श्रेणी: Ranchi

  • अपराधियों ने मैक्लुस्कीगंज में रंगदारी नहीं देने पर ठेकेदार को मारी गोली, घायल

    राजधानी रांची के मैक्लुस्कीगंज इलाके में अज्ञात अपराधियों ने ठेकेदार को गोली मारकर घायल कर दिया है. बताया जा रहा है कि अपराधी ठेकेदार से रंगदारी की मांग कर रहा था लेकिन रंगदारी नहीं देने के एवज में उसे गोली मारकर घायल कर दिया गया है. अपराधियों ने पैर में गोली मारी है. ग्रामीण एसपी नौशाद आलम ने बताया कि इस घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस तहकीकात में जुटी हुई है और अपराधियों को जल्द दबोचा जाएगा.

  • राज्यपाल, मुख्यमंत्री समेत कई नेताओं व आदिवासी संगठनों ने धरती आबा बिरसा मुंडा के शहादत दिवस पर श्रद्धासुमन अर्पित किया

    धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 122वीं शहादत दिवस आज राजधानी रांची में मनाया जा रहा है. इस मौके पर बिरसा मुंडा के समाधि स्थल कोकर डिस्टलरी पुल के समीप स्थित प्रतिमा पर राज्यपाल रमेश बैस, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, सीपीएम पोलित ब्यूरो सदस्य वृंदा करात, राज्यसभा सांसद महुआ माजी, समीर उरांव समेत कई नेता और आदिवासी संगठनों ने श्रद्धासुमन अर्पित किया. राज्यपाल रमेश बैस और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एक ही गाड़ी से कोकर स्माधि स्थल पहुंचे. इसके बाद ये बिरसा चौक के लिए रवाना हो गये. जहां पर इन्होंने बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किया.

  • रांची में फिर हुई दिनदहाड़े फायरिंग, जेवर व्यवसायी की मौत,विरोध में कल सभी जेवर दुकाने रहेंगी बंद

    रांची। आज फिर राजधानी में दिनदहाड़े एक व्यवसायी पर फायरिंग हुई। इस घटना को शहर के सबसे व्यस्तम स्थानों में से एक ओसीसी कंपाउंड में अंजाम दिया गया। डेली मार्केट थाना क्षेत्र के ओसीसी कंपाउंड स्थित बांग्ला स्कूल के समीप अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया और फरार होने में सफल रहे। घटना की सूचना के बाद पहुंची पुलिस अपराधियों के बारे में पता लगाने के लिए आसपास के सीसीटीवी को खंगाल रही है। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार दोपहर में अज्ञात अपराधियों ने जेवर व्यवसायी अंधाधुंध फायरिंग की है। इस घटना में पिता और पुत्र घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि लूटपाट के इरादे से अपराधियों ने फायरिंग की है। इस हमले में जेवर व्यवसायी राजेश पाल उर्फ बापी बुरी तरह से जख्मी हुए हैं। आसपास के लोगों ने बताया कि गोली राजेश पाल के सिर पर लगी है। वहीं, उनके पिता मामूली रूप से जख्मी हुए हैं। घटना के बाद राजेश को इलाज के लिए रिम्स ले जाया गया है। जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। फाररिंग मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई। हालांकि समाचार लिखे जाने तक तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि अपराधी जेवर दुकान को लूटने के लिए आए थे या फिर रंगदारी मांगने।

    बाप बेटे ने किया लूट का विरोध
    जानकारी के अनुसार जिस समय अपराधियों ने राजेश को अपना निशाना बनाना चाहा। उस समय उनके पिता ने अपराधियों को ललकारा और उनके साथ भिड़ गए। विरोध की वजह से अपराधी राजेश को गोली मारकर भागने लगे। इस बीच उनका एक हथियार भी जमीन पर गिर पड़ा। फायरिंग की सूचना पर घटनास्थल पर पहुंची डेली मार्केट थाना पुलिस की टीम ने हथियार को जब्त कर लिया है। वहीं, आसपास के लगे सीसीटीवी कैमरों के आधार पर अपराधियों की तलाश की जा रही है।

