टैग: Gandiv

  • ….हिरोशिमा, नागासाकी बन सकता है युक्रेन

    • पुतिन ने यूक्रेन को परमाणु हमले की धमकी दी
    • टैक्टिकल न्‍यूक्लियर वेपन की जाने ताकत
    • सबसे ज्‍यादा दुनिया में परमाणु बम रूस के पास

    मास्‍को: यूक्रेन के पूर्वी इलाके में करारी शिकस्‍त का सामना कर रहे रूस के राष्‍ट्रपति व्‍लादिमीर पुतिन ने 3 लाख रिजर्व सैनिकों को तैनात करने का आदेश दे दिया है। पुतिन ने परमाणु हथियारों की ओर इशारा करते हुए धमकी दी है कि अगर यूक्रेन के कब्‍जा किए हुए इलाके पर अगर किसी ने हमला किया तो उसका करारा जवाब दिया जाएगा। पुतिन के करीबी दमित्री मेदवेदेव ने भी परमाणु हमले की धमकी दी है। इस बीच विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि रूस अगर यूक्रेन में न्‍यूक्लियर बम का इस्‍तेमाल करता है तो यह ‘टैक्टिकल’ होगा और ठीक उसी तरह से व‍िनाश होगा जैसे जापान के हिरोशिमा और नागासाकी में हुआ था।


    अमेरिकी टीवी चैनल सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक पुतिन ने पिछले सप्‍ताह चेतावनी दी थी कि देश की क्षेत्रीय अखंडता, रूस और हमारे लोगों की रक्षा के लिए हम हर उपलब्‍ध हथियार का इस्‍तेमाल करेंगे। यह झांसा नहीं है। अमेरिकी परमाणु वैज्ञानिकों की रिपोर्ट के मुताबिक रूस के पास इस समय 4,477 परमाणु हथियार हैं। इसमें 1,900 गैर रणनीतिक वारहेड हैं। बाकी बचे हथियार टैक्टिकल न्‍यूक्लियर वेपन हैं। आइए जानते हैं कि रूस के टैक्टिकल न्‍यूक्लियर वेपन कितने खतरनाक हैं।
    विशेषज्ञों के मुताबिक टैक्टिकल परमाणु वॉरहेड को इस तरह से बनाया गया है कि उनका सीमित युद्धक्षेत्र में इस्‍तेमाल किया जा सकता है। इसके जरिए किसी टैंक के जत्‍थे या अगर समुद्र में इस्‍तेमाल किया गया तो एक एयरक्राफ्ट कैरियर बैटल ग्रुप को तबाह किया जा सकता है। इस तरह के वॉरहेड में 10 से लेकर 100 किलोटन डायनामाइट की ताकत होती है। इसे कम क्षमता का परमाणु बम भी कहा जाता है। इससे उलट रूस के पास जो सबसे ताकतवर ‘स्‍ट्रेटज‍िक’ परमाणु बम है, उसमें 500 से लेकर 800 किलोटन तक विस्‍फोटक की क्षमता होती है। इस परमाणु बम की मदद से पूरे के पूरे शहर को राख के ढेर में बदला जा सकता है।


    विशेषज्ञों का कहना है कि टैक्टिकल न्‍यूक्लियर वेपन को ‘कम क्षमता’ का बताना पूरी तरह से ‘भ्रामक’ है क्‍योंकि इन बमों की विस्‍फोटक ताकत 10 से 100 किलोटन डायनामाइट तक होती है जिससे व्‍यापक तबाही मच सकती है। ये उसी तरह से बर्बादी मचा सकते हैं, जैसे हिरोशिमा और नागासाकी में अमेरिका के गिराए परमाणु बम ने मचाई थी। साल 1945 में गिराए गए इन परमाणु बमों में भी 15 से 21 किलोटन डायनामाइट की विनाशक क्षमता थी। अमेरिका सरकार के डेटा के मुताबिक हिरोशिमा और नागासाकी में हुए परमाणु विस्‍फोट में तत्‍काल क्रमश: 70 हजार और 35 हजार लोग मारे गए थे।
    इसके बाद के वर्षों में लाखों लोग रेडिएशन की वजह से मारे गए थे। वैज्ञानिक एलेक्‍स वेल्‍लेरस्‍टीन का मानना है कि स्‍ट्रेटजिक और टैक्टिकल परमाणु हथियारों में मुख्‍य अंतर उनकी विस्‍फोटक क्षमता नहीं बल्कि उनका लक्ष्‍य होता है। उन्‍होंने कहा क‍ि जापान में गिराए गए परमाणु बम का मकसद ‘स्‍ट्रेटज‍िक’ था ताकि जापान के आत्‍मविश्‍वास को तोड़ा जा सके और उन्‍हें आत्‍मसमर्पण के लिए मजबूर किया जा सके। वहीं कुछ अन्‍य विशेषज्ञों का कहना है कि दोनों ही में कोई अंतर नहीं होता है और प्रत्‍येक परमाणु बम गेमचेंजर होता है। रूस के पास दुनिया में सबसे ज्‍यादा परमाणु बम हैं और इसी वजह से दुनिया में यूक्रेन को लेकर डर का माहौल है।

  • विधायक बने बागी सोनिया, गहलोत, पायलट चुप


    महज दो राज्यों में अपने बलबूते सरकार में मौजूद कांग्रेस ने क्या राजस्थान को दांव पर लगा दिया है? अभी तक ये साफ दिख रहा था कि आलाकमान के सामने पार्टी अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने को हामी भर चुके अशोक गहलोत राज्य की बागडोर भी आसानी से छोड़ देंगे। लेकिन अचानक रविवार की रात सारे समीकरण गड़बड़ा जाते हैं।

    गहलोत खेमे के 90 विधायक विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी के पास इस्तीफा देने पहुंच जाते हैं। गहलोत जैसे अनुभवी नेता को कांग्रेस अध्यक्ष बनाकर जहां पार्टी खुद को सहज करने की कोशिश में जुटी थी लेकिन उन्ही गहलोत ने राज्य में पेच फंसा दिया। राजस्थान में मौजूदा सियासी घटनाक्रम पर बड़े सवाल भी खड़े हो रहे हैं। क्या पार्टी ने किसी सोची-समझी रणनीति के तहत इस राजस्थान में सत्ता को दांव पर लगा दिया है? अगर पिछले दो दिन की गतिविधि को देखें तो इसके पीछे कई के समीकरण समझे जा सकते हैं।


    पिछले करीब दो साल में गहलोत का कद पार्टी में काफी बड़ा हुआ है। जब सचिन पायलट ने पार्टी के कुछ विधायकों को लेकर विरोध किया था तो ये गहलोत ही थे जो बड़ी आसानी से सरकार बचा ले गए थे। राज्यसभा चुनाव में भी पार्टी ने गहलोत पर भरोसा जताया और राजस्थान के सीएम पार्टी के भरोसे पर खरे उतरे। गहलोत केवल इतना चाहते हैं कि उनके सीएम पद छोड़ने के बाद उनकी पसंद का कोई नेता राज्य का सीएम बने।


    राजनीतिक विश्लेषक मान रहे हैं कि राहुल गांधी के अध्यक्ष बनने से इनकार के बाद गांधी परिवार किसी ऐसे शख्स की इस पद पर ताजपोशी चाहता है जो उसका करीबी हो। गहलोत गांधी परिवार के करीबी और वफादार दोनों हैं। कुछ विश्लेषक कह रहे हैं कि कांग्रेस गहलोत के जरिए खुद को सहज करना चाहती है। यानी बीजेपी के वंशवाद के लगने वाले आरोप से बचना चाहती है। इसी चक्कर में गड़बड़ी हो रही है। गहलोत अध्यक्ष पद के लिए बड़ी मुश्किल से राजी तो हुए हैं लेकिन राजस्थान के सीएम पद के लिए अपने पसंद के उम्मीदवार चाहते हैं। सचिन पायलट के नाम पर गहलोत खेमा राजी नहीं है। उधर पार्टी के लिए हालात मुश्किल हो गए हैं। भारत जोड़ो यात्रा पर निकले राहुल गांधी ने जो दांव चला था वो उल्टा पड़ता दिख रहा है। पार्टी एक वफादार को कांग्रेस के शीर्ष पद पर तो बैठाना चाह रही है लेकिन इस चक्कर में राजस्थान की सत्ता दांव पर लग गई है।

  • शाहबाज का शव रातू के बजरा से बरामद

    • कल शाम दोस्तों के बुलावे पर गया था घर से
    • दो दोस्तों ने मार डाला अपने दोस्त को
    • ऑटो में पड़ा मिला युवक का शव
    • मांडर पुलिस ने किया हत्यारों को गिरफ्तार
    • अवैध संबंध हो सकता है हत्या का कारण


    रांची। मांडर थाना पुलिस आज सुबह हेसमी निवासी 18 वर्षीय शाहबाज अंसारी की हत्या के दोनों आरोपियों ओम प्रकाश महतो और सुशांत नायक को, शव बरामदगी के कुछ घंटे बाद ही धर दबोचा। पुलिस के हत्थे चढ़े दोनों हत्यारोपी युवक मृतक के दोस्त हैं। तीनों ऑटो चलाने वाले और खाने पीने वाले हैं। मांडर थाना की पुलिस गिरफ्तार दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
    मृतक शाबाज के परिजनों ने बताया कि कल शाम शाहबाज घर पर था,शाम 7 बजे ओम प्रकाश और सुशांत ने उसे फोन कर बुलाया उसके बाद तीनों ऑटो से कहीं चले गये। देर रात तक घर वापस नहीं आने पर शाहबाज को फोन किया,तो वह कुछ देर में आने की बात बोला,दोबारा कॉल करने पर मोबाईल बंद मिला,उसके बाद घर के लोग उन्हें खोजने निकले,लेकिन रात भर कोई पता नहीं चला,आज अहले सुबह पांच बजे सुशांत का ऑटो बजरा के पास लावरिस पड़ा मिला,जांच करने पर उसमें शाहबाज का जख्मी शव पाया गया। शाहबाज के मुंह से खून निकला हुआ था,और शरीर के कई हिस्सों में चोट के निशान भी हैं। परिजनों ने बताया कि दोनों दोस्त शाहबाज की हत्या कर शव को ठिकाने लगाने के लिए रात भर इधर उधर भागते फिरे लेकिन उन्हें शव फेकने का मौका नहीं मिला,और सुबह भी होने लगा इस लिए ऑटो को बजरा के पास छोड़ कर भाग निकले।
    आॅटो में लदे शव के साथ परिजन पहुंचे थाना |
    बजरा में ऑटो को बरामद करने के बाद परिजन शव के साथ ऑटो को ले कर मांडर थाना पहुंच गये,जहां उसकी हत्या की खबर सुन कर पहले से ही सैकड़ो लोगों की भीड़ इकट्ठा हो कर हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को ले कर हंगामा करने लगी,हत्या की सूचना पर थाना पहुंचे खलारी डीएसपी अनिमेष नैथानी और थाना प्र•ाारी विनय यादव ने उग्र लोगों को आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लेने का भरोसा दिला कर शांत कराया।

    कुछ घंटे के बाद ही दोनों आरोपी हुए गिरफ्तार
    शाहबाज के शव के साथ थाना पहुंचने के घंटे भर बाद ही मांडर पुलिस ने डीएसपी के नेतृत्व में दोनों आरोपी सुशंत नायक व ओम प्रकाश महतो को हेसमी गांव से गिरफ्तार कर लिया।


    अवैध संबंध हो सकता है हत्या का कारण
    सूत्रों के मुताबिक तीनों दोस्त एक ही गांव हेसमी के रहने वाले थे,एक दूसरे के घर सभी का आना जाना ,मिलना जुलना होता था,शाहबाज का सुशांत नायक की बहन के साथ अवैध संबंध की बात भी कही जा रही है। हत्या के पीछे का राज प्रेम संबंध भी हो सकता है, इस लिए पुलिस सुशांत की बहन को पूछताछ के लिए थाना बुलायी है।
    खबर लिखे जाने तक पुलिस गिरफ्तार आरोपियो और सुशांत की बहन से हत्या किये जाने के कारणों की पड़ताल कर रही थी।

