श्रेणी: Crime

  • महिला ने पति व दो बेटों की गला रेतकर की हत्या

    महिला ने पति व दो बेटों की गला रेतकर की हत्या

    गोरखपुर। गोरखपुर जिले में दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। यहां सहजनवां थाना क्षेत्र के नगर पंचायत पांच में शनिवार की रात डेढ़ बजे एक महिला ने पति समेत अपने दो सौतेले बेटों की गला रेतकर हत्या कर दी। रविवार की सुबह सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। आरोपित महिला को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि महिला ने अवैध संबंध के चलते हत्या की है। उसने दूसरी शादी की थी। पहली शादी से उसको एक बेटी है।

    सहजनवां नगर पंचायत के वार्ड नं पांच सहबाजगंज निवासी 40 वर्षीय अवधेश गुप्ता पुत्र स्व. मेल्हू गुप्ता ने पहली पत्नी की मृत्यु के बाद दूसरी शादी की है। पहली पत्नी से उसके दो पुत्र आर्यन व पीहू उर्फ आरो थे। करीब आठ माह पहले संतकबीर नगर जिले के धनघटा थाना क्षेत्र के मझगांवा निवासी नीलम से उसकी दूसरी शादी हुई थी। आरोपित नीलम की भी दूसरी शादी थी। पहली शादी से उसे एक पुत्री है। शादी होने के बाद नीलम अपनी एक पुत्री के साथ अवधेश के घर आ गई और पति व सौतेले बेटों के साथ रहने लगी।

    आरोप है कि शनिवार की रात महिला ने खुद डायल 112 नंबर पर पुलिस को सूचना देते हुए बताया कि कुछ लोग घर पर उसके पति और बेटों के साथ मारपीट कर रहे हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब महिला के बताए कमरे को खोली तो अवधेश और उसके दोनों पुत्र आर्यन और आरो खून से लथपथ बिस्तर पर पड़े हुए तड़प रहे थे। पुलिस तत्काल इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर गई, जहां अवधेश को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया गया।

    बच्चों को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। जहां इलाज के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने आरोपित महीला को गिरफ्तार कर मौके से एक चाकू भी बरामद किया है। थाना प्रभारी सहजनवां नितिन रघुनाथ श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपित महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। उससे पूछताछ चल रही है। चर्चा है कि उसका किसी से संबंध था। जिसके चलने उसने हत्या की है।

  • बेहोशी की हालत में अस्पताल से भागकर लगाई फांसी

    बेहोशी की हालत में अस्पताल से भागकर लगाई फांसी

    धनबाद। धनबाद के बरवाअड्डा पांडेय बरवा में एक ही परिवार के चार लोगों के कीटनाशक खाने के मामले में एक और बुरी खबर है। एसएनएमएमसीएच के प्वॉइजनिंग वार्ड में भर्ती 45 वर्षीय टीपन महतो ने शनिवार की सुबह अस्पताल के बाहर एक पेड़ में गमछे से फांसी लगाकर अपनी जान दे दी।

    मरीज की आत्महत्या की सूचना सरायढेला थाने को दी गई। पुलिस ने शव को अस्पताल के आपातकालीन विभाग के मर्चरी में रखा है और मामले की जांच कर रही है।

    बड़ी बेटी की भी मौत

    टीपन उसकी पत्नी दुखनी देवी, बड़ी बेटी गीता देवी, छोटी बेटी सुनीता देवी को मंगलवार की सुबह जहर खाने के बाद प्वाइजनिंग वार्ड में भर्ती कराया गया था। बुधवार शाम को इलाज के दौरान टीपन की बड़ी बेटी गीता देवी की मौत हो गई थी।

    इधर, शनिवार की सुबह लगभग 11 बजे टीपन अपने बेड से गायब था। वह पूरी तरह से होश में नहीं आया था। उसके गायब होने के बाद अस्पताल के कर्मचारी ने इसकी सूचना अस्पताल प्रबंधन को दी लेकिन कहीं भी मरीज का पता नहीं चल पा रहा था। शाम पांच बजे उसके आत्महत्या करने की जानकारी मिली।

    सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को पेड़ से नीचे उतारा। टीपन पीले रंग का टीशर्ट पहना हुआ था। पुलिस इसके शिनाख्त में जुट गई। तभी पता चला कि अस्पताल से एक मरीज दिन से ही गायब है। टीपन के परिचितों को शव की पहचान करने के लिए बुलाया गया, जहां शव की पहचान कर ली गई।

    अस्पताल प्रबंधन और जिला प्रशासन की लापरवाही का एक बड़ा उदाहरण यह देखने को मिला कि पांच दिनों से अस्पताल में रहने के बावजूद किसी भी प्रकार की बेहतर चिकित्सकीय सुविधा चारों मरीजों को नहीं दी गई थी। शुभचिंतकों का कहना है कि इन मरीजों को किसी भी प्रकार की काउंसलिंग की व्यवस्था भी नहीं की गई।

    तीन माह के बच्चे की मौत परिवार के चार सदस्यों ने खाया था जहर

    टीपन महतो की बड़ी बेटी गीता का एक तीन महीने का बेटा था। बेटे की तबीयत खराब थी। 20 फरवरी वे लोग बच्चे का इलाज कराने के लिए कोलकाता ले जा रहे थे, मगर रास्ते में ही बच्चे ने दम तोड़ दिया। जिसके बाद उसे वापस बरवाअड्डा लाया गया और शव को शाम में दफन कर दिया गया।

    बच्चा टीपन की बेटी गीता का था। रात में टीपन, उसकी पत्नी दुखिया देवी, गीता और छोटी बेटी सुनीता ने कीटनाशक खा लिया। इसके बाद उसे एसएनएमएमसीएच में भर्ती कराया गया था।

  • नशा कारोबारियों के नापाक मंसूबे पर जोबांग पुलिस ने फेरा पानी

    नशा कारोबारियों के नापाक मंसूबे पर जोबांग पुलिस ने फेरा पानी

    उल्दाग में दो एकड़ भूमि पर लहलहा रहा अफीम की खेती को किया नष्ट, पटवन सामग्री जब्त।

    किस्को/लोहरदगा। झारखंड के लोहरदगा जिला अंतर्गत अति सुदूरवर्ती एवं घोर उग्रवाद प्रभावित जोबांग थाना क्षेत्र में इन दिनों नशा के कारोबार बड़े जोरो पर किये जाने का मामला प्रकाश में आया है। हालांकि सूचना मिलते ही तत्काल इसकी सत्यता कर जोबांग पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के द्वारा कार्रवाई की गई जिसमें जोबांग थाना क्षेत्र के ग्राम उल्दाग में लगभग दो एकड़ भूमि पर लहलहा रहा अफीम की खेती को जोबांग पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के संयुक्त नेतृत्व में नष्ट कर दिया गया।

    उल्लेखनीय है कि उल्दाग गांव के उत्तरी छोर पर स्थित नदी के समीप चारो ओर पहाडों से घिरा बीच जंगल में लगाया गया पोस्ता की खेती को नष्ट करने में सीआरपीएफ 158 बटालियन जी कंपनी के असिस्टेंट कमांडेंट रोशन कुमार किस्को अंचल पुलिस निरीक्षक मंटू कुमार जोबांग थाना प्रभारी शशि शेखर कुमार सीआरपीएफ के इंस्पेक्टर उत्पल चक्रवर्ती कृषि पदाधिकारी शंकर प्रसाद के सामूहिक नेतृत्व में लगभग दो एकड़ भूमि पर लगाया गया पोस्ता की खेती को नष्ट किया गया।

    बताते चलें कि नशा कारोबारियों के द्वारा उल्दाग की एक मसोमात बूढ़ी से गेहूं की खेती किये जाने की बात कहकर जमीन लेकर उक्त जमीन पर नशा के कारोबार को बढ़ावा दिये जाने की सूचना पाते ही जोबांग पुलिस हरकत में आई और त्वरित कार्रवाई करते हुए अफीम की खेती को नष्ट कर दिया। इधर जोबांग पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल जी कंपनी के द्वारा चलाये गये एंटी नार्कोटिक अभियान से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

    सूत्रों के मुताबिक नशा कारोबारियों के द्वारा पुलिस की आंखों में धूल झोंक कर उल्दाग में अफीम की खेती को बड़ा रूप देने और काली कमाई करने के उद्देश्य से लगाया गया पोस्ता की खेती को देखने से ऐसा प्रतीत हो रहा था कि क्षेत्र के लोगों में खौफ पैदा कर अफीम खेती के कारोबार को नशा कारोबारियों के द्वारा बढ़ावा दिया जा रहा था। परंतु जोबांग पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिसिया कार्रवाई से नशा कारोबारियों के नापाक मंसूबे नाकाम साबित हुआ। इस संदर्भ में ग्रामीणों से बात करने पर गांव वाले काफी डरे सहमे दिखाई दे रहे थे कोई भी ग्रामीण कुछ बोलने से परहेज कर रहे थे। नशा कारोबारियों की इतनी धौंस थी कि लोग अफीम की खेती को लेकर किसी तरह का कोई भी प्रतिक्रिया देना उचित नहीं समझ रहे थे।

    ज्ञात हो कि अफीम की खेती को गांव से बिजली का अवैध रूप से कनेक्शन कर लगभग एक किलोमीटर दूरी तक तार खींचकर पटवन किया जा रहा था। साथ ही पोस्ता की खेती का नियमित पटवन हेतु दो मशीन, डिलीवरी पाइप सैक्सन पाइप और खेत के उत्तरी छोर पर जाल से घेराबंदी किया गया था जिसे पुलिस ने जब्त कर आगे की कार्यवाही में जुट गई है। बात जो भी हो लेकिन लोहरदगा जिले के घोर उग्रवाद प्रभावित जोबांग थाना क्षेत्र के ग्राम उल्दाम में फल फूल रहा अफीम की खेती को नष्ट कर लोहरदगा पुलिस और सीआरपीएफ पुलिस बड़ी उपलब्धि हासिल करने में कामयाबी पाई है। इधर जोबांग थाना क्षेत्र के ग्राम उल्दाग में लगाई गई अफीम की खेती को नष्ट किये जाने के दौरान सीआरपीएफ 158 बटालियन के असिस्टेंट कमांडेंट रौशन कुमार किस्को अंचल पुलिस निरीक्षक मंटू कुमार थाना प्रभारी शशि शेखर कुमार ग्राम पंचायत देवदरिया के मुखिया कामिल तोपनो, राजस्व कर्मचारी अली अहमद सलीम, अंचल अमीन नौशाद आलम सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद थे।

  • अनियंत्रित कार ने एक दुकान में मारी टक्कर, दो व्यक्ति की मौत

    अनियंत्रित कार ने एक दुकान में मारी टक्कर, दो व्यक्ति की मौत

    रांची// देर रात लोअर बाजार थाना अंतर्गत ऊल हाउस प्रतिष्ठान के नजदीक अनियंत्रित कार ने एक दुकान में मारी टक्कर, दो व्यक्ति की मौत, पुलिस छानबीन में जुटी।

  • शादी के लग्न में एक युवक की गोली मारकर हत्या

    शादी के लग्न में एक युवक की गोली मारकर हत्या


    रांची | रांची के लोअर बाजार थाना क्षेत्र मे चर्च रोड में गुरुवार की रात्रि में एक युवक जिसका नाम अमन सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या कर दिया गया। मृतक अमन सिद्दीकी चर्च रोड का ही रहने वाला था. अमन एक शादी लग्न के कार्यक्रम में गया था।
    मिली जानकारी के अनुसार चर्च रोड के ही रहने वाले मोहम्मद नसीम के बेटे की शादी दो दिन बाद होने वाली है। गुरुवार को उसका लग्न था और उसी को लेकर आरएस टावर में कुछ नाच गान को लेकर कार्यक्रम चल रहे थे। इस लग्न में अमन सिद्दीकी भी पहुंचा था।और लग्न में ही अमन का कुछ युवकों से लड़ाई हो गया, बात मारपीट तक पहुंच गई है और उसी बीच एक युवक ने अपने पास रखें पिस्टल से अमन के ऊपर फायरिंग कर दी।फायरिंग के बाद लग्न कार्यक्रम में अफरा-तफरी मच गई। इसी बीच घायल अमन को लेकर कुछ लोग अस्पताल गए लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बाद में जब इसकी जानकारी पुलिस को मिली तो वह तुरंत मामले की जांच में जुट गई और लग्न के कार्यक्रम में चल विडियो ग्राफी के फोटो को देख कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही गई।

  • कैदी के पेट से निकला मोबाइल

    कैदी के पेट से निकला मोबाइल

    गोपालगंज जिला के मंडल कारा में 16 फरवरी को छापेमारी की गई थी. इस दौरान जेल में बंद कैदी ने मोबाइल फोन निगल लिया था. कैदी की हालत खराब होने पर उसे पीएमसीएच लाया गया. इसके बाद आईजीआईएमएस रेफर कर दिया गया. गेस्ट्रोएंट्रोलॉजिस्ट डॉ आशीष कुमार झा ने एक्स रे कराया, तो पेट में मोबाइल दिखा, जिसके बाद एंडोस्कोपी करने का निर्णय लिया गया. बता दें कि आईजीआईएमएस के डॉक्टरों ने बिना सर्जरी किए एंडोस्कोपी तकनीक से मोबाइल को बाहर निकाला. वहीं, अभी कैदी की हालत ठीक है.

    डॉ. आशीष झा ने बताया कि जेल प्रशासन की मदद से समय पर कैदी को अस्पताल लाया गया था. लेट होने पर मरीज की जान को भी खतरा हो सकता था. मोबाइल की बैटरी लीक होती, तो उसका एसिड और लिथियम पेट में फैल जाता, इससे वह पेट को पूरी तरह से जला देता. पेट में छेद हो जाता और मरीज की हालत गंभीर हो जाती. वहीं, आईजीआईएमएस के डिप्टी डायरेक्टर डॉ. मनीष मंडल ने कहा कि मोबाइल खाने की थैली में जाकर फंसा हुआ था, जिसे सफलतापूर्ण बाहर निकाल लिया गया है.

  • गया में भीड़ ने तीन चोरों को पीटा, एक की मौत, दो की हालत नाजुक

    गया में भीड़ ने तीन चोरों को पीटा, एक की मौत, दो की हालत नाजुक

     गया | बिहार के गया जिले के बेलागंज थाना में डीहा गांव में मॉब लिंचिंग हुआ है. जहां हथियार लेकर गांव में आये चोरों की भीड़ ने पिटाई की है. जिसमें से एक की मौत हो गयी है और दो की हालत नाजुक बनी हुई है. यह घटना बुधवार रात की बतायी जा रही है. स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भेजवाया. वहीं मृत युवक का शव कब्जे में लेकर पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है.

    ग्रामीणों ने बताया कि बुधवार को गांव से एक बारात गई थी. गांव के ज्यादातर लोग बारात गये हुए थे. पूरे गांव में सन्नाटा था. तभी स्कार्पियो सवार करीब 6  लोग गांव में घुसे. जिनके हाथ में सरिया, डंडा और पिस्टल आदि हथियार थे. ग्रामीणों ने जब उन्हें रोका तो वो भागने लगे. आरोपी फायरिंग करते हुए भागने लगे. संदेह होने पर लोगों ने शोर मचाया और फिर भीड़ ने इन्हें घेर लिया. इस दौरान तीन युवक तो अपनी स्कार्पियो में बैठकर फरार हो गये. जबकि तीन युवक भीड़ के हत्थे चढ़ गये. जिन्हें लोगों ने बेरहमी से पीटा और फिर पुलिस के सुपुर्द कर दिया.

  • अपराधियों ने हाईवा में लगायी आग साथ में जलने से ड्राइवर की हुई मौत

    अपराधियों ने हाईवा में लगायी आग साथ में जलने से ड्राइवर की हुई मौत

    बालूमाथ | लातेहार जिले के बालूमाथ पुलिस अनुमंडल अंतर्गत फुलबसिया कोल साइडिंग के पास अपराधियों ने उत्पात मचाया है. अपराधियों ने बीती रात हाईवा में आग लगा दी. जिससे ड्राइवर की जलने से मौत हो गयी है. मृतक की पहचान रूपलाल महतो पिता शीला महतो नवाखाड़ पंचायत केरेडारी के रूप में हुई है. बताया जाता है कि गाड़ी आर के टी सी ट्रांसपोर्टिंग कंपनी आम्रपाली से फुलबसिया साइडिंग चलती थी. वहीं बीते 3 दिनों से फुलबसिया साइडिंग के पास ब्रेकडाउन थी. जिसके कारण वो हाईवा खड़ी थी.

    आशंका जतायी जा रही है कि रूपलाल महतो की अपराधियों ने हत्या की फिर गाड़ी में शव को रखकर आग लगा दिया. घटनास्थल पर बांस के डंडे, तेल के डब्बा आदि सामान बरामद किया गया है. स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी बारियातू थाना को दी. सूचना मिलते ही बारियातू थाना प्रभारी मुकेश चौधरी दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गये. इस मामले को लेकर पुलिस कुछ भी बोलने से बच रही है.

  • पुलिस लाइन के दूसरे तल्ले से कूदकर आरक्षी दुखा उरांव ने की आत्महत्या

    पुलिस लाइन के दूसरे तल्ले से कूदकर आरक्षी दुखा उरांव ने की आत्महत्या

    सरायकेला थाना अंतर्गत पुलिस लाइन के दूसरे तल्ले से कूदकर आरक्षी दुखा उरांव ने आत्महत्या कर ली. मृत आरक्षी 3 दिन पहले ही लोहरदगा जिले के अंतर्गत भंडारा थाना क्षेत्र के स्वासखेजरी अपने गांव से वापस लौटा था.

    घटना मंगलवार रात की है बताया जाता है कि आरक्षी दुखा उरांव 19 फरवरी को छुट्टी से वापस पुलिस लाइन लौटा था इस बीच उसने यह कदम उठाया। घटना के संबंध में जानकारी देते हुए सरायकेला एसडीपीओ हरविंदर सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया में मामला आत्महत्या से जुड़ा है. जहां ऊंचाई से गिरकर आरक्षी की मौत हो गई है. उन्होंने बताया कि आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है. उन्होंने बताया कि मृतक की पत्नी और बच्चों से भी मामले की जानकारी प्राप्त की गई जहां किसी प्रकार का कोई विवाद नहीं होने की बात परिजनों ने कही है. गौरतलब है कि मृत आरक्षी दुखा उरांव 2014 से पुलिस लाइन में ही कार्यरत थे।

    घटना के बाद मृत आरक्षी के शव का पोस्टमार्टम सरायकेला सदर अस्पताल में कराकर पार्थिव शरीर को पुलिस लाइन ले जाया गया. जहां जिला पुलिस द्वारा मृत आरक्षी को श्रद्धांजलि दी गई. जिसके बाद शव को पैतृक गांव लोहरदगा जिले के अंतर्गत भंडारा थाना क्षेत्र के स्वासखेजरी भेज दिया गया।

  • कपाली में मवेशी लदा पिकअप वैन धराया, पांच पशु के साथ एक गिरफ्तार

    कपाली में मवेशी लदा पिकअप वैन धराया, पांच पशु के साथ एक गिरफ्तार

    सरायकेला। चांडिल थाना अंतर्गत कपाली ओपी क्षेत्र में पुलिस ने मवेशी लदा एक पिकअप वैन को जब्त किया है। जबकि दूसरा पिकअप वैन भागने में सफल रहा। बताया गया कि पिकअप वैन में पांच पशु लदा था। इस संबंध में कपाली ओपी प्रभारी सुनील कुमार भोक्ता ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर मंगलवार की देर रात ओपी क्षेत्र के कमारगोड़ा स्थित चांद होटल के पास पशु लदा पिकअप वैन को जब्त किया गया। पुलिस ने पिकअप वैन के चालक को भी हिरासत में लिया है। कपाली ओपी प्रभारी सुनील कुमार भोक्ता ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि क्षेत्र से होकर अवैध रूप से पशु की तस्करी होने वाली है. सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू की। इस दौरान देर रात को दो पिकअप वैन आता दिखाई दिया तो पुलिस ने उसे रोकने की कोशिश की। कार्रवाई के दौरान एक पिकअप वैन भागने में सफल रहा, जबकि एक पिकअप वैन (बीआर03 जीबी 2232) को पुलिस ने जब्त कर लिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने पिकअप वैन के चालक राहुल यादव को भी हिरासत में लिया है।