  • अखंड राजपूताना सेवा संघ ने महाराणा प्रताप की मनाई जयंती

    महाराणा प्रताप के बताए रास्ते पर चलकर मिलेगी सफलता
    अखंड राजपूताना सेवा संघ ने मनाई जयंती
    रांची। मोरहाबादी स्थित मान्या पैलेस में आज अखंड राजपूताना सेवा संघ के द्वारा भारत माता के महान वीर सपूत महाराणा प्रताप की जयंती मनाई गयी। इस जयंती कार्यक्रम में पधारे मुख्य अतिथि के तौर पर राष्ट्रीय संगठन सचिव अमित कुमार सिंह ने कहा कि अब समय आ गया है कि हमलोगों को महाराणा के विचारों पर चलना चाहिए। समाज मे जो विकृति फैली है, वह उनके दिखाए रास्ते पर चलने से ही दूर होगा। वहीं, अखंड राजपूताना सेवा संघ के प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने समाज की एकजुटता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि समाज में शैक्षिणिक, सामाजिक और आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों के लिए संगठन हमेशा आगे खड़ा रहेगा।
    इस मौके पर कर्नल राजेश सिंह ने राष्ट्रहित की बात की। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने खुलकर सभी अतिथियों का स्वागत किया।
    इस मौके पर हरमू से रामनाथ सिंह, संजय सिंह, बिरसा चौक से राजेन्द्र सिंह, धर्मेंद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह, अजय सिंह, काली प्रसाद सिंह, सुरेंद्र सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

  • भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पहुंचे रांची

    रांची में भाजपा नेताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का किया जोरदार स्वागत

    रांची।भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा दोपहर बाद 12:40 बजे बिरसा हवाई अड्डा रांची पहुंचे। यहां से भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने स्वागत कर उन्हें अतिथि गृह ले गए। रास्ते में बिरसा चौक में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भगवान बिरसा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। वही हवाई अड्डे पर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को बुके प्रदान कर स्वागत किया।

    भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के रांची पहुंचने पर झारखंड भाजपा के प्रभारी एवं राष्ट्रीय महामंत्री दिलीप सैकिया, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास,भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश,केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा,केंद्रीय राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी,भाजपा विधायक दल के नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, राजसभा सांसद आदित्य साहू ,पूर्व सांसद डॉ रविंद्र राय,विधायक नवीन जायसवाल आदि ने स्वागत किया। इसके बाद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पार्टी नेताओं के साथ कुछ समय बातचीत किया।

  • जेसीआई रांची नीयो द्वारा वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे (विश्व पर्यावरण दिवस ) का आयोजन


    05 जून 2022 को रिनपास एवं गवर्नमेंट मिडिल स्कूल ,बरियातू में आयोजन किया गया जिसमें पौधा रोपण एवं जेसीआई पार्क की नींव . रखी गई.

    मौके पर संस्था के साकेत सराफ, संदीप कनोई, चंद्रकांत सिंघानिया,गौरी शंकर सरावगी, प्रकाश रूंगटा, शंकर मुरारका , करण चितलांगिया, कुशल सराफ, निखिल अग्रवाल उपस्थित थे

    इस मौके पर संस्था के अध्यक्ष श्री साकेत सराफ ने कहा कि मनुष्य को जीवित रहने के लिए जरूरी संसाधनों में से एक है ऑक्सीजन है, और पेड़ों से हमें ऑक्सीजन मिलती है। लेकिन दुनिया भर लोग अपनी जरूरतों के कारण पेड़ों को काट रहे है। जिस संख्या में पेड़ काटे जा रहे हैं, उस संख्या में वृक्षारोपण नहीं किया जा रहा है। ये पर्यावरण से खिलवाड़ करने का नतीजा है जो आज कोरोना काल में लोगों को आक्सीजन की भारी कमी के चलते एक-एक सांस के लिए लड़ाई लड़नी पड़ी। लोग अपने परिजनों को खो रहे हैं। इस कोरोना दौर में मानव जगत को ऑक्सीजन की अहमियत का पता चला है। तो आइये इस पर्यावरण दिवस पर ऑक्सीजन की कमी न हो, इसके लिए ज्यादा से ज्यादा पेड़-पौधे लगाएं और स्वच्छता बनाएं रखें।

    अंत में संस्था के सचिव श्री चंद्रकांत सिंघानिया ने धन्यवाद ज्ञापन देकर कार्यक्रम को समाप्त किया

  • महुआ मांजी ने किया नामांकन में प्रस्तावक बने राजद विधायक भी मगर कांग्रेस ने लिया किनारा

    राज्यसभा चुनाव के लिए बतौर झामुमो प्रत्याशी महुआ माजी ने नामांकन किया.

