राज्यपाल रमेश बैश ने यूपीए के प्रतिनिधिमंडल को मिलने का समय दे दिया है. चार बजे राज्यपाल ने यूपीए के प्रतिनिधिमंडल को मिलने का समय दिया है. जानकारी के अनुसार राज्य में कोई बड़ा उलटफेर हो सकता है. सत्ता पक्ष और राजभवन के बीच चल रहे चूहे बिल्ली के खेल में हेमन्त सोरेन कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं. हालांकि, यह अभी तक आकलन के आधार पर ही कहा जा रहा है.
गौर करने वाली बात यह है कि 4 बजे ही कैबिनेट की बैठक भी होने वाली है. इसी कैबिनेट की बैठक में शामिल होने के लिए छत्तीसगढ़ से कांग्रेस के सभी मंत्री वापस रांची आए हैं. बताया जा रहा है कि राज्यपाल से मिलने के लिए यूपीए गठबंधन के जितने भी सांसद हैं वह भी जाएंगे इनमें लोकसभा और राज्यसभा के भी सांसद शामिल होंगे. पुख्ता सूत्रों ने बताया है कि राज्यपाल से मिलने के लिए शिबू सोरेन, महुआ मांझी, विजय हांसदा और भी कुछ लोग जा सकते हैं.
रांची के प्रतिष्ठित स्कूल कॉलेज के थे छात्र थे आरोपी
रांची। दलादली चौक पर नाबालिग बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले में आज पोक्सो कोर्ट ने पांचों आरोपियों को बाइज्जत बरी कर दिया। पोक्सो कोर्ट के स्पेशल जज आसिफ इकबाल ने पर्याप्त साक्ष्य के अभाव में पांचों आरोपियों की रिहाई का फैसला सुनाया। इस मामले में आरोपियों की ओर से अधिवक्ता प्रितांशु कुमार सिंह ने अदालत में पैरवी की थी। राजधानी के इस चर्चित सामूहिक दुष्कर्म मामले में महज 3.5 महीने के अंदर सुनवाई पूरी कर आरोपियों की रिहाई होना किसी अजूबे से कम नहीं है।
क्या था मामला
11 मई 2022 को रांची में एक लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म की खबर सामने आई। घटना रातू के एक रेस्टोरेंट के बाहर का था। रेस्टोरेंट के बाहर लगी कार को देखकर गश्ती कर रही डीएसपी अंकिता को शक हुआ। कार चेक करने पर उसमें पांच युवक आपत्तिजनक स्थिति में मिले जबकि अंदर बैठी छात्रा रो रही थी। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर रातू थाने ले गई। सभी आरोपी धुर्वा के थे। वे रांची के प्रतिष्ठित स्कूल-कॉलेज के छात्र थे।
कुल आठ गवाहों की हुई थी गवाही
इस मामले की सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष द्वारा कुल आठ गवाहों की गवाही करायी गयी, जिसमें केस आईयो के अलावा डॉक्टर भी शामिल थे। कोर्ट में सुनवाई के दौरान इस केस की विक्टिम नाबालिग बच्ची द्वारा सामूहिक दुष्कर्म के आरोप से इंकार कर दिया गया। पुलिस द्वारा केस के संदर्भ में प्रस्तुत किये गये साक्ष्यों के अभाव को देखते हुए अदालत ने आरोपियों को बरी करने का निर्देश दिया है।
जस्टिस डिलेड इज जस्टिस डिनाइड : एडवोकेट प्रितांशु
इस मामले में आरोपियों के एडवोकेट प्रितांशु कुमार सिंह ने गांडीव से बात करते हुए कहा कि जस्टिस डिलेड इज जस्टिस डिनाइड। उन्होंने कहा कि इस मामले में अदालत और अभियोजन पक्ष का बेहतर सहयोग मिला, तभी इतना जल्दी इस मामले में कोर्ट फैसले पर पहुंच सका। उन्होंने कहा कि ई-पोर्टल से गवाहों को बुलाने में काफी समय की बचत हुई।
उत्तर प्रदेश। लोगों के नकली कोविड वैक्सीन सर्टिफिकेट की शिकायत को लेकर इसकी जांच करने के लिए सरकार ने ऑनलाइन सुविधा दी है। जिसे आप cowin पोर्टल पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। लेकिन जब सरकार ही फर्जी सर्टिफिकेट दे तो आप क्या कहेंगे?
