर गेट से धमकाता और ईट फेंकता है। वह अतीक के जमीन का कारोबार देख रहा था।

    डीसीपी नगर दीपक ने बताया कि असाद को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। उसकी निशानदेही पर असलहे भी बरामद किए जाने का प्रयास हो रहा है।

  • छात्रों ने कांके-पतरातु मुख्य मार्ग और रांची-पटना हाईवे जाम किया

    छात्रों ने कांके-पतरातु मुख्य मार्ग और रांची-पटना हाईवे जाम किया

    झारखंड बंद को सफल बनाने के लिए छात्र सड़कों पर उतर आये हैं. उन्होंने रांची-पटना मुख्य मार्ग को जाम कर दिया है. झारखंड स्टेट स्टूडेंट यूनियन के बैनर तले छात्रों ने रामगढ़ थाना क्षेत्र के कोठार ओवर ब्रिज और टायर मोड़ ओवरब्रिज के पास टायर जलाकर आवागमन बाधित कर दी है. इसकी वजह से एनएच 33 पर गाड़ियों की लंबी कतार लग गयी है. लंबी दूरी वाले कई बसें भी इस जाम में फंस गयी हैं. इस दौरान छात्रों ने राज्य सरकार और 60-40 की नियोजन नीति के खिलाफ जमकर नारे लगाये.नियोजन नीति के विरोध में सैकड़ों की संख्या में लोगों ने रांची-पतरातू मुख्य मार्ग को भी जाम कर दिया है. छात्रों के साथ महिलाएं भी मौजूद है. कांके स्थित लक्ष्मण महतो चौक के पास बंद समर्थक सड़क जाम कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं.

  • पटना के बाद अब भागलपुर में एलईडी डिस्प्ले पर चला अश्लील संदेश

    पटना के बाद अब भागलपुर में एलईडी डिस्प्ले पर चला अश्लील संदेश

    पटना | पटना रेलवे स्टेशन के टेलीविजन स्क्रीन पर अश्लील वीडियो चलाए जाने के एक महीने बाद, भागलपुर में भी इसी तरह का एक मामला सामने आया है। यहां एक एलईडी जन जागरूकता स्क्रीन पर अश्लील सामग्री दिखाई गई। सूत्रों ने मंगलवार को ये जानकारी दी।

    बिहार में अजूबा घटनाएं इन दिनों खूब हो रही हैं। चोरी-छिपकर होनी वाली बातें खुलकर सामने आ जा रही हैं। कुछ दिनों पहले पटना जंक्शन पर अश्लील फिल्म चल गई थी। इसमें कोलकाता से ऑपरेट होने की बात सामने आई और कार्रवाई भी हुई। अब भागलपुर पहुंचने वाले लोगों की सुविधाओं के संबंध में जानकारी देने वाले जिला प्रशासन के इलेक्ट्रॉनिक बोर्ड पर अश्लील विज्ञापन का बाकायदा ऑफर चलने लगा। सोमवार शाम इस जब भागलपुर जंक्शन के बाहर इलेक्ट्रॉनिक बोर्ड पर यह ऑफर दिखना शुरू हुआ तो लोग वीडियो बनाकर वायरल करने लगे। जिला प्रशासन की टीम ने आननफानन में इसकी बिजली बंद कराई।

    सोमवार रात करीब 10 बजे LED स्क्रीन पर चल रही गंदी बात देख लोग दंग रह गए। इसमें अपशब्दों के प्रयोग किए थे। कुछ लोगों ने इसका वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। इधर, सूचना मिलते ही  एसडीओ धनंजय कुमार डीएसपी अजय कुमार चौधरी मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी। डीएसपी ने कहा कि कि तकनीकी कारणों की वजह से इस तरह की घटना लगातार सामने आ रही है। मामले को लेकर रेलवे के स्टाफ से जानकारी ली जा रही है। जांच टीम को भी बुला लिया गया है। इस मामले में जो भी शामिल होंगे, उनपर कार्रवाई की जाएगी। हालांकि इस मामले में कोई भी पदाधिकारी इस संदर्भ में कुछ भी खुलकर नहीं कह रहे हैं।