    उन्होंने तीन सेट में नामांकन दाखिल किया. महुआ के नामांकन में कांग्रेस पार्टी शामिल नहीं हुई. कांग्रेस का कोई भी विधायक प्रस्तावक नहीं बने. मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन और झमुमो के विधायकों के साथ महुआ माजी रिटर्निंग अधिकारी के कार्यालय पहुंची. नामांकन के समय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, स्टीफन मरांडी, सरफराज अहमद और राजद कोटे से मंत्री सत्यानंद भोक्ता उपस्थित थे. महुआ ने प्रभारी सचिव और निर्वाची पदाधिकारी जावेद हैदर के समक्ष नामांकन किया.

  • भाजपा प्रत्याशी आदित्य साहू के नामांकन में प्रस्तावक बने आजसू विधायक भी

    राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशी आदित्य साहू ने नामांकन दाखिल किया.

    विधानसभा के प्रभारी सचिव और राज्यसभा चुनाव के लिए निर्वाची पदाधिकारी जावेद हैदर के समक्ष उन्होंने नामांकन दाखिल किया. नामांकन के समय भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी, आजसू प्रमुख सुदेश महतो, पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दीपक प्रकाश उपस्थित थे. आदित्य साहू ने तीन सेट में नामांकन किया. पहले सेट में प्रथम प्रस्तावक बाबूलाल मरांडी, दूसरे सेट में प्रथम प्रस्तावक सुदेश महतो और तीसरे सेट में प्रथम प्रस्तावक नीलकंठ सिंह मुंडा बने हैं.

    आदित्य साहू के नामांकन में भाजपा विधायक नीरा यादव, भानु प्रताप शाही और इंद्रजीत महतो को छोड़ 25 विधायक प्रस्तावक बने हैं. नीरा यादव और भानु प्रताप शाही निजी कार्यों से राज्य से बाहर हैं और उन्होंने पार्टी को इसकी सूचना पहले से दे रखी है. वहीं इंद्रजीत महतो लंबे समय से बीमार हैं और हैदराबाद में इलाजरत हैं.

    नामांकन दाखिल करने के बाद मीडिया से बातचीत में भाजपा प्रत्याशी आदित्य साहू ने पार्टी के केंद्रीय और प्रदेश नेतृत्व के प्रति आभार जताया. उन्होंने कहा कि देश में एकमात्र भाजपा ही ऐसी पार्टी है जो अपने मंडल स्तर के कार्यकर्ता को भी उच्च सदन भेजकर सम्मान देती है. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के प्रति आभार जताया. कहा कि जिस उम्मीद के साथ पार्टी नेतृत्व ने उन्हें मौका दिया है उसपर खरा उतारने का प्रयास करेंगे. झारखंड की समस्या को उच्च सदन में रखेंगे. मीडिया से बातचीत में आदित्य साहू भावुक भी हो गए. कहा सपने में नहीं सोचा था कि पार्टी इतना बड़ा सम्मान देगी.

  • हेमंत ने की घोषणा, राज्यसभा प्रत्याशी झामुमो की महुआ माजी

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रेस कांफ्रेंस कर राज्यसभा उम्मीदवार के नाम की घोषणा कर दी. उन्होंने राज्यसभा प्रत्याशी के तौर पर पार्टी की महिला नेता महुआ माजी के नाम की घोषणा की.

  • रांची में जमीन कारोबारी कमल भूषण की दिनदहाड़े 4 गोली मारकर हत्या 

    राजधानी रांची के सुखदेव नगर थाना क्षेत्र स्थित उपहार सिनेमा के पास आज अज्ञात अपराधियों ने दिनदहाड़े जमीन कारोबारी कमल भूषण पर गोलियों की बौछार कर दी है. प्रारंभिक सूचना के अनुसार उन्हें चार गोली लगी है. कारोबारी को इलाज के लिए रिम्स में दाखिल कराया गया था, जहां उनकी मौत हो गई.

