टैग: Gandiv

  • कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने वाला गिरफ्तार

    उक्त कांड की वादिनी आरती देवी पति स्वर्गीय बलराम उराव उर्फ बल्कु उरावं डुमरगड़ी टोला थाना अनगढ़ जिला रांची के द्वारा थाना में दिए अपने फर्द बयान में बताया गया कि वादिनी 30.8.2022 को जरूआडीह चौक के पास गई थी बाजार से शाम में अपने पति के साथ वापस घर लौट रही थी तो वादिनी के आगे आगे लक्ष्मण उराव की पत्नी सरिता देवी एवं बेटी दीप्ती कुमारी भी आ रही थी घर लौटने के दौरान रास्ते में पूर्व विवाद को लेकर सरिता देवी एवं उसकी पुत्री दीप्ति कुमारी ने मेरे पति से बकबक करने लगी तथा घर पहुंचने से कुछ पहले सरिता देवी एवं दीप्ति कुमारी ने वादिनी के पति से झगड़ा झंझट करने लगी उसी दौरान हल्ला गुल्ला सुनकर सरिता देवी के पति लक्ष्मण उरावं टांगी लेकर आया तथा वादिनी के पति बलराम राव उर्फ बड़कू राव को टांगी से मारकर हत्या कर दिया तथा वादिनी को जख्मी कर फरार हो गया|

    उक्त कांड में उक्त कांड में संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु वरीय पुलिस अधीक्षक रांची के द्वारा पुलिस अधीक्षक ग्रामीण रांची के निर्देशन में पुलिस उपाधीक्षक के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया गठित टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल पुराना टोला थाना जिला रांची को गिरफ्तार किया गया उन्होंने अपना अपराध स्वीकार किया घटना में शामिल अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु लगातार छापेमारी की जा रही है गिरफ्तार लक्ष्मण राव उर्फ के निशानदेही के आधार पर घटना में प्रयुक्त आर्म को बरामद किया गया कांड में अगरतर कार्रवाई की जा रही |

  • सम्राट गिरोह का सक्रिय सदस्य एक देशी कट्टा एवं 10 जिंदा गोली के साथ गिरफ्तार

    31.8.2022 को वरीय पुलिस अधीक्षक रांची को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति बलेनो कार से अवैध हथियार एवं गोली लेकर लापुंग से खूंटी की ओर जा रहा है उक्त सूचना का सत्यापन एवं आवश्यक कार्यवाही हेतु वरीय पुलिस अधीक्षक रांची के द्वारा पुलिस अधीक्षक ग्रामीण रांची के निर्देश में थाना प्रभारी लापुंग के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया गठित टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए मालगो मोड़ के पास वाहन चेकिंग प्रारंभ किया गया| वहां चेकिंग के दौरान एक बलेनो कार आती हुई दिखाई दी जिसे रोककर जांच करने पर ड्राइविंग सीट के नीचे छुपा कर रखे हुए एक देशी कट्टा एवं 10 जिंदा गोली बरामद किया गया | कार में सवार व्यक्ति का नाम और पता पूछने पर अपना नाम सोनू पंडित प्रमोद कुमार पांडे पिता पंडित उर्फ परमानंद पांडे थाना लापुंग जिला रांची का बताया |

    उक्त व्यक्ति से बरामद हथियार एवं गोली से संबंधित कागजात की मांग करने पर कोई भी वैध कागजात प्रस्तुत नहीं किए गए तत्पश्चात सोनू पंडित प्रमोद कुमार पांडे को विधिवत गिरफ्तार करते हुए बरामद देसी कट्टा गोली एवं कार्य किया गया पूछताछ के क्रम में गिरफ्तार अपराधी द्वारा बताया गया कि या एक सम्राट गिरोह का सक्रिय सदस्य है छापेमारी दल में शामिल थे पुलिस अवर निरीक्षक त्रिपुरारी कुमार थाना प्रभारी लापुंग, मनीष कुमार पूर्ति लापुंग थाना, दिलोज हेरमन सोय लापुंग थाना, सुरेंद्र साहू लापुंग थाना, इलियाजर कुजूर थाना की मौजूदगी थी |

  • बंधन बैंक के कर्मचारी से लाखों की लूट

    रांची | बंधन बैंक के कर्मचारी से लाखों रुपए की लूट हुई है. यह घटना जिले के नगड़ी थाना क्षेत्र के दलादली चौक के पास हुई है, जहां गुरुवार को बाइक सवार अपराधियों ने धारदार हथियार से वार कर सुक्रांतो भट्टाचार्य नाम के कर्मचारी से लाखों रुपये लूट कर फरार हो गए. घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंच कर मामले की छानबीन में जुटी हुई है. कर्मचारी से कितने रुपए की लूट हुई, अब तक इसकी सही जानकारी नहीं मिल पाई है. घायल कर्मचारी का हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है.

    बंधन बैंक का कर्मचारी सुक्रांतो भट्टाचार्य रुपये का कलेक्शन कर रातू रोड स्थित चूना भट्ठा लौट रहा था. इसी दौरान बाइक पर सवार होकर आए अपराधियों ने कर्मचारी को धक्का मार दिया, जिसके बाद कर्मचारी और अपराधी दोनों गिर गए. अपराधी ने बैंक कर्मचारी को अपनी बाइक पर बैठा कर दलादली चौक के पास लेकर आया. वहां कर्मचारी के बैग में रखे रुपये छीनने लगा. इसका विरोध करने पर अपराधियों ने कर्मचारी को धारदार हथियार से मारकर घायल कर दिया और बैग में रखे रुपये लेकर फरार हो गया. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.

  • चार दिवसीय वार्षिक 55 वें श्री श्याम महोत्सव आज से हुआ शुभारम्भ

    श्री श्याम मण्डल , रांची का चार दिवसीय वार्षिक 55 वें श्री श्याम महोत्सव आज दिनांक 19 2022 को अत्यंत भक्ति एवं सेवा भाव की उद्दात भावना के साथ प्रारम्भ हुआ । महोत्सव के प्रथम दिन प्रातः 7:00 बजे से ही अग्रसेन पथ स्थित श्री श्याम मंदिर में बड़ी संख्या में मण्डल के सदस्यों का जमघट लगने लगा ।


    8:00 बजे हर्ष ध्वनि के बीच श्री श्याम प्रभु की दिव्य आरती के पश्चात पूरा मंदिर परिसर श्याम प्रभु के जयकारों से गूंज उठा । श्री श्याम प्रभु के गगनभेदी जयकारों के बीच मंडल के सदस्य अलग-अलग टोलियां बनाकर नर नारायण सेवा के लिए निकल पड़े । इस अवसर पर श्री श्याम मंडल द्वारा स्थापित श्री श्याम सेवा ट्रस्ट द्वारा विभिन्न सेवा प्रकल्पों का आयोजन किया गया , लगभग 50 सदस्यों का दल ने भक्ति भाव होकर सुकुरहुट्टू स्थित गौशाला में प्रार्थना किया गौशाला में लगभग 1500 गौ माता एवं गौवंश की अत्यंत श्रद्धा के साथ पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया एवं गौवंश को को हरी सब्जी रोटी गुड़ चना इत्यादि सामग्री श्रद्धा सहित खिलाई गई।

    तत्पश्चात पूरे गौवंश माताओं के भाव से लग रहा था कि गौ माताएं सेवा से संतुष्ट होकर आशीर्वाद प्रदान कर रही है । श्री श्याम प्रभु के जयकारों से पूरा गौशाला परिसर गुंजायमान हो गया इस अवसर पर कांके डैम के निकट स्थित श्री श्री विद्या मंदिर लेखनी श्री श्याम मंडल व श्री श्याम सेवा ट्रस्ट के सदस्यों ने बच्चों को श्री श्याम प्रभु की महिमा बताते हुए श्री श्याम महोत्सव की जानकारी दी । तत्पश्चात सभी बच्चों को पठन-पाठन की सामग्री पुस्तके – कॉपी – पेंसिल – रबर – ड्राइंग बुक ब्लैक बोर्ड व टॉफी प्यार एवम स्नेह सहित भेंट की । सभी बच्चों ने प्रफुल्लित होकर श्याम देव का जय जयकार कर स्कूल परिसर को श्यामाम्य बना दिया ।


    आज के इस कार्यक्रम में मण्डल के संरक्षक श्री सुरेश चन्द्र पोद्दार , अध्यक्ष श्री चन्द्र प्रकाश बागला, उपाध्यक्ष श्री मनोज सिंघानिया , मंत्री श्री धीरज बंका , गौरव परसुरामपुरिया , विवेक ढांडढनीयां, ज्योति पोद्दार , जीतेश अग्रवाल , राजेश सारस्वत , विकाश पाडिया , अशोक लाठ , शशि बागला, श्वेता बंका , डौली बागला का योगदान रहा ।

    विशेष 52 वें श्री श्याम महोत्सव के दूसरे दिन दिनांक 2 सितंबर 2022 को अग्रसेन पर स्थित श्री श्याम मंदिर से श्री श्याम प्रभु की भव्य शोभायात्रा शाम 4:00 निकाली जाएगी ।

  • किरायेदार ने मकान मालिक को मारी गोली


    मकान मलिक पर पत्नी से अवैध संबंध का शक
    बहादूर सिपाही आरोपी को दबोचा,हथियार लूटा