एसा ही कुछ मामला वाराणसी , उत्तर प्रदेश के निवासी विरेन्द्र नाथ सिंह के साथ घटित हुई है। हालांकि उनकी मृत्यु 21/04/2021 को हो गई थी लेकिन इनकी मृत्यु के महज सात महीने बाद यानी 08/11/2021 को उन्हें कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज भी मिल गई। हद तो तब हो गई जब 28/08/2022 को उन्हें कोरोना की बूस्टर डोज भी सफलता पूर्वक दे दिया गया।
इससे यह साफ जाहिर हो रहा है कि सरकार द्वारा ऐसे कई फर्जी वैक्सीन सर्टिफिकेट दिए जा चुके हैं या जारी हो रहे हैं। आपको बता दें कि भारत सरकार के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार अभी तक लगभग 2,11,66,35,910 लोगों का कोरोना टीकाकरण हो चुका है। लेकिन लगता है कि इसमें उतनी ही सच्चाई है जितना कि दूध में पानी।
कांग्रेस के मंत्रियों को लेकर वापस आयेंगे रांची, सीएम हेमंत
कांग्रेस के मंत्रियों को लेकर वापस आयेंगे रांचीयूपीए विधायक रायपुर के मेफेयर 7 स्टार होटल में डेरा डाले हुये हैं. उनके साथ कांग्रेस के चार मंत्री भी शामिल हैं. जिनमें रामेश्वर उरांव, बन्ना गुप्ता, बादल पत्रलेख और आलमगीर आलम शामिल हैं. 1 सितंबर को कैबिनेट की बैठक होने वाली है. कैबिनेट की बैठक में इन चारो मंत्रियों का रहना अनिवार्य है. इसलिए सीएम हेमंत सोरेन इन्हें लाने के खुद शाम करीब पांच बजे चार्टड प्लेन से रायपुर जायेंगे और देर रात तक उन्हें वापस लेकर लौटेंगे. पुख्ता सूत्रों ने बताया कि सरकारी चार्टड प्लेन जाने और वापस लेकर आने से संबंधित सारा कागजी प्रक्रिया पूरी कर ली गयी है.
यूपीए राज्यपाल पर दो तरह से दबाव बनाना चाहती है. पहला दबाव यह है कि सीएम हेमंत सोरेन के खनन लीज मामले में जो भी फैसला आया है उसे सार्वजनिक किया जाये. वहीं दूसरा दबाव समरीलाल के विधायकी सदस्यता को लेकर के है. बता दें कि समरीलाल पर आरोप है कि उन्होंने गलत जाति प्रमाण पत्र देकर चुनाव लड़ा. इसकी शिकायत जब विधानसभा स्पीकर से की गयी तो स्पीकर ने एक समिति का गठन किया और आरोप को सही पाया. समिति की जांच से असंतुष्ट समरीलाल ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया जो लंबित है. उधर, विधानसभा अध्यक्ष ने जांच रिपोर्ट राज्यपाल को भेजी जा चुकी है. आगे की कार्रवाई राज्यपाल को करनी है.
मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन के आदेश के बाद एसिड अटैक में घायल चतरा निवासी बच्ची को एयर एंबुलेंस के माध्यम से बेहतर इलाज के लिए दिल्ली शिफ्ट किया गया।
रांची। रिटायर्ड आईएएस की पत्नी सीमा पात्रा को आज पहले सुबह रांची पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। अरगोड़ा पुलिस की टीम ने रांची छोड़ने से पूर्व ही सीमा पात्रा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को सूचना मिली थी कि रांची छोड़कर भागने की फ़िराक में सीमा पात्रा लगी हुई है। अपने आदिवासी नौकरानी पर जुल्म की पराकाष्ठा पार करने के जुर्म में सीमा पात्रा को गिरफ्तार किया गया है। भाजपा नेत्री सीमा पात्रा गिरफ्तारी के इस डर से पिछले तीन दिनों से फरार थी। पुलिस की टीम उसकी तलाश में जुटी हुई थी। मंगलवार को ही पीड़िता का बयान कोर्ट में दर्ज करवाया गया था।
अलग अलग ठिकानों पर हो रही थी छापेमारी
