टैग: Gandiv

  • ओड़िशा से लौह अयस्क लेकर जा रहा ट्रक अनियंत्रित होकर तालाब में घुसा

    जमशेदपुर। बड़शोल थाना क्षेत्र में खंडामौदा चौक के पास एनएच-49 पर ओडिशा से लौह अयस्क लेकर खड़गपुर जा रहा ट्रक संख्या ओडी 09 एन 6011 अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे एक तालाब में घुस गया। बुधवार की देर रात घटी इस घटना में ट्रक का चालक बाल-बाल बच गया। सूचना पाकर ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे व बड़शोल थाना को सूचना दी। सूचना पर बड़शोल के थाना प्रभारी राम दयाल उरांव पुलिस बल के साथ पहुंचे। पुलिस ने के्रन मंगाकर स्थानीय लोगों की मदद से ट्रक को तालाब से निकाला। ग्रामीणों ने बताया कि सड़क के खराब रहने के कारण तेज रफ्तार वाहन अक्सर इस क्षेत्र में दुर्घटना के शिकार होते है। इसी क्रम में यह दुर्घटना घटी।

    और इसे भी पढ़े :- हाइवा और ट्रक में आमने सामने की भीषण टक्कर में तीन लोगों की मौत

  • हाइवा और ट्रक में आमने सामने की भीषण टक्कर में तीन लोगों की मौत


    ट्रक के परखच्चे उड़े, मृतक में दोनों वाहन के चालक और एक सहचालक

    लातेहार। एनएच-22 पर कडरका नदी के पास दो वाहनों के आमने सामने की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गयी है। मृतक में दोनों वाहनों का चालक और एक सहचालक शामिल है। घटना कोयला लदी हाइवा वाहन संख्या ओडी 09 पी 3605 और विपरीत दिशा से आ रही ट्रक संख्या जेएच 02 ए एक्स 2776 की आमने सामने टक्कर हुई है। घटना स्थल पर ही तीन लोगों की मौत हो गयी। इस घटना में हाइव और ट्रक चालक के साथ एक सहायक चालक की भीघटनास्थल पर ही मौत हो गयी है। वाहनों की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गये हैं। ट्रक का चालक इस टक्कर के बाद झटके से नदी में गिर गया। वहीं हाइवा चालक की केबिन में ही फंसे रहने के बाद मौत हो गयी। घटना की सूचना मिलते ही टीओपी प्रभारी कुंदन कुमार एसआई जयनारायण मेहता घटना स्थल पर पहुंचे।

    एक चालक नदी में जा गिरा, दुसरा के हाइवा केबिन में फंसा
    ट्रक चालक का शव नदी से निकाला गया है। हाइवा चालक का शव केबिन में फंसा था। जिसे गैस कटर से काटकर शव बाहर निकाल लिया गया है। हाइवा ललन कुमार के नाम से है, जबकि ट्रक राकेश कुमार के नाम पर पंजीकृत है। दोनों चालकों की पहचान ड्राइविंग लाइसेंस से की गयी है। ट्रक ड्राइवर की पहचान प्रेम महतो के रूप में हुई है जो सिमलिया चतरा जिले का रहने का वाला है। हाइवा चालक मोहम्मद शमसुद्दीन भी सिमलिया के ही रहने वाले थे वहीं ट्रक के सहचालक की पहचान दिकू महतो के रूप में हुई है।

    और इसे भी पढ़े :- कोल कर्मियों को मिलेगा 76500 बोनस

    टक्कर की आवाज आधे किमी तक सुनायी दी
    घटना की जानकारी परिजानों को दी गयी। जिसके बाद घटनास्थल पर परिजन पहुंच गये हैं। तीनों के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। दोनों वाहनों की टक्कर कितनी जोरदार थी, इससे अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि टक्कर की आवाज पांच सौ मीटर तक सुनी गयी।

  • अनिल चौहान बने चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ

    दिल्ली। सेना में 40 वर्षों तक अपनी सेवाएं देने वाले लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) अनिल चौहान को केन्द्र सरकार ने चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ नियुक्त किया है। वे पिछले साल ही सेवानिवृत्त हुए थे। पिछली साल दिसंबर में एक हेलीकॉप्टर हादसे में देश के पहले सीडीएस जनरल बिपिन रावत की मौत के बाद से सीडीएस का पद खाली था।

    कई कमांड को संभालने का है अनुभव

    वह भारत सरकार के सैन्य मामलों से जुड़े विभाग के सचिव के रूप में भी कार्य करेंगे। रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान अपने लगभग 40 वर्षों से अधिक के करियर में कई कमांड संभाल चुके हैं। उन्हें जम्मू-कश्मीर और उत्तर-पूर्व भारत में आतंकवाद विरोधी अभियानों में व्यापक अनुभव भी है।