  • जेसीआई रांची नियो द्वारा प्रयास डे का आयोजन


    28 मई 2022 जेसीआई रांची नियो द्वारा प्रयास डे का आयोजन हीनू स्थित मनी टोला में आयोजन किया गया जिसमें 80 से भी ज्यादा महिलाएं को सैनिटरी पैड वितरण किया गया। इसी दिन संध्या 6 बजे डॉ सांत्वना सहारन (गयनेकोलॉजिस्ट) के द्वारा मेंस्ट्रुअल हाइजीन के बारे मे जागरुकता दी गई।

    जिसमें संस्था के अध्यक्ष जेसी साकेत सराफ, द्वारा स्वागत भाषण दिया गया। उपाध्यक्ष जेसी जेसी संदीप कनोई, जेसी करण चितलांगिया, जेसी कुशल सराफ, जेसी निखिल अग्रवाल ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना योगदान दिया। अंत मे सचिव जेसी चंद्रकांत सिंघनिया ने धन्यवाद ज्ञापन देकर कार्यक्रम को सम्पन्न किया।

  • जेसीआई रांची यूथ के द्वारा “विश्व मासिक धर्म स्वच्छता दिवस” का आयोजन

    आज जेसीआई रांची यूथ के द्वारा “विश्व मासिक धर्म स्वच्छता दिवस” का आयोजन बालिका मध्य विद्यालय, बजरा रांची में किया गया।

    इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि के रूप में डॉक्टर. मनी मुक्ता जी और संसद प्रतिनिधि कुमुद झा जी उपस्थित थी।
    डॉ मनी मुक्ता के द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित 200 से अधिक महिलाओं को महावारी के बारे में जागरूक किया गया और साथ ही साथ महिलाओं से सम्बंधित अन्य बीमारियों के बारे में भी इस कार्यक्रम में चर्चा किया गया।
    कार्यक्रम के अंत मे 200 से अधिक महिलाओं को जेसीआई रांची युथ के सदस्यों के द्वारा सेनेटरी पैड का वितरण किया गया।
    डॉक्टर मुक्ता ने बताया कि मासिक धर्म आना सामान्य प्रक्रिया है और इससे घबराए नहीं और जैसे हम खाना खाते हैं पानी पीते हैं उसी तरह यह हर महीने हमारे साथ होता है तो हमें इसे छुपाना नहीं है सामने से हम इसका ध्यान रखें हम अपना सफाई रखें 6 घंटे के अंदर चेंज करें और इसके बारे में अपने लोगों के बीच में भी जानकारी वितरण करें इसमें कपड़े का इस्तेमाल ना करें, साबुन का इस्तेमाल ना करें और स्वच्छता अपनाये रखें और अपना डे टु डे लाइफ जैसे काम करते है वैसे ही करे। साथ ही कहा यह एक सामान्य प्रक्रिया है इससे घबराये नही।

    इस कार्यक्रम के सफलता में मुख्य रूप से अध्य्क्ष अंकित छापरिया, प्रोजेक्ट कॉर्डिनेटर प्रतीक मोदी, निशा गाड़ोदिया, सोनल अग्रवाल, प्रतीक बधानि, सचिन ड्रोलिया, प्रवीण कुमार, जय काबरा आदि उपस्थित थे।

  • रानी चिल्ड्रेन के निदेशक की अग्रिम जमानत नामंजूर

    मृत बच्चे को जीवित बताकर ठगी का था आरोप

    नी चिल्ड्रेन अस्पताल ( Rani Children’s Hospital) के निदेशक डॉ राजेश कुमार की अग्रिम जमानत याचिका रांची सिविल कोर्ट (Ranchi Civil Court)  ने खारिज कर दी है. Ajc8 प्रकाश झा की कोर्ट में राजेश कुमार के द्वारा दाखिल की गई अग्रिम जमानत अर्जी पर सुनवाई हुई. दोनों पक्षों की ओर से बहस पूरी होने के बाद अदालत ने अपना फैसला सुनाया है. धोखा धड़ी से जुड़े मामले में कोर्ट ने डॉ राजेश को अग्रिम जमानत देने से इंकार कर दिया है

    परिजनों से 5 लाख के बिल का भुगतान कराया

    डॉ राजेश के ऊपर एफआईआर (FIR ) दर्ज कराने वाले पक्षकार की ओर से रांची सिविल कोर्ट के अधिवक्ता अविनाश पांडेय ने कोर्ट में बहस की. बहस के दौरान उन्होंने अदालत को बताया कि उनके मुवक्किल के बच्चे को रानी चिल्ड्रेन अस्पताल में भर्ती कराया गया था. इलाज के क्रम में बच्चे की मौत हो गई, लेकिन उसके बावजूद मृत्य बच्चे को इलाजरत बताकर अस्पताल प्रबंधन ने परिजनों से 5 लाख रुपये के बिल का भुगतान कराया

