टैग: Gandiv

  • सड़क दुर्घटना में आईटीबीपी के छह जवान की मौत, 32 हुए घायल

    श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को  ITBP के जवानों से भरी बस नदी में  गिरी ।हादसे में 6 जवान  की मौत हो गई और 32 घायल हुए ।   बस में 39 जवान सवार थे। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। मौके पर राहत कार्य शुरू किया गया है। सुरक्षाबल, सेना, पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं। राहत कार्य चल रहा है।

    बताया जा रहा है कि 39 जवानों में 37 आईटीबीपी के जवान थे जबकि 2 जवान जम्मू-कश्मीर पुलिस के थे। बताया जा रहा है कि जिस बस में जवान सवार थे वह सिविल बस थी और अचानक उसका ब्रेक फेल होने के बाद बस सड़क किनारे नदी में जा गिरी।

    अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा में किए गए थे तैनात
    सैनिक चंदनवाड़ी से पहलगाम की ओर जा रहे थे। पहलगाम के फ्रिसलान में यह बस नदी में गिरी है। जवानों को अमरनाथ यात्रा के लिए इलाके की सुरक्षा में तैनात किया गया था। कई के हादसे में घायल होने की आशंका है।

  • नहीं रहें क्रिकेट किंग अमिताभ चौधरी

    मॉर्निंग वॉक के दौरान गिरे, हॉस्पिटल में हुई डेथ

    रांची। पूर्व आइपीएस अफसर सह पूर्व जेपीएससी अध्यक्ष अमिताभ चौधरी का निधन हो गया है। अमिताभ चौधरी का निधन मंगलवार सुबह 3 बजे सेंटेविटा अस्पताल में हुआ। जानकारी के मुताबिक अमिताभ चौधरी मंगलवार की सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। इसी दौरान वह गिर गये, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनकी मौत हो गयी। बताया जा रहा है कि उनका निधन हार्ड अटैक से हुआ है।

  • रांची में लहराया 300 मीटर लंबा तिरंगा

    राष्ट्रीय युवा शक्ति ने कायम की अनोखी मिसाल

    रांची। राजधानी रांची में आजादी के 75 वें वर्ष पर मनाये जा रहे अमृत महोत्सव में अद्भुत नजारा दिखा। राष्ट्रीय युवा शक्ति के अध्यक्ष उत्तम यादव के नेतृत्व में युवाओं की टोली ने 300 मीटर लंबी तिरंगा यात्रा निकाली। रातू रोड से निकाले गए इस यात्रा में सैकड़ों की संख्या में युवा शामिल थे। वे लगातार भारत माता की जय, अमर शहीदों की जयकारे लगा रहे थे। इतनी लंबी तिरंगा यात्रा को देखने के लिए सड़क पर लोगों की भीड़ लगी हुई थी।

  • नोनीहाट मारवाड़ी युवा मंच और प्रगति शाखा ने मिलकर किया ध्वजारोहण

    वंदे मातरम्
    आज दिनांक 15/08/22 को नोनीहाट मारवाड़ी युवा मंच और प्रगति शाखा ने मिलकर नोनीहाट मारवाड़ी धर्मशाला में ध्वजारोहण किया ध्वजारोहण समाज के बुजुर्ग और समाज का सशक्त नेतृत्व करने वाले श्री आत्माराम मोदी जी ने किया और साथ-साथ बच्चों के लिए भाषण प्रतियोगिता का भी आयोजन हुआ बहुत से छात्र ने भाषण प्रतियोगिता में भाग लिया मौके पर शाखा नोनीहाट और प्रगति शाखा के अध्यक्ष सुजीत भुवानियां, सुजाता घिडीयां सचिव- अजय घिडीयां, शिल्पा घिडीयां कोषाध्यक्ष- पियूष घिडीयां, सुनीता घिडीयां और अन्य युवा साथी मौजुद रहे

  • आजादी का अमृत महोत्सव पारसनाथ दिगंबर जैन मध्य विद्यालय धूमधाम के साथ मनाया गया

    आजादी का अमृत महोत्सव आज पारसनाथ दिगंबर जैन मध्य विद्यालय इसरी बाजार डुमरी गिरिडीह में हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया इस अवसर पर प्रातः विद्यालय से एक आकर्षक प्रभात फेरी निकाली गई जो नगर भ्रमण के उपरांत विद्यालय प्रांगण में पहुंची इसके बाद झंडोत्तोलन विद्यालय सचिव अशोक कुमार जी जैन अधिवक्ता द्वारा किया गया झंडोत्तोलन के उपरांत विद्यालय के छात्र छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया इस अवसर पर छात्र-छात्राओं का जोश देखते बनता था पूरे कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष अभय कुमार जी जैन प्रधानाध्यापक सुनील कुमार जैन सहायक शिक्षक नेम कुमार जैन अंकित जैन अशोक कुमार सिन्हा राजेश ठाकुर महेश साव योगेश कुमार जितेंद्र प्रसाद महेश कुमार निक्की कुमारी पूर्व शिक्षक खगेंद्र प्रसाद मंडल उपस्थित रहे

  • …इस मिट्टी का अब कर्ज चुकाएं : हेमंत

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मोराबादी में फहराया तिरंगा

    76 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन का अभिभाषण

    प्यारे झारखण्डवासियों,
    जोहार!

    भगवान बिरसा मुण्डा एवं वीर सिद्धो कान्हू जैसे अनेक महान सपूतों की बलिदानी भूमि पर मैं आप सभी का हार्दिक अभिनन्दन करता हूँ और समस्त झारखण्डवासियों तथा देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देता हूँ।

    2. आज हम भारत की आजादी की 75वीं वर्षगाँठ पूरे हर्षोल्लास के साथ मना रहे हैं। हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि आजादी के मतवाले अनेक वीर योद्धाओं के शहादत के बाद हमें यह आजादी नसीब हुई है।

    3. राष्ट्रीय पर्व की इस पावन बेला में मैं, राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी, पंडित जवाहर लाल नेहरू, डॉ भीमराव अम्बेदकर, डॉ॰ राजेन्द्र प्रसाद, नेताजी सुभाष चन्द्र बोस, शहीद भगत सिंह, सरदार पटेल सहित उन तमाम देशभक्तों के प्रति अपनी सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ, जिनके कठिन संघर्ष, त्याग और बलिदान ने हमें आजादी दिलायी ।

    4. स्वतंत्रता दिवस के इस पावन अवसर पर मैं, झारखण्ड के वीर सपूतों धरती आबा बिरसा मुण्डा, वीर सिद्धो-कान्हू, बाबा तिलका मांझी, चांद-भैरव, बहन फूलो-झानों, वीर बुद्धु भगत, जतरा टाना भगत, नीलाम्बर-पीताम्बर, पाण्डेय गणपत राय, टिकैत उमराव, शहीद विश्वनाथ शाहदेव को भी नमन करता हूँ, जिनके संघर्ष की गौरव गाथा आज भी हमें साहस और संबल प्रदान करती है।

    5. देश के आंतरिक और बाह्य सुरक्षा में लगे सेना के और पुलिस के वीर जवानों को भी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ देता हूँ और राष्ट्र के प्रति उनके समर्पण और बलिदान को सलाम करता हूँ।

    6. आजादी के बाद हमारे देश के नीति निर्माताओं ने कल्याणकारी राज्य के आदर्शों के साथ आगे बढ़ने का फैसला किया। मैं नमन करता हूँ देश के संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर को, जिन्होंने आदिवासियों, पिछड़ों, दलितों के जीवन स्तर को ऊँचा उठाने के लिए, उनको उनका हक दिलाने के लिए अथक प्रयास किया और इनके लिए संवैधानिक सुरक्षा सुनिश्चित की। महान एवं दूरदर्शी सोच रखने वाले बाबा साहेब ने कहा था कि राष्ट्रवाद तभी औचित्य ग्रहण कर सकता है जब लोगों के बीच जाति, नस्ल और रंग का भेद भुलाकर उनके बीच सामाजिक भाईचारा को सर्वोच्च स्थान दिया जाय।

    7. अमर शहीद भगत सिंह ने भी कहा था कि भारत में संघर्ष तब तक जारी रहेगा, जब तक मुट्ठी भर शोषणकर्ता अपने हितों की पूर्ति के लिए सामान्य जनता के श्रम का शोषण करते रहेंगे। यह बात सही है कि देश के आदिवासी, पिछड़े एवं दलित वर्ग आजादी के बाद पिछले 75 वर्षों में सामाजिक, आर्थिक एवं राजनीतिक रूप से काफी सशक्त हुए हैं, लेकिन अभी भी हम ‘समतामूलक समाज’ की स्थापना के लक्ष्य से दूर हैं। मेरे विचार में हम तब तक इस लक्ष्य को प्राप्त नहीं कर सकते जब तक हम व्यक्ति द्वारा व्यक्ति के शोषण को रोकने में सफल नहीं होंगे।

    8. हमारी सरकार गठन के बाद हमने यह लक्ष्य तय किया कि आजादी के संघर्ष में बलिदान देने वाले झारखण्ड के वीर सपूतों के सपनों का झारखण्ड बनायेंगे। जिन उम्मीदों को लेकर अलग झारखण्ड राज्य का निर्माण हुआ था, हम उनको पूरा करने के लिए मजबूत एवं ईमानदार प्रयास करेंगे। हमारी सरकार विकासमूल मंत्र, आधार लोकतंत्र के दृष्टिकोण के साथ एक सशक्त राज्य के निर्माण हेतु निरतंर पय्रत्नशील है।

    9. नवाचार सूचकांक में झारखण्ड का प्रदर्शन बेहतर हुआ है और हम कई पायदान आगे बढ़े हैं। स्वच्छता मानकों में भी हम कई राज्यों से बेहतर स्थिति में है। राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण की रिपोर्ट के आधार पर राज्य में शिशु मृत्यु दर, कुपोषण तथा महिलाओं एवं बच्चों में व्याप्त एनीमिया में उल्लेखनीय रूप से कमी आयी है। हमारे नौनिहालों और गर्भवती माताओं के लिए अब राज्य में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा और देखभाल सुनिश्चित हुआ है। जहाँ कई राज्यों में पेड़ों और जंगलों को काटे जाने से हरियाली कम हुई है वहीं हमारे राज्य ने वन संरक्षण के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करते हुए वर्ष 2019 से वर्ष 2021 के बीच वन क्षेत्र में 110 वर्ग किलोमीटर की वृद्धि दर्ज की है। राज्य में सड़क मार्ग, रेल मार्ग, वायुमार्ग और जल मार्ग का विस्तार हुआ है। राज्य में शिक्षा एवं स्वास्थ्य के स्तर में उन्नयन हुआ है। ये सब राज्य के विकास के पथ पर अग्रसर होने के सूचक हैं। वहीं दूसरी तरफ युवाओं के लिए रोजगार सुनिश्चित करना और श्रमिकों का पलायन अभी भी राज्य के लिए चुनौती बनी हुई है।

    10. हमारी सरकार ने “झारखण्ड राज्य के निजी क्षेत्र में स्थानीय उम्मीदवारों का नियोजन अधिनियम, 2021” गठित किया है। इस अधिनियम के तहत् प्रत्येक नियोक्ता चालीस हजार रुपये तक के मासिक वेतन वाले पदों के कुल रिक्ति के 75 प्रतिशत पद पर स्थानीय उम्मीदवारों को नियोजित करेगा। 16 जुलाई, 2022 को निजी क्षेत्र में स्थानीय नियोजन नीति की उद्घोषणा एवं नियुक्ति हेतु ऑफर लेटर वितरण समारोह में करीब 11 हजार स्थानीय युवाओं को नियुक्ति हेतु ऑफर लेटर दिया गया है। स्थानीय युवाओं के लिए राज्य के भीतर ही रोजगार उपलब्ध कराने और पलायन को रोकने के लिए यह निर्णय मील का पत्थर साबित होगा।

    11. यह बात सही है कि वर्तमान स्थिति में हम राज्य से पलायन को पूरी तरह से रोक नहीं सकते, पर विपदा की स्थिति में हम अपने प्रवासी श्रमिकों को हरसंभव सहायता पहुँचाने का प्रयास कर रहे हैं। किसी भी प्रकार की आकस्मिकता अथवा विपदा की स्थिति में, चाहे वह देश में हो या देश के बाहर, उन तक तत्काल सहायता पहुँचाने तथा श्रमिकों की सुरक्षित घर वापसी की व्यवस्था सरकार द्वारा की गई है। कई बार दुर्घटना आदि में श्रमिकों की मृत्यु हो जाती है। ऐसे मृत प्रवासी श्रमिक के आश्रितों को सरकार की ओर से 1 लाख रुपये की सहायता राशि भी दी जा रही है। मैं मजदूर भाईयों को यह भरोसा दिलाना चाहता हूँ कि हमारी सरकार हर कदम पर उनके साथ है।

    12. खनिज संसाधनों से परिपूर्ण और संभावनाओं से भरे हमारे राज्य में विकास को गति देने के लिए नई नीतियाँ बनाई गई है। इसी उद्देश्य से सेक्टर्स खासकर खाद्य प्रसंस्करण, नवीकरणीय ऊर्जा, लॉजिस्टिक्स, खनिज तथा वस्त्र आधारित उद्योगों पर विशेष रूप से ध्यान केन्द्रित किया गया है। श्रम आधारित उद्योगों के स्थापना से राज्य में रोजगार के नये अवसर सृजित होंगे वहीं दूसरी तरफ नई एवं आधुनिक प्रौद्योगिकी पर आधारित उद्योगों की स्थापना से औद्योगिक राज्य के रूप में झारखण्ड की पहचान फिर से स्थापित होगी।

    13. राज्य से निर्यात को बढ़ावा देने के लिए राँची में वर्ल्ड ट्रेड सेन्टर का शिलान्यास किया गया है। वर्ल्ड ट्रेड सेन्टर में अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार विशेषकर निर्यात संवर्धन से संबंधित तमाम गतिविधियाँ एक ही छत के नीचे संचालित होंगी। इस अवसर पर राज्य के उद्यमियों को ऋण एवं अन्य सुविधा प्रदान करने के लिए SIDBI और उद्योग विभाग के बीच MoU भी साईन किया गया है। वर्ल्ड ट्रेड सेन्टर झारखण्ड की आर्थिक गतिविधियों को मजबूत करने में अहम रोल निभाएगी।

    14. हमारी सरकार द्वारा राज्य को Tourist destination के रूप में स्थापित करने के लिए नई पर्यटन नीति, 2021 अधिसूचित की गई है। इस पर्यटन नीति में राज्य में पर्यटन क्षेत्र में निवेश पर विभिन्न प्रकार के प्रोत्साहन दिये जाने का प्रावधान है।

    15. इसके साथ ही राज्य एवं राज्य के बाहर से आने वाले पर्यटकों को सभी आवश्यक सुविधाएँ मुहैय्या कराने के लिए पर्यटक स्थलों एवं उसके आस-पास आधारभूत संरचना का निर्माण कराया जा रहा है।

    16. राज्य सरकार द्वारा नियुक्ति की प्रक्रिया को गति प्रदान करने के लिए विभिन्न नियुक्ति एवं परीक्षा संचालन नियमावलियों के गठन तथा संशोधन की कार्रवाई प्राथमिकता के साथ की गयी है।