  • कोल कर्मियों को मिलेगा 76500 बोनस

    रांची। कोयला कामगारों का सालाना बोनस फाइनल हो गया है। मानकीकरण कमेटी की बैठक में 76,500 रुपए पर मुहर लगी है। 2021 में 72,500 रुपए बतौर बोनस मिले थे।बोनस का लाभ कोल इंडिया एवं अनुषांगिक कंपनियों तथा सिंगरेनी कोलियरीज कंपनी लिमिटेड के लगभग दो लाख 70 हजार कोयला कामगारों को मिलेगा। पिछले वर्षों के आंकड़ों पर गौर करें तो कोयला कामगारों को 2012 में बोनस 26,000 रुपये मिला था, जो वर्ष 2021 में 72,500 रुपये, 2022 में 76,500 तक पहुंच गया। बीते 10 साल में बोनस में 50,500 रुपये की बढ़ोतरी हुई। यानी औसतन हर साल 4,650 रुपये की वृद्धि हुई। इसे लगभग 5,000 रुपये माना जा सकता है। वर्ष 2020 की तुलना में साल 2021 में बोनस 4,000 रुपये अधिक मिले। इस साल 2022 में भी 4,000 बढ़ा।

  • OBC 27 %आरक्षण पर प्रदेश ओबीसी उत्थान समिति का आभार सम्मेलन

    सरकार ने ओबीसी वर्ग के अधिकार को वापस दिलाने का काम किया : रामेश्वर
    ओबीसी आरक्षण 27 प्रतिशत करने पर प्रदेश ओबीसी उत्थान समिति ने किया आभार सम्मेलन

    रांची। झारखंड प्रदेश ओबीसी उत्थान समिति ने राज्य में ओबीसी को 27 प्रतिशत आरक्षण देने के लिए जनता की ओर से राज्य सरकार को धन्यवाद दिया एवं आभार प्रकट किया। पुराना विधानसभागार हॉल में आयोजित आभार सम्मेलन में राज्य सरकार के वित्त मंत्री एवं ओबीसी समाज की आवाज डा.रामेश्वर उरांव को 51 किलो का माला पहनाकर स्वागत किया गया। इससे पहले मंत्री डा.रामेश्वर उरांव, ओबीसी उत्थान समिति के मुख्य संरक्षक आलोक कुमार दूबे, संयोजक लाल किशोर नाथ शाहदेव, अध्यक्ष डा.राजेश गुप्ता छोटू, अरविन्द कुमार महतो, शंकर साहू, अभिषेक साहू, फिरोज रिजवी मुन्ना, संजीत यादव, कुमुद रंजन, प्रदीप साहू ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम की शुरूआत किया। इस अवसर पर मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव ने कहा कि जॉब में आरक्षण देने का काम तब तक सफल नहीं हो सकता, जब तक शिक्षा में आरक्षण नहीं मिलता है। उन्होंने कहा कि उनके नजर में आरक्षण का मतलब सत्ता में हिस्सेदारी है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने पिछले कई वर्षों से वंचित ओबीसी वर्ग के अधिकार को वापस दिलाने का काम किया है। आयोजन समिति के मुख्य संरक्षक आलोक कुमार दूबे ने कहा, राज्य में ओबीसी वर्ग पिछले 22 वर्षों से अपने अधिकार से वंचित रहे हैं। आज जब हमारी सरकार ने ओबीसी आरक्षण की सीमा बढ़ाने का काम किया तो पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास और केंद्रीय जनजातीय मंत्री अर्जुन मुंडा के पेट में दर्द हो रहा है। समिति के अध्यक्ष डॉ. राजेश गुप्ता छोटू ने कहा, ओबीसी वर्ग द्वारा आरक्षण की सीमा को बढ़ाकर 27 प्रतिशत करने की मांग लंबे समय से की जा रही थी। पिछड़ा वर्ग आयोग ने भी माना था कि झारखंड में पिछड़े वर्ग की आबादी 55 प्रतिशत हैं। लेकिन आबादी के अनुरूप इस वर्ग को उसका अधिकार नहीं मिल रहा है। राज्य में साढ़े सोलह साल सत्ता का सुख भोग चुकी भाजपा ने इस वर्ग को हासिये में ही रखा। आयोजन समिति के संयोजक लाल किशोर नाथ शाहदेव ने कहा कि लम्बे संघर्ष के बाद ओबीसी को उनका अधिकार मिलने जा रहा है। ऐसे में भाजपा के नेताओं का आलोचना करना स्वा•ााविक है। उन्होंने कहा कि झारखंड की जनता ने 12 सांसद भाजपा को दिया, माननीय सांसद को चाहिए कि राज्य का अधिकार केंद्र की सरकार से दिलाने का प्रयास करना चाहिए। सम्मेलन को अरविंद कुमार महतो, शंकर साहू, अभिषेक साहू, संजीत यादव, फिरोज रिजवी मुन्ना, संजय प्रसाद, कैलाश कुमार महतो, मजीद अंसारी, अल्ताफ हुसैन अंसारी और कुमुद रंजन ने भी संबोधित किया।

