टैग: Gandiv

  • हवलदार संदीप सिंह ने जान पर खेलकर दो पिस्टल के साथ एक अपराधी को दबोचा

    रांची- रविवार को गुप्त सूचना पर जगन्नाथ पुर थाना के हवलदार संदीप सिंह ने जगन्नाथ मंदिर के पास एक अपराधी को दौड़ाकर दो पिस्टल के साथ पटकर धरदबोचा। मामले में मिली जानकारी के अनुसार बताया गया है कि अपराधी जगरनाथपुर मंदिर के पास किसी घटना के अंजाम देने के उदेश्य से घूम रहा था। तभी विस्थापित कॉलोनी में पदस्तापित हवलदार संदीप सिंह जो सुबह अपने बच्चे के साथ दुध लाने जा रहे थे , उनकी नजर अपराधी पर पड़ी देखा कि अपराधि जो 2 पिस्टल कमर मे खोस कर कही जा रहा था। इसी क्रम में उसका पीछा किया और फिर करीब एक कि.मी दौडाकर अपराधी को दबोच लिया और दोनों पिस्टल के साथ पकड़ा लिया। आगे मामले में आरोपी पूछताछ कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

  • सड़क चौड़ीकरण को लेकर रातू रोड के कई दुकानों और मकानों पर चला बुलडोजर


    एनएचएआई ने जमीन अधिग्रहण कर मालिकों को दे चुका है मुआवजा व नोटिस

    रांची। सड़क चौड़ीकरण को लेकर आज रातू रोड में कई दुकानों और मकानों पर बुलडोजर चला। आज पिस्का मोड़ के समीप जिन दुकानों और मकानों को ध्वस्त किया गया। उन्हें एनएचएआई की ओर से पहले ही मुआवजा दिया जा चुका है। एनएचएआई के अधिकारियों ने बताया कि विभाग की ओर से रांची-लोहरदगा रोड का चौड़ीकरण किया जा रहा है। इसके लिए सड़क के बगल की जमीन अधिग्रहण की गई है। जिसके एवज में जमीन मालिकों को मुआवजे का भूगतान भी कर दिया गया है। मुआवजा मिलने के बावजूद बहुत से दुकानदार और मकान मालिक अधिग्रहित भूमि नहीं छोड़ रहे थे। जिस कारण आज यह कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि सड़क चौड़ीकरण के कार्य में तेजी लायी गई है। जिस कारण अब अधिग्रहित भूमि को साफ करने का काम किया जा रहा है।

    पहले ही दी जा चुकी है नोटिस
    आज जितने भी दुकान और मकानों का अगला हिस्सा तोड़ा गया है। उन्हें एनएचएआई की ओर से पहले ही अधिग्रहित भूमि खाली करने का नोटिस दिया गया था। नोटिस मिलने के बाद भी लंबे समय तक ली गई जमीन मालिकों ने खाली नहीं की। जिस कारण आज विभाग की ओर से जेसीबी लगाकर तोड़ा गया।

    तोड़फोड़ शुरू होते ही मची अफरा तफरी
    आज सुबह रातू रोड में पिस्का मोड़ के आगे जैसे ही जेसीबी से दुकानों और मकानों को तोड़ना शुरू हुआ। पूरे क्षेत्र में अफरा तफरी मच गई। सड़क से गुजर रहे लोगों को समझ नहीं आ रहा था कि क्यो तोड़फोड़ किया जा रहा है। तोड़फोड़ की कार्रवाई को देखने के लिए सड़क से गुजर रहे लोग रूककर जमा हो गए। जिस कारण कुछ देर के लिए सड़क जाम की स्थिति बन गई।

    नापी से अधिक एरिया टूटने पर शोर शराबा
    अधिग्रहित जमीन लेने के क्रम में जेसीबी से मार्क की हुई स्थान तक ही तोड़ा जा रहा था। इस बीच यदि मार्किंग की हुई जगह से एक-दो फीट भी अधिक टूट जाता था, तो लोग हंगामा और शोर शराबा करने लगते थे। अधिकारियों से तुरंत बनाने की मांग करते थे। अधिकारियों ने समझाया कि मार्किंग से अधिक जगह पर टूट फूट होने पर मरम्मत कर दिया जाएगा। तब लोग शांत हुए।

  • सोरेन की सेना बस से रवाना

    CM हाउस से विधायकों को लेकर निकली 3 बसें, खूंटी के गेस्ट हाउस से कहीं और किए जा सकते हैं शिफ्ट

    झारखंड में सियासी उठापटक के बीच शनिवार को सीएम हाउस से 3 लग्जरी बसों में विधायकों को शिफ्ट किया जा रहा है। बसों में कांग्रेस और JMM के 36 विधायक सवार हैं। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी विधायकों के साथ बस में बैठे हुए हैं। उन्होंने विधायकों के साथ सेल्फी भी ली है। बसें खूंटी के लतरातू डैम पहुंच गई हैं।