    19 मार्च की सुबह पटना जंक्शन पर चला था अश्लील वीडियो
    बता दें कि 19 मार्च को पटना जंक्शन के प्लेटफॉर्म पर लगे TV स्क्रीन पर चल रहे विज्ञापन की जगह पर अश्लील वीडियो लगा था। यह लगभग तीन मिनट तक चला जिसके बाद जंक्शन पर उहापोह की स्थिति हो गई। साथ ही यात्री आक्रोशित होकर रेलवे प्रबंधक पर भड़कने लगे। टीवी स्क्रीन पर विज्ञापन की जगह अश्लील वीडियो के चलने से यात्रियों में आक्रोश था। इसके बाद रेलवे के वाणिज्य विभाग ने विज्ञापन एजेंसी दत्ता कम्युनिकेशन के खिलाफ FIR दर्ज किया था।  रेल मंडल प्रबंधक प्रभात कुमार का कहना था कि यह काफी गंभीर बात है। उन्होंने विज्ञापन एजेंसी के संचालक पर जुर्माना करने के साथ साथ रेलवे  द्वारा कंपनी के अग्रीमेंट को समाप्त कर दिया गया था। इतना ही नहीं रेलवे अधिकारियों ने एजेंसी के कंट्रोल रूम में छापेमारी की गई तो वहां के एजेंसी कर्मचारियों को अश्लील वीडियो देखते पाया गया। आरपीएफ और जीआरपी के द्वारा एजेंसी के कुछ कर्मचारियों को तत्काल हिरासत में लिया गया था।

  • कलयुगी बेटे ने बीमार मां की गला दबा कर की हत्या

    कलयुगी बेटे ने बीमार मां की गला दबा कर की हत्या

    हैदराबाद। तेलंगाना में एक शख्स ने अपनी मां को बोझ समझकर मार डाला और फिर उसे दफना दिया।

    चौंकाने वाली घटना तेलंगाना के कामारेड्डी जिले में हुई। पुलिस के अनुसार, चिन्ना बलय्या नाम के व्यक्ति ने बिस्तर पर पड़ी बीमार मां ई. बालव्वा (80) की कपड़े से गला दबाकर हत्या कर दी और बाद में उसे दफना दिया। कुछ दिन पहले बलैया ने सदाशिव नगर में अपने पड़ोसियों को बताया था कि उसकी मां लापता हो गई है। उसने दावा किया कि जिस कमरे में वह रह रही थी, वह बाहर से बंद है। हालांकि, एक स्थानीय जनप्रतिनिधि को संदेह हुआ। मंडल परिषद प्रादेशिक समिति (एमपीटीसी) के सदस्य बीरैया ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस की जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ। बलय्या ने अपनी मां की हत्या करना कबूल कर लिया है। उसने पुलिस को बताया कि वह उसके लिए बोझ बन गई थी और वह उसकी देखभाल करने में असमर्थ था। 13 अप्रैल की रात उसने कपड़े से अपनी मां की गला दबा कर हत्या कर दी। फिर वह उसके शव को एक चावल मिल के पीछे सुनसान जगह पर ले गया और दफना दिया। स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में पुलिस ने सोमवार को शव निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सर्किल इंस्पेक्टर रमन ने कहा, हमने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच जारी है।

  • झारखंड का माओवादी केरल में गिरफ्तार

    झारखंड का माओवादी केरल में गिरफ्तार

    तिरुवनंतपुरम | झारखंड के एक शीर्ष माओवादी नेता को मंगलवार को केरल और झारखंड पुलिस के संयुक्त अभियान में गिरफ्तार किया गया। वह कोझीकोड में एक प्रवासी श्रमिक शिविर में रह रहा था। केरल पुलिस के अनुसार, उन्हें झारखंड में अपने समकक्ष से एक गुप्त सूचना मिली और उन्होंने अजय ओजा को कोझिकोड में एक प्रवासी श्रमिक शिविर में ट्रैक किया। आज सुबह दोनों राज्यों के पुलिस अधिकारियों की एक टीम ने ओजा को हिरासत में ले लिया, जिसे झारखंड में एक शीर्ष माओवादी नेता माना जाता है और वह पहले भी जेल में रह चुका है।