  • मेन रोड हनुमान मंदिर की मूर्ति को तोड़ा

    • मंदिर का ताला तोड़कर हनुमान जी की मूर्ति का किया तोड़फोड़
    • सीसीटीवी फुटेज देख मूर्ति तोड़ने वाले को पुलिस ने पकड़ा
    • मूर्ति तोड़ने की खबर पर जुटे सैकड़ों श्रद्धालु
    • पुलिस ने समझा-बुझाकर लोगों को किया शांत

    राजधानी के मेन रोड स्थित मल्लाह टोली हनुमान मंदिर में असामाजिक तत्वों ने भगवान हनुमान की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया है। लोगों का कहना है कि असामाजिक तत्वों ने शहर के महौल को बिगाड़ने के लिए इस हरकत को देर रात अंजाम दिया। बुधवार की सुबह यह खबर शहर में आग की तरह फैल गई। मंदिर के सामने भारी संख्या में श्रद्धालुओं का जुटान हो गया।

    सैकड़ों जवान मौके पर तैनात

    मामले की जानकारी मिलते ही रांची पुलिस तुरंत हाई अलर्ट हो गई और मंदिर के आसपास के स्थान को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया। रांची के सीनियर एसपी किशोर कौशल ने खुद मोर्चा संभाला और सीसीटीवी फुटेज खंगाल मूर्ति खंडित करने वाले आरोपी को भी धर दबोचा। बताया जा रहा है कि मूर्ति खंडित करने वाला आरोपी मानसिक रोगी है। हालांकि इसकी जांच की जा रही है।

    एसएसपी से मिलेगा दुर्गा पूजा समिति

    मल्लाह टोली हनुमान मंदिर की घटना को लेकर राँची ज़िला दुर्गा पूजा समिति के पदाधिकारी राँची SSP से मिलने आवासीय कार्यालय जाएँगे।इधर भगवान हनुमान की प्रतिमा को तोड़े जाने की खबर के बाद मंदिर के सामने भीड़ जमा हो गई। हिंदू संगठन भी मौके पर जुट गए। हनुमान की मूर्ति खंडित किए जाने को लेकर सोशल मीडिया में भी लगातार फोटो जारी किए गए हैं। हालांकि पुलिस ने भीड़ को समझा-बुझाकर वापस भेज दिया है। फिलहाल मामला शांत है और भगवान की मूर्ति को बनाने की बात चल रही है। दुर्गा पूजा को देखते हुए सभी संगठनों ने आपसी सौहार्द बनाए रखने की बात कही है।

  • बोकारो में IRB के ट्रेनी जवान की गोली लगने से हुई मौत

    बोकारो में जैप 4 कैंपस में IRB के ट्रेनी जवान की गोली लगने से मौत हो गई है. मृतक जवान का नाम सुशील कुमार है, जो साहिबगंज का रहने वाला है. बताया जा रहा है कि दुर्गा पूजा ड्यूटी के लिए आज ही जवान को हथियार और गोली मिला था. हथियार गोली लेने के बाद ही यह घटना हुई है. घायल जवान को बोकारो जनरल अस्पताल ले जाया गया है. जहां उसकी मौत हो गई. फिलहाल, पुलिस गोली चलने की घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है.

  • पूजा सिंघल को चेस्ट पेन, रिम्स में भर्ती

    रांची। होटवार जेल में बंद आईएएस पूजा सिंघल की तबियत आज रात अचानक बिगड़ गई। सीने में दर्द और सांस लेने में तकलीफ की शिकायत पर होटवार जेल प्रशासन ने उन्हें रिम्स में भर्ती कराया है। रिम्स के कार्डियोलॉजी विभाग के एचओडी डॉ प्रकाश कुमार की देखरेख में पूजा सिंघल की जांच और इलाज हो रहा है। फिलहाल ईसीजी और ईको की जांच हुई है। डॉक्टरों का कहना है कि बुधवार को कुछ और पैथोलॉजिकल जांच होने के बाद स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। पूजा सिंघल को होटवार जेल वापस नहीं भेज कर रिम्स के पेइंग वार्ड में एडमिट कर दिया गया है। पूजा सिंघल की जांच के समय रिम्स के चिकित्सा अधीक्षक डॉ हीरेंद्र बिरुआ खुद मौके पर मौजूद थे।

