बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस ने हाल ही में अपना 30वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। बीते 16 सितंबर को निक जोनस का बर्थडे था जिसे खास बनाने में प्रियंका चोपड़ा ने कोई कसर नहीं छोड़ी। अब उन्होंने इंस्टाग्राम पर निक जोनस के बर्थडे सेलिब्रेशन की झलकियां शेयर की हैं। प्रियंका ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें निक के बर्थडे पर क्लिक की गई सभी तस्वीरों का कलेक्शन है। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए प्रियंका चोपड़ा ने खूबसूरत पोस्ट लिखा।
प्रियंका ने इस तरह जताया प्यार
प्रियंका चोपड़ा ने लिखा, तुम्हारी जिंदगी में खुशियां और चेहरे पर मुस्कान हमेशा बनी रहे। आई लव यू निक जोनस। ये एक ऐसा वीकेंड था जिसने मेरा दिल खुशियों से भर दिया। इसकी शुरूआत मेरी मेरे पति का 30वां बर्थडे सेलिब्रेट करने की कोशिश के तौर पर हुई लेकिन अंत इससे कहीं ज्यादा बड़ा और बेहतर हुआ।
फैमिली को कहा थैंक्स
प्रियंका चोपड़ा ने लिखा, ह्यनिक जोनस के स•ाी दोस्त और परिवार के सदस्यों ने इसे ढेर सारी खुशियों और प्यार से भर दिया। तुम घर से दूर हमारे लिए एक घर ही हो। इस अतुल्य आदमी के लिए एक परफेक्ट सेलिब्रेशन तैयार करने के लिए मैं आप सभी का पर्याप्त रूप से कभी शुक्रिया नहीं कर पाऊंगी।
गोल्फ कोर्स में बिताया दिन
इसके बाद प्रियंका चोपड़ा ने उन खास लोगों के नाम लिखे हैं जिन्होंने निक जोनस के बर्थडे को खास बनाने में उनकी मदद की। इनमें ज्यादातर निक जोनस के परिवार के सदस्य या फिर उनके दोस्त हैं। वीडियो को देखकर कहा जा सकता है कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने यह पूरा दिन गोल्फ कोर्स में ही बिताया।
टैग: Gandiv
-
निक तुम्हारी जिंदगी में खुशियां व चेहरे पर मुस्कान हमेशा बनी रहे : प्रियंका
-
रात 1.30 बजे स्टूडेंट्स का धरना खत्म, 6 दिन पढ़ाई बंद
चंडीगढ़ । मोहाली की चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी (उव) में पढ़ने वाली 60 से ज्यादा छात्राओं के नहाने का वीडियो वायरल करने के मामले में स्टूडेंट्स का धरना रात 1.30 बजे खत्म हुआ। रोपड़ रेंज के ऊकॠ गुरप्रीत भूल्लर और मोहाली के ऊउ अमित तलवार ने भरोसा दिया कि उनकी सभी मांगे मानी जाएंगी। यूनिवर्सिटी में अब 24 सितंबर तक नॉन टीचिंग डे घोषित कर दिया गया है। इस मामले से सहमी लड़कियों ने हॉस्टल खाली करने शुरू कर दिए हैं। उनके माता-पिता सुबह ही बेटियों को लेने पहुंच गए।
इस मामले में आरोपी दो युवकों को हिमाचल पुलिस ने देर रात गिरफ्तार कर लिया है। इनमें लड़की ने जिस युवक की तस्वीर दिखाई थी, उसे शिमला के ढली से पकड़ा गया। उसका नाम रंकज वर्मा है। वहीं दूसरे आरोपी सन्नी मेहता को रोहड़ू से अरेस्ट किया गया। इससे पहले पंजाब पुलिस ने वीडियो बनाने वाली लड़की को गिरफ्तार किया था। लड़की •ाी शिमला के रोहड़ू की रहने वाली है। वो लड़कों को बहुत पहले से जानती है।
देर शाम दोनों युवक पंजाब पुलिस को सुपुर्द कर दिए गए। सन्नी (23 साल) एक बेकरी में, तो रंकज (31 साल) ट्रेवल एजेंसी में काम करता है। रंकज मूल रूप से ठियोग के संधू क्षेत्र का है। इनसे अब वीडियो मंगवाने और उसे वायरल करने के मकसद के बारे में पूछताछ होगी।स्टूडेंट्स की मांग प्रशासन ने मानी
सूत्रों के मुताबिक, स्टूडेंट्स ने पुलिस और यूनिवर्सिटी प्रशासन से शनिवार रात हुए मामले की पारदर्शी जांच, शनिवार को हुए लाठीचार्ज की जांच, अस्पताल में भर्ती स्टूडेंट्स को मुआवजा देने, गर्ल्स हॉस्टल का टाइम 8:30 से बढ़ाकर 9:30 बजे तक करने और हॉस्टल के सभी वॉर्डन बदलने की मांग रखी है। दोनों पक्षों की ओर से स्टूडेंट्स को सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया गया। स्टूडेंट्स को शांत करने के लिए एंबुलेंस में अस्पताल भेजी गई स्टूडेंट को मौके पर लाया गया। हालांकि उसने अपना मुंह ढंक रखा था। दावा किया गया था कि घटना के बाद युवती ने सुसाइड करने की कोशिश की थी। हालांकि प्रशासन ने ऐसी किसी भी घटना से इनकार किया है।पुलिस के इनकार पर भड़के स्टूडेंट्स
रविवार सुबह मोहाली के एसएसपी विवेकशील सोनी और रोपड़ रेंज के डीआईजी गुरप्रीत सिंह भूल्लर मामले की जांच के लिए उव कैंपस पहुंचे। उव मैनेजमेंट के साथ-साथ इन दोनों अफसरों ने दावा किया कि किसी छात्रा का कोई वीडियो वायरल नहीं हुआ और स्टूडेंट्स को गलतफहमी हो गई थी। इसी बात से यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट्स भड़क उठे। प्रदर्शनकारी छात्राओं के अनुसार, आरोपी लड़की खुद मान चुकी है कि उसने हॉस्टल में रहने वाली लड़कियों के वीडियो बनाकर अपने दोस्त को भेजे मगर पंजाब पुलिस कह रही है कि लड़की ने सिर्फ अपना वीडियो बनाया। इसके अलावा चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के कुछ अधिकारियों ने लड़कियों के कपड़ों को लेकर भी कमेंट किए। इससे उनमें नाराजगी है। -
राजभवन की टीम ने नीलांबर-पीतांबर यूनिवर्सिटी का लिया जायजा
पलामू। राजभवन की एक टीम आज नीलांबर पीतांबर यूनिवर्सिटी का जायजा ले रही हैे। राजभवन की टीम यूनिवर्सिटी के कई एनपीयू और उससे जुड़ी हुई अंगीभूत कॉलेजों का औचक निरीक्षण करने पहुंची। नीलांबर पीतांबर यूनिवर्सिटी के कुलपति रामलखन सिंह के निर्देश पर कुलसचिव ने सभी को कॉलेज और यूनिवर्सिटी में समय से उपस्थिति रहने को कहा। नीलांबर पीतांबर यूनिवर्सिटी के पलामू, गढ़वा और लातेहार में 5 अंगीभूत जबकि 18 निबंधित कॉलेज हैं। 5 अंगीभूत कॉलेज में पलामू का जीएलए कॉलेज, जनता शिवरात्रि कॉलेज, योधसिंह नामधारी महिला कॉलेज, गढ़वा का एसएसजेएन कॉलेज और लातेहार का मनिका कॉलेज शामिल है। जबकि 18 निबंधित कॉलेज में मेडिकल, बीएड और इंजीनियरिंग कॉलेज शामिल है। इससे पहले करीब तीन वर्ष पहले राजभवन की टीम ने यूनिवर्सिटी का जायजा लिया था। एनपीयू का सबसे बड़ा अंगीभूत कॉलेज जीएलए कॉलेज है। जिसमें 20 हजार के करीब छात्र पढ़ाई करते हैं। अक्टूबर में एनपीयू का दूसरा कॉन्वोकेशन आयोजित होना है। एनपीयू की स्थापना 2008 में हुई थी। अभी तक एनपीयू का प्रशासनिक भवन बन कर तैयार नहीं हुआ है। 2019 में यूनिवर्सिटी का पहला कॉन्वोकेशन आयोजित हुआ था। जानकारी के अनुसार राजभवन की टीम यूनिवर्सिटी और कॉलेज से जुड़े आधारभूत संरचना का जायजा लेगी। इस दौरान यूनिवर्सिटी में कर्मियों की मौजूदगी और शिक्षकों की मौजूदगी की भी जांच की जाएगी।
-
गांडेय में तेज रफ्तार कार ने खड़े 407 वाहन को मारा धक्का, एक की मौत
गिरिडीह। गांडेय बाजार के समीप हुई सड़क दुर्घटना में तीन युवक घायल हो गये। जिसमें से एक युवक की मौत इलाज के दौरान हो गई। बताया कि रविवार देर रात गिरिडीह-जामताड़ा रोड में गांडेय बाजार के पास हुई इस दुर्घटना के बाद ग्रामीणों की मदद से तीनों घायलों को सीएचसी गांडेय लाया गया। सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद तीनों घायलों को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल गिरिडीह भेज दिया गया। सदर अस्पताल में इलाज के क्रम में एक युवक की मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार गांडेय पावर हाउस में विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर भंडारा सह सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम में गिरिडीह बिजली विभाग के एक कर्मी चार पहिया वाहन संख्या जेएच 02बी एफ 9198 लेकर आये थे। इस बीच पावर हाउस के बिजली मिस्त्री शंभू वर्मा, सुनील कुमार और राजन मुर्मू उस वाहन से सामान की खरीदारी करने गांडेय बाजार के लिए निकल थे। इसी बीच कार ने नियंत्रित होकर खड़े एक 407 वाहन को धक्का मार दिया। इसमें वाहन में सवार तीनों युवक घायल हो गये। घटना के बाद ग्रामीण जुटे और घायल युवकों को इलाज के लिए गांडेय सीएचसी भेजा गया। सीएचसी में प्राथमिक इलाज के बाद तीनों युवकों को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा दिया गया। जहां इलाज के क्रम में राजन मुर्मू (32 वर्ष) की मौत हो गयी। मृतक धनबाद के गोविंदपुर का रहने वाला था। वह अपने रिश्तेदार के घर आया था और विश्वकर्मा पूजा में शामिल होने गांडेय पावर हाउस पहुंच गया।
-
एसपी आवास के समीप कॉन्स्टेबल से लूट का प्रयास, विरोध करने पर मारी गोली
दुमका। उपराजधानी में इन दिनों अपराधियों का मनोबल बढ़ा हुआ है। अपराधी लगातार घटना को अंजाम दे रहे है। लूटपाट के क्रम में अपराधियों द्वारा एक पुलिस कॉन्स्टेबल को पैर में गोली मारने का मामला सामने आया है। कुछ सड़क कॉन्स्टेबल को लुटने का प्रयास कर रहे थे। कॉन्स्टेबल ने जब विरोध किया तो अपराधी ने उस पर फायरिंग कर दी। जिससे कॉन्स्टेबल के पैर में गोली लग गई है। घायल अवस्था में उसे फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला दुमका नगर थाना का है, जहां कोर्ट रोड के नजदीक घर से बैग लेकर लौट रहे एक कॉन्स्टेबल को बाइक सवार एक लुटेरे ने लूटने का प्रयास किया। कॉन्स्टेबल सुजीत कुमार दुमका के रामगढ़ थाना में पदस्थापित हैं और वे अपने घर चाईबासा से लौट रहे थे। वे बस पड़ाव में उतरे और पैदल ही एसडीओ आवास में रखी अपनी बाइक को लेने जा रहे थे। तभी दुमका एसपी के आवास से मात्र 100 मीटर की दूरी पर रास्ते में एक बाइक सवार लुटेरे ने उनसे बैग छीनने का प्रयास किया। विरोध करने पर लुटेरे ने सीधे पिस्टल निकालकर फायरिंग कर दी। गोली सिपाही सुजीत कुमार के पैर में लगी। जिसके बाद लुटेरा फरार हो गया। फिलहाल घायल कॉन्स्टेबल सुजीत कुमार को फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है। उनकी स्थिति खतरे से बाहर है।
-
देर रात तक पत्नी से फोन पर की बात, सुबह आरपीएसएफ जवान की मिली लाश
10वीं बटालियन के जवान संदीप कुमार ने बैरक की छत से कूद कर ली आत्महत्याधनबाद। सदर थाना क्षेत्र में आरपीएसएफ 10वीं बटालियन के जवान संदीप कुमार ने अपने ही बैरक की छत से कूद कर आत्महत्या कर ली। संदीप कुमार हिल कॉलोनी में स्थित आरपीएसएफ 10वीं बटालियन में थे, जो मूल रूप से हरियाणा के रहने वाले थे। अन्य जवानों ने घटना की सूचना वरीय अधिकारियों को दी। आरपीएसएफ असिस्टेंट कमांडेंट अभय कुमार सिंह के मुताबिक देर रात को संदीप कुमार अपने परिवार के साथ फोन पर बातचीत कर रहा था। जिसके बाद ही उसने इस तरह का कदम उठाया। बताया जा रहा है कि परिवार में किसी तरह की समस्या की वजह से वह डिप्रेशन में आ गया और इस तरह का कदम उठा लिया। आज सुबह करीब 4 बजे ग्राउंड पर एक जवान की नजर पड़ी। जिसके बाद सभी को घटना की जानकारी हुई। जिसके बाद फौरन उन्हें रेलवे अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जवान के शव को पोस्टमार्टम के लिए एसएनएमएमसीएच धनबाद भेजा गया। पोस्टमार्टम होने के बाद उन्हें वापस आरपीएसएफ 10वीं बटालियन बैरक लाया जाएगा। घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी गई है।
-
रॉन्ग साइड चल रही स्कॉर्पियो को ट्रक ने मारी टक्कर, दो की मौत 2 गंभीर
बांका पुल के समीप हादसे में 30 फीट रगड़ खाते डिवाइडर से टकरायी स्कॉर्पियोधनबाद। जीटी रोड पर सड़क हादसा में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो घायल हैं। घायलों का इलाज एसएनएमएमसीएच में चल रहा है। तोपचांची थाना क्षेत्र में बांका पुल के समीप यह हादसा रविवार देर रात हुआ। जानकारी के अनुसार स्कॉर्पियो पर सवार होकरभूली डी ब्लॉक, सेक्टर 11 के रहने वाले सुनील कुमार महतो, रिक्कू सिन्हा, सावन पांडेय और सेक्टर 9 निवासी छोटू कुमार रॉन्ग साइड से तोपचांची से राजगंज की ओर जा रहे थे। इस दौरान एक 12 चक्का ट्रक से स्कॉर्पियो की सामने से टक्कर हो गई। इस हादसे में स्कॉर्पियो करीब 30 फीट दूर तक सड़क पर रगड़ खाती हुई डिवाइडर से जा टकराई। इस दुर्घटना में सुनील कुमार महतो और रिक्कू सिन्हा की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन से निकलकर एक युवक सड़क पर गिर पड़ा। जबकि दूसरा वाहन में ही फंस गया। बाकी बचे घायलों सावन पांडेय और छोटू कुमार को पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से स्कॉर्पियो से निकालकर इलाज के लिए धनबाद भेजा। ट्रक से हुई टक्कर से स्कार्पियो का बायां हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया। वाहन के कई हिस्से टूटकर सड़क पर बिखरे पड़े। हालांकि इस हादसे में ट्रक को कोई खास नुकसान नहीं हुआ। इस हादसे के बाद ट्रक का ड्राइवर मौके से फरार हो गया। हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि रॉन्ग साइड से गाड़ी चलाने की वहज से ये हादसा हुआ है। यहां बता दें कि इनके परिवार में महिलाओं ने अपने पुत्रों के लिए जिउतिया का व्रत रखा था। लेकिन रविवार रात उनके बेटों की मौत की खबर आई तो पूरे परिवार में चीख-पुकार मच गयी।
-
रामगढ़ थाना प्रभारी और पूर्व विधानसभा प्रत्यासी ने एम एस प्रिंटिंग का किया उद्घाटन

रामगढ़ न्यू बस स्टैंड इब्राहिम कॉम्प्लेक्स में इस्थित एम एस प्रिंटिंग का उद्घाटन किया गया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि रामगढ़ थाना प्रभारी हरिनंदन सिंह व विशिष्ट अतिथि रामगढ़ विधानसभा के पूर्व जेवीएम प्रत्याशी आरिफ कुरैशी और समाज सेवी कमल किशोर बगड़िया ने संयुक्त रूप से फीता काटकर उद्घाटन किया ।

इस मौके पर मुख्य अतिथि हरिनंदन सिंह ने कहा कि एम एस प्रिंटिंग खुलने से क्षेत्र के लोगों को काफी सहूलियत होगी लोग अपने एवं अपने रिश्तेदारों की शादी का कार्ड और भिज़िटिंग कार्ड फेलेक्स बैनर,एवं तरह तरह की प्रिंटिंग का काम को घर बैठे बनवा सकते हैं और बेरोजगार युवाओं को शिक्षा लेनी चाहिए ।

वह चाहे तो खुद का व्यापार खुद से कैसे करें इसके लिए मुख्य अतिथि ने एम एस प्रिंटिंग के संचालक आदिल रसीद को बधाई के साथ शुभकामना दिया। वही मौके पर रामगढ़ विधानसभा के पूर्व जेबीएम प्रत्याशी आरिफ कुरैशी ने एम एस प्रिंटिंग के संचालक आदिल रसीद को बधाई देते हुए कहा कि एम एस प्रिंटिंग खोले जाने से क्षेत्र की जनता को सादी कार्ड,भिज़िटिंग कार्ड, पमपेलेट, कलेंडर, 3D लेटर, बिल बुक, रजिस्टर, इस्टीकर, स्कूल डायरी, टी शर्ट प्रिंट, i कार्ड लेमनेसन, प्रिंटिंग से संबंधित सारा कार्य जैसी सुविधाएं मिलेगी ।

एम एस प्रिंटिंग खोले जाने से क्षेत्र के लोगों में हर्ष व्याप्त है इस मौके पर आदिल रसीद,शाहनवाज अंसारी,फारूक रज़ा, मोहम्मद साहरुख,लाल मोहम्मद उर्फ मोदी, मोहम्मद आसिफ,राजेश कुमार, मोहम्मद अशरफ,नारायण लाल, बांटी खान,इमरान असरफी, इमरान रजा, मुमताज,सौरभ कुमार सहित काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।
-
हजारीबाग के नेशनल पार्क से कार लूट कांड मामला का हुआ उद्भेदन
हजारीबाग के इचाक थाना की पुलिस को मिली बड़ी सफलता पुलिस ने प्रेस वार्ता कर दो लुटेरों के गिरफ्तारी के बारे में किया खुलासा । बताया गया कि रांची जिले के हिंदपीढी थाना क्षेत्र के रहने वाले वाहन चालक का टाटा मांजा वाहन को अज्ञात अभियुक्तों के द्वारा दस सितंबर को रात्रि में नेशनल पार्क के पास से लूट किया गया था । इस संबंध में लिखित आवेदन के आधार पर इचाक थाने में आवेदन दर्ज किया गया था जिसके उपरांत कांड अनुसंधान एवं छापेमारी के क्रम में दो लुटेरों को गिरफ्तार किया गया है । बता दें कि दोनों लुटेरे बिहार के रहने वाले हैं । साथ ही साथ लूटी गई टाटा मांजा वाहन को भी पुलिस के द्वारा जप्त कर लिया गया है । दोनों के पास से दो मोबाइल भी बरामद हुए हैं । बताया जाता है कि रिवाल्वर का भय दिखाकर 10 सितंबर को वाहन चालक से नेशनल पार्क के समीप वाहन की लूट की गई थी जिसके बाद थाने में मामला दर्ज कराया गया था ।
-
डायनामिक फिल्म्स के बैनर तले बनी फिल्म अग्निवेदी का पहला टीजर आज रांची प्रेस क्लब में रिलीज किया गया।
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ऑल झारखंड आर्टिस्ट एंड कल्चर एसोसिएशन के उपाध्यक्ष डॉ आरिफ बट्ट तथा युवा कांग्रेस आर्ट एंड कल्चर डिपार्टमेंट की चेयरमैन अंशु तिवारी उपस्थित हुए।
विशिष्ट अतिथि के रूप में आनंद जालान, धनंजय नाथ तिवारी, बिमल अग्रवाल, मुरारीलाल गुप्ता, मेहुल प्रसाद, अंकित सिंह मौजूद थे।
इस फ़िल्म के बारे में जानकारी देते हुए अग्निवेदी फ़िल्म के निर्देशक राजेश पांडे ने बताया कि यह फ़िल्म पूर्वोत्तर भारत के कोयला माफिया की कहानी पर आधारित है। इस फ़िल्म की शूटिंग झारखंड के खूबसूरत वादियों तथा पूर्वोत्तर में स्थित कोयला खदानों में हुई है।
इस फ़िल्म में पुलिस विभाग के सकारात्मक पहलू को एक सुपर पुलिस मैन की भूमिका में दिखाया गया है। कोयला माफिया और पुलिसकर्मियों के बीच के संघर्ष के अलावा इस फ़िल्म में प्रेम कथा का भी चित्रण किया गया है। इस फ़िल्म के गानों को बॉलीवुड की मशहूर पार्श्व गायिका पलक मुछाल, ऋचा शर्मा और गायक आलोक सिंह ने गाया है जिसे आज की युवा पीढ़ी खूब पसंद करेंगी। निर्माता के तौर पर स्नेहलता पांडे ने सीमित बजट में आज के दर्शकों को लुभाने वाली फिल्म बनाई है। जल्द इस फ़िल्म को दर्शकों के बीच थिएटर में रिलीज किया जाएगा। मुख्य कलाकारों में अभिषेक, काजल, त्रिलोकनाथ और राजेश पांडे हैं जिनकी एक्टिंग देखकर लोग ताली बजाने से खुद को रोक नही पाएंगे। वहां उपस्थित सभी अतिथियों ने फ़िल्म की सफलता के लिए सभी को शुभकामनाएं दीं।
फ़िल्म निर्माण में अपनी अहम भूमिका निभाने वाले सहयोगियों में जयंत चौहान, अनिल कुमार, डी सुशांत आदि शामिल हैं। -
सीएम के दिल्ली दौरे ने कई अटकलों को दिया जन्म
चर्चा है कि सीएम हेमंत सोरेन अब न्याय के लिये सुप्रीम कोर्ट का रूख कर सकते हैं. मामला सीएम रहते हुए अपने नाम पर खनन पट्टा आवंटित करने के मामले में हेमंत सोरेन को कथित तौर पर अयोग्य करार देने की सिफारिश संबंधी चुनाव आयोग के पत्र को राज्यपाल द्वारा सार्वजनिक नहीं करने का है. इसके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट की चौखट पर पहुंचने से पहले सीएम सोरेन दिल्ली में बड़े वकीलों के संपर्क में हैं. सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकीलों से भी सलाह मशविरा कर रहे हैं. इन वकीलों में कपिल सिब्बल,पी चिदंबरम सहित अन्य का नाम लिया जा रहा है. वाजिब कानूनी परामर्श के बाद वे जल्द ही सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल कर सकते हैं.
गत गुरुवार को राज्यपाल रमेश बैस से मुलाकात के बाद अचानक दिल्ली जाने से राज्य में सियासी पारा चढ़ गया. कहा तो ये जा रहा है कि वे ऑफिस ऑफ प्रॉफिट मामले में विधि विशेषज्ञों से राय लेने दिल्ली गए हैं. झारखंड मुक्ति मोर्चा के सूत्र यह भी बता रहे हैं कि वे शुक्रवार की देर शाम रांची लौट आये.
ता दें कि 25 अगस्त से राजभवन पर सबकी निगाहें टिकी थीं. निर्वाचन आयोग के मंतव्य को लेकर कई तरह के कयास लगाये जा रहे थे, मगर 15 सितंबर तक कुछ भी स्पष्ट नहीं हुआ. लिहाजा हेमंत सोरेन अपने साथ दो पेज का ज्ञापन ले कर राज्यपाल रमेश बैस से मिलने पहुंच गए. हेमंत सोरेन से निर्वाचन आयोग के मंतव्य की एक प्रति उपलब्ध कराने की इच्छा जाहिर की. राज्यपाल से मिलने के बाद शाम को करीब 6 बजे जब मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन दिल्ली के लिये रवाना हो गये थे. उनके दिल्ली जाने के बाद से ही सियासी हलकों में तरह-तरह की अटकलें शुरू हो गयी थीं.
भारत निर्वाचन आयोग द्वारा भेजे गये पत्र को सार्वजनिक करने को लेकर एक सितंबर को यूपीए का प्रतिनिधिमंडल राज्यपाल रमेश बैस से मिला था. इस दौरान राज्यपाल ने कहा कि हां, भारत निर्वाचन आयोग से पत्र मिला है, शीघ्र ही स्थिति स्पष्ट करेंगे. प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से इस संदर्भ में शीघ्र स्थिति स्पष्ट करने का आग्रह किया था. राज्यपाल द्वारा प्रतिनिधिमंडल को शीघ्र ही समुचित कार्रवाई करने का आश्वासन भी दिया था.
-
पेलावल विकास मंच कार्यालय परिसर में दूसरा रक्तदान शिविर एवं ब्लड डोनर्स क्लब के लिए एक बैठक हुई
आज पेलावल अंबेदकर टोली स्थित पेलावल विकास मंच कार्यालय परिसर में दूसरा रक्तदान शिविर एवं ब्लड डोनर्स क्लब के लिए एक बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता एम. हक भारती ने की। मुख्य अतिथि समाजसेवी डॉ हीरा लाल साहा सह पेलावल विकास मंच के मुख्य संरक्षक थे। सर्वप्रथम उपस्थित सभी रक्तदाताओं ने अपना परिचय देकर डॉ साहा को अवगत कराए। दिनांक 25/9/22 को PVM का दूसरा रक्तदान शिविर के आयोजन तथा ब्लड डोनर्स क्लब के गठन को लेकर सभों ने अपने-अपने विचार व सुझाव दिए। सर्वसम्मति से क्लब का नामकरण हजारीबाग डोनर्स क्लब तय हुआ। क्लब का रजिस्ट्रेशन का भी प्रस्ताव आया। रक्तदान शिविर के बाद PVM का एक प्रतिनिधि मंडल डॉ साहा के नेतृत्व में सिविल सर्जन हजारीबाग से मिल कर रक्तदान संबंधी कुछ सुझाव देने की बात तय हुई।

डॉ साहा ने अपने संबोधन में PVM द्वारा 70 रक्तदाताओं की सूची के संबंध में कहा कि मैं आश्चर्यचकित हूं कि इतने लोगों को जागरूक कर रजिस्ट्रेशन किया गया। उन्होंने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मुझे आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है कि PVM आने वाले दिनों में घर घर से रक्तदाता खड़ा कर देगा।
आज की बैठक में मुख्य रूप से समाजसेवी मनीष ठाकुर, मौलाना मूसा, चंद्रशेखर गुप्ता,समाजसेवी तनवीर अहमद, गुलाम गौस उपमुखिया रोमी, फिरोज अंसारी, मो.साबिर सरपंच पेलावल उत्तरी, तारिक अनवर, मो.इसराफिल, आसिफ अली,मो. इसराइल ,इमरान फरीदी,मुन्ना पासवान,बिनोद कुमार शर्मा,संदीप शर्मा,अरशद हुसैन,कुंदन कुमार सोनी, विक्की सोनी, आदिल जाफरी, मो.तख्सीस, करण कुमार,शिवा कुमार, रौशन कुमार एवं इंजमामुल हक भारती उपस्थित थे। -
हजारीबाग में भीषण सड़क हादसा,7 लोगों की हुई मौत अन्य घायल
हजारीबाग के टाटीझरिया थाना क्षेत्र के सिवाने नदी पुल प भीषण सड़क दुर्घटना हुई है गिरिडीह से सिख समुदाय के लोगों के द्वारा रांची गुरुद्वारा अरदास कीर्तन में जाने के लिए निकले थे । बताया जाता है कि तीखे मोड़ के कारण बस पुल से नीचे जा गिरी जिसमें कुल 60 लोग सवार थे जिसमे अब तक 7 लोगों की मौत हो गई है ।

वही कई लोग अत्यधिक गंभीर रूप से घायल हैं . बस में अन्य लोग भी घायल हैं। जिनकी स्थिति को देखते हुए कुछ घायलों का इलाज स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में करवाया गया । वहीं अन्य घायलों को हजारीबाग मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज करवाया जा रहा है । कुछ यात्रियों के गंभीर स्थिति को देखते हुए तत्काल रांची के रिम्स अस्पताल भेजने की व्यवस्था की जा रही है । इस भीषण सड़क हादसे में स्थानीय लोग पुलिस एवं पत्रकारों ने घायलों को अस्पताल तक पहुंचाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है । वही हजारीबाग सदर अस्पताल परिसर में सिख समुदाय के साथ साथ भारी संख्या में आम शहरी मदद के लिए पहुंचे हैं ।

मौके पर हजारीबाग सदर विधायक मनीष जायसवाल भी आनन-फानन में अस्पताल पहुंचे और बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था करवाने में लगे हुए नजर आए सड़क हादसा के बाद हजारीबाग उपायुक्त नैंसी सहाय मौके पर पहुंचकर जहां घायलों के इलाज के लिए बेहतर व्यवस्था देखने में जुटी हैं वही पुलिस अधीक्षक भी साथ में मौजूद रहे आपको बता दें कि नैंसी सहाय ने बताया कि 7 लोगों की मृत्यु हो चुकी है वहीं हजारीबाग के निजी अस्पताल क्षितिज एवं आरोग्य में भी लोगों का इलाज करवाया जा रहा है हजारीबाग मेडिकल कॉलेज अस्पताल में लगभग 3 दर्जन लोगों का इलाज जारी है
-
फाइनेंस कंपनी के अधिकारी ने किसान की 27 साल की बेटी को ट्रैक्टर से कुचला, हुई मौत
झारखंड के हजारीबाग में फाइनेंस कंपनी का क्रूर चेहरा सामने आया है। जहां लोन पर लिए ट्रैक्टर के कुछ रकम बाकी होने पर ट्रैक्टर ले जा रहे फाइनेंस कंपनी के अधिकारी से जब दिव्यांग किसान की बेटी ने आई कार्ड दिखाने की मांग की तो फाइनेंस कंपनी के अधिकारी ने गुस्से में आकर किसान की 27 साल की बेटी को ट्रैक्टर से कुचल डाला। युवती की मौत हो गई। बताया जाता है कि मोनिका तीन माह की गर्भवती भी थी।

हजारीबाग के इचाक में यह जघन्य घटना हुई है । वसूली एजेंट कर्ज की किस्त में देरी पर ट्रैक्टर जब्त करने आए थे। बकाए को लेकर विवाद के बाद जबरन ट्रैक्टर ले जाने लगे। बेटी ने रोकना चाहा तो उसी ट्रैक्टर से रौंद दिया। मिथिलेश ने बताया कि उन्होंने महिंद्रा फाइनेंस से कर्ज लेकर ट्रैक्टर खरीदा था। दो दिन पहले कंपनी की ओर से मैसेज आया कि बकाया किस्त 120,000 रुपये जमा करें। लेकिन मिथिलेश तय तिथि पर नहीं पहुंच पाए।

इसी बीच ट्रैक्टर पेट्रोल पंप पर खड़ा था। वहां एक कार से चार लोग पहुंचे। उनमें से एक ट्रैक्टर स्टार्ट कर ले जाने लगा। तब एक पेट्रोल पंपकर्मी ने इसकी सूचना दी। इसके बाद वह बकाया रकम लेकर मोनिका के साथ घर से निकले। उन्हें बरियठ के समीप उनका ट्रैक्टर दिखा। मिथिलेश ने उन लोगों को रोका। ट्रैक्टर के पीछे-पीछे चल रही कार भी रुकी। कार से एक शख्स निकला और कहा कि एक लाख 30 हजार रुपये लेकर ऑफिस पहुंचो।

मिथिलेश ने कहा कि मैं रुपए लेकर आया हूं लेकिन आप पहचान बताइये। इस पर उसने खुद को महिंद्रा फाइनेंस का जोनल मैनेजर बताया। तब मिथिलेश ने उससे प्रमाण मांगा। इसके बाद वह शख्स आगबबूला हो गया और ट्रैक्टर बढ़ाने का इशारा किया। मोनिका ने जब रोका तो चालक उसे कुचलते हुए बढ़ गया। इलाज के लिए रिम्स लाने के दौरान उसकी मौत हो गई।
-
बस और ट्रेलर में की टक्कर में 1 की मौत 5 घायल
हजारीबाग/- जिले के चौपारण थाना क्षेत्र के दनुआ घाटी में सिंह बस और ट्रेलर में टक्कर हो गयी. इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गयी. जबकि 5 लोग घायल हो गये . मृतक ट्रेलर का उपचालक बताया जा रहा है. सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया. स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गयी.
-
राँची:नामकुम थाना क्षेत्र के केतारी बागान में महिला ने लगाई फांसी
राँची नामकुम थाना क्षेत्र के केतारी बागान(स्वर्णरेखा नगर-3) में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या।
महिला के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। -
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राज्यपाल रमेश बैस से मिले
चिट्ठी सौंप कर मांगी निर्वाचन आयोग के फैसले की जानकारी
रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राज्यपाल रमेश बैस से मिलने आज राजभवन पहुंचे। गवर्नर से मिलकर सीएम ने उन्हें एक पत्र सौंपी है जिसमें उन्होंने मांग की है कि निर्वाचन आयोग से उनकी सदस्यता को लेकर जो सुझाव या निर्देश आया है उसकी एक कॉपी मुख्यमंत्री को उपलब्ध करवाई जाए। मुख्यमंत्री ने गवर्नर से मिलकर उनको यह बताया है कि खनन लीज के मामले में भाजपा जिस तरीके से राज्य में दुष्प्रचार कर रही है, उससे राज्य की प्रशासनिक और सामाजिक परिस्थिति में काफी ऊहापोह है। सीएम ने गवर्नर से मांग की है कि इस अनिश्चितता की स्थिति को दूर करने के लिए चुनाव आयोग के फैसले की कॉपी उन्हें मुहैया कराने के साथ ही इस मामले में उचित निर्णय लिया जाए ताकि राज्य में सामान्य तरीके से कामकाज संचालन हो सके।


कल ही मुख्यमंत्री ने 1932 खतियान को कैबिनेट में मंजूरी दी है और आज सीएम का राज्यपाल से यूं मिलने जाना काफी अहम माना जा रहा है। पहले ही 25 अगस्त को चुनाव आयोग ने मुख्यमंत्री की सदस्यता को लेकर जो फैसला राज्यपाल को बताया है, राज्यपाल ने उसे अब तक सार्वजनिक नहीं किया है। ऐसे में 1932 का मास्टर स्ट्रोक लाना, ओबीसी को 27% आरक्षण देना इन तमाम चीजों को सामने रखने के बाद राज्यपाल से मिलने जाना कई मायनों में अहम है। सियासी गलियारों में इस मुलाकात को लेकर सुगबुगाहट तेज हो गई है।
-
हेमंत सोरेन कैबिनेट का बड़ा फैसला 1932 खतियान के आधार पर बनेगी नियोजन नीति
ओबीसी को 27 फीसदी आरक्षण, कुल 77 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान देने का प्रस्ताव
रांची। हेमंत सोरेन कैबिनेट ने आज कई बड़े फैसलें लिये है। कैबिनेट ने 1932 के खतियान के आधार पर नियोजन नीति बनाने और राज्य के ओबीसी समुदाय को 27 प्रतिशत आरक्षण देने के प्रस्ताव पर मुहर लगा दी है। कैबिनेट ने आज कुल 41 प्रस्तावों पर मुहर लगायी है। इसमें सबसे अहम प्रस्ताव 1932 खतियान के आधार पर स्थानीय नियोजन नीति बनाने का प्रस्ताव पारित करना है। इसके अलावा ओबीसी को झारखंड में 27 प्रतिशत आरक्षण देने के फैसले पर भी मुहर लगायी गयी। आरक्षण को लेकर सरकार ने कैबिनेट में एक विधेयक लाया है। जिसमें एससी को 12 प्रतिशत, एसटी को 28 प्रतिशत, अत्यंत पिछड़ा वर्ग को 15 प्रतिशत, पिछड़ा वर्ग को 12 प्रतिशत और आर्थिक रूप से कमजोर सामान्य वर्ग के लिए 10 प्रतिशत यानी कुल 77 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान किया गया है।

हेमंत सोरेन सरकार कैबिनेट द्वारा लिए गए अन्य निर्णयों में
• किसानों को 90%अनुदान पर रबी बीज देने का निर्णय, पहले 50 फीसदी अनुदान की व्यवस्था थी।
• आंगनबाड़ी केन्द्रों में ताजा पोषाहार के लिए घरेलू गैस कनेक्शन और गैस सिलिंडर के लिए निर्धारित दर में वृद्धि का फैसला।
• पोषाहार के लिए बरतनों की क्रय और रखरखाव की राशि स्वीकृति की गई।
• झारखंड के 86 प्रखंडों के आवासीय भवन निर्माण के लिए 468.80 करोड़ की प्रशासनिक स्वीकृति।
• झारखंड भवन दिल्ली के सात वाहन चालकों के पद सृजन की स्वीकृति।
• सीसीएल सीएसआर फंड के तहत रांची विश्वविद्यालय परिसर में 5000 क्षमता वाले पुस्तकालय का निर्माण होगा, जिसपर 62 करोड़ 47 हजार 300 की लागत आयेगी।
• कोल्हान विश्वविद्यालय के डिग्री महाविद्यालय जुगसलाई के वि•िान्न पदों का सृजन की स्वीकृति।
• बिनोबा •ाावे विश्वविद्यालय हजारीबाग के 5 कॉलेजों में 45 विभिन्न पदों की स्वीकृति।
• धनबाद के गोविंदपुर में अंतर्राज्यीय बस पड़ाव के लिए 48 करोड़ की स्वीकृति।
• झारखंड विधानसभा में नियुक्ति प्रोन्नति अनियमितता की न्यायमूर्ति एस जे मुखोपाध्याय के नेतृत्व में ज्यूडिशियल जांच का निर्णय।
• रांची सिवरेज ड्रेनेज के लिए 31 करोड़ 16 लाख 97 हजार की स्वीकृति।
• नीलिमा केरकेट्टा को जेपीएससी अध्यक्ष बनाने की स्वीकृति।
• मंत्रियों के स्कॉट वाहन के लिए 4 करोड़ की स्वीकृति।
• स्कूली बच्चों को पांच दिन अंडा, फल देने के लिए 260 करोड़ की स्वीकृति।
• अरुण कुमार एक्का सेवानिवृत्त झाप्रसे को एक महीने के वेतन बतौर दंड अधिरोपित करने का निर्णय।
• कॉलेजों में घंटी आधारित शिक्षकों की अवधि विस्तार 31 मार्च 2023 तक की स्वीकृति।
• आंगनबाड़ी केन्द्रों, लघु केन्द्रों के 3 से 6 वर्ष के बच्चों को दो सेट में गर्म पोशाक उपलब्ध कराने की अनुमति, प्रति स्वेटर की कीमत 200 रुपए होंगे।
• इटकी में 120 से 150 एकड़ में खुलेगा अजीम प्रेमजी यूनिवर्सिटी, 99 वर्ष के लिए जमीन मुहैया कराने का कैबिनेट ने लिया निर्णय।
• झारखंड में 1932 के खतियान के आधार पर होगा स्थानीयता ,कैबिनेट ने विधेयक की गठन की मंजूरी दी।
• झारखंड पदों एवं सेवाओं के रिक्तियों में यथा संशोधित विधेयक 2022 की स्वीकृति।
• आरक्षण का दायरा बढ़ा, कुल 77 प्रतिशत झारखंड में होगा आरक्षण।
• अनुसूचित जाति को 12%, एसटी को 28%, ओबीसी 1 को 15% ओबीसी 2 को 12% आरक्षण की मंजूरी। भारत सरकार को भेजा जायेगा प्रस्ताव। -
निर्माणाधीन बिल्डिंग की लिफ्ट गिरने से 7 लोगों की मौत
गुजरात के अहमदाबाद में बुधवार को बड़ा हादसा हो गया. यहां एक निर्माणाधीन बिल्डिंग की लिफ्ट टूट गई. इस हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई. हादसे के वक्त लिफ्ट में 8 लोग सवार थे. 1 व्यक्ति घायल बताया जा रहा है. उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना के संबंध में बताया जा रहा कि निर्माणाधीन बिल्डिंग की लिफ्ट अचानक गिर पड़ी, जिससे कारण हादसा हो गया.
-
गोवा : कांग्रेस के 11 में से 8 विधायकों ने पार्टी छोड़ दी
सभी विधायक मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत के साथ विधानसभा पहुंचे और स्पीकर रमेश तावड़कर को अलग होने का पत्र सौंपा। गोवा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सदानंद तनवड़े ने बताया कि सभी विधायक भाजपा में शामिल होंगे।
कांग्रेस छोड़ने वाले विधायकों में पूर्व सीएम दिगंबर कामत, माइकल लोबो, देलिया लोबो, केदार नाइक, राजेश फलदेसाई, एलेक्सो स्काइरिया, संकल्प अमोलकर और रोडोल्फो फर्नांनडिज का नाम शामिल है। -
जेल में बंद दुष्कर्म के आरोपी की रिम्स में मौत
मांडर के मुड़मा का रहने वाला था मृतक संजय महतो
2021 में दुष्कर्म के मामले में धुर्वा थाना से गया था जेल
बिमार होने के बाद जेल प्रशासन ईलाज के लिए भेजा था रिम्स
रांची। बिरसा मुंडा जेल से ईलाज के लिए रिम्स लाये गये कैदी संजय महतो की आज रिम्स में मौत हो गयी। मृतक संजय महतो को धुर्वा थाना की पुलिस एक यवती के साथ दुष्कर्म करने अरोप में वर्ष 2021 में जेल भेजा था। तब से वह जेल में बंद था। उसके मामले में कोर्ट में ट्राईल चल रहा था। जेल में वह कुछ दिनों से बिमार चल रहा था,जिसका ईलाज जेल किया जा रहा था। आज सुबह उसकी तबियत ज्यादा बिगड़ जाने के बाद जेल प्रशासन ने उसे ईलाज के लिए रिम्स में भर्ती किया था। जहां उसने आज अंतिम सांसें ली। मालूम हो कि संजय महतो मूल रुप से मांडर थाना के मुड़मा का रहने वाला था। जेल प्रशासन उसकी मौत की खबर मांडर थाना पुलिस और उसके परिजनों को दी गयी।
इधर जेल अधीक्षक ने संजय महतो की मौत की पुष्टि करते हुए कहा कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जायेगा।
मालूम हो कि कुछ दिन पहले •ाी नरकोपी थाना की पुलिस दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार सहरुदीन अंसारी को भी जेल भेजा था। जेल में उसकी तबियत खराब होने के बाद जेल प्रशासन द्वारा उसे ईलाज के लिए रिम्स में भर्ती किया गया था। 10 सितंबर को रिम्स में उसकी भी ईलाज के दौरान मौत हो गई थी। जिस मामले में ग्रामीणों ने नरकोपी थाने में जम कर बवाल काटा था। जिससे बाद ग्रामीणों की डीमांड के बाद कई पुलिस कर्मियों पर गाज गिरी है।