    17. मैंने सभी विभागों को स्पष्ट निदेश दिया है कि राज्य सरकार के अधीन रिक्त पदों को तेजी से भरने की कार्रवाई की जाय। राज्य निर्माण के बाद पहली बार हमने अनुमंडल कृषि पदाधिकारी के पद पर युवकों/युवतियों को नियुक्त किया है। राज्य विधि विज्ञान प्रयोगशाला में खाली पदों को हम भर चुके हैं। विभिन्न विश्वविद्यालयों में व्याख्याता के पद पर नियुक्ति पूर्ण कर ली गयी है एवं कुछ जगह नियुक्ति की प्रक्रिया अपने अंतिम चरण में है। JPSC का नियमावली गठन करने के साथ-साथ हमने रिकॉर्ड 251 दिनों में विभिन्न विभागान्तर्गत 11 सेवाओं के कुल 252 रिक्त पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया पूर्ण करते हुए अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिया है।

    18. सरकारी कर्मियों के लिए पुरानी पेंशन बहाल करने के सम्बन्ध में मैंने वादा किया था। इस सम्बन्ध में कैबिनेट से प्रस्ताव भी पारित हो चुका है। SOP निर्माण की प्रक्रिया आगे बढ़ रही है, शीघ्र ही इसे पूर्णरुपेण लागू कर दिया जायेगा।

    19. झारखण्ड सरकार राज्य के खिलाड़ियों को हर प्रकार की सुविधा देने के लिए दृढ़संकल्पित है। राज्य में खेल व खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने हेतु नई खेल नीति बनाई गई है। सरकार की ओर से खिलाड़ियों को समुचित सहयोग मिल सके, इसके लिए राज्य में पहली बार जिला खेल पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है। इन सब से राज्य में एक बेहतर माहौल तैयार हुआ है, जिससे खिलाड़ियों की प्रतिभा निखर कर सामने आयी है और राज्य के खिलाड़ी राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय फलक पर झारखण्ड की प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं।

    20. पिछले दिनों Commonwealth Games, 2022 में राज्य की युवा खिलाड़ी लवली चौबे और रूपा रानी तिर्की ने लॉन बॉल प्रतिस्पर्द्धा में भारतीय टीम को गोल्ड मेडल दिलाकर देश और झारखण्ड को गौरवान्वित किया है। भारतीय महिला हॉकी टीम ने भी कांस्य पदक जीता है। झारखण्ड की बेटियाँ सलीमा टेटे, निक्की प्रधान एवं संगीता कुमारी इस विजेता टीम का हिस्सा थी। इसके पहले भी सलीमा टेटे एवं निक्की प्रधान ने ओलंपिक में अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से सबका दिल जीता है। आज हमारे राज्य के कई खिलाड़ी विभिन्न खेल स्पर्द्धाओं में देश का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं और राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर झारखण्ड का नाम रौशन कर रहे हैं।

    21. ”सर्वजन हिताय एवं सर्वजन सुखाय“ के सिद्धांत को लक्ष्य कर हमने की शुरुआत की है जिससे समाज के अंतिम पायदान पर खड़े हमारे वृद्ध, निराश्रित महिलाएं एवं दिव्यांगजनों को सम्मान से जीवन जीने का हक प्राप्त हो सके। प्रारम्भ होने के बाद अब तक लगभग 12 लाख लाभुकों को इस योजना से जोड़ा जा चुका है।

    22. राज्य के 29 हजार से अधिक गाँवों में करीब 35 लाख परिवारों को सखी मंडलों से जोड़ा जा चुका है। इन सखी मंडलों को 3700 करोड़ (तीन हजार सात सौ करोड़) रूपये से ज्यादा की राशि चक्रीय निधि के रूप में उपलब्ध करायी गई है। पलाश ब्राण्ड अंतर्गत ग्रामीण महिलाओं के द्वारा उत्पादित एवं संग्रहित उत्पादों को अलग पहचान मिली है तथा लोगों के द्वारा इन उत्पादों को काफी पसंद किया जा रहा है। सखी मंडल के उत्पादों को राज्य के साथ-साथ राष्ट्रीय स्तर पर पहचान स्थापित कर सखी मंडलों की अच्छी आमदनी सुनिश्चित की जा रही है।

    23. ग्रामीण क्षेत्रों में गरीबी और पिछड़ापन दूर करने में मनरेगा महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। वर्ष 2020 में हमारी सरकार ने मनरेगा एवं अन्य योजनाओं के अभिसरण के माध्यम से चार महत्वपूर्ण योजनाओं यथा- ’बिरसा हरित ग्राम योजना’, ’नीलाम्बर-पीताम्बर जल समृद्धि योजना’, ’वीर शहीद पोटो हो खेल विकास योजना’ तथा ’दीदी बाड़ी योजना’ का शुभारम्भ किया गया था। उक्त सभी योजनाओं का सफलतापूर्वक संचालन किया जा रहा है। ’बिरसा हरित ग्राम योजना’ के अन्तर्गत इस वर्ष लगभग 21 हजार एकड़ भूमि में फलदार वृक्ष लगाये जा रहे हैं। ’नीलाम्बर-पीताम्बर जल समृद्धि योजना’ के तहत जलछाजन सिद्धांत को अपनाते हुए वर्तमान वित्तीय वर्ष में लगभग 20 हजार योजनाओं को पूर्ण किया गया है तथा लगभग 81 हजार योजनाओं पर कार्य जारी है। ’वीर शहीद पोटो हो खेल विकास योजना’ के तहत् 140 खेल मैदान का निर्माण का कार्य पूर्ण कर लिया गया है तथा 2487 खेल के मैदान का निर्माण कार्य प्रगति पर है। राज्य की लगभग 05 लाख महिलाओं को ’दीदी बाड़ी योजना’ से लाभान्वित किये जाने का लक्ष्य है। मनरेगा में राज्य सरकार द्वारा अपनी निधि से राशि की व्यवस्था करते हुए अब दैनिक मजदूरी के रुप में 237/- रुपयों का भुगतान कर रही है।

    24. हमारे किसान भाई दिन रात मेहनत मजदूरी कर फसल उगाते हैं और राज्य के लिए खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करते हैं। कृषि के विकास एवं किसानों की खुशहाली के लिए हमारी सरकार हर स्तर पर प्रयास कर रही है। कृषि ऋण के बोझ से दबे राज्य के छोटे एवं सीमान्त किसानों को राहत पहुँचाने के लिए वर्ष 2020 से झारखण्ड राज्य कृषि ऋण माफी योजना संचालित की जा रही है। इस योजना अन्तर्गत अब तक कुल पंद्रह सौ उनतीस करोड़ रुपये की राशि तीन लाख तिरासी हजार एक सौ दो कृषकों के ऋण खाते में ट्रांसफर की गई है।

    25. किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु अब तक 4 लाख 28 हजार नये KCC आवेदन स्वीकृत करते हुए पन्द्रह सौ तिरासी करोड़ की राशि स्वीकृत की गई है। किसानों के प्रशिक्षण हते समेकित बिरसा ग्रामिण विकास योजना-सह-कृषक पाठशाला की शुरूआत की गई है। सरकार द्वारा किसानों को गुणवत्तायुक्त बीज 50 प्रतिशत अनुदान पर उपलब्ध करायी जा रही है।