  • पुलिसकर्मी से सर्विस पिस्तौल छिनकर अपराधी ने मारी  गोली, हालत गंभीर

    पुलिसकर्मी से सर्विस पिस्तौल छिनकर अपराधी ने मारी गोली, हालत गंभीर

    गिरिडीह में बाइक सवार दो बेखौफ अपराधियों ने 21 फरवरी की देर रात एक पुलिसकर्मी शशिभूषण की सर्विस पिस्तौल छिनकर उनपर गोली चला दी. गोली लगने से वे घायल हो गए. पुलिसकर्मी केंद्रीय कारा में तैनात थे. वारदात गिरिडीह-धनबाद रोड के अजीडीह स्थित पेट्रोल पंप के निकट की है. जानकारी पाकर मुफ्फसिल थाना प्रभारी विनय राम और नगर थाना प्रभारी राम नारायण चौधरी घटनास्थल पहुंचे. जख्मी सिपाही को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज करने के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर चिकित्सा के लिए धनबाद रेफर कर दिया. वारदात के वक्त शशिभूषण जिला पुलिस के एक जवान के साथ बाइक से समान लाने जा रहे थे. इसी दौरान अजीडीह पेट्रोल पंप के पास किसी बात पर दोनों युवकों से उनकी झड़प हो गई. इसी बीच एक युवक ने उनकी सर्विंस पिस्तौल छिनकर उनपर गोली चला दी. गोली उनके छाती में लगी. वारदात सीसीटीवी में कैद होने की बात बताई जा रही है.

    मुफ्फसिल थाना पुलिस ने मामले में तत्परता दिखाते हुए तत्काल तुरुकडीहा गांव से दो युवकों को हिरासत में ले लिया. दोनों युवकों ने गोली चलाने की बात स्वीकार की. पुलिस दोनों आरोपी युवकों से पूछताछ कर रही है. वारदात को लेकर बताया जा रहा है कि सिपाही शशिभूषण की दोनों युवकों से अजीडीह पेट्रोल पंप के निकट झड़प से पूर्व मोहनपुर स्थित एक शराब दुकान पर विवाद हुआ. दोनों युवक वहां शराब खरीदने पहुंचा था. शशिभूषण और उनके साथी पुलिसकर्मी भी शराब दुकान पर मौजूद थे. दोनों युवकों ने सिपाही को देख लेने की धमकी दी. इसके बाद दोनों युवक वहां से चले गए. शशिभूषण भी अपने साथी पुलिसकर्मी के साथ प्रस्थान कर गए. फिर कुछ देर बाद दोनों युवक अजीडीह पेट्रोल पंप के समीप शशिभूषण से उलझ गए. देखते ही देखते उनकी सर्विस पिस्तौल छिनकर गोली चला दी. गोली लगने से सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गए.

  • एक ही परिवार के 4 लोगों ने की आत्महत्या की कोशिश, नवजात बच्चे को लेकर होता था कलह

    एक ही परिवार के 4 लोगों ने की आत्महत्या की कोशिश, नवजात बच्चे को लेकर होता था कलह

    धनबाद के बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के पांडेय बरवा में एक ही परिवार के 4 लोगों ने आत्महत्या करने की कोशिश की है। सभी का इलाज शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है। चारों की स्थिति नाजुक बनी हुई है। जो लोग घायल हुए टीपन महतो व उसकी पत्नी दुखिया देवी, बड़ी बेटी गीता देवी और छोटी बेटी संगीता कुमारी शामिल है। दुखिया देवी ने बताया है कि उनके 3 महीने के नाती का इलाज करवाने वह कोलकाता जा रहे थे। इस दौरान रास्ते में उसकी मौत हो गई। उसकी मौत का जिम्मेदार उनकी बेटी गीता देवी अपने माता-पिता को ही ठहरा रही है।