    रांची। धुर्वा थाना के आदर्श नगर में आज सुबह विमल महली को उसके किरायेदार द्वारिका सिंह ने गोली मार दी,छाती और जांघ में गोली लगने से विमल महली घटना स्थल पर ही गिर गया। बाद में गोली की आवाज और भूक्त भोगी की चीख से आस पास के लोगों को घटना की जानकारी हुई। वहीं ड्यूटी खत्म कर अपने घर जा रहे नामकुम के पीसीआर 19 के पुलिस कर्मी संतोष कुमार
    गोली की आवाज सुनते ही घटना स्थल की ओर दौड़ पड़े और गोली मारने वाले आरोपी द्वारिका सिंह को खदेड़ कर दबोच लिया। उसके बाद स्थानीय लोगों से मिली सूचना पर पहुंची धुर्वा थाना पुलिस ने उसे अपने कब्जे में कर लिया। बाद में हटिया डीएसपी राजा कुमार मित्रा भी घटना स्थल पर पहुंच कर जायजा लिया और आरोपी को थाना भेज दिया।
    जानकारी के मुताबिक आरोपी द्वारिका सिंह जब से वहां रहने लगा उसके कुछ दिनों के बाद से ही वह विमल महली पर अपनी से अवैध संबंध होने का शक करते हुए आरोप लगा रहा था। मकान मालिक से उसकी पत्नी का बात चित करना उसे पसंद नहीं था। वह पत्नी को भी उससे बात करने से मना कर रखा था,शक के कारण वह परेशान था,इसी वजह से उसने विमल महली की हत्या करने का प्लान बना लिया और आज सुबह उसकी हत्या करने की ताक में लग गया,जानकारी के मुताबिक विमल महली आज सुबह अपने बच्चे को स्कूल पहुंचा कर जैसे ही घर पहुंचा अंदर जाने से पहले घात लगाये बैठा किरायेदार आरोपी द्वारिका सिंह ने उस पर गोली चला दी,एक गोली उसके छाती के बगल में और दूसरी गोली उसके जांघ में जा लगी। घटना के फौरन बाद स्थानीय लोगों ने घायल को अस्पताल पहुंचाया जहां वह खतरे से बाहर बताया गय है।

    सम्मानित किये गये बहादूर सिपाही—
    धुर्वा के आदर्श नगर में हुई गोली बारी की घटना को अंजाम देने वाले नामकुम के सिपाही संतोष कुमार द्वारा आरोपी को दबोचने,देशी कट्टा और छूरा छीनने की बहादूरी दिखाने के लिए उसे आज नामकुम थाना परिसर में थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुनील तिवारी सहित अन्य पुलिस पदाधिकारियों व कर्मियों ने शॉल ओढ़ा कर व गुलदस्ता भेट कर संतोष कुमार को सम्मानित किया।


    वहीं हटिया डीएसपी राजा कुमार मित्रा ने भी सिपाही की बहादूरी पर उसे वरीय अधिकारियों द्वारा सम्मानित करने की बात कही है।

  • चार बजे यूपीए प्रतिनिधिमंडल से मिलेंगे राज्यपाल

    राज्यपाल रमेश बैश ने यूपीए के प्रतिनिधिमंडल को मिलने का समय दे दिया है. चार बजे राज्यपाल ने यूपीए के प्रतिनिधिमंडल को मिलने का समय दिया है. जानकारी के अनुसार राज्य में कोई बड़ा उलटफेर हो सकता है. सत्ता पक्ष और राजभवन के बीच चल रहे चूहे बिल्ली के खेल में हेमन्त सोरेन कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं. हालांकि, यह अभी तक आकलन के आधार पर ही कहा जा रहा है.

    गौर करने वाली बात यह है कि 4 बजे ही कैबिनेट की बैठक भी होने वाली है. इसी कैबिनेट की बैठक में शामिल होने के लिए छत्तीसगढ़ से कांग्रेस के सभी मंत्री वापस रांची आए हैं. बताया जा रहा है कि राज्यपाल से मिलने के लिए यूपीए गठबंधन के जितने भी सांसद हैं वह भी जाएंगे इनमें लोकसभा और राज्यसभा के भी सांसद शामिल होंगे. पुख्ता सूत्रों ने बताया है कि राज्यपाल से मिलने के लिए शिबू सोरेन, महुआ मांझी, विजय हांसदा और भी कुछ लोग जा सकते हैं.