    26. पिछले खरीफ वर्ष 2021-22 में राज्य में 74.16 लाख टन खाद्यान्न फसल का रिकॉर्ड उत्पादन हुआ। वर्तमान खरीफ मौसम में सामान्य से कम वर्षा होने की रिपोर्ट मिल रही है। राज्य सरकार द्वारा इस पर सतत् निगरानी रखी जा रही है। वर्तमान परिस्थिति को देखते हुए हमनें केन्द्र सरकार से झारखण्ड के लिए विशेष पैकेज की माँग की है। झारखण्ड राज्य के किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए उन्हें कृषि उत्पादन में आर्थिक नुकसान की भरपाई हेतु वित्तीय वर्ष 2021-22 से झारखण्ड राज्य फसल राहत योजना संचालित की जा रही है। इस वर्ष भी राज्य में वर्षा कम हुई हैव ऐसे में हम फसल राहत योजना के तहत तत्काल 100 करोड़ की राशि की व्यवस्था कर रहे हैं।

    27. झारखण्ड को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने तथा स्वच्छ एवं प्रदूषण मुक्त ऊर्जा का पावर हाउस बनाने के लिए “झारखण्ड सौर ऊर्जा नीति, 2022” लागू की गई है। हमने वर्ष 2027 तक सौर ऊर्जा से 4000 मेगावाट बिजली उत्पादन का लक्ष्य रखा है। राज्य के गिरिडीह शहर को “सोलर सिटी” के रूप में विकसित किया जा रहा है। इसके अलावा देवघर, सिमडेगा, गढ़वा एवं पलामू में 20-20 मेगावाट क्षमता के सोलर पावर पार्क की स्थापना की कार्रवाई की जा रही है। राज्य में आर्थिक रूप से कमजोर उपभोक्ताओं पर आर्थिक बोझ कम करने हेतु 100 यूनिट तक की खपत करने वाले सभी घरेलू उपभोक्ताओं को मुफ्त बिजली प्रदान करने का निर्णय हमारी सरकार ने लिया है। राज्य के शहरी क्षेत्र को हरा-भरा बनाए रखने के लिए एक पेड़ लगाने पर 5 यूनिट बिजली मुफ्त उपलब्ध कराने की योजना पर कार्य किया जा रहा है।

    28. राज्य सरकार शिक्षा के प्रति सजग और संवेदनशील है। राज्य सरकार के प्रयासों से शिक्षा के क्षेत्र में उत्तरोतर सुधार हो रहा है। इस वर्ष राज्य में माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक बोर्ड परीक्षा का परिणाम उत्साहवर्द्धक रहा है। मैट्रिक बोर्ड में पंचानवे दशमलव छः प्रतिशत छात्र/छात्रायें सफल हुए हैं जो अब तक का सर्वाधिक परिणाम प्रतिशत रहा है। विद्यालयों में शिक्षक एवं प्रयोगशाला सहायक आदि के 37000 पद रिक्त हैं। इन पदों पर नियुक्ति हेतु विशेष अभियान चलाकर अगले 6 माह में नियुक्ति प्रक्रिया पूर्ण करने हेतु कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। स्कूलों में आई॰सी॰टी॰ लैब और स्मार्ट क्लास की सुविधा भी उपलब्ध करायी जा रही है। राज्य में जिला स्तर पर 80 उत्कृष्ट विद्यालयों एवं प्रखंड स्तर पर 305 आदर्श विद्यालयों की स्थापना पर तेजी से कार्य जारी है।

    29. 15 नवम्बर से राज्य के युवाओं के लिए ‘CM-SARTHI’ योजना प्रारंभ की जा रही है जिसके तहत विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण उपलब्ध करवाने के साथ-साथ प्रोत्साहन भत्ता उपलब्ध करवाया जाएगा। देश के प्रतिष्ठित संस्थानों में अध्ययन के लिए बच्चों के समक्ष आर्थिक परेशानी पैदा न हो इसके लिए हम ‘गुरूजी-स्चूडेंट क्रेडिट कार्ड’ योजना लेकर आ रहे हैं।

    30. उच्च शिक्षा को और बेहतर एवं सर्वसुलभ बनाने के लिए ’झारखण्ड खुला विश्वविद्यालय’ एवं ’पंडित रघुनाथ मुर्मू जनजातीय विश्वविद्यालय’ की स्थापना की गई है। विश्वविद्यालयों में शिक्षकों के रिक्त 2,716 (दो हजार सात सौ सोलह) पदों पर नियुक्ति हेतु अधियाचना झारखण्ड लोक सेवा आयोग को भेज दी गई है तथा नियुक्ति की कार्रवाई प्रक्रियाधीन है।

    31. राज्य में सड़कों का जाल बिछाना हमारा लक्ष्य है। भारत सरकार के सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के साथ बैठक कर राज्य के लिए कई महत्वपूर्ण राष्ट्रीय उच्च पथ का प्रस्ताव रखा गया था। राज्य सरकार के प्रयासों से 08 बड़ी सड़क परियोजनाओं पर सैद्धांतिक स्वीकृति प्राप्त हो गई है, जिसके तहत् लगभग 30,000 करोड़ की लागत से 1570 कि0मी0 फोरलेन सड़कों का निर्माण किया जाएगा । इसके अलावा “भारतमाला” के तहत स्वीकृत अन्य सड़कों और राज्य सरकार द्वारा स्टेट हाईवे के निर्माण पर भी तीव्र गति से कार्य किया जा रहा है। रांची एवं अन्य महत्वपूर्ण शहरों में फ्लाई ओवर का निर्माण भी कराया जा रहा है ताकि शहरों में ट्रैफिक जाम की समस्या से छुटकारा मिल सके।

    32. राज्य सरकार के द्वारा राज्य के हर कोने के लोगों की समस्या को सुनने एवं उन्हें दूर करने के उद्देश्य से ‘आपके अधिकार आपकी सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम संचालित किया गया जिसमें 35 लाख से अधिक समस्याओं को सुनने के पश्चात् उनका निराकरण किया गया। सरकार शीघ्र ही इस अभियान के द्वितीय चरण को प्रारम्भ करने जा रही है ।

    33. राज्य सरकार द्वारा वर्ष 2020 में अनुसूचित जनजाति के 10 छात्र/छात्राओं को विदेश में उच्च शिक्षा प्राप्त करने हेतु मरड. गोमके जयपाल सिंह मुण्डा पारदेशीय छात्रवृत्ति योजना का आरम्भ किया गया था। वित्तिय वर्ष 2022-2023 से इस योजना का विस्तार करते हुए अनुसूचित जनजाति के अलावा अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग के छात्र/छात्राओं को भी इस योजना से लाभान्वित किये जाने का निर्णय लिया गया है। कमजोर एवं पिछड़े वर्ग के छात्र/छात्राओं के शिक्षा में कोई व्यवधान न हो, इसके लिए राज्य सरकार द्वारा प्री-मैट्रिक एवं पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के तहत् इन्हें आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है। वित्तीय वर्ष 2021-22 में प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के अन्तर्गत 24 लाख छात्र/छात्राओं को 282 करोड़ रुपये की राशि एवं पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के अन्तर्गत 4 लाख छात्र/छात्राओं को 301 करोड़ रुपये की राशि का भुगतान किया गया है।

    34. असंतुलित विकास और प्रकृति के साथ छेड़-छाड़ के कारण आज समूचा विश्व जलवायु संकट एवं ग्लोबल वार्मिंग जैसे गंभीर चुनौतियों का सामना कर रहा है। जल, जंगल और जमीन से जुड़ी हमारी समृद्ध परम्परा और प्रकृति के साथ सामंजस्य बनाकर जीने की हमारी जीवन शैली सम्पूर्ण मानव जाति को जीने की सच्ची राह दिखाता है।