    बच्चे को लेकर होता था विवाद

    बच्चे की मां गीता देवी का कहना है कि मेरे मायके वालों ने बच्चे के इलाज में देर करवा दिया इसलिए उसकी जान चली गई। दुखिया देवी ने यह भी बताया कि उनकी बेटी की शादी टुंडी में हुई है। बेटी ससुराल वालों के प्रताड़ना से तंग आकर आसरा लेकर मायके पहुंची थी ताकि हम उसका इलाज करवा सके। हमारी भी आर्थिक स्थिति सही नहीं है। बच्चे की मौत के बाद जब हम सब लेकर घर पहुंचे तो गीता चीखने चिल्लाने लगी। वह हम सब को ही अपने बच्चे की मौत का जिम्मेदार ठहराने लगे। इसके बाद विवाद इतना बढ़ गया कि हम चारों ने आत्महत्या की कोशिश की। वहीं आसपास के लोगों का कहना है कि नवजात बच्चे के इलाज को लेकर हर दिन उनके घर में विवाद होता था। फिलहाल बच्चे की मौत से पूरा परिवार सदमे में है।

  • रांची में अपराधियों ने भाजपा नेता को मारी गोली

    रांची में अपराधियों ने भाजपा नेता को मारी गोली

    रांची | राजधानी रांची के ओरमांझी इलाके में आज दोपहर 12 बजे मास्क लगाए अपराधियों ने भाजपा नेता को गोली मारकर घायल कर दिया. भाजपा नेता का नाम चतुर साहू है और वह ओबीसी मोर्चा के मंत्री हैं. मामले की जानकारी मिलने के बाद ओरमांझी थाना प्रभारी घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच कर रहे हैं. वहीं घायल को निजी अस्पताल भर्ती कराया गया है. ओरमांझी थाना प्रभारी ने बताया कि घायल व्यक्ति से जानकारी हासिल करने का प्रयास किया गया लेकिन वह अभी बता पाने की स्थिति में नहीं है. चतुर साहू को हाथ में गोली लगी है. पूछताछ के दौरान चतुर साहू ने बताया कि मास्क लगाए अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया है और मौके से फरार हो गए.

  • शंकर ज्वेलर्स में हुई लाखों की लूट में शामिल अपराधी गिरफ्तार

    शंकर ज्वेलर्स में हुई लाखों की लूट में शामिल अपराधी गिरफ्तार

    रांची | मांडर पुलिस को मिली बड़ी सफलता। शंकर ज्वेलर्स में हुई लाखों की लूट में शामिल अपराधी गिरफ्तार, लूट का माल भी बरामद।

  • ठेले से चाकू उठा खुद की गर्दन काटी

    ठेले से चाकू उठा खुद की गर्दन काटी

    बनारस | गोदोलिया स्थित एक होटल के पास सुबह एक युवक ने अपने गले पर चाकू से वार किया | चाकू लगाने से युवक लहुलुहान हो गया | आसपास मौजूद लोगो ने पुलिस को सूचित के उसे मारवाड़ी अस्पताल पहुँचाया | उसके गर्दन में कई टांके लगे जिसके बाद उसे मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया गया |

    मौके पर मौजूद लोगो के अनुसार एक अनजान युवक राह चलते चलते सड़क किनारे रुक गया | उसने फल के ठेले पर रखे चाकू को लेकर अपनी गरण पर वार करना शुरु कर दिया | पूछताछ के दौरान युवक मौन साध रखा था | वह कुछ बोल नहीं पा रहा था | किसी तरह उसने अपना नाम प्रमोद बताया | युवक की उम्र 30 वर्ष से कम है | पुलिस का कहना है की अभी तक युवक के बारे में कुछ भी पता नहीं चल पाया है | फिलहाल हमलोग इस घटना के कारणों का पता लगा रहे है |

  • BJP विधायक रश्मि वर्मा को मिली जान से मारने की मिली धमकी

    BJP विधायक रश्मि वर्मा को मिली जान से मारने की मिली धमकी

    पटना | बिहार के नरकटियागंज से बीजेपी की विधायक रश्मि वर्मा को अपराधियों ने जान से मारने की धमकी दी है. अपराधियों ने विधायक को तीन बार फोन करके धमकी दी है. अपराधियों ने कहा कि वह उन्हें स्कैन कर रहे हैं और अब पिस्टल नहीं AK-47 चलेगी.लालबत्ती में चलना भूल जाओगी. विधायक को धमकी देने वाला एक ऑडियो वायरल हो रहा है.

    वायरल ऑडियो में अपराधी कह रहा है- तुम विधायक हो ना बहुत बड़ी पोस्ट है तुम्हारी. ठीक से रहो नहीं तो लालबत्ती की गाड़ी में चलना भूल जाओगी. मेरी बातों को आलतू फालतू मत समझना.मेरा नाम एसपी दीपक रंजन से पूछ लेना. एक बात याद रखना अब पिस्टल नहीं चलेगा सीधा AK-47 और कार्बाइन चलेगी. अगर दम है तो रोक लेना और प्रशासन का जितना जोड़ लगाना है लगवा लेना.

    धमकी मिलने के बाद विधायक रश्मि वर्मा ने थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई है. इसके बाद विधायक की सुरक्षा बढ़ा दी गई है. बता दें कि 11 फरवरी को कपड़ा व्यवसायी विजय चंद्र गोयल के बेटे किशन कुमार को गोली मारने के बाद कई व्यापारियों को धमकी वाले फोन कॉल आ चुके हैं.दरअसल बीजेपी विधायक कपड़ा व्यवसायी विजयचंद्र गोयल के बेटे किशन कुमार को गोली मारे जाने के बाद उन्हें देखने अस्पताल गई थी.जिसकी शिकायत बीजेपी विधायक ने एसपी डीआईजी से की थी. माना जा रहा है कि इस बात से ही नाराज अपराधी ने विधायक को फोन कर जान से मारने की धमकी दी है.