  • इंग्लैंड में शतक जड़ने वाली कप्तान हरमनप्रीत कौर आईसीसी महिला रैंकिंग में टॉप-5 में पहुंचीं, अन्य भारतीय को भी फायदा

    भारत ने इंग्लैंड दौरे पर तीन मैचों की वनडे सीरीज में मेजबान टीम का 3-0 से सूपड़ा साफ किया था। हरमनप्रीत के अलावा सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना और दीप्ति शर्मा की रैंकिंग में भी सुधार हुआ है।

    इंग्लैंड दौरे पर दूसरे वनडे में 143 रन की नाबाद पारी खेलने वाली भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर आईसीसी महिला वनडे रैंकिंग में पांचवें स्थान पर पहुंच गई हैं। भारत ने इंग्लैंड दौरे पर तीन मैचों की वनडे सीरीज में मेजबान टीम का 3-0 से सूपड़ा साफ किया था। हरमनप्रीत के अलावा सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना और दीप्ति शर्मा की रैंकिंग में भी सुधार हुआ है। मंधाना एक पायदान चढकर छठे और शर्मा आठ पायदान चढकर 24वें स्थान पर पहुंच गई। दीप्ति इस समय अपनी रैंकिंग से ज्यादा मांकिंडग रन आउट को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं।

    अन्य  भारतीयाें में पूजा वस्त्राकर चार पायदान चढकर 49वें स्थान पर है और हरलीन देयोल 46 पायदान चढकर 81वें स्थान पर है। रेणुका सिंह 35 पायदान चढकर 35वें स्थान पर पहुंच गई है । झूलन गोस्वामी पांचवीं पायदान से रिटायर हुई हैं। इंग्लैंड की डैनी वियाट दो पायदान चढकर 21वें स्थान पर है जबकि एमी जोंस चार पायदान चढकर 30वें स्थान पर है। चार्ली डीन 24 पायदान चढकर 62वें स्थान पर पहुंच गई है। 

  • पूजा पंडाल संभालेंगी महिला दस्ता


    रांची । राजधनी के सभी पूजा स्थलों व पंडालों में महिलाओं की सुरक्षा के लिए जिले के पुलिस कप्तान किशोर कौशल ने महिला पुलिस कर्मियों को तैनात किया है। पूजा के मौके पर निगरानी करने के लिए उन्होंने दस्ता के सभी महिला पुलिस को स्कूटी मुहैया कराया है।

    और इसे भी पढ़े :- सपने के चक्कर में चाची की ले ली जान

  • सपने के चक्कर में चाची की ले ली जान

    भतीने ने चाची के सिर में वार कर मार डाला
    सपने में आती थी,मेरा गला दबाती थी

    रांची। तमाड़ थाना क्षेत्र के ग्राम बारेडीह में 55 वर्षीय सरला देवी का भतीजा जय देव स्वासी ने कुहाड़ी के पीछे से सिर में वार कर दिया जिससे सरला देवी की मौत हो गयी।बुंडू डीएसपी अजय कुमार ने बताया कि आज सुबह में सरला देवी गोहाल से गोबर फेकने के लिए घर से निकली थी,वापस लौटने के दौरान पहले से घात लगा कर बैठा भतीजा जय देव ने उस पर हमला कर दिया,जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गयी। घटना की सूचना मिलने के बाद तमाड़ थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के सहयोग से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

    और इसे भी पढ़े :- डॉक्टर के गलती की सजा, मासूम बच्चे और माँ को अपनी जान गवां कर चुकानी पड़ी


    पुलिस द्वारा पूछताछ में गिरफ्तार जयदेव ने बताया कि मेरी चाची मुझे सपनों में आती थी,और मेरा गला दबाती थी, उसने यह भी बताया कि कुछ दिनों से उसके पिता सिवेश्वर स्वांसी को पैर में तकलीफ हो गया था, जिसके लिए वह अपनी चाची सरला देवी को दोषी मानता था। इन्ही करणों से जय देव ने अपनी चाची सरला की हत्या कर दी।

  • नीम पेड़ से फांसी लगा मजदूर ने दी जान


    रांची। धुर्वा थाना थाना के मौसी बाड़ी में रह रहे 40 वर्षीय सुरेन्द्र महतो ने घर के नजदीक नीम पेड़ में रस्सी का फंदा लगा कर सुसाईड कर लिया। घटना की सूचना पर पहुंची धुर्वा थाना की पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया।
    जानकारी मुताबिक मृतक सुरेन्द्र महतो मूल रुप से गुमला का रहने वाला था,जो कुछ दिनों से अपनी पत्नी व दो बच्चों के साथ मौसी बाड़ी में रहता था, और मजदूरी कर अपना परिवार चलाता था।