  • श्री श्याम मंडल रांची का 55 वा 4 दिवसीय श्री श्याम महोत्सव 1 से 4 सितंबर तक


    रांची महानगर के प्राचीनतम धार्मिक संस्था श्री श्याम मंडल रांची का 55 वां चार दिवसीय श्री श्याम महोत्सव आगामी 1 सितंबर 2022 से 4 सितंबर 2022 तक अत्यंत धूमधाम से भक्ति पूर्ण वातावरण में आयोजित किया जाएगा महोत्सव को सफल बनाने हेतु विगत 2 माह से मंडल के कुल सदस्य पूर्ण निष्ठा भाव से कार्य में लगे हुए हैं इस अवसर पर राज्य के बाहर से बड़ी संख्या में श्याम भक्त रांची पधार रहे हैं विगत 2 महीनों से अग्रसेन पर स्थित श्री श्याम मंदिर की साफ-सफाई व सजावट का कार्य चल रहा है श्री श्याम प्रभु वह सभी देवताओं का भव्य श्रृंगार करने के कार्य में कोलकाता से कुशल कारीगरों का 25 सदस्यीय दल विगत 10 दिनों से कड़ी लगन से कार्य में जुटा हुआ है कई प्रसिद्ध भजन गायक व भजन मंडलीया महोत्सव में भाग लेने के लिए पधार रही है जिसमें श्री चैतन्य दाधीच जयपुर व श्री कृष्ण कुमार कोलकाता प्रमुख है इस अवसर पर मंडल द्वारा निरंतर प्रकाशित भजन पुस्तिका प्रेम पुष्प के 55 अंक का विमोचन प्रसिद्ध समाजसेवी श्री छगनलाल जी पटेल करेंगे

  • नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के पांच आरोपी 3.5 महीने में बरी

    रांची के प्रतिष्ठित स्कूल कॉलेज के थे छात्र थे आरोपी


    रांची। दलादली चौक पर नाबालिग बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले में आज पोक्सो कोर्ट ने पांचों आरोपियों को बाइज्जत बरी कर दिया। पोक्सो कोर्ट के स्पेशल जज आसिफ इकबाल ने पर्याप्त साक्ष्य के अभाव में पांचों आरोपियों की रिहाई का फैसला सुनाया। इस मामले में आरोपियों की ओर से अधिवक्ता प्रितांशु कुमार सिंह ने अदालत में पैरवी की थी। राजधानी के इस चर्चित सामूहिक दुष्कर्म मामले में महज 3.5 महीने के अंदर सुनवाई पूरी कर आरोपियों की रिहाई होना किसी अजूबे से कम नहीं है।


    क्या था मामला


    11 मई 2022 को रांची में एक लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म की खबर सामने आई। घटना रातू के एक रेस्टोरेंट के बाहर का था। रेस्टोरेंट के बाहर लगी कार को देखकर गश्ती कर रही डीएसपी अंकिता को शक हुआ। कार चेक करने पर उसमें पांच युवक आपत्तिजनक स्थिति में मिले जबकि अंदर बैठी छात्रा रो रही थी। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर रातू थाने ले गई। सभी आरोपी धुर्वा के थे। वे रांची के प्रतिष्ठित स्कूल-कॉलेज के छात्र थे।


    कुल आठ गवाहों की हुई थी गवाही


    इस मामले की सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष द्वारा कुल आठ गवाहों की गवाही करायी गयी, जिसमें केस आईयो के अलावा डॉक्टर भी शामिल थे। कोर्ट में सुनवाई के दौरान इस केस की विक्टिम नाबालिग बच्ची द्वारा सामूहिक दुष्कर्म के आरोप से इंकार कर दिया गया। पुलिस द्वारा केस के संदर्भ में प्रस्तुत किये गये साक्ष्यों के अभाव को देखते हुए अदालत ने आरोपियों को बरी करने का निर्देश दिया है।



    जस्टिस डिलेड इज जस्टिस डिनाइड : एडवोकेट प्रितांशु


    इस मामले में आरोपियों के एडवोकेट प्रितांशु कुमार सिंह ने गांडीव से बात करते हुए कहा कि जस्टिस डिलेड इज जस्टिस डिनाइड। उन्होंने कहा कि इस मामले में अदालत और अभियोजन पक्ष का बेहतर सहयोग मिला, तभी इतना जल्दी इस मामले में कोर्ट फैसले पर पहुंच सका। उन्होंने कहा कि ई-पोर्टल से गवाहों को बुलाने में काफी समय की बचत हुई।

  • मरे हुए इंसान को लगा कोरोना का बूस्टर डोज, कोविड वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट्स में बड़ा झोल, क्या है आखिर सरकार का गोल ?…

    कोविड वैक्सीन सर्टिफिकेट में हो रहा फर्जीवाड़ा

    उत्तर प्रदेश। लोगों के नकली कोविड वैक्सीन सर्टिफिकेट की शिकायत को लेकर इसकी जांच करने के लिए सरकार ने ऑनलाइन सुविधा दी है। जिसे आप cowin पोर्टल पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। लेकिन जब सरकार ही फर्जी सर्टिफिकेट दे तो आप क्या कहेंगे?


    एसा ही कुछ मामला वाराणसी , उत्तर प्रदेश के निवासी विरेन्द्र नाथ सिंह के साथ घटित हुई है। हालांकि उनकी मृत्यु 21/04/2021 को हो गई थी लेकिन इनकी मृत्यु के महज सात महीने बाद यानी 08/11/2021 को उन्हें कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज भी मिल गई। हद तो तब हो गई जब 28/08/2022 को उन्हें कोरोना की बूस्टर डोज भी सफलता पूर्वक दे दिया गया।


    इससे यह साफ जाहिर हो रहा है कि सरकार द्वारा ऐसे कई फर्जी वैक्सीन सर्टिफिकेट दिए जा चुके हैं या जारी हो रहे हैं। आपको बता दें कि भारत सरकार के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार अभी तक लगभग 2,11,66,35,910 लोगों का कोरोना टीकाकरण हो चुका है। लेकिन लगता है कि इसमें उतनी ही सच्चाई है जितना कि दूध में पानी।

  • सीएम हेमंत आज शाम पांच बजे चार्टड प्लेन से जाएंगे रायपुर

    कांग्रेस के मंत्रियों को लेकर वापस आयेंगे रांची, सीएम हेमंत

    कांग्रेस के मंत्रियों को लेकर वापस आयेंगे रांचीयूपीए विधायक रायपुर के मेफेयर 7 स्टार होटल में डेरा डाले हुये हैं. उनके साथ कांग्रेस के चार मंत्री भी शामिल हैं. जिनमें रामेश्वर उरांव, बन्ना गुप्ता, बादल पत्रलेख और आलमगीर आलम शामिल हैं. 1 सितंबर को कैबिनेट की बैठक होने वाली है. कैबिनेट की बैठक में इन चारो मंत्रियों का रहना अनिवार्य है. इसलिए सीएम हेमंत सोरेन इन्हें लाने के खुद शाम करीब पांच बजे चार्टड प्लेन से रायपुर जायेंगे और देर रात तक उन्हें वापस लेकर लौटेंगे. पुख्ता सूत्रों ने बताया कि सरकारी चार्टड प्लेन जाने और वापस लेकर आने से संबंधित सारा कागजी प्रक्रिया पूरी कर ली गयी है.

    यूपीए राज्यपाल पर दो तरह से दबाव बनाना चाहती है. पहला दबाव यह है कि सीएम हेमंत सोरेन के खनन लीज मामले में जो भी फैसला आया है उसे सार्वजनिक किया जाये. वहीं दूसरा दबाव समरीलाल के विधायकी सदस्यता को लेकर के है. बता दें कि समरीलाल पर आरोप है कि उन्होंने गलत जाति प्रमाण पत्र देकर चुनाव लड़ा. इसकी शिकायत जब विधानसभा स्पीकर से की गयी तो स्पीकर ने एक समिति का गठन किया और आरोप को सही पाया. समिति की जांच से असंतुष्ट समरीलाल ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया जो लंबित है. उधर, विधानसभा अध्यक्ष ने जांच रिपोर्ट राज्यपाल को भेजी जा चुकी है. आगे की कार्रवाई राज्यपाल को करनी है.

  • जवान का शव पुलिस लाइन के कमरे में मिला

    गिरिडीह। झारखण्ड के गिरिडीह जिला पुलिस बल के जवान की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई है।बताया जा रहा है कि जवान का शव पुलिस लाइन के कमरे में मिला है। घटना की सूचना पर सदर एसडीपीओ अनिल कुमार सिंह,डीएसपी संजय राणा मौके पर पहुंच गए हैं। मामले की छानबीन की जा रही है।जवान का नाम अमित सिंह है जिसकी ड्यूटी वायरलेस में थी।अमित सिंह बिहार के भोजपुर का निवासी बताया जा रहा है।

  • एसिड अटैक में घायल बच्ची एयर एंबुलेंस से दिल्ली शिफ्ट

    मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन के आदेश के बाद एसिड अटैक में घायल चतरा निवासी बच्ची को एयर एंबुलेंस के माध्यम से बेहतर इलाज के लिए दिल्ली शिफ्ट किया गया।

  • दुखद खबर-लोहरदगा सदर अंचल के अंचलाधिकारी अरुण तिर्की का हार्ट अटैक से हुआ निधन

    दुखद खबर
    लोहरदगा, सदर अंचल के अंचलाधिकारी अरुण तिर्की का हार्ट अटैक से हुआ निधन। शोक में डूबा लोहरदगा। तमाम प्रशासनिक अधिकारी गुमला रवाना।
    ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें विनम्र श्रद्धांजलि

  • आईएएस पत्नी सीमा पात्रा गिरफ्तार

    रांची। रिटायर्ड आईएएस की पत्नी सीमा पात्रा को आज पहले सुबह रांची पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। अरगोड़ा पुलिस की टीम ने रांची छोड़ने से पूर्व ही सीमा पात्रा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को सूचना मिली थी कि रांची छोड़कर भागने की फ़िराक में सीमा पात्रा लगी हुई है। अपने आदिवासी नौकरानी पर जुल्म की पराकाष्ठा पार करने के जुर्म में सीमा पात्रा को गिरफ्तार किया गया है। भाजपा नेत्री सीमा पात्रा गिरफ्तारी के इस डर से पिछले तीन दिनों से फरार थी। पुलिस की टीम उसकी तलाश में जुटी हुई थी। मंगलवार को ही पीड़िता का बयान कोर्ट में दर्ज करवाया गया था।

    अलग अलग ठिकानों पर हो रही थी छापेमारी


    बेरहमी की पराकाष्ठा को पार करने वाली सीमा पिछले दो दिनों से पुलिस से बच कर निकल जा रही थी। पुलिस द्वारा कितनी बार उनके अलग अलग ठिकानों पर रेड भी किया गया था। हर बार वह पुलिस से बचकर निकल जा रही थी। जानकारी के मुताबिक सड़क मार्ग से रांची से बाहर भागने के फ़िराक में जुटी हुई थी। इस जानकारी के मुताबिक ही पुलिस को सीमा को पकड़ने में सफलता हाथ लगी। आज कोर्ट में सीमा की पेशी भी होगी। पीड़िता सुनीता का बयान पुलिस के द्वारा पहले ही प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी थी। पीड़िता का बयान कोर्ट में 164 के तहत दर्ज कर लिया गया था। जानकारी के मुताबिक पीड़िता ने अपने बयान में सताने की पूरी कहानी बताई है।

    युवती आठ वर्ष से थी नौकरानी

    सीमा पात्रा के अशोक नगर स्थित रोड नंबर एक आवास में लंबे समय से बंधक बनाकर दिव्यांग सुनीता को रखा गया था। दिव्यांग युवती सुनीता को पुलिस ने मुक्त कराया। पीड़िता गुमला जिला की रहने वाली है। आरोप है कि सीमा पात्रा ने घर में कामकाज करने के लिए सुनिता को बीते आठ साल से रखी थी। युवती को बंधक बनाकर बुरी तरह प्रताड़ित किया जा रहा था। उसे घर से बाहर तक नहीं निकलने दिया जा रहा था। सुनीता के अनुसार सीमा पात्रा ने उन्हें कई दिनों तक घर में बंधक बनाए रखा। इस दौरान उसे खाना भी नहीं दिया जाता था। जबकि लोहे की रॉड से मारकर उसके दांत तोड़ दिए गए। इन सबसे भी जब सीमा पात्रा का मन नहीं भरा तो उन्होंने गर्म तवे से उसके शरीर के कई हिस्सों को दाग दिया। मामले की जानकारी जब पुलिस को मिली तब 22 अगस्त की रात सीमा पात्रा के अशोक नगर स्थित घर से सुनीता को मुक्त करवाया गया। उसकी स्थिति को देखते हुए इलाज के लिए उसे रिम्स अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

  • एसिड अटैक पीड़िता को एयर लिफ्ट कर दिल्ली भेजेगी सरकार

    चतरा उपायुक्त द्वारा पीड़िता के परिजनों को उपलब्ध कराई जा रही है सहयोग राशि


    रांची । मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के आदेश के बाद एसिड अटैक में घायल चतरा निवासी बच्ची को बेहतर इलाज के लिए एयर एंबुलेंस से दिल्ली शिफ्ट किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने रिम्स सुप्रीटेंडेंट के नेतृत्व में गठित मेडिकल बोर्ड द्वारा दी गई रिपोर्ट के आधार पर उक्त निर्णय लिया है। बच्ची को जल्द से जल्द दिल्ली शिफ्ट करने की प्रक्रिया उपायुक्त रांची ने शुरू कर दी है।

    *मिलेगी सहयोग राशि*

    इस मामले में उपायुक्त चतरा अबू इमरान ने बताया कि पीड़ित बच्ची के परिजनों को एक लाख रूपये की सहयोग राशि उपलब्ध कराई जा रही है। उक्त राशि से संबंधित चेक रिम्स में इलाजरत बच्ची के परिजनों को सौंपा जाएगा। वहीं दूसरी ओर, इस जघन्य कांड में शामिल आरोपी संदीप भारती को घटना के दिन ही गिरफ्तार कर अग्रेतर कानूनी कार्यवाही की जा रही है। मालूम हो बच्ची पर 5 अगस्त 2022 को हमला हुआ था। इसके बाद से उसका इलाज रिम्स हो हो रहा है। मामले की जानकारी के बाद मुख्यमंत्री ने बच्ची के बेहतर इलाज का निर्णय लिया है।

