चान्हो में कुएं में मिला एक व्यक्ति का शव

चान्हो। चान्हो थाना क्षेत्र के करकट पंचायत में आज सुबह 55 वर्षीय एक व्यक्ति का शव बरामद किया गया

जानकारी के अनुसार शत्रुधन महतो पिछले शनिवार को ही अपने घर से निकला था। तभी से घर वाले व ग्रामीण उन्हें ढूंढने में जुटे थे। आज सुबह ग्रामीणों के द्वारा गांव के कुएं में एक शव होने की सूचना मिली। जिसकी जानकारी ग्रामीणों ने चान्हो थाने को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कुएं से बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है।

Comments

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *