टैग: Gandiv

  • कोयला लदे ट्रक ने सड़क किनारे खड़ी ट्रक को मारा टक्कर, ड्राइवर की मौत


    अहले सुबह तोपचांची के मदैयडीह में घटी घटना, मृतक वाराणसी का रहने वाला

    धनबाद। हावड़ा नई दिल्ली मार्ग एनएच-02 पर तोपचांची में आज अहले सुबह सड़क दुर्घटना में एक ट्रक ड्राइवर की दर्दनाक मौत हो गई। तोपचांची थाना क्षेत्र के मदैयडीह स्थित बांका पुल के पास ये हादसा हुआ है। बताया गया कि बांका पुल के पास तेज रफ्तार से आ रही कोयला लोड ट्रक संख्या एचआर 38 एबी 7028 एनएच पर रोड किनारे खड़ी लोहा लोड लदे ट्रक संख्या आरजे 01 जेई 2287 को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कोयला लदा ट्रक का केबिन क्षतिग्रस्त हो गयी और उसका ड्राइवर ट्रक में फंसा रहा गया। जोरदार चोट लगने की वजह से केबिन में फंसकर युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना देकर शव निकालने की कोशिश की। पुलिस और ग्रामीणों की मदद से काफी मशक्कत के बाद ड्राइवर के शव को क्षतिग्रस्त केबिन से बाहर निकाला गया। युवक की शिनाख्त विजय कुमार के रूप में हुई है, जो उत्तर प्रदेश के वाराणसी का रहने वाला है। पुलिस ने वाहनों को जब्त कर लिया है।

  • दो आर्म्स सप्लायर 3.15 बोर के चार कट्टा व 9 गोली बरामद के साथ गिफ्तार

    जमशेदपुर। सिदगोड़ा पुलिस ने अंतरराज्यीय गिरोह के दो हथियार सप्लायर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार सप्लायरों में परसुडीह के रहने वाले अजीत बेहरा उर्फ दीपक और ओडिशा के मयूरभंज जिले के रहने वाले सुरेश माटिया उर्फ अजय मटिया शामिल हैं। पुलिस ने दोनों के पास से चार 3.15 बोर के देसी कट्टे और 9 जिंदा कारतूस बरामद किया है। एसएसपी प्रभात कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि आकाशदीप प्लाजा के पास कुछ लोग आर्म्स की खरीद बिक्री करने पहुंच रहे हैं। इस सूचना के आधार पर पुलिस टीम को तैनात की। इस टीम ने छापेमारी कर दोनों को गिरफ्तार किया। एसएसपी ने बताया कि गिरफ्तार दोनों आरोपी अंतरराज्यीय गिरोह में शामिल हैं और ओडिशा, झारखंड के साथ साथ बिहार में आर्म्स की सप्लाई करता है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की गई। पूछताछ के बाद उसके निशानदेही पर दोनों सप्लायरों के कमरे की तलाशी की गई। जिसमें चार देसी कट्टा और कारतूस बरामद किया गया। एसएसपी ने बताया कि इस गिरोह में कई अपराधी शामिल हैं। जिसका सुराग मिला है। एसएसपी ने बताया कि यह गिरोह बिहार के मुंगेर से 3 से 4 हजार रुपये में हथियार खरीदता है और अधिक कीमत में बेचता है।

  • कुड़मी समाज का रेल रोको आंदोलन तीसरे दिन भी जारी, 12 ट्रेनें रद्द


    कई ट्रेनों का मार्ग में किया गया बदलाव, स्टेशनों में यात्री कर रहे है हंगामा

    धनबाद। कुड़मी आदिवासी समाज का रेल रोको आंदोलन आज तीसरे दिन भी जारी है। बड़ी संख्या में लोग रेलवे ट्रैक पर उतर कर आंदोलन कर रहे हैं। इस वजह से एक दर्जन ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं। इनमें धनबाद से खुलने वाली ट्रेनें भी शामिल हैं। सुबह धनबाद से टाटा जानेवाली स्वर्णरेखा एक्सप्रेस रद्द कर दी गई। जिस वजह से अब शाम में रद्द रहेगी। सुबह खुलने वाली झाड़ग्राम-धनबाद मेमू रद्द रहने से अब दोपहर में धनबाद से भी रद्द रहेगी। गोमो से चलने वाली गोमो-चक्रधरपुर एक्सप्रेस भी रद्द है। आसनसोल, जसीडीह होकर चलने वाली टाटा-दानापुर एक्सप्रेस को दोनों ओर से रद्द कर दिया गया है। टाटा होकर चलने वाली भुनेश्वर नई दिल्ली राजधानी समेत इस रूट की अन्य ट्रेनों के मार्ग में फेरबदल किया गया है। हावड़ा से नई दिल्ली जानेवाली पूर्वा एक्सप्रेस 22 सितंबर तीन घंटे लेट खुली। रेलवे की ओर से जारी सूचना में बताया गया कि नई दिल्ली से हावड़ा जानेवाली ट्रेन काफी लेट से पहुंची। जिस वजह से आज सुबह 8:15 पर खुलने वाली ट्रेन 11:15 पर रवाना हुई। इस ट्रेन का धनबाद आगमन दिन के 11:58 पर है। लेट खुलने के कारण अब दोपहर तीन बजे तक आएगी।

    इन ट्रेनों का परिचालन हुआ बाधित
    धनबाद-टाटा स्वर्णरेख एक्सप्रेस, टाटा-धनबाद स्वर्णरेखा एक्सप्रेस, झाड़ग्राम-धनबाद मेमू, धनबाद-झाड़ग्राम मेमू, गोमो-चक्रधरपुर एक्सप्रेस, टाटा-आसनसोल मेमू, टाटा-दानापुर एक्सप्रेस और दानापुर-टाटा एक्सप्रेस ट्रेन शामिल है।

    इन ट्रेनों के मार्ग में किया गया बदलाव
    भुनेश्वर से आनंदविहार जानेवाली ओडिशा संपर्क क्रांति एक्सप्रेस आज वाया •ाद्रक, मिदनापुर व गोमो होकर चलने की सूचना जारी की गई है। भुनेश्वर-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस आज टाटा, चांडिल, मूरी के बजाय हिजली, मेदिनीपुर, आद्रा व गोमो होकर चलेगी। नई दिल्ली-•ाुवनेश्वर राजधानी एक्सप्रेस आज मूरी, चांडिल और टाटा के बदले गोमो, आद्रा, मेदिनीपुर और हिजली होकर चलेगी।

  • सौंदा बस्ती में गहने चमकाने के बहाने लाखों का आभूषण ले उड़े दो ठग

    रामगढ़। एक महिला से आभूषण की सफाई के नाम पर ठगी करने का मामला सामने आया है। एक महिला से गहने चमकाने के बहाने ठगी की घटना को अंजाम देकर ठग लाखों के जेवर लेकर फरार हो गए। बताया जा रहा है कि भुरकुंडा थाना क्षेत्र के सौंदा बस्ती निवासी सुदेश प्रसाद के घर में बाइक सवार दो व्यक्ति आभूषण चमकाने के बहाने घर पहुंचे। उन्होंने पीतल, तांबे के बर्तन चमकाने की बात कही। उन्होंने सफाई करके दिखाया और घर की महिलाओं को विश्वास में ले लिया। इसके उन दोनों युवकों से महिलाओं के आभूषण ली साफ और करने लगे और एक टिफिन में हल्दी और गर्म पानी डालकर बंद कर दिया और कहा कि 10 मिनट बाद गहनों को टिफिन से निकाल लीजिएगा। लेकिन जब उनसे घर के पुरुष सदस्य ने पूछताछ शुरू की तब तक दोनों बदमाश बाइक पर सवार होकर भाग गए। हालांकि भागने के दौरान मोहल्ले में लगे सीसीटीवी में दोनों बदमाशों की तस्वीर कैद हो गई है। पुलिस दोनों बदमाशों को खोजने के लिए प्रयास कर रही है। भुक्तभोगी महिला प्रभा देवी ने बताया कि शाम के समय में मोटरसाइकिल से दो व्यक्ति पहुंचे और सोना, पीतल साफ कराने की बात कही। पहले तो घर वालों ने मना कर दिया। लेकिन दोनों ठगों ने बुजुर्ग महिला को अपनी बातों में फंसा लिया और पहले पीतल और तांबे के बर्तन साफ किए और फिर एक-एक कर हाथ में पहनीं सोने का अंगूठी, झुमका, सोने का चेन को टिफिन में रख सफेद रंग के पाउडर डालकर साफ करने लगे और फिर गर्म पानी और हल्दी की मांग की और फिर टिफिन को गर्म करने की बात कही। जैसे ही बुजुर्ग महिला किचन में जाकर टिफिन गर्म करने लगी उसी दौरान दोनों बदमाश किचन में पहुंच गए और बातों ही बातों में फंसाकर टिफिन में से सोना निकालकर फरार हो गए।

  • Sonam Kapoor baby boy name: 1 महीने का हुआ सोनम कपूर का बेटा, एक्ट्रेस ने रिवील किया नाम

    सोनम कपूर ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की, जिसमें अपने बेटे का नाम रिवील किया है. साथ ही सोनम कपूर ने उस नाम का मतलब भी बताया है. फोटो में आनंद अहूजा….

    सोनम कपूर के बेटे का नाम वायु कपूर अहूजा

    सोनम कपूर ने 20 अगस्त को बेटे का स्वागत किया था. मदरहुड पीरियड एन्जॉय करते हुए सोनम कपूर ने इंस्टाग्राम पर कुछ पोस्ट्स भी शेयर कीं, लेकिन इनमें से किस किसी में भी उनके बेटे के नाम का जिक्र नहीं हुआ. अब एक्ट्रेस ने बेटे के नाम की घोषणा कर दी है. साथ ही उन्होंने एक लवली फोटो भी शेयर की है, जिसमें आनंद अहूजा, सोनम कपूर को किस करते नजर आ रहे हैं.

  • राज्य के कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना सरकार ने किया ऐलान


    राज्य के कर्मचारी कर सकेंगे नये व पुरानी पेंशन में किसी एक का चुनाव

    रांची। झारखंड सरकार ने राज्य के कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना का आज ऐलान कर दिया। योजना के मुताबिक राज्य के कर्मचारियों को मौका मिलेगा कि वह अपने स्तर पर नये और पुरानी पेंशन योजना में से किसी एक का चुनाव करे। झारखंड सरकार कर्मचारियों को यह विकल्प दे रही है कि अगर वो चाहें तो नयी पेंशन योजना को भी चुन सकते हैं। कर्मचारियों को आगामी 15 नवंबर तक विकल्प का चयन करने का समय दिया गया है। इस संबंध में कर्मचारी को शपथ पत्र दायर कर जानकारी देनी होगी कि वह किस योजना का चुनाव कर रहे हैं। सरकार की ओर से आज इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गयी है।