  • CM और विधायक को ले जा रहे बस का हुआ एक्सीडेंट , बस के टूटे शीशे

    आखिरकार झारखंड की राजनीति की भारी गहमागहमी के बाद मंत्री के साथ विधायक आज निकले रायपुर
    मुख्यमंत्री आवास से जिस बस में निकले विधायक वह एयरपोर्ट पहुंचने से पहले रॉयल क्रूजर नाम की बस एयरपोर्ट के दीवाल से टकरा गई

    जिससे बस का शीशा चकनाचूर हो गया, इस दुर्घटना में किसी भी विधायक को चोट नहीं आई और उसके बाद एयरपोर्ट पहुंचकर सभी मंत्री के साथ विधायक चार्टर प्लेन से रायपुर के लिए रवाना हो गए|

  • जम्मू कश्मीर में कांग्रेस पार्टी से 64 नेताओं ने दिया इस्तीफा

    कांग्रेस पार्टी की मुश्किलें कम होने का नाम ही नहीं ले रही हैं। इस बीच जम्मी कश्मीर से खबर आ रही है कि पार्टी से 64 लोगों ने इस्तीफा दे दिया है। इन नेताओं में पूर्व डिप्टी सीएम भी शामिल हैं।

    इस्तीफा देने के बाद राज्य के पूर्व उपमुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तारा चंद ने स्पष्ट कहा कि कांग्रेस हाईकमान किसी की नहीं सुनती। लोगों तक जो बात पहुंचनी चाहिए पार्टी वह पार्टी प्रोजेक्ट नहीं कर पाई। इस वजह से इन नेताओं ने पार्टी छोड़ दी है और सभी ने गुलाम नबी आजाद को समर्थन दिया है।

    दिग्गज नेताओं ने छोड़ी पार्टी

    तारा चंद के अलावा पूर्व मंत्री चौधरी घारूराम, अब्दुल मजीद वानी, मनोहर लाल शर्मा, पूर्व विधायक बलवान सिंह समेत अन्य कई बड़े नेता और कार्यकर्ता ने भी पार्टी छोड़ दी है।

    बता दें कि इससे पहले जम्मू कश्मीर विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष गुलाम हैदर मलिक समेत कांग्रेस के चार नेताओं तथा पार्टी के 12 प्रमुख कार्यकर्ताओं ने भी कांग्रेस छोड़ने का ऐलान किया था। सभी अब गुलाम नबी को सर्थन देने की बात कह रहे हैं।

  • हर माह देते है थाने को पैसा, फिर क्यों पकड़ा

    राँची।महिला ब्राउन शुगर कारोबारी ने कहा हर माह जाता है थाना को पैसा, क्यों गिरफ्तार कर रहे है। राजधानी राँची में सरेआम ब्राउन शुगर कारोबार हो रहा है।ऐसा नहीं है कि ये जानकारी थाना को इसकी नहीं है। एसएसपी कौशल किशोर को मिली गुप्त सूचना के आधार पर राँची पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए एक महिला तस्कर को पकड़ा तो उसने सनसनीखेज खुलासा की है। ब्राउन शुगर कारोबार करने वाली महिला ने कहा हर महीने अपने नजदीकी थाना में टाइम से पैसा पहुंचा देते हैं। यह मामला लोअर बाजार थाना क्षेत्र का है।जब पुलिस की टीम ने कांटाटोली के नजदीक यूनि हाइट्स से एक ब्राउन शुगर करोबारी महिला को गिरफ्तार किया है।

  • कैंब्रियन पब्लिक स्कूल में “यूथ पार्लियामेंट”का आयोजन

    यूनिफॉर्म करिकुलम फ्रेमवर्क- 2022 ध्वनिमत से पारित

    अनुसूचित जनजातियों के कल्याण,किसानों की कर्ज माफी,जल शक्ति अभियान,पर्यटन ,खेल, शिक्षा, रेल मंत्रालय तथा दूरसंचार सहित विभिन्न क्षेत्रों में सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों ,उनकी प्रगति और बजट आवंटन के विषय पर विस्तृत चर्चा हुई। कार्यक्रम के दौरान यूनिफॉर्म करिकुलम फ्रेमवर्क 2022 को ध्वनिमत से पारित किया गया। कांके रोड स्थित कैंब्रियन पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने शनिवार को विद्यालय में आयोजित यूथ पार्लियामेंट के दौरान संसद की कार्यवाही को जीवंत करते हुए उक्त चर्चाएं की। इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि रांची विधायक सह पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्री सी पी सिंह ने कहा कि सौ वक्ता से बेहतर एक विचारक होता है और सौ विचारकों से श्रेष्ठ एक रणनीतिकार,इसलिए बच्चे राजनीति की समझ को शूचिता पूर्वक विकसित करें और रणनीतिकार की भूमिका में आएं। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से बच्चों को संसद की कार्यवाही की व्यावहारिक जानकारी मिलती है।बतौर विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ पत्रकार श्री मधुकर और भारत सरकार के हिंदी सलाहकार श्री विनय कुमार ने कहा कि इस यूथ पार्लिमेंट में भारत के भविष्य की रूपरेखा स्पष्ट दिखाई पड़ती है।