    तीनों बसों को पुलिस सुरक्षा में खूंटी के लतरातू डैम लाया गया। यहां विधायक डूमरगढ़ी गेस्ट हाउस में कुछ देर के लिए रुकेंगे। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि यहां से विधायक रांची लौट आएंगे।

    खूंटी के डूमरगढ़ी गेस्ट हाउस में कुर्सियां और गद्दे मंगवाए गए हैं। गेस्ट हाउस के बाहर भारी पुलिस फोर्स तैनात किया गया है। खूंटी के डीसी और एसपी भी पहुंच गए हैं। बताया जा रहा है कि यहां पर कुछ देर रुकने के बाद विधायकों को कहीं और शिफ्ट किया जा सकता है।

    गेस्ट हाउस में है भोजन की तैयारी

    लतरातू डैम के गेस्ट हाउस में विधायकों के खाने की विशेष व्यवस्था की गई है। विधायकों के खाने के लिए मटन, फिश करी और चावल बनाया गया है। वेजिटेरियन के लिए अलग से व्यवस्था की गई है।

  • लोवाडीह में महिलाअधिवक्ता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

    राँची।राजधानी राँची के नामकुम थाना क्षेत्र के लोवाडीह में महिला अधिवक्ता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका रीता लकड़ा (48वर्ष) इलियाज लकड़ा की पत्नी है।इस सम्बंध में नामकुम थाना पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को दिन के साढ़े 11 बजे जानकारी मिली कि महिला अधिवक्ता ने फांसी लगा ली है। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया।

  • गोला के मुरपा गांव में जंगली हाथी ने कुचल कर एक मजदूर को मार डाला


    ग्रामीणों ने हाथी से सुरक्षा और मृतक के परिजन को मुआवजा देने की मांग

    रामगढ़। गोला प्रखंड में जंगली हाथियों का झुंड एक बार फिर उत्पात मचा रहा है। हाथियों की चपेट में आने से सीसीएल रजरप्पा वाशरी में काम करने जा रहे एक मजदूर की मौत हो गई। मृतक की पहचान मुरपा गांव के दिलभरन बेदिया के रूप में हुई। इस घटना के बाद से इलाके के लोग दहशत में है। गोला वन क्षेत्र के मुरपा गांव में जंगली हाथी ने आज अहले सुबह मुरपा गांव के दिलभरन बेदिया को पटक-पटककर मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद जंगली हाथियों का झुंड फसलों को रौंदते हुए जंगल की ओर निकल गया। इस घटना से पूरे गांव सहित आसपास के ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। जानकारी के अनुसार मृतक दिलभरन बेदिया प्रत्येक दिन की तरह सीसीएल रजरप्पा वॉशरी में मजदूरी करने जा रहा था। इसी दौरान वो जंगली हाथी की चपेट में आ गया, यहां उसे हाथियों ने कुचलकर मार डाला। इस घटना की सूचना पर गोला पुलिस व जिला वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में कर लिया है। उधर, ग्रामीणों ने उचित मुवावजे और वन विभाग से सुरक्षा व्यवस्था मुहैया कराने की मांग को लेकर हंगामा किया। वन विभाग के अधिकारियों ने कहा कि मृतक के परिवार के साथ पूरी साहनुभूति है, मुआवजा के लिए आग्रतर कार्रवाई की जा रही है। वन विभाग के अधिकारियों ने भी ग्रामीणों को हाथी के नजदीक ना जाने की अपील की है।

  • गुलाम नबी आजाद ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा

    New Delhi :  कांग्रेस के वरिष्ट नेता सह जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है.  उन्होंने अपना इस्तीफा सोनिया गांधी को भेज दिया है.  आजाद 5 पन्नों का इस्तीफा भेजने  के बाद राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस की बर्बादी के लिए राहुल गांधी जिम्मेवार है. वो अभी अनुभवहीन है. उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल के पीए, सुरक्षा कर्मी फैसला ले रहे है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस में वरिष्ट नेताओं का अपमान किया जा रहा है. कांग्रेस को भारत जोड़ों यात्रा की जगह कांग्रेस जोड़ो यात्रा निकालनी चाहिए.गुलाम नबी आजाद ने कहा कि राहुल के नेतृत्व में दो बार लोकसभा चुनाव कांग्रेस हार चुकी है. 39 विधानसभाओं चुनावों में भी कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा है. उन्होंने कहा कि संगठन के अंदर चुनाव का ड्रामा हो रहा है.

  • अल्बर्ट एक्का चौक से सुजाता चौक तक 2500 पुलिस बल तैनात

    वायरल हुए एक वीडियो के बाद रांची पुलिस अलर्ट हो गयी है. पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है. अल्बर्ट एक्का चौक से सुजाता चौक तक चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल की तैनाती की गई है. लगभग 2500 पुलिस बल को तैनात किया गया है. ताकि किसी भी तरह से राजधानी की विधि व्यवस्ता ना बिगड़े. वही रांची पुलिस के वरीय अधिकारी पूरे मामले पर नजर बनाये हुए हैं.

    जानकारी के मुताबिक गुरुवार को हिंदपीढ़ी में एक वीडियो वायरल हो रहा था. जिसमें लोगों से जुमे के दिन सड़कों पर उतर कर विरोध प्रदर्शन करने का आह्वान किया जा रहा था. इसकी जानकारी मिलते ही रांची पुलिस ने अलर्ट जारी करते हुए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है. शांति व्यवस्था भंग करने की कोशिश करने के मामले में कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया गया है. इस मामले में हिंदपीढ़ी, लोअर बाजार, डेली मार्केट, कोतवाली और डोरंडा थाना पुलिस को अलर्ट पर रखा गया है. आपको बता दें कि बीते 10 जून को नूपुर शर्मा के विवादित बयान के बाद रांची में हिंसा हुई थी. हालात बिगड़ने पर पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा था. उस दिन झड़प के दौरान दो युवकों की जान भी चली गई थी. इस बीच हैदराबाद में भाजपा विधायक के बयान के बाद फिर माहौल को बिगाड़ने की कोशिश की जा रही है, लेकिन पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है.

  • तीन बसों में भरकर छत्तीसगढ़ ले जाए जा रहे हैं झामुमो विधायक

    निशीकांत ने ट्वीट कर किया खुलासा

    रांची। झारखंड मुक्ति मोर्चा के विधायकों को तीन बसों में भरकर झारखंड से छत्तीसगढ़ ले जाया जा रहा है। भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने यह ट्वीट कर झारखंड के राजनीति में फिर खलबली मचाने की कोशिश की है। निशिकांत दुबे की यह सूचना कितनी सही है यह तो आने वाला समय ही बताएगा। इधर झामुमो सूत्रों से मिली सूचना के अनुसार थोड़ी देर में मुख्यमंत्री आवास में झामुमो के साथ ही कांग्रेस विधायकों की बैठक होने वाली है। इस बैठक में गवर्नर द्वारा लिए गए फैसले की संभावनाओं पर विचार किया जाएगा। इसके साथ ही झारखंड मुक्ति मोर्चा आने वाले दिनों में मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार पर भी आपसी सहमति बनाने की कोशिश करेगी। जानकारी के अनुसार झामुमो की बैठक में जाने से पूर्व कांग्रेस के विधायक बिरसा चौक स्थित एक होटल में बैठक कर अपने आगे की रणनीति तैयार कर रहे हैं।

  • प्रेम प्रकाश को ED ने लिया 6 दिनों की रिमांड पर

    प्रेम प्रकाश से ED अब रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी. प्रेम प्रकाश को गिरफ्तार करने के बाद ED की टीम ने उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया. इस दौरान ED की ओर से प्रेम प्रकाश को 14 दिनों की रिमांड पर लेने का आवेदन दिया गया. लेकिन कोर्ट ने सिर्फ छह दिनों के रिमांड की ही मंजूरी दी है. अब ED छह दिनों तक प्रेम प्रकाश से पूछताछ करेगी. प्रेम प्रकाश को कड़ी सुरक्षा के बीच ED की विशेष अदालत के समक्ष पेश किया गया.

    बता दें कि अवैध खनन और मनरेगा घोटाले में मनी लॉन्ड्रिंग के तहत अनुसंधान के दौरान प्रेम प्रकाश का नाम सामने आया था. इसके बाद ईडी ने लंबे समय तक प्रेम प्रकाश से पूछताछ भी की थी और पूर्व में बीते 25 मई उनसे जुड़े लगभग दर्जनभर ठिकानों पर छापेमारी भी की थी. तब ईडी को विदेशी नस्ल का कछुआ और करोड़ों के लेनदेन संबंधित दस्तावेज भी हाथ लगे थे. पूर्व में मिले इनपुट के आधार पर ईडी ने उनके चल अचल संपत्ति को भी खंगाला था. प्रेम प्रकाश पर राजनेताओं व अफसरों की मिलीभगत से ट्रांसफर पोस्टिंग कराने से लेकर ठेका पट्टा दिलाने तक में भूमिका पर भी ईडी ने जांच की है.