    35. हमें अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित रखते हुए प्रगतिशील सोच के साथ विकास के राह पर आगे बढ़ना होगा। भारत की सबको साथ लेकर चलने वाली संस्कृति ही भारतीय राष्ट्रवाद की बुनियाद है। इसमें नफरत और अलगाव के लिए कोई जगह नहीं है। मैं राज्य के युवाओं को विशेष रूप से कहना चाहता हूँ कि युवा शक्ति अपनी रचनात्मक और सकारात्मक ऊर्जा का उपयोग झारखण्ड के नव निर्माण के लिए करें। मुझे पूरा भरोसा है कि हम सब मिलकर झारखण्ड को एक समृद्ध, खुशहाल एवं विकसित राज्य बनाने में जरूर सफल होंगे।

    इन दो पंक्तियों के साथ मैं, अपनी बातों को विराम देना चाहूँगा
    – “आओ मिलकर नया देश बनायें,
    भारतवासी होने का हम फर्ज निभायें।
    प्यार है हम सबको इस मिट्टी से,
    इस मिट्टी का अब कर्ज चुकायें।।

  • तिरंगा लगाने में लगा करंट, रांची में तीन की मौत

    कांके अरसंडे का मामला, मुहल्ले में छाया मातम
    रांची। आजादी के अमृत महोत्सव का जश्न आज उस वक्त मातम में बदल गया, जब कांके अरसंडे में तीन की मौत तिरंगा लगाने के क्रम में करंट लगने से हो गई। मृतक सभी अरसन्डे कांके निवासी हैं।

    गुजर रहा था हाई वोल्टेज तार

    जानकारी के अनुसार अरसंडे निवासी अमित झा अपने घर की छत पर तिरंगा लगाने गए थे। छत पर बारिश का पानी जमा था। पास से ही हाई वोल्टेज तार गुजर रहा था। झंडा लगाने के क्रम में तार के संपर्क में आ जाने के कारण अमित करंट से छटपटाने लगे। उनकी यह हालत देख उनकी बहने विनीता झा और पूजा झा उन्हें बचाने की कोशिश करने लगी। इस दरम्यान वे लोग भी करंट की चपेट में आ गई और सभी गिरकर छटपटाने लगे।

    आनन-फानन में काटी गई बिजली

    आनन-फानन में बिजली बोर्ड को सूचना देने पर बिजली काटी गई। दोनों घायल युवतियों को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। खबर लिखे जाने तक अमित झां की बॉडी छत पर ही पड़ी हुई है।
    मृतकों में अमित झा (22 वर्ष) पिता विजय झा, बिनीता झा (24 वर्ष) पिता शिवकुमार झा, पूजा झा (26 वर्ष) पिता शिवकुमार झा शामिल है। इस घटना से पूरे अरसंडे में मातम का माहौल है।

  • रांची में 23 लाख के नकली नोट जब्त

    पिठोरिया से तसव्वुर अंसारी समेत तीन धंधेबाज गिरफ्तार

    रांची। पिठोरिया के ग्राम बादू के पास आज सुबह दस बजे रांची थाना पुलिस की मदद से दिल्ली पुलिस ने 23 लाख नकली नोटों के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक दिल्ली में नकली नोटों के कारोबार करने के आरोप में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया था। उसने पुलिस को बताया था कि उसे रांची जिले के पिठोरिया पिरुटोला कोनकी निवासी तसव्वुर अंसारी ने नकली नोट दिये थे।उसके बयान के बाद दिल्ली पुलिस उसे साथ लेकर रांची पहुंची और पिरुटोला में छापामारी कर तसव्वुर अंसारी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को इस कार्रवाई की भनक लगते ही गांव के लोग उम्र हो गये और अपराधी समझ कर दिल्ली पुलिस को घेर लिया। का संभाला।इसकी जानकारी जिले के वरीय पुलिस अधिकारियों को हुई। उसके बाद पिठोरिया थाना पुलिस तत्काल पिरुटोला कोनकी पहुंच कर मामलेजानकारी के मुताबिक पुलिस की गिरफ्त में आये जाली नोट के बंधवानों में एक गढ़वा एक पिठोरिया और एक ग्राम बरवे का निवासी बताया जा रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक दिल्ली पुलिस उक्त तीनों की तलाश में रांची आयी थी। उसके बाद नाल बिछा कर पिठोरिया पुलिस की मदद से नोटों के साथ तीनों धंधेबाजों को पकड़ा गया है। खबर लिखे जाने तक पुलिस गिरफ्त में आये आरोपियों से वरीय पुलिस अधिकारियों द्वारा गुप्त स्थान पर रख कर पूछताछ की जा रही है।सूत्रों की माने तो नकली नोटों के कारोबार से जुड़े कई और लोगों के नाम व पते की जानकारी भी पुलिस को मिली है। जानकारी के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई में लगी हुई है। गिरफ्तार तस्करों का बार झारखंड के आलवा दूसरे कई राज्यों से भी जुड़ा हुआ है। जिस पर पुलिस कार्रवाई कर रही है।

  • मोबाईल दुकान से चोरों ने अल्बेस्टर काट लगभग 90 हज़ार की चोरी कर ली

    रांची// पिठोरिया थाना अंतर्गत konki चौक स्थित मोबाईल दुकान से बीते रात अज्ञात चोरों ने अल्बेस्टर काट कर दुकान के समान स्टेबलाइजर, प्रिंटर, सहित ड्रावर से नगद 30 हजार रुपये, कुल 90 हजार की चोरी कर ली गई। इसकी सूचना पीड़ित ने थाने को दी है पुलिस जांच में जुटी।

  • झारखंड में बिजली टैरिफ में बदलाव , 200 यूनिट तक खपत करने वालों को राहत

    बिजली बिल के टैरिफ में बदलाव किया गया है। इसमें 200 यूनिट तक खपत करनेवाले शहरी उपभोक्ताओं को राहत दी गई है। 100 यूनिट तक बिजली खपत करने पर उपभोक्ताओं को कोई भुगतान नहीं करना होगा।
    यानि ऐसे उपभोक्ताओं को मुफ्त बिजली मिलेगी।

    अब 101-200 तक यूनिट खपत करने पर 3.50 रुपए की दर से बिजली बिल भुगतान करना होगा। पहले 4.20 रुपए प्रति यूनिट भुगतान करना पड़ता था। अब इन उपभोक्ताओं को प्रति यूनिट 2.75 रुपए की सब्सिडी दी जाएगी। इसके अलावा फिक्स चार्ज 75 रुपए लिया जाएगा। 201-400 तक 4.20 रुपए प्रति यूनिट और 401 से अधिक यूनिट उठने पर 6.25 रुपए की दर से बिजली बिल निकाला जाएगा। वहीं ग्रामीण एरिया में 101-400 तक 1.65 रुपए प्रति यूनिट बिजली बिल भुगतान करना होगा।

    ऐसे ग्रामीण उपभोक्ताओं को प्रति यूनिट 4.10 रुपए सब्सिडी दी जाएगी। 401 से अधिक यूनिट उठाने पर 5.75 रुपए की दर से बिल वसूला जाएगा। इसकी अधिसूचना जारी हो गई है। विभाग का आदेश भी धनबाद एरिया बोर्ड पहुंच गया है। अब उर्जा मित्र इसी अनुरूप से बिजली बिल निकालेंगे। इससे एरिया बोर्ड के अधीन दो लाख से अधिक उपभोक्ताओं को लाभ मिलेगा।

    कॉमर्शियल उपभोक्ताओं को राहत नहीं
    कॉमर्शियल कनेक्शन पर 6 रुपए प्रति यूनिट की दर से बिजली बिल वसूला जा रहा है। इसमें किसी प्रकार की कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है। इन उपभोक्ताओं को पूर्व की भांति प्रति यूनिट 6 रुपए और ग्रामीण क्षेत्र में 5.75 रुपए की दर से बिजली बिल का भुगतान करना होगा।