  • नाव पलटने से 24 की मौत, 12 से ज्यादा लापता

    बांग्लादेश के कोरोटा नदी में 24 श्रद्धालुओं की मौत हो गयी है. जबकि 12 से ज्यादा लोग घायल हो गये है. बताया जा रहा है कि नाव श्रद्धालुओं को लेकर बोदेश्वरी मंदिर जा रही थी. तभी नदी में नाव पलट गयी. अधिकारियों ने बताया कि यह घटना बांग्लादेश के पंचगढ़ जिले में हुआ है

    प्रशासनिक प्रमुख सोलेमान अली ने बताया कि नाव पलटने की घटना में लगभग 24 लोगों की मौत हो गई है. जिसमें 8 नाबालिग और 12 महिलाएं शामिल हैं. उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही रेस्क्यू शुरू किया गया. लोगों को नदी से निकालकर स्थानीय अस्पताल ले जाया गया. जहां डॉक्टरों मे कुछ लोगों को मृत घोषित कर दिया. दमकलकर्मी और स्थानीय गोताखोर लापता लोगों की तलाश में जुटे हुए हैं.

    सोलेमान अली ने बताया कि जब यह घटना हुई तब नाव में 70 से 80 यात्री सवार थे. नाव श्रद्धालुओं को दुर्गा पूजा उत्सव के मौके पर सदियों पुराने बोदेश्वरी मंदिर में ले जा रही थी. नाव में क्षमता से अधिक श्रद्धालु सवार थे. इस घटना के बाद बांग्लादेश के राष्ट्रपति अब्दुल हमीद और प्रधानमंत्री शेख हसीना ने शोक जताया है. वहीं जीवित लोगों के इलाज और मृतकों के मुआवजे के लिए तत्काल कदम उठाने का निर्देश दिया है. बता दें कि बांग्लादेश में हर साल हजारों हिंदू बोदेश्वरी मंदिर के दर्शन के लिए जाते हैं.

  • पूर्व मंत्री योगेंद्र साव जेल से हुए रिहा

    लंबे समय से हिरासत में बंद पूर्व मंत्री योगेंद्र साव जेल से हुए रिहा, कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
    आज महालया और मां दुर्गा की असीम कृपा से संघर्ष की हुई जीत : अंबा प्रसाद

    रांची। पूर्व मंत्री कांग्रेस नेता योगेंद्र साव आज जेल से बाहर आ गए। जेल से बाहर निकलने पर उनकी बेटी और विधायक अंबा प्रसाद के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार तरीके से स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने योगेंद्र साव को माल्यार्पण कर स्वागत किया। इसके बाद जेल गेट से योगेंद्र साव पदयात्रा करते हुए खेलगांव स्टेडियम पहुंचे। इस दौरान रास्ते में समर्थकों और पार्टी कार्यकतार्ओं ने उनका स्वागत बैंड-बाजे और ढोल-नागाड़ों के साथ किया। इस दौरान जमकर आतिशबाजी भी हुई। खेलगांव स्टेडियम में स्वागत समारोह का आयोजन हुआ जहां योगेंद्र साव अपने समर्थकों से मुलाकात की। समर्थकों से गले मिलते वक्त योगेंद्र साहू भावुक भी नजर आए। वहां से हजारीबाग के लिए रवाना हो गए। बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद ने कहा कि वह बहुत खुश हैं। यह एक लंबा इंतजार रहा है। आज महालया है और मां दुर्गा की असीम अनुकंपा से बड़कागांव की जनता की तपस्या, साथ और संघर्ष की जीत हुई। देवतुल्य मेरे पिता योगेंद्र साव पुन: जनता के बीच उनकी बुलंद आवाज बनने को फिर से तैयार हैं। मैं सोनिया गांधी, मनमोहन सिंह, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा सहित पूरे शीर्ष कांग्रेस नेतृत्व की बहुत आभारी हूं। जिन्होंने इस कठिन समय में साथ दिया। कोर्ट ने हमें राहत दी है, मैं उन सभी लोगों का शुक्रिया अदा करना चाहती हूं। जिन्होंने मुश्किल समय में हमारा साथ दिया। युवा कांग्रेस महासचिव सह रांची विधानस•ाा प्र•ाारी रोहित सिन्हा के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकतार्ओं ने जेल गेट पर उपस्थित होकर पूर्व मंत्री योगेंद्र साव का फूलमाला से स्वागत किया। रोहित ने कहा कि सत्य परेशान हो सकता है, पराजित नहीं। चरितार्थ हुई। योगेंद्र साव को बेवजह मामलों में फसाने का काम किया गया। योगेंद्र साव आंदोलनकारी है और आगे भी आंदोलन की रूप-रेखा तय की जाएगी।

  • कालू लामा हत्या कांड का आरोपी सोनू शर्मा गिरफ्तार


    रांची। कुख्यात अपराधी कालू लामा हत्या कांड के मुख्य सातवें आरोपी को जिले की पुलिस गिरफ्तार कर बड़ी कामयाबी हासिल की है। मामले की जानकारी देते हुए जिले के पुलिस कप्तान किशोर कौशल ने बताया कि सोनू शार्मा के खिलाफ बरियातू गोंदा अरगोड़ा लालपुर थाने में रंगदारी हत्या भयादोहन के अलावा आर्म्स से जुड़े कई मामले दर्ज हैं,जिसमे सभी थाना की पुलिस को इसकी तलाश थी। मालूम हो कि 27 जनवरी को जेएमएम सुप्रीमो शिबू सोरेन के आवास के नजदीक कु ख्यात अपराधी कालू लामा की वर्चस्व की लड़ाई में गोली मार कर हत्या कर दी गयी थी। हत्या के बाद लालपुर थाना की पुलिस कालू लामा हत्या कांड के छह आरोपियों को पूर्व में ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। सभी की गिरफ्तारी के बाद से सोनू शर्मा पुलिस की आंख में धूल झोंक रहा था। एसएसपी ने बताया कि सोनू के संबंध में पुलिस को सूचना मिली थी की वह अपने अन्य पांच साथियो के साथ चतरा जिले के हंटरगंज थाना क्षेत्र में छिपा हुआ है,उसी सूचना पर छापामारी कर सभी को हिरासत में लेने के बाद सोनू शर्मा को गिरफ्तार किया गया। सोनू के पास से पुलिस ने रंगदारी मांगने में इस्तेमाल किये जा रहे मोबाईल,सिम व डोंंगल बरामद किया है।