  • प्रेम प्रकाश को कोर्ट में किया हाज़िर

    ED ने मांगा 14 दिनों का रिमांड

    खनन घोटाले में चल रही ED की कार्रवाई के तहत प्रेम प्रकाश को ED ने कोर्ट में प्रस्तुत किया.  ईडी कोर्ट में प्रस्तुत करने के साथ ही ईडी ने कोर्ट से 14 दिनों का रिमांड मांगा है. ईडी सूत्रों के अनुसार ईडी को इस मामले में 6 से 8 दिनों की रिमांड मिल सकती है. इससे पहले गुरुवार की सुबह ईडी ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था. बुधवार को उनके 16 ठिकानों पर ईडी ने छापामारी की थी. इससे पहले भी ईडी उनके कई ठिकानों पर छापामारी कर चुकी है.

  • धनबाद फिर गोलियों की गूंज से थर्राया, पुलिस पर 15 राउंड फायरिंग

    सिंह मेंशन के करीबी और सिंदरी के शहरपुरा निवासी गौरव वक्ष उर्फ लक्की सिंह के लोगों व विरोधी पक्ष के बीच 22 अगस्त को मारपीट और लक्की सिंह के कार्यालय में तोड़फोड़ की घटना के बाद आज गुरुवार की दोपहर लगभग 2 बजे एकबार फिर फायरिंग की शोर से सिंदरी शहरपुरा बाजार दहल उठा है. लक्की सिंह के कार्यालय और घर पर हजार की संख्या में ग्रामीणों ने हमला बोला, तोड़फोड़ शुरू की. जबाव में लक्की सिंह के कार्यालय पर सुरक्षा की दृष्टि से तैनात किए गय पुलिस जवानों ने हमलावरों को खदेड़ने के लिए फायरिंग की. दोनों ओर से फायरिंग शुरू हो गई. अफरातफरी में शहरपुरा बाजार में भगदड़ मच गया. लोग इधर उधर भागने लगे. दुकान की शटर बंद होने लगी. बताया जा रहा है कि पुलिस ने करीब दस राउंड फायरिंग की है। वही ग्रामीणों की ओर से भी फायरिंग की गई है. तनाव का माहौल है. सिंदरी के लोग सकते में हैं.

    मालूम हो कि बीते सोमवार को सिंदरी में सिंह मेंशन समर्थकों व आसपास के गांव के ग्रामीणों में भिड़ंत हो गई थी. इस दौरान दो बार बवाल हुआ. दिन में दो बजे के करीब आधा दर्जन से अधिक ग्रामीण मेंशन समर्थक गौरव वक्ष उर्फ लक्की सिंह के कार्यालय पहुंचे. उनका कहना था कि तीन दिन पहले लक्की समर्थकों ने गांव के युवक किरण की पिटाई की थी. पिटाई करने वालों को बख्शेंगे नहीं, इस पर बात बढ़ गई. गौरव व उनके समर्थकों ने ग्रामीणों को लाठी डंडों से पीटा. इसमें आधा दर्जन ग्रामीण जख्मी हो गए. सूचना पाकर सिंदरी थाना की पुलिस पहुंची और घायलों को अस्पताल भेजा.

    इधर, यह सूचना जब आसपास के गांवों में पहुंची तो करीब सौ से ज्यादा बाइक पर सवार ग्रामीणों ने रात करीब 11 बजे गौरव के कार्यालय पर हमला कर दिया. पथराव किया. वहां के शीशे व कुर्सियां आदि तोड़ दीं. हवा में छह राउंड फायरिंग भी की. इससे सिंदरी में हड़कंप मच गया. सूचना पाकर सिंदरी थाने से पुलिस पहुंची, तब तक हमलावर जा चुके थे. ग्रामीणों की संख्या देख गौरव समर्थक भी वहां से निकल भागे. तब से दोनों पक्षों में स्थिति तनावपूर्ण है. पुलिस क्षेत्र में गश्त कर रही थी लेकिन इसबीच आज अचानक हजार की संख्या में ग्रामीण हरवे हथियार के साथ लैश होकर लक्की सिंह के कार्यालय और घर पर धाबा बोला है. यहां बता दें कि सोमवार की घटना के बाद बलियापुर के बड़ादाहा पंचायत भवन के समीप मैदान में 23 अगस्त को बड़ादाहा व अन्य पंचायतों के ग्रामीणों ने बैठक कर अपनी रणनीति बनाई.

  • हेमंत फंस गए जाल में

    • सीएम मामले को लेकर राजभवन से लेकर मुख्यमंत्री आवास में बढ़ी सरगर्मी
    • सत्ता के गलियारे के बिग बुल प्रेम प्रकाश है ईडी की गिरफ्त में
    • गवर्नर रमेश बैस पहुंचे रांची, राजभवन पर टिकी सबकी निगाहें
    • डेढ़ दर्ज़न लोगो पर चार्जशिट की तैयारी में ईडी

    झारखंड की राजनीति पूरे उफान पर है। केंद्रीय एजेंसियों द्वारा बिछाए गए जाल में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बुरी तरह से फंसे दिख रहे हैं। अनगड़ा स्टोन माइंस लीज मामले में निर्वाचन आयोग सुनवाई पूरी कर अपना फैसला गवर्नर को भेज चुका है।

    दिल्ली से गवर्नर रमेश बैस रांची पहुंच चुके हैं और उम्मीद जताई जा रही है कि आज शाम 5:00 बजे तक वे निर्वाचन आयोग के फैसले को सार्वजनिक कर देंगे। सूत्रों के हवाले से यहां तक कहा जा रहा है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की विधानसभा सदस्यता रद्द की जा चुकी है और संभवत उनको 3 या 5 साल के लिए चुनाव लड़ने से डीबार किया जा रहा है। हालांकि, सारा पत्ता अभी गवर्नर के हाथ में है।

    मुख्यमंत्री आवास पहुंचने लगे हैं मंत्री, बुलाए गए महाधिवक्ता

    राजभवन और मुख्यमंत्री आवास में गहमागहमी बढ़ी हुई है। गवर्नर के फैसले सुनाए जाने के इंतजार में कई मंत्री मुख्यमंत्री आवास पहुंचने लगे हैं और राज्य के महाधिवक्ता राजीव रंजन भी सीएम हाउस बुला लिए गए हैं। कल देर रात ईडी ने सत्ता के गलियारे के बिगबुल प्रेम प्रकाश को हिरासत में ले लिया है और उनसे लगातार पूछताछ जारी है। उम्मीद की जा रही है कि आज ईडी प्रेम प्रकाश को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेने की कोशिश करेगी। भ्रष्टाचार के इन मामलों की जांच के लिए ईडी मुख्यालय दिल्ली से स्पेशल ज्वाइंट सेक्रेट्री स्तर के अफसर को कल ही राशि भेज दिया गया था।

    चार्जशीट तैयार कर रही है ईडी

    हीनू स्थित ईडी स्टेट ऑफिस में अधिकारी लगातार काम में जुटे हुए हैं। एक विश्वस्त सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस पूरे प्रकरण में ईडी लगभग डेढ़ दर्जन लोगों के खिलाफ चार्जशीट तैयार कर कोर्ट में पेश करने की तैयारी में है। इधर राजनीतिक स्तर पर भाजपा नेताओं द्वारा लगातार ट्वीट कर हेमंत सोरेन और झामुमो पर प्रहार किए जा रहे हैं। इसके जवाब में शाम 4:30 बजे झामुमो के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य झामुमो कार्यालय में प्रेस को संबोधित करेंगे।

  • गांधी परिवार कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव में होने वाली कार्य समिति की बैठक में शामिल नहीं होंगे

    नई दिल्ली। देश के सभी प्रमुख राजनीतिक दलों द्वारा 2024 में होने वाले आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी की जा रही है। लेकिन कांग्रेस में नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में लोकसभा चुनाव लड़ा जाएगा। लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनाव के लिए कवायद तेज कर दी है। कांग्रेस रविवार को पार्टी के अगले अध्यक्ष के चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर सकती है। इसके लिए कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक होगी।

    दिल्ली में आयोजित इस बैठक में संभवत: सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी शामिल नहीं होंगे। इसलिए ये बैठक वर्चुअली आयोजित की जाएगी। इसका कारण ये है कि संभवत: इस दौरान सोनिया गांधी अपने मेडिकल चेकअप के लिए विदेश में होंगी, उनके साथ राहुल और प्रियंका भी होंगे। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने एक बयान में कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी चिकित्सा जांच के लिए विदेश जाएंगी। दिल्ली लौटने से पहले वह अपनी बीमार मां से भी मिलेंगी। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा कांग्रेस अध्यक्ष के साथ यात्रा करेंगे” सूत्रों की मानें तो जब कांग्रेस नेता अगले पार्टी अध्यक्ष का चुनाव करने के लिए बैठेंगे तब संभवत: सोनिया गांधी देश में मौजूद नहीं होंगी। हालांकि राहुल गांधी 4 सितंबर को महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ दिल्ली के रामलीला मैदान में पार्टी की मेगा रैली को संबोधित करने के लिए लौटेंगे। उनके 7 सितंबर को कन्याकुमारी से पार्टी की ‘भारत जोड़ी यात्रा का नेतृत्व करने की भी उम्मीद है। वहीं प्रियंका गांधी 4 सितंबर को ‘महंगई पर हल्ला बोल’ रैली के लिए वापस आएंगी या नहीं ये भी साफ नहीं हो पाया है।