    धनबाद एरिया बोर्ड में पांच लाख 50 हजार से अधिक कनेक्शन
    धनबाद एरिया बोर्ड में पांच लाख 50 हजार 276 है। इसमें धनबाद सर्किल में दो लाख 42 हजार पांच कनेक्शन हैं। वहीं दो लाख 62 हजार 995 कनेक्शन हैं। एरिया बोर्ड के अधीन चार लाख 92 हजार 203 घरेलू कनेक्शन है। बाकी एचटी और एलटी कनेक्शन है।

    कार्यपालक अभियंता एसबी तिवारी ने कहा, ‘100 यूनिट बिजली पूरी तरह से मुफ्त हो गई है। 200 यूनिट की खपत पर अब 3.50 रुपए प्रति यूनिट की दर से भुगतान करना होगा। टैरिफ में कई बदलाव किए गए हैं। इसकी अधिसूचना बोर्ड से आ चुका है। इससे दो लाख से अधिक उपभोक्ताओं को लाभ मिलेगा।’

  • मोटरसाईकिल चोरी कर बिक्री करने वाले दो धराये दो मोटरसाईकिल ओर जाली आनर बुक जब्त


    रांची। राहे ओपी पुलिस ने वरीय अधिकारियों के दिशा निर्दश पर कार्रवाई करते हुए मोटरसाईकिल चोरी कर बिक्री करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। वरीय अधिकारियों के दिशा निर्देश पर बनी टीम का नेतृत्व करते हुए राहे ओपी प्रभारी सूर्यकांत ने चोरी की दो मोटरसाईकिलों के साथ खरीद बिक्री करने वाले गिरोह के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया,साथ ही इनके पास से उक्म बाईकों का फर्जी कागजात भी जब्त किया है।


    इस संबंध में जानकारी देते हुए ग्रामीण एसपी नौशाद आलम ने बताया कि सिल्ली के ग्राम सोसो निवासी रतन लाल महतो ने राहे ओपी में लिखित शिकायत की थी की वह15जून को अपनी बाईक से अपने दोस्त की शादी में शामिल होने के लिए जा रहे थे,उसी दौरान रास्ते में उन्होंने शराब पी ली,जिससे उन्हें नींद आ गयी। उसके बाद वो बेला टुंगरी में सो गये,घंटो बाद जब उनकी नींद खुली तो अपनी मोटरसाईकिल गायब पाया। बाद में इसकी जानकारी पुलिस को दी। उसके बाद राहे पुलिस की टीम मिले निर्देश पर उक्त बाईक की चोरी करने वाले की तलाश कर रही थी, उसके बाद जांच के दौरान पुलिस एक बाईक को रोक कर जांच की तो पता चला कि आनर बुक जाली है। उसके बाद कड़ाई से पूछताछ करने पर बाईक सवार बुंडू थाना क्षेत्र के ग्राम मधुकम निवासी ओम प्रकाश महतो ने कहा कि वह इसे दशम फॉल के ग्राम सारजमडीह के रहने वाले करमचंद स्वांसी से खरीदा है। उसके बाद पुलिस करमचंद के घर पर छापामारी की जहां से चोरी की एक बाईक बरामद की गयी। करमचंद से पूछताछ करने पर उसने कहा कि ओम प्रकाश महतो से बिक्री कि ये गये बाईक को उसने अड़की के एक लड़के से खरीदा था। पुलिस अड़की के उस आरोपी का भी पता लगा रही है। ग्रामीण एसपी ने बताया कि दरअसल करमचंद स्वांसी का एक गिरोह है,जो मोटरसाईकिलों की चोरी कर जाली कागजात बना कर गांव देहातों में बिक्री करता है। गिरोह के कई लोगों के नामों व पते की जानकारी •ाी पुलिस को मिली है,जिस पर आगे की कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

  • जालाना में आयकर विभाग का एक कारोबारी के ठिकानों पर रेड,390 करोड़ रुपए की बेनामी संपत्ति जब्त 

    महाराष्ट्र के जालाना में आयकर विभाग एक कारोबारी के ठिकानों रेड चर्चा का विषय बन गया है. करीब आठ दिनों तक चली इस रेड में करीब 390 करोड़ रुपए की बेनामी संपत्ति जब्त की गई. रेड के लिए 120 गाड़ियों से आयकर विभाग के 260 अधिकारी व कर्मचारी विभिन्न ठिकानों पर पहुंचे थे. रेड में 58 करोड़ रुपए नकद, 32 किलो सोने के आभूषण, 16 करोड़ मूल्य के हीरे, मोती मिले. करीब एक दर्जन नोट गिगने वाली मशीन की मदद ली गई और कैश गिनने में लगभग 13 घंटे लगे.

    आयकर विभाग ने टैक्स चोरी की आशंका के मद्देनजर जालाना में स्टील कारोबारी व रियल एस्टेट से जुड़े व्यवसायी ठिकानों पर छापेमारी की थी. एक से आठ अगस्त तक छापेमारी चली. बताया जाता है कि शुरुआती जांच में आयकर विभाग के हाथ कुछ नहीं लगी. बाद में विभाग की टीम जालाना से करीब 10 किमी दूर एक फार्महाउस पहुंची. वहां कार्रवाई शुरू करते ही टीम की आंखें फटी की फटी रह गई. यहां एक अलमारी के नीचे, बेड के अंदर और एक अन्य अलमारी में थैलों में रखेरखे नोटों के बंडल मिले. कपड़े की 35 थैलियों में नोटों के बंडल रखे गए थे.

  • भारत जोड़ों अभियान के तहत गौरव यात्रा – पद यात्रा कार्यक्रम का आयोजन

    सिन्दरी।नेहरु मैदान शहरपुरा में आज़ादी के 75वें उत्सव वर्ष के उपलक्ष्य में अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी द्वारा निर्धारित भारत जोड़ों अभियान के तहत गौरव यात्रा – पद यात्रा कार्यक्रम का आयोजन सिंदरी नगर में किया गया।सर्वप्रथम पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति मंच द्वारा पंडित नेहरू के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया।तत्पश्चात उपस्थित अतिथियों द्वारा दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष राहुल राज ने की।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला अध्यक्ष ब्रजेंद्र प्रसाद सिंह,जिला प्रभारी जयशंकर पाठक उपस्थित थें।स्वागत भाषण में राहुल राज ने कहा कि इस गौरव यात्रा में भाग लेने आए सभी लोगों को पंडित जवाहर लाल नेहरू के उर्वरक क्षेत्र के सपनों के शहर सिंदरी में स्वागत करते हैं।भाजपा कहती हैं कि कांग्रेस ने 70 साल में क्या किया? परंतु 70 साल पहले पंडित नेहरू ने ही सिंदरी में उर्वरक संयंत्र लगा कर राष्ट्र को उर्वरक के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाया था।
    इसके बाद 30 फीट के राष्ट्रीय ध्वज के साथ,झारखंड के पारंपरिक नृत्य संगीत के साथ पदयात्रा निकला।जो बाबू कुंवर सिंह,बाबा साहेब भीम राव अंबेडकर,अटल बिहारी वाजपेयी के स्मारक पर रास्ते में माल्यार्पण करते हुए गौशाला,कांड्रा होते हुए आगे चासनाला की ओर बढ़ा।