  • विराट कोहली पर लगा जुर्माना

    विराट कोहली पर लगा जुर्माना

    मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है।

    बेंगलुरु | रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली पर एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैच के दौरान आईपीएल की आचार संहिता का उल्लंघन करने के लिए मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। डेवोन कॉनवे (45 रन पर 83) और शिवम दूबे (27 रन पर 52 रन) की अर्धशतकीय पारी ने सीएसके को 226/6 पर पहुंचा दिया। सीएसके के गेंदबाजों ने ग्लेन मैक्सवेल (36 रन पर 76 रन) और फाफ डु प्लेसिस (33 रन पर 62) की तूफानी पारी के बावजूद आरसीबी को लक्ष्य तक नहीं पहुंचने दिया और अपनी टीम को आठ रन से जीत दिला दी। Also Read – पंकज मुखर्जी ने लगातार दूसरा ट्रायल जीता आईपीएल की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि कोहली ने आईपीएल आचार संहिता के अनुच्छेद 2.2 के तहत लेवल 1 के अपराध को स्वीकार किया है। आचार संहिता के स्तर 1 के उल्लंघन के लिए, मैच रेफरी का निर्णय अंतिम और बाध्यकारी होता है। बयान में घटना का उल्लेख नहीं किया गया, लेकिन जुर्माना संभवत: कोहली द्वारा सीएसके के बल्लेबाज शिवम दूबे के विकेट का जश्न मनाने के कारण लगाया गया। दुबे को मोहम्मद सिराज ने 17वें ओवर में डीप में लपका। सीएसके के खिलाफ विराट का बल्ले से खेल अच्छा नहीं रहा। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज आकाश सिंह के खिलाफ एक चौका मारने के बाद वह आउट हो गए।

  • खनन विभाग ने 142 कंपनियों का कोल लिंकेज किया रद्द

    खनन विभाग ने 142 कंपनियों का कोल लिंकेज किया रद्द

    हजारीबाग | खनन विभाग ने झारखंड की 142 कंपनियों का कोल लिंकेज रद्द कर दिया है. कोल लिंकेज मामले में झारखंड सरकार के खनन विभाग की यह अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई बताई जा रही है. इसके अलावा कंपनी की ओर से कोयला लेने के लिए अग्रिम राशि झारखंड राज्य खनिज विकास निगम को वापस करने का आदेश भी दिया गया है. इन 142 कंपनियों में कई फर्जी कंपनियां भी शामिल होने के सबूत मिले हैं. कुछ कंपनियां सिर्फ कागजों में ही चलाई जा रही थीं. हजारीबाग के कोयला कारोबारी इजहार अंसारी की 13 शेल कंपनियां इसमें शामिल हैं. राज्य सरकार की अनुशंसा पर इजहार अंसारी को 13 शेल कंपनियां कोल इंडिया ने आवंटित की थीं. इजहार ने लघु एवं मध्यम उद्योग के नाम पर मिल रहे कोल लिंकेज का सस्ता कोयला बनारस की मंडियों में बेचा. ईडी ने इसके सबूत मिलने का दावा किया है.

    यह भी कहा जा रहा है कि इजहार अंसारी को कोल लिंकेज का कोयला दिलवाने में किसी सुमन कुमार की अहम भूमिका है. बिजली बिल से यह साबित होता है कि फैक्ट्री कई साल से बंद पड़ी थी लेकिन उसके नाम पर कोयला उठाया जा रहा था. इसे लेकर ईडी ने 3 मार्च 2023 को इजहार के आवास पर छापेमारी की थी. वहां से लगभग 10 करोड़ रुपये मिलने का दावा भी किया गया था. लगभग 18 से 19 घंटे तक छापेमारी चली थी. इस मामले में किसी ने भी हजारीबाग में बयान नहीं दिया था. वहीं, वर्ष 2021-22 में 2209.08 मीट्रिक टन कोयला लिंकेज मिला है.

    कोल लिंकेज गड़बड़ी को लेकर दो दिन पहले हजारीबाग के व्यवसायी अभय सिंह को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया. अभय सिंह की डेमोटांड़ में आधा दर्जन से अधिक फैक्ट्रियां हैं. उन पर आरोप है कि कोल लिंकेज को लेकर कारखाना में कोयला सरकार और जिला प्रशासन की ओर से उपलब्ध कराया जाता था. लेकिन कोयला फैक्ट्री में उपयोग में न लाकर, उसे महंगे दामों पर बाजार में बेच दिया जाता था. उनकी फैक्ट्री से भारी मात्रा में डंप कोयला भी पाया गया.

    पूरे झारखंड में कोल लिंकेज को लेकर कार्रवाई चल रही है. जिला प्रशासन से लेकर ईडी तक छापेमारी कर रही है. इसमें कोल माफिया गिरफ्तार भी हो रहे हैं. ईडी ने लोगों को समन भी जारी किया है.