    शपथ पत्र देकर चुन सकते है विकल्प
    वित्त विभाग की तरफ से जारी की गयी अधिसूचना में कहा गया है कि 1 दिसंबर 2004 से 31 अगस्त 2022 तक नयी अंशदायी पेंशन योजना में नियुक्त कर्मचारी एक शपथ पत्र देकर पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) का विकल्प चुन सकते हैं। अगर कोई नयी पेंशन योजना भी चुनना चाहता है, तो भी शपथ पत्र देकर इसकी जानकारी देनी होगी। शपथ पत्र का प्रारुप क्या होगा इसे लेकर भी जानकारी दी गयी है। नयी अंशदायी पेंशन योजा के तहत नियुक्त कर्मी अगर पुरानी पेंशन योजना का विकल्प चुनते हैं या नयी अंशदायी पेंशन योजना में बने रहना चाहते हैं, तो उनके लिए अनुलग्नक-3 जारी किया गया है। जिसमें इसकी पूरी प्रक्रिया बतायी गयी है।

    इंप्लॉयी पोर्टल पर लॉग-इन करना होगा
    कर्मचारी शपथ पत्र दायर करने के लिए इंप्लॉयी पोर्टल में लॉग-इन कर सकते हैं। यहीं से शपथ पत्र का प्रारूप एनेक्सर-1 डाउनलोड किया जा सकता है। इस शपथ पत्र को पूरी तरह से तैयार करके इंप्लॉयी पोर्टल पर ही अपलोड करना होगा। इसके साथ मूल प्रति भविष्य निधि निदेशालय के नोडल पदाधिकारी के पास जमा करना होगा।

  • सात सौ पेटी अवैध विदेशी शराब का जखीरा बरामद

    रातू के टिगरा गोसाई टोली में उत्पाद विभाग का छापा

    रांची। उत्पाद वि•ााग गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हए रातू थाना के टिगरा गोसाई टोली में छापामारी कर 21 लाख कीमत की 700पेटी अवैध शराब का जखीरा जब्त किया है। मामल के अनुशंधानकर्ता दारोगा प्रदीप शर्मा ने बताया कि विभाग के अधिकारियों को गुप्त सूचना मिली थी कि रातू के गोसाई टोली में सुनील उरांव के द्वारा बड़े पैमाने पर अवैध शराब का धंधा चलाया जा रहा है। उसी सूचना पर एसआई प्रदीप शर्मा के द्वारा आरोपी सुनील उरांव के ठिकाने पर छापामारी की गयी,जां से प्लास्टिक बोतलों में पैक 21लाख की 700 पेटी शराब बरामद की गयी। खबर लिखे जाने तक वि•ााग के कर्मियों द्वारा जब्त शराबों की मिलान की जा रही थी।

    21 लाख की अवैध शराब पकड़ी गयी

  • हुंडरू फॉल में पत्थरों में दबा मिला 17 वर्षीय रितिक का शव

    दोस्तों संग सेल्फी लेने में कल बहा था युवक

    रांची। आज सुबह हुंडरू फॉल में पत्थरों के बीच फंसे रितिक साहू का एक पैर नजर आते ही गोताखोरों के  कदम ठिठक गये। पत्थर के नीचे एक तरफ दायां हाथ दिख रहा था, तो दूसरी ओर दांयी पैर। किसी तरह बचाव दल ने रितिक के शव को बाहर निकाला और पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेजा।  शव मिलते ही परिजनों के सब्र का बांध टूट गया और वे फूट-फूट कर रोने लगे। वहां मौजूद सगे-संबंधियों ने परिजनों को संभाला।

    कल मंगलवार को चंदवे निवासी 17 वर्षीय रितिक अपने चार दोस्तों और पांच लड़कियों के साथ हुंडरू फॉल आया था। घूमने के दौरान रितिक अपनी एक दोस्त के संग सेल्फी लेने लगा, उसी समय सिकिदरी हाइडल से तेज धार में पानी छोड़ा गया। बहाव इतना तेज था कि रितिक और तन्नु पानी में बह निकले। दोस्तों के शोर मचाने पर पर्यटक मित्रों ने तन्नु को तो पानी से निकाल लिया, लेकिन रितिक फिसलन वाली पत्थरों पर से तेज धारा में बह निकला। हाइडल के पानी को रोककर देर शाम तक गोताखोरों ने कोशिश की, पर रितिक को तलाश नहीं सकें। पानी कम होने के बाद आज सुबह रितिक का शव पत्थरों के नीचे खोह में फंसा दिखा। रितिक की मौत की खबर मिलने पर उसके गांव में मातम का माहौल है।

    गांडीवअपील : खुद खींचे अपनी लक्ष्मण रेखा

    अक्सर रांची और आसपास के फॉल व डैम में युवाओं के डूबने की हृदयविदारक घटनाएं होती रहती है। ऐसी घटनाएं थोड़े समय के लिए लोगों को रुलाती है, झकझोरती है, लेकिन चंद दिनों बाद फिर दूसरी, फिर तीसरी…. आखिर कब तक ऐसी घटनाएं और ऐसी तस्वीरें हमें रुलाती रहेंगी? प्रशासन-सरकार पर दोषारोपण करने की जगह हमें खुद इन पिकनिक स्पॉटों पर अपनी लक्ष्मण रेखा खिंचनी होगी, तभी ऐसी अनहोनी घटनाओं को रोका जा सकेगा। हमें खुद पहल करनी होगी।

  • उमर रियाज संग वीडियो शेयर कर ट्रोल हुईं अंजलि अरोड़ा

    कंगना रनौत होस्टेड शो ‘लॉकअप’ की कंटेस्टेंट रहीं एक्ट्रेस अंजलि अरोड़ा अपने एक वीडियो पर जमकर ट्रोल हो रही हैं। अंजलि अरोड़ा ने इंस्टाग्राम पर यह ब्लूपर वीडियो शेयर किया है जिसमें वह मॉडल उमर रियाज के साथ नजर आ रही हैं। इस ब्लूपर वीडियो में अंजलि और उमर कोई रोमांटिक सीन शूट करते नजर आ रहे हैं। अंजलि ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा- हाहाहाहा… सॉरी उमर इस वीडियो के लिए।

    कमेंट सेक्शन में लोगों ने कर दिया ट्रोल

    अंजलि अरोड़ा की इस पोस्ट पर उन्हें जमकर ट्रोल किया गया है। एक यूजर ने कमेंट सेक्शन में लिखा- अगला MMS इसके साथ आएगा। एक अन्य यूजर ने लिखा- उमर रियाज के पास इससे अच्छी लड़कियां हैं। इसी तरह के ढेरों कमेंट करके लोगों ने अंजलि को ट्रोल किया है। बता दें कि पिछले दिनों एक MMS वायरल हुआ था जिसमें नजर आ रही लड़की काफी हद तक अंजलि अरोड़ा जैसी दिख रही थी।

    लोगों ने कहा- MMS क्वीन अंजलि अरोड़ा

    हालांकि इस वीडियो को लेकर कोई पुष्टि नहीं की गई और ना ही इस बारे में अंजलि अरोड़ा का कोई रिएक्शन आया। हालांकि लोगों ने सोशल मीडिया पर अंजलि अरोड़ा को MMS क्वीन अंजलि का नाम दे दिया और अब उनके हर नए पोस्ट पर उन्हें ट्रोल कर दिया जाता है। बता दें कि हाल ही में नया गाना लॉन्च करने पर भी अंजलि को ट्रोल किया गया था।

  • मांडर में अंतरराजीय पशु तस्करी का खुलासा


    औरंगाबाद से बंगाल जा रहे 42 पशु जब्त


    रांची। मांडर थाना पुलिस ने बीती देर रात वरीय अधिकारियों के निर्देश पर कार्रवाई करते हुए अंतरराजीय पशु तस्करी का खुलासा किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक ट्रक से 42 पशुओं को जब्त किया है।
    जानकारी के मुताबिक पुलिस के आलाधिकारियों को गुप्त सूचना मिली थी कि औरंगाबाद के बारुन थाना क्षेत्र के बाजार से एक बड़ा ट्रक में भारी तादाद में पशुओं को लाद कर तस्करों द्वारा रांची होते हुए बंगाल ले जाया जा रहा है। उसी सूचना पर थाना प्रभारी विनय यादव के नेतृत्व में टीम बना कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। उसके बाद पुलिस टीम औरंगाबाद से रांची की ओर आने वाले रास्ते में घात लगा कर बैठ गयी,उसी दौरान रात 3.30 बजे एक बड़ी गाड़ी को आते देख पुलिस उसे रुकने का ईशारा की लेकिन उक्त ट्रक के चालक की नजर पुलिस पर पड़ते ही वह ट्रक के रफ्तार को बढ़ा दिया और रांची की ओर भागने लगा,उसके बाद पुलिस टीम भीउसके पीछे लग गयी,लगभग दस किमी तक पीछा करने के बाद ट्रक चालक व उसमें बैठे तस्कर एनएच 75 में मुड़मा रोड के पास गाड़ी से कूद कर भग गये। उसके बाद पुलिस ने उक्त ट्रक की जांच की जिसमें ठूंस ठूस कर पशु भरे हुए थे।
    मामले में जानकारी देते हुए थाना प्रभारी विनय कुमार यादव ने बताया कि जब्त जानवरों में 42गाय बैल और बछड़े है। जिसे पशु तस्करों द्वारा बंगाल जे जाया जा रहा था। श्री यादव ने बताया कि फिलहाल जब्त किये गये सभी जानवरों को ट्रक से उतार कर सुरक्षित स्थान में रख कर दाना पानी दिया जा रहा है। वरीय अधिकारियों से निर्देश मिलने के बाद ही जानवरों के रखने का इंतजाम किया जायेगा।
    इधर पुलिस द्वारा पशु जब्त किये जाने की सूचना मिलते ही आस पास गांवो के दर्जनों लोग जानवर लेने के लिए सुबह से ही थाना पहुंचने लगे हैं।

  • अनिल सिंह आजाद के निधन पर राजद में शोक की लहर

    रांची। झारखंड राजद के नेता अनिल सिंह आजाद के निधन से पार्टी के नेताओं में शोक की लहर है। प्रदेश मुख्यालय में कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार सिंह यादव की अध्यक्षता में शोक सभ का आयोजन किया गया। पार्टी के नेताओं ने आजाद के आकस्मिक निधन पर गहरी संवेदना प्रकट की। संजय सिंह यादव ने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल को आगे बढ़ाने और संगठन को मजबूत करने में आजाद ने अहम भूमिका निभाई थी। लालू प्रसाद यादव के नीति-सिद्धांत को मानते हुए राजद को आगे बढ़ाने में अपना योगदान दिया था। वे जिला अध्यक्ष व पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता सहित कई महत्वपूर्ण पद पर रह चुके थे। उनके निधन से पूरा राजद परिवार दुखी है। ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि उनकी आत्मा को शांति मिले और शोकाकुल परिवार को दुख सहने की शक्ति दे। शोक सभा में युवा अध्यक्ष रंजन यादव, श्यामदास सिंह, डॉ मनोज कुमार, कमलेश यादव, साहिल सहानी, सारोज यादव, विजय रविदास, अशोक यादव, सुदेश्वर राम, राहिल राज, प्रमोद यादव सहित अन्य नेताओं ने गहरी संवेदना प्रकट की।

  • अमन राय के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकतार्ओं युवा कांग्रेस में शामिल

    रांची। युवा कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में सैकड़ों युवाओं ने कांग्रेस का दामन थामा। कांग्रेस भवन में आयोजित कार्यक्रम में रांची विधानसभा के अंतर्गत अमन राय के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल हुए। कमेटी के अध्यक्ष गौरव सिंह का कहना है कि देश में बंटवारे की राजनीति के विरुद्ध आज का कार्यकर्ता सम्मेलन बहुत ही बहुमूल्य एवं महत्वपूर्ण है। क्योंकि भारतीय जनता पार्टी एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश में सिर्फ जुमलेबाजी एवं गरीबों का उपहास उड़ाने में व्यस्त है। देश के युवा अब जाग चुके हैं। अपना तो दो करोड़ नौकरियां की जुमलेबाजी चलेगी। ना ही डीजल और पेट्रोल पेट्रोल पर आगामी 2024 के चुनाव को देखते हुए निरंतर युवा कांग्रेस में बड़े रही युवाओं की भागीदारी इसका एक जीता जागता प्रमाण है कि युवा वर्ग अब भाजपा की ओछी राजनीति में फसने वाले नहीं है। मौके पर झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस के महासचिव रांची जिला के प्रभारी सत्यम सिंह, प्रदेश महासचिव मेहुल प्रसाद, प्रदेश महासचिव इमरान खान, पूर्वी सिंहभूम जिला के अध्यक्ष नीरज, हटिया विधानसभा उपाध्यक्ष अंकित सिंह, अमित संदीप, शुभम, हरीश झा, प्रकाश राय, रोहित गुरुंग, सागर थापा, सीट गुरुंग, राहुल गुरुंग, कृष्णा ठाकुर, प्रथम सागर, शुभम छेत्री आदि उपस्थित थे।

  • वीमेंस कॉलेज में करियर काउंसलिंग में छात्राओं को कौशल के बारे दी गई जानकारी

    कौशल व्यक्ति को मांगों और चुनौतियों का सामना करने में समर्थ बनाती है : मो. आलम

    रांची। रांची वीमेंस कॉलेज में करियर काउंसलिंग लेक्चर चला। साइंस ब्लॉक के सेमिनार हॉल में आयोजित कार्यक्रम में छात्राओं को कैरियर के साथ कौशल के महत्व के बारे जानकारी दी गयी। इस अवसर पर वक्ता के रूप में इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ क्रिएटिव कोर्सेज (आईआईसीसी) के निदेशक मो. महबूब आलम ने छात्राओं को नेशनल स्किल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (एनएसडीसी) के विभिन्न कोर्स के बारे में बताया। मो. आलम ने कहा कि अब किसी भी क्षेत्र में डिग्री के साथ-साथ विद्यार्थियों के कौशल को महत्व बढ़ गया है। उन्होंने कहा कि किसी भी क्षेत्र में कौशल व्यक्ति के दैनिक जीवन की मांगों और चुनौतियों का प्रभावपूर्ण ढंग से सामना करने में समर्थ बनाती है। प्रत्येक कौशल आपको एक व्यक्ति के रूप में विकसित होने में मदद करता है। उन्होंने छात्राओं से सरकार द्वारा कौशल के क्षेत्र में लागू विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया। इससे पूर्व फैशन डिजाइनिंग विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर रत्ना सिंह ने आगंतुकों का स्वागत करते हुए कहा कि कौशल विकास और प्रशिक्षण विद्यार्थियों में भावनात्मक परिपक्वता पैदा करने में मदद करता है। इस योजना में लगभग हर साल 24 लाख युवाओं को स्किल बेस्ड ट्रेनिंग देने का लक्ष्य रखा गया है। स्किल इंडिया मिशन के तहत युवाओं को उद्योग से संबंधित कौशल प्रशिक्षण दिया जाता है। ताकि वो खुद का रोजगार शुरू कर अपना तथा अपने परिवार का पालन पोषण कर सकें। इसमें प्रशिक्षण लेने के बाद जो सर्टिफिकेट मिलता है, वह पूरे देश में मान्य है। कोई भी कहीं भी जाकर अपना रोजगार कर सकता है। इस अवसर पर हर्षिता सिन्हा, शैल सिंह, ज्योति मिश्रा सहित कई वि•ाागों की छात्राएं उपस्थित थीं।