    मौके पर जिला अध्यक्ष ने कहा कि आज भारत को जाति,धर्म की राजनीति,आर्थिक रूप से लोगो को कमज़ोर कर,बेरोजगारों की फौज खड़ी कर राष्ट्र को तोड़ने का प्रयास किया जा रहा हैं।जिसे कांग्रेस पार्टी कभी भी संभव नहीं देगी और उसी के मद्देनजर यह कार्यक्रम किया जा रहा हैं।वहीं अपने संबोधन में जयशंकर पाठक ने कहा कि जिस प्रकार आज़ादी के लिए कांग्रेस मैदान में थी और देश को गुलामी से आज़ादी दिलाई।ठीक उसी प्रकार आज कांग्रेस देश में फैल रहे नफरत, बेरोज़गारी, झूठ, मेहंगाई, संवैधानिक संस्थान राष्ट्र की संपतियों को बचाने के लिए संघर्ष कर रही हैं।जिसमें पूरे देश की जनता कांग्रेस के साथ आते दिख रही हैं।कांग्रेस ने आज़ादी के बाद सभी क्षेत्रों में देश को आत्मनिर्भर बनाया था।जिसका एक जीता जागता सबूत सिंदरी शहर भी हैं।
    कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला प्रभारी जयशंकर पाठक,जिला अध्यक्ष ब्रजेंद्र प्रसाद सिंह, कार्यकारी जिला अध्यक्ष रवींद्र वर्मा,वरिष्ठ कांग्रेसी अशोक सिंह, मयूर शेखर झा,युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अभिजीत राज,ए आई सी सी सदस्य मदन महतो, संतोष सिंह,शमसेर आलम, पंकज मिश्रा,सीता राणा,जाहिर अंसारी,नरेंद्र शर्मा,दिलीप मिश्रा, अजय कुमार,प्रशांत दुबे,माला झा,सुनीता देवी,मधु फिलिप्स, , रमेश जिंदल,पूर्णेंदु सिंह,हरिश्चंद्र दुबे, सुबोध पांडेय,सुखदेव हांसदा,बांभोली सिंह,संतोष सिंह, रूप देवासी,माली गोप समेत हजारों कार्यकर्ता उपस्थित थें।

  • पत्रकार बन बहरूपिया पहुंचा, बांध कर पिटाई

    फर्जी पत्रकार को ग्रामीणों ने रस्सी से बांध की पिटाई

    एसटीएससी केस उठाने का बना रहा था दबाव

    यू ट्यूब में खबर चला कर मांग रहा था रंगदारी

    रांची। मांडर थाना के ग्राम चटवल में आज सुबह पत्रकार के नाम पर गांव के लोगों को एक मामले में केस उठाने की धकमी देने,और रंगदारी मांगने के आरोप में ग्रामीणों ने पकड़ कर पिटाई कर दी, उसके बाद उसे पेड़ में रस्सी से  बांध दिया। बाद में इसकी जानकारी मांडर थाना पुलिस को दी गयी,तब पुलिस उसे ग्रामीणों की चंगुल से छुड़ा कर थाना ले गयी।

    ग्रामीणों से मिली जानकारी के मुताबिक चटवल गांव का विशुनधारी मुंडा ने छेदी साहू पर जमीन विवाद को लेकर एसटीएससी थाने में केस किया है।इस मामले में आरोपी विवेक सोनी यू ट्यूब पर खबर चलाने के बाद आज गांव जाकर विशुनधारी मुंडा से दोबारा न्यूज नहीं चलाने के लिए पैसे की मांग कर रहा था। इसकी जानकारी होने पर विशुनधारी के  परिजनों ने गांव के लोगों को मामले की जानकारी दी,उसके बाद लोगों ने उसे पकड़ कर पेड़ से बांध दिया  ग्रामीणों के मुताबिक रंगदारी मांगने  वाला विवेक सोनी खुद को जी 24 यू ट्यूब का पत्रकार कह कर गांव जा कर विशुन देव से रंगदारी मांग रहा था। पैसा नहीं देने पर उसके खिलाफ खबर चलाने की धमकी दे रहा था।

  • कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव को जिम में आया हार्ट अटैक

    नई दिल्ली। कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव को  जिम में वर्कआउट करते हुए दिल का दौरा पड़ा और वह गिर पड़े और उन्हें एम्स  में भर्ती कराया गया हैl राजू श्रीवास्तव एक कॉमेडियन के तौर पर जाने जाते हैंl उन्होंने कई टेलीविजन शो में काम किया हैl इसके अलावा वह कई कॉमेडी शो में भी नजर आ चुके हैंl

    राजू श्रीवास्तव के बारे में बताया जा रहा है कि वह ट्रेडमिल पर वर्कआउट कर रहे थेl इसी दौरान उन्हें दिल का दौरा पड़ा और वह गिर पड़ेl इसके बाद उन्हें आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया हैl राजू श्रीवास्तव उत्तर प्रदेश वन विकास परिषद के अध्यक्ष भी हैंl इसके अलावा वह एक लोकप्रिय कॉमेडियन भी हैl वह अक्सर समसामयिक विषयों पर कॉमेडी करते रहते हैंl दैनिक जागरण से बातचीत में राजू श्रीवास्तव की बेटी अंतरा ने भी बताया है कि वह करीब 12 बजे दिल्ली में जिम में वर्क आउट कर रहे थे, तभी बेहोश होकर गिर पड़े थे। एम्स में उनकी तबीयत अब ठीक है, डाक्टर इलाज कर रहे हैं।

    खबरों के अनुसार उन्हें बुधवार को दिल का दौरा पड़ा और वह ट्रेडमिल पर कसरत करते हुए गिर पड़ेl सूत्रों के अनुसार उनकी तबीयत पर डॉक्टर नजरें बनाए हुए हैंl राजू श्रीवास्तव की सोशल मीडिया पर काफी बड़ी फैन फॉलोइंग हैl फैन उनके अटैक की खबर से चिंतित हैl वह उनके जल्द ठीक होने की कामना भी कर रहे हैl वहीं कई लोग उनकी सेहत पर नजरें जमाए हुए हैl

  • पतरातू घाटी में तीन गाड़िया आपस में टकराई ,तीन लोग हुए घायल

    पतरातू घाटी में बड़ा हादसा तीन वहां आपस में टकराए ,जिसमे तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, इलाज के लिए घायलों की रिम्स रेफर किया .

    बताया जाता है की बस के ओवर टेक करने के दौरान घटी घटना .

  • राज्य परिवहन निगम की बस-ऑटो की टक्कर में 9 लोगों की मौत

    बीरभूम में एक बड़ा और दर्दनाक हादसा हो गया जिसमें 9 लोगों की चली गई. NH-60 पर एक भीषण हादसा हो गया जब ऑटोरिक्शा की राज्य परिवहन निगम की बस से भिड़ंत हो गई. बता दें कि इस दुर्घटना में 9 लोगों की मौत हो गई. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ये घटना रामपुरहाट के पास मल्लारपुर में हुई. एक ऑटोरिक्शा की एसबीएसटीसी बस से आमने-सामने की भिड़ंत हो गई. बताया गया कि ऑटो में क्षमता से ज़्यादा सवारी बैठी गई थी. इस बीच पीएम मोदी  ने मुआवजे का ऐलान किया है. PM फंड से मृतकों को 2 लाख और घायलों को 50 हजार की घोषणा की गई है.