    डॉ राजेश कुमार पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही 

    इस घटना को लेकर अस्पताल में काफी हंगामा भी हुआ था. जिसके बाद परिजनों के द्वारा अस्पताल प्रबंधन और डॉ राकेश कुमार के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी. प्राथमिकी में डॉ राजेश और अस्पताल प्रबंधन पर ठगी सहित कई गंभीर आरोप लगाये गये है. अब रांची सिविल कोर्ट द्वारा अग्रिम जमानत याचिका खारिज किये जाने के बाद डॉ राजेश कुमार की मुश्किलें काफी बढ़ सकती है. क्योकि उनके ऊपर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही हैं.

  • डीएवी कपिलदेव स्कूल के प्रिंसिपल की अश्लीलता हुआ वायरल

    झारखंड की राजधानी रांची के डीएवी कपिलदेव स्कूल के प्रिंसिपल की गंदी बात का ऑडियो और वीडियो सामने आया है। प्रिंसिपल बिहार के जमुई का रहने वाला है। महिला नर्सिंग स्टाफ को बीपी चेक करने के बहाने अपने चैंबर में बुलाकर किस मांगता। महिला ने दो साल के हैरेसमेंट के बाद प्रिंसिपल पर एफआईआर दर्ज कराई है। ऑडियो और वीडियो महिला ने ही रिकॉर्ड किया है। एफआईआर में महिला ने कहा है कि प्रिंसिपल उसे अश्लील वीडियो वॉट्सऐप पर भेजते। चैंबर में बुलाकर अश्लील हरकत करते।

    मामला राजधानी रांची के कडरू इलाके के प्रतिष्ठित डीएवी कपिलदेव स्कूल का है। प्रिंसिपल मनोज कुमार सिन्हा के खिलाफ इस संबंध में अरगोड़ा थाना में 24 मई को FIR दर्ज कराया। पीड़िता ने अपने आवेदन में कहा कि प्रिंसिपल हर रोज ब्लड प्रेशर चेक कराने के बहाने अपने चैंबर में बुलाते थे। फिर धीरे-धीरे उसका प्राइवेट पार्ट टच करते थे। सेफ्टी के तौर पर वह हमेशा अपने साथ अपना फोन ऑन करके जाती थी। इसकी जानकारी प्रिंसिपल को नहीं थी।

    अश्लील हरकत के लिए बनाते थे दबाव

    इतना ही नहीं वह अश्लील हरकत करने के लिए दबाव भी डालते थे। खाली टाइम पर व्हाट्सएप चैट या कॉल करने का दबाव भी बनाते थे। उसने कहा कि प्रिंसिपल उनके व्हाट्सएप पर अश्लील वीडियो भी भेजते थे। कई बार उन्होंने न्यूड वीडियो कॉल करने के लिए दबाव ही बनाया पर पीड़िता ने कभी उसकी बात नहीं मानी।

  • पूजा सिंघल मामले में सरयू राय की एंट्री

    रवि केजरीवाल पर साधा निशाना, कहा सभी शेल कंपनियों का सरगना है वही

    रांची। पूजा सिंघल प्रकरण में अब पूर्व मंत्री सरयू राय भी कूद गये हैं। उन्‍होंने 16 मई की सुबह जेएमएम के पूर्व कोषाध्‍यक्ष रवि केजरीवाल को लेकर बड़ा धमाका किया। अपने टि्वटर हैंडल पर पूर्व मंत्री ने लिखा है, ‘रवि केजरीवाल ही मुखौटा कंपनियों का सरग़ना है. जुलाई 2013 में @HemantSorenJMM मुख्यमंत्री बने तो मैंने इन कंपनियों की लंबी सूची भाजपा ऑफिस में प्रेस कांफ्रेंस कर उजागर किया, सीबीआई को भेजा, अख़बारों ने प्रमुखता से छापा. ईडी ने सूची सीबीआई से लिया है. तब रवि ने मुझे भरपूर गालियाँ दी थी.

    पूर्व मंत्री ने ट्व‍िट कर लिखा है कि, ‘इन मुखौटा कंपनियों की सूची लगाकर झारखंड हाई कोर्ट के वकील राजीव कुमार ने पीआईएल किया, बोकारो के दीवान इंद्रनील (अब स्वर्गीय) याचिकाकर्ता थे. अधिवक्ता राजीव कुमार ने दुबारा पीआईएल किया है. आदेशानुसार ईडी इसकी जाँच कर रही है. मामले का राजनीतिकरण न हो, असली गुनहगार सामने आएँ.