  • मांडर से चोरी हुई पिकअप 48 घंटे में बरामद


    तपकारा के बड़ाईक जंगल से किया गया बरामद
    सरगना सहित गाड़ी खपाने वाला कबाड़ी गिरफ्तार

    रांची। मांडर थाना पुलिस ने ढौठाटोली से 22 सितंबर की रात चोरी हुई महमूद अंसारी की पिकअप वैन को 48 घंटे में तपकारा के बड़ाईक टोली जंगल से बरामद कर लिया,पुलिस ने वैन चोरी करने वाले गिरोह के सरगना मांडर मेराल निवासी आबिद अंसारी के अलावा अब्दुल बारीक,और रातू परहेपाट निवासी अताउल्लाह अंसारी को गिरफ्तार कर लिया है। जबकी गिरोह में शमिल नरकोपी के पिपरटोली निवासी शमशुल अंसारी के अलावा चोरी की गाड़ियों को खपाने वाले तपकरा बड़ाईक टोली निवासी कबाड़ी चुन्नू खान की गिरफ्तारी के लिए पुलिस संभावित ठिकानों में छापामारी कर रही है।
    मालूम हो कि वैन का चालक महताब अंसारी काम खत्म होने के बाद रोज की तरह 22 सितंबर की रात को भी अपने मालिक महमूद अंसारी के आंगन में गाड़ी लगा कर अपने घर चला गया था,रात नौ बजे तक महमूद अंसारी का परिवार भी खाना खा कर सो गया था,23 सितंबर की सुबह 4.30बजे महमूद की मां नमाज पढ़ने उठी तो आंगन में गाड़ी नहीं देखा,उसके बाद उन्होंने अपने बेटों को जगाया,घर के सभी लोग उठ कर इधर उधर पूछताछ किया,लेकिन कुछ भी पता नहीं चला। बाद में महमूद अंसारी ने मांंडर थाने में अज्ञात के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कराया। इधर पुलिस को जानकारी होने के बाद थाना प्रभारी विनय यादव की टीम त्वरित कार्रवाई करते हुए गाड़ी का पता लगाने लगी उसी दौरान कल 24 सितंबर को श्री यादव ने संदेह के आधार पर मांडर क्षेत्र से कुछ लोगोें को पूछताछ के लिए थाना ले गयी उसके बाद मामले का खुलासा हो गया। पुलिस गिरफ्त में आये चोरों के बयान पर टीम त्वरित कार्रवाई करते हुए तपकारा के जंगल में छिपा कर रखे गये वैन को बरामद कर लिया।
    जानकारी के मुताबिक उक्त वैन को चुन्नू खान कबाड़ी के द्वारा काटने की तैयारी चल रही थी। लेकिन समय पर पुलिस को भनक लग गयी जिससे गाड़ी कटने से बच गई। मालूम हो कि चुन्नू खान का तपकारा में कबाड़ी की दुकान व गोदाम है,जहां वह चोरी की गाड़ियों को ले कर क टिंग करने के बाद कोलकाता में बिक्री करने का काम करता है।

  • भुखमरी,महंगाईऔर बीमारियों से 1600 से ज्यादा लोगों की मौत

    भुखमरी और महंगाई से परेशान पाकिस्तान में अब बीमारियां बढ़ा रही टेंशन, 1600 से ज्यादा लोगों की मौत

    पाकिस्तान : पाकिस्तान इन दिनों भीषण आर्थिक समस्या से जूझ रहा है। ऐसे में पाकिस्तान के कई इलाकों में बाढ़ से जनता को दोहरी मार पड़ रही है। विनाशकारी बाढ़ से पाकिस्तान की हालत और ज्यादा खराब हो गई है। बाढ़ की वजह से लोगों के लिए बीमारियों की खतरा भी बढ़ गया है। हालात ये है कि हर तरफ तबाही का मंजर देखने को मिल रहा है। पाकिस्तान को कई अरबों डॉलर का नुकसान भी हो चुका है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्तान में बाढ़ के चलते अब तक 1600 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है। जबकि लाखों लोग इससे प्रभावित हैं। खेत-खलिहान, घर सब बर्बाद हो गए हैं। बाढ़ प्रभावित लोगों को खाने-पीने की दिक्कतों का भी सामना करना पड़ रहा है। बाढ़ से सबसे ज्यादा प्रभावित सिंध प्रांत है। पाकिस्तान में बाढ़ से होने वाली बीमारियों का भी कहर देखने को मिल रहा है। मलेरिया, टाइफाइड और डेंगू बुखार जैसे संक्रामक रोग कई जगहों पर फैल चुका है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, पिछले 24 घंटों में सिंध डायरिया के 14,619, त्वचा संबंधी रोगों के 15,227, संदिग्ध मलेरिया के 9,201 और मलेरिया के पुष्ट 665 मामले सामने आ चुके हैं। इसके अलावा डेंगू के भी 11 मरीजों का इलाज किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, एक जुलाई से अब तक सिंध में 27 लाख से अधिक लोगों का इलाज किया गया है। बाढ़ से 1,082 स्वास्थ्य केंद्रों को नुकसान पहुंचा है। पाकिस्तान की जनता में सरकार को लेकर नाराजगी भी है। बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, लोगों का कहना है कि कोई उनकी मदद नहीं कर रहा है। सरकार की तरफ से एक किलो आटा तक भी नहीं मिल रहा है।

  • बिदिशा रे बनी मिस फ्रेशर

    इंस्टिट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट (आईएएम) राँची में शैक्षणिक सत्र “आरंभ”, फ्रैशर्स स्वागत समारोह का सफल आयोजन