    और इसे भी पढ़े :- नादिया का शव 6 दिन बाद कब्र से निकाला गया

    आस पास के लोगों के मुताबिक दोनों में अक्सर किसी बात को ले कर झगड़ा हुआ करता था। जिससे सुरेन्द्र तनाव में रहता था। बीती रात भी पत्नी के साथ उसका झगड़ा हुआ था,उसके बाद ही संभवत: देर रात वह घर से निकला और कु छ दूरी पर स्थित नीम पेड़ में रस्सी बांध कर फांसी पर झूल गया। आज सुबह शौच के लिए गयी महिलाओं ने उसके शव को पेड़ से झूलता देखा,उसके बाद मौसी बाड़ी के लोगों व पुलिस को जानकारी दी गयी।

  • नादिया का शव 6 दिन बाद कब्र से निकाला गया

    • भिटठा की 22 साल की नादिया का शव 6 दिन बाद कब्र से निकाला गया,भेजा गया रिम्स
    • बेटी की हत्यारोपी पिता पुत्र पुलिस गिरफ्त में
    • गोंदा थाने में हो रही पूछताछ
    • चचेरी बहन की शिकायत पर पुलिस की कार्रवाई


    रांची। गोंदा थाना की पुलिस आज सुबह मिली शिकायत पर कार्रवाई करते हुए 22 साल की नादिया निगार के कब्र से शव निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया। मामले में मृतका की चचेरी बहन निशात बानो ने नादिया की हत्या किये जाने की शक जाहिर करते हुए पुलिस में लिखित शिकायत है। जिसमें उन्होंने ने कहा कि 21 सितबंर को नादिया की मौत की खबर जब उसे मिली तो वह नादिया को देखने उसके घर गयी,तब उसके शव को चौकी में लेटाया यगा था,उसके गले में स्टॉल लपेटा हुआ था,बाद में जब निशात, नादिया को गुशुल(नहाने) देने लगी तब उसने नादिया के गले को किसी चीज से दबाने जैसा दाग देखा,उसके बाद वह नादिया के पिता अपने चाचा फिरोज अंसारी, भाई फैसल नवाज, के अलावा अपने पिता हाजी शफीक और अपने भाई नसीम अख्तर सहित घर के सभी लोगों से जानना चाहा कि उसकी मौत कैसे हुई है। तब उसे चुप रहने को कहा गया। लेकिन वह चुप नहीं रही और वह नदिया की हत्या किये जाने की बात कहने लगी। उसके बावजूद सभी लोगोें ने मिल कर नादिया के शव को रात 8.30बजे कब्रिस्तान में दफना दिया गया।
    मृतका के परिजनों ने निशात को बताया कि 21 सितंबर को नादिया निगार इंटरव्यू देने गयी थी,वहां से आने के बाद उसका बीपी लो हो गया,जिससे उसकी मौत हो गयी,उसके बाद घर के लोगों द्वारा उसकी मृत्यू हो जाने की खबर बस्ती के लोगों व रिश्तेदारों को दे दी गयी,रात 8.30बजे उसके शव को बस्ती के कब्रिस्तान में दफना भी दिया गया। लेकिन बाद में नादिया निगार की मौत की राज और परिजनों द्वारा मामले को दबा कर शव दफना दिये जाने की सूचना पर आज सुबह मैजिस्ट्रेट की मौजूदगी में भिट्ठा के कब्रिस्तान से नदिया के कब्र को खोल कर शव बाहर निकाला गया।

    और इसे भी पढ़े : बाघमारा विधायक की रेलमंत्री से कतरासगढ़ में ट्रेनों के ठहराव को लेकर हुई बातचीत

    हत्या का मामला फिलहाल अस्पस्ट नहीं-डीएसपी
    मामले में सदर डीएसपी प्रभात कुमार बरवार ने कहा कि मिली शिकायत पर शव को कब्र से निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेजा गया है,मृतका के पिता मो फिरोज और भाई फैसल नवाज को थाना बुला कर पूछ नादिया की मौत कैसे हुई जानकारी ली जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही अस्पष्ट हो कि उसकी हत्या की गयी है या नहीं।