  • लेडीज ऐंड जेंट्स आइकोनिक सालोंन(लोरियल प्रोफेशनल) का हुआ उद्घाटन

    मेसरा:लेडीज ऐंड जेंट्स आइकोनिक सालोंन(लोरियल प्रोफेशनल) का उद्घाटन रविवार को खेल गांव मोड़ में सिल्ली विधायक सुदेश कुमार महतो की पत्नी नेहा महतो ने फीता काटकर किया.

    संचालिका अनु सिन्हा ने बताया कि उक्त सालोंन में हेयर कट,कलर,स्ट्रेटनिंग,हेयर ट्रीटमेंट,फेसियल,पेडिक्योर,मेनिक्योर,ब्राइडल मेकप के अलावे अन्य सुविधा प्रदान किया जाएगा.

    उन्होंने यह भी बताया कि उक्त सालोंन में लोरियल प्रोफेशनल अकादमी के अनुभवी महिला व पुरुष के द्वारा सेवा दिया जाएगा.मौके पर गीता महतो,ज्योति कुमार चौधरी,जितेंद्र श्रीवास्तव,अंकित आनंद,तुसार श्रीवास्तव,शिल्पी सिन्हा,गोपी गांधी,आयुषु सिन्हा,बन्नी गांधी के अलावावे अन्य गण्यमान लोग मौजूद थे.

  • युवा सदन संस्था और जे यू टी, राँची द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन

    युवा सदन संस्था और जे यू टी, राँची द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन झारखण्ड चैंबर भवन में किया गया है l
    जिसमें प्रमुख रूप से जे यू टी, राँची के कुलपति प्रो विजय पाण्डेय, युवा सदन के संस्थापक चेयरमैन एडवोकेट आकाश पाण्डेय, झारखण्ड युवा सदन की जजडॉक्टर नेहा कौर, शिल्पकारी के संस्थापक इंजीनियर अतुल शौर्य, चैंबर ऑफ कॉमर्स के एक्जीक्यूटिव मेंबर श्री अमित शर्मा, युवा सदन के साउथ छोटानागपुर कॉर्डिनेटर श्री इंद्रजीत सिंह और युवा सदन संस्था के अन्य सदस्य रांची में होने वाले तीन दिवसीय कार्यक्रम झारखण्ड युवा सदन: द यूथ असेंबली के तीसरे संस्करण के बारे में विस्तृत जानकारी देंगे l तीन दिवसीय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि माननीय राज्यपाल श्री रमेश बैस होंगे।

  • Ranchi – Young Indians “Yi” (Youth wing of CII) in association with Bicycle Mayor of Ranchi

    Ranchi – Young Indians “Yi” (Youth wing of CII) in association with Bicycle Mayor of Ranchi- Kanishka Poddar has organised a cycling event for cycling enthusiasts of Ranchi on 23rd April 2022 at 5: AM. The event is called Yi Ranchi Cyclothon and it received over 100 participation from both male and female cyclists of Ranchi.

    The event was organised by Yi with an aim to connect the youth of Ranchi with the cause of climate change and staying fit both physically and mentally. The event is in line with Azadi Ka Amrit Mohatsav, being celebrated by Govt of India to celebrate 75th year of independence and the fit India movement of the government.

    The event was supported by Kanishka Poddar, Bicycle Mayor of Ranchi and members of Yi who worked day and night to make the event happen.

    The event was divided in 3 categories named 1) 50 Km on Mountain or Hybrid Bicycle, 2) 30 Km on Mountain or Hybrid Bicycle and 3) 50 km on Road Bicycle. The cyclists were supposed to ride in a designated route which started at Morabadi Ground and went through Kanke road till Pithoria Chowk for 30 Kms category and down the Patratu Valley for 50 kms category.

    Prizes were awarded to both male and female cyclists separately in each category for being fastest to complete the distance along with gift hamper. Every rider who finished the designated distance in his or her category was awarded with a medal and certificate of completion.

    Mr Vikas Sinha, chairman of Yi Ranchi Chapter said We are celebrating 75 years AZADI KA AMRIT MAHOTSAV and in our style of celebration we are supporting our vertical CLIMATE CHANGE. If we all start cycling and add it in our daily lifestyle it will eventually make us healthy and fitter and we can all contribute towards a better environment and leave a better world for our generations to see..