बेरहमी की पराकाष्ठा को पार करने वाली सीमा पिछले दो दिनों से पुलिस से बच कर निकल जा रही थी। पुलिस द्वारा कितनी बार उनके अलग अलग ठिकानों पर रेड भी किया गया था। हर बार वह पुलिस से बचकर निकल जा रही थी। जानकारी के मुताबिक सड़क मार्ग से रांची से बाहर भागने के फ़िराक में जुटी हुई थी। इस जानकारी के मुताबिक ही पुलिस को सीमा को पकड़ने में सफलता हाथ लगी। आज कोर्ट में सीमा की पेशी भी होगी। पीड़िता सुनीता का बयान पुलिस के द्वारा पहले ही प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी थी। पीड़िता का बयान कोर्ट में 164 के तहत दर्ज कर लिया गया था। जानकारी के मुताबिक पीड़िता ने अपने बयान में सताने की पूरी कहानी बताई है।
युवती आठ वर्ष से थी नौकरानी
सीमा पात्रा के अशोक नगर स्थित रोड नंबर एक आवास में लंबे समय से बंधक बनाकर दिव्यांग सुनीता को रखा गया था। दिव्यांग युवती सुनीता को पुलिस ने मुक्त कराया। पीड़िता गुमला जिला की रहने वाली है। आरोप है कि सीमा पात्रा ने घर में कामकाज करने के लिए सुनिता को बीते आठ साल से रखी थी। युवती को बंधक बनाकर बुरी तरह प्रताड़ित किया जा रहा था। उसे घर से बाहर तक नहीं निकलने दिया जा रहा था। सुनीता के अनुसार सीमा पात्रा ने उन्हें कई दिनों तक घर में बंधक बनाए रखा। इस दौरान उसे खाना भी नहीं दिया जाता था। जबकि लोहे की रॉड से मारकर उसके दांत तोड़ दिए गए। इन सबसे भी जब सीमा पात्रा का मन नहीं भरा तो उन्होंने गर्म तवे से उसके शरीर के कई हिस्सों को दाग दिया। मामले की जानकारी जब पुलिस को मिली तब 22 अगस्त की रात सीमा पात्रा के अशोक नगर स्थित घर से सुनीता को मुक्त करवाया गया। उसकी स्थिति को देखते हुए इलाज के लिए उसे रिम्स अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
चतरा उपायुक्त द्वारा पीड़िता के परिजनों को उपलब्ध कराई जा रही है सहयोग राशि
रांची । मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के आदेश के बाद एसिड अटैक में घायल चतरा निवासी बच्ची को बेहतर इलाज के लिए एयर एंबुलेंस से दिल्ली शिफ्ट किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने रिम्स सुप्रीटेंडेंट के नेतृत्व में गठित मेडिकल बोर्ड द्वारा दी गई रिपोर्ट के आधार पर उक्त निर्णय लिया है। बच्ची को जल्द से जल्द दिल्ली शिफ्ट करने की प्रक्रिया उपायुक्त रांची ने शुरू कर दी है।
*मिलेगी सहयोग राशि*
इस मामले में उपायुक्त चतरा अबू इमरान ने बताया कि पीड़ित बच्ची के परिजनों को एक लाख रूपये की सहयोग राशि उपलब्ध कराई जा रही है। उक्त राशि से संबंधित चेक रिम्स में इलाजरत बच्ची के परिजनों को सौंपा जाएगा। वहीं दूसरी ओर, इस जघन्य कांड में शामिल आरोपी संदीप भारती को घटना के दिन ही गिरफ्तार कर अग्रेतर कानूनी कार्यवाही की जा रही है। मालूम हो बच्ची पर 5 अगस्त 2022 को हमला हुआ था। इसके बाद से उसका इलाज रिम्स हो हो रहा है। मामले की जानकारी के बाद मुख्यमंत्री ने बच्ची के बेहतर इलाज का निर्णय लिया है।
आखिरकार झारखंड की राजनीति की भारी गहमागहमी के बाद मंत्री के साथ विधायक आज निकले रायपुर मुख्यमंत्री आवास से जिस बस में निकले विधायक वह एयरपोर्ट पहुंचने से पहले रॉयल क्रूजर नाम की बस एयरपोर्ट के दीवाल से टकरा गई