  • दुर्गा पूजा में बोनस नहीं मिलने पर बोकारो सेल के समक्ष प्रदर्शन

    बोकारो। दुर्गा पूजा से पहले मजदूरों को बोनस नहीं मिलने से नाराज मजदूरों ने प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन किया। मजदूरों ने जय झारखंड मजदूर समाज के महामंत्री बीके चौधरी नेतृत्व में आक्रोश प्रदर्शन किया। इसमें सैकड़ों की संख्या में इस्पात कर्मी व ठेका मजदूर शामिल हुए। झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय सदस्य सह जय झारखंड मजदूर समाज के महामंत्री बीके चौधरी ने प्रबंधन को चेतावनी दी है। कहा कि सेल के इतिहास में पहली बार ऐसा होने जा रहा है कि दुर्गा पूजा के पहले बोनस भूगतान नहीं होगा। दुर्गा पूजा से पूर्व मिलने वाले बोनस का मजदूरों व उनके परिजनों को बेसब्री से इंतजार रहता है। इससे वे पूजा मनाते है। श्री चौधरी ने कहा कि एनजेसीएस के नेता व सेल प्रबंधन नूरा-कुस्ती कर मजदूरों को गुमराह कर रहे है। एनजेसीएस नेताओं में अगर मजदूरों के प्रति संवेदनशीलता रहती तो 40 हजार की जगह 69750/- बोनस मांग करते। कारण, 2021 में 3850 करोड़ मुनाफे पर 3% के आधार पर 21 हजार का भूगतान बोनस के रूप में मजदूरों को हुआ था। इस तरह 2022 में कर बाद मुनाफा 12015 करोड़ ़3%=360,45 करोड़ में 1677 कर्मचारी = 69750/= बोनस बनना चाहिए। मजदूरों को गुमराह करने के लिए आईवाश किया जा रहा है। प्रदर्शन में हसन इमाम, शंकर कुमार, आरबी चौधरी, एनके सिंह, संजय कुमार सिंह, अनिल कुमार, यूसी कुंभकार, सीकेएस मुंडा, आशिक अंसारी, ज्ञानी महतो, रोशन कुमार, तुलसी साव, जेएल चौधरी, ए अंसारी, आरआर सोरेन, आरके मिश्रा, बीएन तिवारी, रामेश्वर मांझी, ओपी चौहान, राजेंद्र प्रसाद, मानिक चंद साह, अशोक कुमार, शशिकांत, शशि •ाूषण, देवेन्द्र गोराई, आदि शामिल थे।

  • दहेज की बलि चढ़ी एक और बेटी

    दहेज की बलि चढ़ी एक और बेटी मंडलडीह गांव की घटना

    सरैयाहाट थाना क्षेत्र के मंडलडीह गांव से दहेज प्रताड़ना को लेकर एक 19 वर्षीय नव विवाहिता की मौत की घटना सामने आया है। घटना को लेकर मृतका की पिता राज किशोर शर्मा ने सरैयाहाट थाना में लिखित आवेदन देकर शिकायत किया है। पुलिस को दिए आवेदन में बताया है कि उनकी पुत्री 19 वर्षीय शालू कुमारी की शादी सरैयाहाट थाना क्षेत्र के मंडलडीह गांव की सदानंद शर्मा के साथ जून 2022 में हुई थी। जिसके बाद दहेज में एक मोटरसाइकिल और एक लाख रुपये की मांग को लेकर नव विवाहिता को ससुराल वाले प्रताड़ित कर रहे थे। इसी बीच सोमवार की देर रात्रि में संदिग्ध परिस्थिति में नव विवाहिता की मौत हो गई। घटना को लेकर मृतका के पिता राज किशोर शर्मा ने आरोपी सदानंद शर्मा,रघुवीर शर्मा, अंजली देवी, अनिल शर्मा, एवं गायत्री देवी के विरुद्ध कार्रवाई मांग की है। घटना की सूचना मिलते ही सरैयाहाट पुलिस मंडलडीह गांव पहुंची एवं आरोपी पति व ससुर को पूछताछ के लिए थाना लाया गया है। घटना के बाद सरैयाहाट पुलिस जांच पड़ताल करने में जुटी हुई है।

  • बाघमारा विधायक की रेलमंत्री से कतरासगढ़ में ट्रेनों के ठहराव को लेकर हुई बातचीत