  • कुड़मी सेना के रेल रोको आंदोलन से कई ट्रेने रद्द, स्टेशनों पर यात्री बेहाल


    आज दूसरे दिन भी हजारों यात्री जहां तहां फंसे हुए है, 8 ट्रेने रद्द की गई

    जमशेदपुर। कुड़मी को अनुसूचित जाति में शामिल करने की मांग को लेकर लगातार दूसरे दिन आज भी रेल चक्का जाम रहा। इसके कारण सबसे ज्यादा परेशानी ट्रेन यात्रियों को हो रही है। यात्री दो दिनों से जहां-तहां फंसे हुए बेहाल है। कई यात्री तो लगातार दो दिन से स्टेशन पर ही बैठे हैं। चक्का जाम के कारण दूसरे दिन भी 8 ट्रेनें रद्द कर दी गई तो दर्जनों ट्रेनों के मार्ग बदल दिए गए। स्टेशन पर अफरा तफरी का माहौल है। कई स्टेशनों पर यात्री बवाल कर रहे हैं। झाड़ग्राम एवं खड़गपुर स्टेशन के बीच खेमाशुली के समीप स्थानीय लोगों द्वारा रेल चक्का जाम आज भी जारी है। इससे आम यात्रियों के साथ-साथ रेल सुरक्षा आयुक्त (सीआरएस) एएम चौधरी को भी परेशानी उठानी पड़ी। मंगलवार को चाकुलिया से घाटशिला के बीच थर्ड लाइन का निरीक्षण करने आए सीआरएस पूरे दिन निरीक्षण करने के बाद शाम 7:00 बजे वापस हावड़ा के लिए अपने विशेष सैलून से रवाना हो गए। लेकिन आंदोलनकारियों द्वारा रेलवे ट्रैक खाली नहीं किए जाने के कारण उनका सैलून करीब 2 घंटे तक झाड़ग्राम स्टेशन पर ही खड़ा रहा। आखिरकार रात 9:00 बजे के बाद सीआरएस का सैलून वापस टाटानगर की ओर रवाना हो गया। सीआरएस का विशेष सैलून टाटा से आद्रा, आसनसोल होते हुए हावड़ा पहुंचा। बता दें कि झाड़ग्राम से हावड़ा की सीधी दूरी करीब 150 किलोमीटर है जबकि टाटा आद्रा आसनसोल होते हुए हावड़ा जाने पर सीआरएस को करीब 500 किलोमीटर का सफर तय करना पड़ा। कुड़मी सेना की ओर से अपनी मांगों को लेकर खड़गपुर, आद्रा एवं चक्रधरपुर डिविजन में रेल रोको आंदोलन चलाया गया। यात्रियों को उम्मीद थी की शाम होते-होते आंदोलन समाप्त कर दिया जाएगा। लेकिन देर रात तक आंदोलन जारी रहने के कारण टाटा-छपरा ट्रेन को रात्रि के 8 बजे के बाद रद्द करने की घोषणा कर दी गई।

  • दो माह का बकाया की मांग को लेकर सहायक अध्यापकों का घेराव


    शिक्षा परियोजना कार्यालय के बाहर सैकड़ों अध्यापकों ने किया प्रदर्शन

    रांची। दो माह से मानदेय नहीं दिये जाने से नाराज राज्य के सहायक अध्यापक आज धुर्वा स्थित शिक्षा परियोजना कार्यालय का घेराव किया। घेराव में सैकड़ों की संख्या में सहायक अध्यापक शामिल हुए। एक दिवसीय घेराव कार्यक्रम एकीकृत सहायक अध्यापक मोर्चा की ओर से आयोजित किया गया है। इसमें कई जिले के सहायक प्राध्यापक शामिल हुए हैं। घेराव कर रहे शिक्षकों ने बताया कि राज्य के लगभग 62 हजार सहायक अध्यापक जुलाई 2022 से लंबित मानदेय भूगतान सहित विभिन्न समस्याओं के समाधान नहीं पाने की स्थिति में आक्रोशित हैं। उन्होंने मांग की है कि जुलाई और अगस्त का लंबित मानदेय सहित दशहरा पर्व को ध्यान में रखते हुए सरकारी शिक्षकों/कर्मियों की तरह सितंबर माह का मानदेय का भी भूगतान किया जाए। मोर्चा की मांग है कि शिक्षा मंत्री की अध्यक्षता में 11 एवं 14 दिसंबर 2021 को हुई बैठक में जो सहमति बनी थी। उसके अनुसार उच्चस्तरीय बैठक बुलाते हुए वेतनमान / वेतनमान के समतुल्य मानदेय (टेट उत्तीर्ण को तत्काल एवं प्रशिक्षित को आकलन के बाद) ईपीएफ, अनुकंपा और टेट विसंगति दूर करने पर निर्णय लिया जाए। इसके साथ ही नियमावली में संशोधन की कारवाई प्रारंभ की जाए।

    सहायक प्राध्यापकों की ने मांग कि है कि नॉट क्लियर लिखित वैसे सहायक अध्यापक जिनका प्रशिक्षण पूर्ण हो गया है। उनका एरियर भूगतान करते हुए आकलन परीक्षा में शामिल होने संबंधी पत्र जारी किया जाए। अब तक प्रशिक्षित नहीं हो सके अप्रशिक्षित सहायक अध्यापकों को प्रशिक्षण पूरा करने के लिए एक अवसर दिया जाए। आकलन परीक्षा के संदर्भ में जैक को 100 अंकीय परीक्षा आयोजित करने संबंधी स्पष्ट निर्देश भेजा जाए। इस संबंध में मोर्चा की ओर से बताया गया है कि 14 दिसंबर 2021 को शिक्षा मंत्री की अध्यक्षता में हुई बैठक में बिहार के तर्ज पर 100 अंकों की परीक्षा कराने को लेकर सहमति बनी थी।