  • खलारी में पति के खिलाफ दीवार पर लिपस्टिक से लिखकर पत्नी ने लगाई फांसी

    जानकारी अनुसार चंदा देवी और दिलीप चौहान 2019 में लव मैरेज हुआ था दोनों के बीच अक्सर लड़ाई हुआ करता था कई बार इस मामले को लेकर बैठक भी हुआ था इतना ही नही थाना में भी इस मामले को लेकर कई बार शिकायत लड़की पक्ष की ओर से किया गया था।

    खलारी थाना क्षेत्र के मोहननगर 40 नम्बर आवासीय कॉलोनी में रहने वाले सीसीएल कर्मी दिलीप चौहान की पत्नी 26 वर्षीय चंदा देवी ने फंदे से झूलकर की आत्महत्या।

    चंदा देवी आत्महत्या करने से पहले अपने रूम के दीवार पर लीविस्टिक से अपने मौत का जिमेवारी अपने पति दिलीप चौहान पर लगाते हुए लिखी है कि पति दिलीप चौहान हमेशा मारपीट करता है और भदी भदी गालियां देता है इससे तांग आकर मौत को गले लगा रही हु।

    चंदा देवी की दो छोटे छोटे बच्ची है एक ढाई साल व दूसरी एक वर्ष की है ।चंदा देवी की माँ का कहना है कि हमलोग जब आते थे तो घर मे घुसने नही देता था और हमेशा मारपीट करता था कई बार हम इसका इलाज भी करा चुका हूं।खलारी पुलिस दिलीप चौहान और उसकी माँ को गिरफ्तार कर पूरे मामले की छानबीन में जुटी।इस घटना के बाद कॉलोनी में दहसत का माहौल बना है।

  • 164 विधायकों के समर्थन वाली महागठबंधन की सरकार

    बिहार बिहार में बीजेपी-जेडीयू की एनडीए की सरकार गिरने के बाद अब नई सरकार के गठन को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं.
    बुधवार 10 अगस्त को दोपहर दो बजे नीतीश कुमार 8वीं बार मुख्यंत्री पद की शपथ लेंगे तो वहीं आरजेडी नेता तेजस्वी यादव दूसरी बार डिप्टी सीएम पद की शपथ लेंगे. बिहार की 164 विधायकों की महागठबंधन वाली सरकार का फॉर्मूला भी लगभग-लगभग तय हो गया है. कहा जा रहा है कि 35 विधायकों का एक मजबूर मंत्रिमंडल बनाने की तैयारी है. जेडीयू और आरजेडी कोटे से 14-14 मंत्री बनाए जाएंगे. वहीं सात मंत्री अन्य पार्टियों से होंगे.

    कुल सात पार्टियों इस महागठबंधन में शामिल होंगी.

    बता दें कि आज नीतीश कुमार ने राज्यपाल फागू चौहान से मिलकर अपना इस्तीफा सौंपा. इसके बाद वह सीधे राबड़ी आवास पहुंचे, जहां उनकी मुलाकात तेजस्वी यादव से हुई. राबड़ी आवास से तेजस्वी यादव के साथ फिर राज्यपाल के पास पहुंचे. दोनों ने राज्यपाल से मिलकर महागठबंधन की सरकार बनाने का दावा पेश किया. नीतीश ने राज्यपाल को 164 विधायकों के समर्थन वाली चिट्ठी भी सौंपी. नीतीश के दावा पेश करने के कुछ घंटे बाद राजभवन की तरफ से उन्हें कल शपथ ग्रहण का समय भी दे दिया गया. दोपहर दो बजे नीतीश की नई सरकार का शपथ ग्रहण होगा.

    जीतन राम मांझी की पार्टी को भी मिलेगी जगह
    बताया जा रहा है कि महागठबंधन में कुल सात पार्टियां शामिल हैं. जेडीयू आरजेडी, कांग्रेस, हम, लेफ्ट समेत दो अन्य पार्टियां भी हैं. सरकार में सभी पार्टियों की भागीदारी रहेगी. नई सरकार में जेडीयू और आरजेडी कोटे से 14-14 मंत्री रहेंगे. वहीं कांग्रेस को तीन और लेफ्ट को दो मंत्रालय दिए जा सकते हैं. जीता राम मांझी की पार्टी को भी एक मंत्रालय दिया जा सकता है. हालांकि अभी तक मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर कोई खबर सामने नहीं आई है. केवल मुख्यमंत्री और डिप्टी सीएम के शपथ ग्रहण की बात कही जा रही है.
    35 मंत्रियों का मजबूत मंत्रिमंडल!
    सूत्र ये भी बताते हैं नीतीश की नई सरकार में 35 मंत्रियों का मजबूत मंत्रिमंडल होगा. सभी पार्टियों को नई सरकार में शामिल किया जाएगा. हालांकि सूचना ये भी है कि आरजेडी ने नीतीश से भारी-भरकम गृह मंत्रालय की मांग की है. आरजेडी गृह मंत्रालय अपने पास रखना चाहती है. बता दें, एनडीए से अपनी राहें अलग करने के बाद नीतीश कुमार ने कहा कि जब तक वह साथ रहे, उन्होंने गठबंधन का धर्म निभाया. विधायकों और सांसदों की सहमति के बाद हमने फैसला लिया. सभी नेताओं की इच्छा थी कि हम एनडीए गठबंधन से अलग हों. उन्होंने बीजेपी पर जेडीयू को खत्म करने की साजिश रचने का आरोप लगाया. नीतीश कुमार ने कहा कि बीजेपी ने हमेशा अपमानित किया.

  • बुंडू सूर्य मंदिर के समीप ट्रक ने मारा स्कूल वैन में टक्कर, 4 छात्रों की मौत

    रांची। बुंडू में सूर्य मंदिर के समीप आज दोपहर एक अनियंत्रित ट्रक ने स्कूल वैन को अपनी चपेट में ले लिया। जिसमें 4 बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई। अनियंत्रित ट्रक ने स्कूल वेन में इतना जोरदार का टक्कर मारा की वेन 50 मीटर दूर फेका गया। वेन में स्कूली बच्चे सवार थे। दुर्घटना में कई बच्चें गंभिर रूप से घायल हो गए। खबर लिखे जाने तक कई बच्चे स्कूल वैन में ही गंभीर रूप से घायल होकर फंसे हुए थे। घटना की सूचना मिलते ही बुंडू थानेदार मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान शुरू किया। स्कूली वैन से दो बच्चों के शव को बाहर निकाला। खबर लिखे जाने तक वैन में फंसे बच्चों को रेस्क्यू कर बाहर निकालने का प्रयास जारी था। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और दुर्घटना में मरने वाले बच्चों की पहचान कर उनके परिजनों को सूचना देने का प्रयास कर रही है। दुर्घटना के बाद सड़क पर दोनों और दूर-दूर तक गाड़ियों की लंबी कतार लग गई। जिससे रांची-जमशेदपुर मार्ग पर परिचालन पूरी तरह से बंद हो गया है। दुर्घटना में स्कूली बच्चों की मौत की सूचना के बाद काफी संख्या में स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई है। घटना के प्रति स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश है।

  • नीतीश कुमार ने राज्यपाल को सौंपा इस्तीफा, नई सरकार बनाने का पेश किया दावा

    बिहार की सियासत ने करवट ले ली है. नीतीश कुमार ने बीजेपी का साथ छोड़कर महागठबंधन में जाने का फैसला ले लिया है. बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने राज्यपाल को इस्तीफा सौंप दिया है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, कल या परसो नीतीश कुमार महागठबंधन के सीएम के तौर पर शपथ लेंगे.

    बता दें कि पिछले 24 घंटे से बिहार में सियासी गतिविधि तेज हो गई है. नीतीश कुमार और बीजेपी के अलग होने की चर्चा हो रही थी. जिसके बाद मंगलवार को सुबह 11 बजे जेडीयू की बैठक हुई. बैठक में बीजेपी से अलग होने का फैसला लिया गया. वहीं JDU के सांसद कौशलेंद्र ने कहा था कि जनता दल यूनाइटेड को तोड़ने की कोशिश की गई थी. पार्टी को तोड़ने वाले लोग सफल नहीं हुए. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, जेडीयू को तोड़ने की कोशिश की गई. जेडीयू के कुछ विधायक और सांसद को मंत्री बनाने का ऑफर दिया गया है. विधायकों के पास फोन कॉल का ऑडियो रिकॉर्डिंग भी मौजूद है.