    बरोरा। कतरासगढ़ रेलवे स्टेशन में सभी 26 जोड़ी ट्रेनों के दौरापुनः ठहराव को लेकर बाघमारा विधायक ढुलू महतो ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से बातचीत की। उन्होंने रेल मंत्री से कतरासगढ़ स्टेशन पर सभी पुरानी ट्रेनों के ठहराव की घोषणा कर बाघमारा की जनता को दशहरा का तोहफा देने का आग्रह किया। रेल मंत्री ने भी विधायक के आग्रह पर जल्द विचार करने का आश्वासन दिया। बाघमारा विधायक अपने क्षेत्र की बड़ी जनसमस्याओं को लेकर इन दिनों दिल्ली दौरे पर हैं। उन्होंने सोमवार को रेल मंत्रालय में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से बातचीत की। साथ ही कतरासगढ़ रेलवे स्टेशन में डीसी ट्रेन सहित सभी ट्रेनों के पुनः ठहराव को लेकर घंटों चर्चा की। उन्होंने अपने विधानसभा क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति से भी अवगत कराया। विधायक ने बताया कि 15 जून-2017 से धनबाद-चंद्रपुरा रेलखंड को अग्नि प्रभावित क्षेत्र घोषित कर बंद कर दिया गया था। इसको लेकर उन्होंने लगातार 13 दिनों तक जोरदार आंदोलन चलाया। प्रत्येक विधानसभा सत्र में रेलखंड पर पुनः परिचालन शुरू को। पूर्व रेल मंत्री सुरेश प्रभु से भी मुलाकात कर जनभावना से अवगत कराया था। रेलखंड की लाइफलाइन कही जाने वाली डीसी ट्रेन के साथ 26 जोड़ी ट्रेनों को बंद कर दिया गया है। सभी ट्रेनों का पुनः ठहराव किया जाए, क्योंकि कतरासगढ़ रेलवे स्टेशन के 30 किलोमीटर की परिधि के महुदा, नवागढ़, बाघमारा, बरोरा, हरिणा, श्यामडीह, सिजुआ, कपूरिया, मलकेरा, टुंडु, मुराईडीह, राजगंज, तेतुलमारी, कांको, बहुप्रसिद्घ तीर्थस्थल मां लिलोरी स्थान, तोपचांची, फुलवार, छाताबाद के मध्य घनी आबादी व औद्योगिक क्षेत्र के साथ साथ बहुप्रसिद्ध चिटाही धाम का रामराज मंदिर का प्रमुख स्टेशन है, जहां से प्रतिदिन हजारों की संख्या में यात्रियों का आवागमन होता है। ऐसी स्थिति में सभी ट्रेनों का ठहराव नहीं होने से लाखों की आबादी को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। 30 किलोमीटर दूर धनबाद जाकर यात्रा करनी पड़ रही है।

  • श्री श्याम मण्डल की आम सभा श्री श्याम मंदिर के सभागार में संपन्न हुई

    श्री श्याम मण्डल की आम सभा दिनांक 26 सितंबर सोमवार को अग्रसेन पथ स्थित श्री श्याम मंदिर के सभागार में संपन्न हुई । सभा में बड़ी संख्या में सदस्यों ने भाग लिया , सभा की अध्यक्षता मण्डल के अध्यक्ष श्री चंद्रप्रकाश बागला ने की , इस अवसर पर श्री बागला ने उपस्थित सदस्यों का स्वागत करते हुए 55 वें वार्षिक श्री श्याम महोत्सव के सफल आयोजन के लिए सभी सदयों को बधाई दी । मंत्री श्री धीरज बंका ने महोत्सव हेतु गठित सभी उप समितियों के कार्यों के क्रमवार चर्चा की । सभा ने सभी उप समितियों के कार्यों पर विस्तृत चर्चा की एवं संतोष प्रकट किया साथ ही कोषाध्यक्ष श्री राजेश सारस्वत ने 55 वें श्री श्याम महोत्सव के आय-व्यय का पूर्ण विवरण सभा के समक्ष प्रस्तुत किया जिसे सर्वसम्मति से पारित किया गया साथी इस अवसर पर मण्डल के संरक्षक श्री सुरेश चंद्र पोद्दार ने सदस्यों को संबोधित करते हुए मण्डल के विगत 55 वर्षों के स्वर्णम इतिहास की चर्चा करते हुए सदैव श्री श्याम प्रभु की सेवा में तत्पर रहने का आह्वान किया । उपाध्यक्ष श्री मनोज सिंघानिया ने धन्यवाद ज्ञापन किया।
    इस अवसर पर ओम जोशी , विवेक ढांढनीयां, प्रदीप अग्रवाल , विजय साबू , विकाश पाडिया , प्रमोद सारस्वत ( लल्लू ) , अरुण धनुका , प्रमोद बगड़ीया , ज्योति पोद्दार , जीतेश अग्रवाल , अमित जलान , गौरव परसरामपुरिया उपस्थित थे ।