    बता दें कि पिछले साल भी रश्मि वर्मा ने अपनी जान को खतरा बताकर FIR दर्ज कराया था.उन्होंने नरकटियागंज के शिकारपुर थाने में मोतिहारी के अगरवा मोहल्ला निवासी संजय सारंगपुरी पर आरोप लगाया था कि वह उनकी हत्या कर सकते हैं. संजय सारंगपुरी विधायक के कार्यालय में ही काम करते थे. उन्होंने कहा था कि संजय के पास पिस्तौल है और हाल के दिनों में वह उनके घर के पास संदेहास्पद स्थिति में देखे गये हैं.विधायक ने आरोप लगाया था कि छवि बिगड़ने के उद्देश्य उसने जाली हस्ताक्षर कर पद और नाम का दुरूपयोग किया है.

  • महिला ने की पति और सास की हत्या

    महिला ने की पति और सास की हत्या

    गुवाहाटी | गुवाहाटी में एक महिला ने कथित तौर पर अपने पति और सास की हत्या कर दी, उनके शरीर के अंगों को कुछ दिनों के लिए फ्रीजर में रख दिया और बाद में एक नदी में फेंक दिया। पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी। यह घटना सात महीने पहले शहर के नूनमती इलाके में हुई थी, लेकिन आरोपी महिला द्वारा कथित तौर पर अपराध कबूल करने के बाद सोमवार को मामले का खुलासा हुआ। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के अनुसार, आरोपी बंदना कलिता ने कबूल किया कि उसने 17 अगस्त, 2022 को अपने दो दोस्तों की मदद से अपने पति अमरज्योति डे और सास शंकरी डे की हत्या कर दी।

    अधिकारी ने कहा, हत्याओं के बाद, कलिता ने पीड़ितों के शरीर के अंगों को एक रेफ्रिजरेटर में रख दिया और घर छोड़ दिया। वह चार दिन बाद 21 अगस्त को लौटी और शरीर के टुकड़ों को मेघालय की डावकी नदी में फेंक दिया, जो गुवाहाटी से कम से कम 200 किमी की दूरी पर है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, कलिता के पड़ोसियों ने पुष्टि की कि उन्होंने उसे अपने घर की छत पर फर्नीचर जलाते हुए देखा था। कलिता के दो दोस्तों, अरूप डेका और धनजीत डेका को हत्या में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है। पुलिस ने अभी तक इस घटना पर आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।

  • नक्सलियों के हमले से प्रधान आरक्षक समेत दो जवान शहीद

    नक्सलियों के हमले से प्रधान आरक्षक समेत दो जवान शहीद

    डोंगरगढ़ : छत्तीसगढ़ महाराष्ट्र बॉर्डर पर नक्सलियों ने जिला बल के दो जवान आरक्षकों गोली मारी है। दोनों आरक्षकों की मौके पर ही मौत हो गई है। शहीद हुए जवानों के नाम ललित सम्रत दंतेवाड़ा, राजेश सिंह डोंगरगढ़।

    नक्सलियों ने जवानों की बाइक को भी जला दिया है। मामला बोरतलाब थाना क्षेत्र का है। घटना आज सुबह 8 बजे के आस-पास की बताई जा रही है। बताया गया है कि जवान मोबाइल चेक पोस्ट पर तैनात थे। इसी बीच नक्सली अचानक से जंगल की तरफ से आकर अचानक गोलियां चलानी शुरू कर दी। इस दौरान जवानों को जवाब देने का भी मौका नहीं मिला।

  • शादी में रसगुल्ले को लेकर झड़प ने ली दुल्हन के मौसे की जान

    शादी में रसगुल्ले को लेकर झड़प ने ली दुल्हन के मौसे की जान

    यूपी के मैनपुरी में शादी कार्यक्रम में रसगुल्ले को लेकर विवाद हो गया जिसके बाद पीट-पीटकर दुल्हन के मौसा की हत्या कर दी गई. बताया जा रहा है कि यह विवाद रसगुल्लों से भरी बाल्टी के चोरी करने को लेकर शुरू हुआ था जिसके बाद मारपीट होने लगी.

    उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जहां रसगुल्ले को लेकर हुए विवाद में दुल्हन के मौसे की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई. घटना कुरावली कोतवाली क्षेत्र के बीकापुर गांव की है. गांव में शादी समारोह के दौरान रसगुल्लों से भरी बाल्टी के चोरी हो जाने को लेकर विवाद हो गया जिसके बाद मारपीट होने लगी. इसी घटना में ज्यादा चोट लग जाने की वजह से दुल्हन के मौसा की मौत हो गई. कई लोगों ने मिलकर दुल्हन के मौसा को पीटा था. वहीं इस झगड़े में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल भी हुआ है. दरअसल मृतक रणबीर सिंह अपने साले रामकिशोर के साथ बीकापुर में अपने साढ़ू की लड़की की शादी में आये थे. बाराती दावत खा चुके थे. गांव के ही रजत और अजय नाम के दो युवक रसगुल्लों से भरी बाल्टी चोरी कर ले जाने लगे तो रणबीर और रामकिशोर ने उन्हें रोका जिससे विवाद शुरू हो गया.