  • चित्र बनाकर दी गई राजू श्रीवास्तव को श्रद्धांजलि

    रांची। राजू श्रीवास्तव के निधन पर चित्रकार मो साबिर हुसैन ने गहरा शोक व्यक्त किया है। अपने शोक संवेदना में उन्होंने कहा कि एक ऐसा कलाकार जो हंसते-हंसते हंसाया और हंसते हंसते इस दुनिया को अलविदा कह दिया। लंबी बीमारी से जूझते हुए आज उन्होंने अंतिम सांस ली। हंसी की दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह गए। एक छोटी सी श्रद्धांजलि के रूप में मैं अपने रंगों के माध्यम से श्रद्धांजलि दे रहा हूं। ईश्वर उन्हें उनकी आत्मा को शांति दे आमीन।

  • लिट्टीपाड़ा में ट्रक और कार में टक्कर, चालक सहित दो लोगों की मौत

    पाकुड़। लिट्टीपाड़ा थाना क्षेत्र के गम्हरिया गांव के पास ट्रक और कार के बीच जबरदस्त टक्कर हुई। इस सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है। वहीं, दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। गंभीर रूप से घायल लोगों को स्थानीय लोगों की मदद से नजदीक के अस्पताल पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार किया गया। इसके बाद रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार हिरणपुर प्रखंड से बरहेट की ओर जा रही कार को ट्रक ने धक्का मार दिया। इस घटना में कार चालक मुस्लिम अंसारी की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। वहीं, तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने के बाद लिट्टीपाड़ा थाने की पुलिस पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से तीन घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान एक महिला की मौत हो गयी। गंभीर रूप से घायल 4 वर्षीय बच्चा व एक अन्य व्यक्ति की स्थिति चिंताजनक है। इससे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर ने बेहतर इलाज के लिए बाहर रेफर कर दिया है। थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि घटना में कार चालक और एक महिला की मौत हो गई है। दोनों शव का पोस्टमार्टम कराया गया। इसके बाद परिजनों को शव सौंप दिया। उन्होंने कहा कि दुर्घटना के बाद ट्रक चालक फरार हो गया है।

  • लोहरदगा-टोरी रेलमार्ग के कार्याे का डीआरएम ने किया निरीक्षण

    लोहरदगा। रेलवे स्टेशन पर नए प्लेटफार्म और भवन निर्माण का चल रहा है। कार्य में तेजी और गुणवता की जांच करने के लिए डीआरएम प्रदीप गुप्ता पहुंचे। लोहरदगा टोरी-रेल मार्ग पर कई नई ट्रेनों की परिचालन और लोहरदगा रेलवे स्टेशन पर ठहराव की भारतीय रेलवे योजना बना रही है। जिसका कार्य लोहरदगा स्टेशन पर किया जा रहा है। इसी को देखते हुए रांची रेलवे जोन के अधिकारी का एक समूह लोहरदगा पहुंच स्टेशन की विधि व्यवस्था और निर्माण कार्य में गुणवता की जांच करने पहुंचे। रेलवे के अधिकारियों ने निर्माण कार्य की जांच कर दिसंबर तक ससमय पूरा करने का निर्देश दिया। डीआरएम ने अधिकारियों से बात कर लोहरदगा स्टेशन की विधि व्यस्था के बारे में जानकारी ली। वहीं अंदेशा लगाया जा रहा है नए प्लेटफार्म के कार्य पूरा होते ही राजधानी एक्स्प्रेस जैसे बड़ी ट्रेनों का ठहराव लोहरदगा स्टेशन पर होगी। कई नई ट्रेनों का परिचालन लोहरदगा-टोरी रेल मार्ग से किया जायेगा। जिससे रेलवे को समय और लागत में बचत होगी इसके साथ ही यात्रियों को सुविधा होगी।

  • स्कूटी से जा रहे राजद नेता जानलेवा हमला में गंभीर चोट, रिम्स रेफर

    लातेहार। बालूमाथ थाना क्षेत्र में अपराधियों ने आज दिनदहाड़े राजद नेता सुरेश राम पर जानलेवा हमला कर दिया। हॉकी स्टिक से अपराधियों ने राजद नेता पर जमकर वार किया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। बालूमाथ में प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें गंभीर अवस्था में रिम्स रेफर किया गया है। इस घटना के बाद लोगों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। सुरेश राम पूर्व में कांग्रेस के टिकट पर लातेहार विधानस•ाा का चुनाव भी लड़ चुके हैं। सुरेश राम लातेहार एसडीएम शेखर कुमार के रिश्तेदार हैं। आज सुबह सुरेश राम अपनी स्कूटी पर सवार होकर बालूमाथ प्रखंड मुख्यालय से सटे झरीवा टोला स्थित अपने फार्म हाउस की ओर जा रहे थे। इसी दौरान अचानक 3 की संख्या में अपराधी उनके पास पहुंचे और हॉकी स्टिक से उन पर जानलेवा हमला कर दिया। अपराधियों ने उन पर अंधाधुंध हॉकी स्टिक से वार किया। जिससे उनके सिर पर गंभीर चोट आई। वहीं शरीर के अन्य हिस्से पर भी काफी चोट लगे हैं। राजद नेता सुरेश राम पर अपराधियों के द्वारा हमला किए जाने के बाद वे जमीन पर गिर गए। इधर सुरेश राम के साथ हो रही मारपीट की घटना को देखकर स्थानीय लोग हल्ला मचाए और अपराधियों को खदेड़ा। परंतु अपराधी मोटरसाइकिल पर सवार होकर वहां से फरार हो गए। ग्रामीणों के द्वारा अपराधियों को पकड़ने के लिए पीछा भी किया गया परंतु अपराधी ग्रामीणों को चकमा देकर भागने में सफल रहे.पहुंचाया गया अस्पताल: इसके बाद स्थानीय ग्रामीणों ने इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी और घायल सुरेश राम को बालूमाथ अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों के द्वारा उनका प्राथमिक इलाज किया गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उन्हें रिम्स रेफर कर दिया गया है।