  • जर्जर मकान ढहा, एक युवक मलबे में दबा

    जर्जर मकान की दीवार भरभरा कर गिरी, गुजर रहा एक युवक मलबे में दबा

    धनबाद। झरिया बाजार हड़िया पट्टी में एक पुराने मकान की दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। जिसकेमलबे में दबकर वहां से गुजर रहा एक व्यक्ति प्रदीप केसरी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई। लोगों ने मिलजुल कर अनान-फानन में उस व्यक्ति को मलबे से बाहर निकाला। जिसके बाद उसे अस्पताल भेजा गया। दुर्गा पूजा को लेकर झरिया के बाजारों में ग्राहकों की भीड़भाड़ बढ़ गई है। दूर दराज से लोग झरिया के मुख्य बाजार में खरीदारी करने पहुंच रहे हैं। इस बीच एक हादसा रविवार की रात को हुआ। हड़िया पट्टी के निकट रामचंद्र चौरसिया नामक शख्स का पुराना मकान अचानक से गिर गया। स्थानीय लोगों के अनुसार जिस वक्त मकान गिरा उसी समय प्रदीप केसरी उस रास्ते से होकर गुजर रहा था। जर्जर मकान की दीवार अचानक गिरने से वह मलबे में दब गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया है। स्थानीय लोगों की मदद से उसे तुरंत निकाला गया और झरिया लाइफ लाइन अस्पताल ले जाया गया। जहां घायल की स्थिति गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के अन्य अस्पताल में रेफर कर दिया है।

  • छात्र युवा शक्ति के रोहित जिला और नितेश महानगर अध्यक्ष बने

    रांची। छात्र युवा शक्ति की केंद्रीय कार्यसमिति की बैठक शगुन बैंक्वेट हॉल मे संपन्न हुई। इसमे नितेश यादव को पुन: रांची महानगर अध्यक्ष और रोहित सिन्हा को रांची जिलाध्यक्ष चुना गया । केंद्रीय अध्यक्ष कुमार रौशन ने औपचारिक घोषणा की। कुमार रौशन ने कहा कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी दुर्गा पूजा के दौरान छात्र युवा शक्ति के कार्यकर्ता प्रशासन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर श्रद्धालुओं की सेवा मे पंडालों मे तैनात रहेंगे। श्रद्धालुओं की सेवा के लिए बिहार क्लब मे सेवा शिविर का कंट्रोल रूम बनाया जायेगा। बैठक में महेश मनीष को केंद्रीय उपाध्यक्ष, शशांक तिर्की को कोषाध्यक्ष, अमित मुंडा को प्रवक्ता, बीरु सिंह को महासचिव एवं मुकेश सोनी को महानगर उपाध्यक्ष बनाया गया।

  • रातू में बालू लदे चार ट्रेक्टर चढ़े डीएसपी के हत्थे


    रांची। उपायुक्त व एसएसपी के आदेश के बावजूद जिले में बालू तस्करी का धंधा रुकने का नाम नहीं ले रहा रहा। बालू तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए मुख्यालय डीएसपी टू प्रवीण कुमार सिंह आज रातू थाना के तिलता बगीचा के नजदीक बालू ले कर जा रहे चार ट्रैक्टरों को रोक कर माईनिंग चालान की मांग की,लेकिन एक भी चालक ने बालू का चालान नहीं दिखाया,उसके बाद डीएसपी श्री सिंह चारो ट्रेक्टरों को जब्त कर रातू थाना भेज दिया।

  • शराबी ने कार को गड्ढे में घुसाया

    • तेज रफ्तार कार घर के करीब गड्ढे में जा घुसी
    • बाल बाल बचे उसमें सवार लोग
    • चालक शाराब पी कर चला रहा था कार


    रांची बुंडू थाना के डमारा मोड़ के पास आज सुबह नौजे रांची से टाटा जा रही तेज रफ्तार कार अनियंत्रित हो कर एक घर के नजदीक तक पहुुंच कर गड्ढे में जा घुसी,जिससे कार के आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।
    घटना के बाद बच कर निकले कार में सवार रमेश कुमार के मुताबिक ड्राईवर शराब पी रखी थी,बार बार मना करने के बावजूद वह कार की रफ्तार तेज करता गया जिससे कार सड़क किनारे जा घुसी, उन्होने बताया कि यदि कार थोड़ा और आगे जाती तो सामने के मकान में घुस जाती जिससे बड़ा हादसा हो सकता था।
    दुर्घना के बाद मौके पर पहुंचे प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार की रफ्तार इतनी तेज थी की वहां से गुरने वाले सभी की नजर उसी पर थी,लोग कुछ बोलते उससे पहले क्षण भर में ही यह हादसा हो गया। बाद में बुंडू थाना की पुलिस कार को निकाल कर चालक को कब्जे में कर लिया।