    सितंबर में होने हैं दो बड़े कार्यक्रम

    सितंबर में कांग्रेस के दो बड़े कार्यक्रम होने होंगे जिसके तहत महंगाई पर हल्ला बोल रैली और राष्ट्रव्यापी भारत जोड़ यात्रा और सोनिया गांधी के दोनों कार्यक्रमों में मौजूद रहने की संभावना नहीं है । कांग्रेस ने अगले पार्टी अध्यक्ष के चुनाव का कार्यक्रम तय करने के लिए 28 अगस्त को अपनी कार्यसमिति की बैठक बुलाई है । केसी वेणुगोपाल, महासचिव ने ट्वीट कर कहा कि अगले कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव की तिथियों को तय करने के लिए 28 अगस्त को 3 बजे कार्य समिति की एक वर्चुअल बैठक होगी।

  • ट्रक और जीप में जोरदार भिड़ंत, हादसे में 9 लोगों की दर्दनाक मौत, मरने वालों में 3 बच्चे भी शामिल

    कर्नाटक से दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है यहां तुमुकुरू जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है हादसे में 9 लोगों के मरने की खबर है ,मरने वालों में 3 बच्चे भी शामिल हैं हादसा तुम कुरू के सिरा के नजदीक नेशनल हाईवे पर बताया जा रहा है जानकारी के अनुसार यहां तेज गति पर आ रही एक जीप आगे जा रहे ट्रक में घुस गई, हादसा इतना जबरदस्त था कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए इस हादसे में 11 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिनको पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है वही घटना की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया पुलिस के अनुसार ट्रक में सवार सभी लोग मजदूर थे और काम के सिलसिले में बेंगलुरु जा रहे थे जैसे ही ट्रक सिरा के पास पहुंचा तो हादसा हो गया

  • प्रेम प्रकाश को ईडी ने किया गिरफ्तार

    कल देर रात हुई गिरफ्तारी, आज कोर्ट में करेंगे पेश

    रांची। कभी बड़े-बड़े आईएएस, आईपीएस को अपनी उंगलियों पर नचाने वाला प्रेम प्रकाश आज खुद हिरासत में आ गया है। सत्ता के गलियारे में भारी हनक रखने वाले प्रेम प्रकाश को कल देर रात ईडी की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है ‌ आज उसे ईडी कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेने की कोशिश करेगी, ताकि इस मामले से जुड़े उसके कनेक्शन का पूरा पर्दाफाश किया जा सके।

  • झारखंड में 50000 शिक्षकों का पद स्वीकृत, कैबिनेट में 38 प्रस्तावों को मंजूरी

    रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में आज झारखंड कैबिनेट की बैठक हुई। जिसमेंं कुल 38 प्रस्तावों को स्वीकृति दी गई। इसमें सबसे बड़ा फैसला राज्य में पचास हजार शिक्षकों की बहाली करना है। इसके लिए पद सृजित करने का निर्णय कैबिनेट में लिया गया है। यानी कि आने वाले दिनों में अगर इतने शिक्षक बहाल कर दिए जाएंगे तो झारखंड के सभी प्राथमिक और मध्य विद्यालयों में पर्याप्त संख्या में शिक्षक उपलब्ध हो जाएंगे।
    इन प्रस्तावों को दी गई मंजूरी

    1. झारखंड के सभी प्रारंभिक स्कूलों में 50000 शिक्षकों का पद स्वीकृत किया जाएगा।
    2. प्राथमिक स्कूलों में 20825 और मिडिल स्कूलों के लिए 29175 शिक्षकों का पद स्वीकृत किया गया है।
    3. रांची विश्वविद्यालय और बिनोद बिहारी महतो विश्वविद्यालय के नए डिग्री कालेजों के लिए सरकार ने क्रमश: 87-87 पद स्वीकृत कर दिया है।
    4. शिक्षा विभाग के एक अहम प्रस्ताव को मंजूरी देते हुए शिक्षकों प्राचार्य के पद को भी स्वीकृति दे दी है।
    5. कैबिनेट ने तय किया है कि 15 लाख की जगह अब 20 लाख लोगों का हरा राशन कार्ड बनेगा।
    6. कल्याण विभाग में प्री मैट्रिक छात्रवृत्ति में बढ़ोतरी कर दी है। इसका लाभ झारखंड के छात्रों को मिलेगा।
    7. सरकार ने अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति और पिछड़ा वर्ग के बच्चों को छात्रवृत्ति प्रदान करने संबंधित प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।
    8. पहली से चौथी के बच्चों को 1500, पांचवी छठी के बच्चों को 1500, सातवीं आठवीं के बच्चों को 2500 और नवमी दसवीं के बच्चों को 4500 रुपये छात्रवृत्ति मिलेगी।
    9. सीएम सुकन्या योजना का नाम बदला दिया गया है। अब यह योजना सावित्री बाई फूले किशोरी सुकृति योजना के नाम से जानी जाएगी।
    10. कल्याण विभाग के पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति की नियमावली की स्वीकृति दे दी गई है।
    11. झारखंड के सिपाही हवलदार, सहायक अवर निरीक्षक, अवर निरीक्षक और निरीक्षक को मिलेगा मूल वेतन के समान 1 महीने का क्षतिपूर्ति अवकाश।
  • जेल जाएंगे बाघमारा व‍िधायक ढुलू महतो