    रांची। इंस्टिट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट(आई एच एम) राँची में शैक्षणिक सत्र 2022-23 के छात्रों के लिए फ्रैशर्स डे का आयोजन किया गया l फ्रैशर्स डे के विशिष्ठ अतिथि  के रूप में अंकुश कसेरा, सेलिब्रिटी फोटोग्राफर एवं श्रीमती पूजा लकड़ा, मिस झारखंड क्वीन, 2019, सभी शिक्षक, शिक्षकेतर कर्मी तथा गणमान्य उपस्थित रहें l फ्रेशर दिवस समारोह की शुरुआत संस्थान के प्राचार्य डॉ. भूपेश कुमार एवं उपस्थितगंणो द्वारा दीप्रजावलन तथा छात्रों द्वारा गणेश वंदना पर प्रस्तुत नृत्य से की गयी l तत्पश्चात संस्थान के प्राचार्य द्वारा  विशिष्ठ अतिथियों को सम्मानित किया गया l इसके बाद सुश्री पूजा लकड़ा द्वारा आईएचएम  रांची का आभार व्यक्त किया साथ हीं अपने द्वारा बनाए गए नागपुरी गीत पर नृत्य प्रस्तुत किया जिसे सबने काफी सराहा  एवम  अंकुश कसेरा ने सभी का आभार व्यक्त किया तथा फोटोग्राफी को झारखंड में  प्रोन्नति करने पर जोर दिया एवं आयोजित इस सफल कार्यक्रम की सराहना भी की l फ्रेशेर्स दिवस के दौरान संस्थान के छात्रों द्वारा हास्य शायरी, सामूहिक नृत्य, गीत गायन तथा रैम्पवॉक जैसे रंगारंग एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गए जिसे सभी के द्वारा सराहा गया l छात्रों के  संचार कौशल,बुद्धि तत्परता, व्यक्तित्व एवं रैंप वाक, प्रश्न उत्तर राउंड के अंक  के आधार पर जजों द्वारा मनीष कुमार राज को मिस्टर फ्रेशर एवं बिदिशा रे को
    मिस फ्रेशर 2022 तथा क्राफ्ट्स कोर्स के लिए विकाश खलखो को मिस्टर फ्रेशर चुना गया l

    लक्ष्य का सफर हुआ आरंभ : प्रिंसिपल

    संस्थान के प्राचार्य डॉ. भूपेश कुमार के द्वारा मिस्टर एवं मिस फ्रेशेर्स को बधाई देते इस कार्यक्रम के लिए सभी छात्रों के द्वारा किये गए कड़ी मेहनत को भी सराहा साथ ही विशिष्ठ अतिथि के कड़ी मेहनत एवं सफल कार्यों को साझा भी किया तथा छात्रों को वर्ष 2022 के थीम “आरंभ” की तरह अपने लक्ष्य की ओर निरंतर मेहनत को आरंभ करने का निर्देश दिया।

  • अजय-सिद्धार्थ की फिल्म थैंक गॉड की रिलीज पर छाए संकट के बादल

    अजय देवगन और सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म थैंक गॉड मुश्किलों में घिरती नजर आ रही है। फिल्म मेकर इंद्र कुमार और थैंक गॉड के अभिनेताओं के खिलाफ उत्तर प्रदेश के जौनपुर में धार्मिक भावनाओं को आहत किए जाने का एक मामला दर्ज कराया गया था। अब कायस्थ समाज के सदस्यों ने राजस्थान में फिल्म के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने फिल्म पर उनके समुदाय की धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाया है।
    पीटीआई के मुताबिक, कायस्थ समाज के प्रतिनिधियों ने हिंदू देवता चित्रगुप्त के कथित अभद्र चित्रण के लिए अपकमिंग फिल्म के निमार्ताओं के खिलाफ पुलिस शिकायत दर्ज की है। इसमें अभिनेता अजय देवगन, निमार्ता टी-सीरीज और अन्य नामजद हैं। रिपोर्ट के मुताबिक वरिष्ठ समाजसेवी चंद्रकांत सक्सेना के नेतृत्व में कायस्थ समाज के प्रतिनिधियों ने शहर के निहालगंज थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई हैं।
    कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजीव श्रीवास्तव ने बताया कि इस शुक्रवार को जिला कलेक्टर को एक ज्ञापन सौंपा जाएगा। उन्होंने कहा कि फिल्म के ट्रेलर में चित्रगुप्त को आधुनिक वेशभूषा में दिखाया गया है और वह अर्ध-नग्न महिलाओं से घिरे हुए हैं। श्रीवास्तव ने कहा कि इससे धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं और सामाजिक सद्भाव को नुकसान पहुंचाने की साजिश की जा रही है। उन्होंने मांग की कि फिल्म थैंक गॉड से आपत्तिजनक दृश्यों को हटाया जाए फिर इसे रिलीज किया जा सकता है।

  • खिड़की उखाड़ दो घरों से लाखो की चोरी

    तुपुदाना के दो घरों से लाखो की चोरी
    खिड़की उखाड़ कर दी गयी घटना को अंजाम

    रांची। तुपुदाना क्षेत्र के मानसरोवर कॉलोनी में बीती रात चोरों ने दो घरों से खिड़की का ग्रिल उखाड़ कर घर में घुसे और चोरी की घटना को अंजाम दिया।
    ओपी प्रभारी मीरा सिंह ने बताया कि चोरों ने जिन दो घरों में चोरी की है उसमें राजकुमार के घर से नगद 50 हजार के अलावा सोने की चेन और चूड़ी की चोरी हुई है,जबकी पुरुषोत्तम के घर से नगदी दस हजार के अलावा सोने की अंगुठी और चांदी के पायल की चोरी कर ली गयी है। घटना की जानकारी के बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर जायजा लेने के बाद आगे की कार्रवाई कर रही है।
    जानकारी के मुताबिक दोनों घरों के लोग बीती रात खना खाने के बाद सो गये,सुबह में जब इनकी नींद खुली तो कमरे में सामान बिखरा देखा,बाद में जांच करने पर पता चला की चोर घर से नगदी के अलावा सोना चांदी के ज्वेलरी की चोरी कर ले गये।


    धुर्वा व जगन्नाथपुर में हो चुकी है चोरी
    मालूम हो कि हाल ही में धुर्वा थाना क्षेत्र के जेएन कॉलेज के नजदीक की आठ दुकानों का ताला तोड़ कर चोरों ने हजारों कीमत के सामानों की चोरी कर ली गयी थी,उसके बाद चोरों की टोली जगन्नाथपुर के पंच मुखी मंदिर के आस पास की पांच दुकानों का ताला तोड़ कर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया। दोनों थानों में हुई चोरी मामले में पुलिस चोरों की तलाश नहीं कर सकी थी,कि चोरों ने बीती रात तुपुदाना क्षेत्र के दो घरों में भी हाथ साफ कर दिया। तीन थाना क्षेत्रों में लगातार हुई चोरी और आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो पाने से क्षेत्र के दुकानदार व्यापारी के अलावा बस्तियों में रहने वाले लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।