जिससे बस का शीशा चकनाचूर हो गया, इस दुर्घटना में किसी भी विधायक को चोट नहीं आई और उसके बाद एयरपोर्ट पहुंचकर सभी मंत्री के साथ विधायक चार्टर प्लेन से रायपुर के लिए रवाना हो गए|
कांग्रेस पार्टी की मुश्किलें कम होने का नाम ही नहीं ले रही हैं। इस बीच जम्मी कश्मीर से खबर आ रही है कि पार्टी से 64 लोगों ने इस्तीफा दे दिया है। इन नेताओं में पूर्व डिप्टी सीएम भी शामिल हैं।
इस्तीफा देने के बाद राज्य के पूर्व उपमुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तारा चंद ने स्पष्ट कहा कि कांग्रेस हाईकमान किसी की नहीं सुनती। लोगों तक जो बात पहुंचनी चाहिए पार्टी वह पार्टी प्रोजेक्ट नहीं कर पाई। इस वजह से इन नेताओं ने पार्टी छोड़ दी है और सभी ने गुलाम नबी आजाद को समर्थन दिया है।
दिग्गज नेताओं ने छोड़ी पार्टी
तारा चंद के अलावा पूर्व मंत्री चौधरी घारूराम, अब्दुल मजीद वानी, मनोहर लाल शर्मा, पूर्व विधायक बलवान सिंह समेत अन्य कई बड़े नेता और कार्यकर्ता ने भी पार्टी छोड़ दी है।
बता दें कि इससे पहले जम्मू कश्मीर विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष गुलाम हैदर मलिक समेत कांग्रेस के चार नेताओं तथा पार्टी के 12 प्रमुख कार्यकर्ताओं ने भी कांग्रेस छोड़ने का ऐलान किया था। सभी अब गुलाम नबी को सर्थन देने की बात कह रहे हैं।
राँची।महिला ब्राउन शुगर कारोबारी ने कहा हर माह जाता है थाना को पैसा, क्यों गिरफ्तार कर रहे है। राजधानी राँची में सरेआम ब्राउन शुगर कारोबार हो रहा है।ऐसा नहीं है कि ये जानकारी थाना को इसकी नहीं है। एसएसपी कौशल किशोर को मिली गुप्त सूचना के आधार पर राँची पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए एक महिला तस्कर को पकड़ा तो उसने सनसनीखेज खुलासा की है। ब्राउन शुगर कारोबार करने वाली महिला ने कहा हर महीने अपने नजदीकी थाना में टाइम से पैसा पहुंचा देते हैं। यह मामला लोअर बाजार थाना क्षेत्र का है।जब पुलिस की टीम ने कांटाटोली के नजदीक यूनि हाइट्स से एक ब्राउन शुगर करोबारी महिला को गिरफ्तार किया है।
झारखंड की राजनीति में मचे भूचाल के बीच मुख्यमंत्री और सत्ताधारी दल के सभी विधायक झारखंड के पर्यटन क्षेत्रों का भ्रमण कर एकजुटता दिखा रहे हैं. इसी क्रम में संभावना जताई जा रही है कि मुख्यमंत्री समेत अन्य लोग नेतरहाट भी पहुंच सकते हैं( हालांकि इसकी पुष्टि अभी तक किसी ने भी नहीं की है. परंतु संभावना को देखते हुए हलचल बढ़ गई है.
दरअसल मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर माइनिंग लीज के लगे आरोप के बाद उनके विधायक की सदस्यता रद्द होने की संभावना प्रबल हो गई है. ऐसे में सत्ताधारी दल सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर आगे की रणनीति बनाने में जुटे हैं. शनिवार को मुख्यमंत्री समेत सत्ताधारी दल के विधायक झारखंड के खूंटी जिले में स्थित लतरातू डैम पहुंचकर वहां नौका विहार आदि कर पर्यटन का लुत्फ उठाए थे. शनिवार को ही यह अफवाह उड़ने लगी थी कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में विधायक दल के लोग नेतरहाट पहुंचने वाले हैं. परंतु देर शाम जब मुख्यमंत्री समेत अन्य विधायक खूंटी से वापस रांची लौट गए तो इस संभावना पर विराम लग गया. परंतु रविवार को एक बार फिर चर्चा का बाजार गर्म है कि मुख्यमंत्री समेत अन्य विधायक नेतरहाट पहुंचेंगे.