    अतिथियों ने कार्यक्रम की सराहना की और कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों में अपने संविधान को जानने के लिए रुचि पैदा करता है। मौके पर प्राचार्य डॉक्टर नीता पांडेय ने कहा कि किताबी शिक्षा को व्यावहारिक धरातल पर उतारने का यह सर्वाधिक सशक्त तरीका है। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से बच्चों को संविधान और संसद की कार्यवाही को व्यवहारिक रुप से समझने में सहायता मिलती है। बच्चों ने गौतम कुमार नायक के निर्देशन में कार्यक्रम प्रस्तुत किया।कार्यक्रम में विधानसभा के अध्यक्ष के रूप में छात्रा मेघा कुमारी, प्रधानमंत्री शौर्य प्रखर,शिक्षा मंत्री नायला कलीम, विपक्षी नेता अनुराग पासवान, अनुसूचित जनजाति मंत्री आस्था मिंज, कृषि मंत्री नफीसा, कनिष्का, समीक्षा, अलीसा, मधु पांडेय, साक्षी, शिवम सहित अन्य प्रतिभागियों ने अपनी प्रस्तुति से संसद की कार्यवाही को जीवंत कर दिया। इससे पहले प्राचार्य ने सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।कार्यक्रमों का संयोजन एक्टिविटी कोऑर्डिनेटर आशा राज ने किया जबकि कार्यक्रम को सफल बनाने में विभा सिंह, राजेश कुमार सिन्हा, सतीश मिश्रा, मोनिका मुंडू अलका वर्मा, सुमोना चक्रवर्ती, परिणीता राय, संगीता सिंह सहित अन्य शिक्षक शिक्षिकाओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

  • 12 सेकंड में 800 करोड़ रूपए ध्वस्त

    नोएडा के सेक्टर 93 में बने सुपरटेक के अवैध ट्विन टावर दोपहर ढाई बजे ढहा दिए गए। 100 मीटर से ज्यादा ऊंचाई वाले दोनों टावर को गिरने में सिर्फ 12 सेकेंड का वक्त लगा। ब्लास्ट से पहले करीब 7 हजार लोगों को एक्सप्लोजन जोन से हटाया गया। सबसे पहले देखिए ट्विन टावर गिरने के वक्त एक्सप्लोजन साइट पर नजारा कैसा था

    टावर गिरने के बाद प्रशासन के क्लियरेंस तक 5 रास्तों पर ट्रैफिक की आवाजाही रुकी रहेगी। यहां नोएडा पुलिस के 560 से ज्यादा जवान तैनात हैं। इमरजेंसी के लिए एंबुलेंस भी तैनात की गई थी। ब्लास्ट के बाद इलाके में पॉल्यूशन लेवल मॉनिटर करने के लिए स्पेशल डस्ट मशीन लगाई गई हैं।

  • आज मुख्यमंत्री विधायको समेत जा सकते है नेतरहाट

    झारखंड की राजनीति में मचे भूचाल के बीच मुख्यमंत्री और सत्ताधारी दल के सभी विधायक झारखंड के पर्यटन क्षेत्रों का भ्रमण कर एकजुटता दिखा रहे हैं. इसी क्रम में संभावना जताई जा रही है कि मुख्यमंत्री समेत अन्य लोग नेतरहाट भी पहुंच सकते हैं( हालांकि इसकी पुष्टि अभी तक किसी ने भी नहीं की है. परंतु संभावना को देखते हुए हलचल बढ़ गई है.

    दरअसल मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर माइनिंग लीज के लगे आरोप के बाद उनके विधायक की सदस्यता रद्द होने की संभावना प्रबल हो गई है. ऐसे में सत्ताधारी दल सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर आगे की रणनीति बनाने में जुटे हैं. शनिवार को मुख्यमंत्री समेत सत्ताधारी दल के विधायक झारखंड के खूंटी जिले में स्थित लतरातू डैम पहुंचकर वहां नौका विहार आदि कर पर्यटन का लुत्फ उठाए थे. शनिवार को ही यह अफवाह उड़ने लगी थी कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में विधायक दल के लोग नेतरहाट पहुंचने वाले हैं. परंतु देर शाम जब मुख्यमंत्री समेत अन्य विधायक खूंटी से वापस रांची लौट गए तो इस संभावना पर विराम लग गया. परंतु रविवार को एक बार फिर चर्चा का बाजार गर्म है कि मुख्यमंत्री समेत अन्य विधायक नेतरहाट पहुंचेंगे.