  • रेलखंड में नन इंटरलॉकिंग से कई पैसेंजर ट्रेनें रद्द

    रेलखंड में नन इंटरलॉकिंग से कई पैसेंजर ट्रेनें रद्द, यात्रियों को हुई परेशानी

    साहिबगंज। रेलखंड पर रेलवे ट्रैक दोहरीकरण का काम तो हो गया लेकिन यार्ड का काम नहीं होने से ट्रेन को ट्रैक बदलवाने में परेशानी होती थी। इस यार्ड में अभी तक पुरानी तरीके से रेलवे ट्रैक बिछा हुआ था। नन इंटरलॉकिंग के काम में तीन डिपार्टमेंट के लोग लगे हुए हैं। पहला ओएची बिजली का काम देख रहा है। दूसरा सिग्नल डिपार्टमेंट और पीडब्लूआई लाइन के ठेकेदार के लोग एक साथ काम कर रहे है। आज देर रात तक काम पश्चिमी रेलवे फाटक पर काम चलेगा। इसको लेकर फाटक पूरी तरह से बंद रखा गया है। ट्रेनों का परिचालन बंद कर दिया गया है। साथ ही सुरक्षा के तौर पर रेल पुलिस की तैनाती की गई है। नन इंटरलॉकिंग का काम चलने से कई ट्रेनों को रद्द कर दिया गया तो कुछ ट्रेनों को रुट बदलकर चलाया जा रहा है। ऐसी स्थिति में यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दिनभर लोग पूछताछ केंद्र पर ट्रेन की जानकारी लेते नजर आए. हालांकि पहले से लोगों को इस नन इंटरलॉकिंग को लेकर जानकारी मीडिया के माध्यम से मिल गई थी तो लोगों की भीड़ में कमी नहीं आई। छात्रों को अधिक परेशानी का सामना करना पड़ा। बरहड़वा, पीरपैंती और पटना जाने के लिए छात्रों को घंटों इंतजार करना पड़ा। साहिबगंज रेलवे स्टेशन पर गुरुवार से छह दिनों तक नन इंटरलॉकिंग (एनआई) का काम शुरू हो चुका है। इस कारण साहिबगंज रेलखंड से होकर चलने वाले कई ट्रेनों रद्द की गई हैं। साथ ही तीन ट्रेनों के रूट भी बदलकर चलाई जा रही है, जिसको लेकर पूर्वी रेलवे ने नोटिफिकेशन भी जारी किया है। रद्द किए गए ट्रेनों में ज्यादातर पैसेंजर्स हैं जबकि लंबी दूरी की ट्रेनें जिसमें ब्रह्मपुत्र मेल 23 से 26 सितंबर तक, हावड़ा-गया एक्सप्रेस व हावड़ा-जयनगर 23 से 27 सितंबर तक बदले रूट से चलेगी। साहिबगंज-दानापुर इंटरसिटी एक्सप्रेस को पीरपैंती स्टेशन तक चलेगी। वहीं साहिबगंज-मालदा टाउन पैसेंजर को सकरीगली स्टेशन तक ही चलाई जाएगी. पैसेंजर ट्रेनों के रद्द होने के कारण साहिबगंज, पीरपैंती, कहलगांव, भागलपुर, जमालपुर, किऊल, तीनपहाड़, बरहरवा, पाकुड़, रामपुरहाट जाने वाले यात्रियों को काफी परेशानी हो सकती है।

  • जेवर दुकान से 20 लाख से अधिक की चोरी

    जेवर दुकान के शटर का ताला तोड़ कर 20 लाख से अधिक की चोरी

    कोडरमा। जयनगर थाना क्षेत्र के पिपचो चौक स्थिति सुरेश ज्चेलर्स जेवर दुकान से देर रात लाखों के गहने की चोरी हो गयी। चोरी की वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी है। सीसीटीवी फूटेज के अनुसार, देर रात 2 बजे चोर ने शटर का ताला तोड़कर दुकान में घुसे और चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोरी करने वाले अपराधी चोरी के कई सामानों के साथ लेस थे। सीसीटीवी कैमरे में चोरों के चेहरे भी साफ नजर आ रहे हैं। घटना के बाद जेवर दुकान के मालिक सदमे में हैं। जेवर दुकान के मालिक सुरेश स्वर्णकार ने बताया कि दुकान से करीब 20 लाख से अधिक के सोने और चांदी के गहने की चोरी हुई है। वहीं पुलिस भी घटनास्थल में पहुंचकर छानबीन में जुट गयी है। थाना प्रभारी ऋषिकेश सिन्हा ने बताया कि सभी चोरों के चेहरे सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहे हैं। जल्द चोर पुलिस की गिरफ्त में होंगे और उन पर कड़ी कार्रवाई की जायेगी।

  • स्वास्थ्य मंत्री के आवास का घेराव

    समान कार्य और समान वेतन की मांग पर स्वास्थ्य मंत्री के आवास का घेराव
    झारखंड होमगार्ड वेलफेयर एसोसिएशन किया प्रदर्शन, सरकारी दर पर मांगा मानदेय

    जमशेदपुर। समान कार्य और समान वेतन की मांग को लेकर झारखंड होमगार्ड वेलफेयर एसोसिएशन ने आज स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के आवासीय कार्यालय पर प्रदर्शन किया। जिसके बाद एसोसिएशन की ओर से स्वास्थ्य मंत्री को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में कहा गया कि झारखंड में कुल 20 हजार गृह रक्षक हैं। इनमें से 12 हजार गृह रक्षक को ही ड्यूटी मिल पाती है। बड़ी संख्या में गृह रक्षक ड्यूटी पाने के लिए बेरोजगार बैठे रहते हैं। एसोसिएशन मांग की कि गृह रक्षकों को नियमित ड्यूटी भी दी जाए। होमगार्डों का कहना है कि गृह रक्षक अल्प वेतन भोगी दैनिक कर्मी है। जब वह प्रतिनियुक्त होते हैं, तो उन्हें प्रत्येक कार्य दिवस पर 500 रुपए दिया जाता है। जबकि, उनसे सुरक्षा के सारे काम लिए जाते हैं। इसलिए, मांग कर रहे हैं कि जितना मानदेय अन्य सरकारी कर्मचारियों को दिया जाता है। उतना ही मानदेय दिया जाए।