CM हाउस से विधायकों को लेकर निकली 3 बसें, खूंटी के गेस्ट हाउस से कहीं और किए जा सकते हैं शिफ्ट
झारखंड में सियासी उठापटक के बीच शनिवार को सीएम हाउस से 3 लग्जरी बसों में विधायकों को शिफ्ट किया जा रहा है। बसों में कांग्रेस और JMM के 36 विधायक सवार हैं। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी विधायकों के साथ बस में बैठे हुए हैं। उन्होंने विधायकों के साथ सेल्फी भी ली है। बसें खूंटी के लतरातू डैम पहुंच गई हैं।
तीनों बसों को पुलिस सुरक्षा में खूंटी के लतरातू डैम लाया गया। यहां विधायक डूमरगढ़ी गेस्ट हाउस में कुछ देर के लिए रुकेंगे। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि यहां से विधायक रांची लौट आएंगे।
खूंटी के डूमरगढ़ी गेस्ट हाउस में कुर्सियां और गद्दे मंगवाए गए हैं। गेस्ट हाउस के बाहर भारी पुलिस फोर्स तैनात किया गया है। खूंटी के डीसी और एसपी भी पहुंच गए हैं। बताया जा रहा है कि यहां पर कुछ देर रुकने के बाद विधायकों को कहीं और शिफ्ट किया जा सकता है।
गेस्ट हाउस में है भोजन की तैयारी
लतरातू डैम के गेस्ट हाउस में विधायकों के खाने की विशेष व्यवस्था की गई है। विधायकों के खाने के लिए मटन, फिश करी और चावल बनाया गया है। वेजिटेरियन के लिए अलग से व्यवस्था की गई है।
झारखंड की राजनीति पूरे उफान पर है। केंद्रीय एजेंसियों द्वारा बिछाए गए जाल में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बुरी तरह से फंसे दिख रहे हैं। अनगड़ा स्टोन माइंस लीज मामले में निर्वाचन आयोग सुनवाई पूरी कर अपना फैसला गवर्नर को भेज चुका है।
दिल्ली से गवर्नर रमेश बैस रांची पहुंच चुके हैं और उम्मीद जताई जा रही है कि आज शाम 5:00 बजे तक वे निर्वाचन आयोग के फैसले को सार्वजनिक कर देंगे। सूत्रों के हवाले से यहां तक कहा जा रहा है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की विधानसभा सदस्यता रद्द की जा चुकी है और संभवत उनको 3 या 5 साल के लिए चुनाव लड़ने से डीबार किया जा रहा है। हालांकि, सारा पत्ता अभी गवर्नर के हाथ में है।
मुख्यमंत्री आवास पहुंचने लगे हैं मंत्री, बुलाए गए महाधिवक्ता
राजभवन और मुख्यमंत्री आवास में गहमागहमी बढ़ी हुई है। गवर्नर के फैसले सुनाए जाने के इंतजार में कई मंत्री मुख्यमंत्री आवास पहुंचने लगे हैं और राज्य के महाधिवक्ता राजीव रंजन भी सीएम हाउस बुला लिए गए हैं। कल देर रात ईडी ने सत्ता के गलियारे के बिगबुल प्रेम प्रकाश को हिरासत में ले लिया है और उनसे लगातार पूछताछ जारी है। उम्मीद की जा रही है कि आज ईडी प्रेम प्रकाश को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेने की कोशिश करेगी। भ्रष्टाचार के इन मामलों की जांच के लिए ईडी मुख्यालय दिल्ली से स्पेशल ज्वाइंट सेक्रेट्री स्तर के अफसर को कल ही राशि भेज दिया गया था।
चार्जशीट तैयार कर रही है ईडी
हीनू स्थित ईडी स्टेट ऑफिस में अधिकारी लगातार काम में जुटे हुए हैं। एक विश्वस्त सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस पूरे प्रकरण में ईडी लगभग डेढ़ दर्जन लोगों के खिलाफ चार्जशीट तैयार कर कोर्ट में पेश करने की तैयारी में है। इधर राजनीतिक स्तर पर भाजपा नेताओं द्वारा लगातार ट्वीट कर हेमंत सोरेन और झामुमो पर प्रहार किए जा रहे हैं। इसके जवाब में शाम 4:30 बजे झामुमो के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य झामुमो कार्यालय में प्रेस को संबोधित करेंगे।
रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में आज झारखंड कैबिनेट की बैठक हुई। जिसमेंं कुल 38 प्रस्तावों को स्वीकृति दी गई। इसमें सबसे बड़ा फैसला राज्य में पचास हजार शिक्षकों की बहाली करना है। इसके लिए पद सृजित करने का निर्णय कैबिनेट में लिया गया है। यानी कि आने वाले दिनों में अगर इतने शिक्षक बहाल कर दिए जाएंगे तो झारखंड के सभी प्राथमिक और मध्य विद्यालयों में पर्याप्त संख्या में शिक्षक उपलब्ध हो जाएंगे। इन प्रस्तावों को दी गई मंजूरी