    अब जेल जाना पड़ेगा विधायक ढुलू महतो को
    सजा को चुनौती देने वाली याचिका सेशन कोर्ट से खारिज

    धनबाद। बाघमारा विधायक का ढुलू महतो को एक बार फिर जेल यात्रा करनी पड़ेगी। वारंटी राजेश गुप्ता को 9 अक्टूबर 19 को विधायक ढुलू महतो सहित अन्य पांच लोगों ने पुलिस हिरासत से छुड़ा कर ले जाने का मामला ढुलू के गले की फांस बन गई है। इस मामलें में धनबाद कोर्ट ने ढुलू सहित उनके पांच समर्थकों को डेढ़ साल की सजा सुनायी थी। जिसे विधायक ने सेशन कोर्ट में चुनौती दी थी। कोर्ट ने उसे खारिज कर सजा बरकरार रखने का आदेश दिया है। वारंटी राजेश गुप्ता को पुलिस हिरासत से छुड़ा लिए जाने के मामले के नामजद आरोपी बाघमारा के भाजपा विधायक ढुलू महतो, राजेश गुप्ता, चुनचुन गुप्ता,गंगा प्रसाद गुप्ता, रामेश्वर महतोको अदालत से बड़ा झटका लगा। धनबाद एमपी एमएलए के मुकदमे के सुनवाई के लिए गठित विशेष अदालत के न्यायाधीश अखिलेश कुमार की अदालत ने पांचों की अपील खारिज कर दी। अदालत ने निचले अदालत द्वारा दिए गए सजा को बहाल रखने का आदेश दिया है। कानून के जानकारों की माने तो अब विधायक ढुलू महतों को हाई कोर्ट में इस आदेश को चुनौती देनी होगी इसके लिए उन्हें पहले जेल जाना पड़ेगा।

  • लड़की के प्यार से परेशान पिता और फूफा ने बेटी की ही कर दी हत्या

    उड़वा पहाड़ी के पास से युवती का शव बरामद होने मामले का पुलिस ने किया पर्दाफाश,एक आरोपित गिरफ्तार,दो की तालाश जारी।

    लड़की ने प्रेम प्रसंग में घर से भागने को लेकर हत्या की गई जिसकी खुलासा जमुई पुलिस ने किया।

    चंद्रदीप थाना क्षेत्र के उड़वा पहाड़ी के पास से एक अज्ञात युवती का शव बरामद किया गया था उसके बाद युवती की पहचान कर चौकीदार के लिखित आवेदन पर मुकदमा दर्ज किया गया था।।।।।मामले का उद्भेदन करते हुए पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है।।।।।।।।जबकि मामले में दो अन्य अभियुक्तों का नाम सामने आया है जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है। उक्त जानकारी मंगलवार के एसडीपीओ डॉक्टर राकेश कुमार ने प्रेस वार्ता के दौरान कार्यालय कक्ष में दी है।

    उन्होंने बताया कि मामले में एसपी डॉक्टर शौर्य सुमन के निर्देश पर एक एसआईटी टीम गठित की गई।जिसमें एसडीपीओ डॉक्टर राकेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस निरीक्षक प्रताप सिंह,सिकंदरा अंचल निरीक्षक,पुलिस अवर निरीक्षक पंकज कुमार पासवान, आशीष कुमार,मो.रफीक आलम के अलावा अन्य पुलिस पदाधिकारी को शामिल किया गया।

    उसके बाद वैज्ञानिक अनुसंधान और गहराई से जांच में मामले का पर्दाफाश किया गया।।।।उन्होंने बताया कि युवती शेखपुरा जिले की रहने वाली है।।।।प्रेम प्रसंग में युवती किसी लड़के के साथ फरार हो गई थी।।।।उसके बाद युवती के पिता सुरेश केवट के द्वारा युवती को बहला फुसला कर उसे बाइक से जंगल की ओर ले गया और युवती के फूफा नीरू केवट और एक अन्य व्यक्ति के द्वारा युवती की गला दबा कर व ताड़ के धार से प्रहार कर उसकी निर्मम हत्या कर दी गई।।।।और शव को छोड़कर सभी लोग फरार हो गए थे। इस मामले में युवती के फूफा नीरू केवट को गिरफ्तार कर लिया गया है।।।जबकि फरार लड़की पिता और एक अन्य अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।।।।।