  • आइआइटी आइएसएम सीट आवंटन 27 को होगा जारी

    आइआइटी आइएसएम धनबाद में पहले राउंड का सीट आवंटन 27 को जारी होगा

    धनबाद। आइआइटी में दाखिले की प्रक्रिया जोसा ने शुरू कर दी है। 27 को पहले राउंड का सीट आवंटन होगा। आइआइटी आइएसएम धनबाद समेत देश के सभी 23 आइआइटी के लिए फर्स्ट राउंड सीट आवंटन की सूची जारी कर दी है। फर्स्ट राउंड सीट एलॉटमेंट जारी होने के बाद छात्र-छात्राओं ने आनलाइन फीस पेमेंट, डाक्यूमेंट वेरीफिकेशन व अन्य प्रक्रिया शुरू हो गई है। फर्स्ट राउंड सीट आवंटन में चयनित छात्र-छात्राओं को फीस पेमेंट के लिए 26 सितंबर तक का समय दिया गया है। बची हुई सीटों के लिए 28 सितंबर को सेकंड राउंड सीट आवंटन की प्रक्रिया शुरू होगी। इसी तरह से 17 अक्टूबर तक कुल छह राउंड में देश के सभी 23 आइआइटी की सभी सीटें भरी जाएंगी। आइआइटी आइएसएम धनबाद में बीटेक, डुएल कोर्स समेत अन्य पहले राउंड का सीट आवंटन जारी होने के बाद आइआइटी आइएसएम के जेईई एडवांस कार्यालय ने छात्रों के फीस पेमेंट स्वीकृत करने समेत अन्य प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस बार संस्थान को ओपनिंग रैंक में सुधार की उम्मीद है। वर्ष 2021 में धनबाद का ओपनिंग रैंक 907 थी। वहीं क्लोजिंग रैंक यानी कि एडमिशन पाने वाले छात्र का अंतिम रैंक 26,162 था। इस कारण यह उम्मीद की जा रही है कि आइआइटी धनबाद में 26 हजार रैंक तक की छात्राओं को आसानी से एडमिशन मिल सकता है।

  • …जब सड़क पर बैठ गए स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता

    मंत्री आवास घेरने आई सहिया हुई गदगद, जय-जयकार करते लौटी

    जमशेदपुर। वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर राज्यभर से आई सहिया बहने आज उस समय हतप्रभ हो गई जब स्वास्थ्य मंत्री अपने आवाज से निकलकर खुद उनके बीच आकर सड़क पर ही बैठ गए। मंत्री बन्ना गुप्ता को जैसे ही जानकारी मिली कि राज्य भर की सहिया आंदोलन करने उनके आवास पहुंची है, वह खुद उनकी बात सुनने घर से बाहर आ गए। वेतन बढ़ाने और अन्य मांगों को लेकर आंदोलन कर रही सहियाओ के बीच में सड़क पर ही आकर बैठ गए। उनकी बातों को गंभीरता से सुना। उनको बताया कि वह खुद राज्य सरकार और केंद्र सरकार से कई बार इस विषय पर चर्चा कर चुके हैं और आश्वस्त किया कि जल्द ही इस संबंध में सरकार फैसला लेगी।

    बन्ना गुप्ता ने आंदोलनकारी सहिया बहनों के आंदोलन का समर्थन किया, उनको मिठाई खिलाई और खुद भी आंदोलनकारी बहनों के हाथों से मिठाई खाई। स्वास्थ्य मंत्री का यह व्यवहार देख वहां जुटी सहिया बहनें जय जयकार करते हुए उनके आवास से विदा हुई।

  • लवकुश शर्मा का भांजा गिरफ्तार

    मोरहाबादी शिबू सोरेन के आवास के सामने दिनदहाड़े हत्या का था आरोप

    रांची। रांची के मोस्ट वांटेड लवकुश शर्मा का भांजा सोनू शर्मा को रांची पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कालू लामा हत्या मामले में सोनू शर्मा शामिल था। बीते 27 जनवरी को मोरहाबादी में शिबू सोरेन के आवास के सामने दिनदहाड़े कालू लामा को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। गिरफ्तार सोनू शर्मा के खिलाफ रांची में कई मामले दर्ज है। रांची एसएसपी कौशल किशोर को मिली गुप्त सूचना पर सोनू शर्मा को रांची पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सोनू शर्मा से रांची पुलिस पूछताछ कर रही है। कुछ देर में प्रेस कॉफ्रेंस कर पूरी जानकारी दी जाएगी।

  • 15 हजार रिश्वत मांगने पर थाना का मुंशी सस्पेंड

    • नामकुम थाने का मुंशी भूषण कुमार सस्पेंड
    • बाईक छोड़ने के लिए मांगा था 15 हजार
    • आई ओ नाम पर मांगा गया था रिश्वत
    • एसएसपी ने शिकायत पर लिया एक्शन

    रांची। जिले के पुलिस कप्तान किशोर कौशल ने नामकुम थाने में पदस्थापित मुंशी भूषण कुमार को रिश्वत मांगने के आरोप में सस्पेंड कर दिया है। जाानकारी के मुताबिक शशंक कुमार नामक व्यक्ति की मोटरसाईकिल कुछ दिनों पहले चोरी हो गयी थी,घटना के दो दिनों के बाद पुलिस ने उसे बरामद कर लिया था। जिसकी जानकारी पुलिस ने भूक्तभोगी शशांक कुमार को दी,पुलिस द्वारा मिली सूचना पर वह थाने से अपनी बाईक छुड़ाने गया था,जहां थाने के मुंशी ने शशांक कुमार से कहा कि केस के आईओ दादोगा सत्य नारायण तिवारी को गाड़ी छोड़ने के लिए 15 हजार रुपये देने होंगे। शशांक के लाख मिन्नत करने क बावजूद मुंशी नहीं माना तब थक हार कर शशांक ने इसकी शिकायत जिले के पुलिस कप्तान से कर दी,उसके बाद एसएसपी ने मामले की जांच करवाया जिसमें शशांक के आरोप को सच पाया गया,रिपोर्ट आने के बाद एसएसपी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुंशी भूषण कुमार के खिलाफ एक्शन लेते हुए सस्पेंड कर दिया।