    वर्ष 2007 में एक कोयला नीति बनाई गई. इसके तहत जिन एमएसएमई उद्योगों को अपना कारखाना चलाने के लिए कोयले की आवश्यकता होती है उन्हें कोयला उपलब्ध कराने के लिए कोल लिंकेज का प्रावधान किया गया. खपत के अनुसार कोल कंपनी कोयला उपलब्ध कराती है. इसके लिए जिला प्रशासन से लेकर विभाग तक अनुमति लेनी होती है. बाजार मूल्य से कम मूल्य पर कोयला कंपनी को उपलब्ध कराया जाता है. इसे कोल लिंकेज कहते हैं. इसके लिए बीसीसीएल, सीसीएल, ईसीएल विभिन्न उद्योगों को कोयला उपलब्ध करा रही हैं.

  • सीएम आवास घेराव करने जा रहे छात्रों पर लाठीचार्ज

    सीएम आवास घेराव करने जा रहे छात्रों पर लाठीचार्ज

    रांची | झारखंड स्टेट स्टूडेंट्स ने यूनियन सोमवार (आज) से 60:40 नियोजन नीति के विरोध और 1932 खतियान आधारित स्थानीय नीति लागू करने की मांग को लेकर 72 घंटे के महाआंदोलन की शुरुआत कर दी है. इस दौरान मोरहाबादी मैदान में जुटे छात्र सीएम हाउस का घेराव करने के लिए आगे बढ़े तो पुलिस ने उन्हे रोकने का प्रयास किया. इसके बावजूद छात्रों के द्वारा लगातार आगे बढ़ने का सिलसिला जारी रहा. इसके बाद पुलिस ने छात्रों पर कांके रोड, राम मंदिर के पास पास लाठीचार्ज कर दिया. छात्रों के आंदोलन को देखते हुए रांची जिला प्रशासन ने सीएम आवास के आसपास के इलाके में धारा 144 लगा दी गई है. इसके साथ ही भारी संख्या में सुरक्षाबलों की तैनाती कर दी गई है. कई जगहों पर बैरिकेडिंग की गई है. बता दें पिछली बार जब छात्र विधानसभा घेराव करने के लिए निकले थे, तो पुलिस ने उन पर लाठियां बरसाईं थी.

    छात्र संगठनों के सीएम हाउस घेराव कार्यक्रम को देखते हुए जिला प्रशासन ने सीएम हाउस के दो सौ मीटर के दायरे में धारा 144 लगा दी है. इसके अतिरिक्त चार कंपनी रैपिड एक्शन फोर्स, इको, एसआइआरबी, आइआरबी, जैप-10 की महिला पुलिस, लाठी पार्टी और होमगार्ड की तैनाती की गयी है. वहीं राजधानी में तैनात छह डीएसपी के अतिरिक्त जिला के अन्य डीएसपी, जिले के विभिन्न थाना प्रभारियों सहित कई इंस्पेक्टर और दारोगा की तैनाती की गई है. इसके अतिरिक्त मजिस्ट्रेट की तैनाती भी की गयी है. छात्र सीएम हाउस तक न पहुंचे, इसके लिए 36 जगह बैरिकेडिंग की गई है. आंसू गैस और वाटर कैनन भी तैनात किए गए हैं.

  • सीएम आवास घेरने जा रहे कई छात्रों को पुलिस ने लिया हिरासत में

    सीएम आवास घेरने जा रहे कई छात्रों को पुलिस ने लिया हिरासत में

    रांची | 60:40 नियोजन नीति के विरोध में सीएम आवास घेरने जा रहे कई छात्रों को पुलिस ने हिरासत में लिया है. उन्हें बस में बैठाकर दूसरी जगह ले जाया जा रहा है. इससे पहले छात्र कांके रोड पर धरना पर बैठ गये थे. छात्रों के धरना प्रदर्शन के कारण आवागमन बाधित हो गया. जिसके बाद पुलिस ने कई छात्रों को हिरासत में ले लिया है. 

    बता दें कि 60:40 नियोजन नीति का विरोध और 1932 खतियान आधारित स्थानीय नीति को लेकर मोरहाबादी मैदान से सीएम हाउस का घेराव करने जा रहे छात्रों को पुलिस ने राजकीय अतिथि शाला के पास रोक दिया था. रोकने के बाद भी सभी छात्र दूसरे रास्ते से सीएम आवास घेरने के लिए निकल पड़े थे. छात्र नाला पार कर मुख्यमंत्री आवास तक पहुंचने की कोशिश कर रहे थे.