झारखंड के सभी प्रारंभिक स्कूलों में 50000 शिक्षकों का पद स्वीकृत किया जाएगा।
प्राथमिक स्कूलों में 20825 और मिडिल स्कूलों के लिए 29175 शिक्षकों का पद स्वीकृत किया गया है।
रांची विश्वविद्यालय और बिनोद बिहारी महतो विश्वविद्यालय के नए डिग्री कालेजों के लिए सरकार ने क्रमश: 87-87 पद स्वीकृत कर दिया है।
शिक्षा विभाग के एक अहम प्रस्ताव को मंजूरी देते हुए शिक्षकों प्राचार्य के पद को भी स्वीकृति दे दी है।
कैबिनेट ने तय किया है कि 15 लाख की जगह अब 20 लाख लोगों का हरा राशन कार्ड बनेगा।
कल्याण विभाग में प्री मैट्रिक छात्रवृत्ति में बढ़ोतरी कर दी है। इसका लाभ झारखंड के छात्रों को मिलेगा।
सरकार ने अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति और पिछड़ा वर्ग के बच्चों को छात्रवृत्ति प्रदान करने संबंधित प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।
पहली से चौथी के बच्चों को 1500, पांचवी छठी के बच्चों को 1500, सातवीं आठवीं के बच्चों को 2500 और नवमी दसवीं के बच्चों को 4500 रुपये छात्रवृत्ति मिलेगी।
सीएम सुकन्या योजना का नाम बदला दिया गया है। अब यह योजना सावित्री बाई फूले किशोरी सुकृति योजना के नाम से जानी जाएगी।
कल्याण विभाग के पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति की नियमावली की स्वीकृति दे दी गई है।
झारखंड के सिपाही हवलदार, सहायक अवर निरीक्षक, अवर निरीक्षक और निरीक्षक को मिलेगा मूल वेतन के समान 1 महीने का क्षतिपूर्ति अवकाश।
रांची। चार जिलों में आतंक का पर्याय बना जयनाथ साहू उर्फ सम्राट उर्फ बुढ़ा ने कल रांची के अदालत में सरेंडर कर दिया है। जयनाथ साहू मूूल रुप से लापुंग के ग्राम मालगो का रहने वाला है। जिसने अपराध की शुरुआत अपने घरेलू लड़ाई से शुरु की उसके बाद देखते ही देखते पहले खूंटी जिले का उसके बाद धीरे धीरे रांची गुमला सिमडेगा पुलिस के लिए भी सिर दर्द बन गया। जयनाथ साहू दर्जनों नहीं सैकड़ो हत्या का आरोपी रहा है। उसके खिलाफ लापुंग,कर्रा तोरपा खूंटी,के अलावा सिमडेगा व गुमला के कई हत्याओं में भी वांटेड है। जयनाथ साहू का शूटर दिनेश गोप के भाई सुरेश गोप की हत्या के बाद मैदान में आये दिनेश गोप से उसकी वर्चस्व की लड़ाई होने लगी जिसमें दोनों गुटों के दर्जनों लोग मारे गये। 1989-99 में फतेहपुर के 8 लोगों को मार डाला- जयनाथ साहू के साथ शकरकंद व्यपारियों से रंगदारी उगाही में उसके काफी नजदीक रहे फतेहपुर निवासी मो हनीफ खान से उसकी दुश्मनी हो गयी उसके बाद हनीफ खान जयनाथ के खिलाफ गुट खड़ा कर लिया,इसकी जानकारी मिलने के बाद जयनाथ ने 1999 में हनीफ के साथ रहने वाले लापुंग के फतेहपुर निवासी शामू खान,और सेराज खान को गोविंदपुर बाजार में सरेआम गोलियों से भून डाला था, उसके बाद जलील मियां उस्मान खान,हनीफ के भाई सनीफ खान,सुद्दीन खान,इसराईल खान, उसके बाद हनीफ खान को गोलियों से भून डाला था। मालूम हो कि हनीफ को फतेहपुर मोड़ में 9गोली मारी गयी थी। उसके अलावा उसे मालगो के बहादुर साहू और संजय साहू सहित गोविंदपुर के दयानन्द साहू और कैलाश साहू की भी हत्या कर दी। जयनाथ को रिमांड पर लेगी रांची पुलिस एसएसपी कौशल किशोर ने कहा कि जयनाथ साहू रांची सहित कई जिलों का आतंक था उस पर रांची जिले में दर्जनों हत्याएं रंगदारी अपहरण जैसे संगीन मामले दर्ज हैं। इस लिए उसे रांची पुलिस जल्द ही रिमांड पर लेगी।
कहा- जो मर्यादा लांघ रहे हैं, उन्हें लांघने दिया जाए। अगर लांघेंगे नहीं तो लंका का विनाश कैसे होगा?
रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की धर्मपत्नी कल्पना सोरेन ट्वीटर वार के मैदान में मजबूती से उतर गई हैं। तीन दिन पूर्व ट्विटर पर कल्पना सोरेन के नाम से अकाउंट खोलने के बाद अब तक उन्होंने कुल 12 ट्वीट किए हैं। इनमें से अधिकांश ट्वीट मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की विधानसभा सदस्यता रद्द होने की अटकलबाजी से जुड़ी हुई है। आज रविवार रात 8:00 बजे उन्होंने जो सबसे लेटेस्ट ट्वीट किया है, इसमें उन्होंने लिखा है कि- वो गैंग बनाएंगे, आइए हम और आप मिलकर देश बनाते हैं. अपना सोना झारखण्ड संवारते हैं. उनके इस ट्वीट पर कई लोगों ने अपने-अपने अंदाज में प्रतिक्रिया व्यक्त की है। एक फॉलोअर ने तो कल्पना सोरेन को झारखंड की पहली महिला मुख्यमंत्री तक घोषित कर शुभकामना भी दे डाली है।
निशिकांत दुबे ने भी ली चुटकी
कल्पना सोरेन के ट्वीट पर चुटकी लेते हुए भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने लिखा है कि- झारखंड के सोना को संवारने की ज़िम्मेदारी लेने की शुभकामनाएँ। दरअसल इस ट्वीट के थोड़ी देर पहले ही निशिकांत दुबे ने एक ट्वीट किया था जिसमें उन्होंने लिखा था कि- जोहार, जय श्रीराम, आखिर झारखंड में हो गया काम। उनकी इस ट्वीट से झारखंड में हेमंत सरकार के जाने और भाजपा के पक्ष में फैसला होने की संभावना जताई जा रही है। इस ट्वीट के तत्काल बाद कल्पना सोरेन की ट्वीट ने झारखंड की सियासी तपिश बढ़ा दी है।
कल्पना के ट्वीट में दिख रही है छटपटाहट
लगातार दो दिनों से ट्विटर पर की गई अलग-अलग ट्वीट में कल्पना सोरेन की सियासी छटपटाहट साफ दिख रही है। कल उन्होंने लिखा था- जो मर्यादा लांघ रहे हैं. उन्हें लांघने दिया जाए. अगर लांघेंगे नहीं तो लंका का विनाश कैसे होगा? अगर वो गुरूर में नहीं आएंगे तो कुरुक्षेत्र का रण कैसे होगा? अगर वो शकुनि नहीं बनेंगे तो कौरवों के अंत के लिए माधव कैसे आएंगे? उन्हें लांघने दिया जाए.
….वरदान मांगूंगी नहीं
कल्पना सोरेन ने कल अपने एक ट्वीट में लिखा था- “क्या हार में क्या जीत में किंचित नहीं भयभीत मैं संधर्ष पथ पर जो मिले यह भी सही वह भी सही, वरदान माँगूँगा नहीं।।”
रांची। झारखंड के पूर्व राज्यपाल सैयद सिब्ते रजी का शनिवार को लखनऊ में निधन हो गया। वह हृदय रोग से पीड़ित थे। किंग जार्ज मेडिकल कालेज के ट्रामा सेंटर में उनका इलाज चल रहा था, जहां उन्होंने आज अंतिम सांसे ली। स्वर्गीय रजी 2004 से 2009 तक झारखंड के राज्यपाल थे। झारखंड का राज्यपाल रहते हुए उन्होंने सरकार पर दबाव डालकर कई जनहित योजनाओं को शुरू कराया था।
वरिष्ठ कांग्रेसी के रूप में थी पहचान
कांग्रेस से जुड़े सैयद सिब्ते रजी उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के गढ़ रायबरेली में जन्मे थे। सात मार्च 1939 को जन्म लेने वाले श्री रजी ने 20 अगस्त 2022 को अंतिम सांस ली। उन्होंने रायबरेली के हुसेनाबाद हायर सेकेंडरी स्कूल से दसवीं करने के बाद शिया कालेज में प्रवेश लिया। वह छात्र राजनीति में उतरे और पढाई के साथ जेब खर्च निकालने के कई होटल में अकाउंट का काम भी देखते थे। उन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से बीकॉम किया था। वे राज्य सभा के तीन बार सदस्य रहे। बाद में उन्हें झारखंड और असम का राज्यपाल भी बनाया गया।
रांची। झारखंड कैबिनेट की बैठक 22 अगस्त के बजाय अब 24 अगस्त को होगी। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में सोमवार को होने वाले इस महत्वपूर्ण बैठक को स्थगित करते हुए इसे बुधवार को करने का निर्णय लिया गया है। इस बैठक में कई अहम निर्णय लिए जाएंगे।
मुंबई के बोरीवली वेस्ट में शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया। साईंबाबा नगर में एक चार मंजिला इमारत ढह गई। सूचना के बाद मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम और पुलिस पहुंची। मलबे में 14 से 15 लोगों के फंसे होने की जानकारी सामने आ रही है। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
जानकारी के अनुसार, यह हादसा दोपहर करीब 12:30 बजे हुआ, जब लोग इस बिल्डिंग के आसपास से गुजर रहे थे। तभी यह भरभरा कर गिर गई। बिल्डिंग का नाम गीतांजलि है। मौके पर फायर ब्रिगेड की 8 गाड़ियां, दो बचाव वैन और तीन एंबुलेंस मौजूद हैं। टीम राहत और बचाव कार्य में जुटी है।
अधिकारियों ने बताया कि यह इमारत 40 साल पुरानी है। BMC ने इसे जर्जर घोषित कर दिया था। इसके बाद बिल्डिंग को खाली भी करा दिया गया था।
जाने-माने कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव (Raju Srivastava) इन दिनों अस्पताल में अपना इलाज करवा रहे हैं. वहीं, इस बीच कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि उनका ब्रेन काम नहीं कर रहा है. इस रिपोर्ट ने सभी की चिंता और बढ़ा दी है. सिर्फ यही नहीं इस खबर के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर उनके निधन की अफवाहें फैलने (Raju Srivastava Death Rumors) का सिलसिला शुरू हो गया है. कई लोगों ने को पोस्ट शेयर कर राजू को श्रद्धांजलि देना भी शुरू कर दिया है. वहीं, इन सभी अफवाहों पर हाल ही में राजू के मैनेजर का रिएक्शन आ गया है और उन्होंने सच्चाई सबके सामने रख दी है. उन्होंने कहा- ‘ऐसा कुछ भी नहीं है. डॉक्टर्स की एक टीम राजू श्रीवास्तव को ठीक करने में जुटी हुई है. वो बेहोश हैं और उनके ब्रेन की नसों में सूजन आ गई थी. दवाईयां देने के बाद कोई रेस्पॉन्स नहीं मिला था तो इंजेक्शन दिए गए थे इसी वजह से उनके ब्रेन की कुछ नसें सूज गई थीं।
दिल्ली के एम्स में राजू श्रीवास्तव का हुआ निधन एक अफवाह है डॉक्टरों का कहना है कि उनकी हालत में सुधार हो रहा है इस तरह की अफवाह से राजू श्रीवास्तव को चाहने वाले लोगों को काफी दुख पहुंच रहा है राजू श्रीवास्तव के हालात में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है ट्वीट के माध्यम से उनकी पत्नी ने बताया कि अभी उनकी हालत पहले से बेहतर है
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को ITBP के जवानों से भरी बस नदी में गिरी ।हादसे में 6 जवान की मौत हो गई और 32 घायल हुए । बस में 39 जवान सवार थे। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। मौके पर राहत कार्य शुरू किया गया है। सुरक्षाबल, सेना, पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं। राहत कार्य चल रहा है।
बताया जा रहा है कि 39 जवानों में 37 आईटीबीपी के जवान थे जबकि 2 जवान जम्मू-कश्मीर पुलिस के थे। बताया जा रहा है कि जिस बस में जवान सवार थे वह सिविल बस थी और अचानक उसका ब्रेक फेल होने के बाद बस सड़क किनारे नदी में जा गिरी।
अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा में किए गए थे तैनात सैनिक चंदनवाड़ी से पहलगाम की ओर जा रहे थे। पहलगाम के फ्रिसलान में यह बस नदी में गिरी है। जवानों को अमरनाथ यात्रा के लिए इलाके की सुरक्षा में तैनात किया गया था। कई के हादसे में घायल होने की आशंका है।