    रामकिशोर और ग्रामीणों के बीच रसगुल्लों को लेकर कहासुनी हो गयी जो बाद में मारपीट में बदल गई. इसके बाद रजत और अजय पक्ष के लोगों ने रणबीर सिंह की पीट पीट कर हत्या कर दी, वहीं मृतक का साला रामकिशोर को गंभीर हालात में सैफई के पीजीआई अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

    पुलिस ने इस मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि चौथा फरार है जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है.

  • बात करने के बहाने पत्नी को कमरे में ले गया पति, चाकू से गोदकर मार डाला

    बात करने के बहाने पत्नी को कमरे में ले गया पति, चाकू से गोदकर मार डाला

    गाजियाबाद में पति ने पत्नी की चाकू से गोदकर हत्या कर दी. दोनों के बीच विवाद के बाद कोर्ट केस चल रहा था. आरोपी पति अपनी पत्नी से बात करने के लिए ससुराल पहुंचा था. फिर अलग कमरे में पत्नी को ले जाकर उसकी चाकू से गोदकर हत्या कर दी. बाद में मौके से फरार हो गया.

    गाजियाबाद में युवक ने अपनी पत्नी की चाकू से गोदकर हत्या कर दी. घटना शुक्रवार-शनिवार रात की बताई जा रही है. हत्या करने के बाद पति फरार हो गया है. सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित परिवार से सारी जानकारी ली है. वहीं, शव को पोस्टमार्टम कराया गया है और आरोपी पति की तलाश में पुलिस जुटी है.

    दरअसल, शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के आर्य नगर इलाके में 22 वर्षीय युवती की उसी के पति ने चाकू से गोदकर हत्या कर दी. मृतक युवती का नाम वंशिका कश्यप है. उसकी शादी 2 साल पहले गाजियाबाद के विजयनगर इलाके के रहने वाले नरेश से हुई थी. शादी के 6 महीने बाद से ही पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा था, जिसकी वजह से वंशिका अपने पति से अलग मायके में रह रही थी और विवाद के चलते दोनों के बीच कोर्ट केस भी चल रहा था.

    शुक्रवार देर शाम नरेश पत्नी वंशिका से मिलने के लिए ससुराल पहुंचा और उससे अपने साथ वापस घर चलने को कहा. मगर, वंशिका ने इनकार कर दिया. इसके बाद दोनों में काफी देर तक विवाद होता रहा. नरेश वंशिका को अकेले में बात करने का बोलकर घर की ऊपर वाली मंजिल के कमरे में ले गया, जहां उसने वंशिका के पेट, गले, चेहरे पर चाकू से कई वार किए. गंभीर घायल वंशिका को वहीं पर छोड़कर फरार हो गया.

    खून में लथपथ पड़ी थी वंशिका

    काफी देर तक वंशिका नीचे नहीं आई तो घरवाले कमरे में पहुंचे. देखा तो वंशिका लहूलुहान पड़ी थी. आनन-फानन में उसे नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने वंशिका को मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना पर स्थानीय पुलिस अस्पताल पहुंची और घटना की जानकारी ली. मृतक वंशिका के परिवार की शिकायत पर पति नरेश के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है.

    यह है पुलिस का कहना

    एसीपी सिटी अंशु जैन का कहना है कि पत्नी की हत्या करने वाले पति की तलाश के लिए पुलिस की कई टीमें बना दी हैं. जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

  • पत्नी की हत्या कर शव को अपने दोस्त के घर में गाड़ दिया

    पत्नी की हत्या कर शव को अपने दोस्त के घर में गाड़ दिया

    गिरिडीह : झारखंड पुलिस ने एक व्यक्ति को अपनी पत्नी की हत्या और दफनाने के आरोप में गिरफ्तार किया था और बाद में उसकी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज की थी. डीएसपी गिरिडीह संजय राणा ने मीडिया को बताया कि आरोपी मनीष बरनवाल को गिरफ्तार कर लिया गया है. उन्होंने कहा, ”1 जनवरी 2022 को मनीष बरनवाल नामक व्यक्ति ने अपनी पत्नी के भागने या अपहरण का मामला दर्ज कराया. उसने बताया कि उसकी पत्नी 14 दिसंबर 2021 से लापता है.” पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि उसने अपनी पत्नी की हत्या कर शव को अपने दोस्त के घर में गाड़ दिया। उन्होंने आगे कहा, “मौके से शव के अवशेष बरामद किए गए हैं। हम डीएनए टेस्ट कराकर शव की जांच कराएंगे। मनीष को गिरफ्तार कर लिया गया है और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।