    छात्र संगठनों  द्वारा सीएम हाउस घेराव कार्यक्रम को देखते हुए जिला प्रशासन ने सीएम हाउस के 200 मीटर के दायरे में धारा 144 लगा दिया है. इसके अतिरिक्त चार कंपनी रैपिड एक्शन फोर्स, इको, एसआइआरबी, आइआरबी, जैप-10 की महिला पुलिस, लाठी पार्टी और होमगार्ड की तैनाती की गयी है. वहीं राजधानी में तैनात छह डीएसपी के अतिरिक्त जिला के अन्य डीएसपी, जिले के विभिन्न थाना प्रभारियों सहित कई इंस्पेक्टर और दारोगा की तैनाती की गयी है. इसके आलावा मजिस्ट्रेट को भी तैनात किया गया है. छात्र सीएम हाउस तक ना पहुंचे. इसके लिए 36 जगहों पर बैरिकेडिंग की गयी है. आंसू गैस और वाटर कैनन भी तैनात किये गये हैं.

  • बठिंडा मिलिट्री स्टेशन फायरिंग मामले में पुलिस ने सेना के एक जवान को किया गिरफ्तार

    बठिंडा मिलिट्री स्टेशन फायरिंग मामले में पुलिस ने सेना के एक जवान को किया गिरफ्तार

     पंजाब | बठिंडा मिलिट्री स्टेशन फायरिंग मामले में पुलिस ने सेना के एक जवान को गिरफ्तार कर लिया है. बताया जा रहा है कि इसने ही 80 मीडियम रेजिमेंट के 4 जवानों की गोली मारकर हत्या की थी. हालांकि पुलिस ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है. लेकिन पुलिस जल्द प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले का खुलासा कर सकती है.

    बता दें कि बठिंडा के मिलिट्री स्टेशन के मेस में 12 अप्रैल को जवानों के आपसी विवाद गोलीबारी हुई थी. इस गोलीबारी में सेना के चार जवान की मौत हो गयी थी. सागर ,कमलेश ,संतोष और योगेश सभी जवान 80 मीडियम रेजिमेंट के थे. अंधेरे का फायदा उठाकर शूटर फायरिंग करके वहां से भाग गया था. इसके बाद से सुरक्षा एजेंसियां मामले की जांच में जुटी थीं और फायरिंग करने वाली की तालाश कर रही थी.

    पंजाब पुलिस ने पहले से साफ कर दिया था कि यह आतंकी हमला नहीं है. यह गोलीबारी जवानों के आपसी विवाद गोलीबारी हुई थी. पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, मिलिट्री स्टेशन के गार्डरूम से दो दिन पहले ही इंसास राइफल के साथ-साथ 28 कारतूस गायब हुए थे. अंदाजा लगाया जा रहा था कि उसी राइफल से इस घटना को अंजाम दिया गया है.

  • अतीक-अशरफ  की हत्या के बाद प्रयागराज की सड़कों पर छाई वीरानी, दुकानें बंद

    अतीक-अशरफ की हत्या के बाद प्रयागराज की सड़कों पर छाई वीरानी, दुकानें बंद

    पूरे प्रदेश में धारा 144 लागू, प्रयागराज में इंटरनेट बंद
    प्रयागराज। कल देर रात माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या के बाद आज सुबह से यूपी हाई अलर्ट पर है। प्रदेश के सभी जिलों में धारा 144 लागू की गयी है। प्रयागराज में इंटरनेज बंद है और सुरक्षा बढ़ा दी गयी है। वहां की सभी बाजार बंद है और सड़कों पर वीरानी छायी है। थोड़ी-थोड़ी देर में पुलिस की गाड़ी की सायरन सड़कों पर छायी वीरानी को तोड़ रही है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने डीजीपी समेत वरिष्ठ अफसरों को प्रयागराज जाने के निर्देश दिये हैं। सीएम ने राज्य के सभी जिलों से हर 2 घंटे पर लॉ एंड आर्डर सिचुएशन पर अपडेट मांगा है। सीएम के सभी सरकारी कार्यक्रम रद्द कर दिये गये हैं।


    कड़ी सुरक्षा में हुआ शवों का पोस्टमार्टम
    कड़ी सुरक्षा के बीच अतीक अहमद और अशरफ के शवों का आज पोस्टमार्टम कराया गया। मोर्चरी में 5 डॉक्टरों के पैनल ने पोस्टमार्टम किया। मजिस्ट्रेट के सामने इस पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी हुई। पोस्टमार्टम के बाद देर शाम उन्हें प्रयागराज के कसारी-मसारी कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया जा सकता है। अतीक-अशरफ हत्याकांड की जांच 3 सदस्यीय न्यायिक आयोग करेगी।