  • प्रेम प्रकाश के ठिकानों पर ईडी का छापा

    माइंस घोटाले में ईडी की टीम कर रही है छापेमारी

    रांची। राजधानी में ईडी की टीम बड़ी कार्रवाई कर रही है। सूत्रों के मुताबिक, अवैध खनन से जुड़े मामले पर ई़डी की टीम दल-बल के साथ राजधानी रांची में 11 समेत देश के करीब 17 लोकेशन पर छापेमारी कर रही है। राजधानी के हरमू में ईडी की टीम पहुंची है जहां सीआरपीएफ ने मोर्चा संभाल रखा है। झारखंड के अलावे बिहार समेत देश के कई हिस्सों पर ईडी छापेमारी कर रही है।

  • पतरातू डैम में जलस्तर बढ़ने से आज रात 8:00 बजे खोला जाएगा डैम का गेट

    रामगढ़: पीटीपीएस से परिसंपदा पदाधिकारी श्री सुरेश प्रसाद ने जानकारी दी है पतरातू प्रखंड अंतर्गत पतरातू डैम में जल स्तर बढ़ने के कारण आज दिनांक 23 अगस्त 2022 (मंगलवार) को रात्रि 8:00 बजे डैम के दो गेट खोले जाएंगे। इसके लिए माइकिंग के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जा रहा है। वही उपायुक्त, रामगढ़ सुश्री माधवी मिश्रा ने लोगों से अपील की है कि वे दामोदर नदी सहित अन्य जल स्रोतों के आसपास ना जाएं तथा अन्य लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करें। इसके साथ ही उन्होंने संबंधित अधिकारियों को उनके क्षेत्रों में विभिन्न माध्यमों से लोगों को जागरूक करने का निर्देश दिया है।

  • कुख्यात अपराधी जयनाथ साहू को रिमांड पर लेगी पुलिस


    रांची। चार जिलों में आतंक का पर्याय बना जयनाथ साहू उर्फ सम्राट उर्फ बुढ़ा ने कल रांची के अदालत में सरेंडर कर दिया है। जयनाथ साहू मूूल रुप से लापुंग के ग्राम मालगो का रहने वाला है। जिसने अपराध की शुरुआत अपने घरेलू लड़ाई से शुरु की उसके बाद देखते ही देखते पहले खूंटी जिले का उसके बाद धीरे धीरे रांची गुमला सिमडेगा पुलिस के लिए भी सिर दर्द बन गया। जयनाथ साहू दर्जनों नहीं सैकड़ो हत्या का आरोपी रहा है। उसके खिलाफ लापुंग,कर्रा तोरपा खूंटी,के अलावा सिमडेगा व गुमला के कई हत्याओं में भी वांटेड है। जयनाथ साहू का शूटर दिनेश गोप के भाई सुरेश गोप की हत्या के बाद मैदान में आये दिनेश गोप से उसकी वर्चस्व की लड़ाई होने लगी जिसमें दोनों गुटों के दर्जनों लोग मारे गये।
    1989-99 में फतेहपुर के 8 लोगों को मार डाला-
    जयनाथ साहू के साथ शकरकंद व्यपारियों से रंगदारी उगाही में उसके काफी नजदीक रहे फतेहपुर निवासी मो हनीफ खान से उसकी दुश्मनी हो गयी उसके बाद हनीफ खान जयनाथ के खिलाफ गुट खड़ा कर लिया,इसकी जानकारी मिलने के बाद जयनाथ ने 1999 में हनीफ के साथ रहने वाले लापुंग के फतेहपुर निवासी शामू खान,और सेराज खान को गोविंदपुर बाजार में सरेआम गोलियों से भून डाला था, उसके बाद जलील मियां उस्मान खान,हनीफ के भाई सनीफ खान,सुद्दीन खान,इसराईल खान, उसके बाद हनीफ खान को गोलियों से भून डाला था। मालूम हो कि हनीफ को फतेहपुर मोड़ में 9गोली मारी गयी थी। उसके अलावा उसे मालगो के बहादुर साहू और संजय साहू सहित गोविंदपुर के दयानन्द साहू और कैलाश साहू की भी हत्या कर दी।
    जयनाथ को रिमांड पर लेगी रांची पुलिस
    एसएसपी कौशल किशोर ने कहा कि जयनाथ साहू रांची सहित कई जिलों का आतंक था उस पर रांची जिले में दर्जनों हत्याएं रंगदारी अपहरण जैसे संगीन मामले दर्ज हैं। इस लिए उसे रांची पुलिस जल्द ही रिमांड पर लेगी।