  • पांचवे गुरु श्री गुरु अर्जुन देव जी महाराज का 460वां प्रकाश पर्व मनाया गया

    गुरुद्वारा श्री गुरु नानक सत्संग सभा कृष्णा नगर कॉलोनी में आज सिख पंथ के पांचवे गुरु श्री गुरु अर्जुन देव जी महाराज का 460वां प्रकाश पर्व मनाया गया.

    गुरुद्वारा श्री गुरु नानक सत्संग सभा, कृष्णा नगर कॉलोनी में आज सिख पंथ के पांचवे गुरु श्री गुरु अर्जुन देव जी महाराज के 460 में प्रकाश पर्व के उपलक्ष में विशेष दीवान सजाया गया.विशेष दीवान की शुरुआत सुबह 8:00 बजे हजूरी रागी जत्था महिपाल सिंह जी एवं साथियों द्वारा ” तेरे भरोसे प्यारे मैं लाड लडाया………….” एवं ” सा धरती भई हरियालवी जिथे मेरा सतगुर बैठा आए…………….” तथा ” धन धन सो जननी जिन गुरु जनिया माये…………..” शबद गायन किया गया.


    गुरु घर के सेवक मनीष मिढ़ा ने श्री गुरु अर्जन देव जी की जीवनी के बारे में बताते हुए कहा की इनका जन्म सन 1563 में पंजाब के गोइंदवाल शहर में हुआ और सिख इतिहास में पहली शहादत इन्हीं की हुई.इन्होंने श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का सन 1604 में प्रथम प्रकाश किया. श्री सुखमनी साहिब जी के पाठ की रचना भी इन्होंने ही की थी.श्री दरबार साहिब,अमृतसर की शुरुआत सन 1577 में चौथे गुरु श्री गुरु राम दास जी ने की और सरोवर का निर्माण कराया.पांचवें श्री गुरु अर्जुन देव जी ने इसकी स्थापना की.श्री हरमंदिर सहिब जी का निर्माण सन 1581 में शुरू हुआ था, मंदिर के पहले संस्करण को पूरा करने में आठ साल लगे थे.सन 1803 में महाराजा रणजीत सिंह जी ने दरबार साहिब में 162 सेर सोना लगवाया और इसमें सत्ताईस साल लगे तब से इसे स्वर्ण मंदिर कहा जाने लगा.श्री गुरु अर्जुन देव जी ने परिसर में प्रवेश करने से पहले विनम्रता पर जोर देने के लिए मंदिर को शहर की जमीन से कुछ निचले स्तर पर रखने की योजना बनाई. उन्होंने दरबार साहिब के परिसर को हर तरफ खुला बनवाया और इस बात पर जोर दिया कि यह सभी के लिए खुला है.
    सत्संग सभा के सचिव अर्जुन देव मिढ़ा ने समूह साध संगत को प्रकाश पर्व की बधाई दी.
    श्री अनंद साहब जी के पाठ,अरदास, हुकुमनामा एवं कढ़ाह प्रसाद वितरण के साथ विशेष दीवान की समाप्ति सुबह 9.45 बजे हुई.सभा द्वारा इस मौके पर मिष्टान्न प्रशाद का लंगर चलाया गया.


    सत्संग सभा के मीडिया प्रभारी नरेश पपनेजा ने बताया कि सिख पंथ के चौथे गुरु धन धन श्री गुरु अमरदास जी का पावन प्रकाश पर्व 15 मई को सत्संग सभा द्वारा मनाया जाएगा और इस उपलक्ष्य में सहज पाठों की लड़ी 9 मई से शुरू होगी.
    आज के दीवान में सुंदरदास मिढ़ा, द्वारकादास मुंजाल, जीवन मिढ़ा, मोहन काठपाल, मोहन लाल अरोड़ा,नरेश पपनेजा,विनोद सुखीजा,बसंत काठपाल,लक्ष्मण सरदाना,हरीश मिढ़ा,हरगोविंद सिंह,वेद प्रकाश मिढ़ा,चरणजीत मुंजाल,महेंद्र अरोड़ा,अनूप गिरधर, जीतू काठपाल,भगवान दास मुंजाल,राकेश गिरधर,पाली मुंजाल,राजेन्द्र मक्कड़,अमर मुंजाल,आशु मिढ़ा,अश्विनी सुखीजा,मनीष गिरधर,जसवंत चुचरा,रमेश पपनेजा,इंदर मिढ़ा,नीरज सरदाना,ज्ञान मादन पोतरा,नवीन मिढ़ा,रमेश तेहरी,बीबी प्रीतम कौर,बबली दुआ,गीता कटारिया,नीता मिढ़ा,रेशु गिरधर,मनौरी काठपाल,इंदु पपनेजा,मीना गिरधर,नीतू किंगर,ममता थरेजा,बिमला मिढ़ा समेत अन्य उपस्थित थे.