  • अपराधियों के धमकी के विरोध में हैदर नगर बाजार आज रहा बंद


    सीमेंट व्यापारी के दुकान पर फायरिंग व 50 लाख रंगदारी की मांग पर

    मेदिनीनगर। हैदरनगर में सीमेंट व्यवसायी-अग्रवाल बंधु की दुकान पर फायरिंग और 50 लाख रुपये की रंगदारी की मांगने के विरोध में व्यापारियों ने आज बाजार बंद रखा। दुकान में फायरिंग के दौरान अपराधियों ने पर्चा फेंका था, जिस पर लिखा है सुनील लाल उर्फ बाबू, तुम्हे तो 50 लाख रुपये देना ही पड़ेगा। पत्र में पुलिस को सूचना देने पर अंजाम भूगतने की चेतावनी भी दी गई है। इस घटना के बाद हैदर नगर समेत पूरे पलामू के कारोबारी दहशत में है। इसके विरोध में आज हैदर नगर बाजार बंद है। सीमेंट कारोबारी सुनील अग्रवाल और अनिल अग्रवाल से रंगदारी मांगे जाने के बाद न सिर्फ हैदरनगर बल्कि पूरे पलामू जिले के व्यवसायी और कारोबारी दहशत में हैं। इस पूरे प्रकरण में पुलिस की भूमिका भी संवेदनशील नहीं रही है। घटना के बाद मंगलवार को कोई भीपुलिस का बड़ा अधिकारी हैदरनगर नहीं पहुंचा। इससे व्यवसायियों में आक्रोश है। आज सुबह से ही व्यवसायियों ने दुकानें नहीं खोली। दुकानों को अनिश्चितकालीन बंद रखने का निर्णय लिया है। हैदरनगर के सुनील अग्रवाल उर्फ बाबू लाल अग्रवाल व अनिल अग्रवाल प्रसिद्ध व्यपारी स्व.राम किशुन लाल अग्रवाल के बेटे हैं। न सिर्फ हैदरनगर बल्कि पलामू के बड़े कारोबारियों में शुमार हैं। दोनों भाई सीमेंट व छड़ का थोक व खुदरा व्यापार करते हैं। अपराधी बिट्टू द्वारा 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगे जाने के बाद दहशत में हैं।

  • गेहूं व्यवसायी पर प्राथमिकी के विरोध में आज बंद रहा बाजार


    पलामू चैंबर ने जिला प्रशासन पर लगाया झूठा केस करने का आरोप, न्याय की मांग

    गढ़वा। मेसर्स महाकाल ट्रेडिंग के प्रोपराइटर रितिक कुमार का गेहूं लदा ट्रक जब्त कर प्राथमिकी किए जाने पर जिला प्रशासन के विरोध में आज बाजार बंद किया गया है। पलामू चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की ओर से न्याय की मांग को लेकर व्यापारियों ने बाजार बंद कर दिया गया है। बाजार की सभीदुकानें चेंबर के आह्वान पर सुबह से ही बंद हैं। बाजार में सन्नाटा पसरा हुआ है। पलामू चेंबर अध्यक्ष शंभूनाथ सौदागर ने बताया कि प्रशासन के द्वारा किसानों से खरीदे गए गेहूं को जन वितरण प्रणाली का बताकर उसे जब्त कर प्राथमिकी दर्ज किया गया है। जो बिलकुल गलत है। प्रशासन को जिससे गेहूं की खरीद की गई है, उसका लिखित बयान दिखाया गया। खरीद-बिक्री का सारा कागजात प्रशासन को दिखाया गया। बावजूद प्रशासन के द्वारा उसे जन वितरण प्रणाली का बताकर प्राथमिकी दर्ज किया जाना गलत है। यदि जन वितरण प्रणाली का गेहूं है तो वह किस डीलर से खरीदा गया है। क्या उस डीलर पर कार्रवाई हुई। प्रशासन के द्वारा यह हम व्यवसायियों को बताया जाए। यदि डीलर के द्वारा गेहूं बेचा गया है तो उस डीलर पर क्या कार्रवाई हुई और वह डीलर कौन है जो राशन की कालाबाजारी किया है। इसकी जानकारी प्रशासन को हम सभी को देना चाहिए। अध्यक्ष शंभूनाथ सौदागर व सचिव गोपाल प्रसाद जायसवाल ने कहा कि प्रशासन को हम व्यवसायियों को यह बताना चाहिए कि हम किसानों से गेहूं-चावल आदि अनाज की खरीद-बिक्री करें या नहीं। किस चीज की खरीद करें और किस चीज की नहीं करें। यदि किसानों से खरीद करना गलत है तो प्रशासन को बताना चाहिए कि गेहूं की खरीद नहीं करना है। आखिर हम व्यवसायी कैसे व्यवसाय करें, जिला प्रशासन को हमें मार्गदर्शन करना चाहिए।