  • राज्यपाल ने कहा- रिम्स को संभालिये बन्ना जी

    रांची/ राज्यपाल रमेश बैस ने राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स), रांची की लचर व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। शुक्रवार को उन्होंने प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के शुभारंभ के मौके पर ही स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के समक्ष रिम्स को लेकर अपनी चिंता प्रकट की। उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री से कहा कि राज्य के सबसे बड़े अस्पताल की स्थिति ठीक नहीं है। वे इसे देखें।राज्यपाल ने बन्ना गुप्ता को डा. बन्ना गुप्ता जी संबोधित करते हुए कहा कि रिम्स को लेकर अक्सर शिकायतें उनके पास आती रहती हैं। वर्तमान में रिम्स के डायरेक्टर छुट्टी पर हैं। आपरेशन वाले मरीज वेटिंग में चल रहे हैं। डाक्टर गायब रहते हैं।

    उन्होंने कहा कि झारखंड उच्च न्यायालय ने भी कई बार रिम्स को लेकर कड़ी टिप्पणी की है। कहा, जब हम जनता को स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध नहीं करा पाते हैं तो यह स्थिति ठीक नहीं है। स्वास्थ्य मंत्री रिम्स पर भी ध्यान दें। उन्होंने कहा कि वे स्वास्थ्य मंत्री को डा. बन्ना गुप्ता कहकर संबोधित करते रहते हैं, क्योंकि जो जिम्मेदारी मरीजों को लेकर डाक्टरों की है वही जिम्मेदारी स्वास्थ्य मंत्री के रूप में इनकी भी है। उन्होंने कार्यक्रम के बाद भी रिम्स के विषय पर मंत्री से बात की। स्वास्थ्य मंत्री ने उन्हें रिम्स में सुधार का आश्वासन दिया।

    बाद में मीडिया द्वारा राज्यपाल की टिप्पणी को लेकर पूछे जाने पर मंत्री ने कहा कि वे राज्यपाल की वेदना को समझते हैं। हालांकि उन्होंने कहा कि राज्यपाल महोदय ने यह नहीं कहा कि पूरे राज्य में स्वास्थ्य की खराब व्यवस्था है। उनकी चिंता रिम्स को लेकर है। उन्होंने कहा कि वे इसकी समीक्षा करेंगे और बढ़िया करने का प्रयास करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि वे राज्यपाल की टिप्पणी को भी पाजिटिव लेते हैं, क्योंकि उनका ध्यान रिम्स की ओर गया।

  • फांसी से लटका, एस्वेस्टस तोड़ निकाला गया शव


    रांची। धुर्वा थाना पुलिस ने आज सुबह मौसी बाड़ी स्थित एक मकान से फांसी पर लटके 44 वर्षीय बालचंद चिक बड़ाईक का शव बरामद किया है। धुर्वा थाना प्रभारी इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार ने बताया कि बीती रात मृतक की पत्नी व परिवार के लोग घर में नहीं थे,वह अकेला ही घर में सोया हुआ था, आज सुबह देर तक वह घर से नहीं निकला तब बगल में रह रही उसकी पत्नी उसे उठाने के लिए आवाज दी लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। घर का दरवाजा अंदर से बंद था,इस लिए बाद में स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस उपर लगे एस्वेटस तोड़ कर कमरे में घुसी तब देखा गया कि वह फांसी पर लटका हुआ है। बाद में पुलिस परिजनों के सामने शव को उतार कर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दी।
    स्थानीय लोगों ने बताया कि मृतक बहुत ही हंसमुख और मिलनसार व्यक्ति था। उसकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी,वहीं पुलिस का कहना है कि मृतक मानसिक रुप से बिमार था,इसी लिए उसने यह कदम उठाया। खबर लिखे जाने तक पुलिस उसके परिजनों सुसाईड करने के कारणों की पड़ताल कर रही है।

  • बीवी-बेटी के सामने भाई को काट डाला


    रांची। अनगड़ा थाना के महेशपुर जिंगा टोली में छोटे भाई ने बड़े भाई की टांगी से मार कर हत्या कर दी। घटना के बाद पहुंची थाने की पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आज जेल भेज दिया है।
    सिरका पंचायत के मुखिया रोशन मुंडा ने बताया कि डैम साईड स्थित जिंगा टोली निवासी खुड़ू मुंडा और महेश मुंडा दोनों भाईयों के बीच कल दोपहर में पेड़ काटने को ले कर झगड़ा हुआ था,छोटा भाई महेश मुंडा पेड़ काट रहा था,जिसकी जानकारी के बाद बड़ा भाई खुड़ू मुंडा ने उसे पेड़ काटने से मना कर दिया, दोपहर में खुड़ू मुंडा अपने घर में सो रहा था उसी वक्त महेश मुंडा टांगी ले कर उसके घर पहुंचा और अपने सो रहे भाई पर उसकी पत्नी और बेटी के सामने टांगी से वार कर दिया जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया। घटना के बाद मां बेटी दोनों रोते हुए शोर मचाने लगी,शोर सुन कर आस पास के लोग वहां जमा हो गये उसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी,पुलिस उसे गंभीर हालत में रिम्स ले गयी लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
    घटना के बाद मृतक खुड़ू मुंडा की पत्नी ने अपने देवर के खिलाफ अनगड़ा थाने में हत्या का मामला दर्ज कराया है। पुलिस आरोपी महेश मुंडा को गिरफ्तार कर आज जेल भेज दी है। इधर थाना प्रभारी ब्रजेश कुमार ने बताया कि हत्या का आरोपी महेश मुंडा सनकी युवक है,वह पूर्व में भी पत्नी के साथ मारपीट करने के आरोप में जेल जा चुका है।