  • जमीन की दुकानदारी के लिए खरीदा था हथियार गुप्त सूचना पर हथियार के साथ पुलिस ने दबोचा


    रांची। जमीन के धंधे में दबदबा बनाने के लिए हथियार खरीदने वाले आरोपी को सुखदेव नगर थाना की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के पास से एक लोडेड हथियार भी बरामद किया है।
    सुखदेव नगर थाने में मामले की जानकारी देते हुए सिटी एसपी अंशुमन कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी की रातू हुरहुरी काठीटांड़ का रहने वाला तस्लीम खान जो पेशे से जमीन के करोबार से जुड़ा हुआ है,वह सुखदेव नगर थाना क्षेत्र के शाहबाग निवासी अशरफ से हथियार खरीदने आ रहा है। सूचना के अधार पर पुलिस आरोपियों को पकड़ने की फिराक में लगी हुई थी लेकिन तब तक इन दोनों के बीच खरीद फरोख्त हो गया था और विके्रता वहां से जा चुका था लेकिन पुलिस हथियार ले कर जाते हुए तस्लीम को धर दबोचा। एसपी ने बाताया कि तस्लीम पूर्व में भी जेल जा चुका है। उसके अपराधिक इतिहास की जानकारी भी हासिल की जा रही है।

  • वर्षो से पे्रम में पागल बी टेक के छात्र ने दे दी जान


    घर वालों ने तय कर दी दुसरी जगह लड़की की शादी
    आज आने वाली है पे्रमिका की बारात
    रांची। अनगड़ा थाना के ग्राम हेसल कटहल टोला में बी टेक की पढ़ाई कर रहे युवक ने सुसाईड कर लिया। मामले की जानकारी के बाद पहुंची पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दी है।
    जानकारी के अनुसार पहले तो यह बात फैलायी गयी की विनय महतो की पीटपीट कर हत्या कर दी गयी, लेकिन बाद में यह बात सामने आयी है कि विनय महतो का गांव के जगेश्वर महतो की बेटी से वर्षो से प्रेम संबंध था दोनों एक दूसरे की जान थे,दोनों इस रिस्ते को सात जन्म तक नि•ााना चाहते थे। लेकिन लड़की के घर वालों को ये रिस्ता मंजूर नहीं था। दोनों कुछ दिनों पहले घर से •ााग •ाी गये थे,बाद में लड़की वालों ने दोनों को बरामद कर घर ले आये थे, उसके बाद लड़की को कड़ी निगरानी में रख कर उसकी शादी दूसरी जगह तय कर दी,जहां से आज बारात आने वाली है। यह सुन कर विनय अपनी प्रेमिका से बिछड़ने का गम बर्दास्त नहीं कर सका। सूत्रों के मुताबिक विनय बीती रात अपने घर के छत पर सोने के लिए गया था। आज सुबह देर तक जब वह नहीं उठा तो घर वाले उसे जगाने गये,लेकिन विनय तो हमेशा के लिए सो चुका था। इसकी जानकारी मिलने के बाद घर में कोहराम मच गया। विनय अपने घर का होनहार लड़का था। वह बीटेक कर आगे की जिंदगी संवारना चाहता था,लेकिन प्यार के दुश्मनों के कारण उसकी जिंदगी तबाह हो कर खत्म को गयी।
    सूत्रों की मानें तो विनय की मौत के बाद गांव में तरह तरह की चर्चाएं होती रही, कोई बोला गला दबा कर हत्या कर दी गयी तो किसी ने कहा जहर खा कर विनय आत्म हत्या कर लिया। तो किसी ने कहा उसे पीट पीट कर मार डाला गया। बहरहाल मौत कैसे हुयी इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिर्पोट आने के बाद ही होगा। खबर लिखे जाने तक पुलिस मामले की पड़ताल में लगी हुई थी।